CBSE Class 8

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

पानी की कहानी NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16

Class 8 Hindi Chapter 16 पानी की कहानी Textbook Questions and Answers

पाठ से

प्रश्न 1.
लेखक को ओस की बूंद कहाँ मिली?
उत्तर:
लेखक को ओस की बूंद बेर की झाड़ी पर मिली। वह उसके हाथ पर आ पड़ी; फिर कलाई से सरक कर हथेली पर आ गई।

प्रश्न 2.
ओस की बूंद क्रोध और घृणा से क्यों काँप उठी?
उत्तर:
ओस की बूँद क्रोध और घृणा से काँप उठी क्योंकि पेड़ बहुत बेरहम होते हैं। वे जलकणों को पृथ्वी के भीतर खींच लेते हैं। कुछ को पेड़ एकदम खा जाते हैं और अधिकतर का सब कुछ छीनकर उन्हें बाहर निकाल देते हैं।

प्रश्न 3.
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन को पानी ने अपना पूर्वज (पुरखा) क्यों कहा?
उत्तर:
हाइड्रोजन और ऑक्सीज़न के मिलने से पानी बनता है; इसलिए पानी ने इनको अपना पूर्वज कहा है।

प्रश्न 4.
‘पानी की कहानी’ के आधार पर पानी के जन्म और जीवन-यात्रा का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की रासायनिक क्रिया से पानी बनता है। पानी की बूंद भाप के रूप में घूमती है। ठंडक मिलने से वह ठोस बर्फ का रूप धारण कर लेती है। वही बूंद गर्म जलधारा के रूप में मिलकर फिर पानी बन जाती है। वाष्प बनने पर फिर वही-बूंद बादल बनकर बरस पड़ती है।

प्रश्न 5.
कहानी के अंत और आरम्भ के हिस्से को पढ़कर देखिए और बताइए कि ओस की बूंद लेखक को आप बीती सुनाते हुए किसकी प्रतीक्षा कर रही थी?
उत्तर:
ओस की बूँद सूर्य की प्रतीक्षा कर रही थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
जलचक्र के विषय में जानकारी प्राप्त कीजिए और पानी की कहानी से तुलना करके देखिए कि लेखक ने पानी की कहानी में कौन-कौन सी बातें विस्तार से बताई हैं।
उत्तर:
महासागरों का जल भाप बनकर वायुमण्डल में बादल का रूप धारण करता है। बादल का पानी बरसकर फिर धरती पर आ जाता है एवं फिर समुद्र में जाकर मिल जाता है। यही चक्र जलचक्र है। लेखक ने पानी के ठोस, गैस एवं तरल रूपों की विस्तार से चर्चा की है।

प्रश्न 2.
“पानी की कहानी” पाठ में ओस की बूंद अपनी कहानी स्वयं सुना रही है और लेखक केवल श्रोता है। इस आत्मकथात्मक शैली में आप भी किसी वस्तु का चुनाव करके कहानी लिखें।
उत्तर:
मैं हूँ आलू का पापड़। मैं छोटे-छोटे बीज के रूप में था। किसान ने खेत की जुताई करके मुझे जमीन में दबा दिया। मेरा दम घुटने लगा। मुझे लगा मेरे प्राण पखेरू उड़ जाएंगे। किसान ने सिंचाई की। मुझसे अंकुर निकलने लगे और ऊपर की कोमल जमीन को चीरकर खुली हवा में साँस लेने का मौका मिला । ठण्ड पड़ने लगी। लगा कि मेरे पत्ते सूख जाएँगे। किसान ने सिंचाई करके मुझे सुखने से बचाया। कुछ कीट-पंतगों ने भी मेरे स्वास्थ्य को खराब करने का बीड़ा उठाया। मेरा मालिक बहुत होशियार था। उसने कीटनाशक छिड़ककर मुझे होने वाली बीमारियों से छुटकारा दिला दिया। मैं धीरे-धीरे बड़ा होने लगा। जमीन के भीतर मेरा आकार बढ़ने लगा।

किसान ने खुदाई करके मुझे बाहर निकाल लिया। बाहर का संसार बहुत सुन्दर था। एक दिन एक हलवाई मुझे खरीदकर ले गया। उसने पहले मुझे बड़े-बड़े भगौनों में उबाला। फिर मेरा छिलका बड़ी बेरहमी से उतारा। मेरी आँखों में इस हलवाई ने नमक-मिर्च झोंक दीं, मसाला भी मिला दिया। मुझे बुरी तहर कुचलकर बेलन से बेला और पापड़ बनाए। वह मुझे इतनी जल्दी छोड़ने वाला नहीं था। उसने मुझे तेज़ धूप में डाल दिया। मैं रो भी नहीं सकता था। इसके बाद उसने मुझे खौलते तेल में डालकर तला। आल से पापड़ बनने की यह मेरी कष्टकारी यात्रा थी।

प्रश्न 3.
समुद के तट पर बसे नगरों में अधिक ठंड और अधिक गर्मी क्यों नहीं पड़ती है?
उत्तर:
समुद्र तट के पास पानी होने के कारण वहाँ का तापमान दिन में अधिक नहीं बढ़ पाता और रात में अधिक कम नहीं हो पाता; इसीलिए समुद्र तट पर बसे नगरों में अधिक ठंड और अधिक गर्मी नहीं पड़ती है।

प्रश्न 4.
पेड़ के भीतर फव्वारा नहीं होता तब पेड़ की जड़ों से पत्ते तक पानी कैसे पहुँचता है? इस क्रिया को वनस्पति शास्त्र में क्या कहते हैं? क्या इस क्रिया को जानने के लिए कोई आसान प्रयोग है? जानकारी प्राप्त कीजिए।
उत्तर:
छात्र विज्ञान शिक्षक से यह जानकारी प्राप्त करें।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
पानी की कहानी में लेखक ने कल्पना और वैज्ञानिक तथ्य का आधार लेकर ओस की बूंद की यात्रा का वर्णन किया है। ओस की बूंद अनेक अवस्थाओं में सूर्यमंडल, पृथ्वी, वायु, समुद्र, ज्वालामुखी, बादल, नदी और जल से होते हुए पेड़ के पत्ते तक की यात्रा करती है। इस कहानी की भाँति आप भी लोहे अथवा प्लास्टिक की कहानी लिखने का प्रयास कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं लिखें।

प्रश्न 2.
अन्य पदार्थों के समान जल की भी तीन अवस्थाएँ होती हैं। अन्य पदार्थों से जल की इन अवस्थाओं में एक विशेष अंतर यह होता है कि जल की तरल अवस्था की तुलना में ठोस अवस्था (बफ) हलकी होती है। इसका कारण ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
पानी बर्फ बनने पर अधिक स्थान घेरता है जिससे उसका घनत्व कम हो जाता है। अधिक स्थान घेरने पर ज्यादा ठण्ड में पानी की आपूर्ति की पाइपलाइन फट जाती है।

प्रश्न 3.
पाठ के साथ केवल पढ़ने के लिए दी गई पठन-सामग्री ‘हम पृथ्वी की संतान!’ का सहयोग लेकर पर्यावरण संकट पर एक लेख लिखें।
उत्तर:
ध्वनि प्रदूषण, जल प्रदूषण, वायुप्रदूषण, भूमिप्रदूषण जैसी आपदा हमारे सिर पर खड़ी हैं। इनके दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर लगातार पड़ रहे हैं। प्रत्येक पक्ष पर विचार-विमर्श करके छात्र लेख तैयार करें।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

भाषा की बात

प्रश्न 1.
किसी भी क्रिया को संपन्न अथवा पूरा करने में जो भी संज्ञा आदि शब्द संलग्न होते हैं, वे अपनी अलग-अलग भूमिकाओं के अनुसार अलग-अलग कारकों में वाक्य में दिखाई पड़ते हैं; जैसे-“वह हाथों से शिकार को जकड़ लेती थी।”
जकड़ना क्रिया तभी संपन्न हो पाएगी जब कोई व्यक्ति (वह) जकड़ने वाला हो, कोई वस्तु (शिकार) हो जिसे जकड़ा जाए। इन भूमिकाओं की प्रकृति अलग-अलग है। व्याकरण में ये भूमिकाएँ कारकों के अलग-अलग भेदों;
जैसे-कर्ता, कर्म, करण आदि से स्पष्ट होती हैं।
अपनी पाठ्यपुस्तक से इस प्रकार के पाँच और उदाहरण खोजकर लिखिए और उन्हें भली-भाँति परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
उदाहरण-
1. भारतवर्ष सदा कानून को धर्म के रूप में देखता आ रहा है।
(भारतवर्ष-कर्ता, कानून को-कर्म धर्म के सम्बन्ध, रूप में-अधिकरण)

2. कुछ नौजवानों ने ड्राइवर को पकड़कर मारने-पीटने का हिसाब बनाया।
(नौजवानों ने कर्ता, ड्राइवर-कर्म, मारने-पीटने का-सम्बन्ध)?

3. सुबह घर पहुँच जाएँगे। (घर-कर्म)

4. बस-कम्पनी के एक हिस्सेदार भी उसी बस से जा रहे थे।
(हिस्सेदार-कर्ता, बस से-करण)

5. सारा घर धूल से अट गया।
(घर-कर्ता, धूल से-करण)

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
मोती-सी एक बूंद मेरे हाथ पर आ पड़ी। कहाँ से?
(क) आसमान से
(ख) आम के पेड़ से
(ग) बेर की झाड़ी से
(घ) बादलों से
उत्तर:
(ग) बेर की झाड़ी से।

प्रश्न 2.
क्रोध और घृणा से उसका शरीर काँप उठा। किसका ?
(क) लेखक का
(ख) ओस की बूंद का
(ग) मछली का
(घ) नदी का
उत्तर:
(क) ओस की बूंद का।

प्रश्न 3.
फटी हुई पृथ्वी से इनमें से कौन-सा पदार्थ नहीं निकला?
(क) लपटें
(ख) धुआँ
(ग) रेत
(घ) पीतल
उत्तर:
(घ) पीतल।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

प्रश्न 4.
नदी तट पर ऊँची मीनार से किस रंग की हवा निकल रही थी?
(क) भूरे रंग की
(ख) काली-काली
(ग) बैंगनी
(घ) नीली
उत्तर:
(ख) काली-काली।

प्रश्न 5.
बूँद कहाँ नहीं पहुंची थी?
(क) मोटे नल में
(ख) टूटे नल में
(ग) बोतल में
(घ) पृथ्वी में
उत्तर:
(ग) बोतल में।

प्रश्न 6.
बूंद किसका इन्तज़ार कर रही थी?
(क) सूर्य का
(ख) समुद्र का
(ग) बेरं के पेड़ का
(घ) मछली का
उत्तर:
(क) सूर्य का।

प्रश्न 7.
हमारी पृथ्वी प्रारम्भ में क्या थी?
(क) जंगल से भरी
(ख) नदियों से भरी
(ग) आग का एक बड़ा गोला
(घ) चट्टानों से भरी हुई
उत्तर:
(ग) आग का एक बड़ा गोला।

प्रश्न 8.
हाइड्रोजन और आक्सीजन किसके पुरखे हैं?
(क) सूर्य के
(ख) पृथ्वी के
(ग) चन्द्रमा के
(घ) पानी के
उत्तर:
(घ) पानी के।

प्रश्न 9.
ओस की बूंद ने समुद्र में क्या नहीं देखा?
(क) घोंघे
(ख) पेंग्विन
(ग) कई-कई मन भारी कछुवे
(घ) जालीदार मछलियाँ
उत्तर:
(ख) पेंग्विन।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

बोध-प्रश्न

एक-एक वाक्य में उत्तर दीजिए।

प्रश्न 1.
प्रदूषण के महासंकट से निपटने के लिए विश्वभर के राष्ट्रों की बैठक कब और कहाँ हुई?
उत्तर:
प्रदूषण के महासंकट से निपटने के लिए विश्व के राष्ट्रों की बैठक 5 जून, 1972 को स्टॉकहोम (स्वीडन) में हुई।

प्रश्न 2.
प्रत्येक वर्ष पर्यावरण-दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर:
पर्यावरण-दिवस 5 जून को मनाया जाता है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी सम्मेलन, कहाँ और कब आयोजित किया गया?
उत्तर:
‘पृथ्वी सम्मेलन’ रियो डि जेनेरो (ब्राजील) में 1992 में आयोजित किया गया?

प्रश्न 4.
प्रकृति के पारिस्थितिकी तंत्र के दो प्रमुख घटक बताइए।
उत्तर:
प्रकृति के पारिस्थितिकी तंत्र के दो प्रमुख घटक जैविक और अजैविक मण्डल हैं।

प्रश्न 5.
जैवमण्डल का निर्माण किन पाँच तत्त्वों से होता है?
उत्तर:
जैवमण्डल का निर्माण भूमि, गगन, वायु, अग्नि और जल-इन पाँच तत्त्वों से होता है।

प्रश्न 6.
पर्यावरण किन दो शब्दों के योग के बना है?
उत्तर:
पर्यावरण-परि + आवरण से मिलकर बना है।

प्रश्न 7.
‘पर्यावरण’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
‘पर्यावरण’ का अर्थ है-वह आवरण जो हमें चारों तरफ से घेरे हुए है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

प्रश्न 8.
प्रकृति के असंतुलन के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर:
प्रकृति के असंतुलन के मुख्य कारण हैं- वनों का विनाश, अवैध व असंगत उत्खनन, कोयला, पेट्रोल, डीजल के उपयोग में बेतहाशा वृद्धि तथा कल-कारखानों का विस्तार।

प्रश्न 9.
ओजोन गैस की परत का लाभ क्या है?
उत्तर:
यह गैस सूर्य से आने वाली हानिकारक गैसों को रोकती है और धरती के लिए रक्षा-कवच का काम करती है।

प्रश्न 10.
ग्लोबल वार्मिंग का क्या खतरा है?
उत्तर:
ग्लोबल वार्मिंग से द्वीप समूहों एवं महाद्वीपों के तटीय क्षेत्रों के डूब जाने का खतरा है।

प्रश्न 11.
‘ग्रीन हाउस प्रमुख’ क्या है?
उत्तर:
ग्लोबल वार्मिंग के कारण जो दुष्प्रभाव पड़ता है, उसे ‘ग्रीन हाउस प्रमुख’ कहा जाता है।

बोध-प्रश्न

(क) “हैं, उनके वंशज अपनी भयावह लपटों से अब भी उनका मुख उज्ज्वल किए हुए हैं। हाँ, तो मेरे पुरखे बड़ी प्रसन्नता से सूर्य के धरातल पर नाचते रहते थे। एक दिन की बात है कि दूर एक प्रचंड प्रकाश-पिंड दिखाई पड़ा। उनकी आँखें चौंधियाने लगीं। यह पिंड बड़ी तेजी से सूर्य की ओर बढ़ रहा था। ज्यों-ज्यों पास आता जाता था, उसका आकार बढ़ता जाता था। यह सूर्य से लाखों गुना बड़ा था। उसकी महान आकर्षण-शक्ति से हमारा सूर्य काँप उठा। ऐसा ज्ञात हुआ कि उस ग्रहराज से टकराकर हमारा सूर्य चूर्ण हो जाएगा। वैसा न हुआ। वह सूर्य से सहस्रों मील दूर से ही घूम चला, परंतु उसकी भीषण आकर्षण-शक्ति के कारण सूर्य का एक भाग टूटकर उसके पीछे चला। सूर्य से टूटा हुआ भाग इतना भारी खिंचाव सँभाल न सका और कई टुकड़ों में टूट गया। उन्हीं में से एक टुकड़ा हमारी पृथ्वी है। यह प्रारंभ में एक बड़ा आग का गोला थी।”

प्रश्न 1.
भयावह लपटों से अब भी किसका मुख उज्ज्वल किए हुए हैं?
उत्तर:
भयावह लपटों से अब भी सूर्य का मुख उज्ज्वल किए हुए है।

प्रश्न 2.
प्रचण्ड प्रकाश किस प्रकार का था?
उत्तर:
प्रचण्ड प्रकाश आँखें चौंधियाने वाला था।

प्रश्न 3.
पिण्ड तेजी से किस ओर बढ़ रहा था?
उत्तर:
पिण्ड तेज़ी से सूर्य की ओर बढ़ रहा था।

प्रश्न 4.
सूर्य के पास आने पर पिण्ड कैसा लग रहा था?
उत्तर:
सूर्य के पास आने पर पिण्ड का आकार बड़ा होता जा रहा था।

प्रश्न 5.
पिण्ड का सूर्य पर क्या प्रभाव पड़ने लगा।
उत्तर:
पिण्ड की आकर्षण शक्ति से सूर्य काँपने लगा। लगता था इससे सूर्य चूर-चूर हो जाएगा।

प्रश्न 6.
वह पिण्ड कहाँ से घूमकर चला गया।
उत्तर:
वह पिण्ड सूर्य से सहस्रों मील दूर से ही घूमकर चला गया।

प्रश्न 7.
उस पिण्ड की भीषण आकर्षण-शक्ति का क्या असर हुआ?
उत्तर:
उस पिण्ड की भीषण आकर्षण शक्ति से सूर्य का एक भाग टूटकर उसके पीछे चला गया।

प्रश्न 8.
हमारी पृथ्वी कौन-सा टुकड़ा है और किसका टुकड़ा है?
उत्तर:
सूर्य से टूटा हुआ भाग कई टुकड़ों में टूट गया। उन्हीं टुकड़ों में से एक हमारी पृथ्वी बन गई।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

(ख) मैं और गहराई की खोज में किनारों से दूर गई तो मैंने एक ऐसी वस्तु देखी कि मैं चौंक पड़ी। अब तक समुद्र में अँधेरा था, सूर्य का प्रकाश कुछ ही भीतर तक पहुँच पाता था और बल लगाकर देखने के कारण मेरे नेत्र दुखने लगे थे। मैं सोच रही थी कि.यहाँ पर जीवों को कैसे दिखाई पड़ता होगा कि सामने ऐसा जीव दिखाई पड़ मानो कोई लालटेन लिए घूम रहा हो। यह एक अत्यंत सुंदर मछली थी। इसके शरीर से एक प्रकार की चमक निकलती थी जो इसे मार्ग दिखलाती थी। इसका प्रकाश देखकर कितनी छोटी-छोटी अनजान मछलियाँ इसके पास आ जाती थीं और यह जब भूखी होती थी तो पेट भर उनका भोजन करती थी।”

प्रश्न 1.
अब तक समुद्र में प्रकाश की स्थिति क्या थी?
उत्तर:
अब तक समुद्र में अँधेरा था। सूर्य का प्रकाश कुछ ही भीतर तक पहुँच पाता था।

प्रश्न 2.
बूंद ने ऐसी क्या चीज़ देखी थी, जिसे देखकर बूँद चौंक पड़ी?
उत्तर:
द को एक ऐसा जीव दिखाई दिया, जो मानो लालटेन लिये घूम रहा हो। यह जीव एक सुन्दर मछली थी।

प्रश्न 3.
इस प्रकाश वाली मछली की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
इस मछली के शरीर से एक प्रकार की चमक निकलती थी, जो इसे मार्ग दिखलाती थी।

प्रश्न 4.
इसके प्रकाश का अन्य मछलियों पर क्या प्रभाव पड़ता था?
उत्तर:
इस मछली के प्रकाश से प्रभावित होकर छोटी-छोटी अनजान मछलियाँ इसके पास आ जाती थीं। जब यह भूखी होती थी तो इन छोटी मछलियों से अपना पेट भर लेती थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

(ग) सरिता के वे दिवस बड़े मजे के थे। हम कभी भूमि को काटते, कभी पेड़ों को खोखला कर उन्हें गिरा देते। बहते-बहते मैं एक दिन एक नगर के पास पहुँची। मैंने देखा कि नदी के तट पर एक ऊँची मीनार में से कुछ काली-काली हवा निकल रही है। मैं उत्सुक हो उसे देखने को क्या बढ़ी कि अपने हाथों दुर्भाग्य को न्यौता दिया। ज्योंही मैं उसके पास पहुँची अपने और साथियों के साथ एक मोटे नल में खींच ले गई। कई दिनों तक मैं नल-नल घूमती फिरी। मैं प्रति क्षण उसमें से निकल भागने की चेष्टा में लगी रहती थी। भाग्य मेरे साथ था। बस, एक दिन रात के समय मैं ऐसे स्थान पर पहुँची जहाँ नल टूटा हुआ था। मैं तुरंत उसमें होकर निकल भागी और पृथ्वी में समा गई। अंदर घूमते-घूमते इस बेर के पेड़ के पास पहुँची।”

प्रश्न 1.
सरिता के रूप में कौन-से दिन बड़े मजे के थे?
उत्तर:
सरिता के वे दिन मज़े के थे; जब भूमि को काटने और पेड़ों को खोखला कर गिराने का मौका मिलता था।

प्रश्न 2.
नगर के पास बूँद ने क्या देखा?
उत्तर:
नगर के पास बूंद ने नदी के तट पर एक ऊँची मीनार देखी; जिसमें से काली-काली हवा निकल रही थी।

प्रश्न 3.
बूंद ने किस दुर्भाग्य को न्योता दिया?
उत्तर:
बूँद जैसे ही आगे बढ़ी एक मोटे नल ने उसको अपने भीतर खींच लिया। इस प्रकार उसने दुर्भाग्य को न्योता दिया।

प्रश्न 4.
बूंद को निकलने का मौका किस प्रकार मिला?
उत्तर:
बूंद एक रात में ऐसे स्थान पर पहुंची, जहाँ नल टूटा हुआ था। वह उसमें से होकर तुरन्त निकल भागी।

प्रश्न 5.
बूँद बेर के पेड़ के पास कैसे पहुँची?
उत्तर:
नल से निकल भागने पर वह पृथ्वी में समा गई और अंदर घूमते-घूमते बेर के पेड़ के पास पहुंची।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

(केवल पढ़ने के लिए)

हम पृथ्वी की संतान 5 जून, 1972 को स्टॉक होम (स्वीडन) में प्रदूषण के महासंकट से निपटने के लिए विश्वभर के देशों की बैठक हुई। इस अवसर पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः’ का सन्देश दिया। इस दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 5 जून को पर्यावरण दिवस मानते हैं। सन् 1992 में रियो डि जेनेरो (ब्राजील) में पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रकृति में दो प्रकार के घटक हैं-जैविक और अजैविक। जैव मण्डल का निर्माण-भूमि, गगन, वायु, अग्नि, जल नामक पाँच तत्त्वों से होता है। इसमें हम छोटे-बड़े एवं जैव-अजैव विविधताओं के बीच रहते रहे हैं। पेड़-पौधों का एवं प्राणियों का एक तयशुदा सन्तुलन इसको महत्त्वपूर्ण बनाता है।

पर्यावरण में वह आवरण प्रमुख है जो हमें चारों तरफ से सही ढंग से ढके हुए है। प्रकृति और मानव के बीच का संतुलन बिगड़ रहा है। बढ़ती जनसंख्या एवं प्रकृति का दोहन एवं शोषण इसमें प्रमुख कारण है। वनों की कटाई, भूमिगत संसाधनों का दोहन, नदियों का भयंकर प्रदूषण खतरनाक स्थिति तक पहुंच चुका है। ओजोन की परत धरती वासियों के लिए रक्षा-कवच का काम करती है। यह सूर्य की अनावश्यक किरणों को रोकती है, लेकिन इसकी परत में छेद हो चुके हैं जो ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन गई है। पृथ्वी के इस बढ़ते तापमान से आने वाले समय में तटीय क्षेत्रों के डूबने का खतरा मँडरा रहा है। अमृत जैसा जल देने वाले ग्लेशियर लुप्त होते जा रहे हैं। गंगा अपने उद्गम से पीछे खिसक चुकी है।

विकास के नाम पर बहुत से लोग बेघर हो चुके हैं। वन कटने से नदियों में प्रलयंकारी बाढ़ आने लगी है। ‘हे पवित्र करने वाली भूमि! हम कोई ऐसा कार्य न करें जिससे तेरे हृदय को आघात पहुँचे।’ हमारी यह प्राचीन प्रार्थना आज बिसर गई है। विश्व को सभी मतभेद भुलाकर पर्यावरण की रक्षा करने के लिए संकल्प लेना चाहिए। हमारी धरती हमारे स्वार्थ के कारण बर्बाद न हो। यदि हमें ज़िन्दा रहना है तो पृथ्वी की रक्षा के बारे में जरूर सोचें। यह तभी सम्भव है जब हम अपने इस सम्बन्ध “भूमि हमारी माता है और हम पृथ्वी की संतान हैं को ठीक तरह से निभाएँ।”

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी

पानी की कहानी Summary

पाठ का सार

बेर की झाड़ी से उतरकर ओस की बूंद लेखक की हथेली पर आ गई। वह अपनी कहानी लेखक को बता रही है। वायुमण्डल में भीड़ होने के कारण एवं सूर्यास्त होने से उसे पत्रों पर ही सिकुड़कर बैठे रहना पड़ा। बूंद को पौधों से डर लगता है; क्योंकि वे उसे अपने भीतर खींच लेते हैं। लेखक ने उसे सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

उस यूँद के पुरखे हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन के रूप में मौजूद थे। उस समय वायुमण्डल में उथल-पुथल मच रही थी। उसी उथल-पुथल में सूर्य का एक भाग टूटकर पृथ्वी बन गया। पृथ्वी प्रारम्भ में आग का एक बड़ा गोला थी। बाद में धरती ठण्डी होती गई। यह लाखों साल पहले की बात है। हम और हमारे साथी बर्फ बन गए थे। एक दिन हम पिघलने शुरू हो गए। मैं कई महीने समुद्र में घूमी। गर्म धारा से मिलकर मैं भी पिघल गई और पानी बनकर समुद्र में मिल गई। समुद्र में पानी के अलावा अनेक प्रकार के जीवों की भी चहल-पहल रही है।

समुद्र के भीतर घुमकर देखा-रेंगने वाले घोंघे, जालीदार मछलियाँ, भारी कछुए और हाथों वाली मछलियाँ भी थीं। एक मछली तो आदमी से भी कई गुना लम्बी थी। अधिक दूर समुद्र में जाकर देखा-वहाँ घोर अंधेरा था। वहाँ एक ऐसा जीव दिखाई दिया जो मानो कोई लालटेन लेकर घूम रहा हो। वह सुन्दर मछली थी। इसकी चमक देखकर छोटी मछलियाँ पास आ जातीं और यह उनको खा जाती। समुद्र की तह में जंगल है। जहाँ मोटे पत्ते वाले ठिगने पेड़ उगे हुए हैं। यहाँ घाटियाँ, पहाड़ियाँ और गुफाएँ भी हैं जहाँ कई प्रकार के जीव रहते हैं। मैं समुद्रतल से ऊपर आना चाहती थी; परन्तु मेरे ऊपर पानी की कोई तीन मील मोटी तह थी। मैं भूमि में घुसकर जान बचाना चाहती थी।

मैं अपने दूसरे साथियों के साथ चट्टान में घुस गई। हम सब चलते रहे। अचानक ऐसी जगह पहुँचे जहाँ तापमान बहुत
अधिक था। हम देखते-देखते ऑक्सीजन और हाइड्रोजन में बदल गए और साथियों सहित वहाँ से भाग निकले। फिर ऐसे स्थान पर चले गए, जहाँ से धमाके के साथ हम बाहर फेंक दिए गए थे। यह ज्वालामुखी था। हम जब ऊपर पहुँचे तो भाप का एक बड़ा दल मिला। हम गरजकर आपस में मिले और आगे बढ़े।

भाप जल-कणों के मिलने से भारी होकर बूंद बने और नीचे कूद पड़े। मैं पहाड़ पर गिरी और उछलती-कूदती आगे बढ़ चली। मैं नीचे आकर समतल धारा में मिल गई। जब एक नगर में पहुँची तो मोटे नल में खींच ली गई। किसी तरह टूटे हुए नल से निकलकर भागी और पृथ्वी में समा गई।

सूर्य निकल आया था। वह यूँद धीरे-धीरे घटी और आँखों से ओझल हो गई।

शब्दार्थ : दृष्टि-नज़र; झंकार-गूंज; अनुभव-तजुर्बा; सुरीली-सुन्दर सुर वाली; निर्दयी-निर्दय, बेरहम; असंख्य-अनगिन; बंधुओं-भाइयों; उत्सुकता-जानने की चाह; साँसत-कठिनाई; भावपूर्ण-भाव से भरा हुआ; विचित्र-अनोखा; चौंधियाना-चकाचौंध करना; चूर्ण-चकनाचूर; सहस्रों-हजारों; प्रत्यक्ष-सामने; अस्तित्व-वजूद; सौन्दर्य-खूबसूरती वार्तालाप-वातचीत; फलस्वरूप-परिणाम के रूप में; वर्णनातीत-वर्णन से परे; निरा-बिल्कुल; ठिगने-छोटे; बहुतायत-बहुत संख्या में; नाना प्रकार-तरह-तरह; निपट-विल्कुल; स्वच्छंद-आजाद; किलोलें-खेल; प्रहार-चोट; उन्मत्त-मस्ती से भरा;

मुहावरे-
कमर कसकर तैयार रहना – पूरी तरह तैयार रहना;
दाल में नमक के समान – बहुत ही कम मात्रा में;
मुख पर हवाइयाँ उड़ना – बहुत घबराहट होना;
आँखों से ओझल होना – बिल्कुल गायब हो जाना;

सही रूप-निर्दयी-निर्दय;
एक बड़ा आग का गोला – आग का एक बड़ा गोला;
एक और भाप का बड़ा दल – भाप का एक और बड़ा दल;
सूर्य निकल आए थे – सूर्य निकल आया था, सूर्यदेव निकल आए थे

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 16 पानी की कहानी Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

सूरदास के पद NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15

Class 8 Hindi Chapter 15 सूरदास के पद Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
बालक श्रीकृष्ण किस लोभ के कारण दूध पीने के लिए तैयार हुए?
उत्तर:
दूध पीने से उनकी चोटी बलराम की चोटी की तरह लम्बी और मोटी हो जाएगी। इसी लोभ के कारण बालक श्रीकृष्ण दूध पीने के लिए तैयार हुए।

प्रश्न 2.
श्रीकृष्ण अपनी चोटी के विषय में क्या-क्या सोच रहे थे?
उत्तर:
अपनी चोटी के बारे में श्रीकृष्ण सोच रहे थे कि काढ़ते समय, मूंथते समय और नहाते समय मेरी चोटी नागिन की तरह भूमि पर लहराने लगेगी अर्थात् उनकी चोटी इतनी लम्बी हो जाएगी कि भूमि का भी स्पर्श कर लेगी।

प्रश्न 3.
दूध की तुलना में श्रीकृष्ण कौन-से खाद्य पदार्थ को अधिक पसंद करते हैं?
उत्तर:
श्री कृष्ण दूध की तुलना में माखन-रोटी को अधिक पसन्द करते हैं।

प्रश्न 4.
‘तैं ही पूत अनोखौ जायौ’-पंक्तियों में ग्वालिन के मन के कौन-से भाव मुखरित हो रहे हैं?
उत्तर:
इन पंक्तियों में ग्वालन के मन में आए उलाहने और उपेक्षा के भाव प्रकट हुए हैं।

प्रश्न 5.
मक्खन चुराते और खाते समय श्री कृष्ण थोड़ा-सा मक्खन बिखरा क्यों देते हैं?
उत्तर:
श्रीकृष्ण जानबूझकर मक्खन नहीं बिखराते हैं। वे जब अपने सखाओं को भी मक्खन देते हैं तो कुछ मक्खन न चाहते हुए भी हड़बड़ी में गिर जाता है।

प्रश्न 6.
दोनों पदों में से आपको कौन-सा पद अधिक अच्छा लगा और क्यों?
उत्तर:
पहले पद में श्रीकृष्ण की बालसुलभ चेष्टाओं का वर्णन किया गया है जो उसके भोलेपन और निश्छल स्वभाव को सूचित करता है। इसलिए हमें यह पद अधिक अच्छा लगा।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
दूसरे पद को पढ़कर बताइए कि आपके अनुसार उस समय श्रीकृष्ण की उम्र क्या रही होगी?
उत्तर:
हमारे अनुसार उस समय श्रीकृष्ण की उम्र 7-8 साल की रही होगी।

प्रश्न 2.
ऐसा हुआ हो कभी कि माँ के मना करने पर भी घर में उपलब्ध किसी स्वादिष्ट वस्तु को आपने चुपके-चुपके थोड़ा-बहुत खा लिया हो और चोरी पकड़े जाने पर कोई बहाना भी बनाया हो। अपनी आपबीती की तुलना श्रीकृष्ण की बाल लीला से कीजिए।
उत्तर:
माँ के एक बार सबसे छुपाकर कोठरी में लड्डू रखे थे। मैंने धीरे-धीरे करके सब लड्डू खा लिये। जब माँ का सन्देह छोटी बहिन पर गया तो मैंने अपना पूरा कारनामा माँ को बता दिया। श्रीकृष्ण भी इसी तरह चुपचाप अपने या दूसरों के घर में से मक्खन चुराकर खा लेते थे।

प्रश्न 3.
किसी ऐसी घटना के विषय में लिखिए जब किसी ने आपकी शिकायत की हो और फिर आपके किसी अभिभावक (माता-पिता, बड़ा भाई-बहिन इत्यादि) ने आपसे उत्तर माँगा हो।
उत्तर:
घर में मेरी गुल्लक में पैसे डाले गए थे। मैंने बीच-बीच में उसमें से पैसे निकालकर स्कूल की कैंटीन से समोसे खरीदकर खा लिये। महीने भर बाद जब मेरी गुल्लक देखी गई तो उसमें कोई पैसा नहीं था। पिता जी ने कसकर डाँटा तो मुझे सब कुछ बता देना पड़ा।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण गोपियों का माखन चुरा-चुराकर खाते थे इसलिए उन्हें माखन चुराने वाला भी कहा गया है। इसके लिए एक शब्द दीजिए।
उत्तर:
इसके लिए एक शब्द है-माखनचोर

प्रश्न 2.
श्रीकृष्ण के लिए पाँच पर्यायवाची शब्द लिखिए।
उत्तर:
श्रीकृष्ण के लिए पाँच पर्यायवाची शब्द हैं-
गिरिधर, मुरलीधर, पीताम्बर, यशोदानंदन, माघव।

प्रश्न 3.
कुछ शब्द परस्पर मिलते-जुलते अर्थ वाले होते हैं, उन्हें पर्यायवाची कहते हैं और कुछ विपरीत अर्थ वाले भी। समानार्थी शब्द पर्यायवाची कहे जाते हैं और विपरीतार्थक शब्द विलोम, जैसे-
पर्यायवाची-
चंद्रमा – राशि, इंदु, राका
मधुकर – भ्रमर, भौंरा, मधुप
सूर्य – रवि, भानु, दिनकर

विपरीतार्थक-
दिन – रात
श्वेत – श्याम
शीत – उष्ण
पाठों से दोनों प्रकार के शब्दों को खोजकर लिखिए।
उत्तर:
मिलते-जुलते अर्थ वाले शब्द
बेनी-चोटी
हलधर-बल
लाल-पूत-ढोटा

विलोम अर्थ वाले शब्द
छोटी – लम्बी
शहर – गाँव
बहुत – कम
जवान – बूढ़ा
व्यक्तिगत – सामाजिक
अच्छाई – बुराई

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण को सबसे अधिक क्या पसन्द था?
(क) दूध
(ख) माखन-रोटी
(ग) रोटी
(घ) छाछ
उत्तर:
(ख) माखन-रोटी।

प्रश्न 2.
श्रीकृष्ण के बड़े भाई का नाम क्या था?
(क) सुदामा
(ख) श्रीदामा
(ग) बलराम
(घ) मनसुखा
उत्तर:
(ग) बलराम।

प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण छीके से गोरस कैसे उतार लेते थे?
(क) ओखली पर चढ़कर
(ख) सीढ़ी से
(ग) उछलकर
(घ) नीचे खड़े होकर
उत्तर:
(क) ओखली पर चढ़कर।

प्रश्न 4.
गोपी ने यशोदा को उलाहना देते हुए किस प्रकार के पुत्र की बात कही?
(क) आज्ञाकारी
(ख) अनोखा
(ग) बहुत भला
(घ) समझदार
उत्तर:
(ख) अनोखा।

प्रश्न 5.
गोपी ने प्रतिदिन होने वाली किस हानि की बात की?
(क) भोजन
(ख) रुपया
(ग) गोरस
(घ) दही का बर्तन
उत्तर:
(ग) गोरस।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद

सप्रसंग व्याख्या

(क) मैया, कबहिं बढ़ेगी चोटी?
किती बार मोहिं दूध पियत भई, यह अजहूँ है छोटी।
तू जो कहति बल की बेनी ज्यौं, है है लाँबी-मोटी।
काँचो दूध पियावत पचि-पचिए देतिन माखन-रोटी।
सूरज चिरजीवौ दोउ भैया, हरि-हलधर की जोटी।

शब्दार्थ : कबहि-कब; बढेगी-बढ़ेगी; किती-कितनी; बार-समय,देरी; मोहिं-मुझे पियत भई-पीते हो गया; अजहूँ-आज भी; बल-बलराम; बेनी-वेणि, चोटी; ज्यौं-समान; दै-हो जाएगी; लाँबी-लम्बी; काढ़त-काढ़ना; गुहत-Dथना; न्हवावत-नहाते समय; नागिनी सी-साँपिन की तरह; भुइँ-भूमि पर; लोटी-लेटी; काँचों-कच्चा; पियावत-पिलाती है; पचि-पचि-बार-बार; सूरज-सूरदास; चिरजीवौ-चिरंजीव रहो, लम्बी उम्र वाले बनो; हरि-कृष्ण; हलधर-बलराम; जोटी-जोड़ी।

प्रसंग- यह पद ‘सूरदास के पद’ नामक पाठ से लिया गया है। इसके रचनाकार भक्त कवि ‘सूरदास’ जी हैं। यशोदा कृष्ण को दूध पिलाती हैं और कहती हैं कि इससे तुम्हारी चोटी बड़ी हो जाएगी। कृष्ण जी को यशोदा की बात पर भरोसा नहीं होता। .

व्याख्या- श्रीकृष्ण जी यशोदा से पूछते है कि हे माँ मेरी चोटी कब बड़ी होगी? मुझे दूध पीते हुए कितना समय बीत गया है, परन्तु मेरी चोटी तो पहले की तरह छोटी ही है। तू तो कहती है कि दूध पीने से तेरी चोटी बलराम की चोटी की तरह लम्बी और मोटी हो जाएगी, काढ़ते समय, मूंथते समय और नहाते समय चोटी नागिन की तरह धरती पर लोटने लगेगी, लगता है तू मुझे कच्चा दूध पिलाती है। बार-बार माँगने पर भी मक्खन और रोटी खाने के लिए नहीं देती है। कवि सूरदास कृष्ण की इन बाल सुलभ बातों से भाव-विभोर होकर कहते हैं कि कृष्ण और बलराम इन दोनों भाइयों की यह जोड़ी चिरंजीवी हो।

विशेष-

  1. कृष्ण की बाल-सुलभ चेष्टाओं का सहज एवं सुन्दर चित्रण हुआ है।
  2. ब्रज भाषा का प्रयोग, वाल्सल्य रस
  3. ‘नागिनी-सी’ में उपमा अलंकार है
  4. ‘हरि-हलधर’ में अनुप्रास अलंकार है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद

(ख) तेरै लाल मेरौ माखन खायौ।
दुपहर दिवस जानि घर सूनो ढूंढि-ढंढोरि आपही आयौ।
खोलि किवारि, पैठि मंदिर मैं, दूध-दही सब सखनि खवायौ।
ऊखल चढ़ि, सींके कौ लीन्हौ, अनभावत भुइँ मैं ढरकायौ।
दिन प्रति हानि होति गोरस की, यह ढोटा कौनैं ढंग लायौ।
सूर स्याम कौं हटकि न राखै तैं ही पूत अनोखौ जायौ।

शब्दार्थ : लाल-पुत्र; दुपहर-दोपहर; दिवस-दिन; सूनो-सूना; दूँढ़ि-ढूंढ़कर; आपही-खुद ही; किवारि-किवाड़; पैठि-घुसकर; मंदिर-घर; मैं-में, भीतर; सखनि-मित्रों को; खवायौ-खिलाता है; चढ़ि-चढ़कर; सीके-छीके; लीन्हौ-लेना; अनभावत-जो अच्छा नहीं लगा; भुइँ-भूमि; ढरकायौ-गिरा दिया; गोरस-गाय के दूध से बने पदार्थ; ढोटा-पुत्र; कौनैं-कोई; ढंग-तरीका; हटकि न राखै-रोककर नहीं रखती; तें-त; अनोखौ-अनोखा; जायौ-पैदा किया।

प्रसंग- यह पद ‘सूरदास के पद’ से उद्धृत है। इस पद में सूरदास ने गोपियों की शिकायत को बहुत सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है। कृष्ण क्या-क्या शरारत करते हैं, एक गोपी उलाहना देकर यशोदा से कहती है

व्याख्या- हे यशोदा! तेरे पुत्र कृष्ण ने मेरा मक्खन खा लिया है। दोपहर के समय घर को सुना देखकर, ढूँढ़ते-ढाँढ़ते खुद ही आ पहुँचे। किवाड़ खोल कर घर में घुस गए। घर में जो भी दूध और दही था, वह सब मित्रों को खिला दिया। ओखली पर चढ़कर छीके पर जो कुछ भी रखा था, उसे उतार लिया। जो अच्छा नहीं लगा, उसे ज़मीन पर गिरा दिया। इस प्रकार हमारे गोरस की रोज हानि हो रही है। यह लड़का तरह-तरह की अनोखी शरारत करता रहता है। सूर गोपी की यशोदा को कही तीखी बात का वर्णन करते हुए कहते हैं कि अपने कृष्ण को तुम रोक कर नहीं रखतीं। लगता है तुमने ही अनोखे पूत को जन्म दिया है।

विशेष-

  1. गोपी के उलाहने को स्वाभाविक रूप में प्रस्तत किया है।
  2. ‘दुपहर दिवस’ ढूँढ़ि-टॅढ़ोरि, दूध-दही, सब सखनि, हानि होत, सूर स्याम-में अनुप्रास अलंकार का सौन्दर्य दर्शनीय है।
  3. ‘ते ही पूत अनोखौ जायौ’ का भाव है कि पुत्र तो औरों के यहाँ भी पैदा होते हैं। तुम कोई विशेष नहीं हो, जिसने अनोखा पुत्र पैदा किया हो।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 15 सूरदास के पद Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

अकबरी लोटा NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14

Class 8 Hindi Chapter 14 अकबरी लोटा Textbook Questions and Answers

कहानी की बात

प्रश्न 1.
“लाला ने लोटा ले लिया, बोले कुछ नहीं, अपनी पत्नी का अदब मानते थे।”
लाला झाऊलाला को बेढंगा लोटा बिलकुल पसंद नहीं था। फिर भी उन्होंने चुपचाप लोटा ले लिया आपके विचार से वे चुप क्यों रहे? अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
जो पत्नी का न हुआ, वह कैसा पति? लाला जी ने सोचा कि यदि विरोध कर दिया तो बालटी में भोजन मिलेगा। तब क्या करना बाकी रह जाएगा? इसीलिए लाला जी अपना गुस्सा पीकर चुप रहे।

प्रश्न 2.
“लाला झाऊलाल जी ने फौरन दो और दो जोड़कर स्थिति को समझ लिया” आपके विचार से लाला झाऊलाल ने कौन-कौन सी बातें समझ ली होंगी?
उत्तर:
लोटा गिरने से गली में ज़ोर का हल्ला उठा। जब तक नीचे उतरे, भीड़ उनके आँगन में घुस चुकी थी। एक अंग्रेज पूरी तरह भीगा हुआ है और एक हाथ से दूसरे पैर को सहला रहा है। उनकी समझ में लोटे द्वारा की गई करतूत समझ में आ गई थी।

प्रश्न 3.
अंग्रेस के सामने बिलवासी जी ने झाऊलाल को पहचानने तक से क्यों इनकार कर दिया था? आपके विचार से बिलवासी जी ऐसा अजीब व्यवहार क्यों कर रहे थे? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
बिलवासी जी ने झाऊलाल को पहचानने से इनकार इसलिए कर दिया था ताकि वे अंग्रेज की सहानुभूति और विश्वास प्राप्त कर सकें। वे झाऊलाल को परेशानी से बचाना चाहते थे और पूरे घटनाक्रम को लोटे के ऐतिहासिक होने की तरफ मोड़ना चाहते थे। उनका उद्देश्य लाला जी की आर्थिक सहायता करना था जो अंग्रेज को प्रभावित किए बिना सम्भव नहीं था।

प्रश्न 4.
बिलवासी जी ने रुपयों का प्रबन्ध कहाँ से किया था? लिखिए।
उत्तर:
बिलवासी जी ने पत्नी के सन्दूक से ढाई सौ रुपये चुपचाप निकाल लिए थे ताकि लाला जी की मदद की जा सके।

प्रश्न 5.
आपके विचार से अंग्रेज ने यह पुराना लोटा क्यों खरीद लिया? आपस में चर्चा करके वास्तविक कारण की खोज कीजिए और लिखिए।
उत्तर:
अंग्रेज का पड़ोसी मेजर डगलस पुरानी चीजों के संग्रह का शौकीन था और उससे बाज़ी मारने का दावा करता था। मेज़र डगलस ने दिल्ली के एक मुसलमान से जहाँगीरी अण्डा खरीदा था। भला फिर यह अंग्रेज एक पीढ़ी पुराना अकबरी लोटा खरीदने में क्यों पीछे रहता। उसने लाला झाऊलाला को पाँच सौ रुपये देकर ऐतिहासिक अकबरी लोटा खरीद लिया ताकि मेज़र डगलस के ऊपर अपना प्रभाव जमा सके।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
“इस भेद को मेरे सिवाए मेरा ईश्वर ही जानता है। आप उसी से पूछ लीजिए। मैं नहीं बताऊँगा।” बिलवासी जी ने यह बात किससे और क्यों कही? लिखिए।
उत्तर:
बिलवासी जी ने यह बात लाला झाऊलाल से कही। बिलवासी जी अपनी पत्नी की सन्दूक से रुपये निकालकर लाये थे और यह बात लाला जी को नहीं बताना चाहते थे, इसलिए ऐसी बात कही।

प्रश्न 2.
“उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई।” समस्या झाऊलाल की थी और नींद बिलवासी की उड़ी तो क्यों? लिखिए।
उत्तर:
बिलवासी जी ने पत्नी की सन्दूक ले चुपचाप ढाई सौ रुपये निकाल लिये थे। उन्हें वापस सन्दूक में रखने के लिए पत्नी के गले से सोने की जंजीर में बँधी ताली निकालनी थी। इसी अवसर की तलाश में उन्हें नींद नहीं आ रही थी। पत्नी के सो जाने पर ही ताली ली जा सकती थी और रुपये सन्दूक में रखे जा सकते थे। यह समस्या बिलवासी जी की थी न कि लाला झाऊलाल की।

प्रश्न 3.
“लेकिन मुझे इसी जिदंगी में चाहिए।”
“अजी इसी सप्ताह में ले लेना।”
“सप्ताह से आपका तात्पर्य सात दिन से है या सात वर्ष से?”
झाऊलाल और उनकी पत्नी के बीच की इस बातचीत से क्या पता चलता है? लिखिए।
उत्तर:
झाऊलाल और उनकी पत्नी के बीच हुई इस बातचीत से पता चलता है-

  1. लाला झाऊलाल बहुत अमीर आदमी न थे, बस जीवन-यापन कर रहे थे।
  2. पत्नी को उन पर विश्वास नहीं था।
  3. लाला जी पहले भी झूठे वायदे कर चुके होंगे अतः इस बार अपना वायदा पूरा करेंगे, इस बारे में पत्नी को सन्देह था। पत्नी लाला जी की तुलना में ज्यादा तेज़-तर्रार थी।

क्या होता यदि

प्रश्न 1.
अंग्रेज़ लोटा न खरीदता?
उत्तर:
यदि अंग्रेज लोटा न खरीदता तो लाला झाऊलाल को पाँच सौ रुपये नहीं मिलते। उन्हें पं. बिलवासी जी से ढाई सौ रुपये उधार लेने पड़ते।

प्रश्न 2.
यदि अंग्रेज पुलिस को बुला लेता?
उत्तर:
यदि अंग्रेज पुलिस को बुला लेता तो लाला झाऊलाल जी कानून के झमेले में फँसकर और परेशान होते।

प्रश्न 3.
जब बिलवासी अपनी पत्नी के गले से चाबी निकाल रहे थे, तभी उनकी पत्नी जाग जाती?
उत्तर:
चाबी निकालते समय बिलवासी जी की पत्नी जाग जाती तो उन्हें अपमानित होना पड़ता।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

पता कीजिए

प्रश्न 1.
“अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आँखों से ओझल हो गया।” उल्का क्या होती है? उल्का और ग्रहों में कौन-कौन सी समानताएँ और अंतर होते हैं?
उत्तर:
उल्का पुच्छल तारे को कहते हैं। कुछ इसे टूटकर गिरने वाला तारा भी कहते हैं। यह एक प्रकार से तारे का टुकड़ा होता है। इसमें तेज़ रोशनी की पूँछ जैसी होती है। ये चट्टान, धूल और जमी हुई गैसें और धूल के कण सूर्य से विपरीत दिशा में फैल जाते हैं और सूर्य की रोशनी परिवर्तित कर चमकने लगते हैं। सिर का सिरा ज़्यादा चमकीला होता है। सूर्य की विपरीत दिशा का भाग पूँछ की तरह लगता है।

सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोल पिण्डों को ग्रह कहते हैं। इनकी घुमक्कड़ प्रवृत्ति के कारण इन्हें ग्रह कहा गया है।

प्रश्न 2.
“इस कहानी में आपने दो चीज़ों के बारे में मजेदार कहानियाँ पढ़ी-अकबरी लोटे की कहानी और जहाँगीरी अंडे की कहानी।”
आपके विचार से ये कहानियाँ सच्ची हैं या काल्पनिक?
उत्तर:
अकवरी लोटे की कहानी और जहाँगीरी अण्डे की कहानियाँ काल्पनिक हैं।

प्रश्न 3.
अपने घर या कक्षा की किसी पुरानी चीज़ के बारे में ऐसी ही कोई मजेदार कहानी बनाइए।
उत्तर:
छात्र अपनी कल्पना के अनुसार ऐसी ही कहानी बना सकते हैं।

प्रश्न 4.
बिलवासी जी ने जिस तरीके से रुपयों का प्रबंध किया, वह सही था या गलत?
उत्तर:
बिलवासी जी ने जिस तरीके से रुपयों का प्रबन्ध किया था, वह गलत था।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
इस कहानी में लेखक ने जगह-जगह पर सीधी-सी बात कहने के बजाय रोचक मुहावरों, उदाहरणों आदि के द्वारा कहकर अपनी बात को और अधिक मजेदार/रोचक बना दिया है। कहानी से वे वाक्य चुनकर लिखिए जो आपको सबसे अधिक मजेदार लगे।
उत्तर:

  • इस समय अगर दुम दबाकर निकल भागते हैं तो फिर उसे क्या मुँह दिखलाएँगे?
  • अभी अगर यूँ कर देता हूँ तो बाल्टी में भोजन मिलेगा।
  • लाला अपना गुस्सा पीकर पानी पीने लगे।
  • लाला को काटो तो बदन में खून नहीं।
  • अंग्रेज को उसने सांगोपांग स्नान कराया।
  • अंग्रेजी भाषा में गालियों का ऐसा प्रकांड कोष है।
  • मेजर डगलस की डींग सुनते-सुनते मेरे कान पक गए।

प्रश्न 2.
इस कहानी में लेखक ने अनेक मुहावरों का प्रयोग किया है। कहानी में से पाँच मुहावरे चुनकर उनका प्रयोग करते हुए वाक्य लिखिए।
उत्तर:

  • गोलियों की आवाज़ सुनते ही पहलवान साहब दुम दबाकर निकल गए।
  • कमाकर नहीं ले जाएँगे तो परिवार वालों को क्या मुँह दिखाएँगे।
  • बाहर जो शेर बने घूमते हैं, वे घर में आकर यूँ भी नहीं करते।
  • बड़े भाई ऊल-जलूल बोलते रहे। मैं उनके सामने गुस्सा पीकर रह गया।
  • सतीश दबे पाँव घर में घुसा ताकि पिता जी को उसके देरी से आने का पता न चल जाए।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिए-

1. यह लोटा न जाने किस अनाधिकारी के झोंपड़े पर काशीवास का सन्देश लेकर पहुंचेगा।
2. इसके बदले में उसे इसी प्रकार के दस सोने के लोटे प्रदान किए।
3. तो आप इस लोटे का क्या करिएगा ?
उत्तर:
1. यह लोटा न जाने किस अनधिकारी के झोंपड़े पर काशीवास का संदेश लेकर पहुँचेगा।
2. इसके बदले में उसे इसी प्रकार के सोने के दस लोटे प्रदान किए।
3. तो आप इस लोटे का क्या कीजिएगा?

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
लाला झाऊलाल को दुकानों के किराये के रूप में मिलते थे-
(क) 200 रुपये मासिक
(ख) 100 रुपये मासिक
(ग) 50 रुपये मासिक
(घ) 250 रुपये मासिक
उत्तर:
(ख) 100 रुपये मासिक।

प्रश्न 2.
लाल झाऊलाल ने पत्नी को कितने समय में रुपये देने का वायदा किया?
(क) एक सप्ताह
(ख) एक माह
(ग) एक वर्ष
(घ) दो सप्ताह
उत्तर:
(क) एक सप्ताह।

प्रश्न 3.
लाला जी ने अपनी विपदा किसे सुनाई?
(क) पत्नी को
(ख) अंग्रेज को
(ग) पं. बिलवासी मिश्र को
(घ) किसी को भी नहीं
उत्तर:
(ग) पं. बिलवासी मिश्र को।

प्रश्न 4.
लोटे की गढ़न कैसी थी?
(क) सामान्य
(ख) सुन्दर
(ग) बेढंगी
(घ) प्रभावित करने वाली
उत्तर:
(ग) बेढंगी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

प्रश्न 5.
अंग्रेज को लोटे की चोट लगी-
(क) माथे पर
(ख) पैर पर
(ग) सिर पर
(घ) हाथ पर
उत्तर:
(ख) पैर पर।

प्रश्न 6.
अकबर ने ब्राह्मण को सोने के कितने लोटे दिये?
(क) पाँच
(ख) चार
(ग) दस
(घ) एक भी नहीं
उत्तर:
(ग) दस।

प्रश्न 7.
हुमायूं शेरशाह से हारकर किस रेगिस्तान में मारा-मारा फिर रहा था?
(क) सहारा
(ख) थार
(ग) गोबी
(घ) सिंध
उत्तर:
(घ) सिंध।

प्रश्न 8.
लोटे का प्लास्टर का मॉडल कहाँ रखा हुआ है?
(क) मुम्बई
(ख) कलकत्ता
(ग) चेन्नई
(घ) दिल्ली
उत्तर:
(ख) कलकत्ता।

प्रश्न 9.
अंग्रेज ने लोटा कितने रुपये में खरीदा ?
(क) 500 रुपये
(ख) 400 रुपये
(ग) 250 रुपये
(घ) 100 रुपये
उत्तर:
(क) 500 रुपये।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

बोध-प्रश्न

निम्नलिखित अवतरणों को पढ़िए एवं पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) लोटे ने दाएँ देखा न बाएँ, वह नीचे गली की ओर चल पड़ा। अपने वेग में उल्का को लजाता हुआ वह आँखों से ओझल हो गया। किसी ज़माने में न्यूटन नाम के किसी खुराफती ने पृथ्वी की आकर्षण शक्ति नाम की एक चीज़ ईजाद की थी। कहना न होगा कि यह सारी शक्ति इस समय लोटे के पक्ष में थी।

प्रश्न 1.
लोटा किधर चल पड़ा और कैसे?
उत्तर:
लोटा नीचे गली की तरफ चल पड़ा। लोटे ने दाएँ देखा न बाएँ, वह नीचे की ओर जा रहा था।

प्रश्न 2.
लोटा किस वेग से आँखों से ओझल हो गया?
उत्तर:
लोटा उल्का के वेग को भी लजाता हुआ आँखों से ओझल हो गया।

प्रश्न 3.
किस खुराफाती ने पृथ्वी की आकर्षण शक्ति को ईजाद किया था?
उत्तर:
किसी ज़माने में न्यूटन नाम के खुराफाती ने पृथ्वी की आकर्षण-शक्ति को ईजाद किया था।

प्रश्न 4.
इस समय सारी शक्ति कहाँ मौजूद थी?
उत्तर:
इस समय सारी शक्ति लोटे के पक्ष में मौजूद थी अर्थात् वह शक्ति लोटे को नीचे की ओर ले जा रही थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

(ख) “जी, जनाब। सोलहवीं शताब्दी की बात है। बादशाह हुमायूँ शेरशाह से हारकर भागा था और सिंध के रेगिस्तान में मारा-मारा फिर रहा था। एक अवसर पर प्यास से उसकी जान निकल रही थी। उस समय एक ब्राह्मण ने इसी लोटे से पानी पिलाकर उसकी जान बचाई थी। हुमायूँ के बाद अकबर ने उस ब्राह्मण का पता लगाकर उससे इस लोटे को ले लिया और इसके बदले में उसे इसी प्रकार के दस सोने के लोटे प्रदान किए। यह लोटा सम्राट अकबर को बहुत प्यारा था। इसी से इसका नाम अकबरी लोटा पड़ा। वह बराबर इसी से वजू करता था। सन् 57 तक इसके शाही घराने में रहने का पता है। पर इसके बाद लापता हो गया। कलकत्ता के म्यूजियम में इसका प्लास्टर का मॉडल रंखा हुआ है। पता नहीं यह लोटा इस आदमी के पास कैसे आया? म्यूजियम वालों को पता चले तो फैंसी दाम देकर खरीद ले जाएँ।”

प्रश्न 1.
बादशाह हुमायूँ किससे हारकर भागा था? वह कहाँ मारा-मारा फिर रहा था?
उत्तर:
बादशाह हुमायूँ शेरशाह से हारकर भागा था। वह सिंध के रेगिस्तान में मारा-मारा फिरा था।

प्रश्न 2.
हुमायूँ को किसने पानी पिलाया था?
उत्तर:
एक ब्राह्मण ने हुमायूँ को पानी पिलाया था।

प्रश्न 3.
बाद में लोटे को किसने ले लिया और इसके बदले में क्या दिया?
उत्तर:
बाद में इस लोटे को उस ब्राह्मण से अकबर ने ले लिया और बदले में उसको सोने के दस लोटे प्रदान किये।

प्रश्न 4.
लोहे का नाम अकबरी लोटा क्यों पड़ा?
उत्तर:
यह लोटा सम्राट अकबर को बहुत प्यारा था, इसलिए इसका नाम अकबरी लोटा पड़ा।

प्रश्न 5.
अकबर इस लोटे को किस रूप में इस्तेमाल करता था?
उत्तर:
अकबर हमेशा इसी लोटे से वजू करता था।

प्रश्न 6.
यह लोटा शाही घराने में कब तक रहा?
उत्तर:
यह लोटा शाही घराने में 1857 तक रहा।

प्रश्न 7.
कलकत्ता के म्यूजियम में लोटे का कौन-सा मॉडल रखा हुआ है?
उत्तर:
कलकत्ता के म्यूजियम में लोटे का प्लास्टर का मॉडल रखा हुआ है।

प्रश्न 8.
म्यूज़ियम वालों को पता चले तो क्या होगा?
उत्तर:
म्यूज़ियम वालों को पता चले तो वे फैंसी दाम देकर इस लोटे को खरीद लेंगे।

प्रश्न 9.
क्या ऊपर दिए गए लोटे सम्बन्धी विवरण सही हैं?
उत्तर:
ऊपर दिए गए लोटे सम्बन्धी विवरण काल्पनिक हैं और केवल मनोरंजन के लिए दिए गए हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

(ग) उस दिन रात्रि में बिलवासी जी को देर तक नींद नहीं आई। वे चादर लपेटे चारपाई पर पड़े रहे। एक बजे वे उठे। धीरे, बहुत से अपनी सोई हुई पत्नी के गले से उन्होंने सोने की वह सिकड़ी निकाली जिसमें एक ताली बँधी हुई थी। फिर उसके कमरे में जाकर उन्होंने उस ताली से संदूक खोला। उसमें ढाई सौ के नोट ज्यों-के-त्यों रखकर उन्होंने उसे बंद कर दिया। फिर दबे पाँव लौटकर ताली को उन्होंने पूर्ववत् अपनी पत्नी के गले में डाल दिया। इसके बाद उन्होंने हँसकर अंगड़ाई ली। दूसरे दिन सुबह आठ बजे तक चैन की नींद सोए।

प्रश्न 1.
एक बजे बिलवासी जी ने उठकर क्या किया?
उत्तर:
एक बजे बिलवासी जी ने धीरे से उठकर सोई हुई पत्नी के गले से सोने की वह जंजीर निकाली जिसमें एक ताली बँधी थी।

प्रश्न 2.
बिलवासी जी ने सन्दूक में क्या रखा?
उत्तर:
बिलवासी जी ने सन्दूक में ढाई सौ रुपये रखे।

प्रश्न 3.
ये रुपये किसके रहे होंगे? आपने कैसे अनुमान लगाया?
उत्तर:
‘ढाई सौ के नोट ज्यों-के-त्यों रखने’ के प्रसंग से ज्ञात होता है कि ये रुपये बिलवासी जी की पत्नी के रहे होंगे।

प्रश्न 4.
बिलवासी जी ने हँसकर अंगड़ाई क्यों ली? अपने अनुमान से बताइए।
उत्तर:
बिलवासी जी ने हँसकर अंगड़ाई इसलिए ली कि बिना कुछ खर्च किए अपनी चालाकी से लाला झाऊलाल की मदद भी कर दी और ढाई सौ रुपये चुपचाप संदूक में रख दिये। पत्नी को भी खबर नहीं हुई।

प्रश्न 5.
बिलवासी जी चैन की नींद क्यों सोते रहे?
उत्तर:
बिलवासी जी अपने काम में बिना किसी बाधा के सफल हो गए थे, इसीलिए वे चैन की नींद सोते रहे।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा

अकबरी लोटा Summary

पाठ का सार

लाला झाऊलाल काशी में आराम का जीवन बिताते थे। पत्नी ने एकाएक ढाई सौ रुपये की माँग रख दी तो झाऊलाल एक बार सन्नाटे में आ गए। पत्नी ने भाई से रुपये लेने की बात की तो लाला जी को अच्छा नहीं लगा। उन्होंने एक सप्ताह का समय माँगा। चार दिन बीत गए पर रुपयों का इतंजाम नहीं हुआ। लाला जी को अपना वायदा पूरा करना कठिन लगा। अब पत्नी को क्या मुँह दिखाएँगे? पाँचवें दिन घबराकर उन्होंने पं. बिलवासी मिश्र को अपनी परेशानी बताई। मिश्र जी की जेब भी उस समय खाली थी। फिर भी उन्होंने कोशिश करने का भरोसा दिलाया और कल शाम तक व्यवस्था करने की बात की। इंतज़ाम न होने पर लाला जी को अपनी हेकड़ी से हाथ धोना पड़ेगा।

लाला जी परेशान थे और छत पर टहल रहे थे। नौकर को पानी लाने के लिए आवाज़ दी। नौकर नहीं था, पत्नी ही पानी ले आई। गिलास लाना भूल गई थी। लाला जी लोटे से ही पानी पीने लगे। उन्हें यह बेढंगा लोटा पसन्द नहीं था। छत की मुँडेर के पास खड़े होकर पानी पीने लगे। हाथ हिलने से लोटा छूट गया और तिमंजले से नीचे की ओर बढ़ा। तभी नीचे हल्ला हुआ। लोटा एक अंग्रेज को जा लगा। भीड़ आँगन में घुस आई थी। ठीक उसी समय पं. बिलवासी जी आ पहुँचे। भीड़ को बाहर निकाला। अंग्रेज को कुर्सी पर बैठाया। अंग्रेज ने लाला जी को खतरनाक पागल बताया तो पंडित जी ने खतरनाक मुजरिम करार दिया और अंग्रेज को पुलिस स्टेशन ले जाने की सलाह दे डाली। चलने से पहले बिलवासी जी ने लोटे को खरीदने की बात की। उन्होंने लोटे को ऐतिहासिक बताया।

पंडित जी के ऐतिहासिक ज्ञान के अनुसार बादशाह हुमायूँ ने सिन्ध के रेगिस्तान में भागते समय इसी लोटे से पानी पिया था। जिस ब्राह्मण का यह लोटा था, उससे बाद में अकबर ने यह लोटा ले लिया था। बदले में उसको सोने के दस लोटे प्रदान किए थे। अकबर इसी से वजू करता था। सन् 1857 तक यह शाही घराने में रहा। इसके बाद लापता हो गया। म्यूजियम वाले बढ़िया दाम देकर इसे खरीद लेंगे। अंग्रेज ने सुना तो उत्सुक हो उठा। फिर पं. बिलवासी और अंग्रेज दोनों में लोटे को खरीदने की होड़ लग गई। बिलवासी जी ने ढाई सौ रुपये की बोली लगाई तो अंग्रेज पाँच सौ रुपये देने को तैयार हो गया। वह मेज़र डगलस के सामने अपना रौब दिखाना चाहता था कि उसके पास अकवरी लोटा है। डगलस यहाँ से जहाँगीरी अंडा ले गए थे। अकबरी लोटा तो एक पीढ़ी पुराना हुआ।

लाला झाऊलाल को अंग्रेज पाँच सौ रुपये देकर और लोटा लेकर चला गया। लाला जी की बढ़ी हुई दाढ़ी का एक-एक वाल खुशी से लहरा रहा था। बिलवासी जी अपने घर चले गए। उन्होंने अपनी पत्नी के संदूक से जो ढाई सौ रुपये निकाले थे, चुपचाप वापस रख दिए और चैन की नींद सोए।

शब्दार्थ : ठठेरी बाज़ार-वह बाज़ार जहाँ बर्तन बनाने का काम होता है; आँख सेंकना-आँखों को ठण्डक पहुँचाना, देखने का सुख प्राप्त करना; सनसनाया-हिला, सन-सन की आवाज़ की। प्रतिष्ठा-इज़्जत; वाहवाही-प्रशंसा; गाथाएँ-कहानियाँ चारों खाने चित्त होना-हार जाना; मुँह खोलकर सवाल करना-माँगना; दुम दबाकर निकलना-डरकर भागना; मुँह दिखाना-सामना करना; विपदा-परेशानी; संयोग-अवसर; खुक्ख-खाली, परम दरिद्र; माँग-जाँचकर-माँगकर; हेकड़ी-अकड़ डामलफाँसी-देश निकाला, आजीवन कारावास; मरोड़ पैदा होना-परेशानी होना; उधेड़-बुन-ऊहापोह-पशोपेश; गढ़न-बनावट; अदब-सम्मान; गनीमत-संतोष की बात; चूँ कर देना-विरोध करना, मना करना; गुस्सा पीना-क्रोध को काबू में रखना; उल्का-पुच्छल तारा, टूटकर गिरने वाला तारा, मशाल; खुराफाती-उपद्रव करने वाला; ईजाद-खोज करना; काटो तो खून नहीं-बहुत अधिक घबराहट; हँसी-खेल-मामूली बात; अनधिकारी-जिसको अधिकार न मिला हो; नख शिख से-नीचे से ऊपर तक, नाखून से शिखा तक; सायबान-वह छप्पर या कपड़े आदि का पर्दा जो धूप आदि से बचाव के लिए मकान या दुकान के आगे लगाया जाता है; सांगोपांग (सा + अंग + उप + अंग)-पूरी तरह, ऊपर से नीचे तक; प्रकांड-बहुत बड़ा; शख्स-व्यक्ति; इजाज़त-अनुमति; म्यूज़ियम-अजायबघर; फैंसी-बढ़िया; दून की-दुगुने की; सहेजना-सँभालकर रखना; मनमोहक-मन को मोहित करने वाला; सिकड़ी-जंजीर; पूर्ववत्-पहले की तरह; दबे पाँव-चुपचाप;

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 14 अकबरी लोटा Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

जहाँ पहिया हैं NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13

Class 8 Hindi Chapter 13 जहाँ पहिया हैं Textbook Questions and Answers

जंजीरें

प्रश्न 1.
“….उन जंजीरों को तोड़ने का जिनमें वे जकड़े हुए हैं, कोई-न-कोई तरीका लोग निकाल ही लेते हैं….”।
आपके विचार से लेखक ‘जंजीरों’ द्वारा किन समस्याओं की ओर इशारा कर रहा है?
उत्तर:
जंजीरें वे गलत सामाजिक मान्यताएँ हैं जो व्यक्ति को जकड़े रहती हैं। इन मान्यताओं के कारण व्यक्ति नए तरीके इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ये मान्यताएँ विकास के रास्ते में बाधा बन जाती हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप लेखक की इस बात से सहमत हैं? अपने उत्तर का कारण भी बताइए।
उत्तर:
हाँ, हम लेखक की बात से सहमत हैं। जब बंधनों के कारण कोई समाज घुटन महसूस करने लगता है, तब वह उन बंधनों को तोड़ने का कोई न कोई रास्ता ढूंढ़ निकालता है।

पहिया

प्रश्न 1.
‘साइकिल आंदोलन’ से पुड्डुकोट्टई की महिलाओं के जीवन में कौन-कौन से बदलाव आए हैं?
उत्तर:
‘साइकिल आंदोलन’ से पुड्डुकोट्टई की महिलाओं में निम्नलिखित बदलाव आए हैं-

  • उनकी पुरुषों पर आत्मनिर्भरता बढ़ी है।
  • उनमें मन में आत्मविश्वास पैदा हुआ है।
  • वे कम समय में अपना पहले से अधिक काम कर लेती हैं।
  • उनका आर्थिक स्तर बेहतर हुआ है। वे अधिक दूरी तय करके सामान बेचने का काम कर लेती हैं, जिससे उन्हें पहले से ज़्यादा आमदनी हो जाती है। घर के लिए और आराम करने के लिए भी उन्हें समय मिल जाता है। इस बदलाव को क्षेत्र की खुशहाली के रूप में देखा जा सकता है।

प्रश्न 2.
शुरुआत में पुरुषों ने इस आन्दोलन का विरोध किया परन्तु आर.साइकिलस के मालिक ने इसका समर्थन किया, क्यों?
उत्तर:
इस डीलर के यहाँ से लेडीज़ साइकिल की बिक्री में साल भर के अन्दर काफी वृद्धि हुई। जो महिलाएँ लेडीज़ साइकिल की प्रतीक्षा नहीं कर सकती थीं, वे जेंट्स साइकिलें खरीदने लगीं। इसी कारण से आर.साइकिलस के मालिक ने महिलाओं के इस आन्दोलन का समर्थन किया।

प्रश्न 3.
प्रारम्भ में इस आंदोलन को चलाने में कौन-कौन सी बाधाएँ आईं?
उत्तर:
पुड्डकोट्टई इलाके में रूढ़िवादी मुस्लिम महिलाओं की संख्या अधिक है। पुरुषों ने विरोध किया और महिलाओं के साइकिल सीखने और चलाने पर फब्तियाँ कसीं। वहाँ पर प्रशिक्षण देने वालों की भी कमी थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

शीर्षक की बात

प्रश्न 1.
आपके विचार से लेखक ने इस पाठ का नाम ‘जहाँ पहिया है’ क्यों रखा होगा?
उत्तर:
साइकिल से चलना, पहिए के द्वारा चलना है। इससे कार्य में तीव्रता को गति- शीलता आई। जहाँ पहिया है, अर्थात् साइकिल का साधन है; वहाँ के लोगों में गतिशीलता का आना बहुत आसान है। समय की बचत, परनिर्भरता में कमी पहिए के द्वारा प्राप्त हो गई। अतः यह शीर्षक उपयुक्त एवं सार्थक है।

प्रश्न 2.
अपने मन से इस पाठ का कोई दूसरा शीर्षक सुझाइए। अपने दिए हुए शीर्षक के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर:
इस पाठ का दूसरा शीर्षक हो सकता है-
‘चक्र ही जीवन है’
यह शीर्पक इसलिए सार्थक है क्योंकि ‘चक्र’ ने पुड्डकोट्टई की महिलाओं के जीवन को पहले की अपेक्षा अधिक सार्थक एवं सफल बना दिया था। चक्र हमारे राष्ट्र की प्रगति का भी प्रतीक है।

समझने की बात

प्रश्न 1.
(1) “लोगों के लिए यह समझना बड़ा कठिन है कि ग्रामीण औरतों के लिए यह कितनी बड़ी चीज़ है। उनके लिए तो यह हवाई जहाज़ उड़ाने जैसी बड़ी उपलब्धि है।”
साइकिल चलाना ग्रामीण महिलाओं के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है? समूह बनाकर चर्चा कीजिए।
(2) “पुड्डुकोट्टई पहुँचने से पहले मैंने इस विनम्र सवारी के बारे में इस तरह सोचा ही नहीं था।” साइकिल को विनम्र सवारी क्यों कहा गया है?
उत्तर:
(1) विद्यार्थी समूह बनाकर इस विषय पर चर्चा करें। चर्चा करते समय निम्न बिन्दुओं को ध्यान में रखा जा सकता है।
(क) पुड्डकोट्टई क्षेत्र के लोगों की आर्थिक स्थिति-मेहनत, मज़दूरी आदि करना।
(ख) साइकिल चलाने के विरोध का कारण
(ग) साइकिल चलाने से आर्थिक स्थिति में हुए सुधार
(घ) निर्भरता कम होने से कार्यक्षमता में सुधार, समय की बचत, घरेलू कामों का समय पर निपटारा।
(ङ) काम कम समय में करने से आराम मिलना।

(2) साइकिल को विनम्र सवारी इसलिए कहा गया है कि जब चाहो, जरा-से प्रयास से चलाना सीख लो। यह सवारी बदले में कुछ माँग भी नहीं करती है; इसीलिए इसे विनम्र सवारी कहा गया है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

साइकिल

प्रश्न 1.
फातिमा ने कहा,” … मैं किराए पर साइकिल लेती हूँ ताकि मैं आज़ादी और खुशहाली का अनुभव कर सकूँ।
साइकिल चलाने से फातिमा और पुड्डुकोट्टई की महिलाओं को ‘आजादी’ का अनुभव क्यों होता होगा?
उत्तर:
साइकिल चलाने से फातिमा और पुड्डुकोट्टई की महिलाओं को आज़ादी का अनुभव इसलिए होता होगा क्योंकि उन महिलाओं को कहीं आने-जाने के लिए घर के पुरुष सदस्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। उनकी कार्यक्षमता में भी सुधार हुआ जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भी लाभ हुआ और उनका जीवन पहले से बेहतर हो गया।

कल्पना से

प्रश्न 1.
पुड्डुकोट्टई में कोई महिला अगर चुनाव लड़ती तो अपना पार्टी-चिन्ह क्या बनाती और क्यों?
उत्तर:
अगर पुड्डुकोट्टई में कोई महिला चुनाव लड़ती तो अपनी पार्टी का चिह्न ‘साइकिल’ को बनाती क्योंकि इस क्षेत्र की महिलाओं के लिए ‘साइकिल’ आज़ादी और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

प्रश्न 2.
अगर दुनिया के सभी पहिए हड़ताल कर दें तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर दुनिया के सभी पहिए हड़ताल कर दें तो जनजीवन एकदम ठप्प हो जाएगा। कारखाने बंद हो जाएंगे, आवागमन थम जाएगा, बिजली-पानी सब बन्द हो जाएँगे।

प्रश्न 3.
“1992 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद अब यह जिला कभी भी पहले जैसा नहीं हो सकता। इस कथन का अभिप्राय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
महिलाओं में नई चेतना आने के कारण बदलाव आ गया है अतः यह जिला 1992 के बाद बेहतर हो गया है; इसलिए पहले जैसा नहीं हो सकता है।

प्रश्न 4.
मान लीजिए आप एक संवाददाता हैं। आपको 8 मार्च, 1992 के दिन पुड्डुकोट्टई में हुई घटना का समाचार तैयार करना है। पाठ में दी गई सूचनाओं और अपनी कल्पना के आधार पर एक समाचार तैयार कीजिए।
उत्तर:
महिलाओं ने की क्रांति-पुड्डुकोट्टई (तमिलनाडु) आज 8 मार्च, 1992 का यह दिन पुड्डकोट्टई की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक हो गया। 1500 महिलाएँ, हैंडल पर झंडियाँ लगाए साइकिल की घंटिया टनटनाते हुए रंग-बिरंगी पोशाकों में सड़कों पर छा गई हैं। देखने वाले ठिठककर खड़े हो गए हैं। सभी महिलाओं में जो जोश उमड़ रहा था, उसका केवल अन्दाज़ लगाया जा सकता था। सबके चेहरे पर आत्मविश्वास झलक रहा था। लगता था सबको नई आज़ादी मिली हो।

प्रश्न 5.
अगले पृष्ठ पर दी गयी ‘पिता के बाद’ कविता पढ़िए। क्या कविता में और फातिमा की बात में कोई संबंध हो सकता है? अपने विचार लिखिए।
उत्तर:
‘पिता के वाद’ और फातिमा की बात में समानता है। लड़कियाँ पिता के बाद घर सँभालती है और पिता की सच्ची वारिस हैं। वे पिता के बाद माँ को भी सँभालने की क्षमता रखती हैं। फातिमा की बात में भी आज़ादी और आत्मविश्वास का भाव है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

भाषा की बात

प्रश्न 1.
उपसर्गों और प्रत्ययों के बारे में आप जान चुके हैं। इस पाठ में आए उपसर्गयुक्त शब्दों को छाँटिए उनके मूल शब्द भी लिखिए। आपकी सहायता के लिए इस पाठ में प्रयुक्त कुछ ‘उपसर्ग’ और ‘प्रत्यय’ इस प्रकार हैं-अभि, प्र, अनु, परि, वि (उपसर्ग), इक, वाला, ता, ना (प्रत्यय)
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं 1
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं 2

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
साइकिल चलाने का सामाजिक आंदोलन कहाँ शुरू हुआ?
(क) चेन्नई
(ख) हैदराबाद
(ग) पुड्डुकोट्टई
(घ) तिरुपति
उत्तर:
(ग) पुड्डकोट्टई।

प्रश्न 2.
“यह मेरा अधिकार है, अब हम कहीं भी जा सकते हैं-” किसने कहा?
(क) फातिमा ने
(ख) जमीला बीवी ने
(ग) अवकन्नी
(घ) आर.साइकिलस के मालिक ने
उत्तर:
(ख) जमीला बीवी ने।

प्रश्न 3.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 1992 में कितनी साइकिल सवार महिलाएँ एकत्र हुई?
(क) 1500
(ख) 1200
(ग) 1800
(घ) 1000
उत्तर:
(क) 1500

प्रश्न 4.
कुदिमि अन्नामलाई की चिलचिलाती धूप में किसने साइकिल सिखाने का काम किया?
(क) फातिमा
(ख) मनोरमनी
(ग) जमीला बीवी
(घ) अवकन्नी
उत्तर:
(ख) मनोरमनी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

प्रश्न 5.
साइकिल चलाना क्या आर्थिक लाभ का काम नहीं था?
(क) कृषि उत्पाद बेदना
(ख) बसों के इन्तजार में व्यय होने वाला समय बचाना
(ग) सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान देना
(घ) घर में बैठे रहना
उत्तर:
(घ) घर में बैठे रहना।

प्रश्न 6.
साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में कौन-सी भावना पैदा हुई?
(क) अविश्वास
(ख) आर्थिक लाभ
(ग) आत्म सम्मान
(घ) निराशा
उत्तर:
(ग) आत्म-सम्मान।

प्रश्न 7.
इनमें से महिलाओं का कौन-सा वर्ग साइकिल का प्रशंसक नहीं था?
(क) अध्यापिकाएँ
(ख) महिला खेतिहर मज़दूर
(ग) पत्थर खदान की मज़दूर
(घ) रूढ़िवाद का विरोध न करने वाली
उत्तर:
(घ) रूढ़िवाद का विरोध न करने वाली।

बोध-प्रश्न

निम्नलिखित अवतरणों को पढ़िए एवं पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(क) इस जिले में साइकिल की धूम मची हुई है। इसकी प्रशंसकों में हैं महिला खेतिहर मज़दूर, पत्थर खदानों में मजदूरी करनेवाली औरतें और गाँवों में काम करनेवाली नर्से । बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, बेशकीमती पत्थरों को तराशने में लगी औरतें और स्कूल की अध्यापिकाएँ भी साइकिल का जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। ग्राम सेविकाएँ और दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी पीछे नहीं हैं। सबसे बड़ी संख्या उन की है जो अभी नवसाक्षर हुई हैं। जिस किसी नवसाक्षर अथवा नयी-नयी साइकिल चलाने वाली महिला से मैंने बातचीत की, उसने साइकिल चलाने और अपनी व्यक्तिगत आज़ादी के बीच एक सीधा संबंध बताया।

प्रश्न 1.
साइकिल की प्रशंसकों में कौन-कौन हैं?
उत्तर:
साइकिल की प्रशंसकों में महिला खेतिहर मजदूर, पत्थर की खदानों में मजदूरी करने वाली औरतें और गाँव में काम करने वाली नर्से हैं। स्कूल की अध्यापिकाएँ, बालवाड़ी और आँगनवाड़ी कार्यकर्ची भी साइकिल का जमकर प्रयोग कर रही हैं।

प्रश्न 2.
किस प्रकार की महिलाएँ साइकिल का प्रयोग करने में पीछे नहीं हैं?
उत्तर:
ग्राम सेविकाएँ और दोपहर का भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी साइकिल का इस्तेमाल करने में पीछे नहीं हैं। इनमें नवसाक्षरों की सबसे बड़ी संख्या है।

प्रश्न 3.
नवसाक्षर साइकिल चलाना सीखने वाली महिला ने क्या बताया ?
उत्तर:
नवसाक्षर साइकिल चलाने वाली महिला ने बताया कि साइकिल चलाना और व्यक्तिगत आज़ादी दोनों आपस में सीधे तौर पर जुड़े हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

(ख) साइकिल चलाने के बहुत निश्चित आर्थिक निहितार्थ थे। इससे आय में वृद्धि हुई है। यहाँ की कुछ महिलाएँ अगल-बगल के गाँवों में कृषि संबंधी अथवा अन्य उत्पाद बेच आती हैं। साइकिल की वजह से बसों के इंतज़ार में व्यय होने वाला उनका समय बच जाता है। खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए तो यह बहुत महत्वपूर्ण है। दूसरे, इससे इन्हें इतना समय मिल जाता है कि ये अपने सामान बेचने पर ज़्यादा ध्यान केंद्रित कर पाती हैं। तीसरे, इससे ये और अधिक इलाकों में जा पाती हैं। अंतिम बात यह है कि साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं के अंदर आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई।

प्रश्न 1.
साइकिल चलाने का आर्थिक निहितार्थ क्या था?
उत्तर:
कुछ महिलाएँ आसपास के गाँवों में कृषि सम्बन्धी उपज बेच आती हैं। साइकिल के कारण बसों के इंतज़ार में खर्च होने वाला समय बच जाता है। इस प्रकार बचे हुए समय में और काम पूरे हो जाते हैं। यही साइकिल चलाने का आर्थिक लाभ है।

प्रश्न 2.
साइकिल कहाँ महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर:
खराब परिवहन व्यवस्था वाले स्थानों के लिए साइकिल महत्त्वपूर्ण है क्योंकि बसों के लम्बे इंतज़ार में समय बरबाद नहीं करना पड़ता।

प्रश्न 3.
साइकिल चलाने से समय की बचत का क्या लाभ हुआ? कैसे?
उत्तर:
साइकिल चला कर जाने से समय बच जाता है, जिसके कारण ये महिलाएँ अपना सामान बेचने पर ज्यादा ध्यान दे पाती हैं। समय बचने से और अधिक क्षेत्रों में जाकर अपना सामान वेच लेती हैं। इस प्रकार इन्हें समय की बचत का लाभ होता है।

प्रश्न 4.
साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में क्या भावना पैदा हुई?
उत्तर:
साइकिल प्रशिक्षण से महिलाओं में आत्मसम्मान की भावना पैदा हुई।

(केवल पढ़ने के लिए)

पिता के बाद

लड़कियाँ खिलखिलाती हैं तेज़ धूप में,
लड़कियाँ खिलखिलाती हैं तेज़ बारिश में,
लड़कियाँ हँसती हैं हर मौसम में।
लड़कियाँ पिता के बाद सँभालती हैं
पिता के पिता से मिली दुकान,
लड़कियाँ वारिस हैं पिता की।
लड़कियों ने समेट लिया
माँ को पिता के बाद,
लड़कियाँ होती हैं माँ।
दुकान पर बैठ लड़कियाँ
सुनती हैं पूर्वजों की प्रतिध्वनियाँ,
उदास गीतों में वे ढूँढ लेती हैं जीवन राग,
धूप में, बारिश में,
हर मौसम में खिलखिलाती हैं लड़कियाँ।

-मुक्ता

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं

कविता का आशय

जीवन में कई प्रकार के मौसम, उतार-चढ़ाव आते हैं। लड़कियाँ उन तमाम विषम परिस्थितियों को झेलकर खिलखिलाती रहती हैं। जब पिता नहीं रहते तो केवल पुत्र ही नहीं वरन् पुत्रियाँ भी घर को सँभाल लेती हैं। चाहे पिता की दुकान हो, चाहे पिता के पिता से मिली दुकान। अर्थात् लड़कियाँ कई पीढ़ियों से चली आई स्वस्थ परम्परा की रक्षा भी पूरे मन से करती हैं। पिता के न होने पर बेटियाँ माँ को भी सँभाल लेती हैं और वे खुद माँ जैसी जिम्मेदार बन जाती हैं। जीवन की उदासियाँ उन्हें उदास नहीं करतीं। वे उन उदास पलों में भी जीवन का सुन्दर राग ढूँढ़ कर उसमें प्रसन्नता महसूस करती हैं। जीवन के हर मौसम में लड़कियाँ खुशियाँ महसूस करती हैं।

इस कविता का अभिप्राय यह है कि लड़कियों के प्रति हमें अपना दृष्टिकोण बदलना चाहिए। लड़कियाँ लड़कों से भी ज्यादा जिम्मेदार होती हैं।

जहाँ पहिया हैं Summary

पाठ का सार

तमिलनाडु के पुड्ड्कोट्टई जिले में महिलाओं के लिए साइकिल चलाना एक आम बात है। हजारों नवसाक्षरों ने इसको एक जन-आन्दोलन का रूप दे दिया है। पिछड़ेपन और मानसिक बंधनों से निकलकर नई ताज़ा हवा में साँस लेना एक अद्भुत अनुभव है। अपनी आज़ादी और सक्रियता को व्यक्त करने के लिए प्रतीक रूप में साइकिल को चुना। दस वर्ष से कम की लड़कियों को अलग कर दें तो चौथाई महिलाओं ने साइकिल चलाना सीख लिया है। इस इलाके की रूढ़िवादी युवा मुस्लिम लड़कियाँ भी इस अभियान में शामिल हो गईं।

जमीला बीवी को लोगों के व्यंग्य सुनने पड़े। फातिया और अब-कन्नी भी जमीला से मिल गईं। तीनों ने और लड़कियों को भी साइकिल सिखाने का काम अपने जिम्मे ले लिया है।

साइकिल चलाना सीखने पर किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। पत्थर खदानों में काम करने वाली औरतें, बालवाड़ी के कार्यकर्ता, पत्थर तराशने का काम करने वाली, स्कूलों की अध्यापिकाएँ, ग्राम सेविकाएँ और दोपहर को भोजन पहुँचाने वाली औरतें भी पीछे नहीं हैं। काम करने के दूर स्थान पर जाना, सामान ढोना, बच्चों को भी साथ ले जाना, साइकिल सीखने से आसान हो गया है। लोगों ने इन पर प्रहार किए, गंदी टिप्पणियाँ की, परन्तु ये अपने इरादे से डिगी नहीं। किलाकुरूचि गाँव में साइकिल सीखने वाली महिलाएँ रविवार को इकट्ठी हुईं। साइकिल चलाने के साथ गाने भी जुड़ गए-ओ, बहिना, आ सीखें साइकिल, घूमें समय के पहिए संग-।’

जो साइकिल चलाना सीख चुकी थों उन्होंने और महिलाओं को साइकिल चलाना-सिखाना शुरू कर दिया। 1992 में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बाद यह ज़िला बदल गया। 1500 महिलाओं ने पुड्डुकोट्टई के लोगों को हक्का-बक्का कर दिया। कुदिमि अन्नामलाई की कड़ी धूप में मनोरमनी ने औरों को साइकिल चलाना सिखाया। शहर से कटा होने के कारण साइकिल ने गतिशीलता बढ़ा दी। इससे आर्थिक आधार मज़बूत हुआ। कुछ महिलाएँ गाँवों में कृषि सम्बन्धी उत्पाद बेच आती हैं। खराब परिवहन के चलते बसों का इंतज़ार नहीं करना पड़ता। काम जल्दी हो जाता है। आराम का भी समय मिल जाता है। पति, पिता, भाई और बेटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। जिनके पास साइकिलें हैं, वे अपना घरेलू काम समय पर निबटाकर दूसरे काम भी कर लेती हैं।

ग्रामीण महिलाओं के लिए साइकिल बहुत बड़ी चीज है। गहराई से देखा जाए तो साइकिल आज़ादी और खुशहाली का प्रतीक बन गई है।

शब्दार्थ : नवसाक्षर-नई नई पढ़ी-लिखी; अजीबो-गरीब-अनोखा; रूढ़िवादी-पुरानी विचारधारा वाले; फब्तियाँ-व्यंग्य; अगुआ-आगे होकर चलने वाला; व्यवस्था-इन्तज़ाम; टिप्पणियाँ-संक्षिप्त विचार; प्रोत्साहन-बढ़ावा; निहितार्थ-वास्तविक अर्थ; परिवहन-यातायात; निहितार्थ-छिपा हुआ अर्थ; ग्रामीण-गाँव में रहने वाले; गतिशीलता-क्रियाशीलता; पृष्ठभूमि-आधार-भूमि; हैसियत-सामर्थ्य, तौर-तरीका; आत्मविश्वास-अपने पर भरोसा; प्रहार-चोट; असाधारण-विशेप; चिलचिलाती-बहुत ज्यादा गरम; उत्पाद-उपज, पैदावार; बेशक-बिना किसी सन्देह के।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 13 जहाँ पहिया हैं Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

सुदामा चरित NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12

Class 8 Hindi Chapter 12 सुदामा चरित Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण की क्या मनोदशा हुई? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
सुदामा की दीनदशा देखकर श्रीकृष्ण का हृदय द्रवित हो गया और उनकी आँखों से आँसुओं की धारा बहने लगी।

प्रश्न 2.
“पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोए।” पंक्ति में वर्णित भाव का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
सुदामा के धूल-भरे पैरों को धोने के लिए परात में पानी मँगवाया गया। पैरों में बिवाइयाँ पड़ी थीं। पैरों में काँटे गड़े हुए थे। कृष्ण जी, सुदामा का ऐसा हाल देखकर द्रवित हो गए। पैरों को धोने के लिए मँगाया परात का पानी रखा ही रह गया। उनकी आँखों से आँसुओं की धारा वहने लगी। उन्हीं आँसुओं से सुदामा के पैर धुल गए।

प्रश्न 3.
“चोरी की बान में हौ जू प्रवीने’
(क) उपर्युक्त पंक्ति कौन, किससे कह रहा है?
(ख) इस कथन की पृष्ठभूमि स्पष्ट कीजिए।
(ग) इस उपालंभ (शिकायत) के पीछे कौन-सी पौराणिक कथा है?
उत्तर:
(क) कृष्ण जी सुदामा से कह रहे हैं।

(ख) सुदामा की पत्नी ने पोटली में बाँधकर चावल दिये थे। सुदामा संकोचवश उस पोटली को बगल में दबाए हुए हैं। कृष्ण जी ने इसे चोरी की आदत वताया और कहा कि इस आदत में तुम आज तक प्रवीण हो।

(ग) एक बार कृष्ण और सुदामा जंगल से लकड़ियाँ लाने के लिए गए थे। गुरुमाता ने उन्हें खाने के लिए चने दिये थे। चने सुदामा के पास थे। सुदामा अकेले ही चने चबाते रहे। कृष्ण के पूछने पर बता दिया कि मेरे दाँत ठण्ड से किटकिटा रहे हैं। इसी ओर कृष्ण जी ने संकेत किया कि तुमने पहले भी चोरी की थी और आज भी उसी आदत को बनाए हुए हो। लगता है कि तुम चोरी की आदत में बहुत निपुण हो।

प्रश्न 4.
द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा मार्ग में क्या-क्या सोचते जा रहे थे? वह कृष्ण के व्यवहार से क्यों खीझ रहे थे? सुदामा के मन की दुविधा को अपने शब्दों में प्रकट कीजिए।
उत्तर:
द्वारका से खाली हाथ लौटते समय सुदामा रास्ते में सोचते जा रहे हैं। उनका सोचना है कि कृष्ण जी मुझे देखकर बहुत खुश हुए थे। उठकर प्रेमपूर्वक मिले थे। बहुत आदरपूर्वक बातें की थीं। जब भेजने का समय आया तो मुझे खाली हाथ भेज दिया। ये सारी बातें मेरी समझ में नहीं आ रही हैं कि उनका प्रेम सच्चा था या दिखावटी। अब राजा हो गए हैं। आसपास बहुत-से लोगों की भीड़ जुटी रहती है। एक वह भी वक्त था जब थोड़ी-सी दही के लिए हाथ फैलाना पड़ता था। मैं पहले ही यहाँ आने का इच्छुक न था। पत्नी मुझे टेलकर न भेजती तो मैं क्यों इधर आता? कृष्ण जी ने मुझे कुछ भी नहीं दिया। पत्नी पड़ोस से माँगकर जो चावल लाई थी, वे भी चले गए।

प्रश्न 5.
अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में क्या-क्या विचार आए? कविता के आधार पर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अपने गाँव लौटकर जब सुदामा अपनी झोंपड़ी नहीं खोज पाए तब उनके मन में विचार आया कि कहीं मैं रास्ता भूलकर फिर से द्वारकापुरी में तो नहीं आ गया हूँ। उन्हें उनकी झोंपड़ी कहीं भी नज़र नहीं आ रही थी। चारों तरफ आलीशन भवन बन गए थे।

प्रश्न 6.
निर्धनता के बाद मिलने वाली सम्पन्नता का चित्रण कविता की अन्तिम पंक्तियों में वर्णित है। उसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:
कविता की अन्तिम पंक्तियों में निर्धनता के बाद मिलने वाली सम्पन्नता का चित्रण इस प्रकार किया गया है-

  • पहले टूटा-सा छप्पर होता था, अब उसके स्थान पर कंचन के महल सुशोभित हो रहे हैं।
  • कहाँ तो पैरों में जूती तक नहीं होती थी, कहाँ आज दरवाजे पर हाथी को लेकर महावत खड़े हैं।
  • पहले कठोर भूमि पर रात कटती थी, अब कोमल सेज पर भी नींद नहीं आती है।
  • कहाँ तो पहले खाने के लिए साधारण साँवक के चावल भी मुश्किल से जुट पाते थे और अब अंगूर खाना भी अच्छा नहीं लगता।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

कविता से आगे

प्रश्न 1.
द्रुपद और द्रोणाचार्य भी सहपाठी थे, इनकी मित्रता और शुत्रता की कथा महाभारत से खोजकर सुदामा के कथानक से तुलना कीजिए।
उत्तर:
द्रुपद और द्रोणाचार्य भी साथी थे। द्रपद राजा बन गए द्रोणाचार्य की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। वे निर्धन ही बने रहे।

प्रश्न 2.
उच्च पद पर पहुँचकर या अधिक समृद्ध होकर व्यक्ति अपने निर्धन माता-पिता-भाई-बंधुओं से नजर फेरने लग जाता है, ऐसे लोगों के लिए सुदामा चरित कैसी चुनौती खड़ी करता है? लिखिए।
उत्तर:
उच्च पद पर पहुँचकर या अधिक समृद्ध होकर जो व्यक्ति अपने निर्धन माता-पिता-भाई-बंधुओं से नज़र फेर लेते हैं; उनके लिए चुनौती दी गई है कि हमें अपने आत्मीय जनों को समृद्ध होकर भी नहीं भूलना चाहिए। हमें समृद्ध होकर और अधिक विनम्र और उदार होना चाहिए।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
(क) अनुमान कीजिए यदि आपका कोई अभिन्न मित्र आपसे बहुत वर्षों बाद मिलने आए तो आप को कैसा अनुभव होगा?
(ख) कहि रहीम संपति सगे, बनत बहुत बहु रीति।
विपति कसौटी जे कसे तेई साँचे मीत ॥
इस दोहे में रहीम ने सच्चे मित्र की पहचान बताई है। इस दोहे से सुदामा चरित की समानता किस प्रकार दिखती है? लिखिए।
उत्तर:
(क) यदि हमारा कोई मित्र बहुत वर्षों बाद मिलने के लिए आए तो हमें अपार प्रसन्नता होगी। हम अपने मित्र का जी भर आदर-सम्मान करेंगे और उसकी हर सुविधा का विशेष ध्यान रखेंगे।

(ख) सच्चा मित्र वही होता है जो विपत्ति के समय काम आए। सुदामा चरित के कृष्ण भी उसी प्रकार के हैं। जब सुदामा गरीबी के कारण दुर्दशाग्रस्त हो चुके थे, उस समय कृष्ण जी ने उसको अपनाकर सच्चे मित्र का कर्तव्य पूरा किया।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
“पानी परात को हाथ छयो नहिं, नैनन के जल सो पग धोए”
ऊपर लिखी गई पंक्ति को ध्यान से पढ़िए। इसमें बात को बहुत अधिक बढ़ा-चढ़ाकर चित्रित किया गया है। जब किसी बात को इतना बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत किया जाता है तो वहाँ पर अतिशयोक्ति अलंकार होता है। आप भी कविता में से एक अतिशयोक्ति अलंकार का उदाहरण छाँटिए।
उत्तर:
इत आवत चलि जाति उत, चली छह सातेक हाय।
चढ़ि हिंडोरे सी रहें, लगि उसासन साथ”। -बिहारी
इन पंक्तियों में अतिशयोक्ति अलंकार है।”

प्रश्न 2.
कुछ करने को
1. इस कविता को एकांकी में बदलिए और उसका अभिनय कीजिए।
2. कविता के उचित सस्वर वाचन का अभ्यास कीजिए।
3. ‘मित्रता’ संबंधी दोहों का संकलन कीजिए।
उत्तर:
प्रश्न संख्या 1-3 छात्र स्वयं करें। मित्रता सम्बन्धी तीन दोहे दिये जा रहे हैं-
1. मित्र-बिछोहा अति कठिन, मति दीजै करतार।
बाके गुण जब चित्त चढ़े, वर्षत नयन अपार ।।

2. साईं, सब संसार में, मतलब का व्यवहार ।
जब लगि पैसा गाँट में, तब लगि ताको यार।

3. जे गरीव को हित करें, ते रहीम बड़ लोग।
कहाँ सुदामा वापुरो, कृष्ण मिताई जोग।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
द्वारपाल ने सदामा के बारे में कृष्ण जी को कौन-सी पहचान नहीं बताई?
(क) सिर पर पगड़ी नहीं है
(ख) धोती फटी हुई है
(ग) जूते टूटे हुए हैं
(घ) दुर्बल ब्राह्मण हैं
उत्तर:
(ग) जूते टूटे हुए हैं।

प्रश्न 2.
सुदामा के पाँवों की स्थिति का वर्णन किस वाक्य में सही नहीं बताया गया है?
(क) बिवाइयों से बेहाल है
(ख) पैरों में काँटे चुभे हैं
(ग) काँटे जगह-जगह चुभे हुए हैं और पूरा जाल बनाए हुए हैं
(घ) दुर्बल ब्राह्मण हैं
उत्तर:
(घ) दुर्बल ब्राह्मण हैं।

प्रश्न 3.
सुदामा बगल में क्या छुपा रहे थे?
(क) पोटली
(ख) रुपये
(ग) पुस्तक
(घ) बटुआ
उत्तर:
(क) पोटली।

प्रश्न 4.
सुदामा की पुरानी आदत क्या थी; जो कृष्ण जी ने हँसकर बताई?
(क) चना चुराने की
(ख) अकेले खाने की
(ग) किसी को कुछ न बताने की
(घ) मिल-बाँटकर चना चबाने की
उत्तर:
(ख) अकेले खाने की।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कृष्ण के बारे में कौन-सी बात सुदामा ने मन में नहीं सोची?
(क) आदर की बात करना
(ख) कृष्ण द्वारा सुदामा की गरीबी का उपहास करना
(ग) देखकर पुलकित होना
(घ) दही के लिए घर-घर जाकर हाथ फैलाना
उत्तर:
(ख)कृष्ण द्वारा सुदामा की गरीबी का उपहास करना।

प्रश्न 6.
सुदामा अपने गाँव में जाकर क्यों परेशान हुए?
(क) वे खाली हाथ आए थे
(ख) पत्नी ने उनको खाली हाथ जाने पर टोका था
(ग) सुदामा को अपनी झोंपड़ी ढूँढे नहीं मिल पा रही थी
(घ) वे दुबारा द्वारका जाना चाहते थे
उत्तर:
(ग) सुदामा को अपनी झोंपड़ी ढूँढे नहीं मिल पा रही थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

प्रश्न 7.
अब सुदामा के यहाँ कौन-सी सुविधा उपलब्ध नहीं थी?
(क) सोने के महल
(ख) महावत के साथ गजराज
(ग) कोमल सेज
(घ) पुरानी झोंपड़ी वाला घर
उत्तर:
(ख) पुरानी झोंपड़ी वाला घर।

प्रश्न 8.
‘अभिरामा’ का अर्थ है-
(क) सुन्दर
(ख) लगातार
(ग) पहचान
(घ) अभी
उत्तर:
(क) सुन्दर।

प्रश्न 9.
नीचे कुछ शब्दों के अर्थ दिये गए हैं? किस वर्ग में सही अर्थ नहीं दिया गया है?
(क) द्वि ज-ब्राह्मण
(ख) उपानह-जूता
(ग) दाख-आटा
(घ) तंदुल-चावल
उत्तर:
(ग) दाख-आटा।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित शब्दों में किस वर्ग में उपसर्ग गलत बनाए गए हैं?
(क) अभिरामा-अभि
(ख) प्रवीने-प्र
(ग) संभ्रम-सम्
(घ) बसुधा-ब
उत्तर:
(घ) बसुधा-ब।

प्रश्न 11.
‘सुदामा चरित’ पाठ में कौन-सा वर्णन नहीं आया है?’
(क) परात में भरा पानी
(ख) पोटली को बगल में छुपाना।
(ग) धन देकर विदा करना
(घ) अपनी झोंपड़ी के बारे में सुदामा को दूसरे लोगों से पूछना।
उत्तर:
(ग) धन देकर विदा करना।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

सप्रसंग व्याख्या

(क) सीस पगा न सँगा तन में, प्रभु! जाने को आहि बसे केहि ग्रामा॥
धोती फटी-सी लटी दुपटी, अरु पाँय उपानह को नहिं सामा॥
द्वार खड़ो द्विज दुर्बल एक, रह्यो चकिसों बसुधा अभिरामा॥
पूछत दीनदयाल को धाम, बतावत आपनो नाम सुदामा॥

प्रसंग- यह सवैया ‘सुदामा चरित’ पाठ से लिया गया है। इसके कवि श्री नरोत्तम दास जी हैं। जब सुदामा द्वारकापुरी में पहुँचते हैं तो द्वारपाल उन्हें द्वार पर रोककर, श्रीकृष्ण जी को उनके बारे में सूचना देने के लिए चला जाता है। द्वारपाल कृष्ण जी को सुदामा के बारे में जानकारी दे रहा है।

व्याख्या- कवि नरोत्तम दास सुदामा की दीन-हीन दशा का वर्णन करते हैं। द्वारपाल कृष्ण जी को बता रहा है कि हे प्रभु! शीश पर पगड़ी नहीं है, शरीर पर कुर्ता तक नहीं है। पता नहीं कौन है और किस गाँव का रहने वाला है। फटी हुई धोती पहने है, दुपट्टा भी जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। उसके पाँव में तो जूते तक नहीं हैं। वह इतना निर्धन है कि जूते पहनना उसकी सामर्थ्य से परे है। द्वार पर एक दुर्बल ब्राह्मण खड़ा हुआ है। वह अचरज भरी दृष्टि से सुन्दर धरती को, आसपास की चीज़ों को देख रहा है। वह आपके महल के बारे में पूछ रहा था। वह अपना नाम सुदामा बता रहा है।

विशेष-

  1. द्विज दुर्बल में अनुप्रास अलंकार है।
  2. सुदामा की दीन दशा का चित्रात्मक वर्णन प्रस्तुत किया गया है।
  3. सवैया छन्द और ब्रज भाषा का प्रयोग किया गया है।
  4. द्वारपाल को विश्वास ही नहीं हुआ था कि ऐसा दीन-हीन व्यक्ति द्वारकाधीश का मित्र हो सकता है।

(ख) ऐसे बेहाल बिवाइन सों, पग कंटक जाल लगे पुनि जोए।
हाय! महादुख पायो सखा, तुम आए इतै न कितै दिन खोए॥
देखि सुदामा की दीन दसा, करुना करिकै करुनानिधि रोए।
पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोए॥

प्रसंग- यह सवैया ‘सुदामा चरित’ से गया गया है। इसके कवि श्री नरोत्तम दास हैं। कृष्ण जी सुदामा जी के पैर धोना चाहते हैं। सुदामा के पैरों की हालत बहुत बुरी हो चुकी है। उसे देखकर श्रीकृष्ण जी अपनी पीड़ा प्रकट करते हैं।

व्याख्या- श्रीकृष्ण जी सुदामा जी से कहते हैं कि बिवाइयों के कारण तुम्हारे पैरों का हाल बहुत बुरा हो चुका है। पैरों में जगह-जगह काँटे चुभे हुए हैं। कोई भी जगह काँटों से खाली नहीं है। हे मित्र! तुमने बहुत दुख झेला है। तुम इधर चले आते। तुमने दुखों में अपना समय काट दिया पर तुम इधर क्यों नहीं आए? सुदामा की दीनदशा देखकर सब पर करुणा करने वाले श्रीकृष्ण जी की आँखों से आँसू बहने लगे। सुदामा के पैर धोने के लिए कृष्ण जी ने परात में पानी रखा था। परात के उस पानी को छूने का भी अवसर नहीं मिला। उनकी आँखों से आँसुओं की धारा वह रही थी। उसी से उन्होंने सुदामा के पैर धो दिये।

विशेष-

  1. बेहाल बिवाइन, दीन दसा, करुना करिकै करुनानिधि, पानी परात-में अनुप्रास अंलकार है।
  2. ‘पानी परात को ……… पग धोए’ पंक्ति में अतिशयोक्ति अलंकार है।
  3. सुदामा की दीन दशा का हृदयस्पर्शी वर्णन है।
  4. कृष्ण के करुणानिधि रूप का प्रभावशाली चित्रण है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

(ग) कछ भाभी हमको दियो, सो तुम काहे न देत।
चाँपि पोटरी काँख में, रहे कहो केहि हेतु ।।
आगे चना गुरुमातु दए ते, लए तुम चाबि हमें नहिं दीने।
स्याम कयो मुसकाय सुदामा सों, “चोरी की बान में हौ जू प्रवीने।।
पोटरि काँख में चाँपि रहे तुम, खोलत नाहि सुधा रस भीने।
पाछिलि बानि अजौ न तजो तुम, तैसई भाभी के तदुल कीन्हे ।।”

प्रसंग- ‘सुदामा चरित’ की ये पंक्तियाँ कवि नरोत्तम दास द्वारा रची गई हैं। इन पंक्तियों में कवि श्रीकृष्ण द्वारा स्मरण की गई अपने छात्र जीवन की घटनाओं का वर्णन करते हैं।

व्याख्या- श्रीकृष्ण जी उलाहना देते हुए सुदामा को टोकते हैं कि भाभी ने हमारे लिए कुछ दिया है। लगता है उसे ही तुम बगल में दबाकर छुपाने में लगे हो। तुम हमें क्यों नहीं दे रहे हो? जो चीज़ भाभी ने हमारे लिए भेजी है, कम से कम वह तो हमें दे दिये होते।

पहले भी तुम ऐसा ही कर चुके हो। तुम्हें अच्छी तरह याद होगा- एक बार गुरुमाता ने हम दोनों के लिए भुने हुए चने दिए थे। तुम चुपचाप उन चनों को अकेले ही चबा गए थे। मुझे बिल्कुल नहीं दिए थे। श्रीकृष्ण जी ने सुदामा जी से मुस्कराकर कहा-लगता है चोरी करने की आदत में तुम आज तक पहले जितने ही कुशल हो। तुम पोटली को बगल में छिपा रहे हो। कोई बढ़िया अमृतमयी वस्तु तुम्हारी पोटली में बँधी है। तुम उसे अकेले ही निपटाना चाह रहे हो, इसीलिए पोटली नहीं खोल रहे हो। तुमने चोरी की अपनी पिछली आदत को अभी तक नहीं छोड़ा। तुम वैसा ही भाभी द्वारा दिए गए चावलों के लिए कर रहे हो।

विशेष-

  1. कृष्ण जी पहले ‘कछु भाभी हमको दियो’ कहते हैं और अन्त में ‘तैसई भाभी के तुदंल कीन्हें-कहकर सुदामा को बता देते हैं कि तुम्हारी पोटली में चावल हैं।’
  2. प्रथम दो पंक्तियों में दोहा तथा अन्य चार पंक्तियों में सवैया छन्द है।
  3. कृष्ण जी सुदामा को पुरानी बातें याद दिलाकर छेड़ते हैं।

(घ) वह पुलकनि, वह उठि मिलनि, वह आदर की बात।
वह पठवनि गोपाल की, कछू न जानी जात।।
कहा भयो जो अब भयो हरि को राज-समाज।
घर-घर कर ओड़त फिरे, तनक दही के काज।
हौं आवत नहीं हुतौ, वाही पठयो टेलि।।
अब कहिहौं समुझाय कै, बहु धन धरौ सकेलि।।

प्रसंग- उपर्युक्त दोहा एवं सवैया ‘सुदामा चरित’ से उद्धृत है। इसके रचयिता कवि नरोत्तम दास जी हैं। सुदामा जी द्वारका जी से विदा होते समय खाली हाथ हैं। उन्हें कृष्ण जी पर क्रोध आ रहा है और पत्नी के प्रति भी उनके मन में खीझ है। वे कृष्ण के उस प्रेमपूर्वक मिलन पर शंका भी कर रहे हैं।

व्याख्या- सुदामा सोच रहे हैं कि कृष्ण का मुझे देखकर खुश होना, उठकर प्रेमपूर्वक मिलना, आदर की बातें करना; फिर मुझे विदा कर देना। कोई भी बात ठीक से समझ में नहीं आ रही है। वह मिलना-जुलना क्या दिखावा था? यदि दिखावा नहीं था तो मुझे खाली हाथ क्यों विदा कर दिया?

अब कृष्ण जी के पास बहुत बड़ा राज्य हो गया। यह कौन बड़ी बात है। एक वह भी दिन था जब थोड़ी-सी दही के लिए इन्हें घर-घर जाकर हाथ फैलाना पड़ता था। मैंने यहाँ आकर अच्छा नहीं किया। यदि ज़िद करके पत्नी मुझे यहाँ आने के लिए बाध्य न करती तो मैं यहाँ आता भी नहीं। ठीक है, अव समझाकर कहूँगा कि मित्र कृष्ण जी ने ढेर सारा धन दे दिया है। इसे संभालकर रखो।

विशेष-

  1. ‘धन धरौ’ में अनुप्रास अलंकार है।
  2. इन पंक्तियों में सुदामा का अविश्वास एवं खीझ प्रकट हुए हैं।
  3. सुदामा खाली हाथ लौटने के कारण अपनी खीझ प्रकट कर रहे हैं। महाराज श्रीकृष्ण ने चावलों की पोटली ले ली और बदले में कुछ भी नहीं दिया।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

(ङ) वैसोई राज-समाज बने, गज, बाजि घने मन संभ्रम छायो।
कैधों पर्यो कहुँ मारग भूलि, कि फैरि कै मैं अब द्वारका आयो।।
भौन बिलोकिबे को मन लोचत, अब सोचत ही सब गाँव मझायो।
पूँछत पाड़े फिरे सब सों पर, झोपरी को कहुँ खोज न पायो।।

प्रसंग- यह सवैया ‘सुदामा चरित’ से लिया गया है। इसके रचयिता कवि नरोत्तम दास जी हैं। जब सुदामा अपने गाँव लौटते हैं तो चकित हो उठते हैं। वे तो द्वारका से खाली हाथ लौटने पर खीझ रहे थे। गाँव में पहुँचकर वे ठगे-से रह जाते हैं।

व्याख्या- सुदामा आश्चर्य-चकित होकर सोच रहे हैं कि ठीक वैसा ही राज-समाज, ठाठ-बाट यहाँ दिखाई दे रहा है, जैसा द्वारका पुरी में था। वैसे ही हाथी-घोड़े यहाँ भी दिखाई दे रहे हैं। इससे सुदामा का मन भ्रमित हो गया। वे सोचने लगे-मैं कहीं रास्ता तो नहीं भूल गया हूँ और रास्ता भटककर फिर द्वारका में ही लौट आया हूँ। वे अपना घर देखने को बेचैन हो उठे। उन्हें कहीं भी अपना घर ढूँढ़े नहीं मिला। पूरे गाँव में उन्हें पता ही नहीं चल पाया। परेशान होकर सुदामा सबसे पूछते फिरते हैं पर पूछने पर भी वे अपनी झोपड़ी को नहीं ढूँढ़ पाए।

विशेष- कृष्ण जी सच्चे मित्र थे। वे मित्रता का दिखावा नहीं करते थे। उन्होंने दीन-हीन सुदामा को सुख-समृद्धि देकर सच्चे मित्र के धर्म का निर्वाह किया है।

(च) कै वह टूटी-सी छानी हती, कहँ कंचन के अब धाम सुहावत।
कै पग में पनही न हती, कहँ लै गजराजहु ठाढ़े महावत ।।
भूमि कठोर पै रात कटै, कहँ कोमल सेज पै नींद न आवत।
के जुरतो नहिं कोदो सवाँ, प्रभु के परताप ते दाख न भावत।

प्रसंग- यह सवैया नरोत्तम दास द्वारा रचित ‘सुदामा चरित’ से उद्धृत है। इस सवैये में सुदामा को अनुभव होता है कि भगवान कृष्ण ने सच्चे मित्र का कर्तव्य निभाया है और उनकी सारी निर्धनता दूर कर दी है।

व्याख्या- सुदामा अपने बीते दिनों की तुलना वर्तमान दशा से करते हुए कहते हैं कि एक तो वे दिन थे जब सिर छुपाने के लिए एक टूटा-सा छप्पर था, कहाँ अब सोने के महल शोभा बढ़ा रहे हैं। कहाँ तो पहले पाँव में पहनने के लिए जूता तक नहीं होता था, नंगे पैर ही घूमना पड़ता था। अब दरवाजे पर हाथी लिये हुए महावत खड़े हैं। वह भी क्या समय था जब कठोर भूमि पर ही लेटना पड़ता था। सोने के लिए चारपाई तक नहीं थी। कहाँ अब कोमल सेज है परन्तु उस पर सोने की आदत न होने से नींद नहीं आती है। कहाँ तो कभी साँवक का मोटा चावल भी खाने के लिए बहुत मुश्किल से मिल पाता था अब हालत यह है कि प्रभु-कृष्ण की कृपा से अंगूर भी अच्छे नहीं लगते।

भाव यह है कि प्रभु की कृपा असीम है। उसकी कृपा से सारी दरिद्रता दूर हो गई है।

विशेष-

  1. सुदामा श्रीकृष्ण की परम कृपा का अनुभव करते हैं। इस अनुभव को तुलनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
  2. ब्रज भाषा का प्रयोग किया गया है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित

सुदामा चरित Summary

पाठ का सार

‘सदामा चरित’ कवि नरोत्तम दास द्वारा रचित है। सुदामा अपने सहपाठी एवं द्वारका के राजा श्रीकृष्ण के पास जाते हैं। उनकी दशा बहत दयनीय है। सिर पर न पगड़ी है, न तन पर कुर्ता है। फटी धोती और जर्जर सी पुरानी पगड़ी, पैर में जूते भी नहीं, ऐसी हालत में वह द्वार पर पहुंचते हैं। द्वारपाल को अपना नाम और परिचय बताते हैं। कृष्ण मिलने पर देखते हैं कि सुदामा के पैरों में बिवाइयाँ हैं, काँटे चुभे हुए हैं। उनकी आँखों में आँसू आ जाते हैं। परात के पानी से नहीं वरन अपने आँसुओं से सुदामा के पैर धो देते हैं।

सुदामा ने बगल में एक गठरी दबा रखी है। कृष्ण उन्हें टोकते हैं कि भाभी ने हमारे लिए कुछ दिया है पर तुम दे नहीं रहे हों। पहले भी तुम ऐसा कर चुके हो। हमारे गुरु संदीपनि की पत्नी ने चने दिये थे, जिसे तुम अकेले ही चबा गए थे। तुमने अपनी चोरी की आदत अभी तक नहीं छोड़ी है।

सुदामा लौटते समय खाली हाथ हैं। और सोचते हैं कि पत्नी के कहने से मैं यहाँ आया। मैं स्वयं कभी नहीं आता। आज कृष्ण राजा हो गए, कल तक दही के लिए हाथ पसारे घूमते थे। यही सोचते दुखी मन से जब घर पहुँचते हैं तो सब कुछ बदला हुआ गया। सुदामा की झोंपड़ी वहाँ है ही नहीं। उसकी जगह महल खड़े हैं। राजसी ठाटबाट हैं। सुदामा की समझ में यह सब देखकर कृष्ण की महिमा का पता चलता है।

शब्दार्थ : सीस-सिर; झगा-कुर्ता; पाँय-पाँव; चकिसों-चकित-सा; बेहाल-परेशान; इतै-इधर; करिकै-करके चाँपि-दबाए हुए; गुरुमातु-गुरु की पत्नी; पोटरि-पोटली; पाछिलि-पिछली; तैसई-वैसे ही; पुलकनि-प्रसन्न होना; कहा भयो-क्या हुआ; सकेलि-इकट्ठा करके; बाजि-घोड़ा; परयो भूलि-भूल गया; भौन-भवन, घर; मझायो-में, बीच में; कै-अथवा; कंचन-सोना; पनही-जूते; कहँ-कहाँ; जुरतो-जुड़ना, मिलना; परताप-कृपा।

पगा-पगड़ी; के हि-किस; उपानह-जूता; वसुधा-धरती; बिवाइन सों-बिवाइयों से; कितै-कितने; करुनानिधि-करुणा के समुद्र अर्थात् कृष्ण जी; काँख-बगल; बान-आदत; सुधा-अमृत; अजौ-आज तक; तंदुल-चावल; पठवनि-भेजना; ओड़त-हाथ पसारना; वैसोई-वैसा ही; संभ्रम-आश्चर्य; कि-अथवा; बिलोकिबै-देखने को; पाड़े-पांडे, सुदामा; छानी-छप्पर; धाम-महल; ठाढे-खड़े; सेज-शव्या; कोदो-चावल; दाख-अंगूर, मुनक्का।

को आहि-कौन है; लटी-कमजोर; द्विज-ब्राह्मण; अभिरामा-सुन्दर; कंटक-कांटे; दसा-दशा, हालत; आगे-पहले; प्रवीने-चतुर; भीने-पगे हुए; तजो-छोड़ा; कीन्हें-किये हैं; काज-काम; गज-हाथी; कैंधों-क्या तो; फैरि-लौटकर; लोचत-तरसना; झोपरी-झोपड़ी; हती-थी; महावत-हाथी हाँकने वाला, हाथीवान; के-क्या तो; सवाँ-साँवक; भावत-अच्छा लगना।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 12 सुदामा चरित Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

These NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

जब सिनेमा ने बोलना सीखा NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11

Class 8 Hindi Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा Textbook Questions and Answers

पाठ से

प्रश्न 1.
जब पहली बोलती फिल्म प्रदर्शित हुई तो उसके पोस्टरों पर कौन-से वाक्य छापे गए? उस फिल्म में कितने चेहरे थे? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
पहली बोलती फिल्म के पोस्टरों पर ये वाक्य छापे गए थे-‘सभी सजीव हैं, साँस ले रहे हैं, शत-प्रतिशत बोल रहे हैं, अठहत्तर मुर्दा इंसान ज़िदा हो गए, उनको बोलते, बातें करते देखो।’ उस फ़िल्म में 78 चेहरे थे।

प्रश्न 2.
पहला बोलता सिनेमा बनाने के लिए फिल्मकार अर्देशिर एम. ईरानी को प्रेरणा कहाँ से मिली? उन्होंने आलम आरा फिल्म के लिए आधार कहाँ से लिया? विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
पहला बोलता सिनेमा बनाने के लिए फ़िल्मकार अर्देशिर एम. ईरानी को 1929 में हालीवुड की एक बोलती फ़िल्म ‘शो बोट’ से मिली। उन्होंने आलम आरा फ़िल्म बनाने के लिए पारसी रंगमच के एक लोकप्रिय नाटक को आधार बनाया। गानों के लिए अर्देशिर ने स्वयं की धुनें चुनीं। पटकथा भी नाटक के आधार पर तय की गई।

प्रश्न 3.
विठ्ठल का चयन आलम आरा फिल्म के नायक के रूप में हुआ लेकिन उन्हें हटाया क्यों गया? विट्ठल ने पुनः नायक होने के लिए क्या किया? विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर:
विट्ठल को उर्दू बोलने में मुश्किलें आती थीं, इसी कमी के कारण उन्हें हटाया गया। विट्ठल ने अपना हक पाने के लिए मुकदमा किया। उनका मुकदमा उस समय के मशहूर वकील मोहम्मद अली जिन्ना ने लड़ा। विट्ठल जीत गए और भारत की पहली सवाक् फ़िल्म के नायक बने।

प्रश्न 4.
पहली सवाक् फ़िल्म के निर्माता-निदेशक अर्देशिर को जब सम्मानित किया गया तब सम्मानकर्ताओं ने उनके लिए क्या कहा था? अर्देशिर ने क्या कहा ? और इस प्रसंग में लेखक ने क्या टिप्पणी की हैं? लिखिए।
उत्तर:
‘आलम आरा’ के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर जब अर्देशिर को सम्मानित किया था तो सम्मानकर्ताओं ने उनको ‘भारतीय फिल्मों का पिता’ कहा था। अर्देशिर ने उस मौके पर कहा था-‘मुझे इतना बड़ा खिताब देने की ज़रूरत नहीं है’ मैंने तो देश के लिए अपने हिस्से का ज़रूरी योगदान दिया है।” लेकर ने इस प्रसंग पर टिप्पणी करते हुए अर्देशिर को विनम्र बताया है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

पाठ से आगे

प्रश्न 1.
मूक सिनेमा में संवाद नहीं होते, उसमें दैहिक अभिनय की प्रधानता होती है। पर, जब सिनेमा बोलने लगा उसमें अनेक परिवर्तन हुए। उन परिवर्तनों को अभिनेता, दर्शक और कुछ तकनीकी दृष्टि से पाठ का आधार लेकर खोजें, साथ ही अपनी कल्पना का भी सहयोग लें।
उत्तर:
जब सिनेमा बोलने लगा तो उसमें संवादों को महत्त्व मिला। इसी कारण से पढ़े-लिखे अभिनेता-अभिनेत्रियों को महत्त्व मिलने लगा। विट्ठल उर्दू ठीक से नहीं बोल पाते थे इसीलिए उन्हें हटाकर मेहबूब को नायक बनाने का प्रयास किया गया था।

कई सामाजिक विषयों वाली फिल्में भी बनीं। एक फिल्म ‘खुदा की शान’ बनी जिसमें एक किरदार महात्मा गाँधी जैसा था। फिल्मों का जन-जीवन पर भी प्रभाव पड़ने लगा।

तकनीकी दृष्टि से काफी परिवर्तन हुए। फिल्मों में पार्श्व गायन की शुरुआत हुई। रात में शूटिंग के लिए कृत्रिम प्रकाश की व्यवस्था करनी पड़ती थी। यही बाद में चलकर फिल्म-निर्माण का ज़रूरी हिस्सा बनी।

प्रश्न 2.
डब फिल्में किन्हें कहते हैं? कभी-कभी डब फिल्मों में अभिनेता के मुँह खोलने और आवाज़ में अंतर आ जाता है। इसका कारण क्या हो सकता है ?
उत्तर:
डब फिल्मों में अभिनय अलग पात्रों का होता है और आवाज का संयोजन बाद में अलग पात्रों से कराया जाता है। अहिन्दी भाषा से डब की गई फिल्में इसी प्रकार की होती हैं। अभिनेता के हाव-भाव और आवाज देने वाले कलाकार की आवाज का ठीक से संयोजन नहीं हो पाता इसलिए अभिनेता के मुँह खोलने और आवाज़ में अंतर आ जाता है। डब कराने का कारण किसी दूसरी भाषा से अलग भाषा में संवाद होना या किसी अभिनेता से अभिनय कराकर दूसरे अभिनेता से उसके संवाद बुलवाना है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
किसी मूक सिनेमा में बिना आवाज के ठहाकेदार हँसी कैसी दिखेगी? अभिनय करके अनुभव कीजिए।
उत्तर:
ठहाका लगाने पर मुँह ज्यादा खुलता है और चेहरे तथा शरीर में सक्रियता दिखाई देती है। विद्यार्थी अभिनय करके इसका अनुभव कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
मूक फिल्म देखने का एक उपाय यह है कि आप टेलीविजन की आवाज़ बंद करके फिल्म देखें। उसकी ‘कहानी को समझने का प्रयास करें और अनुमान लगाएँ कि फिल्म में संवाद और दृश्य की हिस्सेदारी कितनी है ?
उत्तर:
टी.वी. की आवाज़ बन्द करके मूक फ़िल्मों के अभिनय को समझा जा सकता है। केवल हाव-भाव की बारीकी से कथा को समझा जा सकता है। वाचिक (संवाद) अभिनय के स्थान पर कायिक (हाव-भाव) अभिनय देखकर इस महत्त्वपूर्ण दशा को समझा जा सकता है।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

भाषा की बात

प्रश्न 1.
सवाक शब्द वाक् के पहले ‘स’ लगाने से बना है। स उपसर्ग से कई शब्द बनते हैं। निम्नलिखित शब्दों के साथ ‘स’ का उपसर्ग की भाँति प्रयोग करके शब्द बनाएँ और शब्दार्थ में होने वाले परिवर्तन बताएँ। हित, परिवार, विनय, चित्र, बल, सम्मान।
उत्तर:
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा 1

प्रश्न 2.
उपसर्ग और प्रत्यय दोनों शब्दांश होते हैं। वाक्य में इनका अकेला प्रयोग नहीं होता। इन दोनों में अंतर केवल इतना होता है कि उपसर्ग किसी भी शब्द में पहले लगता है और प्रत्यय बाद में। हिन्दी के सामान्य उपसर्ग इस प्रकार हैं-अ/अन, नि, दु, क/कु, स/सु, अध, बिन, औ आदि।
पाठ में आए उपसर्ग और प्रत्यय युक्त शब्दों के कुछ उदाहरण नीचे दिए जा रहे हैं-
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा 2
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा 3
इस प्रकार के 15-15 उदाहरण लिखिए और अपने सहपाठियों को दिखाइए।
उत्तर:
(i) उपसर्ग युक्त शब्दों के 15 उदाहरण
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा 4

(ii) प्रत्यय युक्त शब्दों के 15 उदाहरण
NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा 5

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
‘जब सिनेमा ने बोलना सीखा’ लेख किसके द्वारा लिखा गया है ?
(क) सुभास गाताड़े
(ख) प्रदीप तिवारी
(ग) अरविंद कुमार सिंह
(घ) रामदरश मिश्र
उत्तर:
(ख) प्रदीप तिवारी

प्रश्न 2.
देश की पहली सवाक् (बोलती) फिल्म कौन सी थी ?
(क) आलम आरा
(ख) देवदास
(ग) आग
(घ) मदर इंडिया
उत्तर:
(क) आलम आरा

प्रश्न 3.
पहली बोलती फिल्म कब सिनेमा पर प्रदर्शित हुई ?
(क) 14 मई, सन् 1947 को
(ख) 14 मई, सन् 1931 को
(ग) 14 जनवरी, सन् 1930 को
(घ) 14 मार्च, सन् 1931 को
उत्तर:
(घ) 14 मार्च, सन् 1931 को

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

प्रश्न 4.
पहली बोलती फिल्म किसने बनाई ?
(क) मधुर भण्डारकर
(ख) बी. आर. चोपडा
(ग) अर्देशिर एम. ईरानी
(घ) इस्मत चुगताई
उत्तर:
(ग) अर्देशिर एम. ईरानी

प्रश्न 5.
‘आलम आरा’ फिल्म में पार्श्व गायक कौन थे ?
(क) कुंदन लाल सहगल
(ख) डब्लू. एम. खान
(ग) कमल बारोट
(घ) सुरेन्द्र
उत्तर:
(ख) डब्लू. एम. खान

प्रश्न 6.
‘आलम आरा’ फिल्म के नायक और नायिका कौन थे ?
(क) नायक के. एल. सहगल नायिका सुरैया
(ख) नायक सुरेन्द्र नायिका मधु
(ग) नायक विट्ठल नायिक जुबैदा
(घ) के. एल. सहगल
उत्तर:
(ग) नायक विट्ठल नायिक जुबैदा

प्रश्न 7.
इनमें से कौन-सा कलाकार ‘आलम आरा में नहीं था ?
(क) सोहराब मोदी
(ख) पृथ्वीराज कपूर
(ग) जगदीश सेठी
(घ) के. एल. सहगल
उत्तर:
(घ) के. एल. सहगल

प्रश्न 8.
‘आलम आरा’ फिल्म मुम्बई के किस सिनेमा हाल में प्रदर्शित हुई ?
(क) मैजेस्टिक
(ख) कुमार
(ग) लिबर्टी
(घ) अरविन्द
उत्तर:
(क) मैजेस्टिक

प्रश्न 9.
‘आलम आरा’ फिल्म की लम्बाई कितनी थी ?
(क) पाँच हजार फुट
(ख) दस हजार फुट
(ग) पन्द्रह हजार फुट
(घ) बीस हजार फुट
उत्तर:
(ख) दस हजार फुट

प्रश्न 10.
‘माधुरी’ फिल्म की नायिका कौन थी ?
(क) जुबैदा
(ख) सुलोचना
(ग) सुरैया
(घ) मधुबाला
उत्तर:
(ख) सुलोचना

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

बोध-प्रश्न

(क) पहली बोलती फिल्म आलम आरा बनाने वाले फिल्मकार थे अर्देशिर एम. ईरानी। अर्देशिर ने 1929 में हॉलीवुड की एक बोलती फिल्म ‘शो बोट’ देखी और उनके मन में बोलती फिल्म बनाने की इच्छा जगी। पारसी रंगमंच के एक लोकप्रिय नाटक को आधार बनाकर उन्होंने अपनी फिल्म की पटकथा बनाई। इस नाटक के कई गाने ज्यों के त्यों फिल्म में ले लिए गए। एक इंटरव्यू में अर्देशिर ने उस वक्त कहा था-‘हमारे पास कोई संवाद लेखक नहीं था, गीतकार नहीं था, संगीतकार नहीं था।’ इन सबकी शुरुआत होनी थी। अर्देशिर ने फिल्म के गानों के लिए स्वयं की धुनें चुनीं। फिल्म के संगीत में महज तीन बाय-तबला, हारमोनियम और वायलिन का इस्तेमाल किया गया। आलम आरा में संगीतकार या गीतकार में स्वतंत्र रूप से किसी का नाम नहीं डाला गया। इस फिल्म में पहले पार्श्वगायक बने डब्लू. एम. खान। पहला गाना था-‘दे दे खुदा के नाम पर प्यारे, अगर देने की ताकत है।’

उपर्युक्त अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पहली बोलती फिल्म बनाने वाले फिल्मकार कौन थे ?
उत्तर:
पहली बोलती फ़िल्म के निर्देशक थे–’अर्देशिर एम. इरानी’ ।

प्रश्न 2.
पहली बोलती फ़िल्म का नाम क्या था ? फिल्मकार के मन में किस फ़िल्म से सवाक् फ़िल्म बनाने की प्रेरणा जगी ?
उत्तर:
पहली सवाक् फ़िल्म थी ‘आलम आरा’। 1929 में हालीवुड की बोलती फ़िल्म ‘शो बोट’ देखकर अर्देशिर के मन में सवाक् फ़िल्म बनाने की प्रेरणा जगी।

प्रश्न 3.
इस सवाक् फ़िल्म के लिए किस प्रकार की पटकथा चुनी गई ?
उत्तर:
इस सवाक् फ़िल्म के लिए पारसी रंगमंच के एक लोकप्रिय नाटक को आधार बनाकर पटकथा चुनी गई।

प्रश्न 4.
इस फ़िल्म के लिए किसकी धुनें चुनी गईं ?
उत्तर:
इस पटकथा के लिए अर्देशिर ने अपनी ही धुनें चुनीं।

प्रश्न 5.
इस फ़िल्म में संगीत के लिए कौन-कौन से वाद्ययंत्र प्रयुक्त किए गए ?
उत्तर:
इस फ़िल्म के संगीत के लिए तबला, हारमोनियम और वायलिन वाद्ययंत्र चुने गए।

प्रश्न 6.
पहले पार्श्वगायक कौन थे ?
उत्तर:
पहले पार्श्वगायक डब्लू. एम. खान थे।

प्रश्न 7.
इस गायक का पहला गाना क्या था ?
उत्तर:
इस नायक का पहला गाना था-‘दे दे खुदा के नाम पर प्यारे, अगर देने की ताकत है।’

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

(ख) यह फिल्म 14 मार्च, 1931 को मुंबई के ‘मैजेस्टिक’ सिनेमा में प्रदर्शित हुई। फिल्म 8 सप्ताह तक ‘हाउसफुल’ चली और भीड़ इतनी उमड़ती थी कि पुलिस के लिए नियंत्रण करना मुश्किल हो जाया करता था। समीक्षकों ने इसे ‘भड़कीली फैंटेसी’ फिल्म करार दिया था मगर दर्शकों के लिए यह फिल्म एक अनोखा अनुभव थी। यह फिल्म 10 हजार फुट लंबी थी और इसे चार महीनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया गया था।

प्रश्न 1.
‘आलम आरा’ फिल्म कब और किस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की गई ?
उत्तर:
‘आलम आरा’ फ़िल्म 14 मार्च, 1931 को ‘मैजेस्टिक’ सिनेमा हॉल में प्रदर्शित हुई।

प्रश्न 2.
यह फिल्म कितने सप्ताह तक ‘हाउसफुल’ चली ?
उत्तर:
यह फ़िल्म 8 सप्ताह तक हाउसफुल चली।

प्रश्न 3.
‘हाउसफुल’ होने से क्या समस्या आई ?
उत्तर:
3. ‘हाउसफुल’ के कारण इतनी भीड़ उमड़ती थी कि पुलिस के लिए नियंत्रण करना कठिन था।

प्रश्न 4.
समीक्षकों ने इस फ़िल्म को क्या बताया ?
उत्तर:
समीक्षकों ने इस फ़िल्म को भड़कीली फैन्टेसी करार दिया।

प्रश्न 5.
यह फ़िल्म कितने फुट लंबी थी ?
उत्तर:
यह फ़िल्म दस हज़ार फुट लंबी थी।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

(ग) जब पहली बार सिनेमा ने बोलना सीख लिया, सिनेमा में काम करने के लिए पढ़े-लिखे अभिनेता-अभिनेत्रियों की जरूरत भी शुरू हुई क्योंकि अब संवाद भी बोलने थे, सिर्फ अभिनय से काम नहीं चलने वाला था। मूक फिल्मों के दौर में तो पहलवान जैसे शरीर वाले, स्टंट करने वाले और उछल-कूद करने वाले अभिनेताओं से काम चल जाया करता था। अब उन्हें संवाद बोलना था और गायन की प्रतिभा की कद्र भी होने लगी थी। इसलिए ‘आलम आरा’ के बाद आरंभिक ‘सवाक्’ दौर की फिल्मों में कई ‘गायक-अभिनेता’ बड़े पर्दे पर नजर आने लगे। हिंदी-उर्दू भाषाओं का महत्त्व बढ़ा। सिनेमा में देह और तकनीक की भाषा की जगह जन प्रचलित बोलचाल की भाषाओं का दाखिला हुआ। सिनेमा ज्यादा देसी हुआ। एक तरह की नयी आजादी थी जिससे आगे चलकर हमारे दैनिक और सार्वजनिक जीवन को प्रतिबिंब फिल्मों में बेहतर होकर उभरने लगा।

प्रश्न 1.
‘अब सिनेमा में किस प्रकार के अभिनेता-अभिनेत्रियों की ज़रूरत शुरू हुई? क्यों?
उत्तर:
अब सिनेमा में पढ़े-लिखे अभिनेता-अभिनेत्रियों की जरूरत शुरू हुई; क्योंकि अब संवाद भी बोलने थे, सिर्फ अभिनय करने से काम चलने वाला नहीं था।

प्रश्न 2.
मूक फ़िल्मों के दौर में कैसे कलाकारों से काम चल जाता था ?
उत्तर:
मूक फ़िल्म के दौर में पहलवान जैसे शरीर वाले, स्टंट करने वाले और उछल-कूद करने वाले कलाकारों से काम चल जाता था।

प्रश्न 3.
अब किस कार्य की अनिवार्यता बढ़ गई थी ?
उत्तर:
अब संवाद बोलना था और गायन भी करना था अतः इस कार्य का महत्त्व बढ़ गया।

प्रश्न 4.
फ़िल्मों में किस प्रकार की भाषा का महत्त्व बढ़ा ?
उत्तर:
फ़िल्में में उर्दू-हिन्दी भाषाओं का महत्त्व बढ़ा। इस प्रकार जन-प्रचलित बोलचाल की भाषाओं का दाखिला हुआ।

प्रश्न 5.
फ़िल्मों में कौन-सी बात उभरने लगी ?
उत्तर:
हमारे दैनिक और सार्वजनिक जीवन का प्रतिबिम्ब फ़िल्मों में उभरने लगा।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा

कम्प्यूटर गाएगा गीत

पाठ का सार

सवाक फ़िल्म ‘आमल आरा’ से शुरू हुई। तब से फिल्मीगीत लोकप्रिय सिनेमा का अटूट हिस्सा बने हए हैं। पहले पात्रों को अपने गीत खुद गाने पड़ते थे। बाद में सोचा गया कि कोई अभिनेता या अभिनेत्री गायन कला में निपुण हो, जरूरी नहीं। तभी से पार्श्वगायन की शुरुआत हुई। इसी बीच रिकार्डिंग की तकनीक बदली, गायन की शैली में बदलाव आया। गीत की शब्दावली का महत्त्व बढ़ा। इन्हीं के माध्यम से धुन का भावनात्मक प्रभाव पैदा होता है।

फिल्म संगीत में शास्त्रीय संगीत के अलावा भजन, कीर्तन, कव्वाली और लोकगीत भी जुड़े। थियेटर में गायक के लिए बुलन्द आवाज होना ज़रूरी था। यही गायक शुरू के दौर में फिल्मों से भी जुड़े, क्योंकि उस समय माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर जैसे साधन नहीं थे। थियेटर में महिला पात्रों की भूमिकाएँ पुरुष ही निभाते थे। फ़िल्मों में इस तरह की भूमिकाओं में परिवर्तन हुआ। फ़िल्मों में गायिकाएँ भी अलग क्षेत्रों से आईं। ये गायिकाएँ शब्दों को चबाकर तथा नाक में बैठी आवाज़ में गाती थी। शीघ्र ही बदलाव आया और सहज रूप से गाने वाली गायिकाओं का दौर शुरू हुआ। काननवाला का गाया गीत ‘दुनिया ये दुनिया तूफानमेल’ था।

दूसरे दौर में ऐसी प्रतिभाएँ आईं, जिन्होंने माइक्रोफोन के अनुकूल अपनी आवाज़ को ढाल लिया। इनमें शमशाद बेगम, सुरैया, नूरजहाँ तथा कुन्दन लाल सहगल शामिल थे। इस दौर के बाद तीसरे दौर की नई आवाजें आईं। इनमें रफी, मुकेश, हेमन्त कुमार, मन्ना डे, किशोर कुमार, तलत महमूद, लता मंगेशकर प्रमुख थे। इन्होंने गायकी. के मापदण्ड ही बदल दिये। इनके अलावा आशा भोंसले, गीता दत्त, सुमन कल्याणपुरी ने अपनी खास शैली विकसित की।

बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है। भविष्य में हो सकता है कम्प्यूटर ऐसी आवाज़ तैयार कर दे जो मानवीय आवाज़ से ज्यादा पूर्ण हो।

जब सिनेमा ने बोलना सीखा Summary

पाठ का सार

14 मार्च, 1931 को ‘आलम आरा’ से देश की पहली सवाक् फ़िल्म की शुरुआत हुई। इस दौर में मूक सिनेमा लोकप्रियता के शिखर पर था। इसी वर्ष कई मूक फ़िल्में भी प्रदर्शित हुईं। ‘आलमआरा’ के फ़िल्मकार थे ‘अर्देशिर एम. इरानी’ । इन्होंने 1929 में हालीवुड की एक बोलती फ़िल्म ‘शो बोट’ देखी थी। पारसी रंगमच के एक लोकप्रिय नाटक को आधार बनाकर इन्होंने यह फ़िल्म बनाई। इस नाटक के कई गाने फ़िल्म में लिये गए। इनके पास कोई संवाद लेखक, गीतकार या संगीतकार नहीं था। स्वयं धुनें चुनीं। संगीत में सिर्फ तबला, हारमोनियम और वायलिन का इस्तेमाल किया। इस फ़िल्म के पहले गायक बने डब्लू. एम. खान। गाना था-‘दे दे खुदा के नाम पर प्यारे, अगर देने की ताकत है।’ इसका संगीत डिस्क फॉर्म में रिकार्ड नहीं किया जा सका। इसकी शूटिंग साउंड के कारण रात में करनी पड़ी। प्रकाश की व्यवस्था की गई।

अर्देशिर की कंपनी ने डेढ़ सौ से अधिक मूक और लगभग सौ सवाक् फ़िल्में बनाईं। आलम आरा ‘अरेबियन नाइट्स’ जैसी फैंटेसी थी। इस फ़िल्म में हिन्दी-उर्दू के मिलजुले रूप की भाषा का प्रयोग किया गया। इस फ़िल्म की नायिका जुबैदा तथा नायक बिट्ठल थे। बिट्ठल की उर्दू अच्छी नहीं थी अतः उन्हें हटाकर मेहबूब को नायक बना दिया। बिट्ठल मुकदमा लड़े और जीत गए। फिर वही नायक बने ‘आलमआरा’ में सोहराब मोदी, पृथ्वीराज कपूर, याकूब और जगदीश सेठी जैसे अभिनेता भी थे जो बाद में फ़िल्म उद्योग के स्तम्भ बने।

‘आलमआरा’ 8 सप्ताह तक हाउसफुल चली। समीक्षकों ने इसे ‘भड़कीली फैंटेसी’ फ़िल्म करार दिया। यह 10 हजार फुट लम्बी फ़िल्म थी। सवाक् फिल्मों के लिए पौराणिक कथाएँ, पारसी नाटक और अरबी प्रेम कथाएँ आधार बनाई गईं। ऐसी ही एक फिल्म थी ‘खुदा की शान’ इसमें एक पात्र महात्मा गांधी जैसा था। निर्माता-निर्देशक अर्देशिर को 1956 में ‘आलमआरा’ के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर सम्मानित किया गया। सवाक् फिल्मों में संवाद भी बोलने थे, केवल स्टंट करने या उछलकूद से काम चलने वाला नहीं था। गायन की भी कद्र होने लगी। कई गायक अभिनेता बड़े पर्दे पर नज़र आने लगे। हिन्दी-उर्दू भाषा को महत्त्व बढ़ने लगा। आने वाला सिनेमा हमारे जीवन को प्रतिबिम्बित करने लगा।

अभिनेता-अभिनेत्रियों की लोकप्रियता का असर दर्शकों पर खूब पड़ा। ‘आलमआरा’ श्रीलंका, वर्मा और पश्चिम एशिया में भी पसंद की गई, भारतीय सिनेमा के जनक दादा फाल्के ने ‘सवाक्’ सिनेमा के ‘पिता’ अर्देशिर ईरानी की उपलब्धि को अपनाना ही था। सिनेमा का एक नया युग शुरू हो गया।

शब्दार्थ : सवाक् फ़िल्म-मूक फ़िल्म के बाद वनी बोलती फ़िल्म; लोकप्रियता-प्रसिद्धि; शिखर-चोटी; विभिन्न-भिन्न-भिन्न, अलग-अलग; फ़िल्मकार-फ़िल्म बनाने वाले; पटकथा-फ़िल्म के लिए लिखी जाने वाली कथा; संवाद-बातचीत, फ़िल्म में की जाने वाली बातचीत; महज़-सिर्फ पार्श्वगायक-पर्दे के पीछे से गाने वाला; डिस्क फॉर्म-रिकार्डिंग का एक रूप; कृत्रिम-बनावटी; प्रणाली-विधि, तरीका; निर्माण-बनाना; संयोजन-मेल; सर्वाधिक-सबसे अधिक; पारिश्रमिक-मेहनताना, मानदेय; बतौर-तौर पर (‘व’ उपसर्ग + तौर); चयन-चुनाव; समीक्षक-समीक्षा करने वाले, गुण-दोप पर निष्पक्ष रूप से विचार करने वाले फैंटेसी-काल्पनिकता से पूर्ण अनोखी कथा; किरदार-भूमिका, चरित्र; खिताब-सम्मान, उपाधि; स्टंट-ध्यान आकर्षित करने की ट्रिक, कलावाजी, कमाल, पाखंड; उपलब्धि-प्राप्ति; प्रतिबिम्ब-झलक, परछाईं; केशसज्जा-सिर के बालों की सजावट।

NCERT Solutions for Class 8 Hindi Vasant Chapter 11 जब सिनेमा ने बोलना सीखा Read More »

error: Content is protected !!