CBSE Class 9

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Hindi. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन

प्रश्न-अभ्यास

(पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
मैं उत्पन्न हुई तो मेरी बड़ी खातिर हुई और मुझे वह सब नहीं सहना पड़ा जो अन्य | लड़कियों को सहना पड़ता है। इस कथन के आलोक में आप यह पता लगाएँ कि
(क) उस समय लड़कियों की दशा कैसी थी?
(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज कैसी परिस्थितियाँ हैं?
उत्तर:
(क) उस समय जब लेखिका पैदा हुई थी अर्थात् सन् 1900 के आसपास स्त्रियों की स्थिति बहुत शोचनीय थी। उनके प्रति लोगों का दृष्टिकोण बहुत अच्छा न था।
लोग पुत्रों को अधिक महत्त्व देते थे। कुछ स्थानों पर तो लड़कियों को पैदा होते ही मार देते थे। उनकी शिक्षा, पालन-पोषण आदि को बहुत महत्त्व नहीं दिया जाता था। उस समय बाल-विवाह, दहेज-प्रथा, सती–प्रथा आदि सामाजिक कुरीतियाँ प्रचलित थीं जो महिलाओं के लिए घातक सिद्ध हो रही थीं।

(ख) लड़कियों के जन्म के संबंध में आज की परिस्थितियों में काफी सुधार आया है। लोग पहले जहाँ जन्म लेते ही लड़कियों को मार देते थे, आज भ्रूण परीक्षण के माध्यम से जन्म पूर्व ही उनकी हत्या करने का प्रयास करते हैं। सरकार द्वारा कठोर कदम उठाने से इसमें कमी आई है, दूसरे घटते लिंगानुपात ने भी लोगों को इस दिशा में सोचने को विवश कर दिया है। इससे कुछ लोगों द्वारा लड़कियों को भी शिक्षित कर लड़कों जैसा ही समझा जाने लगा है।

प्रश्न 2.
लेखिका उर्दू-फ़ारसी क्यों नहीं सीख पाई?
उत्तर:
लेखिका को उर्दू-फ़ारसी में बिल्कुल रुचि नहीं थी। उसके शब्दों में-‘ये (बाबा) अवश्य चाहते थे कि मैं उर्दू-फ़ारसी सीख लें, लेकिन वह मेरे वश की नहीं थी। इसलिए जब उन्हें उर्दू पढ़ाने के लिए मौलवी साहब घर में आए तो लेखिका चारपाई के नीचे छिप गई।

प्रश्न 3.
लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?
उत्तर:
लेखिका ने अपनी माँ के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताओं का उल्लेख किया है

  1.  धार्मिक स्वभाव-लेखिका की माँ नियमित रूप से पूजा-पाठ करती थीं। वे ईश्वर में आस्था रखती थीं। वे मीराबाई के पद तथा प्रभातियाँ गाती थीं।
  2.  संस्कारी महिला-लेखिका की माँ अच्छे गुणों वाली महिला थीं, जिनका असर लेखिका पर भी पड़ा।
  3.  हिंदी-संस्कृत की ज्ञाता-लेखिको की माँ को हिंदी-संस्कृत का अच्छा ज्ञान था।
  4. धार्मिक सहिष्णुता-लेखिका की माँ धर्म सहिष्णु महिला थीं। उन्होंने जवारा के नवाब के परिवार से अच्छे संबंध बनाकर रखा।

प्रश्न 4.
जवारा के नवाब के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को लेखिका ने आज के संदर्भ में स्वप्न जैसा क्यों कहा है?
उत्तर:
जवारा के नवाब के साथ महादेवी वर्मा के पारिवारिक संबंध सगे-संबंधियों से भी अधिक बढ़कर थे। जवारा की बेगम ने ही इनके भाई का नामकरण भी किया। वे हर त्योहार पर उनके साथ घुलमिल जाती थी। ऐसे आत्मीय संबंधों की आज के समय में कल्पना भी नहीं की जा सकती। आजकल तो हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे के दुश्मन ही बने हुए हैं। रचना और अभिव्यक्ति

रचना और अभिव्यक्ति

प्रश्न 5.
ज़ेबुन्निसा महादेवी वर्मा के लिए बहुत काम करती थी। जेबुन्निसा के स्थान पर यदि | आप होती/होते तो महादेवी से आपकी क्या अपेक्षा होती?
उत्तर:
ज़ेबुन्निसा के स्थान पर यदि मैं लेखिका का कुछ काम करता तो निम्नलिखित अपेक्षाएँ रखता

  1.  वे पढ़ाई में मेरी मदद करें।
  2. वे स्वरचित कविताएँ सुनाएँ तथा कविता-लेखन के लिए मुझे भी प्रोत्साहित करें।
  3. वे मेरी प्रशंसा करें तथा मुझ पर स्नेह बनाए रखें।

प्रश्न 6.
महादेवी वर्मा को काव्य प्रतियोगिता में चाँदी का कटोरा मिला था। अनुमान लगाइए कि आपको इस तरह का कोई पुरस्कार मिला हो और वह देशहित में या किसी आपदा निवारण के काम में देना पड़े तो आप कैसा अनुभव करेंगे/करेंगी?
उत्तर:
यदि मेरे सामने देशहित का प्रश्न आता या किसी विपत्ति को दूर करने का प्रश्न आता तो मैं अपना चाँदी का कटोरा अवश्यमेव दे देती। ऐसा दान करते समय मैं दोगुनी प्रसन्नता अनुभव करती। वह जीत पर जीत होती। चाँदी का कटोरा मेरी प्रतिभा का प्रमाण होता तो उसे त्यागना मेरी देशभक्ति या परोपकार-भावना का प्रमाण होता।

प्रश्न 7.
लेखिका ने छात्रावास के जिस बहुभाषी परिवेश की चर्चा की है उसे अपनी मातृभाषा में लिखिए।
उत्तर:
लेखिका ने क्रास्थवेट गर्ल्स कॉलेज में पाँचवीं में प्रवेश लिया। यहाँ देश के विभिन्न भागों से छात्राएँ पढ़ने आती थीं। छात्रावास में वे सब अपनी-अपनी मातृभाषा में बातें करती थीं। अवध से आने वाली अवधी में, बुंदेलखंड क्षेत्र से आने वाली बुंदेली में, ब्रज क्षेत्र से आने वाली ब्रजभाषा में, महाराष्ट्र से आने वाली मराठी में तथा हिंदी भाषा क्षेत्र से आने वाली हिंदी में बातें करती थीं।
सभी अपनी-अपनी बोली में बात करते हुए साथ-साथ हिंदी और उर्दू पढ़ती थीं। उनमें किसी तरह का कोई विवाद न था। इस प्रकार छात्रावास का परिवेश बहुभाषी था।

प्रश्न 8.
महादेवी जी के इस संस्मरण को पढ़ते हुए आपके मानस-पटल पर भी अपने बचपन की कोई स्मृति उभरकर आई होगी, उसे संस्मरण शैली में लिखिए।
उत्तर:
परीक्षोपयोगी नहीं।

प्रश्न 9.
महादेवी ने कवि-सम्मेलन में कविता-पाठ के लिए अपना नाम बुलाए जाने से पहले होने वाली बेचैनी का ज़िक्र किया है। अपने विद्यालय में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते समय आपने जो बेचैनी अनुभव की होगी, उस पर डायरी का एक पृष्ठ लिखिए।
उत्तर:
05 जनवरी, 20xx
आज हमारे विद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें भव्य सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुझे एक नृत्य (डॉस) प्रस्तुत करना था। आवश्यक परिधान तथा कुछ मेकअप के बाद अपनी बारी का इंतजार करता मैं पर्दे के पीछे खड़ा था। मन में तरह-तरह की आशंकाएँ जन्म ले रही थीं। एक कार्यक्रम समाप्त होते ही मेरा नाम पुकारा
गया। संगीत की आवाज के साथ मैं मंच पर गया ।। अचानक तालियाँ बजीं, मेरा उत्साह बढ़ा और मैं नृत्य में लीन हो गया। नृत्य की समाप्ति पर फिर तालियाँ बजीं। कार्यक्रम के अंत में मुझे पुरस्कृत किया गया। वह प्रदर्शन, वह पुरस्कार और तालियाँ सभी कुछ मुझे हमेशा याद रहेगा।

भाषा-अध्ययन

प्रश्न 10.
पाठ से निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द ढूँढ़कर लिखिए
5

प्रश्न 11.
निम्नलिखित शब्दों से उपसर्ग/प्रत्यय अलग कीजिए और मूल शब्द बताइए
1

प्रश्न 12.
निम्नलिखित उपसर्ग-प्रत्ययों की सहायता से दो-दो शब्द लिखिए
2

प्रश्न13.
पाठ में आए सामासिक पद छाँटकर विग्रह कीजिए
3
4

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 7 मेरे बचपन के दिन Read More »

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 History and Sport The Story of Cricket (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 History and Sport: The Story of Cricket (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 History and Sport: The Story of Cricket (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 History and Sport: The Story of Cricket.

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

प्रश्न 1. टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठा खेल है। इस बारे में चर्चा कीजिए कि यह किन-किन अर्थों में बाकी खेलों से भिन्न है। ऐतिहासिक रूप से एक ग्रामीण खेल के रूप में पैदा होने से टेस्ट क्रिकेट में किस तरह की विलक्षणताएँ पैदा हुई हैं?
उत्तरः टेस्ट क्रिकेट कई मायनों में एक अनूठी खेल है। बाकी टीम खेलों से यह निम्नलिखित तरीके से भिन्न है:

  • (क) अन्य टीम खेलों जैसे कि फुटबॉल या बेसबॉल के विपरीत क्रिकेट का मैच 5 दिनों तक चलने के बाद भी बराबरी पर समाप्त हो सकता है। कोई अन्य आधुनिक टीम खेल पूरा होने में इससे आधा समय भी नहीं लेता।।
  • (ख) स्टंप के बीच की दूरी 22 गज निर्धारित की गई है जबकि मैदान की बनावट एवं लंबाई-चौड़ाई स्पष्ट रूप से उल्लेखित नहीं है। हॉकी, फुटबॉल जैसे दूसरे टीम-खेलों में मैदान के आयाम तय होते हैं, क्रिकेट में नहीं। ऐडीलेड ओवल की तरह मैदान अंडाकार हो सकता है, तो चेन्नई के चेपॉक की तरह लगभग गोल भी।
  • (ग) क्रिकेट की ग्रामीण जड़ों की पुष्टि टेस्ट मैच की अवधि से हो जाती है। शुरू में क्रिकेट मैच की समय सीमा नहीं होती थी। खेल तब तक चलता था जब तक एक टीम दूसरी को दोबारा पूरा आउट न कर दे। ग्रामीण जिंदगी की गति धीमी थी और क्रिकेट के नियम औद्योगिक क्रांति से पहले बनाए गए थे।

प्रश्न 2. एक ऐसा उदाहरण दीजिए जिसके आधार पर आप कह सकें कि उन्नसवीं सदी में तकनीक के कारण क्रिकेट के साजों-सामान में परिवर्तन आया। साथ ही ऐसे उपकरणों में से भी कोई एक उदारण दीजिए जिनमें कोई बदलाव नहीं आया।
उत्तरः वल्केनाइज्ड रबड़ की खोज के बाद पैड पहनने का रिवाज 1848 में चला दी। जल्द ही दस्ताने भी बने और धातु व सिन्थेटिक हल्की सामग्री से बने हेल्मेट के बिना तो आधुनिक क्रिकेट की कल्पना भी नहीं की जा सकती। एक ऐसा उदाहरण जिसमें तकनीक की प्रगति के बावजूद कोई बदलाव नहीं आया वह है बल्ला, स्टंप, बेल्स – क्रिकेट के सबसे जरूरी उपकरण प्रकृति में उपलब्ध पूर्व–औद्योगिक सामग्री अर्थात् लकड़ी से बनते हैं।

प्रश्न 3. भारत और वेस्ट इंडीज में ही क्रिकेट क्यों इतना लोकप्रिय हुआ। क्या आप बता सकते हैं। कि यह खेल दक्षिणी अमेरिका में इतना लोकप्रिय क्यों नहीं हुआ?
उत्तरः भारत और वेस्ट इंडीज़ में क्रिकेट इन दोनों के औपनिवेशिक पृष्ठभूमि के कारण इतना लोकप्रिय हुआ। ब्रिटिश शाही कर्मचारियों ने इसे नस्ली एवं सामाजिक उत्कृष्टता प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया। उन्होंने इस खेल को आम लोगों के लिए लोकप्रिय नहीं बनाया। औपनिवेशिक लोगों के लिए क्रिकेट खेलना ब्रिटिश लोगों के साथ नस्ली समानती के परिचायक था। क्रिकेट में सफलता से नस्ली समानता एवं राजनैतिक प्रगति का अर्थ लिया जाने लगा। दूसरी ओर क्रिकेट दक्षिणी अमेरिका जैसे देशों में इतना लोकप्रिय इसलिए नहीं हुआ क्योंकि वे साम्राज्यवादी इंग्लैण्ड द्वारा शासित नहीं थे।

प्रश्न 4. निम्नलिखित की संक्षिप्त व्याख्या कीजिए:

(क) भारत में पहला क्रिकेट क्लब पारसियों ने खोला।
(ख) महात्मा गाँधी पेंटांग्यूलर टूनामेंट के आलोचक थे।
(ग) आईसीसी का नाम बदलकर इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के स्थान पर इंटरनेशनल (अंतर्राष्ट्रीय) क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया।
(घ) आईसीसी मुख्यालय लंदन की जगह दुबई में स्थानांतरित कर दिया गया।

उत्तरः
(क) भारत में पहला क्रिकेट क्लब पारसियों ने खोला क्योंकि पारसी एक छोटा व्यापारी समुदाय था जो व्यापार के चलते सबसे पहले अंग्रेजों के संपर्क में आए और अपने आपको पश्चिमीकृत करने वाले वे पहले भारतीय थे।

  • भारतीय क्रिकेट का उदय बम्बई में हुआ। क्रिकेट खेलने वाला पहला भारतीय समुदाय पारसी समुदाय था।
  • पहला भारतीय क्रिकेट क्लब पारसियों ने सन् 1848 में ओरिएंटल क्रिकेट क्लब के नाम से बम्बई में खोला।
  • पारसी क्लब के वित्तपोषक एवं प्रायोजक टाटा व वाडिया जैसे पारसी व्यवसायी थे।
  • पारसियों की एक टीम ने केवल गोरों के लिए बने क्लब बॉम्बे जिमखाना को 1889 में हरा दिया।
  • पारसी जिमखाना क्लब के स्थापित होने के उपरांत यह अन्य भारतीयों के लिए एक उदाहरण बन गया और उन्होंने भी धर्म के आधार पर क्लब बनाने प्रारंभ कर दिए।

(ख) महात्मा गांधी ने पेंटांग्युलर टूर्नामेंट को सांप्रदायिक भेद-भाव के आधार पर बाँटनेवाला बताकर इसकी निंदा की। उनका विचार था कि यह मुकाबला सांप्रदायिक रूप से अशांतिकारक था जो कि ऐसे समय में देश के लिए हानिकारक था जब वे विभिन्न धर्मों के लोगों एवं क्षेत्रों कों धर्मनिरपेक्ष देश के लिए एकजुट करना चाह रहे थे।
(ग) आईसीसी का नाम बदलकर इम्पीरियल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस के स्थान पर इंटरनैशनल क्रिकेट कॉन्फ्रेंस कर दिया गया क्योंकि पहले वाले नाम के साथ साम्राज्यवादी छाप जुड़ी हुई थी। नाम में यह बदलाव 1965 में किया गया। तक तक इंग्लैण्ड वे ऑस्ट्रेलिया के नियामक प्राधिकरण पर एकाधिकार बना रहा। यद्यपि वैश्विक बदलावों को दर्शाते हुए आईसीसी में भी बदलाव आए। सभी टेस्ट खेलने वाले देशों को बराबर सदस्यता देने के लिए इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया के विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए। इसलिए नए नाम ने इस बराबरी पर जोर दिया।
(घ) आईसीसी मुख्यालय लंदन से दुबई में इसलिए स्थानांतरित हुआ क्योंकि भारत दक्षिण एशिया में स्थित है। भारत में खेल के सबसे अधिक दर्शक थे और यह क्रिकेट खेलने वाले देशों में सबसे बड़ा बाजार था, इसलिए खेल का गुरुत्व औपनिवेशिक देशों से वि–औपनिवेशिक देशों में स्थानांतरित हो गया। मुख्यालय का स्थानांतरण खेल से अंग्रेजी या साम्राज्यवादी प्रभुत्व के औपचारिक अंत का सूचक था।

प्रश्न 5. तकनीक के क्षेत्र में आए बदलावों, खासतौर से टेलीविजन तकनीक में आए परिवर्तनों से समकालीन क्रिकेट में विकास पर क्या प्रभाव पड़ा है।
उत्तरः तकनीक में उन्नति के कारण विशेषकर उपग्रह टेलीविजन ने दर्शकों की संख्या में वृद्धि करके समकालीन क्रिकेट के विकास को प्रभावित किया है। रंगीन वर्दी, रक्षात्मक हेल्मेट, क्षेत्ररक्षण की पाबंदियाँ, रौशनी में रात को क्रिकेट खेलना, सीमित ओवर के मैच आदि ने इस पूर्व–औद्योगिक, ग्रामीण खेल को बदलते हुए आधुनिक विश्व के साथ बदलने में सहायता की है। सेटेलाइट टेलीविजन की वैश्विक पहुँच ने क्रिकेट के दर्शकों में बहुत वृद्धि की है।

विविधता भरे विशाल दर्शक समूह ने क्रिकेट को विज्ञापन करने वालों, टेलीविजन चैनलों और सभी क्रिकेट बोर्ड को पैसा कमाने का जरिया उपलब्ध करा दिया है। मीडिया जिस प्रकार क्रिकेट का प्रचार करता है उससे क्रिकेट खिलाड़ियों को भी लाभ हुआ है। उनके द्वारा कमाया जा रहा पैसा और ख्याति इस तथ्य को सिद्ध करते हैं। इसने छोटे कस्बों तथा गाँवों में क्रिकेट की पहुँच के द्वारा इस खेल के दर्शकों में वृद्धि की है। इसने क्रिकेट के सामाजिक आधार में भी विस्तार किया है। जिन बच्चों ने बड़े शहरों से बाहर निवास करने के कारण कभी भी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं देखा था जहाँ पर उच्च स्तर का क्रिकेट खेला जाता है, वे भी अब अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर उनकी नकल कर सकते थे। उपग्रह टेलीविजन तकनीक तथा बहुराष्ट्रीय टेलीविजन कंपनियों के आगमन ने क्रिकेट के लिए वैश्विक बाजार का निर्माण किया है।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 7 History and Sport: The Story of Cricket (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 Clothing A Social History (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 Clothing: A Social History (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 Clothing: A Social History (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 Clothing: A Social History.

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

प्रश्न 1. अठारहवीं शताब्दी में पोशाक शैलियों और सामग्री में आए बदलावों के क्या कारण थे?
उत्तरः अठारहवीं शताब्दी में पोशाक शैलियों और सामग्री में बदलाव पूंजीवाद के विकास एवं वैश्वीकरण के कारण आया था। उद्योगों में वृद्धि हुई और उपनिवेशवाद ने विभिन्न संस्कृतियों एवं क्षेत्रों के लोगों को एक साथ ला खड़ा किया। लोग दूसरी संस्कृतियों या इलाकों में उपलब्ध सामग्री व शैली को पसंद करने लगे थे। पूरे विश्व में पुरुषों के पाश्चात्य परिधानों को अपनाया जाने लगा।

प्रश्न 2. फ्रांस के सम्प्चुअरी कानून क्या थे? ।
उत्तरः मध्यकालीन यूरोप में समाज के विभिन्न वर्गों पर परिधान-संहिताएँ लागू करने के लिए सम्प्चुअरी कानून बनाए जाते थे जिनका विस्तृत वर्णन किया जाता था। करीब 1294 से 1789 में फ्रांसीसी क्रांति तक फ्रांस के लोगों से उम्मीद की जाती थी कि वे सम्प्चुअरी कानूनों का पालन करें। इन कानूनों का उद्देश्य समाज के निचले वर्गों के व्यवहार पर नियंत्रण करना था। ये कानून निचले वर्गों द्वारा खरीदे जाने वाले कपड़ों की कीमत एवं उनका प्रकार निर्धारित करके उनकी जीवन शैली को नियंत्रित करने का प्रयास करते थे। कपड़े की सामग्री भी, कानूनी रूप से निर्धारित की गई थी। ये कानून निचले वर्ग के लोगों को विशेष प्रकार के कपड़े पहनने, विशेष प्रकार के भोजन खाने व पेय पीने, और कुछ विशेष क्षेत्रों में शिकार करने से रोकते थे। निचले वर्गों को एर्माइन, फर, रेशम, मखमल या जरी की पोशाक जैसे बेशकीमती वस्त्र पहनने की मनाही थी और इन्हें केवल शाही खानदान के लोग ही पहन सकते थे। केवल शाही खानदान के लोग ही ये वस्त्र पहन सकते थे।

प्रश्न 3. यूरोपीय पोशाक संहिता और भारतीय पोशाक संहिता के बीच कोई दो अंतर बताइए ।
उत्तरः

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium) 1

प्रश्न 4. 1805 में अंग्रेज अफसर बेंजमिन हाइन ने बंगलोर में बनने वाली चीज़ों की एक सूची बनाई थी, जिसमें निम्नलिखित उत्पाद भी शामिल थे :

  • अलग-अलग किस्म और नाम वाले जनाना कपड़े।
  • मोटी छींट
  • मखमल
  • रेशमी कपड़े

उत्तर: स्वदेशी आंदोलन ने लोगों के दिलों में जो देशभक्ति की भावना जगाई थी उसके कारण ऊपर दी गई सूची में से रेशम के कपड़े प्रयोग से बाहर चले गए होंगे। ब्रिटिश शासन के प्रति बढ़ते विरोध को नियंत्रित करने के लिए 1905 में लॉर्ड कर्जन ने बंगाल विभाजन का निर्णय लिया। इस कदम के प्रत्युत्तर में स्वदेशी आंदोलन ने जन्म ले लिया। लोगों ने सभी प्रकार के ब्रिटिश सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। उन्होंने माचिस व सिगरेट जैसे सामान के निर्माण के लिए स्वयं के उद्योग धन्धे स्थापित कर लिए। खादी का प्रयोग देशभक्ति के लिए कर्त्तव्य बन गया। महिलाओं ने अपने रेशमी कपड़े व काँच की चूड़ियाँ फेंक दी और सादी शंख की चूड़ियाँ धारण करने लगीं।

प्रश्न 5. उन्नीसवीं सदी के भारत में औरतें परंपरागत कपड़े क्यों पहनती रहीं जबकि पुरुष पश्चिमी कपड़े पहनने लगे थे? इससे समाज में औरतों की स्थिति के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर: भारत के स्वाभाविक सामाजिक एवं पारंपरिक रिवाजों के चलते उन्नीसवीं सदी के भारत में औरतें परंपरागत कपड़े पहनने को बाध्य थीं जबकि पुरुष पश्चिमी कपड़े पहनने लगे थे। हमारा समाज मुख्यतः पुरुष प्रधान है और महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे पारिवारिक सम्मान को बनाए रखें। उनसे सुशील एवं अच्छी गृहिणी बनने की अपेक्षा की जाती थी। वे पुरुषों जैसे वस्त्र नहीं पहन सकती थीं और इसलिए, उन्होंने पारंपरिक परिधान पहनना जारी रखा। यह सीधे तौर पर महिलाओं को समाज में निम्न दर्जा हासिल होने का सूचक है।

प्रश्न 6. विंस्टन चर्चिल ने कहा था कि महात्मा गांधी ‘राजद्रोही मिडिल टेम्पल वकील’ से ज़्यादा कुछ ‘अधनंगे फकीर का दिखावा कर रहे हैं। चर्चिल ने यह वक्तव्य क्यों दिया और इससे महात्मा गांधी की पोशाक की प्रतीकात्मक शक्ति के बारे में क्या पता चलता है।
उत्तरः महात्मा गांधी के सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने हेतु उन्हीं जैसी वेशभूषा धारण करन के निर्णय के प्रतिक्रियास्वरूप विंस्टन चर्चिल ने महात्मा गांधी को ‘राजद्रोही मिडिल टेम्पल वकील’ की संज्ञा दे डाली और कहा कि वह अब ‘अधनंगे फकीर का दिखावा कर रहे हैं। गांधी जी के पहनावे की प्रतीकात्मक शक्ति इसकी सादगी में थी – वे गरीब के प्रति उनका समर्थन प्रकट करने के लिए, ब्रिटिश सामग्री के बहिष्कार को बढ़ावा देने के लिए एवं धार्मिक एवं जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए इसका प्रयोग करना चाहते थे। महात्मा गाँधी ने कपड़े को ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतीकात्मक हथियार के रूप में प्रयोग किया। उन्होंने यह वेशभूषा इसलिए अपनाई क्योंकि वे देश के असंख्य लोगों जैसी सादी एवं गरीब जीवनशैली अपनाना चाहते थे विशेषतः उन गरीब किसानों की जो एक लंगोटी व एक चादर के अतिरिक्त कुछ भी नहीं जुटा सकते। यह भारतीय संसाधनों के अंग्रजों द्वारा किए जा रहे शोषण के विरोधस्वरूप भी था।

प्रश्न 7. समूचे राष्ट्र को खादी पहनाने का गांधीजी का सपना भारतीय जनता के केवल कुछ हिस्सों तक ही सीमित क्यों रहा?
उत्तरः महात्मा गांधी के पूरे राष्ट्र को खादी पहनाने के स्वप्न ने विभिन्न कारणों से कुछ ही वर्ग के लोगों को आकर्षित किया।

(क) दासता से मुक्ति ने सदियों से वंचित वर्गों के लिए नए द्वार खोल दिए : वे पश्चिमी शैली के कपड़ों के साथ प्रयोग करना चाहते थे ताकि वेशभूषा संबंधी रोकटोक अब उनकी इच्छाओं को न दबाए। उन्होंने सार्वजनिक मौकों पर जूते-मोजे और थ्री-पीस सूट पहनना, प्रारंभ कर दिया जो कि उनकी ओर से आत्मसम्मान का राजनीतिक वक्तव्य था।
(ख) अन्य लोगों के लिए खादी पहनना महंगाई का सौदा था जबकि महिलाओं ने कहा कि वे 9 गज (दक्षिण भारत में साड़ी की मानक लंबाई) की खादी से निर्मित साड़ी नहीं पहन सकती।
इसलिए, महात्मा गांधी के विपरीत इसलिए बाबा साहब अंबेडकर जैसे अन्य राष्ट्रवादियों ने पाश्चात्य शैली का सूट पहनना कभी नहीं छोड़ा। सरोजिनी नायडू और कमला नेहरू जैसी महिलाएं भी हाथ से बुने सफेद, मोटे कपड़ों की जगह रंगीन व डिजाइनदार साड़ियाँ पहनती थीं।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Social Science History Chapter 8 Clothing: A Social History (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 What is Democracy Why Democracy (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 What is Democracy? Why Democracy? (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 What is Democracy? Why Democracy? (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 What is Democracy? Why Democracy?.

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

प्रश्न 1. यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं लिखे।
(क) देश क : जो लोग देश के अधिकारिक धर्म को नहीं मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं हैं।
(ख) देश ख : एक ही पार्टी बीते वर्षों से चुनाव जीतती आ रही है।
(ग) देश ग : पिछले तीन चुनावों में शासक दल के पराजय का मुँह देखना पड़ा।
(घ) देश घ : यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं है।

उत्तर :
(क) अलोकतांत्रिक
(ख) पक्का नहीं।
(ग) लोकतांत्रिक
(घ) अलोकतांत्रिक

2.यहाँ चार अन्य देशों के बारे में कुछ सूचनाएँ दी गई हैं। इन सूचनाओं के आधार पर आप इन देशों का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके आगे ‘लोकतांत्रिक’, ‘अलोकतांत्रिक’ और ‘पक्का नहीं लिखे।
(क) देश च : संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती।
(ख) देश छ : संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती।
(ग) देश ज : देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते।
(घ) देश झ : देश के अधिक फैसले केन्द्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते।

उत्तर :
(क) अलोकतांत्रिक
(ख) लोकतांत्रिक
(ग) अलोकतांत्रिक
(घ) अलोकतांत्रिक

प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं है और क्यों?
(क) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं।
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाएँ दूसरों की तुलना में टकरावों को ज्यादा अच्छी तरह सुलझाती हैं।
(ग) लोकतांत्रिक सरकारें लोगों के प्रति ज़्यादा उत्तरदायी होती है।
(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज़्यादा समृद्ध होते है।

उत्तर : (क) ‘लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं। लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा तर्क नहीं है क्योंकि भारत जैसे कुछ लोकतांत्रिक देश अब भी आर्थिक रूप से विकसित हो रहे हैं। जबकि संयुक्त अरब अमीरात जैसे राजतंत्र वाले देश आर्थिक रूप से समृद्ध हैं।

प्रश्न 4. इन सभी कथनों में कुछ चीजें लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक। हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखें।
(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे। जिससे विश्व व्यापार संगठनों द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।
(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ की गई थी।
(ग) संसद में औरतों को प्रतिनिध्त्व कभी भी 1 प्रतिशत तक नहीं पहुँचा है। इसी कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की माँग की है।

उत्तर :
(क) लोकतांत्रिक चीज : “संसद को कुछ कानून पास करने होंगे।” अलोकतांत्रिक चीज : “विश्व व्यापार संगठन द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके।

(ख) लोकतांत्रिक चीज : ” चुनाव आयोग ने किसी चुनाव क्षेत्र में दोबारा मतदान का आदेश दिया।” अलोकतांत्रिक चीज : “बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ हुई थी।”

(ग) लोकतांत्रिक चीज : ” इसी के कारण महिला संगठनों ने एक तिहाई आरक्षण की मांग की है।” अलोकतांत्रिक चीज : “संसद में औरतों का प्रतिनिधित्व कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पहुँचा है।”

प्रश्न 5. लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं है ?
(क) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं।
(ख) स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकती हैं।
(ग) सरकार को अगले चुनाव में अपनी परजय का डर होता है।
(घ) लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है।

उत्तर : कारण (घ) यह कहने के लिए तर्कसंगत नहीं है कि लोकतंत्र में अकाल और भुखमरी की संभावना कम होती है। यह इसलिए है कि किसी तर्क को मानने और उस पर आचरण करने व अकाल को दूर करने में परस्पर कोई संबंध नहीं है। प्रश्न

6. किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया है। इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरुरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया। इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं है ?
(क) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना।
(ख) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पाटियों को संदेश देना।
(ग) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन सभाएँ करना।
(घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना।

उत्तर : (घ) यह एक अलोकतांत्रिक तरीका है

प्रश्न 7. लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तक का जबाव दीजिए :
(क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है। इसलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए।

(ख) बहुमत के शासन का मतलब है मूख और अशिक्षितों का राज हमें तो होशियारों की जरूरत है, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो।

(ग) अगर आध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म-गुरुओं की जरूरत होती है तो उन्ही को राजनैतिक मामलों में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौपा जाए। देश पर धर्म गुरुओं का शासन होना चाहिए।

उत्तर :
(क) सेना देश की रक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण है किंतु यह लोगों द्वारा निर्वाचित नहीं है। इसलिए यह एक लोकतांत्रिक सरकार का गठन नहीं कर सकती। बेशक सेना सबसे अधिक अनुशासित एवं भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है, तथापि कोई भी यह गारंटी नहीं दे सकता कि सेना तानाशाह नहीं बनेगी। ऐसे शासन के अधीन नागरिकों के सभी मौलिक अधिकार छीन लिए जाएंगे। उदाहरण के लिए, जनरल ऑगस्तो पिनोशे के शासन के अधीन चिले की जनता को कष्ट भोगने पड़े।

(ख) सभी लोग कुछ सीमा तक समझदार हैं। सार्वभौम वयस्क मताधिकार सिद्धांत के अनुसार हमारे देश में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को मतदान का अधिकार है। समाज के कुछ वर्गों की अनदेखी करना अनुचित होगा।

(ग) तीसरा कथन खतरनाक है। राजनीति में धर्म को शामिल करने से गंभीर विवाद पैदा हो सकते
हैं क्योंकि भारत जैसे कई धर्मों के देश में अपनी विचारधाराओं में पारस्परिक मतभेदों के कारण धर्म-गुरु विनाश का कारण बन सकते हैं। विश्व इतिहास में अभी तक किसी भी धार्मिक राजनेता द्वारा चलाई जा रही सरकार सफल सिद्ध नहीं हुई है। धर्म को किसी भी देश के राजनैतिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए।

प्रश्न 8. इनमें से किन कथनों को आप लोकतात्रिक समझते हैं? क्यों?
(क) बेटी से बाप : मैं शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता। हमारे परिवार में बच्चे वहीं शादी करते हैं जहाँ माँ-बाप तय कर देते हैं।
(ख) छात्र से शिक्षक : कक्षा में सवाल पूछकर ध्यान मत बँटाओ।
(ग) अधिकारियों से कर्मचारी : हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार कम किए जाने चाहिए।

उत्तर :
(क) पहला कथन अलोकतांत्रिक है क्योंकि लड़की को उसकी अपनी शादी के बारे में राय व्यक्त करने के अवसर से वंचित किया जा रहा है। यह कथन लोकतंत्र सापेक्ष नहीं है क्योंकि बेटी को अन्य लोगों द्वारा उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए। उस लड़की को ही अपने पति के साथ पूरा जीवन गुजारना हैं इसलिए अपना पति चुनने के लिए उसे पूरी स्वतंत्रता दी जानी चाहिए ।

(ख) दूसरा कथन अलोकतांत्रिक है क्योंकि छात्र को प्रश्न पूछकर अपना संशय दूर करने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह अलोकतांत्रिक नहीं होगी यदि कोई छात्र अपने अध्यापक से प्रश्न करे। सबसे अच्छी चीज जो एक अध्यापक कर सकता है वह यह है कि वह छात्रों से कहे कि कक्षा समाप्त होने के उपरांत बच्चे प्रश्नों के उत्तर जान सकते हैं, किन्तु उसे छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देने चाहिएं।

(ग) तीसरा कथन लोकतांत्रिक है क्योंकि यह ऐसे नियम या कानून की मांग करता है जो कर्मचारियों के लिए लाभप्रद हो। कर्मचारी सदैव ही कानूनी मानकों के अनुसार अपने अधिकारी से किसी
चीज का अनुरोध या मांग कर सकते हैं। अतः यह कथन लोकतांत्रिक मूल्यों के सापेक्ष है।

प्रश्न 9. एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करें कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं। अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ ।
(क) देश के सभी नागरिकों को वोट देने का अधिकार है और चुनाव नियमित रुप से होते हैं।
(ख) देश के अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया। ऋण के साथ यह एक शर्त जुड़ी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चे में कमी करेगी।
(ग) लोग सात से ज्यादा भाषाएँ बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा है, जिसे देश के 52 फीसदी लोग बोलते हैं।

(घ) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन करने और देश भर में हड़ताल करने का आह्वान किया है। सरकार ने उनके नेताओं को गिरफ्तार कर लिया

(ङ) देश के रेडियो और टेलीविजन चैनल सरकारी हैं। सरकारी नीतियों और विरोध के बारे में खबर छापने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमति लेनी होती है।

उत्तर :
(क) ऐसा देश लोकतांत्रिक है क्योंकि देश के सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार है और नियमित रूप से चुनाव कराए जाते हैं।

(ख) लोकतंत्र नागरिकों की गरिमा में बढ़ोतरी करता है। एक लोकतांत्रिक सरकार नागरिकों के कल्याण के लिए कार्य करती है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च में कमी करना लोगों के लिए कल्याणकारी | नहीं होगा। इसलिए ऐसे देश को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता क्योंकि कोई भी लोकतांत्रिक देश शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर खर्च में कमी के लिए सहमत नहीं होगा।

(ग) राष्ट्रभाषा एक भाषा हो सकती है क्योंकि ऐसी चीज व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय एकता लाती है। किन्तु अन्य भाषाओं को भी उनके संबंधित क्षेत्र में प्रोत्साहित करना चाहिए। मेरा विचार है कि यह देश अलोकतांत्रिक नहीं है।

प्रश्न 10. अमेरिका के बारे में 24 में आई एक रिपोर्ट के अनुसार वहाँ के समाज में असमानता बढ़ती जा रही है। आमदनी की असमानता लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विभिन्न वर्गों की भागीदारी घटने-बढ़ने के रुप में भी सामने आई। इन समूहों की सरकार के फैसलों पर असर डालने की क्षमता भी इससे प्रभावित हुई हैं। इस रिपोर्ट की मुख्य बातें थीं।

  • सन् 24 में एक औसत अश्वेत परिवार की आमदनी नौ डालर थी जबकि गोर परिवार की आमदनी 162 डालर। औसत गोरे परिवार के पास अश्वेत परिवार से 12 गुना ज्यादा संपत्ति थी।
  • राष्ट्रपति चुनाव में 75; डालर से ज़्यादा आमदनी वाले परिवारों के प्रत्येक 1 में से 9 लोगों ने वोट डाले थे। सही लोग आमदनी के हिसाब से समाज के ऊपरी 2 फीसदी में आते हैं। दूसरी ओर 15; डालर से कम आमदनी वाले परिवारों के प्रत्येक 10 में से सिर्फ 5 लोगों ने ही वोट डाले। आमदनी के हिसाब से ये लोग सबसे निचले 2 फीसदी हिस्से में आते है।
  • राजनैतिक दलों का करीब 95 फीसदी चंदा अमीर परिवारों से ही आता है। इससे उन्हें अपनी राय और चिताओं से नेताओं को अवगत कराने का अवसर मिलता है। यह सुविधा देश के अधिकाश नागरिकों को उपलब्ध नहीं हैं।
  • जब गरीब लोग राजनीति में कम भागीदारी करते हैं तो सरकार भी उनकी चिंताओं पर कम ध्यान देती है गरीबी दूर करना, रोजगार देना, उनके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास की व्यवस्था करने पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता है जितना दिया जाना चाहिए। राजनेता अक्सर अमीरों और
    व्यापारियों की चिंताओं पर ही नियमित रूप से गौर करते हैं।

उत्तर : इसमें कोई विवाद नहीं है कि गरीबी का लोकतंत्र पर सीधा एवं गहरा प्रभाव पड़ता है। एक अश्वेत परिवार किसी श्वेत परिवार के मुकाबले बहुत कम कमाता है इसलिए उनकी कमाई में असमानता उनके मतदान पैटर्न में साफ झलकती थी। राष्ट्रपति के चुनाव में 75000 हजार डालर या इससे अधिक की | आय वाले 10 में से 9 लोगों ने मतदान किया था जबकि 15000 डालर से कम आय वाले 10 में से 5 लोगों ने मतदान किया था। इतना ही नहीं, उनकी आय में अंतर ने सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णयों को प्रभावित करने की योग्यता भी निर्धारित करता है। क्योंकि राजनैतिक दलों को दिए जाने वाले चंदे का 95 प्रतिशत अमीर लोगों से आता है। इसलिए वे राजनैतिक दलों के निर्णयों को प्रभावित करने के लिए अधिकतर कम आय वाले नागरिकों की अपेक्षा बेहतर स्थिति में थे। क्योंकि गरीब लोग राजनीति में कम भाग लेते हैं, इसलिए सरकार इनकी ओर एवं इनकी, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, निवास की समस्या तथा भुखमरी की ओर कम ध्यान देती है। विभिन्न राजनेताओं द्वारा निर्मित सरकार व्यापार या समाज के अमीर वर्ग के बारे में चिंतित रहती है।

अमेरिका की तरह भारत में भी विभिन्न राजनैतिक दल अमीर लोगों की समस्याओं पर अधिक ध्यान देते हैं जो कि उनको दिए जाने वाले चंदे की राशि का अधिकतर भाग उन्हीं से आता है।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 2 What is Democracy? Why Democracy? (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 India-Size and Location (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 India-Size and Location (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 India-Size and Location (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 India-Size and Location.

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

प्रश्न 1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती?

(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा

(ii) भारत को सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?

(क) 97° 25′ पू0
(ख) 77°6′ पू0
(ग) 68° 7′ पू0
(घ) 82° 32′ पू0

(iii) उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?

(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे?

(क) पुडुच्चेरी।
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन

(v) मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?

(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल

उत्तर :

(i) (ख)
(ii) (क)
(iii) (ग)
(iv) (ख)
(v) (ख)

प्रश्न 2. नीचे दिए गए प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दें।

  1. अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
  2. उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं?
  3. हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
  4. भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर :

  1. अरब सागर में लक्षद्वीप तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। दक्षिण में श्रीलंका तथा मालदीव द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं।
  2. रूस, कनाडा, अमेरिका, चीन, ब्राजील और आस्ट्रेलिया क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं।
  3. हमारे उत्तर-पश्चिमी पड़ोसी देश : पाकिस्तान, अफगानिस्तान
    हमारे उत्तरी पड़ोसी देश : चीन (तिब्बत), नेपाल एवं भूटान।
    हमारे उत्तर-पूर्वी पड़ोसी : म्यांमार और बाग्लादेश।
  4. कर्क रेखा गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।

प्रश्न 3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : गुजरात और अरूणाचल प्रदेश में समय का 2 घण्टे का अंतर है। गुजरात की अपेक्षा अरूणाचल प्रदेश में सूर्य 2 घण्टे पहले उदय होता है किन्तु फिर भी दोनों राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं। पृथ्वी एक अक्षांश घूमने में 4 मिनट का समय लेती है। इसलिए, 15 अक्षांश घूमने में पृथ्वी को 1 घण्टा लगता है। भारत का अक्षांशीय विस्तार 30° है। और इसलिए देश के सबसे पूर्वी तथा सबसे पश्चिमी भाग के बीच समय का 2 घण्टे का अंतर है। किन्तु भारत के सभी भागों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं क्योंकि भारतीय मानक समय 82, अक्षांश के अनुसार निर्धारित किया गया है। इसलिए गुजरात और अरूणाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं।

प्रश्न 4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?
उत्तर : भारतीय भूखंड पूर्वी एवं पश्चिमी एशिया के केन्द्र में स्थित है। जो भाग एशिया महाद्वीप से जुड़ा है। (भू-मार्ग एवं पर्वतीय दरों की सहायता से) वही भाग इसे उत्तर, पश्चिम एवं पूर्व दिशा में इसके पड़ोसी देशों से जोड़ता है।

दक्षिण प्रायद्वीपीय भाग हिन्द महासागर के अंदर दूर तक चला गया है जिससे भारत को पश्चिमी तट से पश्चिम एशियाई, अफ्रीका और यूरोप तथा दक्षिणपूर्वी एवं पूर्वी तट से पूर्व एशिया के देशों के साथ नजदीकी संबंध बनाने में मदद मिलती है।

भारत की सामरिक स्थिति ने प्राचीन समय से ही जल एवं थल मार्ग से विचारों एवं सामान के आदान-प्रदान में सहायता प्रदान की है। यही कारण है कि हिन्द महासागर में भारत की स्थिति अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

उत्तर में पर्वतों के आर-पार जाने वाले विभिन्न दरों से प्राचीन यात्रियों को आने-जाने का मार्ग मिलता था। उपनिषदों, रामायण, पंचतंत्र की कहानियों, भारतीय अंकों और देश्मलव प्रणाली संबंधित विचार इसी माध्यम से विश्व के अन्य भागों में पहुँचा था।

मसाले, मलमल और व्यापार का अन्य सामान भारत से अन्य देशों में ले जाया जाता था। दूसरी ओर यूनानी मूर्तिकला, पश्चिम एशिया से विभिन्न प्रकार के गुंबद एवं मीनार बनाने की भवननिर्माण कला देश के विभिन्न भागों में देखी जा सकती है।

हिन्द महासागर में किसी भी अन्य देश का समुद्र तट भारत जितना बड़ा नहीं हैं और वास्तव में हिन्द महासागर में भारत की महत्त्वपूर्ण स्थिति के कारण ही इस महासागर का नामकरण भारत के नाम पर किए जाने को सही ठहराता है।

मानचित्र कौशल

प्रश्न 1: दिए गए की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए :

  1. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह
  2. भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
  3. कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती हैं?
  4. भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।
  5. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
  6. भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर।
  7. सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य।
  8. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि।
  9. भारत के केंद्र शासित क्षेत्र।

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 1

उत्तर :

  1. लक्षद्वीप एवं अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह।
  2. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन (तिब्बत), नेपाल एवं भूटान, म्यांमार और बाग्लादेश
  3. गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम
  4. 37°6′
  5. 8°4′
  6. 68°7′ एवं 97°25
  7. कन्याकुमारी
  8. पाक जलडमरू
  9. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, लक्षद्वीप, पांडीचेरी, दिल्ली।

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 2

परियोजना कार्य

  1. अपने राज्य का विस्तार अक्षांश और देशांतर में ज्ञात कीजिए।
  2.  रेशम मार्ग के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए की किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किए गए हैं?

उत्तर :

  1. स्वयं करें।
  2. स्वयं करें। निम्नलिखित संकेत आपकी सहायता कर सकते हैं:

‘रेशम मार्ग’ चीन एवं भूमध्य सागर के बीच अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक महत्त्वपूर्ण मार्ग है। क्योंकि इस मार्ग से होने वाले व्यापार में रेशम का एक बड़ा हिस्सा होता था, अतः 1877 में फर्डीनेन्ड वॉन रिक्टॉफेन नामक एक प्रसिद्ध जर्मन भूगोलवेत्ता ने इसका नाम ‘रेशम मार्ग’ रख दिया। पारंपरिक रेशम मार्ग पूर्व एवं पश्चिम के बीच संबंध के कारण विकसित हुआ जिसने सांस्कृतिक विरासत के आदान-प्रदान को बढावा दिया। हाल के वर्षों में रेशम मार्ग एक बार पुनः समुद्री मार्ग एवं थल मार्ग दोनों से प्रयोग किया जा रहा है।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geograpgy Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1 India-Size and Location (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 Constitutional Design (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 Constitutional Design (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 Constitutional Design (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 Constitutional Design.

प्रश्न अभ्यास

पाठ्यपुस्तक से

प्रश्न 1. नीचे कुछ गलत वाक्य दिए गए हैं। हर एक में की गई गलती पहचानें और इस अध्याय के आधार पर उसको ठीक करके लिखें।

(क) स्वतंत्रता के बाद देश लोकतांत्रिक हो या नहीं, इस विषय पर स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने| अपना दिमाग खुला रखा था।
(ख) भारतीय संविधान सभा के सभी सदस्य संविधान में कही गई हरेक बात पर सहमत थे।
(ग) जिन देशों में संविधान है वहाँ लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था ही होगी।
(घ) संविधान देश का सर्वोच्च कानून होता है इसलिए इसमें बदलाव ही होगी।

उत्तर :

(क) स्वतंत्रता के बाद देश लोकतांत्रिक हो, इस विषय पर स्वतंत्रता आंदोलन के नेताओं ने अपना दिमाग खुला रखा था।
(ख) संविधान सभा के अलग-अलग सदस्यों के विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग विचार थे, किन्तु उन्होंने अपने मतभेद सुलझा लिए और संविधान के मूलभूत सिद्धांतों पर उन्होंने एक समान राय रखी।
(ग) जिस देश में लोकतंत्र हैं उसमें संविधान होना ही चाहिए।
(घ) यदि संविधान में संशोधन करना पड़े तो उस के लिए संसद के दो तिहाई सदस्यों का बहुमत होना अनिवार्य है।

प्रश्न 2. दक्षिण अफ्रीका का लोकतांत्रिक संविधान बनाने में, इनमें से कौन-सा टकराव सबसे महत्त्वपूर्ण था :

(क) दक्षिण अफ्रीका और उसके पड़ोसी देशों का
(ख) स्त्रियों और पुरुषों का
(ग) गोरे अल्पसंख्सक और अश्वेत बहुसंख्यकों का
(घ) रंगीन चमड़ी वाले बहुसंख्यकों और अश्वेत अल्पसंख्यकों का

उत्तर : (घ) रंगीन चमड़ी वाले बहुसंख्यकों और अश्वेत अल्पसंख्यकों का

प्रश्न 3. लोकतांत्रिक संविधान में इनमें से कौन-सा प्रावधान नहीं रहता?

(क) शासन प्रमुख के अधिकार
(ख) शासन प्रमुख का नाम
(ग) विधायिका क अधिकार
(घ) देश का नाम

उत्तर : (घ) शासन प्रमुख का नाम

प्रश्न 4. संविधान निर्माण में इन नेताओं और उनकी भूमिका में मेल बैठाएँ।

(क) मोतीलाल नेहरू
(ख) बी.आर. अंबेडकर
(ग) राजेंद्र प्रसाद
(घ) सरोजनी नायडू

(i) संविधान सभा के अध्यक्ष
(ii) संविधान सभा के सदस्य
(iii) प्रारूप कमेटी के अध्यक्ष
(iv) 1928 में भारत का संविधान बनाया

उत्तर :

(क) (iv)
(ख) (iii)
(ग) (i)
(घ) (ii)

प्रश्न 5. जवाहर लाल नेहरू के नियति के साथ साक्षात्कार वाले भाषण के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों का जवाब दें :

(क) नेहरू ने क्यों कहा कि भारत का भविष्य सुस्ताने और आराम करने का नहीं है?
(ख) नए भारत के सपने किस तरह विश्व से जुड़े हैं ? (ग) वे संविधान निर्माताओं से क्या शपथ चाहते थे ?
(घ) “हमारी पीढ़ी के सबसे महान व्यक्ति की कामना हर आँख से आँसू पोंछने की हैं। वे इस कथन में किसका जिक्र कर रहे थे?

उत्तर :

(क) नेहरू ने ये शब्द प्रयोग किए ‘पूरी तरह या पूरे तरीके से नहीं क्योंकि उनके अनुसार उन्होंने जो काम पूरा करने का बीड़ा उठाया था वह अभी पूरा नहीं हुआ था और शपथ एक दम से | पूरी नहीं हो सकती थी, किन्तु ये धीरे-धीरे पूरी होंगी।
(ख) जो शपथ वे भारत के संविधान निर्माताओं से लेना चाहते थे वह यह थी कि वे अपना जीवन भारत, भारतीय लोगों और व्यापक स्तर पर मानवता की सेवा को अर्पित कर दें।
(ग) वे महात्मा गांधी का जिक्र कर रहे थे।

प्रश्न 6. हमारे संविधान को दिशा देने वाले ये कुछ मूल्य और उनके अर्थ हैं। इन्हें आपस में मिलाकार दोबारा लिखिए।

(क) संप्रभुता
(ख) गणतंत्र
(ग) बंधुत्व
(घ) धर्मनिरपेक्ष

(i) सरकार किसी धर्म के निर्देशों के अनुसार कार्य नहीं करेंगी।
(ii) फैसले लेने का सर्वोच्च अधिकार लोगों के पास है।
(iii) शासन प्रमुख एक चुना हुआ व्यक्ति है।
(iv) लोगों को आपस में परिवार की तरह रहना चाहिए।

उत्तर :

(क) (ii)
(ख) (iii)
(ग) (iv)
(घ) (i)

प्रश्न 7. कुछ दिन पहले नेपाल से आपके एक मित्र ने वहाँ की राजनैतिक स्थिति के बारे में आपको पत्र लिखा था। वहाँ अनेक राजनैतिक पार्टियाँ राजा के शासन का विरोध कर रही थी। उनमें से कुछ का कहना था कि राजा द्वारा दिए गए मौजूदा संविधान में ही संशोधन करके चुने हुए प्रतिनिधियों को ज़्यादा अधिकार दिए जा सकते हैं। अन्य पार्टियाँ नया गणतांत्रिक संविधान बनाने के लिए नई संविधान सभा गठित करने की मांग कर रही थीं। इस विषय में अपनी राय बताते हुए अपने मित्र को पत्र लिखें।
उत्तर : निम्नलिखित बिंदुओं से सहायता लेते हुए अपना उत्तर लिखें : निर्वाचित प्रतिनिधियों को और अधिक शक्तियाँ देने के लिए संविधान में संशोधन की मांग, गणतंत्रात्मक संविधान लिखने के लिए एक नई संविधान सभा और राजा के शासन का विरोध यह दर्शाते हैं कि लोग लोकतंत्र के पक्ष में हैं और राजतंत्रात्मक शासन को अपने देश से उखाड़ फेंकना चाहते हैं।

प्रश्न 8. भारत के लोकतंत्र के स्वरूप के विकास के प्रमुख कारणों के बारे में कुछ अलग-अलग विचार इस . प्रकार हैं। आप इनमें से हर कथन को भारत में लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए कितना महत्त्वपूर्ण कारण मानते हैं ?

(क) अंग्रेज़ शासकों ने भारत को उपहार के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था दी। हमने ब्रिटिश हुकूमत के समय बनी प्रांतीय असेंबलियों के जरिए लोकतांत्रिक व्यवस्था में काम करने का प्रशिक्षण पाया।

(ख)
हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने औपनिवेशिक शोषण और भारतीय लोगों को तरह-तरह की आजादी न दिए जाने का विरोध किया। ऐसे में स्वतंत्र भारत को लोकतांत्रिक होना ही था।

(ग) हमारे राष्ट्रवादी नेताओं की आस्था लोकतंत्र में थी। अनेक नव स्वतंत्र राष्ट्रों में लोकतंत्र का न आना हमारे नेताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।

उत्तर : मैं ऊपर दिए गए बिंदुओं को समान महत्व दूंगा। पहला बिंदु दर्शाता है कि ब्रिटिश शासन ने हमें लोकतंत्र के लिए आदर्श एवं प्रेरणा उपलब्ध कराई। दूसरे बिंदु ने आत्मविश्वास के साथ पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा। तीसरा बिंदु दर्शाता है कि हमारे नेताओं ने लोकतंत्र का निर्माण ऐसे तरीके से किया कि यह पूरे देश के लिए एक आदर्श बन गया।

प्रश्न 9.1912 में प्रकाशित ‘विवाहित महिलाओं के लिए आचरण’ पुस्तक के निम्नलिखित अंश को पढ़े : “ईश्वर ने औरत जाति को शारीरिक और भावनात्मक, दोनों ही तरह से ज़्यादा नाजुक बनाया है। उन्हें आत्म रक्षा के भी योग्य नहीं बनाया है। इसलिए ईश्वर ने ही उन्हें जीवन भर पुरूषों के संरक्षण में रहने का भाग्य दिया है-कभी पिता के, कमी पति के और कभी पुत्र के। इसलिए महिलाओं को निराश होने की जगह इस बात से अनुगृहीत होना चाहिए कि वे अपने आपको पुरूषों की सेवा में समर्पित कर सकती है। क्या इस अनुच्छेद में व्यक्त मूल्य संविधान के दर्शन से
मेल खाते हैं या वे संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हैं?
उत्तर : दिया गया पैरा आंशिक मूल्यों को प्रतिबिंबित करता है। यह लिंगभेद के विचार को बढावा देता है। यह संविधान द्वारा प्रचारित समानता की भावना के विपरीत है।

प्रश्न 10. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। क्या आप उनसे सहमत हैं? अपने कारण भी बताइए।

(क) संविधान के नियमों की हैसियत किसी भी अन्य कानून के बराबर है।
(ख) संविधान बताता है कि शासन व्यवस्था के विविध अंगों का गठन किस तरह होगा।
(ग) नागरिकों के अधिकार और सरकार की सत्ता की सीमाओं का उल्लेख भी संविधान में स्पष्ट रूप में है।
(घ) संविधान संस्थाओं की चर्चा करता है, उसका मूल्यों से कुछ लेना-देना नहीं है।

उत्तर :

(क) सत्य

कारण : संविधान किसी देश का सर्वोच्च कानून है। यह किसी लोकतांत्रिक देश की नींव है। संविधान में वर्णित किए गए कानूनों पर अन्य सभी कानूनों का निर्माण किया जाता है ।अतः, इसका अर्थ यह है कि संवैधानिक कानूनों को भी वही या उससे भी अधिक हैसीयत प्राप्त है जो देश के अन्य कानूनों की है।

(ख) सत्य

कारण : संविधान सरकार निर्माण का ढांचा निर्धारित करता है। यह सरकार के विभिन्न अंगों कार्यपालिका, न्यायपालिका एवं विधायिका के गठन एवं इनके कार्यों को विस्तार सहित परिभाषित करता है।

(ग) सत्य

कारण : संविधान ने देश के सभी नागरिकों के लिए मौलिक अधिकार निर्धारित किए हैं। इन अधिकारों की न्यायालय में मांग की जा सकती है। सरकार के विभिन्न अंगों का ढांचा बनाने एवं उन्हें उनके कार्यक्षेत्र में स्वतंत्र बनाते हुए, फिर भी प्रत्येक अंग को अन्य अंगों के नियंत्रण में रखते हुए, संविधान यह सुनिश्चित करता है कि सरकार द्वारा प्रयोग की जा रही शक्तियाँ पूरी तरह सीमाओं में हैं।

(घ) असत्य

कारण : संविधान सरकार की विभिन्न संस्थाओं के गठन एवं कार्यों को निर्धारित करता है ताकि इन संस्थाओं को चलाने के लिए ढांचा एवं नियम उपलब्ध हो सकें। यद्यपि ऐसे कानून एवं ढांचे को उपलब्ध कराते समय लोकतांत्रिक सिद्धांत एवं मूल्य इसका मार्गदर्शन करते हैं। इसलिए एक संविधान मूल्यों के बारे में भी चर्चा करता है क्योंकि यह मूल्यों पर आधारित संस्थाओं के बारे में हैं।

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Social Science Civics Chapter 3 Constitutional Design (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!