Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 10 पांडवों की रक्षा

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 10 पांडवों की रक्षा are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 10 पांडवों की रक्षा

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 10

प्रश्न 1.
युधिष्ठिर ने अपनी माँ व भाइयों को लाख के भवन में किस प्रकार रहने के लिए कहा?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने अपनी माँ व भाईयों से कहा कि हमें यहाँ सावधानी पूर्वक रहना है। पुरोचन को इस बात का जरा भी पता न चले कि उसके षड्यंत्र का भेद हम पर खुल गया है। मौका पाते ही हमें यहाँ से निकल जाना होगा। हमें जल्दी में कोई ऐसा काम नहीं करना, जिससे शत्रु के मन में जरा भी संदेह उत्पन्न होने की संभावना हो।

प्रश्न 2.
पांडवों ने लाख के महल से निकलने के लिए क्या उपाय किया ?
उत्तर:
पांडवों के पास विदुर ने एक कारीगर भेजा जिसको सुरंग खोदने में महारथ हासिल थी। उसने बड़ी सावधानी से बाहर निकलने का रास्ता बना दिया। कार्य इतने गुप्त तरीके से हुआ कि पुरोचन को इसकी तनिक भी भनक न लगने पाई।

प्रश्न 3.
पुरोचन के लाख के घर में आग लगाने से पूर्व ही पांडवों ने क्या किया ?
उत्तर:
युधिष्ठिर पुरोचन के रंग-ढंग से ताड़ गए थे कि अब क्या करना है। युधिष्ठिर ने अपनी माता से कहकर एक भोज का आयोजन किया। सभी नगरवासी इस भोज में सम्मिलित हुए। जब सभी खा-पीकर सो गए तो भीम ने भवन में कई जगह आग लगा दी। पाँचों भाई माता कंती के साथ सुरंग के रास्ते से बाहर निकल गए। आग की लपटों में पुरोचन का मकान भी जल गया।

प्रश्न 4.
पांडवों तथा कुंती की मत्यु का समाचार हस्तिनापुर पहुँचने पर क्या प्रतिक्रियाएँ हुईं ?
उत्तर:
धृतराष्ट्र और उसके पुत्रों ने पांडवों की मृत्यु पर बड़ा शोक मनाया। गंगा-किनारे जाकर उन्होंने पांडवों तथा कुंती को जलांजलि दी। दार्शनिक विदुर ने शोक को मन ही मन में दबा लिया। पितामह भीष्म भी शोक सागर में डूबे हुए थे। विदुर ने उनको धीरज बँधाया और पांडवों के बचाव के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया।

प्रश्न 5.
लाख के घर को जलता छोड़कर पांडव कहाँ गए ?
उत्तर:
लाख के घर को जलता छोड़कर पांडव जंगल की ओर चले गए। गंगा के किनारे पहुंचकर विदुर द्वारा भेजी गई नाव से उन्होंने गंगा पार की। वे अगले दिन शाम तक चलते रहे। उन्होंने ब्रह्मचारियों का वेश धारण किया और एकचक्रा नगरी में एक ब्राह्मण के यहाँ जाकर रहने लगे।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 10 पांडवों की रक्षा

प्रश्न 6.
पांडव ब्राह्मण के यहाँ रहकर किस प्रकार अपना निर्वाह करते थे ?
उत्तर:
पांडव एकचक्रा नगरी में ब्राह्मण के घर ठहर गए और भिक्षा मांगकर अपना निर्वाह करने लगे। गुप्त रूप से रहते हुए वे जितनी भी भिक्षा मांगकर लाते कुंती उसके दो भाग कर देती। एक भाग भीम के लिए व शेष आधे भाग में चारों भाई व कुंती अपना निर्वाह करते थे।

प्रश्न 7.
जब कुंती और भीम घर पर थे उन्होंने किसके रोने की आवाज सुनी ? उनके रोने का क्या कारण था ?
उत्तर:
जब कुंती और भीम घर पर थे उन्होंने ब्राह्मण और उसकी पत्नी के बिलख-बिलख कर रोने की आवाज सुनी। उनसे पूछने पर पता चला कि एकचक्रा नगरी से बाहर एक राक्षस रहता है। वह रोज एक व्यक्ति को भोजन के रूप में खाता है। एक-एक करके सभी को उसके पास जाना पड़ता था। आज ब्राह्मण के घर से किसी को बका राक्षस के पास जाना था। ब्राह्मण व ब्राह्मणी के रोने का यही कारण था।

प्रश्न 8.
कुंती ने ब्राह्मण व ब्राह्मणी के रोने की आवाज सुनकर क्या किया?
उत्तर:
पहले तो कुंती ने पूरी बात का पता लगाया। फिर उसने बकासुर राक्षस के पास भीम को भेजने का निर्णय लिया। युधिष्ठिर ने कुंती के निर्णय पर आपत्ति की परन्तु कुंती ने यह कहकर की मुझे भीम के बल व पराक्रम पर पूरा भरोसा है युधिष्ठिर को निरुत्तर कर दिया।

प्रश्न 9.
भीम ने बकासुर राक्षस का वध किस प्रकार किया ?
उत्तर:
भीम भोजन से लदी गाड़ी लेकर बकासुर राक्षस के पास गया। वहाँ जाकर वह स्वयं ही भोजन खाने लगा। बकासुर को यह देखकर बहुत क्रोध आया। वह भीमसेन पर झपटा। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। भीम ने बकासुर को नीचे गिराकर उसकी रीढ़ पर घुटना टिकाकर रीढ़ को तोड़ दिया। इस प्रकार राक्षस के प्राण पखेरू उड़ गए। भीम ने उसकी लाश को नगर के मुख्य द्वार पर लाकर रख दिया।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 10 पांडवों की रक्षा

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 10

पाँचों पांडव माता कुंती के साथ वारणावत के लिए चल पड़े। हस्तिनापुर के लोग भी उनके पीछ-पीछे चले। युधिष्ठिर ने उन्हें समझाकर लौटाया। वारणावत पहुँचने पर वहाँ के लोगों ने बड़ी धूमधाम से उनका स्वागत किया। जब तक भवन बनकर तैयार हुआ पांडव दूसरे भवन में रहे। लाख का भवन बनने के बाद पुरोचन उनको उस महल में ले गए। युधिष्ठिर महल को देखकर समझ गए। उन्होंने अपने भाइयों से कहा कि हमें यहाँ इस प्रकार रहना है कि किसी को किसी प्रकार का भी संदेह न हो। इतने में विदुर का भेजा हुआ सुरंग खोदने वाला भी आ गया है। उसने रात्रि के समय अपना काम शुरू कर दिया। पुरोचन का मकान भवन के द्वार पर ही था। एक दिन पुरोचन ने सोचा कि अब पांडवों का काम तमाम करने का अवसर आ गया। युधिष्ठिर उसकी बात को ताड़ गए। युधिष्ठिर की सलाह पर कुंती ने एक भोज का आयोजन किया। नगर के सभी लोगों को भोजन कराया। रात में सभी खा पीकर सो गए। तभी पांडव मौका देखकर भवन से निकल गए। पुरोचन ने चलते-चलते महल में आग लगा दी। पांडवों के मरने का समाचार पूरे नगर में फैल गया। धृतराष्ट्र तथा कौरवों ने गंगा किनारे जाकर कुंती तथा पांडवों को जलांजलि दी। दार्शनिक विदुर ने अधिक शोक प्रकट नहीं किया। विदुर ने भीष्म को भी पांडवों के बचाव के लिए किए गए उपायों के बारे में बताया।

लाख के भवन को जलता छोड़कर कुंती एवं पाँचों पांडव जंगल में पहुंच गए। वे निरंतर चलते ही रहे। वे ब्रह्मचारियों का वेश बनाकर एकचक्रा नगरी में जाकर एक ब्राह्मण के घर रहने लगे। वे भिक्षा माँगकर अपनी गुजर बसर करने लगे। एक दिन कुंती और भीम घर पर ही थे। चारों भाई भिक्षा माँगने नगर में गए हुए थे कि तभी उन्होंने ब्राह्मण और ब्राह्मणी की वार्ता सुनी। वे बकासुर राक्षस के बारे में बातें कर रहे थे। नगर से बाहर बकासुर राक्षस रहता था जो रोज नियम से एक व्यक्ति का आहार करता था। आज उस ब्राह्मण की बारी थी। कुंती ने उनकी सारी बात सुनकर भीम को वहाँ जाने के लिए तैयार किया। कंती की बात से भिक्षा माँगकर लौटे युधिष्ठिर ने खीजकर कहा कि तुम कैसा दुस्साहस करने चली हो। परन्तु कुंती को भीम के बल व पराक्रम पर विश्वास था। साथ ही उसने कहा हम जिस ब्राह्मण के घर ठहरे हैं उसकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है। भीम खाने-पीने की वस्तुओं से भरी गाड़ी लेकर उस स्थान की ओर चल पड़ा जहाँ बकासुर राक्षस रहता था। भीम ने वहाँ पहुँचकर खाने पीने की वस्तुओं को खाना शुरू कर दिया। बका भीम की यह ढिठाई देखकर गुस्से से भर उठा। वह भीम की ओर झपटा। दोनों में भयंकर युद्ध हुआ। भीम ने बका का वध कर उसे लाकर नगर के फाटक पर रख दिया और माँ को आकर सारा हाल बताया।

error: Content is protected !!