Author name: Prasanna

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 27

प्रश्न 1.
पांडवों की सेना में कौन-कौन प्रमुख वीर थे? उन्होंने किस को अपना सेनापति बनाया ?
उत्तर:
पांडवों की सेना में द्रुपद, विराट, धृष्टद्युम्न, शिखंडी, सात्यकि, चेकितान, भीमसेन जैसे महारथी थे। परंतु अर्जुन की राय से उन्होंने धृष्टद्युम्न को सेनापति नियुक्ति किया।

प्रश्न 2.
कौरव सेना ने अपना सेनापति किसे बनाया। उन्होंने क्या निश्चय किया था ?
उत्तर:
भीष्म को कौरव सेना का सेनापति बनाया गया। भीष्म ने निश्चय किया था कि जानबूझ कर स्वयं आगे आकर मैं पांडु पुत्रों का वध नहीं करूँगा। उनका कहना था कि कर्ण लोगों का बहुत ही प्यारा है। वह सदा से ही मेरी सम्मतियों का विरोध करता आया है।

प्रश्न 3.
कर्ण ने क्या निश्चय किया था ?
उत्तर:
कर्ण ने निश्चय किया था कि जब तक भीष्म जीवित रहेंगे तब तक वह युद्ध भूमि में प्रवेश नहीं करेगा। भीष्म के मारे जाने के बाद ही वह युद्ध में भाग लेगा और केवल अर्जुन को ही मारेगा।

प्रश्न 4.
कौन-कौन से राजाओं ने महाभारत के युद्ध में भाग नहीं लिया था ?
उत्तर:
महाभारत के युद्ध में केवल बलराम व कृष्ण की पत्नी के भाई रुक्मी ने भाग नहीं लिया। ये दोनों ही तटस्थ रहे।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति

प्रश्न 5.
कौरवों की सेना की व्यूह रचना देखकर युधिष्ठिर ने अर्जुन को क्या आज्ञा दी ?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने अर्जुन से कहा कि एक जगह सब वीरों को इकट्ठे रहकर लड़ना होगा। सेना को सूची-मुख व्यूह में सज्जित करो।

प्रश्न 6.
अर्जुन के मन में क्या शंका उत्पन्न हुई ?
उत्तर:
अर्जुन ने जब अपने सम्मुख खड़े वीरों को देखा तो उसने सोचा कि हम यह क्या करने जा रहे हैं। अर्जुन के इस भ्रम को दूर करने के लिए श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का उपदेश दिया जिसे हम सभी जानते हैं।

प्रश्न 7.
युधिष्ठिर अचानक ही अपना धनुष बाण उतारकर कौरव सेना की ओर क्यों चल पड़े ?
उत्तर:
युधिष्ठिर बड़ों की आज्ञा लेकर ही युद्ध करना चाहते थे। अतः वह इस प्रकार भीष्म और द्रोण से युद्ध की आज्ञा लेने के लिए कौरव सेना के बीच पहुँच गए।

प्रश्न 8.
कौरव सेना के कौन-कौन सेनापति रहे ?
उत्तर:
भीष्म के नेतृत्व में कौरव-वीरों ने दस दिन युद्ध किया। भीष्म के आहत होने पर द्रोण सेनापति बने। द्रोण के खेत रहने पर कर्ण सेनापति बने। कर्ण भी सत्रहवें दिन के युद्ध में मारे गए। इसके बाद शल्य सेनापति बने और ये सभी अट्ठारह दिनों में समाप्त हो गए।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 27

श्रीकृष्ण के उपप्लव्य लौट आने पर युधिष्ठिर ने अपने भाइयों को सेना सुसज्जित करने के लिए कहा। अर्जुन की सलाह पर धृष्टद्युम्न को पांडव सेना का सेनापति बनाया गया। कौरव सेना ने भीष्म को अपना नायक बनाया। उनका कहना था कि युद्ध का संचालन कर मैं अपना ऋण चुका दूंगा। मैं जानबूझ कर पांडु पुत्रों का वध नहीं करूँगा। उधर कर्ण ने ठान लिया कि जब तक भीष्म जीवित रहेंगे, तब तक वह युद्ध भूमि में प्रवेश नहीं करेगा।

इधर युद्ध की तैयारियाँ हो रही थीं उधर बलराम पांडवों के पास पहुंचे। उनका कहना था कि भीम और दुर्योधन दोनों ही मेरे प्रिय शिष्य हैं। मैं इन दोनों को आपस में लड़ते-मरते नहीं देख सकता। मुझे संसार से विराग हो गया है। अतः मैं जा रहा हूँ। इस युद्ध में समस्त भारतवर्ष से केवल दो राजा ही युद्ध में सम्मिलित नहीं थे। एक बलराम और दूसरे कृष्ण की पत्नी रुक्मणि के भाई रुक्मी। रुक्मी एक अक्षौहिणी सेना लेकर पांडवों के पास गए तो अर्जुन ने हँसकर कहा राजन्! आप बिना शर्त के सहायता करना चाहते हैं तो आपका स्वागत है। इसके बाद रुक्मी दुर्योधन के पास गया तो दुर्योधन ने भी उसकी सहायता लेने से मना कर दिया।

दोनों पक्षों की सेनाएँ कुरुक्षेत्र के मैदान में पहुँच गईं। अपने वीरों को युधिष्ठिर ने आज्ञा दी कि सेना को सूची-मुख व्यूह में सुसज्जित करो। जब अर्जुन ने अपने सामने अपने ही संगे सबंधियों को देखा तो उनके मन में शंका हुई। कृष्ण ने उपदेश देकर उनकी शंका का निवारण किया। सब लोग युद्ध शुरु होने की राह देख रहे थे कि तभी युधिष्ठिर ने जाकर पहले भीष्म के चरणों में प्रणाम किया और फिर द्रोणाचार्य को प्रणाम करके दोनों से युद्ध की अनुमति मांगी। इसके बाद सभी योद्धा युद्ध के नियमों के अनुसार युद्ध करने लगे। भीष्म ने दस दिनों तक कौरव सेना का नेतृत्व किया। भीष्म के आहत होने पर द्रोणाचार्य ने सेना का नेतृत्व किया। द्रोण के खेत रहने पर कर्ण ने नेतृत्व किया वह सत्रहवें दिन के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुआ। इस प्रकार यह युद्ध अट्ठारह दिन चला।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 27 पांडवों और कौरवों के सेनापति Read More »

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 26

प्रश्न 1.
श्रीकृष्ण के हस्तिनापुर आने की खबर सुनकर धृतराष्ट्र ने क्या किया ?
उत्तर:
श्रीकृष्ण के हस्तिनापुर आने की खबर सुनकर धृतराष्ट्र ने पूरे नगर को सजाने का आदेश दिया। कृष्ण के ठहरने के लिए दुःशासन के महल में व्यवस्था की गई।

प्रश्न 2.
विदुर ने श्रीकृष्ण को धृतराष्ट्र की राजसभा में जाने से क्यों मना किया ?
उत्तर:
विदुर का मानना था कि दुर्योधन किसी की बात मानने वाला नहीं। वे लोग कोई न कोई कुचक्र रच कर आपके प्राणों को हानि पहुँचा सकते हैं।

प्रश्न 3.
श्रीकृष्ण ने सभा में जाकर क्या प्रस्ताव रखा ?
उत्तर:
श्रीकृष्ण का कहना था कि पांडव शांति प्रिय हैं परंतु साथ ही यह भी समझ लीजिए कि वे युद्ध के लिए तैयार हैं। पांडव आपको (धृतराष्ट्र को) पिता के समान समझते हैं। कोई ऐसा उपाय करें जिससे आप भाग्यशाली बनें। पांडवों का आधा राज्य लौटा दो। यदि यह बात स्वीकृत हो गई तो वे आपको महाराज और दुर्योधन को युवराज के रूप में स्वीकार कर लेंगे।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण

प्रश्न 4.
धृतराष्ट्र ने गांधारी को राजसभा में क्यों बुलाया ?
उत्तर:
दुर्योधन के हठ के आगे सभी विफल हो गए थे। धृतराष्ट्र का मत था कि गांधारी बहुत दूर की सोचती है शायद वही दुर्योधन को समझा दे।

प्रश्न 5.
युद्ध अवश्यंभावी है यह जानकर कुंती ने क्या किया ?
उत्तर:
कुंती गंगा किनारे पहुंची जहाँ कर्ण रोज संध्या वंदन किया करता था। कर्ण को यह देखकर आश्चर्य हुआ कि पांडवों की माता कुंती उसका उत्तरीय सिर पर लिए खड़ी है।

प्रश्न 6.
कुंती ने कर्ण से क्या अनुरोध किया ?
उत्तर:
कुंती ने कर्ण से कहा कि तुम राजकुमारी पृथा (कुंती) की कोख से उत्पन्न हुए हो। तुममें सूर्य का अंश है। दुर्योधन के पक्ष में होकर तुम अपने भाइयों से शत्रुता कर रहे हो। तुम अर्जुन के साथ मिल जाओ और वीरता से लड़कर राज्य प्राप्त करो। वे सभी तुम्हारे अधीन रहेंगे।

प्रश्न 7.
कर्ण ने कुंती की बातों का क्या उत्तर दिया ?
उत्तर:
कर्ण का कहना था कि यदि इस समय मैं कौरवों का साथ छोड़कर पांडवों की ओर से लडूंगा तो लोग मुझे कायर कहेंगे। मैं आपको एक वचन देता हूँ अर्जुन के अतिरिक्त किसी भी पांडव को प्राणों की हानि नहीं पहुँचाऊँगा। मैं रहूँ या अर्जुन तुम्हारे पाँच पुत्र अवश्य ही जीवित रहेंगे।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 26

श्रीकृष्ण शांति का प्रस्ताव लेकर हस्तिनापुर गए। उनके साथ सात्यकि भी गये। धृतराष्ट्र ने श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए नगर को सजाने की आज्ञा दी। कृष्ण को दुःशासन के महल में ठहराया गया। श्रीकृष्ण पहले धृतराष्ट्र से मिले बाद में वे विदुर के पास गए। कुंती भी विदुर के महल में ही कृष्ण की प्रतीक्षा कर रही थी। विदुर का कहना था कि दुर्योधन किसी की बात नहीं मानेगा और हो सकता है कि आपके प्राणों को हानि पहुँचाने की कोशिश करे।

श्रीकृष्ण सभा भवन में पहुँचे। सभी सभासदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। उन्होंने पांडवों का पक्ष रखते हुए कहा कि पांडव शांतिप्रिय हैं। आप उनको, उनका आधा राज्य लौटा दें। पांडव आपको महाराज और दुर्योधन को युवराजं मानने के लिए तैयार हैं। भीष्म और द्रोण ने भी दुर्योधन को बहुत समझाया परंतु दुर्योधन अपने हट पर अडिग रहा। तभी धृतराष्ट्र ने विदुर से कहा कि गांधारी को राजसभा में बुलाओ वह बहुत दूरदर्शी है शायद दुर्योधन उसी का कहना मान ले। गांधारी के सभा में आने पर दुर्योधन भी लौट आए, परंतु उसने माँ की बात भी नहीं मानी। दुर्योधन ने षड्यंत्र रचकर श्रीकृष्ण को पकड़ने की चेष्टा की पंरतु श्रीकृष्ण पहले ही सारी स्थिति को भाँप गए थे। श्रीकृष्ण वहाँ से चलकर कुंती के पास गए और सारी बात बताई। कुंती कृष्ण से बोली अब मेरे पुत्रों की रक्षा का भार तुम पर ही है। श्रीकृष्ण रथ पर सवार होकर लौट गए। अब युद्ध अवश्यंभावी हो गया था। कुंती ने कर्ण को समझाते हुए कहा कि तुम दुर्योधन में पक्ष में होकर अपने भाइयों के साथ क्यों शत्रुता कर रहे हो। तुम मेरे पुत्र हो। तुममें सूर्य का अंश है। तुम अर्जुन के साथ मिल जाओ और राज्य प्राप्त करो। कर्ण ने कुंती के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया क्योंकि वह दुर्योधन को ऐसे समय में अकेला नहीं छोड़ सकता था। कर्ण ने कुंती को आश्वासन दिया कि मैं अर्जुन के अतिरिक्त आपके किसी भी पुत्र को प्राण हानि नहीं पहुँचाऊँगा। युद्ध में मैं वीरगति को प्राप्त होऊँ या अर्जुन तुम्हारे पाँच पुत्र अवश्य ही जीवित रहेंगे। कर्ण की ये बातें सुनकर कुंती का मन विचलित हो उठा। उसने कर्ण को गले से लगा लिया। कर्ण को आशीर्वाद देकर वह महल में लौट आई।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 26 शांतिदूत श्रीकृष्ण Read More »

error: Content is protected !!