CBSE Class 6

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 Ashoka: The Emperor Who Gave Up War (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 Ashoka: The Emperor Who Gave Up War.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. उन देशों के नाम बताओ जहाँ अशोक के अभिलेख मिले हैं। भारत के कौन-से राज्य मौर्य साम्राज्य से बाहर थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-76)
उत्तर :
(क) जिन देशों में अशोक के अभिलेख मिले हैं

  1. भारत
  2. अफगानिस्तान
  3. पाकिस्तान

(ख) भारत के निम्नलिखित राज्य मौर्य साम्राज्य से बाहर थे

  1. सिक्किम
  2. नागालैंड
  3. मेघालय
  4. असम
  5. त्रिपुरा

2. राजा द्वारा खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को क्यों चखते थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-78)
उत्तर : राजा को हमेशा इस बात का डर रहता था कि कहीं कोई उनकी हत्या करने की कोशिश न करें। इसलिए राजा के खाना खाने के पहले खास नौकर उस खाने को चखता था।

3. पाटलिपुत्र मोहनजोदड़ो से किस तरह भिन्न था? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-78)
उत्तर : पाटलिपुत्र और मोहनजोदड़ो में अंतर
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium) 1

4. कलिंग की लड़ाई से युद्ध को लेकर अशोक के विचारों में कैसे परिवर्तन हुआ? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक पेज-79)
उत्तर : कलिंग की लड़ाई में करीब 1 लाख से भी ज्यादा लोग मारे गए। लगभग डेढ़ लाख लोग बंदी बना लिए गए। जिनके सगे-संबंधी उनकी मौत पर विलाप कर रहे थे। इससे अशोक का हृदय दु:ख से भर गया। उन्होंने सोचा कि एक देश को जीतने के लिए इतने लोगों का वध करना पड़ता है और जनता अपने मित्रों, सगे-संबंधियों को हमेशा-हमेशा के लिए खो देती है। अशोक ने पश्चाताप के बाद कभी युद्ध न करने का निर्णय लिया और बौद्ध धर्म अपनाकर उसका प्रचार-प्रसार किया।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक पेज-82)
मौर्य साम्राज्य के उभरने से थोड़ा पहले लगभग 2400 वर्ष पहले, चीन में सम्राटों ने चीन की दीवार का निर्माण शुरू किया। इसे बनाने का उद्देश्य उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था। अगले 2000 वर्षों तक इस दीवार का निर्माण कार्य चलता रहा, क्योंकि साम्राज्य की सीमाएँ बदलती रहीं। यह दीवार लगभग 6400 किलोमीटर लंबी है तथा पत्थर और ईंट से बनी है। इसकी ऊपरी सतह सड़क जैसी चौड़ी है। इस दीवार को बनाने के लिए हजारों लोगों को काम करना पड़ा। हर 100-200 मीटर की दूरी पर इस पर निगरानी के लिए बुर्ज बने हुए हैं।

1. पड़ोसी देशों के प्रति अशोक का रवैया चीनी सम्राटों के रवैये से कैसे भिन्न था?
उत्तर : कलिंग के युद्ध के बाद पड़ोसी देशों के प्रति अशोक का व्यवहार मित्रतापूर्ण था और सभी के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए थे जबकि चीनी सम्राटों का पड़ोसी देशों के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार था और वे पड़ोसी देशों के साथ युद्ध करते रहते थे इसलिए उनकी सीमाएँ बदलती रहती थी।
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium) 2
2. चीन के सम्राटों का ‘चीन की दीवार’ बनाने का उद्देश्य क्या था?
उत्तर : ‘चीन की दीवार’ बनाने का उद्देश्य चीन की उत्तरी सीमा की पशुपालक लोगों से रक्षा करना था?

3. “चीन की दीवार’ की विशेषताएँ बताइए।
उत्तर : यह दीवार 6400 किलोमीटर लंबी है तथा पत्थर व ईंट से बनी है। इसकी ऊपरी सतह सड़क जैसी चौडी है। इस दीवार को बनाने में हजारों लोगों ने 2000 वर्षों तक काम किया था। हर 100-200 मीटर की दूरी पर निगरानी के लिए बुर्ज बनाए गए हैं।

कल्पना करो

तुम कलिंग में रहती हो और तुम्हारे माँ-बाप को युद्ध में काफी दुख उठाने पड़े हैं। अभी-अभी अशोक के दूत धम्म के नए विचारों को लेकर आए हैं। आप अपने माता-पिता और संदेशवाहकों के बीच बातचीत का वर्णन करो।
उत्तर : छात्र स्वयं करें।

प्रश्न-अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

आओ याद करें

1. मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाओ।
उत्तर :
मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे लोग

  1. सरकारी अधिकारी
  2. कृषक
  3. पशुपालक
  4. शिल्पकार
  5. व्यापारी
  6. संदेशवाहक
  7. जासूस
  8. फल-फूल संग्राहक
  9. शिकारी।

2. रिक्त स्थानों को भरो :
(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ………………………… वसूलते थे।
(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ………………………… के रूप में भेजा जाता था।
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण ………………………… और ………………………… पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।
(घ) प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ………………………… दिया करते थे।
उत्तर :
(क) कर
(ख) गवर्नर (राज्यपाल)
(ग) मार्गों, नदियों
(घ) नजराना।

3. बताओ कि निम्नलिखित वाक्य सही हैं या गलत
(क) उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ़ आवागमन के मार्ग पर था।
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।
(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।
(ङ) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।
उत्तर :
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) गलत
(ङ) सही। आओ चर्चा करें

4. उन समस्याओं की सूची बनाओ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।
उत्तर : धम्म द्वारा दूर की जाने वाली समस्याएँ

  1. अलग-अलग धर्म को मानने वाले लोगों के बीच आपसी टकराव।
  2. जानवरों की बलि।
  3. दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार।
  4. परिवार और पड़ोसियों के बीच के झगड़े।

5. धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?
उत्तर : अशोक के धम्म प्रचार के साधन

  1. धम्म महामात्त की नियुक्ति की।
  2. विदेशों में धम्म प्रचारक और प्रतिनिधियों को भेजा।
  3. अशोक ने अपने संदेश को कई स्थानों में शिलाओं पर खुदवाए।
  4. कुछ अधिकारियों को नियुक्त किया जो राजा के संदेशों को उन लोगों को पढ़कर सुनाते थे, जो खुद

6. तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता | है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ।
उत्तर :
दासों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था, क्योंकि वे प्रायः युद्धबंदी या खरीदे हुए स्त्री-पुरुष होते थे। इनका | स्थान वर्ण-व्यवस्था में सबसे नीचे होता था। इनकी समस्याओं के निराकरण हेतु कोई भी सामाजिक तथा राजनीतिक संगठन नहीं होता था।

सम्राट अशोक के आदेशों से दासों की स्थिति में अवश्य सुधार आया होगा, क्योंकि धम्म के द्वारा दासों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया था।

आओ करके देखें

7. रौशन को यह बताते हुए कि हमारे रुपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो। कम से कम एक और चीज़ का नाम लो जिस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं।
उत्तर : हमारे रुपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है। सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों | की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया। यह चित्र हम रुपयों-सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर पर भी देखते हैं।

8. अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन-सी चार राजाज्ञाएँ देते?
उत्तर : निम्नलिखित चार राजाज्ञाएँ देते

  1. किसी विशेष वर्ण के प्रति भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  2. सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा।
  3. सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा।
  4. स्त्रियों को पुरुषों के बराबर का अधिकार प्राप्त होंगे।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 are helpful to complete your homework.

 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 8 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 Rural Livelihoods (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 Rural Livelihoods.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium) 1

1. ऊपर दी गई तस्वीरों में लोग जो काम करते हुए दिख रहे हैं, उस काम का वर्णन कीजिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-77)
उत्तर ऊपर की तस्वीर में लोगों को निम्नलिखित काम करते दिखाया गया है

  1. दीवार बना रहे हैं।
  2. रेहड़ी चला रहा है।
  3. मछली पकड़ रहे हैं।
  4. फूल तोड़ रहे हैं।
  5. खेतों पर काम कर रहे हैं।
  6. दुकानदार

2. खेती से जुड़े कामों को अलग कीजिए और जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं, उनकी एक सूची बनाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-77)
उत्तर
(क) खेती से जुड़े काम

  1. खेतों में काम करते किसान
  2. फल व सब्जियाँ तोड़ते लोग

(ख) जो काम खेती से जुड़े हुए नहीं हैं

  1. रेहड़ी चलाना
  2. दीवार बनाना
  3. मछली पकड़ना।

3. आपने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कई तरह के काम करते हुए देखा है। उनमें से कुछ का चित्र बनाकर उनके बारे में लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-77)
उत्तर छात्र स्वयं करें।

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium) 2

4. क्या तुलसी को साल भर कमाई के मौके मिलते हैं? ऊपर दिए गए चित्र के आधार पर बताइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-79)
उत्तर तुलसी को साल भर कमाई के मौके नहीं मिलते हैं। तुलसी को वर्ष के कुछ महीने जून, अगस्त, सितम्बर तथा नवम्बर में ही काम मिलता है साल के बाकी महीनों में उसे काम नहीं मिलता है।

5. तुलसी के काम का विवरण दीजिए। यह रमन के काम से कैसे अलग है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-80 )
उत्तर तुलसी का काम-तुलसी को नियमित रूप से काम नहीं मिलता है। वर्ष के कुछ महीने ही काम नहीं मिल पाता है। तुलसी धान की रोपाई का काम करती है। धान की फसल थोड़ी बढ़ जाने पर निराई का काम करती है और फसल पक जाने पर कटाई का काम करती है। खेत में काम करने के अलावा वह घर का सारा काम करती है। जंगल से लकडी भी लाती है। एक किलोमीटर दूर से पानी भी लाती है। रमन का काम-रमन एक मजदूर है। वह खेतों में दवाई छिड़कने का काम करता है। जब खेतों पर कोई काम नहीं मिलता है तो वह पास की खान से पत्थर या नदी से बालू ढोने का काम करता है।

6. तुलसी को अपने काम के लिए बहुत कम पैसा मिलता है। आपकी समझ में खेतों में काम करने वाले मजदूरों को कम पैसे पर काम क्यों करना पड़ता है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-80)
उत्तर तुलसी के पास पूरे वर्ष काम नहीं होता है और उसे काम की तलाश होती है, इसलिए वह कम मज़दूरी पर भी काम करने को तैयार हो जाती है। तुलसी ही की तरह अन्य खेतिहर मजदूरों की भी यही स्थिति है।

7. आपके क्षेत्र में या पास के गाँव में कौन-सी फ़सलें उगाई जाती हैं? वहाँ खेतिहर मज़दूर किस तरह का काम करते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-80)
उत्तर छात्र स्वयं करें।

8. अगर तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो उसकी कमाई यानी आजीविका के तरीके कैसे अलग होते? चर्चा कीजिए (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-80)
उत्तर यदि तुलसी के पास खेती की जमीन होती तो वह दूसरे के खेत पर कम मजदूरी पर काम नहीं करती, बल्कि अपने खेतों में काम करती। वह फसल की बुवाई, निराई तथा फसल कटाई के समय अपनी मदद के लिए अन्य मज़दूरों को काम उपलब्ध कराती। तुलसी के पति को दूसरों के खेतों पर मजदूरी नहीं करनी पड़ती।

9. शेखर का परिवार क्या काम करता है? आपके विचार से शेखर दूसरे मज़दूरों को अपने खेत पर काम करने के लिए क्यों नहीं लगाता? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-81)
उत्तर शेखर के पास दो एकड़ जमीन है। वह अपने खेत का सारा काम खुद ही अपने परिवार के साथ मिलकर कर लेता है। कई बार कटाई के समय दूसरे छोटे किसानों की मदद ले लेता है वह भी बदले में उनके खेतों में | कटाई के समय काम करवा देता है, इसलिए शेखर अपने खेत पर काम करने के लिए मज़दूर नहीं लगाता है।

10. शेखर शहर के बाजार में अपना धान क्यों नहीं बेच पाता? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-81)
उत्तर शेखर बीज और खाद व्यापारी से उधार खरीदता है। इस उधार को चुकाने के लिए उसे अपना धान व्यापारी को कम दाम पर ही बेचना पड़ता है, इसलिए शेखर अपना धान बाजार में नहीं बेचता।

11. शेखर की बहन मीना ने भी व्यापारी से उधार लिया था, परंतु वह अपना धान उसको नहीं बेचना चाहती। उसने व्यापारी के एजेंट से कहा कि वह अपना उधार चुका देगी। मीना और व्यापारी के एजेंट के बीच में इसको लेकर क्या बातचीत हुई होगी? दोनों के तर्को को लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-81)
उत्तर
एजेंट – तुमने उधार लिया था, इसलिए अपना धान बेचकर उधार चुका दीजिए।
मीना – मैं अपना धान बाज़ार में बेचूंगी।
एजेंट – तुम अपना धान बाजार में नहीं बेच सकती हो, क्योंकि तुमने फसल बोने के लिए मुझसे उधार लिया था इसलिए धान भी हमें ही बेचना पड़ेगा।
मीना – मुझे बाजार से धान बेचने से अधिक मूल्य मिलेगा। तुम कम कीमत देते हो।
एजेंट वाह, जब तुम्हें पैसे की जरूरत होती है तो पैसा हम उधार देते हैं बाज़ार नहीं देता है इसलिए धान तो हमें ही बेचना पड़ेगा।
मीना – नहीं, मैं अपना धान बाज़ार में बेचकर तुम्हारा उधार चुका देंगी।
एजेंट – मीना, तुम ऐसा नहीं कर सकती हो। अगर तुमने ऐसा किया तो इसका परिणाम बुरा होगा।

12. शेखर और तुलसी के जीवन में क्या समानताएँ हैं और क्या अंतर है? आपके उत्तर के निम्नलिखित | आधार हो सकते हैं-उनके पास कितनी जमीन है, उनको उधार क्यों लेना पड़ता है, उनकी कमाई के साधन क्या हैं और उन्हें दूसरों की जमीन पर काम करने की क्या ज़रूरत है। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-81)
उत्तर शेखर और तुलसी का जीवन

  1. ज़मीन – शेखर के पास अपनी जमीन है और वह अपने खेतों पर काम करता है, जबकि तुलसी के पास अपनी जमीन नहीं है, इसलिए वह रामलिंगम के खेतों में काम करती है।
  2. उधार – शेखर को खाद व बीज के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता है और उधार चुकाने लिए कम कीमत पर व्यापारी को धान बेचना पड़ता है, जबकि तुलसी को बेटी की बीमारी के लिए रामलिंगम से उधार लेना पड़ा था, जिसको चुकाने के लिए उसे अपनी गाय बेचनी पड़ी।
  3. कमाई के साधन – शेखर की कमाई का साधन उसकी खेती में पैदा होने वाला थान है तथा उसकी गाय का दूध है और खाली समय में रामलिंगम की चावल मिल में काम करता है, जबकि तुलसी की कमाई का एकमात्र साधन उसकी दूसरों के खेतों पर मजदूरी करना है।
  4. दूसरों की जमीन पर काम करने की जरूरत – शेखर फसल कटाई के समय दूसरे छोटे किसानों से मदद लेता है और बदले में वह उनके खेतों में कटाई करवा देता है, जबकि तुलसी मज़दूरी करने के लिए दूसरों के खेतों पर काम करती है।

13. रामलिंगम के पास कितनी जमीन है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-82)
उत्तर रामलिंगम के पास कलपट्टु में बीस एकड़ धान के खेत हैं।

14. अपनी जमीन पर उगने वाले धान का वह क्या करता है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-82)
उत्तर रामलिंगम के पास एक चावल की मिल है अपनी जमीन पर उगने वाला धान वह इसी मिल में भेज देता है और चावल आस-पास के शहरों में व्यापारियों को बेचा जाता है।

15. खेती के अलावा उसकी कमाई के और क्या साधन हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-82)
उत्तर खेती के अलावा कमाई के साधन

  1. गरीबों को ब्याज पर पैसा उधार देता है।
  2. एक चावल मिल की मालिक है।
  3. बीज व खाद की दुकान भी है।

16. ऊपर दिए गए आँकड़ों को देखते हुए क्या आप यह कह सकते हैं कि भारत के अधिकतर किसान गरीब हैं? आपकी राय में इस स्थिति को बदलने के लिए क्या किया जा सकता है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-83)
उत्तर भारत के 80 प्रतिशत किसानों के पास बहुत कम खेती की जमीन है। यह जमीन उनकी जीविका चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए वे दूसरों के खेतों पर मजदूरी करते हैं या अन्य जगह मजदूरी करते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए सरकार भी कुछ प्रयास कर सकती है; जैसे-छोटे किसानों को सस्ती कीमत पर खाद, बीज, उपलब्ध कराना, फसलों की उपज को उचित कीमत पर खरीदने की व्यवस्था करना, कम ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध करना। तथा खाली समय के दिनों में गाँव में ही वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराना इत्यादि।

17. शेखर और अरुणा दोनों के ही परिवारों को उधार क्यों लेना पड़ता है? आपको उसमें क्या समानताएँ और अंतर दिखते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-85)
उत्तर शेखर और अरुणा दोनों के परिवारों को ही उधार लेना पड़ता है, क्योंकि शेखर के पास 2 एकड़ जमीन है।
जिससे उसे 60 बोरी धान मिलता है। इन 60 बोरी में से कुछ तो वह अपना उधार चुकाता है बाकि जो धान बचता है वह 8 महीने तक ही चल पाता है, इसलिए अगली फसल के खाद, बीज के लिए उधार लेना पड़ता है।

अरुणा का परिवार समुद्र से मछली पकड़कर अपनी आजीविका चलाता है, परंतु मानसून के दौरान करीब चार महीने तक वे समुद्र में मछली पकड़ने नहीं जा पाते हैं, इसलिए इन महीनों में व्यापारी से उधार लेकर अपना गुजारा चलाते हैं।

समानताएँ –

  1. दोनों ही परिवार परिश्रम करते हैं।
  2. दोनों ही व्यापारियों से उधार लेकर अपनी आवश्यकताएँ पूरी करते हैं और बदले में धान व मछली व्यापारी को सस्ती कीमत पर बेचते हैं।

अंतर –

  1. शेखर छोटा किसान है, जबकि अरुणा का परिवार एक मछुआरा है।
  2. अरुणा के परिवार के पास मछली पकड़ने के अलावा कोई अन्य काम नहीं है, जबकि शेखर खाली समय में चावल मिल में काम करता है और अपनी गाय का दूध बेचकर भी कुछ आय प्राप्त करता है।

18. क्या आपने सुनामी के बारे में सुना है? यह क्या होता है? इससे अरुणा जैसे परिवारों को क्या नुकसान हुआ होगा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-85)
उत्तर सुनामी समुद्र में आने वाले भूकंप के कारण उठने वाली विनाशकारी लहरें हैं जो अत्यधिक ऊँची तथा तेज होती हैं। सुनामी के कारण अरुणा जैसे मछुवारों को जानमाल का काफी नुकसान हुआ होगा। उनके घर पूरी तरह बर्बाद हो गए होंगे तथा अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी उन्हें खोना पड़ा होगा।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. आपने संभवतः इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कलपट्टु गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पाँच कामों की सूची बनाइए।
उत्तर कलपट्टु गाँव के लोगों के काम की सूची –

  1. टोकरी, बर्तन, घड़े, ईंट, बैलगाड़ी इत्यादि बनाना।
  2. लोहार, नर्स, शिक्षक, धोबी, बुनकर, नाई, साइकिल ठीक करना इत्यादि के रूप में सेवाएँ देते हैं।
  3. चाय, सब्जी, कपड़े, खाद व बीज की दुकानें हैं।
  4. कुछ लोग शहर में जाकर मकान बनाना और लॉरी चलाने का काम करते हैं।
  5. कुछ लोग खान से पत्थर या नदी बालू ढोने का काम करते हैं।

2. कलपट्टु में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों?
उत्तर खेती पर निर्भर लोग

  1. रामलिंगम जैसे बड़े किसान अपने खेतों पर स्वयं काम नहीं करते हैं, बल्कि खेतिहर मजदूरों से काम कराते हैं।
  2. शेखर जैसे छोटे किसान अपने खेतों पर स्वयं काम करते हैं और कटाई के समय छोटे किसान आपस में एक-दूसरे के खेतों पर काम करके मदद करते हैं।
  3. तुलसी जैसे भूमिहीन खेतिहर मजदूर बड़े किसानों के खेतों पर फसल बुवाई, निराई तथा कटाई के समय बुलाने पर काम करते हैं।

इनमें से सबसे गरीब भूमिहीन खेतिहर मजदूर है, क्योंकि उन्हें वर्ष के कुछ महीनों में ही काम मिलता है। बाकि के समय वे खाली रहते हैं। इस कारण से उन्हें अपनी आजीविका चलाने में दिक्कत होती है।

3. कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें। आप क्या कहेंगी?
उत्तर मैं मछली बेचने वाले परिवार का सदस्य होने के नाते सलाह देंगी कि हमें बैंक से उधार लेकर इंजन खरीद लेना चाहिए, क्योंकि जब हमारे पास कैटामरैन (मछुआरी की खास तरह की इंजन की छोटी नाव) होगी तो हम समुद्र में दूर तक तेजी से मछली पकड़ने जा सकेंगे, जिससे हमारी आमदनी बढ़ेगी और हमें मानसून के मौसम में चार महीने व्यापारी से उधार लेकर अपनी आजीविका नहीं चलानी पड़ेगी, जबकि बैंक के कर्ज पर ब्याज की दरें व्यापारी के मुकाबले कम होती हैं जिसे चुकाने में हमें दिक्कत भी नहीं होगी और हम अपनी मछली ऊँची कीमत पर बाजार में बेच सकेंगे।

4. तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मज़दूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब की पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अंतर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है? कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर
यह एक उचित स्थिति नहीं है। इस स्थिति को सुधारने के लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा सकते हैं

  1. गरीब भूमिहीन मजदूरों के पास वर्ष के जिन महीनों में काम नहीं होता है सरकार उनके गाँव के आस-पास हो वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर सकती है।
  2. इस तरह के लोगों को सरकार आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार के अवसर के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।
  3. सरकार सस्ती दर पर बैंकों से ऋण उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर सकती है।
  4. सरकार इस तरह के लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए कुटीर उद्योग स्थापित कर सकती है।

5. आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर शेखर जैसे छोटे किसानों को फसल बुवाई के लिए खाद, बीज खरीदने के लिए व्यापारी से उधार लेना पड़ता है जिसके बदले में उन्हें अपनी फसल सस्ते में व्यापारी को बेचनी पड़ती है। इस तरह किसान को दो तरह से नुकसान होता है एक तो वह ऊँची ब्याज दर पर कर्ज लेता है और दूसरे उसे अपनी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पाता है इसी कारण किसान अधिक परिश्रम करने के बाद भी अपनी आजीविका अच्छी प्रकार से नहीं चला पाता है और व्यापारी के जाल में फँसता चला जाता है यदि सरकार छोटे किसानों को बुवाई के समय सस्ती दरों पर बीज, खाद उपलब्ध करा दे तो किसान को व्यापारी से ऊँची ब्याज दर पर उधार नहीं लेना पड़ेगा और न ही कम कीमत पर व्यापारी को अपनी फसल बेचनी पड़ेगी और वह आसानी से अपनी आजीविका चला सकेगा। इसके अलावा सरकार किसान फसल को उचित दर पर खरीदने की व्यवस्था भी कर दे तो किसान व्यापारी की लूट से भी बच जाएँगे जिससे उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आमदनी बढ़ेगी।

6. नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए :

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium) 3

उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium) 4

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 8 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 Buildings, Paintings and Books (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 Buildings, Paintings and Books.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. अध्याय 9 के पृष्ठ 91 पर दिए गए चित्र की तरह तुम भी मंदिरों तथा स्तूपों के निर्माण के दौरान आने वाले विभिन्न चरणों का चित्र बनाओ। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-126)
उत्तर : छात्र स्वयं करें।

2. क्या तुम्हें लगता है कि कालिदास को प्रकृतिप्रेमी कहा जा सकता है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-128)
उत्तर : हाँ, कालिदास को प्रकृतिप्रेमी कहा जा सकता है।

3. इस उपमहाद्वीप के विभिन्न भागों में महाभारत और रामायण के भिन्न-भिन्न रूपांतर लोकप्रिय हैं। इनके आधार पर नाटक, गीत और नृत्य परंपराएँ भी उभरीं। पता करो तुम्हारे राज्य में कौन-सा रूपांतर प्रचलित है। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-129)
उत्तर : छात्र स्वयं करें।

4. क्या तुम बता सकते हो कि इसमें कहानी का कौन-सा हिस्सा दिखाया गया है? यह हिस्सा क्यों चुना गया होगा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-130)
उत्तर : इस कहानी के चित्र में राजा को अपनी प्रजा के साथ आमों का आनंद लेते दिखाया गया है। जिससे यह संदेश मिलता है कि राजा अपनी प्रजा के साथ मिल-जुलकर रहता था। इसलिए ही इस हिस्से को चुना गया है।

5. रोम के निवासी शून्य का प्रयोग किए बगैर गिनती करते थे। उसके बारे में और भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करो। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-131)
उत्तर : छात्र स्वयं करें।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-131)

कागज़ आज हमारे रोज़मर्रा की ज़िन्दगी का हिस्सा बन गया है। जो किताबें हम पढ़ते हैं वे कागज़ पर छपी होती हैं, उसी तरह लिखने के लिए भी हम कागज़ का ही उपयोग करते हैं। कागज का आविष्कार करीब 1900 साल पहले कोई लून नाम के व्यक्ति ने चीन में किया। उसने पौधों के रेशों, कपड़ों, रस्सियों और पेड़ की छालों को पीट-पीट कर लुगदी बनाकर उसे पानी में भिगो दिया। फिर उस लुगदी को दबाकर उसका पानी निचोड़ा और तब सुखा कर कागज़ बनाया। आज भी हाथ से कागज़ बनाने के लिए इसी विधि को अपनाया जाता है।

कागज बनाने की तकनीक को सदियों तक गुप्त रखा गया। करीब 1400 साल पहले यह कोरिया तक पहुँची। | इसके तुरंत बाद ही यह जापान तक फैल गई। करीब 1800 साल पहले यह बगदाद में पहुँची। फिर बगदाद से
यह यूरोप, अफ्रीका और एशिया के अन्य भागों में फैली। इस उपमहाद्वीप में भी कागज़ की जानकारी बगदाद से ही आई।

1. कागज का आविष्कार कब किसने और कहाँ किया था?
उत्तर : कागज का आविष्कार करीब 1900 साल पहले काई लुन नामक व्यक्ति ने चीन में किया था।

2. काई लून ने कागज किस विधि से तैयार किया था?
उत्तर : काई लून ने पौधों के रेशों, कपड़ों, रस्सियों और पेड़ की छालों को पीट-पीट कर लुगदी बनाकर उसे पानी में भिगो दिया, फिर उस लुगदी को दबाकर उसका पानी निचोड़ा और तब सुखी कर कागज बनाया। आज भी कागज बनाने के लिए इसी विधि को अपनाया जाता है।

3. प्राचीन भारत की पाण्डुलिपियाँ किस चीज पर तैयार की जाती थीं? ( संकेत : अध्याय 1)
उत्तर : प्राचीन भारत की पाण्डुलिपियाँ ताड़पत्रों अथवा हिमालय क्षेत्र में उगने वाले भूर्ज नामक पेड़ की छाल से विशेष तरीके से तैयार भोजपत्र पर लिखी जाती थीं। कल्पना करो। तुम एक मंदिर के मण्डप में बैठे हो। अपने चारों तरफ़ के दृश्य का वर्णन करो। उत्तर छात्र स्वयं करें।

प्रश्न-अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

आओ याद करें 

1. निम्नलिखित का सुमेल करो।

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium) 1
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium) 2

2. खाली जगहों को भरो :
(क)  ……………………… एक बड़े गणतिज्ञ थे।
(ख) . ……………………… में देवी-देवताओं की कहानियाँ मिलती हैं।
(ग) …………………….. को संस्कृत रामायण का लेखक माना जाता है।
(घ)  ……………………… और ……………………… दो तमिल महाकाव्य हैं।

उत्तर :


(क)
आर्यभट्ट
(ख) पुराणों
(ग) वाल्मीकी
(घ) सिलप्पदिकारम, मणिमेखलई। आओ चर्चा करें

3. धातुओं के प्रयोग पर जिन अध्यायों में चर्चा हुई है, उनकी सूची बनाओ। धातु से बनी किन-किन चीजों के बारे में चर्चा हुई है या उन्हें दिखाया गया है?
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium) 3

4. पृष्ठ 130 पर लिखी कहानी को पढ़ो। जिन राजाओं के बारे में तुमने अध्याय 6 और 11 में पढ़ा है। उनसे यह बंदर राजा कैसे भिन्न या समान था?
उत्तर : पृष्ठ 130 पर बंदर राजा की कहानी अध्याय 6 और 11 में दिए गए राजाओं की तरह है। बंदर राजा भी अन्य
शासकों की तरह एक विशाल सेना रखता था। वह स्वयं बुद्धिमान, कूटनीतिज्ञ और बहादुर था। वह सही समय पर उचित निर्णय लेने में समर्थ था, जब उसने देखा कि मानव राजा उसके समुदाय को मार डालना चाहता है तो बंदरों के राजा ने अपनी प्रजा को बचाने की एक योजना बनाई। उसने आम के पेड़ की टहनियों को तोड़कर उन्हें आपस में बाँधकर नदी पर एक पुल बनाया। इसके एक छोर को वह तब तक पकड़े रहा जब तक उसकी सारी प्रजा ने नदी को पार न कर लिया। वह एक महान राजा था, लेकिन किसी भी रूप से
यह मानव राजा से अलग नहीं था।

5. और भी जानकारी इकट्ठी कर किसी महाकाव्य से एक कहानी सुनाओ।
उत्तर :
हमारे महाकाव्य में बहुत सारी कहानियाँ हैं, जो हमें प्रभावित करती हैं। वे कहानियाँ आदर्श जीवन के लिए हमारा मार्गदर्शन करती हैं और हमें शिक्षा देती हैं। ऐसे ही महाकाव्य महाभारत और रामायण हैं। ऐसी ही एक कहानी महाभारत महाकाव्य में है, इसमें कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध की कहानी है। दोनों ही पक्ष युद्ध जीतने के लिए अपने-अपने नाते-रिश्तेदारों और अन्य राजाओं को अपने साथ मिलाना चाहते थे। श्रीकृष्ण महान शक्तिशाली और भगवान की शक्तियाँ रखता था। वह दोनों ही पक्षों से संबंधित था। इसलिए दुर्योधन जो कौरवों में सबसे बड़े थे। सहायता माँगने के लिए पहुँचे। ठीक उसी दिन पांडवों में से एक अर्जुन भी सहायता माँगने के लिए कृष्ण के पास पहुँचे। श्रीकृष्ण उस समय सोये हुए थे, दुर्योधन घमंडी था, इसलिए वह श्रीकृष्ण के सिर की तरफ बैठ गया। अर्जुन दुर्योधन के बाद पहुँचे और वह विनम्र भी थे इसलिए पैर की दिशा में बैठ गए। श्रीकृष्ण ने पहले ही घोषणा कर रखी थी कि जो भी मेरे पास पहले सहायता माँगने आएगा मैं उसका साथ दूंगा। श्रीकृष्णजी जैसे ही नींद से जागे उन्होंने अर्जुन को देखा। उन्होंने कहा कि वह अर्जुन का साथ देंगे। दुर्योधन ने इसका विरोध किया और कहा कि मैं पहले सहायता माँगने आया हूँ। कृष्ण ने कहा कि अगर हम किसी से भी कुछ प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए हमें विनम्र होना पड़ेगा। इस प्रकार दुर्योधन ने श्रीकृष्ण के साथ को खो दिया। इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि हम जिससे सहायता की अपेक्षा करते हैं उनके साथ उदंडता का व्यवहार नहीं करना चाहिए।

आओ करके देखें

6. इमारतों तथा स्मारकों को अन्य प्रकार से सक्षम व्यक्तियों (विकलांग) के लिए और अधिक प्रवेश योग्य कैसे बनाया जाए? इसके लिए सुझावों की एक सूची बनाओ।
उत्तर : इमारतों तथा स्मारकों में ढलान वाले प्रवेश द्वार की सुविधा होनी चाहिए।

  • इमारतों तथा स्मारकों में ढलान वाले प्रवेश द्वार के साथ रेलिंग की सुविधा होनी चाहिए ताकि पहिए | वाली कुर्सी का आसानी से प्रयोग किया जा सके।
  • इस तरह के व्यक्तियों के लिए उचित रोशनी का प्रबंध होना चाहिए तथा खाली स्थान से अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था होनी चाहिए। |

7. कागज़ के अधिक से अधिक उपयोगों की एक सूची बनाओ।
उत्तर :
कागज बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसका प्रयोग विभिन्न रूपों में किया जाता है। इसके कुछ प्रयोग नीचे दिए गए हैं

  • हम जो किताब पढ़ते हैं वह कागज पर ही छपी होती है।
  • हम लिखने के लिए भी कागज का प्रयोग करते हैं।
  • वस्तुओं के पैकिट बनाने के लिए भी कागज का प्रयोग होता है। |
  • खेल का सामान जैसे कि बनाने में भी कागज का प्रयोग होता है।
  • कृत्रिम गुलदस्ता बनाने में भी कागज का प्रयोग होता है।

8. इस अध्याय में बताए गए स्थानों में से तुम्हें किसी एक को देखने का मौका मिले तो किसे चुनोगे और क्यों?
उत्तर : मैं महरौली (दिल्ली) को देखना पसन्द करूंगा, मैं वहाँ लौह स्तंभ देख सकेंगा। यह भारतीय शिल्पकारों की कुशलता का एक अद्भुत उदाहरण है। आश्चर्य की बात यह है इतने दिनों के बाद भी इसमें जंग नहीं लगा। इसी परिसर में कुतुबमीनार वास्तव में एक महान स्मारक है। मैं महरौली में एक मनोहर स्मारक देख सकेंगा।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 12 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 Our Country: India (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 Our Country: India.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है? उनके नाम लिखिए।
उत्तर भारत के भौतिक विभाजन

(a) हिमालये
(b) भारत का उत्तरी मैदान
(c) भारतीय महामरुस्थल
(d) प्रायद्वीपीय पठार
(e) तटीय मैदान
(f) द्वीपसमूह

(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है। उनके नाम लिखिए।
उत्तर भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े देश

(a) उत्तर पश्चिम में-अफगानिस्तान, पाकिस्तान
(b) उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान
(c) पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार

(iii) कौन-सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?
उत्तर नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की ओर बहकर अरब सागर में गिरती हैं।

(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तर बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्मपुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित है।

(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही है?
उत्तर भारत में 28 राज्य तथा 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं। पंजाब और हरियाणा की एक राजधानी चंडीगढ़ है।

(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसंख्या निवास करती हैं, क्यों?
उत्तर उत्तरी मैदान में सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं। ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं। यही कारण है कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक है।

(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
उत्तर लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल पर बना है, जिसे पॉलिप कहा जाता है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?

(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल

(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि

(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित है?

(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव

(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन-से हैं?

(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव

(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय

उत्तर

  1. (क) शिवालिक
  2. (ख) पश्चिमी घाट
  3. (ख) भारत तथा श्रीलंका
  4. (ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
  5. (क) अरावली

3. खाली स्थान भरें।

  1. भारत का क्षेत्रफल लगभग ……………….. है।
  2. महान हिमालय को ……………….. के नाम से भी जाना जाता है।
  3. क्षेत्रफल की दृष्टि से ……………….. भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
  4. नर्मदा नदी ……………….. सागर में गिरती है।
  5. ……………….. भारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।

उत्तर

  1. 32.8 लाख वर्ग किमी०
  2. हिमाद्रि
  3. राजस्थान
  4. अरब
  5. कर्क रेखा

मानचित्र कार्य

1. भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को चिह्नित कीजिए।

  1. कर्क रेखा।
  2. भारत का मानक याम्योत्तर।
  3. जिस राज्य में आप निवास करते हैं।
  4. अंडमान द्वीपसमूह तथा लक्षद्वीप द्वीपसमूह।
  5. पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट।

उत्तर
भारत के रेखा मानचित्र 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 (Hindi Medium) 1

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 7 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 What, Where, How and When? (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 What, Where, How and When?.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. आज लोग यात्राएँ क्यों करते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-3)
उत्तर : आज लोग यात्राएँ निम्नलिखित कारणों से करते हैं

  1. अपने रिश्तेदारों, मित्रों आदि से मिलने के लिए।
  2. काम के लिए।
  3. व्यापार के लिए।
  4. पर्यटन स्थलों की सैर के लिए।

2. क्या तुम बता सकती हो कि कठोर सतह पर लेख लिखवाने के क्या लाभ थे? ऐसा करवाने में क्या-क्या कठिनाइयाँ आती थीं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-5)
उत्तर :

  • कठोर सतह पर लिखे लेखों को लंबे समय तक सुरक्षित रक्षा जा सकता था, क्योंकि ये लेख आसानी से मिट नहीं पाते थे।
  • हम अभिलेखों के माध्यम से अपने अतीत की जानकारियाँ प्राप्त करते हैं।
  • कठोर सतह पर लिखना कठिन कार्य था, जिसे लिखने में अधिक समय लगता होगा।

3. क्या पुरातत्त्वविदों को बहुधा कपड़ों के अवशेष मिलते होंगे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-6)
उत्तर : पुरातत्त्वविदों को कपड़ों के बहुत कम अवशेष मिलते होंगे, क्योंकि उस समय सूती कपड़े का उपयोग किया जाता था, जो समय के साथ-साथ सड़-गल जाते हैं।

इतिहास और तिथियाँ (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-8)
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 1

पृष्ठ 3 पर दो तिथियाँ हैं, उनका पता लगाओ। इनके लिए तुम किस अक्षर समूह का प्रयोग करोगी?
उत्तर : ये दो तिथियाँ 4700 और 2500 है इनके लिए बी०सी० अक्षर समूह का प्रयोग करेंगे।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-8-9)
जैसाकि हमने पहले पढ़ा, अभिलेख कठोर सतहों पर उत्कीर्ण करवाए जाते हैं। इनमें से कई अभिलेख कई सौ वर्ष पूर्व लिखे गए थे। सभी अभिलेखों में लिपियों और भाषाओं का प्रयोग हुआ है। समय के साथ-साथ अभिलेखों में प्रयुक्त भाषाओं तथा लिपियों में बहुत बदलाव आ चुका है विद्वान यह कैसे जान पाते हैं कि क्या लिखा था? इसका पता अज्ञात लिपि का अर्थ निकालने की एक प्रक्रिया द्वारा लगाया जा सकता है।

इस प्रकार से अज्ञात लिपि को जानने की एक प्रसिद्ध कहानी उत्तरी अफ्रीका देश मिस्र से मिलती है। लगभग 5000 वर्ष पूर्व यहाँ राजा-रानी रहते थे।
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 2
मिस्र के उत्तरी तट पर रोसेट्टा नाम का एक कसबा है। यहाँ से एक ऐसा उत्कीर्णित पत्थर मिला है जिस पर एक ही लेख तीन भिन्न-भिन्न भाषाओं तथा लिपियों (यूनानी तथा मिस्त्री लिपि के दो प्रकारों) में है। कुछ विद्वान यूनानी भाषा पढ़ सकते थे। उन्होंने बताया कि यहाँ राजाओं तथा रानियों के नाम एक छोटे से फ्रेम में दिखाए गए हैं। इसे ‘कारतूश’ कहा जाता है। इसके बाद विद्वानों ने यूनानी तथा मिस्त्री संकेतों को अगल-बगल रखते हुए मिस्री अक्षरों की समानार्थक ध्वनियों की पहचान की। जैसाकि तुम देख सकते हो यहाँ एल अक्षर के लिए शेर तथा ए अक्षर के लिए चिड़िया के चित्र बने हैं। एक बार, जब उन्होंने यह जान लिया कि विभिन्न अक्षर किनके लिए प्रयुक्त हुए हैं, तो वे आसानी से अन्य अभिलेखों को भी पढ़ सके।

1. मिस्र के रोसेट्टा नामक कस्बे में मिले पत्थर पर लेख कितनी भाषाओं तथा लिपियों में उत्कीर्णित है?
उत्तर : मिस्र के उत्तरी तट पर रोसेट्टा नामक कस्बे में मिले पत्थर पर लेख तीन भिन्न-भिन्न भाषाओं तथा लिपियों में उत्कीर्णित किया गया है।

2. शेर का चित्र किस अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है?
उत्तर : शेर का चित्र ‘एल’ अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है।

3. चिड़िया का चित्र किस अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है?
उत्तर : चिड़िया का चित्र ‘ए’ अक्षर के लिए प्रयुक्त किया गया है।

  • कल्पना करो

तुम्हें एक पुरातत्त्वविद् का साक्षात्कार लेना है। तुम उन पाँच प्रश्नों की एक सूची तैयार करो | जिन्हें तुम पुरातत्त्वविद् से पूछना चाहोगी।
उत्तर : प्रश्नों की एक सूची

  1. पुरातत्त्वविद् अतीत में बनी तथा प्रयोग में लाई वस्तुओं का अध्ययन क्यों करते हैं?
  2. पुरातत्त्वविद् किसी स्थान की खुदाई किस आधार पर करते हैं?
  3. क्या खुदाई करते समय किसी प्रकार की सावधानी भी रखी जाती है?
  4. खुदाई में मिली चीजों की उम्र का कैसे पता लगाया जाता है?
  5. खुदाई में मिली चीजों को कहाँ और क्यों रखा जाता है?

प्रश्न-अभ्यासः
पाठ्यपुस्तक से 

आओ याद करें

1. निम्नलिखित का सुमेल करो : नर्मदा घाटी
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 3
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 4
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 5

2. पाण्डुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ।
उत्तर : पाण्डुलिपियाँ प्रायः ताडपत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखी जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोदकर लिखना) किया जाता था।

आओ चर्चा करें 

3. रशीदा के प्रश्न को फिर से पढ़ो। इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?
उत्तर : हमें अतीत के विषय में पाण्डुलिपियों व अभिलेखों का अध्ययन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा ईंट और पत्थरों से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों, मूर्तियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों तथा | सिक्कों आदि के द्वारा भी जानकारियाँ मिलती हैं।

4. पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ। इनमें से कौन-सी वस्तुएँ पत्थर की बनी हो सकती हैं?
उत्तर : पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएँ-

  1. सिक्के
  2. हथियार
  3. आभूषण
  4. चित्र तथा मूर्तियाँ
  5. औजार
  6. हड्डियाँ
  7. पत्थर तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष।

पत्थर से बनी वस्तुएँ-

  1. इमारतें
  2. हथियार
  3. औजार
  4. मूर्तियाँ

5. साधारण स्त्री तथा पुरुष अपने कार्यों का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?
उत्तर : साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों का विवरण नहीं रखते थे, इसके निम्नलिखित कारण हो सकते हैं|

  1. साधारण स्त्री और पुरुष अपने कार्यों को इतना महत्त्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए।
  2. यह भी संभव है कि वे पढ़े-लिखे भी न हों।
  3. यह भी संभव है कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो।

6. कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करो, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पता चलता है।
उत्तर : राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर

  1. राजाओं का जीवन वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता था, जबकि किसानों का जीवन कष्टों भरा होता था।
  2. राजा अपनी विजयों का लेखा-जोखा रखते थे, जबकि किसान अपने कार्यों का लेखा-जोखी नहीं रखते थे। आओ करके देखें

7. पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पता लगाओ। आज प्रचलित कम से कम पाँच भिन्न-भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ। क्या ये शिल्पकार
(क) स्त्री,
(ख) पुरुष,
(ग) स्त्री तथा पुरुष दोनों होते हैं?
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) 6

8. अतीत में पुस्तकें किन-किन पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पसंद करोगी?
उत्तर : अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थीं ।

  1. धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर।
  2. राजाओं के जीवन पर।
  3. औषधियों तथा विज्ञान पर।
  4. महाकाव्य, कविताएँ तथा नाटक पर।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 1 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 Maps.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर मानचित्र के तीन घटक हैं-दूरी, दिशा और प्रतीक।

(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन-कौन से हैं?
उत्तर चार मुख्य दिशाओं को उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता है।

(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता है।

(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग; जैसे-अपने देश, राज्यों, शहरों तथा गाँवों के विषय में अध्ययन करना चाहते हैं तो ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र हमारे लिए ज्यादा उपयोगी साबित होता है।

(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।
उत्तर मानचित्र एवं खाका में अंतर

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) 1

(vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?
उत्तर बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है।

(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों; जैसे-भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों रेल की पटरियों इत्यादि को दिखाना संभव नहीं होता है। अतः इन्हें अनेक प्रतीक (चिह्नों) द्वारा प्रदर्शित किया जाता है। ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं

(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मानचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र

(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है

(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों

(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है

(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए।
(ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए।
(ग) दूरी मापने के लिए

(iv) पैमाना आवश्यक है

(क) मानचित्र के लिए।
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए।

उत्तर

  1. (ख) थिमैटिक मानचित्र
  2. (क) जलाशयों।
  3. (ख) मुख्य दिशा का पता लगाने के लिए
  4. (क) मानचित्र के लिए।

आओ कुछ करें

1. अपनी कक्षा के कमरे का रेखाचित्र खींचें तथा उस कमरे में रखे सामान; जैसे-शिक्षक की मेज, ब्लैकबोर्ड, डेस्क, दरवाजा तथा खिड़कियों को दिखाएँ।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

2. अपने स्कूल का एक रेखाचित्र खींचें एवं निम्नलिखित को दर्शाएँ :

(अ) प्रधानाध्यापक का कमरा
(ब) अपने वर्ग का कमरा
(स) खेल का मैदान
(द) पुस्तकालय
(य) कुछ बड़े पेड़
(र) पीने के पानी का स्थल

उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 4 (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!