Author name: Prasanna

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 19 मायावी सरोवर

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 19 मायावी सरोवर are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 19 मायावी सरोवर

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 19

प्रश्न 1.
युधिष्ठिर ने नकुल से क्या कहा ?
उत्तर:
पांडव एक ब्राह्मण की सहायता के लिए वन में बहुत दूर निकल गए थे। वे बहुत थक गए थे। युधिष्ठिर ने नकुल से कहा कि जरा पेड़ पर चढ़कर देखो कि कहीं आसपास जलाशय या नदी दिखाई दे रही है ?

प्रश्न 2.
नकुल जब पानी लेने के लिए गया तो उसके साथ क्या घटना घटी ?
उत्तर:
नकुल जब जलाशय पर पहुँचा तो वहाँ से एक आवाज आई-“माद्रीपुत्र! दुःसाहस न करो। यह जलाशय मेरे अधीन है। पहले मेरे प्रश्नों का उत्तर दो। फिर पानी पियो।”

प्रश्न 3.
नकुल के न लौटने पर युधिष्ठिर ने क्या किया ?
उत्तर:
नकुल के न लौटने पर युधिष्ठिर ने सहदेव को भेजा उसके साथ भी वही कुछ घटा जो नकुल के साथ घटा था। उसने भी प्रश्नों का उत्तर दिए बिना जल पी लिया और मूछित हो गया।

प्रश्न 4.
अर्जुन को गुस्सा क्यों आया ?
उत्तर:
अर्जुन को क्रोध इसलिए आया क्योंकि जिधर से आवाज आ रही थी वह उधर ही बाण छोड़ रहा था फिर भी कोई परिणाम नहीं निकल रहा था। अपने बाणों को बेकार जाते देख अर्जुन का क्रोध और बढ़ गया।

प्रश्न 5.
भीम क्या सोचकर जल पीने लगा ?
उत्तर:
भीम ने सोचा कि पहले मैं जल पी लूँ तब देलूँगा कि मुझे यह रोकने वाला कौन है? पानी पीते ही भीम भी अचेत होकर किनारे पर ही गिर पड़े।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 19 मायावी सरोवर

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 19

कथासार जब पांडवों के वनवास की अवधि पूरा होने को थी तब एक दिन ब्राह्मण की सहायता करते हुए पाँचों भाई जंगल में काफी दूर निकल गए। वे बहुत थक गए थे, सुस्ताने लगे। युधिष्ठिर ने नकुल से कहा; “भैया जरा उस पेड़ पर चढ़कर देखो तो सही कि कहीं कोई जलाशय या नदी दिखाई दे रही है ? नकुल ने पेड़ पर चढ़कर देखा कुछ ही दूरी पर ऐसे पौधे दिखाई दे रहे हैं। पास ही कुछ बगुले भी बैठे थे। युधिष्ठिर ने नकुल को पानी लाने भेजा। दूर चलने पर नकुल को एक जलाशय दिखाई दिया। उसने सोचा कि पहले मैं प्यास बुझा लूँ फिर तरकश में पानी भरकर भाइयों के लिए ले जाऊँगा। वह अंजुलि भरकर पानी पीना ही चाहता था कि तभी एक आवाज़ आई कि माद्रीपुत्र! यह जलाशय मेरे अधीन है इसलिए पहले मेरे प्रश्नों का उत्तर दो तभी जल पीना। नकुल वाणी की परवाह किए बिना जल पी गया। काफी देर तक जब नकुल नहीं पहुँचा तो युधिष्ठिर चिंतित हुए उन्होंने पता लगाने के लिए सहदेव को भेजा। सहदेव के साथ भी वही सब घटित हुआ जो नकुल के साथ हुआ था। युधिष्ठिर नकुल व सहदेव दोनों के ही न आने पर और अधिक चिंतित हुए उन्होंने पता लगाने के लिए अर्जुन को भेजा। अर्जुन ने सरोवर के निकट जाकर अपने दोनों भाइयों को मृत पड़े देखा। उनकी मृत्यु का कारण सोचते हुए अर्जुन भी जलाशय से पानी पीने लगा तो उसको भी वही वाणी सुनाई दी कि मेरे प्रश्नों का उत्तर देने के बाद ही जल पीना अन्यथा तुम्हारी भी वही दशा होगी जो तुम्हारे भाइयों की हुई। अर्जुन जिधर से आवाज़ आ रही थी उधर ही वाण छोड़ने लगा। वाणों को बेकार जाते देख अर्जुन के क्रोध की सीमा न रही। वह प्यास बुझाने के लिए पानी पीने लगा और पानी पीकर किनारे तक आते-आते मूर्छित होकर गिर पड़ा। अब युधिष्ठिर की व्याकुलता और बढ़ गई। उन्होंने भीमसेन को भेजा। भीमसेन ने अपने तीनों भाइयों को सरोवर के किनारे मृत पड़े देखा। वह पानी पीने के लिए जलाशय में उतरा और पानी पीते ही अपने भाइयों की तरह अचेत हो गया। युधिष्ठिर अकेले बैठे घबराने लगे। उनके मन में तरह-तरह के विचार आ रहे थे इसलिए युधिष्ठिर ने सोचा कि मैं ही चलकर देखता हूँ कि कारण क्या है।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 19 मायावी सरोवर Read More »

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 18

प्रश्न 1.
दुर्योधन वन में जाकर क्या देखना चाहता था ?
उत्तर:
दुर्योधन वन में जाकर अपनी आँखों से पांडवों को कष्ट उठाते देखना चाहता था।

प्रश्न 2.
कर्ण ने पांडवों के कष्टों को समीप से देखने का क्या हल निकाला?
उत्तर:
कर्ण ने दुर्योधन से कहा-“द्वैतवन में, कई बस्तियाँ हैं। हर साल उन बस्तियों से जाकर चौपायों की गणना करना राजकुमारों का ही काम होता है। बहुत समय से यह प्रथा चली आ रही है। उसके बहाने हम पिता जी की अनुमति आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
दुर्योधन और गंधर्वराज के युद्ध का क्या कारण था? इस युद्ध का क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर:
दुर्योधन भी उसी सरोवर के तट पर डेरा डालना चाहता था जिसके तट पर गंधर्वराज सपरिवार पहले ही डेरा डाले हुए था। गंधर्वराज के सेवकों ने दुर्योधन के अनुचरों को ऐसा करने से मना किया। दुर्योधन ने अपनी सेना लेकर गंधर्वराज पर आक्रमण कर दिया। दुर्योधन की सेना की हार हुई तथा गंधर्वराज ने दुर्योधन को बंदी बना लिया।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता

प्रश्न 4.
युधिष्ठिर ने दुर्योधन की सहायता क्यों की ?
उत्तर:
युधिष्ठिर ने दुर्योधन की सहायता इसलिए कि क्योंकि दुर्योधन उनके ही परिवार का था। इसलिए अर्जुन व भीमसेन ने कौरव सेना को एकत्रकर गंधर्वराज पर हमला करके दुर्योधन को मुक्त करा लिया।

प्रश्न 5.
दुर्योधन की राजसूय यज्ञ करने की इच्छा पूरी क्यों नहीं हो पाई ?
उत्तर:
दुर्योधन ने जब राजसूर्य यज्ञ करने की इच्छा व्यक्त की तो पंडितों ने कहा कि धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर के रहते हुए उसे राजसूय यज्ञ करने का अधिकार नहीं है। तब दुर्योधन ने वैष्णव नामक यज्ञ करके ही संतोष कर लिया।

प्रश्न 6.
दुर्योधन ने ऋषि दुर्वासा को युधिष्ठिर का आथित्य ग्रहण करने क्यों भेजा ?
उत्तर:
दुर्वासा बहुत ही क्रोधी स्वभाव के ऋषि थे। दुर्योधन जानता था कि पांडवों के पास इतने लोगों को खिलाने के लिए कुछ भी नहीं है। उनका अक्षयपात्र भी द्रौपदी के भोजन करने के बाद खाली हो जाता था। ऐसा करके दुर्योधन पांडवों का अपमान करना चाहता था व दुर्वासा से उन्हें श्राप दिलाना चाहता था।

प्रश्न 7.
पांडवों की लाज किस प्रकार बची ?
उत्तर:
द्रौपदी ने जब परमात्मा का ध्यान किया तो थोड़ी देर बाद ही वहाँ श्रीकृष्ण आ पहुंचे। उन्होंने द्रौपदी से भोजन माँगा। भोजन था नहीं। उन्होंने द्रौपदी से अक्षयपात्र मँगवाया जिसमें एक अन्न का दाना व साग की पत्ती लगी थी। कृष्ण ने उसे लेकर मुँह में डालते हुए कहा कि यह भोजन हो, इससे उनकी भूख मिट जाए। कृष्ण के ऐसा करने से दुर्वासा एवं उनके शिष्यों की भी भूख मिट गई। भीम जब बुलाने गए तो वे आपस में कह रहे थे कि हम व्यर्थ ही युधिष्ठिर से कह आए कि वे भोजन तैयार रखें। दुर्वासा ने असुविधा के लिए युधिष्ठिर से क्षमा माँगी।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 18

धृतराष्ट्र ने जब यह सुना कि पांडव वन में बड़ी तकलीफें उठा रहे हैं तो उनके मन में चिंता होने लगी। कर्ण और शकुनि दुर्योधन की चापलूसी किया करते थे। दुर्योधन ने कर्ण से कहा कि मैं मुसीबत में पड़े पांडवों को अपनी आँखों से देखना चाहता हूँ। कर्ण ने दुर्योधन से कहा कि द्वैतवन में कुछ बस्तियाँ हैं जो हमारे अधीन हैं। हर साल उन बस्तियों में जाकर चौपायों की गणना का काम राजकुमारों द्वारा ही होता आ रहा है। दुर्योधन अनुमति के लिए धृतराष्ट्र के पास गए। धृतराष्ट्र ने उनको द्वैतवन जाने की अनुमति दे दी। कौरव एक बड़ी सेना लेकर द्वैतवन की ओर चल पड़े। वहाँ पहुँचकर उन्होंने अपने डेरे ऐसे स्थान पर लगाए जहाँ से पांडवों का आश्रम चार कोस की दूरी पर था। गंधर्वराज चित्रसेन भी उसी जलाशय के तट पर सपरिवार डेरा डाले हुए थे। दुर्योधन के अनुचर जब जलाशय पर जाकर तंबु गाड़ने लगे तो गंधर्वराज के सेवकों ने उनको भगा दिया। दुर्योधन सेना लेकर तालाब की ओर आया और गंधर्यों के साथ युद्ध करने लगा कौरवों की सेना तितर-बितर हो गई। गंधर्वराज ने दुर्योधन को बंदी बना लिया। उन्होंने शंखनाद किया। जब युधिष्ठिर ने सुना कि दुर्योधन और उसके साथी अपमानित हुए हैं तो अपने कुटुंब का हवाला देकर भीमसेन और अर्जुन को दुर्योधन को छुड़ाने के लिए भेजा। इन्होंने कौरव सेना को एकत्र कर गंधर्वराज पर आक्रमण किया और दुर्योधन को छुड़ा लिया।

पांडवों के वनवास के समय दुर्योधन की इच्छा राजसूय यज्ञ करने की हुई। पंडितों ने कहा कि धृतराष्ट्र और युधिष्ठिर के रहते उसे राजसूय यज्ञ करने का अधिकार नहीं है। इसी समय की बात है कि एक बार महर्षि दुर्वासा अपने शिष्यों के साथ हस्तिनापुर आए। दुर्योधन ने उनका खूब आदर सत्कार किया। चलते समय प्रसन्न ऋषि ने वर माँगने के लिए कहा। दुर्योधन ने दुर्वासा से वर माँगा कि वे अपने शिष्यों के साथ युधिष्ठिर के अतिथि बनकर जाएं। दुर्वासा दुर्योधन की विनती स्वीकार करते हुए युधिष्ठिर के पास पहुंचे और बोले हम अभी स्नान करके आते हैं तब तक भोजन तैयार रखना। वनवास के प्रारंभ में सूर्य ने युधिष्ठिर को एक अक्षयपात्र दिया था जो उनके भोजन की पूर्ति करता था। द्रौपदी के भोजन करने के बाद इस बर्तन की शक्ति अगले दिन तक के . लिए लुप्त हो जाती थी। जब दुर्वासा पांडवों के आश्रम में पहुंचे थे उस समय द्रोपदी भी भोजन कर चुकी थी। अब ऋषि एवं उनके शिष्यों के लिए भोजन का प्रबंध किस प्रकार किया जाए ? द्रौपदी ने परमात्मा का ध्यान किया तभी कहीं से श्रीकृष्ण जी पधारे वे आकर बोले बहिन द्रौपदी! बहुत भूख लगी है कुछ खाने को दो। द्रौपदी को दुविधा में जानकर श्रीकृष्ण ने उनको अक्षयपात्र लाने को कहा। द्रौपदी हड़बड़ाकर अक्षयपात्र लाई। उसमें अन्न का एक कण व साग की एक पत्ती लगी हुई थी। श्रीकृष्ण ने उसे मुँह में डालते हुए कहा “यह भोजन हो, इससे उनकी भूख मिट जाए।” उधर द्रौपदी अपने को धिक्कार रही थी कि उसने बर्तन भी ठीक प्रकार से नहीं धोया। श्रीकृष्ण ने बाहर आकर भीमसेन से कहा कि जाकर ऋषि दुर्वासा को शिष्यों समेत भोजन के लिए बुला लाओ।” भीमसेन उस स्थान पर गया जहाँ दुर्वासा शिष्यों समेत स्नान कर रहे थे। शिष्य दुर्वासा से कर रहे थे गुरुदेव! हमने युधिष्ठिर को बेकार परेशान किया हमारा पेट भरा हुआ है। इस समय हमारी भोजन की इच्छा बिल्कुल भी नहीं है। यह सुनकर दुर्वासा ने भीमसेन से कहा- “हम सब तो भोजन कर चुके हैं। युधिष्ठिर से जाकर कहना कि इस असुविधा के लिए हमें क्षमा करें।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 18 द्वेष करने वाले का जी नहीं भरता Read More »

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 17 भीम और हनुमान

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant & Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 17 भीम और हनुमान are prepared by our highly skilled subject experts.

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers Summary in Hindi Chapter 17 भीम और हनुमान

Bal Mahabharat Katha Class 7 Questions Answers in Hindi Chapter 17

प्रश्न 1.
द्रौपदी ने भीमसेन को क्या लाने के लिए कहा और क्यों ?
उत्तर:
द्रौपदी जब आश्रम के बाहर खड़ी थी तभी उनके पास एक सुंदर फूल आकर गिरा। ऐसा सुंदर फूल उसने पहले कभी नहीं देखा था। द्रौपदी ने भीमसेन से ऐसे ही कुछ और फूल लाने को कहा।

प्रश्न 2.
फूल की तलाश में निकले भीमसेन कहाँ पहुँचे ? वहाँ उन्होंने क्या देखा ?
उत्तर:
फूल की तलाश में निकले भीमसेन केले के पेड़ों के विशाल बगीचे के पास पहुंचे। उस बगीचे में एक भारी बंदर रास्ता रोके लेटा था।

प्रश्न 3.
भीमसेन के यह कहने पर कि मैं किसी जानवर को नहीं लाँघता, बंदर ने क्या कहा ?
उत्तर:
बंदर ने भीमसेन से कहा कि यदि मुझे लाँघना उचित न लगता हो तो मेरी इस पूँछ को उठाकर एक ओर रख दो।

प्रश्न 4.
भीमसेन को विस्मय क्यों हुआ ?
उत्तर:
भीमसेन जब उस बंदर की पूँछ उठाने लगे तो वह उनसे हिली भी नहीं। उनको इस बात का विस्मय हुआ कि आखिर यह महाबली कौन है?

प्रश्न 5.
भीमसेन के पूछने पर बंदर ने अपने बारे में क्या बताया ?
उत्तर:
बंदर ने बताया कि मैं हनुमान हूँ।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 17 भीम और हनुमान

प्रश्न 6.
भीमसेन की श्रद्धा-भक्ति से प्रसन्न होकर हनुमान ने क्या आशीर्वाद दिया?
उत्तर:
हनुमान ने भीमसेन को आशीर्वाद देते हुए कहा-‘भीम युद्ध के समय तुम्हारे भाई अर्जुन के रथ पर फहराने वाली ध्वजा पर मैं ही विद्यमान रहूँगा। विजय तुम्हारी ही होगी।

Bal Mahabharat Katha Class 7 Summary in Hindi Chapter 17

सुहावना मौसम था। द्रौपदी आश्रम के बाहर खड़ी थी। तभी एक सुंदर सा फूल द्रौपदी के पास आकर गिरा। द्रौपदी भीमसेन के पास जाकर बोली क्या तुम जाकर कुछ ऐसे ही फूल ला सकते हो। द्रौपदी की इच्छा पूरी करने के लिए भीमसेन फूल की तलाश में निकल पड़े। वे केलों के पेड़ों वाले बगीचे के पास पहुँचे। बगीचे के बीच एक बहुत भारी बंदर रास्ता रोके बैठा हुआ था। भीमसेन से उस बंदर ने कहा अस्वस्थ होने के कारण मैं लेटा हुआ था तुमने आकर मुझे जगा दिया। भीमसेन को उस बंदर की बातों पर बहुत क्रोध आया। भीमसेन ने अपना परिचय दिया और अपने रास्ते से हट जाने को कहा। बंदर ने कहा कि मैं उठने में असमर्थ हूँ इसलिए तुम मुझे लाँघकर आगे चले जाओ। भीमसेन ने कहा कि मैं किसी जानवर को लाँघना उचित नहीं समझता। बंदर ने कहा भाई मुझे जरा बताना कि वह हनुमान कौन था जो समुद्र को लाँघ गया था। भीमसेन ने कड़ककर कहा “क्या आप वीर हनुमान को नहीं जानते ? बंदर ने कहा-‘शांत हो जाओ यदि मुझे लाँघना अनुचित लगता है तो मेरी पूँछ को उठाकर इधर रख दो और चले जाओ। भीमसेन ने बंदर की पूँछ उठाने का बहुत प्रयत्न किया परन्तु वह उसे हिला भी न सका। भीमसेन की बलिष्ठों के प्रति बहुत श्रद्धा थी। भीमसेन के पूछने पर बंदर ने बताया कि मैं ही हनुमान हूँ। भीमसेन का अहंकार चूर हो गया था। भीमसेन ने वीर हनुमान को दंडवत् प्रणाम किया। हनुमान ने आशीर्वाद देते हुए कहा युद्ध के समय तुम्हारे भाई अर्जुन के रथ पर फहराने वाली ध्वजा पर विद्यमान रहँगा। विजय तुम्हारी ही होगी। इसके बाद हनुमान ने भीमसेन को झरने के पास खिले हुए सुंगधित फूल दिखाए। भीमसेन द्रौपदी के लिए खिले हुए सुंदर फूल लेकर आ गया।

Class 7 Hindi Mahabharat Questions and Answers Summary Chapter 17 भीम और हनुमान Read More »

error: Content is protected !!