Author name: Prasanna

NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles (वृत्त) (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 9 Maths in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles.

प्रश्नावली 10.1 

Ex 10.1 Class 9 गणित Q1. खाली स्थान भरिए:
(i) वृत्त का केन्द्र वृत्त के ……………….. में स्थित है (बहिर्भाग/अभ्यंतर)।
(ii) एक बिन्दु, जिसकी वृत्त के केन्द्र से दूरी त्रिज्या से अधिक हो, वृत्त के ……………….. स्थित होता है (बहिर्भाग/अभ्यंतर)।
(iii) वृत्त की सबसे बड़ी जीवा वृत्त का ………………. होता है।
(iv) एक चाप …………….. होता है, जब इसके सिरे एक व्यास के सिरे हों।
(v) वृत्तखंड एक चाप तथा ……………… के बीच का भाग होता है।
(vi) एक वृत्त, जिस तल पर स्थित है, उसे ……………. भागों में विभाजित करता है।
उत्तर : 
(i) अभ्यंतर
(ii) बहिर्भाग
(iii) ब्यास
(iv) अर्धवृत
(v) जीवा
(vi) अनंत

Ex 10.1 Class 9 गणित Q2. लिखिए, सत्य या असत्य। अपने उत्तर के कारण दीजिए।
(i) केन्द्र को वृत्त पर किसी बिन्दु से मिलाने वाला रेखाखंड वृत्त की त्रिज्या होती है।
(ii) एक वृत्त में समान लंबाई की परिमित जीवाएँ होती हैं।
(iii) यदि एक वृत्त को तीन बराबर चापों में बाँट दिया जाए, तो प्रत्येक भाग दीर्घ चाप होता है।
(iv) वृत्त की एक जीवा, जिसकी लम्बाई त्रिज्या से दो गुनी हो, वृत्त का व्यास है।
(v) त्रिज्यखंड, जीवा एवं संगत चाप के बीच का क्षेत्र होता है।
(vi) वृत्त एक समतल आकृति है।
उत्तर: 
(i) सत्य
(ii) सत्य
(iii) असत्य
(iv) सत्य
(v) असत्य
(vi) सत्य

प्रश्नावली 10.2

Ex 10.2 Class 9 गणित Q1. याद कीजिए कि दो वृत्त सर्वांगसम होते हैं, यदि उनकी त्रिज्याएँ बराबर हों। सिद्ध कीजिए कि सर्वांगसम वृत्तों की बराबर जीवाएँ उनके केन्द्रों पर बराबर कोण अंतरित करती हैं।
हल :
NCERT Solutions For Class 9 Maths Circles Hindi Medium 10.2 1
दिया है : O और O’ वाले दो सर्वांगसम
वृत्त हैं जिनकी बराबर जीवाएं AB = PQ है |
सिद्ध करना है :
∠AOB = ∠PO’Q है |
प्रमाण : ΔAOB तथा ΔPO’Q में
AO = PO’ (सर्वांगसम वृत्त की त्रिज्या बराबर होती है)
BO = QO’ (सर्वांगसम वृत्त की त्रिज्या)
AB = PQ (दिया है)
SSS सर्वांगसमता नियम से
ΔAOB  ΔPO’Q
अत:  ∠AOB = ∠PO’Q  (BY CPCT)
Proved.

Ex 10.2 Class 9 गणित Q2. सिद्ध कीजिए कि यदि सर्वांगसम वृत्तों की जीवाएँ उनके केन्द्रों पर बराबर कोण अंतरित करें, तो जीवाएँ बराबर होती हैं।
हल :
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.2 2
दिया है : O और O’ वाले दो सर्वांगसम
वृत्त हैं जिनमें ∠AOB = ∠PO’Q है|
सिद्ध करना है :
AB = PQ है|
प्रमाण : ΔAOB तथा ΔPO’Q में
AO = PO’ (सर्वांगसम वृत्त की त्रिज्या बराबर होती है)
BO = QO’ (सर्वांगसम वृत्त की त्रिज्या)
∠AOB = ∠PO’Q (दिया है)
SSS सर्वांगसमता नियम से
ΔAOB  ΔPO’Q
अत:AB = PQ  (BY CPCT)
Proved.

प्रश्नावली 10.3

Ex 10.3 Class 9 गणित Q2. मान लीजिए आपको एक वृत्त दिया है। एक रचना इसके केंद्र को ज्ञात करने के लिए दीजिए।
हल : रचना के पद :
Maths NCERT Solutions Class 9 Circles Hindi Medium 10.3 2
(i) दिया हुआ बिना केंद्र वाला एक खिंचा |
(ii) वृत्त पर तीन असंरेखी बिन्दुएँ A, B तथा C डाला और A को B से और B को C से मिलाया |
(iii) रेखाखंड AB और BC का लंब समद्विभाजक खिंचा जो एक दुसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेद करते हैं |
(iv) बिंदु O ही दिए गए वृत्त का अभीष्ट केंद्र है |

Ex 10.3 Class 9 गणित Q3. यदि दो वृत्त परस्पर दो बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि उनके केंद्र उभयनिष्ठ जीवा के लम्ब समद्विभाजक पर स्थित हैं।
हल :
दिया है : O और O’ वाले दो वृत्त एक
दुसरे को बिन्दुओं A और B पर प्रतिच्छेद करती हैं |
अत: उभयनिष्ठ जीवा AB है |
दिया है : O और O’ वाले दो वृत्त एक
दुसरे को बिन्दुओं A और B पर प्रतिच्छेद करती हैं |
अत: उभयनिष्ठ जीवा AB है |
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.3 3
Class 9 Maths NCERT Circles Solutions Hindi Medium 10.3 3.1
NCERT Maths Solutions For Class 9 Circles Hindi Medium 10.3 3.2
अब चूँकि AB एक सरल रेखा है |

प्रश्नावली 10.4

Ex 10.4 Class 9 गणित Q1. 5 cm तथा 3 cm त्रिज्या वाले दो वृत्त दो बिन्दुओं पर प्रतिच्छेद करते हैं तथा उनके केन्द्रों बीच की दूरी 4 cm है। उभयनिष्ठ जीवा की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
हल :
NCERT Class 9 Maths Hindi Medium Circles Solutions 10.4 1
AO = 5 cm
AO’ = 3 cm
OO’ = 4 cm
AB = ?
NCERT Maths Class 9 Hindi Medium Circles Solutions 10.4 1.1

Ex 10.4 Class 9 गणित Q2. यदि एक वृत्त की दो समान जीवाएँ वृत्त के अन्दर प्रतिच्छेद करेंतो सिद्ध कीजिए कि एकजीवा के खंड दूसरी जीवा के संगत खंडों के बराबर हैं।
हल :
NCERT Solutions For Maths Class 9 Circles Hindi Medium 10.4 2
दिया है : O केंद्र वाले वृत्त की दो बराबर
जीवाएं AB तथा CD हैं | जो एक दुसरे को
बिंदु E पर प्रतिच्छेद करती हैं |
सिद्ध करना है : AE = CE और BE = DE है |
रचना : O से M तथा N को मिलाया |
Maths NCERT Solutions Class 9 Circles Hindi Medium 10.4 2.1
Maths NCERT Class 9 Solutions Circles Hindi Medium 10.4 2.2
या    AM = CN   …… (2)
या    BM = DN   ……. (3)
अब समीकरण (2) में से (1) घटाने पर
AM – EM = CN – EN
या  AE = CE  Proved (i)
अब समीकरण (3) में (1) जोड़ने पर
BM + EM = DN + EN
या  BE = DE Proved (ii)
अत: AE = CE और BE = DE है |
इसलिए जीवा के संगत अंत:खंड बराबर हैं |

Ex 10.4 Class 9 गणित Q3. यदि एक वृत्त की दो समान जीवाएँ वृत्त के अन्दर प्रतिच्छेद करेंतो सिद्ध कीजिए कि प्रतिच्छेद बिन्दु को केंद्र से मिलाने वाली रेखा जीवाओं से बराबर कोण बनाती है।
हल :
Maths NCERT Class 9 Solutions Circles Hindi Medium 10.4 3
दिया है : O केंद्र वाले वृत्त की दो बराबर जीवायें
AB तथा CD वृत्त के अन्दर बिंदु E पर
प्रतिच्छेद करती हैं |
रचना : E को केंद्र O से मिलाया |
Maths Class 9 NCERT Solutions Hindi Medium 10.4 3.1

Ex 10.4 Class 9 गणित Q4. यदि एक रेखा दो संकेंद्री वृतों (एक ही केंद्र वाले वृत्त) को, जिनका केंद्र O है, A, B, C और D पर प्रतिच्छेद करे, तो सिद्ध कीजिए AB = CD है |
हल :
Circles Maths Solutions For Class 9 NCERT Hindi Medium 10.4 4
दिया है : दो संकेंद्री वृत्त जिनका केंद्र O है |
Circles Solutions For Maths NCERT Class 9 Hindi Medium 10.4 4.1
Class 9 NCERT Maths Circles Solutions Hindi Medium 10.4 4.2
एक रेखा वृत्त को A, B, C और D पर प्रतिच्छेद करती हैं |

Ex 10.4 Class 9 गणित Q5. एक पार्क में बने 5 m त्रिज्या वाले वृत्त पर खड़ी तीन लड़कियाँ रेशमासलमा एवं मनदीप खेल रही हैं। रेशमा एक गेंद को सलमा के पाससलमा मनदीप के पास तथा मनदीप रेशमा के पास फेंकती है। यदि रेशमा तथा सलमा के बीच और सलमा तथा मनदीप के बीच की प्रत्येक दूरी 6 m होतो रेशमा और मनदीप के बीच की दूरी क्या है?
हल :
NCERT Solutions For Class 9 Maths Circles PDF Hindi Medium 10.4 5
वृत्त का केंद्र O और और माना कि वृत्त पर
रेशमा (R), सलमा (S) और मनदीप (M) है |
RS = 6 m, SM = 6 m और RM = ?
OR = OS = 5 cm है |
ΔROS  में,
a = 5 cm, b = 5cm और c = 6 cm
Class 9th Maths NCERT Circles Solutions Hindi Medium 10.4 5.1
RM = 2 × RN
RM = 2 × 4.8 = 9.6 m
अत: रेशमा और मनदीप की बीच की दुरी 9.6 है |

Ex 10.4 Class 9 गणित Q6. 20 m त्रिज्या का एक गोल पार्क (वृत्ताकार) एक कालोनी में स्थित है। तीन लड़के अंकुरसैयद तथा डेविड इसकी परिसीमा पर बराबर दूरी पर बैठे हैं और प्रत्येक के हाथ में एक खिलौना टेलीफोन आपस में बात करने के लिए है। प्रत्येक फोन की डोरी की लम्बाई ज्ञात कीजिए।
हल :
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.4 6
माना अंकुर की स्थिति A, सैयद की S और डेविड की D है |
अत: फोन की डोरी की लंबाई AS = SD = AD = x m है |
वृत्त की त्रिज्या AO = OS = OD = 20 m है |
NCERT Maths Book Class 9 Circles Solutions Hindi Medium 10.4 6.1
Class 9 NCERT Solutions Maths Circles Hindi Medium 10.4 6.2
Class 9 NCERT Solutions Maths Circles Hindi Medium 10.4 6.3
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.4 6.4

प्रश्नावली 10.5

Ex 10.5 Class 9 गणित Q1. आकृति 10.36 में, केंद्र O वाले एक वृत्त पर तीन बिंदु A, B और C इस प्रकार हैं कि BOC = 30 तथा AOB = 60 है | यदि चाप ABC के अतिरिक्त वृत्त पर D एक बिंदु है, रो ADC ज्ञात कीजिए |
हल :
9th Class Maths NCERT Circles Hindi Medium Solutions 10.5 1
∠AOC = 2 ∠ADC  (प्रमेय 10.8 से )
[ एक चाप द्वारा वृत्त के केंद्र पर अंतरित कोण वृत्त के शेष भाग के किसी बिंदु पर अंतरित कोण का दुगुना होता है | ]
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 1.1

Ex 10.5 Class 9 गणित Q2. किसी वृत्त की एक जीवा वृत्त की त्रिज्या के बराबर है | जीवा द्वारा लघु चाप के किसी बिंदु पर अंतरित कोण ज्ञात कीजिए तथा दीर्घ चाप के किसी बिंदु पर भी अंतरित कोण ज्ञात कीजिए |
हल : 
CBSE Class 9 Maths Circles Hindi Medium Solutions 10.5 2
चाप AB त्रिज्याएँ OA तथा OB के बराबर है |
इसलिए ΔAOB एक समबाहु त्रिभुज है |
अत: ∠AOB = 60 (समबाहु त्रिभुज के प्रत्येक कोण)
अब, ∠AOB = 2∠APB
वृत्त के केंद्र पर बना कोण शेष वृत्त पर बने कोण का दुगुना होता है)
या    60 = 2∠APB
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 2.1

Ex 10.5 Class 9 गणित Q3. आकृति 10.37 में, ∠PQR = 100 है, जहाँ P, Q तथा R केंद्र O वाले एक वृत्त पर स्थित बिंदु हैं | ∠OPR ज्ञात कीजिए |
हल : 
NCERT Solutions For Class 9 Maths Circles Hindi Medium 10.5 3
दिया है – ∠PQR = 100 है |
चूँकि (वृत्त के केंद्र पर बना कोण शेष वृत्त पर बने कोण का दुगुना होता है)
इसलिए ∠POR = 2 ∠PQR
या ∠POR = 2 × 100
या ∠POR = 200
अब प्रतिवर्ती ∠POR = 360 – 200
या  प्रतिवर्ती ∠POR = 160
ΔPOR में, PO = RO (एक ही वृत्त की त्रिज्या)
इसलिए ∠OPR = ∠ORP  ……..(1) (बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं)
अब,  ∠OPR + ∠ORP + ∠POR = 180  (तीनों कोणों का योग)
या ∠OPR + ∠OPR + 160 = 180  समी० (1) से
या 2 ∠OPR = 180 – 160
या 2 ∠OPR = 20
Maths NCERT Solutions Class 9 Circles Hindi Medium 10.5 3.1

Ex 10.5 Class 9 गणित Q4. आकृति 10.38 में, ∠ABC = 69 और ∠ACB = 31 हो, तो ∠BDC ज्ञात कीजिए |
हल : 
Class 9 Maths NCERT Circles Solutions Hindi Medium 10.5 4
ΔABC में,
∠ABC + ∠ACB + ∠BAC = 180 (त्रिभुज के तीनों का योग)
या 69 + 31 + ∠BAC = 180
या 100 + ∠BAC = 180
या ∠BAC = 180 – 100
या ∠BAC = 80
अब चूँकि ∠BAC = ∠BDC
इसलिए, ∠BDC = 80

Ex 10.5 Class 9 गणित Q5. आकृति 10.39 में, एक वृत्त पर A, B, C और D चार बिंदु हैं | AC और BD एक बिंदु E पर इस प्रकार प्रतिच्छेद करते हैं कि BEC = 130° तथा ECD = 20° है | BAC ज्ञात कीजिए |
हल : 
NCERT Maths Solutions For Class 9 Circles Hindi Medium 10.5 5
BED एक सरल रेखा है |
इसलिए, ∠BEC + ∠CED = 180 (रैखिक युग्म)
या 130° + ∠CED = 180
या ∠CED = 180 – 130°
या ∠CED = 50°
अब    ∠BAC = ∠CED [क्योंकि एक ही वृत्त खंड में बने कोण बराबर होते हैं]
इसलिए ∠BAC = 50°

Ex 10.5 Class 9 गणित Q6. ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है जिसके विकर्ण एक बिन्दु E पर प्रतिच्छेद करते हैं। यदि DBC = 70° और BAC = 30° हो, तो BCD ज्ञात कीजिए। पुनः यदि AB = BC हो, तो  ECD ज्ञात कीजिए 
हल : 
NCERT Class 9 Maths Hindi Medium Circles Solutions 10.5 6
दिया है कि ∠DBC = 70° और ∠BAC = 30° है |
अब,  ∠BAC = ∠BDC [एक ही वृत्त खंड में बने कोण बराबर होते हैं]
इसलिए, ∠BDC = 30°  …… (1)
अब DBCD में,
∠BDC = 30°, ∠DBC = 70° और ∠BCD = ?
अब  ∠BDC + ∠DBC + ∠BCD = 180° [त्रिभुज के तीनों कोणों का योग]
या 30° + 70° + ∠BCD = 180°  समी० (1) से
या 100° + ∠BCD = 180°
या ∠BCD = 180° – 100°
या ∠BCD = 80°
अब, AB = BC दिया है
इसलिए, ∠BAC = ∠BCA …… (2) [बराबर भुजाओं के सम्मुख कोण बराबर होते हैं]
अब चूँकि ∠BAC = 30° है |
इसलिए ∠BCA = 30°  समी० (2) से
या ∠ECB = 30°
चूँकि  ∠BCD = 80° है |
या ∠ECB + ∠ECD = 80°
या 30° + ∠ECD = 80°
या ∠ECD = 80° – 30°= 50°
अत: ∠ECD = 50° और ∠BCD = 80° है |

Ex 10.5 Class 9 गणित Q7. यदि एक चक्रीय चतुर्भुज के विकर्ण उसके शीर्षों से जाने वाले वृत्त के व्यास होंतो सिद्ध कीजिए कि वह एक आयत है।
हल :
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 7
दिया है : ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है
जिसके विकर्ण AC तथा BD बिंदु O पर
प्रतिच्छेद करते हैं ।
सिद्ध करना है : ABCD एक आयत है ।
प्रमाण : ΔAOB तथा ΔCOD में
OA = OC (एक ही वृत्त कि त्रिज्यायें)
OB = OD (एक ही वृत्त कि त्रिज्यायें)
∠AOB = ∠COD (शिर्षाभिमुख कोण)
SAS सर्वांगसमता नियम से
ΔAOB  ΔCOD
अत: AB = CD  ….(1)  (By CPCT)
और ∠BAO = ∠DCO एकांतर कोण
अत: AB ॥ CD …(2)
समी० (1) तथा (2) से
ABCD एक समांतर चतुर्भुज है ।
अब BD विकर्ण वृत्त का ब्यास है (दिया है)
इसलिए ∠A = 90° तथा ∠C = 90° है । [अर्धवृत्त में बना कोण 90° होता है]
अत: ABCD एक आयात है ।
(वह समांतर चतुर्भुज जिसका एक कोण समकोण हो वह आयत कहलाता है)

Ex 10.5 Class 9 गणित Q8. यदि एक समलंब की असमांतर भुजाएँ बराबर होंतो सिद्ध कीजिए कि वह चक्रीय है।
हल :
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 8
दिया है : ABCD एक समलंब है जिसमें
AB || CD है और AD = BC है |
सिद्ध करना है :
ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है |
प्रमाण : ΔACD तथा ΔBDC में
AD = BC (दिया है)
DC = DC (दिया है)
∠DAC = ∠CBD (एक ही वृत्त खंड में बने कोण)
SAS सर्वांगसमता नियम से
ΔACD  ΔBDC
अत:     ∠D = ∠C ….. (1)  By CPCT
अब चूँकि AB || CD दिया है
इसलिए, ∠A + ∠D = 180° (अत: आसन्न कोणों का योग)
या      ∠A + ∠C = 180°  समी० (1)से
अत: ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है|
Proved.

Ex 10.5 Class 9 गणित Q9.  दो वृत्त दो बिन्दुओं B और C पर प्रतिच्छेद करते हैं । B से जाने वाले दो रेखाखंड ABD और PBQ वृतों को A, D और P, Q पर क्रमश: प्रतिछेद करते हुए खींचे गए हैं । सिद्ध कीजिए कि ACP = QCD है |
हल :   
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 9
सिद्ध करना है : ∠ACP = ∠QCD
प्रमाण :
चाप AP बने कोण ∠ABP तथा ∠ACP हैं |
अत:  ∠ABP = ∠ACP  ……….. (1)[एक ही वृत्त खंड में बने कोण]
अब,  ∠ABP = ∠QBD  ……….. (2)[शिर्षाभिमुख कोण]
समीकरण (1) तथा (2) से
∠ACP = ∠QBD ……….. (3)
पुन:   ∠QCD = ∠QBD ………. (4) [एक ही वृत्त खंड में बने कोण]
अत: समीकरण (3) तथा (4) से
∠ACP = ∠QCD
Proved.

Ex 10.5 Class 9 गणित Q10. यदि किसी त्रिभुज की दो भुजाओं को व्यास मानकर वृत्त खींचे जाएँतो सिद्ध कीजिए कि इन वृत्तों का प्रतिच्छेद बिन्दु तीसरी भुजा पर स्थित है।
हल :  
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 10
दिया है : ABC एक त्रिभुज है जिसकी भुजाओं
AB तथा AC को व्यास मानकर O तथा O’ वाले
दो वृत्त खिंचा है | उभयनिष्ठ जीवा AD है |
सिद्ध करना है : बिंदु D BC पर स्थित है |
प्रमाण : AB O केंद्र वाले वृत्त का व्यास है |
अत: ∠ADB = 90° ………. (1) (अर्धवृत में बना कोण समकोण होता है)
अब, AC O’ वाले वृत्त का व्यास है ।
अत: ∠ADC = 90° ………. (2) (अर्धवृत में बना कोण समकोण होता है)
समीकरण (1) तथा (2) जोड़ने पर
∠ADB + ∠ADC = 90° + 90°
या    ∠ADB + ∠ADC = 180°  [रैखिक युग्म]
अत: BDC एक सरल रेखा है जिसपर बिंदु D स्थित है|
Proved.

Ex 10.5 Class 9 गणित Q11. उभयनिष्ठ कर्ण AC वाले दो समकोण त्रिभुज ABC और ADC हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠CAD = ∠CBD है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 11
हल-
दिया है: ∆ABC और ∆ADC दो समकोण त्रिभुज हैं जिनका कर्ण AC उभयनिष्ठ है। रेखाखण्ड BD खींचा गया है।
सिद्ध करना है: ∠CAD = ∠CBD
रचना : AC को व्यास मानकर वृत्त खींचा।
उपपत्ति: चूँकि ∆ABC समकोण त्रिभुज है जिसका कर्ण AC है।
∠B = 90°
पुनः ∆ADC समकोण त्रिभुज है जिसका कर्ण AC है।
∠D = 90°
तब चतुर्भुज ABCD में, ∠B + ∠D = 180° (चक्रीय चतुर्भुज के सम्मुख कोण सम्पूरक होते हैं)
ABCD चक्रीय चतुर्भुज है।
बिन्दु A, B,C और D एक वृत्त पर हैं। चूँकि ∠CAD और ∠CBD एक ही वृत्तखण्ड के कोण हैं।
अतः ∠CAD = ∠CBD
इति सिद्धम्.

Ex 10.5 Class 9 गणित Q12. सिद्ध कीजिए कि चक्रीय समान्तर चतुर्भुज एक आयत होता है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.5 12
हल-
दिया है : समान्तर चतुर्भुज ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है।
सिद्ध करना है : चतुर्भुज ABCD एक आयत है।
उपपत्ति : ABCD एक चक्रीय चतुर्भुज है,
∠A + ∠C = 180° ……(1)
परन्तु समान्तर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।
∠A = ∠C ……(2)
अतः समीकरण (1) व (2) से,
∠A = ∠C = 90°
इसी प्रकार, ∠B = ∠D = 90°
ABCD का प्रत्येक अन्त:कोण 90° के बराबर है।
अत: ABCD एक आयत है। .
इति सिद्धम्

प्रश्नावली 10.6 (ऐच्छिक)

Ex 10.6 Class 9 गणित Q1. सिद्ध कीजिए कि दो प्रतिच्छेद करते हुए वृत्तों के केन्द्रों की रेखा दोनों प्रतिच्छेद बिन्दुओं पर समान कोण अन्तरित करती है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 1
हल-
दिया है: O1 तथा O2 केन्द्रों वाले दो वृत्त एक-दूसरे को दो बिन्दुओं A तथा B पर प्रतिच्छेद करते हैं। केन्द्र रेखा O1O2 प्रतिच्छेद बिन्दु A पर ∠O1AO2 तथा B पर ∠O1BO2 अन्तरित करती है।
सिद्ध करना है: ∠O1AO2 तथा ∠O1BO2 समान हैं।
उपपत्ति: ∆O1AO2 तथा ∆O1BO2 में,
O1A = O1B (एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ)
O2A = O2B (एक ही वृत्त की त्रिज्याएँ)
O1O2 = O1O2 (उभयनिष्ठ)
∆O1AO2 = ∆O1BO2 (भुजा-भुजा-भुजा सर्वांगसमता से)
∠O1AO2 = ∠O1BO2 (सर्वांगसम त्रिभुजों के संगत कोण)

Ex 10.6 Class 9 गणित Q2. एक वृत्त की 5 सेमी तथा 11 सेमी लम्बी दो जीवाएँ AB और CD समान्तर हैं और केन्द्र की विपरीत दिशा में स्थित हैं। यदि AB और CD के बीच की दूरी 6 सेमी हो तो वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 2
हल-
दिया है : O त्रिज्या का एक वृत्त है जिसमें AB तथा CD दो समान्तर जीवाएँ केन्द्र O के विपरीत ओर स्थित हैं जिनकी लम्बाइयाँ क्रमशः 5 सेमी व 11 सेमी हैं। जीवाओं के बीच की (लाम्बिक) दूरी 6 सेमी है अर्थात् MON = 6 सेमी जबकि MON ⊥ AB व MON ⊥ CD
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 2.1
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 2.2
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 2.3

Ex 10.6 Class 9 गणित Q3. किसी वृत्त की दो समान्तर जीवाओं की लम्बाइयाँ 6 सेमी और 8 सेमी हैं। यदि छोटी जीवा केन्द्र से 4 सेमी की दूरी पर हो तो दूसरी जीवा केन्द्र से कितनी दूर है?
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 3
हल-
दिया है : O केन्द्र वाले किसी वृत्त की दो समान्तर जीवाओं AB व CD की लम्बाइयाँ क्रमशः 6 सेमी व 8 सेमी हैं। छोटी जीवा AB की केन्द्र Oसे दूरी OM = 4 सेमी है।
ज्ञात करना है : दूसरी जीवा CD की केन्द्र O से दूरी ON
गणना : वृत्त की त्रिज्याएँ OA तथ OD खींचीं।
जीवा AB की केन्द्र O से (लाम्बिक) दूरी OM = 4 सेमी
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 3.1

Ex 10.6 Class 9 गणित Q4. मान लीजिए कि कोण ABC का शीर्ष एक वृत्त के बाहर स्थित है और कोण की भुजाएँ वृत्त से बराबर जीवाएँAD और CE काटती हैं। सिद्ध कीजिए कि ∠ABC जीवाओं AC तथा DE द्वारा केन्द्र पर अन्तरित कोणों के अन्तर को आधा है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 4
हल-
दिया है : ∠ABC बनाने वाली भुजाएँ AB व BC एक वृत्त से जीवाएँ AD और CE काटती हैं। जीवा AC द्वारा वृत्त के केन्द्र O पर अन्तरित कोण ∠AOC है और DE द्वारा केन्द्र पर अन्तरित कोण ∠DOE है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 4.1

Ex 10.6 Class 9 गणित Q5. सिद्ध कीजिए कि समचतुर्भुज की किसी भी भुजा को व्यास मानकर खींचा गया वृत्त, उसके विकर्णो के प्रतिच्छेद बिन्दु से होकर जाता है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 5
हल-
दिंया है: ABCD एक समचतुर्भुज है जिसमें AC और BD दो विकर्ण हैं जो एक-दूसरे को समकोण पर प्रतिच्छेदित करते हैं।
सिद्ध करना है: BC को व्यास मानकर खींचा गया वृत्त विकर्णो के प्रतिच्छेद बिन्दु P से होकर जाता है।
उपपत्ति : ABCD एक समचतुर्भुज है और उसके विकर्ण AC तथा BD परस्पर बिन्दु P पर प्रतिच्छेद करते हैं।
∠CPB = 90°
∆CPB एक समकोण त्रिभुज है जिसका कर्ण BC है। तब समकोण ∆CPB को ∠CPB अर्धवृत्त में स्थित होगा जिसका व्यास BC है।
अतः BC को व्यास मानकर खींचा गया वृत्त बिन्दु P (विकर्मों का प्रतिच्छेद बिन्दु) से होकर जाएगा।
इति सिद्धम्.

Ex 10.6 Class 9 गणित Q6. ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है। A, B और C से जाने वाला वृत्त CD (यदि आवश्यक हो तो बढाकर) को E पर प्रतिच्छेद करता है। सिद्ध कीजिए कि AE = AD है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 6
हल-
दिया है: ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है जिसके शीर्षों A, B और C से एक वृत्त खींचा गया है। जो भुजा CD को E पर काटता है।
सिद्ध करना है: AE = AD
उपपत्ति : चूँकि ABCD एक समान्तर चतुर्भुज है,
∠B = ∠D (समान्तर चतुर्भुज के सम्मुख कोण बराबर होते हैं।) ……(1)
चूंकि A, B, C से जाने वाला वृत्त CD को E पर काटता है,
ABCE एक चक्रीय चतुर्भुज है।
बहिष्कोण AED = ∠B ……(2)
समीकरण (1) व (2) से,
∠AED = ∠D (= ∠ADE)
∆ADE में,
∠AED = ∠ADE
∆ADE समद्विबाहु त्रिभुज है जिसमें
AD = AE
इति सिद्धम्.

Ex 10.6 Class 9 गणित Q7. AC और BD एक वृत्त की जीवाएँ हैं जो एक-दूसरे को समद्विभाजित करती हैं। सिद्ध कीजिए-
(i) AC और BD व्यास हैं।
(ii) ABCD एक आयत है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 7
हल-
दिया है: AC तथा BD एक वृत्त की जीवाएँ हैं जो एक-दूसरे को , बिन्दु O पर समद्विभाजित करती हैं।
सिद्ध करना है :
(i) AC तथा, BD वृत्त के व्यास हैं।
(ii) ABCD एक आयत है।
रचना : AB, BC, CD तथा DA को मिलाया।
उपपत्ति :
(i) जीवा AC और BD एक-दूसरे को बिन्दु O पर समद्विभाजित करती हैं।
OA = OB = OC = OD
तब OA, OB, OC और OD एक ऐसे वृत्त की त्रिज्याएँ हैं जिसका केन्द्र O है।
तब, AC = OA + OC = त्रिज्या + त्रिज्या = 2 x त्रिज्या
AC वृत्त का व्यास है।
BD भी O से होकर जाती है, तब BD भी वृत्त का व्यास है।
(ii) चूंकि AC व्यास है, तब ∠B = 90° तथा ∠D = 90°
और BD व्यास है, तब ∠A = 90° तथा ∠C = 90°
तब, ABCD एक ऐसा चतुर्भुज है जिसका प्रत्येक अन्त: कोण 90° है तथा विकर्ण एक-दूसरे को अर्धित करते हैं।
अत: ABCD एक आयत है।
इति सिद्धम्

Ex 10.6 Class 9 गणित Q8. त्रिभुज ABC के कोणों A, B और C के समद्विभाजक उसके परिवृत्त को क्रमशः बिन्दुओं D, E और F पर प्रतिच्छेदित करते हैं।
सिद्ध कीजिए कि ∆DEF के कोण क्रमशः 90° – \(\frac { A }{ 2 }\) , 90° – \(\frac { B }{ 2 }\) और 90° – \(\frac { C }{ 2 }\) है।
हल-
दिया है : ∆ABC के कोणों A, B और C के समद्विभाजक AD, BE व CF त्रिभुज के परिवृत्त को क्रमशः बिन्दुओं D, E व F पर काटते हैं। बिन्दुओं D, E व F से त्रिभुज DEF बनाया गया है।
NCERT Maths Class 9 Hindi Medium Circles Solutions 10.6 8

Ex 10.6 Class 9 गणित Q9. दो सर्वांगसम वृत्त परस्पर बिन्दुओं A और B पर प्रतिच्छेद करते हैं। A से होकर कोई रेखाखण्ड PAQ इस प्रकार खींचा गया है कि P और दोनों वृत्तों पर स्थित हैं। सिद्ध कीजिए कि BP = BQ है।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 9
हल-
दिया है : दो वृत्तों के केन्द्र O1 व O2 हैं और वे बिन्दुओं A और B पर प्रतिच्छेद करते हैं। A से एकं रेखा PAQ खींची गई है जो वृत्तों से बिन्दुओं P और Q पर मिलती है।
सिद्ध करना है: रेखाखण्ड BP = रेखाखण्ड BQ
रचना : जीवा AB तथा त्रिज्याएँ O1A, O1B, O2A तथा O2B खींचीं।
उपपत्ति : चूँकि जीवा AB दोनों वृत्तों में उभयनिष्ठ है और दोनों वृत्त सर्वांगसम हैं।
O1 केन्द्र वाले वृत्त का चाप AB = O2 केन्द्र वाले वृत्त का चाप AB
∠AO1B = ∠AO2B (सर्वांगसम वृत्तों के समान चाप केन्द्र पर समान कोण अन्तरित करते हैं)
∠APB = ∠AQB (परिधि पर अन्तरित कोण)
अब ∆QBP में,
∠APB = ∠AQB (ऊपर सिद्ध हुआ है)
∠BPQ = ∠BQP
अतः BP = BQ (समान भुजाओं की सम्मुख भुजाएँ)
इति सिद्धम्.

Ex 10.6 Class 9 गणित Q10. किसी त्रिभुज ABC में, यदि ∠A को समद्विभाजक तथा BC का लम्ब समद्विभाजक प्रतिच्छेद करें, तो सिद्ध कीजिए कि वे ∆ABC के परिवृत्त पर प्रतिच्छेद करेंगे।
NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 (Hindi Medium) 10.6 10
हल-
दिया है : ∆ABC के आधार BC का लम्ब समद्विभाजक XY है।
ABDC, ∆ABC का परिवृत्त है। लम्ब समद्विभाजक XY परिवृत्त को D पर काटता है। XY, BC को M पर काटता है।
सिद्ध करना है : ∠A का समद्विभाजक भी बिन्दु D से होकर जाएगा। रचना : DB तथा DC को मिलाया।
उपपत्ति : चूँकि XY, BC को लम्ब समद्विभाजक है और यह परिवृत्ते को बिन्दु D पर काटता है।
बिन्दु D, परिवृत्त पर भी है और XY पर भी।
∆BDM और ∆CDM में,
BM = CM (XY, BC का लम्बे समद्विभाजक है)
MD = MD (उभयनिष्ठ)
∠BMD = ∠CMD (XY ⊥ BC)
∆BDM = ∆CDM (भुजा-कोण-भुजा सर्वांगसमता से)
BD = CD (सर्वांगसम त्रिभुजों की संगत भुजाएँ)
बिन्दु D, परिवृत्त पर भी स्थित है।
परिवृत्त में,
जीवा BD = जीवा CD
चाप BD = चाप CD (समान चाप किसी वृत्त की समान जीवाएँ काटते हैं)
चाप BD द्वारा बिन्दु A पर अन्तरित कोण = चाप CD द्वारा बिन्दु A पर अन्तरित कोण
∠BAD = ∠CAD
AD, ∠A का समद्विभाजक है।
अत: ∠A का समद्विभाजक AD भी बिन्दु D से होकर जाता है।
इति सिद्धम्.

Hope given NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 9 Maths Chapter 10 Circles (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

विप्लव गायन NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20

Class 7 Hindi Chapter 20 विप्लव गायन Textbook Questions and Answers

कविता से

प्रश्न 1.
‘कण-कण में है व्याप्त वही स्वर…..कालकूट फणि की चिंतामणि’
(क) वही स्वर, वही ध्वनि एवं वही तान किसके लिए किस भाव के लिए प्रयुक्त हुआ है ?
(ख) वही स्वर, वही ध्वनि एवं वही तान से संबंधित भाव का ‘रुद्ध-गीत की क्रुद्ध तान है/ निकली मेरी अंतरतर से’-पंक्तियों से क्या कोई संबंध बनता है?
उत्तर:
(क) वही स्वर, वही ध्वनि एवं वही तान क्रांति के लिए प्रयुक्त हुआ है।
(ख) इस भाव का संबंध इन पक्तियों से है क्योंकि क्रांति गीत का उद्भव कवि के उस कंठ से हुआ है जो अब तक किसी कारणवश अवरुद्ध था।

प्रश्न 2.
नीचे दी गई पंक्तियों का भाव स्पष्ट कीजिए-
‘सावधान! मेरी वीणा में….दोनों मेरी ऐंठी हैं।’
उत्तर:
इन पंक्तियों के माध्यम से कवि कहना चाहता है कि शोषण करने वालो अब सावधान हो जाओ! अब मेरी वीणा से शृंगार गीत के स्वर न निकल कर क्रांति की चिंगारियाँ निकल रही हैं। अब मेरी अँगुलियों में कोमलता नहीं रही जो मधुर गीतों की धुन निकाल सके।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन

कविता से आगे

प्रश्न 1.
स्वाधीनता संग्राम के दिनों में अनेक कवियों ने स्वाधीनता को मुखर करने वाली ओजपूर्ण कविताएँ लिखीं। माखनलाल चतुर्वेदी, मैथिलीशरण गुप्त और सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ की ऐसी कविताओं की चार-चार पंक्तियाँ इकट्ठी कीजिए जिनमें स्वाधीनता के भाव ओज से मुखर हुए हैं?
उत्तर:
माखन लाल चतुर्वेदी

चाह नहीं में सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊँ,
चाह नहीं प्रेमी-माला में
बिंध प्यारी को ललचाऊँ
चाह नहीं, सम्राटों के शव
पर हे हरि, डाला जाऊँ
चाह नहीं, देवों के सिर पर
चढूँ, भाग्य पर इठलाऊँ
मुझे तोड़ लेना, वनमाली
उस पथ में तुम देना फेंक,
मातृभूमि पर शीश चढ़ाने
जिस पथ जावें वीर अनेक

मैथिलीशरण गुप्त

“नीलाम्बर परिधान हरित पट पर सुन्दर है,
सूर्य चन्द्र युग मुकुट मेखला रत्नाकर है।
नदियाँ प्रेम-प्रवाह फूल तारे मंडन है,
बन्दीजन खग वृन्द, शेष फन सिंहासन है।
करते अभिषेक पयोद हैं,
बलिहारी इस वेष की :
हे मातृभूमि : तू सत्य ही,
सगुण मूर्ति सर्वेश की।

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला

“सिंही की गोद में से छीनते हैं शिशु कौन ?
मौन भी क्या रहती वह रहते प्राण ?
रे अज्ञान
एक मेष माता ही
रहती है निर्निमेष
दुर्बल वह-
छिनती सन्तान जब
जन्म भर अपने अभिशप्त
तप्त आँसू बहाती है।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
कविता के मूलभाव को ध्यान में रखते हुए बताइए इसका शीर्षक ‘विप्लव-गायन’ क्यों रखा गया होगा?
उत्तर:
विप्लव’ का अर्थ क्रांति होता है। कवि अपने गीतों से क्रांति लाना चाहता है। वह अन्य कवियों को भी ऐसे गीत लिखने के लिए कहता है जो समाज में क्रांति ला सकें। इसलिए इस कविता का शीर्षक उचित ही रखा गया है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन

भाषा की बात

प्रश्न 1.
कविता में दो शब्दों के मध्य (-) का प्रयोग किया गया है, जैसे-‘जिससे उथल-पुथल मच जाए’ एवं ‘कण-कण में है व्याप्त वही स्वर’। इन पंक्तियों को पढ़िए और अनुमान लगाइए कि कवि ऐसा प्रयोग क्यों करते हैं?
उत्तर:
ऐसा कई कारणों से होता है :
1. जहाँ पर एक ही शब्द बार-बार आए वहाँ (-) का प्रयोग होता है। पुनरुक्ति होने से शब्द-सौन्दर्य बढ़ता है। (4) सामासिक शब्दों जैसे ‘रात-दिन’ आदि में भी उनको अलग करने के लिए (-) का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2.
कविता में, । आदि जैसे विराम चिह्नों का उपयोग रुकने, आगे-बढ़ने अथवा किसी खास भाव को अभिव्यक्त करने के लिए किया जाता है। कविता पढ़ने में इन विराम चिह्नों का प्रभावी प्रयोग करते हुए काव्य पाठ कीजिए। गद्य में आमतौर पर है शब्द का प्रयोग वाक्य के अंत में किया जाता है, जैसे-देशराज जाता है। अब कविता की निम्न पंक्तियों को देखिए-
‘कण-कण में है व्याप्त….वही तान गाती रहती है,
इन पंक्तियों में है शब्द का प्रयोग अलग-अलग जगहों पर किया गया है। कविता में अगर आपको ऐसे अन्य प्रयोग मिलें तो उन्हें छाँटकर लिखिए।
उत्तर:
कंठ रुका है महानाश का
× × × ×
टूटी है मिज़राबें
× × ×
रोम-रोम गाता है वह ध्वनि

प्रश्न 3.
निम्न पंक्तियों को ध्यान से देखिए-
‘कवि कुछ ऐसी तान सुनाओ….एक हिलोर उधर से आए,’
इन पंक्तियों के अंत में आए, जाए जैसे तुक मिलाने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है। इसे तुकबंदी या अंत्यानुप्रास कहते हैं। कविता से तुकबंदी के और शब्द/पद छाँटकर लिखिए। तुकबंदी के इन छाँटे गए शब्दों से अपनी कविता बनाने की कोशिश कीजिए/कविता पढ़िए।
उत्तर:
तुक बंदी वाले शब्द
आए, जाए बैठी है, ऐंठी है।
दिन भर से यूँ बैठी है।
लगता है यह ऐंठी है।
अब वह न गीत सुनाती है।
न किसी का मन बहलाती है।

काव्यांशों की सप्रसंग व्याख्या एवं अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

1. कवि, कुछ ……………………. मेरी ऐंठी हैं।

शब्दार्थ : तान-स्वर लहरी; हिलोर-लहर; मिज़राबें-वीणा के तारों को छेड़ने के लिए अंगुली में पहने जाने वाला छल्ला।

शब्दार्थ- प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग 2’ में संकलित कविता ‘विप्लव-गायन’ से लिया गया है। जिसके कवि ‘बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’ जी हैं। कवि ने इन पक्तियों में अन्य कवियों से अपनी कविताओं के माध्यय से समाज में क्रांति लाने का आह्वान किया है।

व्याख्या- कवि सरस्वती की उपासना करने वालों को अर्थात् कवियों का आह्वान करते हुए उनसे कह रहा है कि आप अपने कंठ से अब ऐसी कविताएँ सुनाओ जो समाज में उथल-पुथल मचा दें क्योंकि कवि अपनी कविताओं से समाज में क्रांति ला सकता है। क्रांति की लहरें समाज में सभी ओर से उठनी चाहिए तभी सभी लोग क्रांति में अपना योगदान दे पाएंगे। सभी लोगों को, आज जागृत करने की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कवि समाज का शोषण करने वालों को सावधान करते हुए कहता है कि अब मेरी वीणा से शृंगार गीत की धुन नहीं निकल रही है अब तो इससे क्रांति की चिंगारियाँ निकलने लगी हैं। ये चिंगारियाँ सब कुछ भस्म कर देने की शक्ति रखती हैं। कवि कहता है कि अब वीणावादक अर्थात् कवि की मिजराजें टूट गई हैं और अंगुलियाँ अकड़ गई हैं। अब इनमें इतनी कठोरता आ गई है कि कोमल स्वर की अपेक्षा करना व्यर्थ है। कठोर चीज जब तार से टकराएगी तो चिंगारियाँ ही निकलेंगी। कवि की यही स्थिति है। अब उसकी वीणा से क्रांति के स्वर निकल रहे हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि किससे क्या आह्वान कर रहा है?
उत्तर:
कवि अन्य कवियों से यह आह्वान कर रहा है कि आप अपनी कविताओं के माध्यम से इस सोए हुए समाज की जड़ता को दूर करने के लिए क्रांति कर दे।

प्रश्न 2.
कवि समाज में उथल-पुथल क्यों मचाना चाहता है?
उत्तर:
कवि समाज में क्रांति लाने के लिए उथल-पुथल मचाना चाहता है। उथल-पुथल मचेगी तभी लोगों की नींद खुलेगी और समाज से शोषकों का नाश होगा।

प्रश्न 3.
कवि किसको क्यों सावधान कर रहा है?
उत्तर:
कवि शोषण करने वालों को सावधान कर रहा है कि जो अब तक कवियों से शृंगार गीत सुनते आए हैं कवि उन्हें बताना चाहता है कि अब उनकी वीणा से चिंगारियाँ निकल रही हैं और उनके कंठ से शृंगार गीतों के स्थान पर क्रांति गीत के बोल निकल रहे है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन

2. कंठं रुका है …………………… अंतरतर से।

शब्दार्थ : महानाश-महा विनाश / पूरी बर्बादी; मारक गीत-मारने वाला गीत; रुद्ध-रुकना; हृत्तल-हृदय तल में / हृदय में; क्षुब्ध-कुपित; दग्ध-जलना; ज्वलंत-जलता हुआ; क्रुद्ध-क्रोधित; अंतरतर-हृदय की गहराइयाँ।

प्रसंग- प्रस्तुत काव्यांश हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ में संकलित कविता ‘विप्लव-गायन’ से अवतरित है जिसके कवि ‘बालकृष्ण शर्मा नवीन’ जी हैं। कवि ने इन पंक्तियों में अपनी कविताओं के माध्यम से समाज में फैली कुरीतियों को भस्म करने के लिए एवं समाज के नव- निर्माण के लिए क्रांति का आह्वान किया है।

व्याख्या- कवि कहता है कि अब तक मेरा कंठ रुका हुआ था मैं चाहकर भी महाविनाश का मारक गीत लिखने में अपने को असमर्थ पाता था परन्तु अब ऐसा नहीं है। अब मेरे हृदय में आक्रोश एवं घृणा के भाव उत्पन्न हो गए हैं इसलिए मैंने क्रांति के गीत लिखने का निश्चय कर लिया है। मेरे गीतों से क्रांति की जो ज्वाला निकलेगी वह सभी तरह के झाड़-झंकाड़ अर्थात् समाज के लिए घातक रूढ़ियों और परंपराओं को जलाकर भस्म कर देगी। अब तक मेरे मन में क्रांति का जो गीत रुका हुआ था वह अब ज्वाला के रूप में प्रकट होगा। हृदय की गहराइयों से निकलने वाला मेरा यह गीत मधुर और कोमल न होकर क्रांति की ज्वाला को भड़काने वाला होगा।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कवि महानाश का मारक गीत क्यों नहीं लिख पा रहा था ?
उत्तर:
कवि कहता है कि पहले उसका कंठ रुका हुआ था वह चाहकर भी ऐसा गीत नहीं लिख सकता था जो समाज में उथल-पुथल मचा सके।

प्रश्न 2.
कवि के हृदय में अब कैसी आग लगी हुई है ?
उत्तर:
कवि के हृदय में वर्तमान शासन के प्रति गुस्सा है। कवि एक प्रकार का युद्ध छेड़ना चाहता है। वह चाहता है कि सभी लोगों के हृदय से ऐसी ज्वाला भड़के जिससे समाज में व्याप्त रूढ़ियाँ एवं दुर्गुण भस्म हो जाएँ।

प्रश्न 3.
झाड़-झंकाड़ से कवि का क्या आशय है। ये किस प्रकार बाधक हैं?
उत्तर:
झाड़-झंकाड़ से कवि का आशय समाज में फैली बुराइयों व रूढ़ियों से है। जिस प्रकार झाड़ झंकाड़ जमीन की उर्वरा शक्ति का उपयोग नहीं होने देते उसी प्रकार समाज में फैली बुराइयाँ समाज का विकास नहीं होने देतीं।

प्रश्न 4.
कवि के हृदय की गहराइयों से अब कैसा स्वर निकल रहा है ?
उत्तर:
कवि के हृदय की गहराइयों से अब क्रोध भरी तान निकल रही है। अब तक इनके गीत रुद्ध थे। कवि चाहकर भी क्रांति गीत नहीं लिख पा रहे थे। अब ऐसा नहीं है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन

3. कण-कण में है ………………….. आया हूँ।

शब्दार्थ : व्याप्त-समाया हुआ; कालकूट-विष; फणि-शेषनाग; भ्रू-विलास-भौंहे टेढ़ी होना, क्रोध करना; पोषक-पोषित करने वाला/पालने वाला; परख-जाँच।

प्रसंग- प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारी पाठ्यपुस्तक ‘वसंत भाग-2’ में संकलित कविता ‘विप्लव-गायन’ से ली गई हैं जिसके रचयिता ‘बालकृष्ण शर्मा नवीन’ जी हैं। कवि ने अपने कंठ से निकले क्रांति गीत की व्यापकता के बारे में बताया है।

व्याख्या- कवि कहता है कि मेरे कंठ से निकला गीत बहुत व्यापक है, वह सारे संसार के कण-कण में समाया हुआ है। सभी लोगों का रोम-रोम इस क्रांति गीत को गाता है। जो तान मैंने छेड़ी है सभी लोग उसी तान में इस गीत को गाते हैं। इस गीत को गाने वाले प्राणी केवल मनुष्य ही नहीं बल्कि भंयकर विष को धारण करने वाला शेषनाग भी अपने सिर पर रखी चिंतामणि के माध्यम से इस गीत को गा रहा है। शेषनाग ऐसा करके क्रांति का आह्वान कर रहा है। कवि इस दृश्य को देखकर समझ गया है कि इस जीवन में क्या राज़ छिपा है। कवि जान गया है कि क्रोध में ही महानाश पोषक सूत्र होते हैं। कवि ने इस बात की जाँच अच्छी प्रकार कर ली है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
कण-कण में कौन-सा स्वर व्याप्त है ?
उत्तर:
कवि कहता है कि जो क्रांति गीत मेरे कंठ से निकला है वह पूरे संसार के कण-कण में व्याप्त है।

प्रश्न 2.
शेषनाग की चिंतामणि क्या संदेश देती है?
उत्तर:
शेषनाग की चिंतामणि क्रांति का संदेश दे रही है वह भी अपनी चमक बिखेर कर क्रांति फैलाना चाहती है।

प्रश्न 3.
कवि क्या राज समझ गया है ?
उत्तर:
कवि यह राज़ समझ गया है कि बिना क्रोध के अर्थात् टेढ़ी भौंहें किए क्रांति नहीं आती। विनम्रता दिखाना कायरता मानी जाती है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 20 विप्लव गायन Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

आश्रम का अनुमानित व्यय NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19

Class 7 Hindi Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय Textbook Questions and Answers

लेखा-जोखा

प्रश्न 1.
हमारे यहाँ बहुत से काम लोग खुद नहीं करके किसी पेशेवर कारीगर से करवाते हैं। गाँधी जी छेनी, हथौड़े, बसूले क्यों खरीदना चाहते होंगे?
उत्तर:
गाँधी जी कुटीर उद्योग, लघु उद्योग को बढ़ावा देना चाहते थे। वे चाहते थे कि सभी लोग स्वावलंबी बनें और अपनी आवश्यकताओं को स्वयं मिलजुल कर पूरा करें। ऐसा करने से समाज का विकास होता है। बेरोजगारी कम होती है। सारा काम सभी आदमियों में बराबर बँट जाता है। अपने हाथ से काम करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, हम अपनी मूलभूत आवश्यकताएँ स्वयं पूरी कर सकते हैं। गाँधी जी ऐसा करके सभी को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना चाहते थे।

प्रश्न 2.
गाँधी जी ने अखिल भारतीय कांग्रेस सहित कई संस्थाओं व आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनकी जीवनी या उन पर लिखी गई किताबों से उन अंशों को चुनिए जिनसे हिसाब-किताब के प्रति गाँधी जी की चुस्ती का पता चलता है?
उत्तर:
छात्र गाँधी जी के जीवन से संबंधित पुस्तकें पढ़ें एवं उनसे उन अंशों को चुनें जिनसे हिसाब-किताब के प्रति गाँधी जी की चुस्ती का पता चलता है।

प्रश्न 3.
मान लीजिए, आपको कोई बाल आश्रम खोलना है। इस बजट से प्रेरणा लेते हुए उसका अनुमानित बजट बनाइए। इस बजट में दिए गए किन-किन मदों पर आप कितना खर्च करना चाहेंगे। किन नयी मदों को जोड़ना-हटाना चाहेंगे?
उत्तर:
आश्रम के लिए भवन एवं ज़मीन – 20 लाख रुपये
बालकों के लिए पाठ्य पुस्तकें – 50 हजार रुपये
पुस्तकालय के लिए पुस्तकें – 2 लाख रुपये
बच्चों के वस्त्रों पर खर्च – 50 हजार रुपये
आश्रम के लिए बिस्तरों पर खर्च – 1 लाख रुपये
खाने पर खर्च – 20 हजार रुपये
आश्रम के रखरखाव पर खर्च – 20 हजार रुपये

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

प्रश्न 4.
आपको कई बार लगता होगा कि आप कई छोटे-मोटे काम (जैसे-घर की पुताई, दूध दुहना, खाट बुनना) करना चाहें तो कर सकते हैं। ऐसे कामों की सूची बनाइए, जिन्हें आप चाहकर भी नहीं सीख पाते। इसके क्या कारण रहे होंगे? उन कामों की सूची भी बनाइए, जिन्हें आप सीखकर ही छोड़ेंगे।
उत्तर:
कार्यकारण
खाना बनाना – लड़कों को घर में खाना बनाना नहीं सिखाया जाता
कपड़े धोना – यह काम भी औरतों का माना जाता है
सिलाई का काम – सिखाने वाला नहीं मिला
मकान बनाना – घर के लोग करने नहीं देते
घर में सफेदी, रंग-रोगन करना – यह काम मजदूरों से ही करवाया जाता है।
इन सभी कार्यों को आसानी से किया जा सकता है। मैं भी इन कार्यों को कर सकता हूँ।

प्रश्न 5.
इस अनुमानित बजट को गहराई से पढ़ने के बाद आश्रम के उद्देश्यों और कार्यप्रणाली के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाए जा सकते हैं?
उत्तर:
इस बजट को देखकर आश्रम के उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली स्पष्ट हो जाती है। जो इस प्रकार है-

  1. गाँधी जी सभी को स्वावलंबी बनाना चाहते थे।
  2. वे लघु उद्योगों के पक्षधर थे। उनका मानना था कि यदि लोग आपस में मिल-जुल कर छोटे-छोटे कार्य स्वयं करें तो इससे समाज का विकास होगा और परस्पर सहयोग की भावना बढ़ेगी।
  3. गाँधी जी लोगों को यह बताना चाहते थे कि हम किस प्रकार सीमित संसाधनों में भी विकास कर सकते थे।
  4. गाँधी जी यह संदेश देना चाहते थे कि कार्य कोई छोटा या बड़ा नहीं होता।
  5. ऐसा करके उन्होंने श्रम की महत्ता बताई।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
अनुमानित शब्द अनुमान में इत प्रत्यय जोड़कर बना है। इत प्रत्यय जोड़ने पर अनुमान का न नित में परिवर्तित हो जाता है। नीचे-इत प्रत्यय वाले कुछ और शब्द लिखे हैं। उनमें मूल शब्द पहचानिए और देखिए कि क्या परिवर्तन हो रहा है-
प्रमाणित, व्यथित, द्रवित, मुखरित
झंकृत, शिक्षित, मोहित, चर्चित
उत्तर:
प्रमाणित – प्रमाण + इत
व्यथित – व्यथा + इत
द्रवित – द्रव + इत
मुखरित – मुखर + इत
शिक्षित – शिक्षा + इत
मोहित – मोह + इत
चर्चित – चर्चा + इत

प्रश्न 2.
इत प्रत्यय की भाँति इक प्रत्यय से भी शब्द बनते हैं और तब शब्द के पहले अक्षर में भी परिवर्तन हो जाता है, जैसे-सप्ताह + इक = साप्ताहिक। नीचे इक प्रत्यय से बनाए गए शब्द दिए गए हैं। इनमें मूल शब्द पहचानिए और देखिए कि क्या परिवर्तन हो रहा है-
मौखिक, संवैधानिक, प्राथमिक, नैतिक, पौराणिक, दैनिक
उत्तर:
मौखिक – मुख + इक
सवैधानिक – संविधान + इक
प्राथमिक – प्रथम + इक
नैतिक – नीति + इक
पौराणिक – पुराण + इक
दैनिक – दिन + इक

प्रश्न 3.
बैलगाड़ी और घोडागाड़ी शब्द दो शब्दों को जोड़ने से बने हैं। इसमें दूसरा शब्द प्रधान है, यानी शब्द का प्रमुख अर्थ दूसरे शब्द पर टिका है। ऐसे समास को तत्पुरुष समास कहते हैं। ऐसे छह शब्द और सोचकर लिखिए और समझिए कि उनमें दूसरा शब्द प्रमुख क्यों है?
उत्तर:
रेलगाड़ी – रेल की पटरी पर चलने वाली गाड़ी
राष्ट्रपति – राष्ट्र का पति
राजपुत्र – राजा का पुत्र
तुलसीकृत – तुलसी द्वारा कृत
विद्याहीन – विद्या से हीन
घुड़सवार – घोड़े का सवार

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

घरेलू सामान की सूची

चार पतीले-चालीस आदमियों का खाना बनाने के योग्य; दो छोटी पतीलियाँ- दस आदमियों के योग्य; तीन पानी भरने के पतीले या ताँबे के कलशे; चार मिट्टी के घड़े चार तिपाइयाँ; एक कढ़ाई; दस रतल खाना पकाने योग्य; तीन कलछियाँ, दो आटा गूंधने की परातें; एक पानी गरम करने का बड़ा पतीला; तीन केतलियाँ; पाँच बाल्टियाँ या नहाने का पानी रखने के बरतन; पाँच पतीले के ढक्कन; पाँच अनाज रखने के बरतन; तीन तइयाँ, दस थालियाँ; दस कटोरियाँ, दस गिलास, दस प्याले, चार कपड़े धोने के टब, दो छलनियाँ, एक पीतल की छलनी; तीन चक्कियाँ; दस चम्मच; एक करछा; एक इमामदस्ता-मूसली; तीन झाडू, छह कुर्सियाँ, तीन मेजें; छह किताबें रखने की अलमारियाँ, तीन दवातें; छह काले तख्ने; छह रैक; तीन भारत के नक्शे; तीन दुनिया के नक्शे; दो बंबई अहाते के नक्शे; एक गुजरात का नक्शा, पाँच हाथकरघे; बढ़ई के औज़ार, मोची के औज़ार; खेती के औज़ार; चार चारपाइयाँ, एक गाड़ी; पाँच लालटेन; तीन कमोड; दस गद्दे; तीन चैंबर पॉट; चार सड़क की बत्तियाँ। (वैशाख बदी तेरह, मंगलवार, 11 मई, 1915)

  • चौके का सामान
  • एक बैलगाड़ी या घोड़गाड़ी
  • एक वर्ष के लिए खाने का खर्च-छह हजार रुपया

मेरा खयाल है कि हमें लुहार और राजमिस्त्री के औजारों की भी जरूरत होगी। दूसरे बहुत से औजार भी चाहिए, किंतु इस हिसाव से मैंने उनका खर्च और शिक्षण-संबंधी सामान का खर्च शामिल नहीं किया है। शिक्षण के सामान में पाँच-छह देशी हथकरघों की आवश्यकता होगी। अहमदाबाद में स्थापित आश्रम का संविधान स्वयं गाँधी जी ने तैयार किया था। संविधान के मसविदे से पता चलता है कि वह भारतीय जीवन का निर्माण किस प्रकार करना चाहते थे।

शब्दार्थ : अनुमानित-अंदाजे से; अलावा-अतिरिक्त; एरन-लोहा गर्म करने की भट्टी को हवा देने वाली मशीन; स्थानीय-स्थान विशेष से संबंधित (Local); खयाल-विचार।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

मुझे मालूम हुआ है ………………… अनुमान में भूलें भी हो सकती हैं।

प्रश्न 1.
कौन किस प्रयोग की बात कह रहा है?
उत्तर:
महात्मा गाँधी जी अहमदाबाद में आश्रम की स्थापना कर उसे प्रयोग के तौर पर चलाना चाहते हैं जहाँ सभी सामूहिक रूप से रह सकें।

प्रश्न 2.
गाँधी जी अहमदाबाद से क्या अपेक्षा करते हैं?
उत्तर:
गाँधी जी चाहते थे कि अहमदाबाद आश्रम का ऊपर बताया खर्च उठाए और पूरी ज़मीन व मकान सभी को दे।

प्रश्न 3.
गाँधी जी स्वयं कौन-सा खर्च उठाने की बात कहते हैं?
उत्तर:
गाँधी जी स्वयं खाने का खर्च उठाने की बात कहते हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय

आश्रम का अनुमानित व्यय Summary

पाठ का सार

दक्षिण अफ्रीका से लौटकर गाँधी जी ने अहमदाबाद में एक आश्रम की स्थापना की, उसके प्रारंभिक सदस्यों तथा सामान आदि का विवरण इस पाठ में है। आरंभ में संस्था (आश्रम) में चालीस लोग होंगे। कुछ समय में इस संख्या के पचास हो जाने की संभावना है। – हर महीने औसतन दस अतिथियों के आने की संभावना है। इनमें तीन या पाँच सपरिवार होंगे, इसलिए स्थान की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि परिवार वाले लोग अलग रह सकें और शेष एक साथ।

इसको ध्यान में रखते हुए तीन रसोईघर हों और मकान कुल पचास हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने तो सब लोगों के लायक जगह हो जाएगी। इसके अलावा तीन हजार पुस्तकें रखने लायक पुस्तकालय और अलमारियाँ होनी चाहिए।

कम-से-कम पाँच एकड़ जमीन खेती करने के लिए चाहिए, जिसमें कम-से-कम तीस लोग काम कर सकें, इतने खेती के औजार चाहिए। इनमें कुदालियों, फावड़ों और खुरपों की ज़रूरत होगी।

बढ़ईगिरी के निम्नलिखित औज़ार भी होने चाहिए-पाँच बड़े हथौड़े, तीन बसूले, पाँच छोटी हथौड़ियाँ, दो एरन, तीन बम, दस छोटी-बड़ी छेनियाँ, चार रंदे, एक सालनी, चार केतियाँ, चार छोटी-बड़ी बेधनियाँ, चार आरियाँ, पाँच छोटी-बड़ी संडासियाँ, बीस रतल कीलें-छोटी और बड़ी, एक मोंगरा (लकड़ी का हथौड़ा), मोची के औज़ार।

मेरे अनुमान से इन सब पर कुल पाँच रुपया खर्च आएगा।
रसोई के लिए आवश्यक सामान पर एक सौ पचास रुपये खर्च आएगा।
स्टेशन दूर होगा तो सामान को या मेहमानों को लाने के लिए बैलगाड़ी चाहिए।

मैं खाने का खर्च दस रुपये मासिक प्रति व्यक्ति लगाता हूँ। मैं नहीं समझता कि हम यह खर्च पहले वर्ष में निकाल सकेंगे। वर्ष में औसतन पचास लोगों का खर्च छह हजार रुपये आएगा।

यदि अहमदाबाद सब खर्च उठाए तो विभिन्न मदों में खर्च इस तरह होगा-

  • किराया-बंगला और खेत की ज़मीन
  • किताबों की अलमारियों का खर्च
  • बढ़ई के औज़ार
  • मोची के औज़ार

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 19 आश्रम का अनुमानित व्यय Read More »

MCQ Questions for Class 11 Physics Chapter 5 Laws of Motion with Answers

Students are advised to practice the NCERT MCQ Questions for Class 11 Physics Chapter 5 Laws of Motion with Answers Pdf free download is available here. MCQ Questions for Class 11 Physics with Answers are prepared as per the Latest Exam Pattern. Students can solve these Laws of Motion Class 11 MCQs Questions with Answers and assess their preparation level.

Laws of Motion Class 11 MCQs Questions with Answers

Solving the Laws of Motion Multiple Choice Questions of Class 11 Physics Chapter 5 MCQ can be of extreme help as you will be aware of all the concepts. These MCQ Questions on Laws of Motion Class 11 with answers pave for a quick revision of the Chapter thereby helping you to enhance subject knowledge. Have a glance at the MCQ of Chapter 5 Physics Class 11 and cross-check your answers during preparation.

Question 1.
A spring balance is attached to the ceiling of a lift. A man hangs his bag on the spring and the spring reads 49 N, when the lift is stationary. If the lift moves downwards with an acceleration of 5 m/s, the reading of the spring balance will be
(a) 15 N
(b) 24 N
(c) 49 N
(d) 74 N

Answer

Answer: (b) 24 N


Question 2.
Two forces 6 N and 8 N act at a point O. If the angle between the lines of action of the force is 90°, then their resultant is
(a) 14 N
(b) 12 N
(c) 10 N
(d) 48 N

Answer

Answer: (c) 10 N


Question 3.
A body of mass 15 kg moving with a velocity of 10 m/s has its velocity reduced to 6 m/s in two seconds. The force that produced this change in velocity is
(a) 60 N
(b) 30 N
(c) 45 N
(d) 20 N

Answer

Answer: (b) 30 N


Question 4.
The frame of reference attached to a satellite of the earth is
(a) an inertial frame
(b) an absolute frame at rest with respect to the stars
(c) a non – inertial frame
(d) a gravitational frame

Answer

Answer: (c) a non – inertial frame


Question 5.
A machine gun fires a bullet of mass 40 g with a velocity of 1200 ms-1. The man holding it can exert a maximum force on 144 N on the gum. How many bullets can he fire per second at the most?
(a) one
(b) four
(c) two
(d) three

Answer

Answer: (d) three


Question 6.
A block of mass M is placed on a flat surface. A force is applied to move it parallel to the surface. The frictional force f developed is proportional to the
(a) square of the mass of the body
(b) mass of the body
(c) reciprocal of the mass of the body
(d) reciprocal of the square of the body

Answer

Answer: (b) mass of the body


Question 7.
A passenger in a moving bus is thrown forward when the bus is suddenly stopped. This is explained
(a) by Newtons first law
(b) by Newtons second law
(c) by Newtons third law
(d) by the principle of conservation of momentum

Answer

Answer: (a) by Newtons first law


Question 8.
A rocket with a lift-off mass of 3.5 × 10 kg is blasted upwards with an acceleration of 10 m/s². The initial thrust of the blast is (take g = 10 m/s²)
(a) 1.75 × 105N
(b) 3.5 × 105N
(c) 7.0 × 105N
(d) 14 .0 × 105N

Answer

Answer: (c) 7.0 × 105N


Projectile motion calculator finds the initial and final velocity, initial and final height, maximum height, horizontal distance

Question 9.
A gun of mass 1000 kg fires a projectile of mass 1 kg with a horizontal velocity of 100 m/s. The velocity of recoil of the gun in the horizontal direction is
(a) 5 m/s
(b) 0.1 m/s
(c) 15 m/s
(d) 20 m/s

Answer

Answer: (b) 0.1 m/s


Question 10.
A body is sliding down a rough inclined plane which makes an angle of 30 degree with the horizontal. If the co-efficient of friction is 0.26, the acceleration in m/s² is
(a) 1.95
(b) 2.78
(c) 3.47
(d) 4.6

Answer

Answer: (b) 2.78


Question 11.
A block of mass M is placed on a flat surface. A force is applied to move it parallel to the surface. The frictional force f developed is proportional to the
(a) square of the mass of the body
(b) mass of the body
(c) reciprocal of the mass of the body
(d) reciprocal of the square of the body

Answer

Answer: (b) mass of the body


Question 12.
A force of 12 N acts on a body of mass 2 kg. The acceleration produced on the body is
(a) 24 m/s²
(b) 6 m/s²
(c) 14 m/s²
(d) 10 m/s²

Answer

Answer: (b) 6 m/s²


Question 13.
The mass of a body is 2 kg. It weight is
(a) 19.6 N
(b) 20 N
(c) 30 N
(d) 40 N

Answer

Answer: (a) 19.6 N


Question 14.
A gun of mass 1000 kg fires a projectile of mass 1 kg with a horizontal velocity of 100 m/s. The velocity of recoil of the gun in the horizontal direction is
(a) 5 m/s
(b) 0 .1 m/s
(c) 15 m/s
(d) 20 m/s

Answer

Answer: (b) 0 .1 m/s


Question 15.
A body of mass 15 kg moving with a velocity of 10 m/s has its velocity reduced to 6 m/s in two seconds. The force that produced this change in velocity is
(a) 60 N
(b) 30 N
(c) 45 N
(d) 20 N

Answer

Answer: (b) 30 N


Question 16.
A heavy uniform chain lies on horizontal table top. If the coefficient of friction between the chain and the table surface is 0.25, then the maximum fraction of the length of the chain that can hang over the edge of the table is
(a) 20%
(b) 25%
(c) 30%
(d) 35%

Answer

Answer: (a) 20%


Question 17.
A body is sliding down a rough inclined plane which makes an angle of 30 degree with the horizontal. If the co-efficient of friction is 0.26, the acceleration in m/s² is
(a) 1.95
(b) 2.78
(c) 3.47
(d) 4.6

Answer

Answer: (b) 2.78


Question 18.
The mass of a body which is equal to the ratio of the force acting on a body to the acceleration produced in the body is
(a) the gravitational mass
(b) the electromagnetic mass
(c) the internal mass
(d) the inertial mass

Answer

Answer: (d) the inertial mass


Question 19.
A machine gun fires a bullet of mass 40 g with a velocity of 1200 ms-1. The man holding it can exert a maximum force on 144 N on the gum. How many bullets can he fire per second at the most?
(a) one
(b) four
(c) two
(d) three

Answer

Answer: (d) three


Question 20.
A passenger in a moving bus is thrown forward when the bus is suddenly stopped. This is explained
(a) by Newtons first law
(b) by Newtons second law
(c) by Newtons third law
(d) by the principle of conservation of momentum

Answer

Answer: (a) by Newtons first law


Hope the information shared regarding the NCERT MCQ Questions for Class 11 Physics Chapter 5 Laws of Motion with Answers Pdf free download is true and genuine as far as our knowledge is concerned. If you feel any information regarding CBSE Class 11 Physics Laws of Motion MCQs Multiple Choice Questions with Answers is missing do reach us and we will look into it and add it accordingly.

MCQ Questions for Class 11 Physics Chapter 5 Laws of Motion with Answers Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18

Class 7 Hindi Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज Textbook Questions and Answers

साक्षात्कार से

प्रश्न 1.
साक्षात्कार पढ़कर आपके मन में धनराज पिल्लै की कैसी छवि उभरती है? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
साक्षात्कार पढ़कर हमारे मन में धनराज पिल्लै की एक जुझारू व्यक्ति की छवि उभरती है। गरीबी ने उनको और भी अधिक संघर्ष करने वाला बना दिया। अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण उनको कोई भी चीज़ आसानी से नहीं प्राप्त हुई इस कारण उनका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया। वे सच बोलने वाले व्यक्ति हैं उनके मन में जो बात आती है वे सीधे-सीधे शब्दों में कह डालते हैं। उनकी माँ को इनके पालन-पोषण के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा जिस कारण से ये तुनकमिज़ाज बन गए। परन्तु ये बहुत ही भावुक किस्म के इंसान हैं।

प्रश्न 2.
धनराज पिल्लै ने जमीन से उठकर आसमान का सितारा बनने तक की यात्रा तय की है। लगभग सौ शब्दों में इस सफर का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
धनराज पिल्लै बहुत ही गरीब परिवार से थे। अपने भाइयों को हॉकी खेलते देखकर उनमें भी हॉकी खेलने की दिलचस्पी बढ़ी। उनके पास हॉकी खरीदने के लिए भी पैसा नहीं था। 16 वर्ष की उम्र में उनको जूनियर राष्ट्रीय हॉकी टीम के लिए चुन लिया गया। 1986 में उनको सीनियर टीम में चुना गया। 1988 में ओलंपिक खेलों के लिए न चुने जाने पर इनको बहुत निराशा हुई। एक साल बाद इनको ऑलविन एशिया कप के लिए चुन लिया गया। तब से अब तक इनका सफर लगातार जारी है। इनको अपने जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ा। इनको आसानी से कुछ नहीं मिला। अंतर्राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी होते हुए भी ये लोकल ट्रेन से सफर करते रहे क्योंकि इनकी टैक्सी में चलने की हैसियत नहीं थी। विदेशों में खेलकर और एक-एक पैसा जोड़कर इन्होंने अपनी बहिन की शादी की। अपनी कमाई से सन 2000 में इन्होंने कार खरीदी। ये भारतीय टीम के कप्तान भी रहे। इनका जीवन संघर्षों की कहानी है।

प्रश्न 3.
‘मेरी माँ ने मुझे अपनी प्रसिद्धि को विनम्रता-से सँभालने की सीख दी है’-धनराज पिल्लै की इस बात का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
धनराज पिल्लै के इस कथन का अर्थ यह है कि धनराज की माँ ने बहुत गरीबी देखी इसलिए उनको इस बात का अहसास था कि समृद्धि में अहंकार नहीं करना चाहिए। विनम्र बनकर ही उसे स्वीकार करना चाहिए।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

साक्षात्कार से आगे

प्रश्न 1.
ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। क्यों? पता लगाइए।
उत्तर:
ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब गेंद उनकी स्टिक पर आ जाती थी तो वे उसको लेकर इस तरह दौड़ते थे मानो गेंद उनकी स्टिक से चिपकी हुई है। कई बार तो उनकी स्टिक को इसलिए बदलवाया गया की इनकी इस स्टिक में कुछ जादू है परन्तु उनको जो भी स्टिक दी गई उन्होंने उसी से ही गोल कर दिया। एक बार तो उनकी स्टिक पर जब कुछ लोगों ने एतराज किया तो उन्होंने डंडे से ही गोल कर दिया।

प्रश्न 2.
किन विशेषताओं के कारण हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल माना जाता है?
उत्तर:
हॉकी पूरे भारत में खेली जाती है। आजादी से पूर्व भारत ने लगातार ओलंपिक हॉकी में स्वर्ण पदक जीता इसलिए भारत में हॉकी को राष्ट्रीय खेल घोषित कर दिया गया।

प्रश्न 3.
आप समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं में छपे हुए साक्षात्कार पढ़ें और अपनी रुचि से किसी व्यक्ति को चुनें, उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर कुछ प्रश्न तैयार करें और साक्षात्कार लें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
‘यह कोई जरूरी नहीं कि शोहरत पैसा भी साथ लेकर आए’-क्या आप धनराज पिल्लै की इस बात से सहमत हैं? अपने अनुभव और बड़ों से बातचीत के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
धनराज पिल्लै का यह कथन पूरी तरह उचित है। यह आवश्यक बिल्कुल भी नहीं की शोहरत पैसा भी साथ लेकर आए। आज ध्यानचंद को बच्चा-बच्चा जानता है वह केवल अपने खेल के लिए जाने जाते थे। ऐसे अनेक लोग हैं जिनको शोहरत खूब मिली। जैसे मुंशी प्रेमचंद परन्तु वे जीवन भर गरीबी में दिन काटते रहे।

प्रश्न 2.
(क) अपनी गलतियों के लिए माफी माँगना आसान होता है या मुश्किल?
(ख) क्या आप और आपके आस-पास के लोग अपनी गलतियों के लिए माफी माँग लेते हैं?
(ग) माफी माँगना मुश्किल होता है या माफ करना? अपने अनुभव के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
(क) अपनी गलतियों के लिए माफ़ी माँगने में कोई मुश्किल नहीं होती। मुश्किल तब होती है यदि कोई बिना गलती के ही माफी माँगने के लिए कहे।
(ख) हाँ हमारे आस-पास के अधिकतर लोग अपनी गलतियों के लिए माफी माँग लेते हैं। कुछ मूढ़ लोग ही ऐसे होते हैं जो गलती होने पर भी माफी नहीं माँगते।
(ग) माफ़ी माँगने से माफ़ करना अधिक मुश्किल होता है क्योंकि माफ़ करते समय गलती करने वाले की गलतियाँ ऐसा करने से रोकती हैं। मन करता है कि इसको सज़ा मिलनी ही चाहिए।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

भाषा की बात

प्रश्न 1.
नीचे कुछ शब्द लिखे हैं जिनमें अलग-अलग प्रत्ययों के कारण बारीक अंतर है। इस अंतर को समझाने के लिए इन शब्दों को वाक्यों में प्रयोग कीजिए-
प्ररेणा, प्ररेक, प्रेरित, संभव, संभावित, संभवतः, उत्साह, उत्साहित, उत्साहवर्धक,
उत्तर:
प्रेरणा : मुझे अपने माता-पिता से ईमानदार व स्वाभिमानी बनने की प्रेरणा मिली।
प्रेरक : महर्षि दयानंद सरस्वती के वचन मेरे लिए प्रेरक हैं।
प्रेरित : बड़े भाई ने मुझे पढ़ने के लिए प्रेरित किया।
संभव : आज पिता जी का आना संभव नहीं।
संभावित : संभावित प्रश्नों को अच्छी प्रकार याद कर लेना।
संभवतः : संभवतः यह काम मोहन का ही है।
उत्साह : महाराणा प्रताप में अदम्य उत्साह था।
उत्साहित : शिवाजी के वचनों को सुनकर उनके सैनिक उत्साहित होकर लड़ने लगने।
उत्साहवर्धक : आपका भाषण जनता के लिए उत्साहवर्धक था।

प्रश्न 2.
तुनकमिजाज शब्द तुनुक और मिज़ाज दो शब्दों के मिलने से बना है। क्षणिक, तनिक और तुनुक एक ही शब्द के भिन्न रूप हैं। इस प्रकार का रूपांतर दूसरे शब्दों में भी होता है, जैसे-बादल, बादर, बदरा, बदरिया; मयूर, मयूरा, मोर; दर्पण, दर्पन, दरपन। शब्दकोश की सहायता लेकर एक ही शब्द के दो या दो से अधिक रूपों को खोजिए। कम-से-कम चार शब्द और उनके अन्य रूप लिखिए।
उत्तर:
विज्ञ, विज्ञान, वैज्ञानिक, विज्ञानी, विज्ञाता, विज्ञात
तपन, तपना, तपनांशु, तपनी, तपसी, तपस्या
दश, दशमी, दशहरा, दशानन, दशावतार
प्रचर, प्रचार, प्रचरण, प्रचरित, प्रचलन

प्रश्न 3.
हर खेल के अपने नियम, खेलने के तौर-तरीके और अपनी शब्दावली होती है। जिस खेल में आपकी रुचि हो उससे संबंधित कुछ शब्दों को लिखिए, जैसे-फुटबॉल के खेल से संबंधित शब्द हैं-गोल, बैकिंग, पासिंग, बूट इत्यादि।
उत्तर:
क्रिकेट-विकेट, बैट, पैड, बॉल, बाउंड्री, चौका, छक्का, रन आउट, डोट बॉल, रन आउट, एंपायर, थर्ड एंपायर, विकेट कीपर, बॉलर, बल्लेबाज, फील्डर।
हॉकी-बॉट-स्टिक, गोल कीपर, पेनल्टी शूट, पेनल्टी कॉर्नर, हाफ लाइन, रैफरी, गोल पोस्ट।

हमारी ख्वाहिश
(केवल पढ़ने के लिए)

सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,
देखना है जोर कितना वाजू-ए-क़ातिल में है।
रहबरे राहे मुहब्बत, रह न जाना राह में,
लज्जते सहरा नवर्दी दूरी-ए-मंजिल में है।
वक्त आने दे, बता देंगे तुझे, ऐ आसमां!
हम अभी से क्या बाताएं, क्या हमारे दिल में है।
अब न अगले वलवले हैं और न अरमानों की भीड़,
एक मिट जाने की हसरत अब दिले ‘बिस्मिल’ में है।
आज मक़तल में ये कातिल कह रहा है बार-बार,
क्या तमन्ना-ए-शहादत भी किसी के दिल में है!
ऐ शहीदे-मुल्को-मिल्लत, तेरे जज्यों के निसार,
तेरी कुर्वानी का चर्चा गैर की महफिल में है।
-रामप्रसाद ‘बिस्मिल’

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

1. बचपन मुश्किलों ………………….. वह मेरी अपनी थी।

प्रश्न 1.
धनराज को हॉकी खेलने का शौक किस प्रकार लगा?
उत्तर:
धनराज के दो बड़े भाई हॉकी खेलते थे। उन्हीं के चलते इनको भी हॉकी खेलने का शौक लग गया।

प्रश्न 2.
धनराज के परिवार की आर्थिक स्थिति कैसी थी? .
उत्तर:
धनराज का परिवार बहुत गरीब था। उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वे एक हॉकी-स्टिक खरीद सकें। उनको अपने साथियों की हॉकी-स्टिक से खेलना पड़ता था।

प्रश्न 3.
धनराज को पहली बार हॉकी-स्टिक कब मिली ?
उत्तर:
धनराज को पहली बार हॉकी-स्टिक तब मिली जब उनके बड़े भाई का चयन भारतीय कैंप के लिए हुआ।

2. मैंने अपनी जूनियर ………………… धूम मचाई।

प्रश्न 1.
राष्ट्रीय हॉकी में धनराज का आगमन कब हुआ ?
उत्तर:
धनराज 1985 में जूनियर हॉकी टीम में खेला। ये खेल मणिपुर में हुए थे तब इनकी उम्र केवल 16 वर्ष थी।

प्रश्न 2.
धनराज का व्यक्तित्व कैसा था, कोई खिलाड़ी इनसे भिड़ने की कोशिश क्यों नहीं करता था ?
उत्तर:
धनराज की कद काठी बहुत दुबली सी थी। परन्तु ये बहुत ही जुझारू किस्म के थे। इनका दबदबा ऐसा था कि कोई भी इनके साथ भिड़ने की कोशिश नहीं करता था।

प्रश्न 3.
धनराज को सीनियर टीम में कब लिया गया, यह वर्ष इनके लिए कैसा रहा ?
उत्तर:
सन् 1986 में इनको सीनियर टीम में सम्मिलित कर लिया गया। इस वर्ष इन्होंने बेहतरीन खेल-खेलकर खूब धूम मचाई।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

3. मेरी तुनुकमिज़ाजी ……………………….. महसूस नहीं होती।

प्रश्न 1.
धनराज कैसे स्वभाव के व्यक्ति हैं?
उत्तर:
धनराज बहुत ही तुनकमिज़ाज हैं। उन्हें जो भी कहना है उसे वे सीधे-सीधे कह डालते थे। उनको क्रोध बहुत आता है। उनका स्वभाव चिड़चिड़ा है।

प्रश्न 2.
उनके इस स्वभाव के पीछे क्या कारण है ?
उत्तर:
धनराज को हर छोटी-बड़ी चीज़ के लिए सदा ही जूझना पड़ा। इनको आसानी से कुछ भी नहीं मिला। इसी कारण से इनका स्वाभाव चिड़चिड़ा हो गया।

प्रश्न 3.
अपने दोस्तों और परिवार के लिए धनराज कैसा है ?
उत्तर:
अपने दोस्तों और परिवार की धनराज बहुत कद्र करता है। ये बहुत ही भावुक किस्म के व्यक्ति हैं।

4. सबसे अधिक प्रेरणा …………………… प्रेरणा-स्रोत रही हैं।

प्रश्न 1.
धनराज को सबसे अधिक प्रेरणा किससे मिली ?
उत्तर:
धनराज को सबसे अधिक प्रेरणा अपनी माँ से मिली। उन्होंने इन सभी भाई-बहिनों में अच्छे संस्कार डालने की कोशिश की है। ये चाहे भारत में या विदेश में हों सोने से पहले अपनी माँ से जरूर बात करते हैं।

प्रश्न 2.
धनराज की माँ ने उनको क्या सीख दी है ?
उत्तर:
धनराज की माँ ने उसको प्रसिद्धि को विनम्रता के साथ संभालने की सीख दी है।

प्रश्न 3.
कविता कौन है ?
उत्तर:
कविता धनराज की बड़ी भाभी का नाम है। वे अपनी भाभी को माँ की तरह मानते हैं।

5. मेरी पहली कार ………………. पैसा भेजना शुरू किया।

प्रश्न 1.
धनराज को पहली कार किस प्रकार मिली ?
उत्तर:
धनराज को जो पहली कार मिली वह सेकेंड हेड अरमाडा थी जो उनको इनके पहले एम्लॉयर ने दी थी।

प्रश्न 2.
फोटोग्राफर ने लोगों को क्या बताने के लिए धनराज की फोटो खबर के साथ अखबार में छापी।
उत्तर:
फोटोग्राफर लोगों को यह बताना चाहता था कि हॉकी का सितारा मुम्बई की लोकल ट्रेन में सफर करता है। उनका यह संदेश देना था कि इतनी प्रसिद्धि के बाद भी भारत में हॉकी खिलाड़ियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो पाती।

प्रश्न 3.
लोकल ट्रेनों में सफर करने के पीछे उनकी क्या मज़बूरी थी?
उत्तर:
लोकल ट्रेन में सफर करने के पीछे उनकी सबसे बड़ी मज़बूरी आर्थिक तंगी थी। वे जो कुछ कमाते उसमें उन्हें अपना परिवार चलाना पड़ता था। उन्होंने धीरे-धीरे पैसा जमा करके अपनी बहिन की शादी की।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज

संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज Summary

पाठ का सार

धनराज का बचपन मुश्किलों से भरा रहा है। वे बहुत गरीब थे। उनके दोनों बड़े भाई हॉकी खेलते थे। उनको देखकर ही धनराज को भी हॉकी खेलने का शौक लगा। गरीबी के कारण हॉकी-स्टिक खरीदने के पैसे भी नहीं होते थे। इनको पहली बार हॉकी-स्टिक तब मिली जब इनके बड़े भाई को हॉकी टीम के लिए चुना गया। इन्होंने 1985 में जूनियर हॉकी मणिपुर में खेली तब इनकी उम्र 16 वर्ष थी। दुबली कद काठी के बावजूद इनका इतना दबदबा था कि कोई इनसे भिड़ने की कोशिश नहीं करता था। 1986 में इनका चयन सीनियर टीम के लिए हो गया। 1988 में ओलंपिक की टीम के लिए न चुने जाने पर ये बहुत निराश हुए।

धनराज पढ़ने में एकदम फिसड्डी था। किसी तरह दसवीं तक ही पहुंच पाया। यदि यह हॉकी न खेलता तो इनको कोई चपरासी की नौकरी भी न देता। माँ ने बहुत संघर्षों में इनका पालन-पोषण किया, जिसके कारण वह तुनकमिजाज बन गया। धनराज सीधी बात करने में विश्वास रखता है। इसको हर छोटी बड़ी चीज के लिए जूझना पड़ा जिससे इसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो गया। ये अपने दोस्तों और परिवार की बहुत कद्र करते हैं। इनको अपनी माँ से बहुत प्रेरणा मिली। वह कहीं भी हो सोने से पहले अपनी माँ से अवश्य बात करता है। वह अपनी भाभी कविता को भी माँ की तरह मानता है। 1988 में दिल्ली में पहली बार ये कृत्रिम घास पर खेले।

इनके पास पहली बार एक सेकेंड हैंड अरमाड़ा थी। जो इनको इनके पहले एम्प्लॉयर ने दी थी। ये मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करते थे क्योंकि टैक्सी से चलने की इनकी हैसियत नहीं थी। एक बार रेलवे स्टेशन की भीड़ में किसी फोटोग्राफर ने इनकी तस्वीर अखबार में छपवा दी कि हॉकी का सितारा पिल्लै अभी-भी लोकल ट्रेन में सफर करता है। ये कर ही क्या सकते थे ये जो कुछ भी कमाते उससे अपने परिवार का पालन पोषण भी करना पड़ता था। इन्होंने अपने पैसे से फोर्ट आइकॉन कार सन् 2000 में खरीदी। आज खिलाड़ियों को जितना कुछ मिलता है उसकी अपेक्षा पहले कुछ भी नहीं मिलता था। वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारना चाहते थे। विदेश में जाकर खेलने से जो कमाई हुई उससे उन्होंने 1994 में पूणे में एक फ्लैट खरीदा। 1999 में महाराष्ट्र सरकार ने इनको पवई में एक फ्लैट दिया जिसको ये कभी-भी नहीं खरीद सकते थे। इनको राष्ट्रपति से मुलाकात होने पर अपने खास होने का अहसास हुआ।

शब्दार्थ : दबदबा-रौब दाब; जुझारू-जूझने वाला/संघर्ष करने वाला; तुनकमिज़ाज-छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित होने वाला; बिना लाग लपेट वाला आदमी-सीधी बात कहने वाला आदमी; कद्र-इज्जत; शोहरत-प्रसिद्धि; तोहफ़ा-पुरस्कार; प्रतिष्ठा-सम्मान।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 18 संघर्ष के कराण मैं तुनुकमिज़ाज हो गया धनराज Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह

These NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह Questions and Answers are prepared by our highly skilled subject experts.

वीर कुवर सिंह NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17

Class 7 Hindi Chapter 17 वीर कुवर सिंह Textbook Questions and Answers

निबंध से

प्रश्न 1.
वीर कुंवर सिंह. के व्यक्तित्व की कौन-कौन सी विशेषताओं ने आपको प्रभावित किया ?
उत्तर:
वीर कुंवर सिंह के व्यक्तित्व की निम्नलिखित विशेषताएँ प्रभावित करने वाली हैं :

  1. वीर कुंवर सिंह में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी। वे वीर थे।
  2. वीर कुंवर सिंह युद्ध कला में बहुत निपुण थे। वे छापामार युद्ध करना जानते थे। अंग्रेज उनके रण-कौशल को समझने में पूरी तरह असमर्थ रहे।
  3. उनमें नेतृत्व की भावना कूट-कूट कर भरी थी वे जहाँ भी गए लोग उनके साथ हो लिए।
  4. वे एक उदार एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उन्होंने अनेक सामाजिक कार्य किए। वे सभी धर्मों का समान आदर करते थे।
  5. वे बहुत ही चतुर थे। अपनी इसी चतुराई से उन्होंने अंग्रेज सेनापति डगलस को धोखा दिया।

प्रश्न 2.
कुँवर सिंह को बचपन में किन कामों में मजा आता था? क्या उन्हे उन कामों से स्वतंत्रता सेनानी बनने में कुछ मदद मिली ?
उत्तर:
कुँवर सिंह को बचपन में घुड़सवारी, तलवारबाजी और कुश्ती लड़ने में मजा आता था। इन कामों के कारण वे एक अच्छे योद्धा एवं  स्वतंत्रता सेनानी बन सके। क्योंकि उन दिनों घुड़सवारी ही युद्ध में सबसे अधिक काम आती थी और युद्ध तलवारों से लड़े जाते थे। कुश्ती से उनका शरीर बलिष्ठ हो गया था और उनका दम खम बढ़ गया था।

प्रश्न 3.
सांप्रदायिक सद्भाव में कुँवर सिंह की गहरी आस्था थी-पाठ के आधार पर कथन की पुष्टि किजिए ?
उत्तर:
सांप्रदायिक सद्भाव में कुँवर सिंह की गहरी आस्था थी। उनकी सेना में मुसलमान भी उच्च पदों पर आसीन थे। उनके यहाँ हिन्दुओं और मुसलमानों के सभी त्योहार एक साथ मिलकर मनाए जाते थे। उन्होंने पाठशालाओं के साथ-साथ मकतब की बनवाए जिनमें मुस्लिम छात्र पढ़ सकें।

प्रश्न 4.
पाठ के किन प्रसंगों से आपको पता चलता है कि कुँवर सिंह साहसी, उदार एवं स्वाभिमानी व्यक्ति थे?
उत्तर:
पाठ के निम्नलिखित प्रसंगों से पता चलता है वे साहसी, उदार और स्वाभिमानी व्यक्ति थे।

  1. साहसी-कुँवर सिंह ने जगदीशपुर में हारकर भी अपना साहस नहीं खोया। वे सेना एकत्र कर आगे बढ़ते चले गए और लखनऊ तक विजय पताका फहराते चले गए। घायल होने के बाद भी उन्होंने अपने हाथ से ही अपनी बाजू काट कर गंगा में अर्पित कर दी।
  2. उदार-कुँवर सिंह की स्थिति अच्छी नहीं थी फिर भी वे निर्धनों की सहायता करने से नहीं चूकते थे। उन्होंने अनेक कुँए खुदवाए व सड़कें बनवाईं। उनकी सेना में मुसलमान ऊँचे पदों पर आसीन थे।
  3. स्वाभिमानी-कुँवर सिंह स्वाभिमानी व्यक्ति थे। उन्होंने अंग्रेजों के सामने हार नहीं मानी। बूढ़े होने पर भी वे अपनी आन और अपने देश के स्वाभिमान के लिए लड़ते रहे।

प्रश्न 5.
आमतौर पर मेले मनोरंजन, खरीद-फरोख्त एवं मेलजोल के लिए होते हैं। वीर कुंवर सिंह ने मेले का उपयोग किस रूप में किया ?
उत्तर:
वीर कुंवर सिंह ने मेले का उपयोग क्रांति की योजनाएँ बनाने के लिए किया। उन्होंने इस मेले में गुप्त बैठकें की तथा अनेक योजनाएँ बनाईं। इन योजनाओं के कारण ही वे पूरे उत्तरी भारत में युद्ध का बिगुल बजा सके।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह

निबंध से आगे

प्रश्न 1.
सन् 1857 के आंदोलन में भाग लेने वाले किन्हीं चार सेनानियों पर दो-दो वाक्य लिखिए ?
उत्तर:
रानी लक्ष्मीबाई- झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपने पति की मृत्यु के बाद अपनी झाँसी को बचाने के लिए अंग्रेजों के साथ युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुई।
तात्या टोपे- तात्या टोपे, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के सेनापति थे। इन्हें 18 अप्रैल, 1857 को फाँसी दे दी गई थी।
बहादुरशाह ज़फर- बहादुरशाह ज़फर अंतिम मुगल बादशाह थे। इनको 11 मई को पुनः भारत का शासक घोषित किया गया।
नाना साहब- नाना साहब रानी लक्ष्मीबाई अर्थात् मनु के बचपन के साथी थे। वे पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र थे। इन्होंने 1857 के विद्रोह में सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रश्न 2.
सन् 1857 के क्रांतिकारियों से संबंधित गीत विभिन्न भाषाओं और बोलियों में गाए जाते हैं। ऐसे कुछ गीतों को संकलित कीजिए।
उत्तर:
छात्र अपने पुस्तकालय से गीतों का संकलन करें।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
वीर कुंवर सिंह का पढ़ने के साथ-साथ कुश्ती और घुड़सवारी में अधिक मन लगता था आपको पढ़ने के अलावा और किन-किन गतिविधियों या कामों में खूब मजा आता है? लिखिए।
उत्तर:
मुझे पढ़ने के अलावा खेलने-कूदने, योगासन करने, पुरानी फिल्मों के गीत सुनने व टी. वी. देखने का शौक है।

प्रश्न 2.
सन् 1857 में अगर आप 12 वर्ष के होते तो क्या करते? कल्पना करके लिखिए।
उत्तर:
सन् 1857 में अगर मैं 12 वर्ष का होता तो अंग्रेजों को देश से निकालने के लिए लोगों को जागरूक बनाता। मैं वे सभी कार्य करता जिससे मैं एक अच्छा सैनिक बन सकता। मैं घुड़सवारी सीखता व बच्चों को इकट्ठे करके एक सेना बनाता जो अंग्रेजों के साथ युद्ध लड़ने को तैयार रहती।

प्रश्न 3.
आपने भी कोई मेला देखा होगा। सोनपुर के मेले और इस मेले में आप क्या अंतर पाते हैं?
उत्तर:
हमने दिल्ली में प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला देखा है। सोनपुर के मेले में पशुओं की बिक्री होती है और प्रगति मैदान में विभिन्न तरह की वस्तुएँ बेची जाती हैं। इस मेले में दुनिया के कोने-कोने-से व्यापारी आते हैं। इस मेले में प्रतिदिन कई-लाख व्यक्ति आते हैं। इस मेले के सभी राज्यों की विशेष प्रदर्शनियाँ भी लगती हैं।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह

भाषा की बात

1. आप जानते हैं कि किसी शब्द को बहुवचन में प्रयोग करने पर उसकी वर्तनी में बदलाव आता है। जैसे-सेनानी एक व्यक्ति के लिए प्रयोग करते हैं और सेनानियों एक से अधिक के लिए। सेनानी शब्द की वर्तनी में बदलाव यह हुआ है कि अंत के वर्ण ‘नी’ की मात्रा दीर्घी’ (ई) से ह्रस्व (इ) हो गई है। ऐसे शब्दों को, जिनके अंत में दीर्घ ईकार होता है, बहुवचन बनाने पर वह इकार हो जाता है, यदि शब्द के अंत में ह्रस्व इकार होता है, तो उसमें परिवर्तन नहीं होता जैसे-दृष्टि से दृष्टियों।
नीचे दिए गए शब्दों का वचन बदलिए-
नीति …………….. ज़िम्मेदारियों …………… सलामी
स्थिति ……………. स्वाभिमानियों ………….. गोली …………….
उत्तर:
नीति – नीतियाँ
जिम्मेदारियों – जिम्मेदारी
सलामी – सलामियाँ
स्थिति – स्थितियाँ
स्वाभिमानियों – स्वाभिमानी
गोली – गोलियाँ

गद्याशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

1. सन् 1857 के व्यापक ………………… कब्जा रहा।

प्रश्न 1.
1857 में बैरकपुर में क्या घटना घटी ?
उत्तर:
1857 में बैरकपुर छावनी में मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दी। 8 अप्रैल, 1857 को मंगल पांडे को अंग्रेजों ने फाँसी दे दी।

प्रश्न 2.
10 मई का क्या विशेष महत्त्व है?
उत्तर:
10 मई, 1857 को मेरठ में भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन कर दिया। उन्होंने दिल्ली की ओर कूच करके दिल्ली पर कब्जा कर लिया।

प्रश्न 3.
बहादुरशाह जफर कौन थे?
उत्तर:
बहादुरशाह ज़फर अंतिम मुगल बादशाह थे। 11 मई को दिल्ली पर कब्जा करने के बाद उनको ही भारत का शासक घोषित किया गया।

2. वीर कुंवर सिंह के बचपन के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं मिलती। कहा जाता है कि कुँवर सिंह का जन्म बिहार में शाहाबाद जिले के जगदीशपुर में सन् 1782 में हुआ था। उनके पिता का नाम साहबजादा सिंह और माता का नाम पंचरतन कुँवर था। उनके पिता साहबजादा सिंह जगदीशपुर रियासत के ज़मींदार थे, परंतु उनको अपनी ज़मींदारी हासिल करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा। पारिवारिक उलझनों के कारण कुँवर सिंह के पिता बचपन में ठीक से देखभाल नहीं कर सके। जगदीशपुर लौटने के बाद ही वे कुँवर सिंह की पढ़ाई-लिखाई की ठीक से व्यवस्था कर पाए।

कुँवर सिंह के पिता वीर होने के साण साथ स्वाभिमानी एवं उदार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके व्यक्तित्व का प्रभाव कुँवर सिंह पर भी पड़ा। कुँवर सिंह की शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था उनके पिता ने घर पर ही की।

प्रश्न 1.
वीर कुंवर सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर:
वीर कुंवर सिंह का जन्म सन् 1782 में बिहार के शाहाबाद जिले की जगदीशपुर रियासत में हुआ था।

प्रश्न 2.
वीर कुंवर सिंह के माता-पिता का क्या नाम था?
उत्तर:
वीर कुंवर सिंह के पिता का नाम साहबज़ादा सिंह और माता का नाम पंचरतन कुँवर था। उनके पिता जगदीशपुर रियासत के जमींदार थे।

प्रश्न 3.
कुँवर सिंह की देख भाल सुचारू रूप से क्यों नहीं हो पाई?
उत्तर:
कुंवर सिंह के पिता को अपनी जमींदारी हासिल करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा। पारिवारिक परेशानियों के कारण कुँवर सिंह की देख-भाल ठीक प्रकार से नहीं हो पाई।

प्रश्न 4.
कुँवर सिंह पर अपने पिता का कैसा असर पड़ा?
उत्तर:
कुँवर सिंह के पिता बहुत ही स्वाभिमानी एवं उदार हृदय व्यक्ति थे। उनके इन गुणों का असर कुंवर सिंह पर भी पड़ा।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह

3. जगदीशपुर के जंगलों में ‘बसुरिया बाबा’ नाम के एक सिद्ध संत रहते थे। उन्होंने ही कुँवर सिंह में देशभक्ति एवं स्वाधीनता की भावना उत्पन्न की थी। उन्होंने बनारस, मथुरा, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर जाकर विद्रोह की सक्रिय योजनाएँ बनाईं। वे 1845 से 1846 तक काफी सक्रिय रहे और गुप्त ढंग से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की योजना बनाते रहे। उन्होंने बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले को अपनी गुप्त बैठकों की योजना के लिए चुना। सोनपुर के मेले को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है। यह हाथियों के क्रय-विक्रय के लिए भी विख्यात है। इसी ऐतिहासिक मेले में उन दिनों स्वाधीनता के लिए लोग एकत्र होकर क्रांति के बारे में योजना बनाते थे।

प्रश्न 1.
बसुरिया बाबा का स्वाधीनता आंदोलन में क्या योगदान है?
उत्तर:
बसुरिया बाबा ने कुँवर सिंह जैसे रणबांकुरे के मन में देशभक्ति की भावना भरी। जिसके फलस्वरूप पूरे उत्तरी भारत में स्वतंत्रता की लहर दौड़ उठी। उसने ऐसे अनेक व्यक्तियों के मन में देशभक्ति की ज्योति जगाई। वे गुप्त रूप से सक्रिय रहे और ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ़ विद्रोह की योजना बनाते रहे।

प्रश्न 2.
बसुरिया बाबा ने सोनपुर के पशु मेले को अपनी गुप्त बैठकों की योजना बनाने के लिए क्यों चुना?
उत्तर:
सोनपुर में दूर-दूर से लोग पशु खरीदने व बेचने आते हैं। यह एशिया का सब से बड़ा पशु मेला था। यहाँ एक स्थान. पर ही अनेक लोगों से संपर्क हो सकता था। मेले में किसी को शक भी नहीं होता था कि ये लोग इकट्ठे होकर क्या कर रहे हैं?

4. दानापुर और आरा की ………………. हुए वे लखनऊ पहुंचे।

प्रश्न 1.
जगदीशपुर के पतन का क्या कारण था?
उत्तर:
जगदीशपुर के पतन का कारण था देशी सैनिकों की अनुशासनहीनता और आधुनिकतम शस्त्रों की कमी, साथ ही स्थानीय जमींदारों का अंग्रेजों के साथ सहयोग।

प्रश्न 2.
कुँवर सिंह आजादी की लौ जलाते हुए कहाँ-कहाँ गए?
उत्तर:
कुँवर सिंह जगदीशपुर में अंग्रेजों से परास्त होकर भावी संग्राम की योजना बनाने में तत्पर हो गए। वे सासाराम से मिर्जापुर होते हुए रीवा, कालपी, कानपुर और लखनऊ तक गए।

प्रश्न 3.
कुंवर सिंह ने लखनऊ न जाकर आजमगढ़ की ओर क्यों प्रस्थान किया?
उत्तर:
उन दिनों लखनऊ में शांति नहीं थी इसलिए उन्होंने आजमगढ़ की ओर प्रस्थान किया।

5. वीर कुंवर सिंह …………………… के रूप में आज भी गाई जाती है।

प्रश्न 1.
वीर कुंवर सिंह ने कौन-कौन से सामाजिक कार्य किए?
उत्तर:
वीर कुंवर सिंह ने पाठशालाएँ और मकतब बनवाए। आरा से जगदीशपुर व आरा से बलिया तक सड़क बनवाई व कुएँ खुदवाए।

प्रश्न 2.
कुँवर सिंह की धार्मिक भावमा कैसी थी?
उत्तर:
कुँवर सिंह एक धर्मनिरपेक्ष एवं संवेदनशील व्यक्ति थे। उनकी सेना में मुसलमान उच्च पदों पर आसीन थे। उनके यहाँ हिन्दुओं एवं मुसलमानों के सभी त्योहार मिलकर मनाए जाते थे।

प्रश्न 3.
बिहार के लोग कुँवर सिंह को आज भी किस प्रकार याद करते हैं?
उत्तर:
बाबू कुँवर सिंह बहुत ही लोकप्रिय व्यक्ति थे। बिहार की लोक भाषाओं में उनकी प्रशस्ति लोक गीतों के रूप में आज भी गाई जाती है।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह

वीर कुवर सिंह Summary

पाठ का सार

1857 में कलकत्ता की बैरकपुर छावनी में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने के जुल्म में मंगल पांडे को 8 अप्रैल, 1857 को फाँसी पर लटका दिया गया। 10 मई, 1857 को मेरठ में भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन शुरू किया और 11 मई को दिल्ली पर कब्जा करके अंतिम मुगल शासक बहादुरशाह ज़फर को शासक घोषित कर दिया। दिल्ली के अतिरिक्त कानपुर, लखनऊ, बरेली, बुंदेलखंड और आरा में भी भीषण युद्ध हुआ। विद्रोह के मुख्य नेताओं में नाना साहेब, तात्या टोपे, बख्त खान, रानी लक्ष्मीबाई, कुँवर सिंह आदि थे।

1857 के युद्ध में वीर कुंवर सिंह का नाम कई दृष्टियों से उल्लेखनीय है। उनके पिता का नाम साहबजादा सिंह और माता का नाम पंचरतन कुँवर था। उनके पिता जगदीशपुर रियासत के ज़मींदार थे परन्तु उनको अपनी जमींदारी हासिल करने में बहुत संघर्ष करना पड़ा। कुँवर सिंह की पढ़ाई-लिखाई की भी ठीक से व्यवस्था नहीं हो सकी। बाबू कुँवर सिंह ने अपने पिता की मृत्यु के बाद 1827 में रियासत की जिम्मेदारी संभाली। इस समय ब्रिटिश हुकूमत का अत्याचार अपने चरम पर था। कुँवर सिंह ने ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेने का संकल्प लिया। कुँवर सिंह ने कई स्थानों पर जाकर अंग्रेजों के विरुद्ध योजनाएँ बनाईं। 25 जुलाई, 1857 को दानापुर की सैनिक टुकड़ी ने विद्रोह कर दिया। कुँवर सिंह से उनका संपर्क पहले से ही था। वे कुंवर सिंह का जयघोष करते हुए आरा पहुंचे और जेल की सलाखों को तोड़ दिया। 27 जुलाई को उन्होंने आरा पर विजय प्राप्त कर ली। दानापुर और आरा की इस लड़ाई की ज्वाला बिहार में सर्वत्र फैल गई थी परन्तु देशी सैनिकों में अनुशासन की कमी थी एवं आधुनिक अस्त्र-शस्त्र भी नहीं थे इस कारण जगदीशपुर के पतन को रोका नहीं जा सका। कुँवर सिंह सासाराम से मिर्जापुर होते हुए रीवा, कालपी, कानपुर और लखनऊ तक गए। कुँवर सिंह की कीर्ति पूरे उत्तर भारत में फैल गई थी। उनकी आजादी की यह यात्रा आगे बढ़ती गई। लोग शामिल होते गए। इस प्रकार ग्वालियर, जबलपुर के सैनिकों के सहयोग से सफल सैन्य प्रदर्शन करते हुए वे लखनऊ पहुँचे। वे इलाहाबाद एवं बनारस पर आक्रमण कर शत्रुओं को पराजित करना चाहते थे। उन्होंने 22 मार्च, 1858 को आजमगढ़ पर कब्जा कर लिया। 23 अप्रैल को स्वाधीनता की पताका फहराते हुए वे जगदीशपुर पहुँच गए। परन्तु बूढ़े शेर को अधिक दिनों तक इस विजय का आनंद लेने का सौभाग्य नहीं मिला। अंग्रेजों के साथ लड़ते हुए 26 अप्रैल, 1858 को वह वीरगति को प्राप्त हो गया।

वीर कुंवर सिंह छापामार युद्ध करने में बहुत निपुण थे। उनके रण कौशल को अंग्रेजी सेनानायक नहीं समझ पाते थे। 1857 के संग्राम में इन्होंने तलवार की जिस धार से अंग्रेजी सैनिकों को मौत के घाट उतारा उसकी चमक आज भी भारतीयों के हृदय में थी। वीर कुंवर सिंह ने अनेक सामाजिक कार्य भी किए। उन्होंने आरा जिला स्कूल के लिए जमीन दान दी। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी फिर भी वे निर्धन व्यक्तियों की सहायता करने के लिए सदा तत्पर रहते थे। उन्होंने आरा-जगदीशपुर व आरा-बलिया सड़क का निर्माण कराया तथा अनेक कुँए खुदवाए। उनकी सेना में इब्राहीम खाँ और किफायत हुसैन उच्च पदों पर आसीन थे। हिन्दू और मुसलमान मिलकर त्योहार मनाते थे। कुँवर सिंह की प्रशस्ति लोक गीतों के रूप में आज भी गाई जाती है।

शब्दार्थ : वीरवर-श्रेष्ठ-वीर; अभिराम-सुंदर; व्यापक-दूर-दूर तक फैला हुआ; विस्तृत-लंबा चौड़ा; संकल्प-निश्चय; तत्पर-तैयार; पताका-झंडा; रण कौशल-युद्धकला; संवेदनशील-संवेदना वाला; शौर्य-वीरता।

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह Read More »

error: Content is protected !!