Author name: Raju

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए
(i) लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?
(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण हैं?
(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से बढ़ गई है। क्यों?
(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए।
(v) जनसंख्या संघटन से क्या तात्पर्य है?
(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? ये किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?
उत्तर
(i) लोगों को संसाधन इसलिए माना जाता है, क्योंकि मानव अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं द्वारा प्रकृति में उपलब्ध वस्तुओं को संसाधन में परिवर्तित करता है।

(ii) जनसंख्या के असमान वितरण के कारण

  • भौगोलिक कारक-इसमें स्थलाकृति, जलवायु, मृदा, जल तथा खनिज आदि शामिल हैं जो जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करते हैं।
  • आर्थिक कारक-औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। अतः बड़ी संख्या में लोग इन क्षेत्रों में आकर बसते हैं।
  • सांस्कृतिक कारक-धर्म और सांस्कृतिक महत्ता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं।
  • सामाजिक कारक-अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र लोगों को आकर्षित करते हैं।

(iii) विश्व की जनसंख्या वृद्धि के कारण-

  • मृत्यु दर में कमी
  • खाद्य आपूर्ति में सुधार
  • स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार
  • प्राकृतिक वृद्धि दर
  • प्रवास

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले कारक

  • जन्म दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में जीवित जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या के रूप में मापा जाता है।
  • मृत्यु दर-जिसे प्रति 1000 व्यक्ति पर एक वर्ष में मरने वाले व्यक्तियों की संख्या के रूप में मापा जाता है।

(v) जनसंख्या संघटन-जनसंख्या संघटन किसी देश का जनसंख्या विन्यास अथवा संरचना है, जिससे हम आसानी से उस देश की जनसंख्या के विभिन्न घटकों का अध्ययन कर सकते हैं; जैसे-आयु-लिंग अनुपात, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाएँ, व्यवसाय, आय-व्यय स्तर आदि। जनसंख्या संघटन जानने की एक विधि जनसंख्या पिरामिड है।

(vi) जनसंख्या पिरामिड-यह जनसंख्या के सांख्यिकीय प्रतिरूप को प्रदर्शित करने की एक विधि है। यह जनसंख्या संघटन का अध्ययन करने में सहायक है। जनसंख्या पिरामिड को कुल जनसंख्या के लैंगिक प्रतिशत में विभक्त किया जाता है। इससे कुल जनसंख्या से लैंगिक प्रतिशत ज्ञात किया जा सकता है। जनसंख्या पिरामिड का आधार जन्मे शिशुओं की स्थिति को दिखाता है। शिखर की तरफ बढ़ते हुए यह क्रमश: प्रौढों एवं वृद्धों की जनसंख्या को दिखाता है। यह देश की आश्रित एवं क्रियाशील जनसंख्या को भी दर्शाता है।

प्रश्न 2.
सही को चिह्नित कीजिए|
(i) जनसंख्या वितरण शब्द से क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है?
(ख) किसी विशिष्ट क्षेत्र में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।
उत्तर
(ग) किसी दिए हुए क्षेत्र में लोग किस रूप में वितरित हैं।

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

(iii) 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर
(ग) 6 अरब

(iv) जनसंख्या पिरामिड क्या है?
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।
(ख) जब किसी क्षेत्र को जनघनत्व इतना बढ़ जाता है कि लोग ऊँची इमारतों में रहते हैं।
(ग) बड़े नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप।
उत्तर
(क) जनसंख्या का आयु-लिंग संघटन का आलेखीय निरूपण।

प्रश्न 3.
नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-
विरले, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।
जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह …………….. बसा हुआ बन जाता है। इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत……………. जलवायु ………………… संसाधनों की आपूर्ति और ……………… जमीन आते हैं।
उत्तर
(i) घना
(ii) अनुकूल
(iii) प्राकृतिक
(iv) उर्वर

प्रश्न 4.
क्रियाकलाप
जिस समाज में ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग हैं और ’15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग’ हैं। उस समाज की विशेषताओं का वर्णन करो
संकेत : विद्यालय की आवश्यकता, पेंशन स्कीम, शिक्षक, खिलौने, पहिएदार कुर्सी, श्रम आपूर्ति, अस्पताल।
उत्तर
(क) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत से लोग-

  • विद्यालय की आवश्यकता अधिक क्योंकि बच्चे अधिक हैं।
  • शिक्षक की अधिक आवश्यकता।
  • खिलौने की अधिक आवश्यकता।
  • अस्पताल की कम आवश्यकता।
  • पहिएदार कुर्सी की कम आवश्यकता।
  • पेंशन स्कीम की कम आवश्यकता।
  • श्रम आपूर्ति कम।।

(ख) 15 वर्ष से कम आयु के बहुत कम लोग-

  • समाज में बुजुर्गों की संख्या अधिक होगी इसलिए विद्यालयों व शिक्षकों की कम आवश्यकता होगी।
  • पेंशन स्कीम की अधिक आवश्यकता
  • खिलौनों की कम आवश्यकता
  • पहिएदार कुर्सी की अधिक आवश्यकता
  • श्रम पूर्ति अधिक
  • अस्पताल की अधिक आवश्यकता

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Geography Chapter 6 Human Resources (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
रिक्त स्थान भरें :
(क) अंग्रेजों ने आदिवासियों को …………… के रूप में वर्णित किया।
(ख) झुम खेती में बीज बोने के तरीके को ……………………. कहा जाता है।
(ग) मध्य भारत में ब्रिटिश भूमि बंदोबस्त के अंतर्गत आदिवासी मुखियाओं को : …………………… स्वामित्व मिल गया।
(घ) असम के ……………… और बिहार की ………………………. में काम करने के लिए आदिवासी जाने लगे।
उत्तर
(क)
जंगली और बर्बर
(ख) बिखेरना
(ग) भूमि का।
(घ) चाय बागानों, कोयला खानों |

प्रश्न 2.
सही या गलत बताएँ :
(क) झूम काश्तकार ज़मीन की जुताई करते हैं और बीज रोपते हैं।
उत्तर
गलत,

(ख) व्यापारी संथालों से कृमिकोष खरीदकर उसे पाँच गुना ज्यादा कीमत पर बेचते थे।
उत्तर
सही,

(ग) बिरसा ने अपने अनुयायियों का आह्वान किया कि वे अपना शुद्धिकरण करें, शराब पीना छोड़ दें और डायन व जादू-टोने जैसी प्रथाओं में यकीन न करें।
उत्तर
सही,

(घ) अंग्रेज़ आदिवासियों की जीवन पद्धति को बचाए रखना चाहते थे।
उत्तर
गलत। आइए विचार करें।

प्रश्न 3.
ब्रिटिश शासन में घुमंतू काश्तकारों के सामने कौन सी समस्याएँ थीं?
उत्तर
घुमूंत काश्तकारों के सामने समस्याएँ

  1. अंग्रेजों ने अपने स्वार्थ के लिए घुमंतू काश्तकारों को एक जगह रहने पर मजबूर कर दिया था। इससे घुमंतू काश्तकारों की स्वतंत्रता भंग हो रही थी।
  2. घुमंतू कातश्कार जो ब्रिटिश मॉडल के अनुसार हल-बैल के प्रयोग द्वारा खेती करते थे जिससे उन्हें | कठिनाई होती थी, क्योंकि उन्हें खेती से अच्छी पैदावार नहीं मिल रही है जिससे उन्हें लगान चुकाना मुश्किल हो रहा था।
  3. घुमंतू काश्तकारों ने धीरे-धीरे खेती की इस विधि का विरोध करना शुरू कर दिया, क्योंकि वे घुमंतू| खेती या झूम खेती पर वापस लौटना चाहते थे।

प्रश्न 4.
औपनिवेशिक शासन के तहत आदिवासी मुखियाओं की ताकत में क्या बदलाव आए?
उत्तर
आदिवासी मुखियाओं की ताकत में बदलाव

  1. आदिवासी मुखियाओं के कई प्रशासनिक अधिकार खत्म हो गए। उन्हें ब्रिटिश अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया गया।
  2. आदिवासी मुखियाओं को जब अंग्रेज़ अधिकारियों को नजराना देना पड़ता था और अंग्रेजों के प्रतिनिधि के रूप में अपने समूहों को अनुशासन में रखना होता था।
  3. आदिवासी मुखियाओं के पास जो ताकत पहले थी अब वह ताकत नहीं रही। वे परंपरागत कार्यों को करने के लिए भी लाचार हो गए।

प्रश्न 5.
दीकुओं से आदिवासियों के गुस्से के क्या कारण थे?
उत्तर
दीकु-आदिवासी मिशनरी, सूदखोर, हिंदू जमींदार तथा अंग्रेज अधिकारियों को दीकु कहते हैं।
दीकुओं से आदिवासियों के गुस्से के कारण-

  1. आदिवासी दीकुओं को अपनी गरीबी तथा दयनीय अवस्था का कारण मानते थे। |
  2. आदिवासियों का मानना था कि कंपनी की भू-राजस्व नीति उनकी पारंपरिक भूमि व्यवस्था को नष्ट कर रही थी।
  3. आदिवासियों का मानना था कि हिंदू जमींदार तथा सूदखोर उनकी जमीन हड़पते जा रहे हैं।
  4. आदिवासियों का मानना था कि मिशनरी उनके धर्म तथा पांरपरिक संस्कृति की आलोचना करते हैं।

प्रश्न 6.
बिरसा की कल्पना में स्वर्ण युग किस तरह का था? आपकी राय में यह कल्पना लोगों को इतनी आकर्षक क्यों लग रही थी?
उत्तर
बिरसा की नजर में स्वर्ण युग

  1. बिरसा ने अपने अनुयायियों से अपने गौरवपूर्ण अतीत को पुनर्जीवित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।
  2. बिरसा ऐसे स्वर्ण युग की चर्चा करते थे जब मुंडा लोग अच्छा जीवन जीते थे, तटबंध बनाते थे, कुदरती झरनों को नियंत्रित करते थे, पेड़ और बाग़ लगाते थे, पेट पालने के लिए खेती करते थे।
  3. उस काल्पनिक युग में मुंडा अपने भाइयों और रिश्तेदारों का खून नहीं बहाते थे वे ईमानदारी से जीते थे।
  4. बिरसा चाहते थे कि लोग एक बार फिर अपनी जमीन पर खेती करें, एक जगह स्थायी रूप से रहें। और अपने खेतों में काम करें।

आइए करके देखें

प्रश्न 7.
अपने माता-पिता दोस्तों या शिक्षकों से बात करके बीसवीं सदी के अन्य आदिवासी विद्रोहों के नायकों के नाम पता करें। उनकी कहानी अपने शब्दों में लिखें।
उत्तर
जात्रा उराँव-जात्रा उराँव झारखंड राज्य के छोटा नागपुर क्षेत्र का एक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी था। उनके नेतृत्व में 1914-19 के दौरान ब्रिटिश शासन के विरुद्ध आंदोलन चलाया गया। उसने उराँव लोगों के बीच फैले अंधविश्वास तथा उनके द्वारा शराब पीने की जमकर आलोचना की। उनके इस धार्मिक आंदोलन ने ‘कर नहीं आंदोलन’ को जन्म दिया। जात्रा ने घोषणा की कि उसके अनुयायी जमींदारों की जमीन नहीं जोतेंगे तथा कुली या मज़दूर के रूप में या सरकार के लिए काम नहीं करेंगे। उसने ‘पोहन’ ‘मेहतो’ तथा ग्राम प्रधान के पारंपरिक नेतृत्व पर भी प्रश्न उठाया। इस आंदोलन का मौलिक विचार था कि जमीन भगवान की देन है तथा ज़मीन पर जनजातीय लोगों के अधिकार में दखल देने का किसी को अधिकार नहीं है। जात्रा को उनके प्रमुख शिष्यों के साथ गिफ़्तार कर लिया गया। जेल से छूटने के बाद उसने इस आंदोलन का नेतृत्व त्याग दिया। और बाद में वे गांधीजी के संपर्क में आए।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 4 Tribals, Dikus and the Vision of a Golden Age  (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 Role of the Government in Health (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 Role of the Government in Health.

पाठगत प्रश्न

1. भारत में प्रायः यह कहा जाता है कि हम सबको स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि सरकार के पास इसके लिए पर्याप्त धन और सुविधाएँ नहीं हैं। क्या इस बात से आप सहमत हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-20)
उत्तर :l भारत में प्रायः यह कहा जाता है कि हम सबको सरकार स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में असमर्थ हैं, क्योंकि उसके पास इसके लिए पर्याप्त धन है और सुविधाएँ नहीं हैं। हम इस बात से सहमत नहीं हैं, क्योंकि संसार भर में भारत में सर्वाधिक चिकित्सा महाविद्यालय है और यहाँ सबसे अधिक डॉक्टर तैयार किए जाते हैं। लगभग हर वर्ष 15,000 नए डॉक्टर योग्यता प्राप्त करते हैं, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में कमी हो रही है। हमारे यहाँ से काफी संख्या में डॉक्टर विदेशों में पलायन कर जाते हैं। जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में कमी होती है।

2. रंजन को इतना अधिक पैसा क्यों खर्च करना पड़ा? कारण बताइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-24)
उत्तर रंजन ने अपनी बीमारी का इलाज एक निजी अस्पताल में करवाया था, जहाँ सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध थीं। निजी अस्पताल में रंजन का कई तरह का परीक्षण किया गया, क्योंकि इन सभी परीक्षणों को करवाने के लिए डॉक्टर ने कहा था। इन सभी परीक्षणों के बाद यह पता चला कि रंजन को सिर्फ वायरल बुखार है। रंजन को कई तरह के परीक्षण की फीस, डॉक्टर की फीस तथा बेड का चार्ज के कारण अधिक पैसा खर्च करना पड़ा।

3. सरकारी अस्पताल में अमन को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा? आपके विचार से अस्पताल कैसे बेहतर ढंग से काम कर सकता है? चर्चा कीजिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-24)
उत्तर : सरकारी अस्पताल में अमन को लम्बी कतार में खड़ा होना पड़ा। जब उसकी बारी आई तो उसे डॉक्टर ने खून की जाँच कराने के लिए कहा। इसके लिए उसे एक और लंबी लाइन में खड़े होना पड़ा जहाँ जाँच के लिए खून लिया जा रहा था, वहाँ भी बहुत भीड़-भड़क्का हो रहा था और इन सभी कार्यों के लिए काफी समय लगा। इसके बाद ओ.पी.डी. काउंटर पर भी एक लंबी लाइन में इंतजार करना पड़ा।

अस्पताल के बेहतर ढंग से काम करने के उपाय

  1. अस्पताल के प्रत्येक कर्मचारी को अलग-अलग काम सौंपा जाना चाहिए।
  2. प्रत्येक कर्मचारी के लिए समय सीमा निर्धारित किया जाना चाहिए कि वह निश्चित समय में एक । निश्चित संख्या में रोगियों की समस्या का निपटारा करें और जिस कर्मचारी एवं डॉक्टर के कार्यों में लापरवाही मिले उस पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
  3. अस्पताल की साफ़-सफ़ाई के लिए अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निगरानी करना चाहिए।

4. जब आप बीमार होते हैं, तो कहाँ जाते हैं? क्या आपको किन्हीं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता | है? अपने अनुभवों के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-24)
उत्तर : जब हम बीमार होते हैं, तो हम सरकारी अस्पताल में जाते हैं। सरकारी अस्पताल में लम्बी लाइन में खड़ा होना पड़ता है। उसके बाद सरकारी अस्पताल के विभिन्न जाँच परीक्षण केन्द्रों में जाने पर यह पता चलता है कि वहाँ के कई जाँच परीक्षण की मशीन खराब है। डॉक्टर से इलाज कराने के लिए भी लम्बा इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर द्वारा जो दवाइयाँ लिखी जाती हैं उनमें से कई दवाइयाँ अस्पताल में नहीं मिलतीं, उसे बाहर की दुकानों से खरीदना पड़ता है।

5. निजी चिकित्सालयों में हमें किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है? चर्चा कीजिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-24)
उत्तर : निजी चिकित्सालयों में हमें निम्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है

  1. निजी चिकित्सालयों में इलाज कराने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।
  2. छोटे निजी चिकित्सालयों में कई डॉक्टर ऐसे होते हैं जिनमें योग्यता की कमी होती है।
  3. गलियों या मुहल्लों में कुछ निजी चिकित्सालय के डॉक्टर एम.बी.बी.एस. नहीं होते, दूसरे शब्दों में उन्हें झोला छाप डॉक्टर कहा जाता है, जो कंपाउंटर से डॉक्टर बने होते हैं।
  4. छोटे निजी चिकित्सालयों में कई जाँच परीक्षण यंत्रों की कमी होती है। जिसके कारण बाहर से जाँच परीक्षण कराना पड़ता है।

6. किन-किन अर्थों में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था’ सबके लिए उपलब्ध एक सेवा है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-25)
उत्तर : निम्न अर्थों में सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था सबके लिए उपलब्ध एक सेवा है

  1. सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में अमीर-गरीब कोई भी व्यक्ति अपने रोग का इलाज करा सकता है।
  2. सार्वजनिक स्वाथ्य केंद्र में मुफ्त में इलाज और दवाइयाँ दी जाती हैं इसलिए इसमें इलाज कराना सबके लिए संभव है।
  3. सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी का इलाज करते समय किसी भी आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता।
  4. सरकार ने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की वचनबद्धता को पूरा करने के लिए ये । अस्पताल तथा स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए हैं।
  5. इन सेवाओं को चलाने के लिए धन उस पैसे से आता है, जो लोग सरकार को टैक्स के रूप में देते हैं।

7. कुछ सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों अथवा अस्पतालों की सूची बनाइए, जो आपके घर के पास हैं। अपने अनुभव से अथवा उनमें से किसी एक में जाकर केन्द्र चलाने वाले लोगों को और वहाँ दी जाने वाली सुविधाओं का पता लगाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-25)
उत्तर : सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्र जो दिल्ली में स्थित हैं

  1. गुरु तेग बहादुर अस्पताल
  2. लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल
  3. हिन्दू राव अस्पताल
  4. राम मनोहर लोहिया अस्पताल
  5. गोविंद वल्लभ पंत अस्पताल
  6. ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टीट्यूट
  7. सफदरजंग अस्पताल

इन सरकारी अस्पतालों की स्थिति

  1. इन सरकारी अस्पतालों को अधिकारीगण समूह के प्रबंधन द्वारा चलाए जाते हैं।
  2. इन सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के समूह कायम हैं, जो अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ हैं।
  3. इन सरकारी अस्पतालों के भवन काफी विशाल हैं तथा इनमें सभी तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करवाई। | गई हैं। इन अस्पतालों में कई जाँच परीक्षण यंत्र भी हैं।
  4. इन अस्पतालों में रोगी को मुफ़्त इलाज के साथ-साथ मुफ्त दवाइयाँ भी दी जाती हैं।

8. आपके घर के पास कौन-सी निजी स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध हैं? उन्हें चलाने वाले लोगों और वहाँ दी जाने वाली सुविधाओं का पता लगाइए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-26)
उत्तर : निजी स्वास्थ्य केन्द्र जो दिल्ली में स्थित हैं

  1. अपोलो अस्पताल
  2. गंगा राम अस्पताल
  3. सेंट स्टीफेंस अस्पताल निजी अस्पतालों को निजी व्यक्ति या किसी डॉक्टर द्वारा संचालित किए जाते हैं। इनमें भी सभी तरह की सुविधाएँ दी जाती हैं। इन अस्पतालों में सेवाएँ सार्वजनिक अस्पतालों से अच्छी होती हैं। रोगियों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।

प्रश्न-अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

1. इस अध्याय में आपने पढ़ा है कि स्वास्थ्य में सिर्फ बीमारी की बात नहीं की जा सकती है। संविधान से लिए गए एक अंश को यहाँ पढ़िए और अपने शब्दों में समझाइए कि ‘जीवन का स्तर’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य’ के क्या मायने होंगे। संविधान का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा यह कहता है कि ‘‘पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊँचा करने तथा लोक स्वास्थ्य का सुधार करने का राज्य का कर्तव्य है।”
उत्तर : भारतीय संविधान के नीति निर्देशक तत्व में लोगों के कल्याण से संबंधित कई उपबंध लिखे गए हैं। जिसके तहत सरकार के लिए कई तरह के दिशा का निर्देश जारी किए गए हैं। इसी संदर्भ में नीति निर्देशक सिद्धान्त में कहा गया है कि पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊँचा करने तथा लोक स्वास्थ्य का सुधार करने का राज्य का कर्तव्य है। इसलिए भारत सरकार राज्य सरकार और स्थानीय सरकार ने कई स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण किया है तथा पोषाहार स्तर और जीवन स्तर को ऊँचा करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए गए हैं।

2. सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार कौन-कौन से कदम उठा सकती है? चर्चा कीजिए।
उत्तर : सबके लिए स्वास्थ्य की सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए सरकार निम्न कदम उठा सकती है

  1. स्वास्थ्य केन्द्रों या चिकित्सा केन्द्रों में वृद्धि करके।
  2. सरकार स्वास्थ्य की सुविधाओं में वृद्धि के लिए अपने बजट में वृद्धि करें।
  3. सरकार द्वारा प्रदूषण नियंत्रण कानून लाकर प्रदूषण में कमी लाया जा सकता है। वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।
  4. पीने के लिए स्वच्छ जल लोगों को उपलब्ध करवाकर।

10. अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाइए कि उपरोक्त शासकीय विभाग क्या काम करते हैं और उन्हें तालिका में दिए गए रिक्त स्थानों में भरिए। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-39)
NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 1
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 2

4. पानी और साफ़-सफाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम, की जा सकती है। उदाहरण देते हुए इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : पानी और साफ़-सफ़ाई की गुणवत्ता को सुधार कर अनेकों बीमारियों की रोकथाम निम्न प्रकार से की जा सकती है

  1. संचारणीय बीमारियाँ पानी के द्वारा एक से दूसरे को लगती हैं। इन बीमारियों में से 21% बीमारियाँ जल जनित होती हैं। जैसे-हैजा, पेट के कीड़े और हैपेटाइटिस।।
  2. साफ़-सफ़ाई की कमी एवं प्रदूषण के कारण भी अनेक बीमारियाँ फैलती हैं; जैसे- भारत में ही लगभग | 5 लाख व्यक्ति प्रतिवर्ष तपेदिक (टी.बी.) से मर जाते हैं। डेंगू, मलेरिया आदि अनेकों बीमारियाँ साफ़-सफ़ाई की कमी से होती है।
    उपरोक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि पानी और साफ़-सफ़ाई की गुणवता में सुधार करके अनेकों बीमारियों की रोकथाम संभव है।

Hope given NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 Inside our Earth (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 Inside our Earth (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 Inside our Earth (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 Inside our Earth.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए

(क) पृथ्वी की तीन परतें क्या हैं?
उत्तर पृथ्वी की तीन परतें हैं-

  1. भू-पर्पटी
  2. मैंटल
  3. क्रोड।

(ख) शैल क्या है?
उत्तर पृथ्वी की पर्पटी बनाने वाले खनिज पदार्थ के किसी भी प्राकृतिक पिंड को शैल कहते हैं। शैलें विभिन्न रंग, आकार एवं गठन की हो सकती हैं।

(ग) तीन प्रकार की शैलों के नाम लिखें।
उत्तर तीन प्रकार की शैलें –

  1. आग्नेय शैल
  2. अवसादी शैल
  3. कायांतरित शैल।

(घ) बर्लिभेदी एवं अंतर्भेदी शैल का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर बर्लिभेदी आग्नेय शैल का निर्माण – जब पृथ्वी पर ज्वालामुखी का उदगार होता है तब आग की तरह लाल द्रवित मैग्मा पृथ्वी के आंतरिक भाग से निकलकर सतह पर आता है। जब द्रवित लावा पृथ्वी की सतह पर आता है, तो यह तेजी से ठंडा होकर ठोस बन जाता है। पर्पटी पर इस प्रकार । से बने शैल को बर्लिभेदी आग्नेय शैल कहते हैं। इनकी संरचना बहुत महीन दानों वाली होती है। उदाहरण के लिए-बेसाल्ट। दक्कन पठार बेसाल्ट शैलों से ही बना है।

अंतर्भेदी आग्नेय शैल – द्रवित मैग्मा कभी-कभी भू-पर्पटी के अंदर गहराई में ही ठंडा हो जाता है। इस प्रकार बने ठोस शैलों को अंतर्भेदी आग्नेय शैल कहते हैं। धीरे-धीरे ठंडा होने के कारण ये बड़े दानों का रूप ले लेते हैं। ग्रेनाइट ऐसे ही शैल का एक उदाहरण है।

(च) शैल चक्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर एक शैल से दूसरे शैल में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को शैल चक्र कहते हैं।

(छ) शैलों के क्या उपयोग हैं?
उत्तर
शैलों के उपयोग

  1. शैलों से कई दुर्गो, किलों का निर्माण किया जा चुका है तथा भवन निर्माण में भी ये सहायक होते हैं।
  2. सड़क निर्माण में सहायक।
  3. विभिन्न खेलों में उपयोम।

(ज) कायांतरित शैल क्या हैं?
उत्तर आग्नेय एवं अवसादी शैल उच्चताप एवं दाब के कारण कायांतरित शैलों में परिवर्तित हो सकती हैं। उदाहरण के लिए चिकनी मिट्टी स्लेट में एवं चूना पत्थर संगमरमर में परिवर्तित हो जाता है।

2. सही (✓) उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) द्रवित मैग्मा से बने शैल

  1. आग्नेय
  2. अवसादी
  3. कायांतरित

उत्तर 1. आग्नेय

(ख) पृथ्वी की सबसे भीतरी परत

  1. पर्पटी
  2. क्रोड
  3. मैंटल

उत्तर 2. क्रोड

(ग) सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदाहरण हैं?

  1. शैल
  2. खनिज
  3. जीवाश्म

उत्तर 2. खनिज

(घ) शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं।

  1. अवसादी शैल
  2. कायांतरित शैल
  3. आग्नेय शैल

उत्तर 2. अवसादी शैल

(ङ) पृथ्वी की सबसे पतली परत है।

  1. पर्पटी
  2. मैंटल
  3. क्रोड

उत्तर 1. पर्पटी

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 1

उत्तर

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 2

4. कारण बताइए –

(क) हम पृथ्वी के केंद्र तक नहीं जा सकते हैं।
उत्तर हम पृथ्वी के केन्द्र में निम्न कारणों से नहीं जा सकते

  1. पृथ्वी के केन्द्र तक पहुँचने के लिए जो बिल्कुल असंभव है।) आपको समुद्र की सतह परे 6000 किलोमीटर गहराई तक खोदना होगा।
  2. पृथ्वी की सतह से नीचे जाने पर तापमान 1 सेंटीग्रेड प्रति 32 मीटर की दर से बढ़ता जाता है।
  3. पृथ्वी के केन्द्रीय क्रोड तरल अवस्था में आग का गोला है एवं वहाँ का दाब भी बहुत अधिक है।

(ख) अवसादी शैल अवसाद से बनती है।
उत्तर शैल लुढ़ककर, चटककर तथा एक-दूसरे से टकराकर छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाती हैं। इन छोटे कणों को अवसद कहते हैं। ये अवसाद हवा, जल आदि के द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचाकर, जमा कर दिए जाते हैं। ये अदृढ अवसाद दबकर एवं कठोर होकर शैल की परत बनाते । हैं। इस प्रकार की शैलों को अवसादी शैल कहते हैं। उदाहरण के लिए, बलुआ पत्थर, रेत के दानों से बनता है। इन शैलों में पौधों, जानवरों एवं अन्य सूक्ष्म जीवाणुओं, जो कभी इन शैलों पर रहे हैं, के जीवाश्म भी हो सकते हैं।

(ग) चूना पत्थर संगमरमर में बदलता है।
उत्तर चूना पत्थर एक अवसादी शैल है। अवसादी शैल उच्च ताप एवं दाब के कारण कायांतरित शैलों में परिवर्तित हो सकती है। चूना पत्थर भी उच्च ताप एवं दाब के कारण संगमरमर में परिवर्तित हो जाता है।

Hope given NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 7 Social Science Geography Chapter 2 Inside our Earth (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
मूलभूत (Constitutive) शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने रोजमर्रा के जीवन के आधार पर मूलभूत नियम का एक उदाहरण दें।
[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
मूलभूत शब्द का अभिप्राय है-मौलिक या आवश्यक।
उदाहरण-यदि हम कोई खेल खेलना चाहते हैं तो हमें उस खेल के मूलभूत नियम जानने होंगे।

प्रश्न 2.
नेपाल की जनता एक नया संविधान क्यों चाहती थी? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
1990 में बने नेपाल के संविधान के अनुसार नेपाल में राजतंत्र की स्थापना की गई थी। नेपाल के लोग नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना करना चाहते थे इसलिए वे नया संविधान चाहते थे।

प्रश्न 3.
अपने शिक्षक के साथ चर्चा करें कि राज्य और सरकार के बीच क्या फर्क होता है। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-13]
उत्तर
राज्य-राज्य एक ऐसी राजनीतिक संस्था होती है जो निश्चित भू-भाग में रहने वाले संप्रभु लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं; जैसे-भारत राज्य, चीन राज्य आदि।
सरकार-सरकार कानून बनाती है और उन्हें लागू करती है। सरकार को चुनावों के द्वारा बदला जा सकता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित परिस्थितियों में कौन से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-14]
(1) यदि 13 साल का एक बच्चा कालीन के कारखाने में मजदूरी करता है।
(2) यदि किसी राज्य का कोई नेता दूसरे राज्यों के लोगों को अपने राज्य में काम करने से रोकता है।
(3) यदि किसी जनसमूह को राजस्थान में तेलुगु माध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।
(4) यदि सरकार सशस्त्र बलों में कार्यरत किसी अधिकारी को इसलिए पदोन्नति नहीं दे रही है, क्योंकि वह अधिकारी महिला है।
उत्तर
निम्नलिखित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

  1. शोषण के विरुद्ध अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  2. स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  3. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  4. समानता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

प्रश्न 5.
संविधान में मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाएँ | कि ये कर्त्तव्य कौन से हैं और लोकतंत्र में नागरिकों द्वारा इन कर्तव्यों का पालन करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-15]
उत्तर
हमारे मूल कर्त्तव्य

  1.  संविधान का पालन करना तथा राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का सम्मान करना।
  2. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को कायम रखना तथा रक्षा करना।
  3. राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक विचारों को संजोए रखना और पालन करना।
  4. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा से दूर रहना।
  5. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करना।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
मॉनीटर अपनी शक्ति का किस तरह दुरुपयोग कर रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-7]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
उत्तर
मॉनीटर एक दबंग किस्म का लड़का है। वह अपनी शिक्षिका की अनुपस्थिति में एक बेकुसूर सहपाठी को तंग करता है तथा शिक्षिका के लौटने पर उसकी झूठी शिकायत भी करता है तथा सजा दिलवाता है।

प्रश्न 2.
नीचे दी गई किस परिस्थिति में मंत्री को अपनी सत्ता के दुरुपयोग का दोषी कहा जाएगा
(क) जब वह ठोस तकनीकी कारणों से अपने मंत्रालय की किसी परियोजना को नामंजूर कर देता है;
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी | रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।
उत्तर
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।

प्रश्न 3.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में कौन लोग अल्पसंख्या में हैं? बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए फैसलों से यह अल्पसंख्यक गुट किस तरह दबाया जा रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-8]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. लड़कियाँ अल्पसंख्या में है।
  2. लड़के क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जबकि लड़कियाँ बास्केट बॉल खेलना चाहती हैं। शिक्षक इस विवाद को हल करने के लिए दोनों पक्षों को हाथ उठाकर अपनी राय बताने के लिए कहते हैं। लड़कों की संख्या अधिक होने के कारण फैसला उनके पक्ष में जाता है। इस प्रकार बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए। फैसले से अल्पसंख्यक गुट को दबाया जा रहा है।

प्रश्न 4.
शबनम इस बात पर क्यों खुश हो रही है कि उसने टी.वी. नहीं देखा? ऐसी स्थिति में आप क्या करते? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-9]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
उत्तर

  1. शबनम ने टी.वी. न देखकर परीक्षा के लिए दो अध्याय तैयार कर लिए। इन अध्यायों में से बहुत से प्रश्न आए और शबनम ने उन प्रश्नों का उत्तर ठीक लिखा।
  2. मैं भी वही करता/करती जो शबनम ने किया।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर
संविधान की जरूरत

  1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं।
  2. यह ऐसे नियम निश्चित करता है जिसके द्वारा शासकों के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
  3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई ताकतवर समूह किसी दूसरे कम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर
नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता

  1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी।
  2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है।

प्रश्न 3.
अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर
अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो

  1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते।
  2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते।
  3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वतंत्रताओं का उपयोग नहीं कर पाते।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख ) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
उत्तर

  1. महिलाएँ अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं।
  2. बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार है।
  3. मांसाहारी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है।
  4. गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. संघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं।
  2. सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके।
  3. मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं।
  4. देश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 6.
इन नक्शे में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
सही या गलत बताएँ :
(क) पश्चिमी विश्व में आधुनिक शहर औद्योगीकरण के साथ विकसित हुए।
उत्तर
सही,

(ख) सूरत और मछलीपट्नम का उन्नीसवीं शताब्दी में विकास हुआ।
उत्तर
गलत,

(ग) बीसवीं शताब्दी में भारत की ज्यादातर आबादी शहरों में रहती थी।
उत्तर
गलत,

(घ) 1857 के बाद जामा मसजिद में पाँच साल तक नमाज़ नहीं हुई।
उत्तर
सही,

(ङ) नयी दिल्ली के मुकाबले पुरानी दिल्ली की साफ-सफाई पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया।
उत्तर
गलत

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :
(क) सफलतापूर्वक गुंबद का इस्तेमाल करने वाली पहली इमारत …………………. थी।
(ख) नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की रूपरेखा तय करने वाले दो वास्तुकार ………………. थे।
(ग) अंग्रेज़ भीड़ भरे स्थानों को ……………… मानते थे।
(घ) ………….. के नाम से 1888 में एक विस्तार योजना तैयार की गई। उत्तरः
उत्तर
(क) जामा मसजिद।
(ख) एडवर्ड लुटयंस और हर्बर्ट बेकर।
(ग) बीमारियों का स्रोत।
(घ) लाहौर गेट सुधार योजना।

प्रश्न 3.
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में तीन फ़र्क हूँढ़ें।
उत्तर
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में अंतर

  1. शाहजहाँनाबाद दीवारों से घिरा शहर था किंतु नयी दिल्ली ऐसा नहीं था।
  2. शाहजहाँनाबाद में भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले तथा संकरी गलियाँ थी, लेकिन नयी दिल्ली में सीधी-चौड़ी गलियाँ थीं जिनके दोनों तरफ बँगले बने हुए थे।
  3. नयी दिल्ली में जलापूर्ति तथा गंदगी आदि के निपटारे की अच्छी व्यवस्था थी शाहजहाँनाबाद में इस तरह की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 4.
मद्रास जैसे शहरों के ‘गोरे” इलाकों में कौन लोग रहते थे?
उत्तर
मद्रास जैसे शहरों के सुसज्जित ‘गोरे” इलाकों में अंग्रेज रहा करते थे। आइए विचार करें |

प्रश्न 5.
विशहरीकरण का क्या मतलब है?
उत्तर
विशहरीकरण का अर्थ है-जब देश के कुछ शहरों की तीव्र वृद्धि हो रही होती है और ठीक उसी समय पहले से विकसित कुछ शहर पिछड़ रहे हों।

प्रश्न 6.
अंग्रेजों ने दिल्ली में ही विशाल दरबार क्यों लगाया जबकि दिल्ली राजधानी नहीं थी।
उत्तर
अंग्रेजों का दिल्ली में विशाल दरबार लगाने का कारण

  1. अंग्रेज़ों को दिल्ली का सांकेतिक महत्त्व अच्छी तरह पता था।
  2. अंग्रेज़ मुगल बादशाह के महत्त्व को कम करना चाहते थे।
  3. अंग्रेज कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाना चाहते थे।

प्रश्न 7.
पुरानी दिल्ली शहर ब्रिटिश शासन के तहत किस तरह बदलता गया?
उत्तर
पुराने शहर दिल्ली में बदलाव

  1. लालकिले के आसपास का सारा इलाका साफ कर दिया गया। बाग, मैदान और मसजिदें नष्ट कर दी गयीं।
  2. शहर का एक तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया।
  3. 1870 के दशक में रेलवे की स्थापना तथा शहर के विस्तार के लिए शाहजहाँनाबाद की पश्चिमी दीवारों को तोड़ दिया गया।
  4. नहरों को पाटकर (मिट्टी भरकर) समतल कर दिया गया।

प्रश्न 8.
विभाजन से दिल्ली के जीवन पर क्या असर पड़ा?
उत्तर
विभाजन का दिल्ली के जीवन पर प्रभाव

  1. दिल्ली शरणार्थियों का शहर बन गया लाजपत नगर और तिलक नगर जैसी बस्तियाँ उसी समय बसी।
  2. दिल्ली की जनसंख्या तेजी से बढ़ी। दिल्ली की जनसंख्या में 5 लाख की वृद्धि हो गयी।
  3. दिल्ली के दो तिहाई मुसलमान पलायन कर गए जिससे 44000 मकान खाली हो गए।
  4. पाकिस्तान जाने वाले ज्यादातर मुसलमान कारीगर, छोटे-मोटे व्यापारी और मजदूर थे। दिल्ली आए नए लोग ग्रामीण भू-स्वामी, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छोटे दुकानदार थे। विभाजन ने उनकी जिंदगी और उनके व्यवसाय बदल दिए।

आइए करके देखें

प्रश्न 9.
अपने शहर या आसपास के किसी शहर के इतिहास का पता लगाएँ। देखें कि वह कब और कैसे फैला तथा समय के साथ उसमें क्या बदलाव आए हैं। आप बाजारों, इमारतों, सांस्कृतिक संस्थानों और बस्तियों का इतिहास दे सकते हैं।
उत्तर
हमारा शहर दिल्ली-

  1. दिल्ली का उल्लेख हिंदू महाकाव्य महाभारत में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है।
  2. 12वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान द्वितीय ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
  3. 17वीं सदी तक दिल्ली कई बार (7 बार) बसी तथा उजड़ी है।
  4. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद दिल्ली पर अंग्रेजों की नियंत्रण हो गया। |
  5. 1911 में दिल्ली ब्रिटिश भारत की राजधानी बन गयी।
  6. दिल्ली में समय के साथ वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिले; जैसे-कुतुबमीनार, लाल किला, हुमायूँ का मकबरा इत्यादि।
  7. जंतर-मंतर भारत की वैज्ञानिक विरासत का अनोखा उदाहरण है इसका निर्माण सवाई राजा मानसिंह ने करवाया था।
  8. 20वीं सदी में एडवर्ड लुटयंस ने आज के राष्ट्रपति भवन का डिजायन तैयार किया।
  9. संसद भवन का डिजायन हर्बर्ट बेकर ने तैयार किया।
  10. 1931 में कनॉट प्लेस नई दिल्ली का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र बना।

प्रश्न 10.
अपने शहर, कस्बे या गाँव के कम से कम दस व्यवसायों की सूची बनाएँ। पता लगाएँ कि ये व्यवसाय कब से चले आ रहे हैं। इस सूची से इस इलाके में आए बदलावों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर
व्यवसायों की सूची|

  1. खेती करना
  2. मोची का काम
  3. बढ़ई का काम
  4. पशुपालन
  5. मिट्टी के बर्तन बनाना
  6. लोहार का काम
  7. कपड़ा बुनना
  8. गन्ना पेरना तथा खांड व गुड़ बनाना
  9. मछली पकड़ना
  10. अध्यापन कार्य
    समय के साथ बदलाव-सभी व्यवसाय काफी पुराने हैं समय के साथ-साथ इनके स्तरों में बदलाव आया है इनकी कार्य शैली में बदलाव आया है।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!