Author name: Raju

NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 Population Composition (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 Population Composition (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 Population Composition (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 12 Geography. Here we have given NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 Population Composition. https://mcq-questions.com/ncert-solutions-for-class-12-geography-fundamentals-of-human-geography-chapter-3-hindi/

अभ्यास प्रश्न (पाठ्यपुस्तक से)

प्र० 1. नीचे दिए गये चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
(i) निम्नलिखित में से किसने संयुक्त अरब अमीरात के लिंग अनुपात को निम्न किया है?
(क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास।
(ख) पुरुषों की उच्च जन्मदर।
(ग) स्त्रियों की निम्न जन्मदर।
(घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास।
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयुवर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?
(क) 15 से 65 वर्ष
(ख) 15 से 66 वर्ष
(ग) 15 से 64 वर्ष
(घ) 15 से 59 वर्ष
(iii) निम्नलिखित में से किस देश का लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है?
(क) लैटविया
(ख) जापान
(ग) संयुक्त अरब अमीरात
(घ) फ्रांस
उत्तर:
(i) (क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास।।
(ii) (घ) 15 से 59 वर्ष।
(iii) (क) लैटविया

प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए|
(i) जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: किसी देश/प्रदेश में निवास करने वाली जनसंख्या में स्त्रियों-पुरुषों की संख्या, लिंग अनुपात, आयु वर्ग संरचना, उनके व्यवसाय, शिक्षा का स्तर, जीवन-प्रत्याशा तथा आवासों के आधार पर दूसरों से पृथक विशिष्ट जनांकिकीय विशेषताओं को जनसंख्या संघटने कहते हैं।
(ii) आयु-संरचना का क्या महत्त्व है?
उत्तर: किसी देश की जनसंख्या को विभिन्न आयु वर्गों में रखकर यह ज्ञात किया जाता है कि उस देश की कितनी जनसंख्या कार्यशील जनसंख्या है जो अलग-अलग व्यवसायों में संलग्न है तथा कितनी जनसंख्या उन पर आश्रित है, जो अंततः देश के विकास को इंगित करता है।
(iii) लिंग अनुपात कैसे मापा जाता है?
उत्तर: प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या अथवा प्रति हज़ार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या के रूप में लिंग-अनुपात ज्ञात किया जाता है। इसके आकलन की विधि इस प्रकार है-
NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 (Hindi Medium) 2

प्र० 3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में न दें
(i) जनसंख्या के ग्रामीण-नगरीय संघटन का वर्णन कीजिए।
उत्तर: विश्व के विभिन्न देशों में ग्रामीण और नगरीय जनसंख्या को मापने के अलग-अलग मापदंड हैं। सामान्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश लोग प्राथमिक क्रियाओं जैसे-कृषि, वानिकी, मत्स्यन तथा खनन आदि व्यावसायिक गतिविधियों में संलग्न रहते हैं जबकि नगरीय क्षेत्रों में अधिकांश लोग गैर-प्राथमिक (द्वितीयक व तृतीयक) क्रियाओं जैसे-विनिर्माण, निर्माण, व्यावसायिक परिवहन सेवाओं, संचार तथा अन्य अवर्गीकृत सेवाओं के अलावा अनुसंधान व वैचारिक विकास से जुड़े कार्यों में संलग्न रहते हैं। ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आयु-लिंग संघटन, व्यावसायिक संरचना, जनसंख्या का घनत्व, विकास का स्तर व रहन-सहने की दशाएँ अलग-अलग होते हैं। पश्चिमी देशों के ग्रामीण क्षेत्रों में पुरुष-लिंग-अनुपात अधिक है जबकि नगरीय क्षेत्रों में स्त्री-लिंग अनुपात अधिक है। इसके विपरीत एशिया के देशों-नेपाल, पाकिस्तान व भारत में स्थिति बिल्कुल उलट हैं। यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा में रोजगार के अधिक अवसरों के कारण स्त्रियाँ नगरीय क्षेत्रों की ओर प्रवास करती हैं जबकि कृषि वहाँ पर अत्यधिक मशीनीकृत होने के कारण पुरुष प्रधान व्यवसाय है। इसके विपरीत भारत जैसे एशियाई देशों में कृषि कार्यों में महिलाओं की सहभागिता काफी ऊँची है और पुरुष जनसंख्या नगरों की ओर प्रवास/पलायन करती है। भारत जैसे देशों के नगरों में आवासों की कमी, रहन-सहन की उच्च लागत, महिलाओं के लिए रोजगार के कम अवसर तथा सुरक्षा की कमी महिलाओं को गाँव से नगरों की ओर प्रवास करने से रोकते हैं। इस तरह विश्व स्तर पर ग्रामीण-नगरीय संघटन में व्यापक भिन्नता पायी जाती है। यूरोप में 2500 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र नगरीय क्षेत्र की श्रेणी में आते हैं वहीं भारत में 5000 से अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र नगरीय कहलाते हैं।
(ii) विश्व के विभिन्न भागों में आयु-लिंग में असंतुलन के लिए उत्तरदाई कारकों तथा व्यावसायिक संरचना की विवेचना कीजिए।
उत्तर: जनसंख्या की आयु-लिंग संरचना का आशय विभिन्न आयु वर्गों में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या से है। इसे जनसंख्या पिरामिड के द्वारा दर्शाया जाता है। विश्व के विभिन्न भागों में विभिन्न आयु वर्गों में लिंग अनुपात समान नहीं है। रूस सहित यूरोप के कुछ देशों में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या अधिक है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सूचीबद्ध 139 देशों में लिंग अनुपात स्त्रियों के अनुकूल है। जबकि शेष 72 देशों में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या कम होने से उनके लिए प्रतिकूल दशाएँ विद्यमान हैं। ऐसा निम्न कारणों से होता है-

1. जिन देशों/प्रदेशों में लिंग-भेद अनियंत्रित है, वहाँ लिंग अनुपात प्रत्येक आयु वर्ग में निश्चित रूप से स्त्रियों के लिए प्रतिकूल है।
2. जिन देशों/प्रदेशों में स्त्री भ्रूणहत्या, स्त्री शिशुहत्या और स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा प्रचलित है वहाँ भी स्त्रियों की संख्या प्रत्येक आयु-वर्ग में पुरुषों की तुलना में कम है।
3. जिन क्षेत्रों में स्त्रियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति दयनीय है, वे रोज़गारोन्मुख नहीं हैं वहाँ भी स्त्रियों की संख्या प्रत्येक आयु वर्ग में पुरुषों की तुलना में कम है।
4. व्यावसायिक संरचना का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि कार्यशील जनसंख्या 15 से 59 आयु वर्ग में स्त्रियों और पुरुषों के अनुपात में विश्व के विभिन्न देशों में भारी अंतर देखने को मिलता है। विकसित देशों में स्त्री साक्षरता दर तथा उनके रोजगारोन्मुख होने की दर विकासशील व अल्पविकसित देशों की तुलना में अधिक है। उनके स्वास्थ्य व रहन-सहन की दशाएँ भी अच्छी हैं। वे उन सभी सुख-सुविधाओं का उपभोग
करती हैं जिनका उपभोग पुरुष कर रहे हैं।

NCERT Solutions for Class 12 Geography Fundamentals of Human Geography Chapter 3 Population Composition (Hindi Medium) Read More »

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 17 वीर कुवर सिंह with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the वीर कुवर सिंह Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these वीर कुवर सिंह objective questions.

वीर कुवर सिंह Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of वीर कुवर सिंह Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi वीर कुवर सिंह MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
कुँवर सिंह का जन्म कब और कहाँ हुआ?
(a) बिहार के जगदीशपुर में सन् 1782 में
(b) बिहार के जगदीश एर में सन् 1882 में
(c) उ.प्र. के मेरठ जिले में सन् 1782 में
(d) म.प्र. के ग्वालियर में सन् 1882 में

Answer

Answer: (a) बिहार के जगदीशपुर में सन् 1782 में


Question 2.
कुंवर सिंह ने रियासत की जिम्मेदारी कब संभाली?
(a) 1787 में
(b) 1808 में
(c) 1832 में
(d) 1827 में

Answer

Answer: (d) 1827 में


Question 3.
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से पहले कौन से बाबा ने भारतीयों में देशभक्ति की भावना फूंकी?
(a) देवरिया बाबा
(b) रामदेव
(c) बसुरिया बाबा
(d) पीर बाबा

Answer

Answer: (c) बसुरिया बाबा


Question 4.
कुंवर सिंह की मृत्यु कब हुई?
(a) 26 अगस्त, 1858 को
(b) 26 अप्रैल, 1858 को
(c) 10 अगस्त, 1857 को
(d) 26 अगस्त, 1857 को

Answer

Answer: (b) 26 अप्रैल, 1858 को


Question 5.
किस अंग्रेज सेनापति के साथ कुँवर सिंह का मुकाबला हुआ था?
(a) सेनापति ‘डगलस
(b) कर्नल हंट
(c) कर्नल रावर्ट
(d) लेफ्टिनेंट जोजफ

Answer

Answer: (a) सेनापति ‘डगलस


Question 6.
विद्रोहियों ने दिल्ली पर कब्जा कब किया?
(a) 10 मई, 1857 को
(b) 11 मई, 1857 को
(c) 8 अप्रैल, 1857 को
(d) 11 जनू, 1857 को

Answer

Answer: (b) 11 मई, 1857 को


Question 7.
मंगल पांडे को फाँसी कब दी गई?
(a) 10 मई, 1857 को
(b) 8 मई, 1942 को
(c) 8 अप्रैल, 1958 को
(d) 8 अप्रैल, 1957 को

Answer

Answer: (d) 8 अप्रैल, 1957 को


Question 8.
मंगल पांडे को फाँसी क्यों दी गई?
(a) एक कत्ल के आरोप में
(b) देशद्रोह के आरोप में
(c) अंग्रेजों से बगावत के कारण
(d) सेना से भागने के कारण

Answer

Answer: (c) अंग्रेजों से बगावत के कारण


Question 9.
वीर कुंवर सिंह ने किस संग्राम में भाग लिया?
(a) 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में
(b) भारत छोड़ो आंदोलन में
(c) सविनय अवज्ञा आंदोलन में
(d) 1942 के विश्व युद्ध में

Answer

Answer: (a) 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में


Question 10.
‘वीर कुंवर सिंह’ पाठ निम्न में से क्या है?
(a) कहानी
(b) जीवनी
(c) निबंध
(d) नाटक

Answer

Answer: (b) जीवनी


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए

1. सन् 1857 के व्यापक सशस्त्र-विद्रोह ने भारत में ब्रिटिश शासन की जड़ों को हिला दिया। भारत में ब्रिटिश शासन ने जिस दमन नीति को आरंभ किया, उसके विरुद्ध विद्रोह शुरू हो गया था। मार्च, 1857 में बैरकपुर में अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर मंगल पांडे को 8 अप्रैल, 1857 को फाँसी दे दी गई। 10 मई, 1857 को मेरठ में भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन किया और सीधे दिल्ली की ओर कूच कर गए। दिल्ली में तैनात सैनिकों के साथ मिलकर 11 मई को उन्होंने दिल्ली पर कब्जा कर लिया और अंतिम मुगल शासक बहादुरशाह ज़फर को भारत का शासक घोषित कर दिया। यह विद्रोह जंगल की आग की भाँति दूर-दूर तक फैल गया। कई महीनों तक उत्तरी और मध्य भारत के विस्तृत भूभाग पर विद्रोहियों का कब्जा रहा।।

Question 1.
किस विद्रोह ने ब्रिटिश शासन की जड़ों को हिला दिया?
(a) 1942 के विद्रोह ने
(b) 1857 के सशस्त्र विद्रोह ने
(c) प्रथम विश्व युद्ध ने
(d) द्वितीय विश्व युद्ध ने

Answer

Answer: (b) 1857 के सशस्त्र विद्रोह ने


Question 2.
मंगल पांडे को फाँसी की सजा क्यों दी गई?
(a) असहयोग आंदोलन में भाग लेने पर
(b) अंग्रेजों का साथ ने देने पर
(c) अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर
(d) सेना का साथ छोड़ने पर

Answer

Answer: (c) अंग्रेजों के विरुद्ध बगावत करने पर


Question 3.
भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश अधिकारियों के विरुद्ध आंदोलन कब किया?
(a) 10 मई सन् 1857 को
(b) 11 मई सन् 1857 को
(c) 8 अप्रैल सन् 1857 को
(d) 26 जनवरी सन् 1930 को

Answer

Answer: (a) 10 मई सन् 1857 को


Question 4.
अंतिम मुगल बादशाह कौन थे?
(a) औरंगजेब
(b) शाहजहाँ
(c) बदादुरशाह जफ़र
(d) जहाँगीर

Answer

Answer: (c) बदादुरशाह जफ़र


Question 5.
बहादुरशाह जफ़र को गद्दी पर कब बैठाया गया?
(a) 10 मई, 1857 को
(b) 8 अप्रैल, 1857 को
(c) 26 जनवरी, 1857 को
(d) 11 मई, 1857 को

Answer

Answer: (d) 11 मई, 1857 को


2. जगदीशपुर के जंगलों में ‘बसुरिया बाबा’ नाम के एक सिद्ध संत रहते थे। उन्होंने ही कुँवर सिंह में देशभक्ति एवं स्वाधीनता की भावना उत्पन्न की थी। उन्होंने बनारस, मथुरा, कानपुर, लखनऊ आदि स्थानों पर जाकर विद्रोह की सक्रिय योजनाएँ बनाईं। वे 1845 से 1846 तक काफी सक्रिय रहे और गुप्त ढंग से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की योजना बनाते रहे। उन्होंने बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेले को अपनी गुप्त बैठकों की योजना के लिए चुना। सोनपुर के मेले को एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला माना जाता है। यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगता है। यह हाथियों के क्रय-विक्रय के लिए भी विख्यात है। इसी ऐतिहासिक मेले में उन दिनों स्वाधीनता के लिए लोग एकत्र होकर क्रांति के बारे में योजना बनाते थे।

Question 1.
‘बंसुरिया बाबा’ कहाँ रहते थे?
(a) जगदीशपुर के जंगल में
(b) हिमालय की कंदराओं में
(c) सतपुड़ा के जंगलों में
(d) गंगा नदी के खादर में

Answer

Answer: (a) जगदीशपुर के जंगल में


Question 2.
कुंवर सिंह के हृदय में स्वाधीनता की भावना किसने उत्पन्न की?
(a) उनकी माँ ने
(b) उनके पिता ने
(c) उनके गुरु ने
(d) बंसुरिया बाबा ने

Answer

Answer: (d) बंसुरिया बाबा ने


Question 3.
बंसुरिया बाबा ने अपनी गुप्त बैठकों के लिए क्या राजनीति बनाई?
(a) वे सबसे अकेले जाकर मिलते थे
(b) गुप्त बैठकों के लिए उन्होंने सोनपुर के पशु मेले को चुना
(c) उन्होंने जंगल में आश्रय बनाए हुए थे जहाँ लोग आकर मिलते थे
(d) वे विभिन्न प्रतीकों के माध्यम से अपना संदेश देते थे

Answer

Answer: (b) गुप्त बैठकों के लिए उन्होंने सोनपुर के पशु मेले को चुना


Question 4.
सोनपुर में पशु मेले का आयोजन कब होता है?
(a) फागुन के महीने में
(b) जेठ के महीने में
(c) बैसाख में
(d) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर

Answer

Answer: (d) कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर


Question 5.
सोनपुर मेला किस पुश के क्रय-विक्रय के लिए विख्यात है?
(a) घोड़ों के लिए
(b) ऊँटों के लिए
(c) हाथियों के लिए
(d) बैलों के लिए

Answer

Answer: (c) हाथियों के लिए


3. दानापुर और आरा की इस लड़ाई की ज्वाला बिहार में सर्वत्र व्याप्त हो गई थी। लेकिन देशी सैनिकों में अनुशासन की कमी, स्थानीय जमींदारों को अंग्रेजों के साथ सहयोग करना एवं आधुनिकतम शस्त्रों की कमी के कारण जगदीशपुर का पतन रोका न जा सका। 13 अगस्त को जगदीशपुर में कुंवर सिंह की सेना अंग्रेजों से परास्त हो गई। किंतु इससे वीरवर कुँवर सिंह का आत्मबल टूटा नहीं और वे भावी संग्राम की योजना बनाने में तत्पर हो गए। वे क्रांति के अन्य संचालक नेताओं से मिलकर इस आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाना चाहते थे। कुँवर सिंह सासाराम से मिर्जापुर होते हुए रीवा, कालपी, कानपुर एवं लखनऊ तक गए। लखनऊ में शांति नहीं थी, इसलिए बाबू कुंवर सिंह ने आजमगढ़ की ओर प्रस्थान किया। उन्होंने आजादी की इस आग को बराबर जलाए रखा। उनकी वीरता की कीर्ति पूरे उत्तर भारत में फैल गई। कुँवर सिंह की इस विजय यात्रा से अंग्रेजों के होश उड़ गए। कई स्थानों के सैनिक एवं राजा कुँवर सिंह की अधीनता में लड़े। उनकी यह आजादी की यात्रा आगे बढ़ती रही, लोग शामिल होते गए और उनकी अगुवाई में लड़ते रहे। इस प्रकार ग्वालियर, जबलपुर के सैनिकों के सहयोग से सफल सैन्य रणनीति का प्रदर्शन करते हुए वे लखनऊ पहुंचे।

Question 1.
जगदीशपुर के पतन के क्या कारण थे?
(a) देशी सैनिकों के अनुशासन में कमी
(b) जमींदारों का असहयोग
(c) आधुनिकतम शस्त्रों की कमी
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


Question 2.
कुंवर सिंह हार के बाद कहाँ पहुँचे?
(a) आजमगढ़
(b) लखनऊ
(c) कानपुर
(d) मिर्जापुर

Answer

Answer: (a) आजमगढ़


Question 3.
‘ज्वाला’ शब्द का पर्याय होगा
(a) अनिल
(b) मारुत
(c) अनल
(d) वारिद

Answer

Answer: (c) अनल


Question 4.
‘अधीनता’ का विलोप होगा
(a) स्वाधीनता
(b) अनधीनता
(c) पराधीनता
(d) स्वतंत्रता

Answer

Answer: (b) अनधीनता


Question 5.
‘जमींदार’ का विशेषण गद्यांश से छाँटकर लिखिए।
(a) स्थानीय
(b) परास्त
(c) संचालक
(d) वीरवर

Answer

Answer: (a) स्थानीय


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 17 वीर कुवर सिंह with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant वीर कुवर सिंह MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 17 वीर कुवर सिंह with Answers Read More »

CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4

CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4

CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4 are part of CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit. Here we have given CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4.

CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4

BoardCBSE
ClassX
SubjectSanskrit
Sample Paper SetPaper 4
CategoryCBSE Sample Papers

Students who are going to appear for CBSE Class 10 Examinations are advised to practice the CBSE sample papers given here which is designed as per the latest Syllabus and marking scheme as prescribed by the CBSE is given here. Paper 4 of Solved CBSE Sample Paper for Class 10 Sanskrit is given below with free PDF download solutions.

समय: होरात्रयम्
पूर्णाङ्काः 80

निदेशाः

  1. प्रश्नपत्रं चत्वारः खण्डाः सन्ति
    • खण्ड: (क) अपठित-अवबोधनम्    10 अङ्कः
    • खण्ड: (ख) रचनात्मकं-कार्यम्        15 अङ्काः
    • खण्ड: (ग) अनुप्रयुक्तव्याकरणम्    25 अङ्काः
    • खण्डः (घ) पठित-अवबोधनम्        30 अङ्काः
  2. सर्वे प्रश्नाः अनिवार्याः
  3. प्रश्नानाम् उत्तराणि खण्डानुसारं क्रमेणैव लेखनीयानि।
  4. प्रश्नसंख्या अवश्यमेव लेखनीया।
  5. उत्तराणि संस्कृतेनैव लेखनीयानि।

खण्डः ‘क’-अपठित-अवबोधनम्

प्रश्न 1:
अधोलिखितम् अनुच्छेदं पठित्वा प्रदत्तप्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत – (10)
स्वस्थं पर्यावरणं अस्माकं जीवनस्य आधारः अस्ति। पर्यावरणस्य च आधाराः पुष्पिता: पल्लविताः वृक्षाः भवन्ति। प्रत्येक प्राणी श्वसनक्रियायां आक्सीजनवायुं गृह्णाति। कार्बन-डाइऑक्साइड वायुं बहिः विसृजति। वृक्षाणाम् श्वसनक्रिया तु मानवानां विपरीता अस्ति। अतः अनया पर्यावरणं स्वस्थं भवति। वृक्षाः पर्यावरण संतुलितं कुर्वन्ति। ते यथाकालम् मेघानाम् वर्षणे सहायकाः भवन्ति। वृक्षाः भूमेः जलं गृह्णन्ति। अस्य जलस्य किञ्चित् भागं ते उपभुञ्जन्ति। अवशिष्टं जलं वाष्परूपे पत्राणां रन्धेभ्यः बहिः निर्गच्छति। इदं जलं मेघानाम् निमार्णे सहायकं भवति। भूमौ पतितानि तेषां पत्राणि पुष्पाणि च अतिरिक्तं जलं मृदं च व्यर्थं वहनात् अवरुन्धन्ति। इत्थम् ते भूमये पर्याप्यं जलं प्रदाय तस्याः उर्वराशक्तिं वर्धयन्ति। वृक्षाः पुष्पाणाम् फलानाम् औषधीनाम् च आगाराः सन्ति। वृक्षपादपानाम् हरीतिमा तेषां पुष्पाणाम् शोभा, पक्षिणाम् कलरवः च शुष्कहृदयान् अपि रसविभोरान् कुर्वन्ति।
(I) एकपदेन उत्तरत – (1 × 2 = 2)
(i) पुष्पिता: वृक्षाः कस्य आधाराः?
(ii) अवशिष्टं जलं कस्मिन् रूपे बहिः निर्गच्छति ?

(II) पूर्णवाक्येन उत्तरत – (2 × 2 = 4)
(i) भूमौ पतितानि पत्राणि पुष्पाणि च किम् कुर्वन्ति ?
(ii) मनुष्यः किम् गृह्णाति किम् च विसृजति ?

(III) निर्देशानुसारम् उत्तरत – (1/2 × 4 = 2)
(i) ‘स्वस्थं’ इति विशेषणपदस्य विशेष्यपदं अत्र किम् प्रयुक्तम् ?
(क) जलम्
(ख) वृक्षाः
(ग) पर्यावरणम्
(घ) मृदम्

(ii) अत्र ‘तस्याः’ इति सर्वनामपदं कस्मै प्रयुक्तम् ?
(क) जलाय
(ख) भूमये
(ग) मेघाय
(घ) वर्षणे

(iii) ‘गृह्णन्ति’ इति क्रियापदस्य कर्तृपदं किम् ?
(क) वृक्षाः
(ख) पत्राणि
(ग) मेघाः
(घ) पर्यावरणम्

(iv) छिद्रेभ्यः’ इति पदस्य कृते गद्यांशे किम् पदं प्रयुक्तम् ?
(क) पत्रेभ्यः
(ख) जलेभ्यः
(ग) रन्ध्रेभ्यः
(घ) औषधिभ्यः

(IV) गद्यांशस्य समुचितं शीर्षकं लिखत।

खण्डः ‘ख’- रचनात्मक कार्यम् 

प्रश्न 2:
भवतः मित्रस्य संस्कृतभाषायां रुचिः वर्तते, तस्य उत्कण्ठां शमयितुम् लिखितं इदं पत्रं मञ्जूषायां दत्तैः पदैः पूरयित्वा पुनः उत्तरपुस्तिकायाम् लिखत – (1/2 × 10 = 5)

49 ग्रेटर कैलाश,
………(1)
तिथिः ……….

प्रिय मित्र ………… (2)
सप्रेम नमोनमः।
अद्य मया ……………….(3) पत्रं प्राप्तम्। संस्कृतविषये तव अभिरुचिं ………………(4) प्रसन्नः जातः । संस्कृतभाषा सर्वासां ……………..(5) जननी अस्ति। पाणिनेः व्याकरणस्य उपयोगः …………..(6) (कम्प्यूटर) अपि अस्ति। अस्याः विशालः शब्दकोषः अद्वितीयः अस्ति। समृद्ध-संस्कृतसाहित्यस्य वैभवं ……………..(7) अस्ति। अधुना वैदेशिकविद्वांसः अपि …………….(8) महत्त्वं स्वीक्रियन्ते। मनोयोगेन त्वं संस्कृतभाषायाः ………………(9) कुरु इति मम निवेदनम्।।
शेषमत्र कुशलम्। शीघ्रं प्रत्युत्तरं प्रेषय।

तव …….(10)
विक्रमः।

मञ्जूषा- संगणकयन्त्रे, ज्ञात्वा, अध्ययनम्, मित्रम्, नवदिल्लीतः, तव, संस्कृतभाषायाः, भाषाणाम्, अभूतपूर्वम्, अरुण।

प्रश्न 3:
इदं चित्रं पश्यत । चित्रम् आधृत्य मञ्जूषायां प्रदत्तशब्दानां सहायतया च संस्कृते पञ्चवाक्यानि लिखत – (2 × 5 = 10)
CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 9 Q.3
मञ्जूषा
कक्षा, छात्राः, श्यामपट्टः, शाटिका, भित्तौ, अध्यापिका, पुस्तकम्, मानचित्रं, आसन्दिका, दत्तचित्ताः।
अथवा
‘समाचारपत्राणाम् महत्त्वम्’ इति विषयं अधिकृत्य संस्कृते पञ्चवाक्यानि लिखत।
मञ्जूषा-मानवजीवने, व्यावहारिकम्, भाषाज्ञानं, बाल्यकालात्, विकासः, जनाः, अवगच्छन्ति, बौद्धिकः, वर्धते, बालसमाचारपत्राणि।

खण्डः ‘ग’-अनुप्रयुक्तव्याकरणम्

प्रश्न 4:
अधोलिखितेषु वाक्येषु स्थूलपदेषु सन्धिच्छेदम् अथवा सन्धिं कृत्वा लिखत – (4)

  1. पश्य पश्य रमणीयम् भो + अनम्
  2. गुप्तं पापं कम् + टकम् इव पीडयति।
  3. वर्षायाम् वृक्षाः पादपाश्च हरिताः सन्ति।
  4. वसन्ततॊः आगमनेन सर्वे प्रसन्नाः भवन्ति।

प्रश्न 5:
अधोलिखितेषु प्रश्नोत्तरेषु समासं अथवा विग्रहं कृत्वा लिखत – (4)

  1. प्रश्नः- सेवकः कथं निवेदयति ?               उत्तरम्- सविनयम्।
  2. प्रश्नः- छात्रः कुत्र गतः?                          उत्तरम्- ग्रामगतः।
  3. प्रश्नः- एषः कस्य देवालयः?                    उत्तरम्- त्रिशूलं पाणौ यस्य सः।
  4. प्रश्नः- सरोवरे किम् विकसितम् ?            उत्तरम्- नीलोत्पलम्।

प्रश्न 6:
अधोलिखितेषु वाक्येषु स्थूलपदानां “प्रकृतिः प्रत्ययः” च पृथक् पृथक् कृत्वा अथवा संयोज्य उत्तरपुस्तिकायाम् लिख्यताम् – (4)

  1. सः (अर्थ + इन्) अस्ति।
  2. वृद्धाः (पूज् + अनीयर्) भवन्ति।
  3. (सेव् + शानच्) पुत्रः सुखं लभते।
  4. बालानाम् (चपलत्वं) खलु मनोहारी।

प्रश्न 7:
(अ) इमम् आदेशं उचितैः अव्ययपदैः पूरयत। अव्ययानाम् सूची अधः प्रदत्ता – (2)

मा, मृषा, तूष्णीम् , धिक्

(i) दुर्जने दयां ………….. कुरु।
(ii) …………. न वदितव्यम्।
(iii) कक्षायाम्। …………. स्थातव्यम्।
(iv) ……………. असत्यवादिनम्।

(ब) उचितेन अव्ययपदेन रिक्तस्थानानि पूरयत – (2)
(i) यावत् अहं पठामि ……………… त्वम् अपि पठ।
(ii) यत्र तडागः ……………….मीनाः।
(iii) …………….वृष्टिः भवति तदा कृषकाः नन्दन्ति।
(iv) मम मातुलः ह्यः आगतः ………………..गमिष्यति।

प्रश्न 8:
वाच्यं अधिकृत्य द्वयोः मित्रयोः संवादं पूरयत – (3)

  1. वैभवः : सखे! सर्वे जनाः तत्र किं ………………..?
  2. विनयः : ………… तु तत्र समाचारपत्रं दृश्यते । यतः अद्य दशमकक्षायाः परीक्षापरिणामः आगतः।
  3. वैभवः : एवं तर्हि शीघ्रम् चल ………….. अपि परिणामः अवलोक्यते।

प्रश्न 9:
घटिकां दृष्ट्वा उत्तरपुस्तिकायाम् लिखत यत् रजनीशः कतिवादने किम् करोति ? (2)

  1. सः (2.30) ……………….. विद्यालयात प्रत्यागच्छति।
  2. रजनीशः (3.45) …………………. गृहकार्यं करोति।

प्रश्न 10:
स्थूलपदानां अशुद्धिशोधनम् कृत्वा पुनः लिखत – (4)
एकस्मिन् वने भासुरकः नामम् सिंहः अवसत्। सः सर्वाः पशून् भक्षयति स्म। एकदा पशवः मिलित्वा तस्य समीपे आगच्छत्। ते अकथयन्-भवान् एव मम राजा।

खण्डः ‘घ’–पठित-अवबोधनम्

प्रश्न 11:
(अ) अधोलिखितं गद्यांशं पठित्वा प्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत – (6)
मम कलनस्य तु आधारः सूर्य एव। सूर्यस्य द्वे गती उत्तरायणम् दक्षिणायनञ्च। प्रत्येकम् अयनस्य अवधिः षण्मासाः । भारतीयमासानां नामानि नक्षत्रनामभिः सम्बद्धानि । पूर्णिमायां यत् नक्षत्रं भवति तेनैव नाम्ना तस्य मासस्य नाम भवति । यथा चैत्रेमासे पूर्णिमा चित्रानक्षत्रयुता भवति, अतः तस्य मासस्य नाम ‘चैत्र:’ भवति।
(I) एकपदेन उत्तरत – (1 × 2 = 2)
(i) कलनस्य आधारः कः?
(ii) चैत्रमासे का चित्रानक्षत्रयुता भवति ?

(II) पूर्णवाक्येन उत्तरत – (1 × 2 = 2)
केषां नामानि नक्षत्रनामभिः सम्बद्धानि ?

(III) निर्देशानुसारम् उत्तरत – (1/2 × 4 = 2)
(i) पूर्णिमा’ इति कर्तृपदस्य क्रियापदं किम् ?
(ii) ‘तेन’ इति सर्वनामः अत्र कस्मै प्रयुक्तः ?
(iii) गद्यांशे ‘समयः’ इति अर्थे किम् पदं प्रयुक्तम् ?
(iv) ‘चित्रानक्षत्रयुता पूर्णिमा’ अनयोः पदयो: विशेष्यपदं किम् ?

(आ) अधोलिखितं श्लोकं पठित्वा प्रश्नाने उत्तरत् – (6)
चञ्चलं हि मनः कृष्ण! प्रमाथि बलवदृढ़म्।
तस्याहं निग्रहं मन्ये वायोरिव सुदुष्करम्॥
(I) एकपदेन उत्तरत – (1 × 2 = 2)
(i) मनसः निग्रहं कस्य इव सुदुष्करम् ?
(it) कस्य निग्रहं सुदुष्करम् ?

(II) पूर्णवाक्येन उत्तरत – (2 × 1 = 2)
मनः कीदृशम् अस्ति ?

(III) निर्देशानुसारम् उत्तरत – (1/2 × 4 = 2)
(i) ‘पवनस्य’ इत्यर्थे किं पदं श्लोके प्रयुक्तम् ?
(ii) अस्मिन् श्लोके ‘प्रमाथि’ इति पदम् कस्य पदस्य विशेषणं अस्ति?
(iii) अस्य श्लोकस्य श्रोता कः अस्ति?
(iv) ‘तस्य’ इति सर्वनाम: कस्मै प्रयुक्तः ?

(इ) अधोलिखितं संवादम् पठित्वा एतदाधारितानाम् प्रश्नानाम् उत्तराणि लिखत –
काकः – (प्रविश्य, सक्रोधम्) आः किम् उक्तवती भवती ? यदि अहं कृष्णवर्ण: तर्हि श्रीरामस्य वर्णः कीदृशः ? श्रीवासुदेवस्य वर्णः कीदृशः? मुग्धे! अहं तु अतीव कर्तव्यपरायणः। प्रभाते ‘काका’ ध्वनिना सुप्तान्। प्रबोधयामि कर्मसु च विनियोजयामि।
राजहंसः – हुं! किमनेन ? एतत् कार्यं तु कुक्कुटोऽपि करोति।
(I) एकपदेन उत्तरत – (1 × 2 = 2)
(i) एतत् कार्यं कः अपि करोति ?
(ii) कः अतीव कर्तव्यपरायणः अस्ति?

(II) पूर्णवाक्येन उत्तरत – (2 × 1 = 2)
काकः प्रभाते किं करोति ?

(III) निर्देशानुसारम् उत्तरत – (1/2 × 4 = 2)
(i) ‘कृष्णवर्णः’ इति पदस्य विशेष्यपदं किम् ?
(क) कुक्कुटः
(ख) काकः
(ग) राजहंसः

(ii) ‘यदि अहं कृष्णवर्णः’ अत्र ‘अहं’ सर्वनाम कस्मै प्रयुक्तम् ?
(क) राजहंसाय
(ख) राजहंस्यै
(ग) काकाय

(iii) ‘प्रबोधयामि’ क्रियायाः कर्तृपदं किम् ?
(क) अहं
(ख) त्वं
(ग) काकः

(iv) ‘कार्येषु’ इत्यर्थे अत्र किं पदं प्रयुक्तम् ?
(क) कर्मसु
(ख) सुप्ता
(ग) करोति

प्रश्न 12:
अधोलिखित श्लोकयोः अन्वयं उचितपदक्रमेण सम्पूरयत – (4)
(अ) अनुद्वेगकरं वाक्यं सत्यं प्रियहितं च यत्।
स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाङ्मयं तप उच्यते॥
अन्वयः –
यत् वाक्यं (i)………… सत्यं (ii)………….. च; (iii)…………. अभ्यसनं चैव (iv)………… तप उच्यते।

(ब) दास्यामीति प्रतिज्ञाय योऽन्यथा कुरुते मनः।
कार्पण्यानिश्चितमतेः कः स्यात् पापतरस्ततः॥
अन्वयः-
(i)…………. इति प्रतिज्ञाय यः मनः अन्यथा (ii)………….. । (iii)…………. कः पापतरः ततः (iv)…………..।
मञ्जूषा- प्रियहितम्, दास्यामि, कुरुते, अनुद्वेगकरम्, कार्पण्यनिश्चितमतेः, वाङमयम्, स्यात्, स्वाध्याय।

प्रश्न 13:
अधोलिखितेषु वाक्येषु स्थूलपदानि आधृत्य प्रश्ननिर्माणं कुरुत – (4)

  1. संसारे विवेकी जागर्ति।
  2. विषादं त्यक्त्वा उद्यमः क्रियताम्।
  3. गगनात् उल्काः पतन्ति।
  4. सुखं वै पुण्यकर्मणाम्।

प्रश्न 14:
अधोलिखितासु पंक्तिषु स्थूलाक्षरपदानाम् प्रसङ्गानुसारम् शुद्धम् अर्थम् चित्वा उत्तरपुस्तिकायाम् लिखत – (4)
I. तस्य क्षितौ प्रलुठतः वह्निज्वालाः समुत्थिताः।
(i) क्षितिजे
(ii) आकाशे
(iii) भूमौ

II. स्वाध्यायाभ्यसनं चैव वाड्मयं तपः उच्यते।
(i) साहित्यम्
(ii) वाचिकम्
(iii) वाक्युक्तम्

III. प्रच्छन्नं यत्कृतं पापम्।
(i) गुप्तम्।
(ii) प्रसन्नम्
(iii) सुप्तम्।

IV. प्रत्येकं अयनस्य अवधिः षण्मासाः।
(i) ऋतोः
(ii) गतेः
(iii) पक्षस्य

उत्तराणि
खण्डः ‘क’- अपठित-अवबोधनम्

उत्तर 1:
I. (i) पर्यावरणस्य
(ii) वाष्परूपे

II. (i) भूमौ पतितानि पत्राणि पुष्पाणि च अतिरिक्तं जलं मृदं च व्यर्थं वहनात् अवरुन्धन्ति।
(ii) मनुष्यः आक्सीजनवायुं गृह्णाति कार्बनडाइऑक्साइड वायुं बहिः विसृजति।

III. (i) (ग) पर्यावरणं
(ii) (ख) भूमये
(iii) (क) वृक्षाः
(iv) (ग) रन्ध्रेभ्यः

IV. स्वस्थम् पर्यावरणम्; वृक्षाः पर्यावरणस्य आधाराः।

खण्डः ‘ख’- रचनात्मक कार्यम्

उत्तर 2:

  1. नवदिल्लीत:
  2. अरुण
  3. तव
  4. ज्ञात्वा
  5. भाषाणाम्
  6. संगणकयन्त्रे
  7. अभूतपूर्वं
  8. संस्कृतभाषायाः
  9. अध्ययनम्
  10. मित्रम्

उत्तर 3:

  1. इदं कक्षायाः चित्रम् अस्ति।
  2. एका अध्यापिका शाटिकां धारयित्वा छात्रान् पाठयति।
  3. छात्रा: रुच्या दत्तचित्तेन पाठं शृण्वन्ति।
  4. भित्तौ एक: श्यामपट्टः अस्ति।
  5. भारतदेशस्य मानचित्रं अपि भित्तौ अस्ति।
  6. निश्चयमेव एतत् अनुशासितकक्षायाः दृश्यं प्रतीयते।

अथवा
(समाचारपत्राणाम महत्त्वम्)

  1. मानव जीवने समाचारपत्राणां महत्त्वं अस्ति।
  2. समाचारपत्राणां पठनेन न केवलं व्यावहारिक ज्ञानं वर्धते, अपितु भाषाज्ञानं अपि वर्धते।
  3. समाचारपत्र पठनेन जनाः देशस्य संसारस्य च अवस्थां अवगच्छन्ति।
  4. समाचारपत्राणि बालकानां मानसिक: बौद्धिकः च विकासं कुर्वन्ति।
  5. अतएव बालाः बाल्यकालात् एवं समाचारपत्राणि पठेयुः।

खण्डः ‘ग’-अनुप्रयुक्तव्याकरणम्

उत्तर 4:

  1. भवनम्
  2. कण्टकम्
  3. पादपाः + च
  4. वसन्त + ऋतोः

उत्तर 5:

  1. विनयेन सहितम्
  2. ग्रामम् गतः
  3. त्रिशूलपाणे:
  4. नीलं च तत् उत्पलम्

उत्तर 6:

  1. अर्थी
  2. पूजनीयाः
  3. सेवमानः
  4. चपल + त्व

उत्तर 7:
(अ) (i) मा
(ii) मृषा
(iii) तूष्णीम्
(iv) धिक्

(ब) (i) तावत्
(ii) तत्र
(iii) यदा
(iv) श्वः

उत्तर 8:

  1. पश्यन्ति
  2. जनैः
  3. अस्माभिः

उत्तर 9:

  1. सार्धद्विवादने
  2. पादोनचर्तुवादने

उत्तर 10:

  1. नाम
  2. सर्वान्
  3. अगच्छन्
  4. अस्माकम्

खण्डः ‘घ’–पठित-अवबोधनम्

उत्तर 11:
(अ) I. (i) सूर्यः
(ii) पूर्णिमा

II. भारतीयमासानां नामानि नक्षत्रनामभिः सम्बद्धानि। .

III. (i) भवति
(ii) नक्षत्राय
(iii) अवधिः
(iv) पूर्णिमा

(आ) I. (i) वायोः
(ii) मनसः

II. मनः चञ्चलं प्रमाथि बलवदृढम् च अस्ति।

III. (i) वायोः
(ii) मनसः
(iii) कृष्णः
(iv) मनसे

(इ) I. (i) कुक्कुटः
(ii) काकः

II. प्रभाते ‘का-का’ ध्वनिना सुप्तान् प्रबोधयति कर्मसु च विनियोजयति।

III. (i) (क) काकः
(ii) (ग) काकाय
(iii) (क) अहम्
(iv) (क) कर्मसु

उत्तर 12:
(अ) (i) अनुद्वेगकरम्
(ii) प्रियहितं
(iii) स्वाध्याय
(iv) वाङ्मयम्

(ब) (i) दास्यामि
(ii) कुरुते
(iii) कार्पण्यनिश्चितमतेः
(iv) स्यात्

उत्तर 13:

  1. कः?
  2. कम्?
  3. का:?
  4. केषाम्?

उत्तर 14:
I. (iii) भूमौ
II. (ii) वाचिकम्
III. (i) गुप्तम्
IV. (ii) गतेः

We hope the CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4 help you. If you have any query regarding CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

CBSE Sample Papers for Class 10 Sanskrit Paper 4 Read More »

error: Content is protected !!