Author name: Raju

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 Urban Administration (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 Urban Administration.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिके प्रश्न

1. क्या आप नगर पालिका के कार्यों की सूची बनाने में शंकर की मदद कर सकती हैं : (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-66)
उत्तर नगर पालिका निम्नलिखित काम करती है –

  1. स्कूल स्थापित करना।
  2. शहर में दवाखाना और अस्पताल चलाना।
  3. बाग-बगीचों की देखभाल करना।
  4. सड़कों व बाजारों की सफाई का काम करना।

2. निम्नलिखित वाक्यों के खाली स्थान भरिए : (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-67)

  1. पंचायत के चुने हुए सदस्यों को ………………………. कहते हैं।
  2. शहर विभिन्न ………………………. में बँटा हुआ होता है।
  3. नगर निगम के चुने हुए सदस्यों को ………………………. कहते हैं।
  4. पार्षदों के समूह उन मुद्दों पर काम करते हैं जो ………………………. को प्रभावित करते हैं।
  5. पंचायत और नगर पालिका के चुनाव प्रत्येक ………………………. वर्ष में होते हैं।
  6. पार्षद अगर निर्णय लेते हैं तो आयुक्त के नेतृत्व में दफ्तर के प्रशासनिक कर्मचारी उन निर्णयों ……………………….

उत्तर

  1. पंच
  2. वाडौँ
  3. पार्षद
  4. सारे शहर
  5. पाँच
  6. को लागू करते हैं।

3. नगर निगम को पैसा कहाँ से मिलता है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-68)
उत्तर नगर निगम को अपने कार्यों के लिए पैसा लोगों द्वारा दिए गए कर (टैक्सों) से मिलता है; जैसे-संपत्ति कर पानी व अन्य सुविधाओं पर कर, मनोरंजन कर इत्यादि।

4. खाला के सेवानिवृत्त होने के बाद से क्या-क्या बदला है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-70)
उत्तर कई नगर निगमों ने कचरा उठाने और उसे ठिकाने लगाने का काम निजी ठेकेदारों को सौंप दिया है।

5. गंगाबाई किस बात का विरोध कर रही थी? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-70)
उत्तर गंगाबाई इसलिए विरोध कर रही थी, क्योंकि हर गली में कूड़ा-कचरा फैला हुआ था। कूड़े को उठाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। कूड़े पर मक्खियाँ भिनभिनाती रहती थी और कुत्तों तथा चूहों का जमावड़ा लगा रहता था जिसके कारण बदबू आती थी और बीमारी फैलने का डर था। इसी कारण माँ-बाप भी बच्चों को गली में नहीं खेलने देते थे।

6. आपके हिसाब से गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात क्यों सोची? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-70)
उत्तर गंगाबाई ने पार्षद के पास जाने की बात इसलिए सोची, क्योंकि उन्होंने पार्षद को वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना था, इसलिए पार्षद को फर्ज बनता था कि वह मोहल्ले वालों की समस्याओं का समाधान करें।

7. जब आयुक्त ने यह कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं है तो गंगाबाई ने क्या कहा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-70)
उत्तर जब आयुक्त ने कहा कि शहर में ट्रकों की संख्या पर्याप्त नहीं है तो गंगाबाई ने कहा कि “लगता है आपके पास अमीर इलाकों में कचरा उठाने के लिए पूरे ट्रक हैं”।

8. क्या आप जानती हैं कि आपके मोहल्ले में कब और कितनी बार कूड़ा उठाया जाता है? क्या आपको लगता है कि सभी मोहल्लों में उतनी ही बार कूड़ा उठाया जाता है? यदि नहीं, तो क्यों? चर्चा करें। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-71)
उत्तर हमारे मोहल्ले में सुबह, दिन में एक बार कूड़ा उठाया जाता है। मुझे लगता है कि सभी मोहल्लों में यह व्यवस्था नहीं है, क्योंकि कुछ मोहल्लों में कूड़ा इधर-उधर फैला रहता है जिससे लगता है वहाँ प्रतिदिन कूड़ा नहीं उठाया जाता है। कूड़ा प्रतिदिन न उठाने के दो कारण हो सकते हैं

  1. सफाई कर्मचारियों तथा कूड़ा उठाने वाले वाहनों का पर्याप्त संख्या में उपलब्ध न होना।
  2. सफाई कर्मचारियों की लापरवाही तथा काम न करना।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. बच्चे यास्मीन खाला के घर पर क्यों गए?
उत्तर बच्चों के क्रिकेट खेलते समय गेंद से गली की ट्यूबलाइट टूट गई थी। बच्चे जानना चाहते थे कि इस ट्यूबलाइट को बदलवाने के लिए पैसे किसको देने होंगे। यास्मीन खाला पहले नगर निगम में नौकरी करती थी इसलिए बच्चों को लगता था कि उन्हें इस बात की जानकारी होगी।

2. नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।
उत्तर नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित करते हैं

  1. नगर निगम शहर में दवाखाने तथा अस्पताल चलाने का कार्य करता है जिससे लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राप्त होती हैं।
  2. नगर निगम शहर में स्कूल खोलता है तथा उन्हें चलाने का काम करता है जिससे बच्चों को पढ़ाई की सुविधा प्राप्त होती है।
  3. नगर निगम सड़कों तथा बाजारों की सफाई का काम करता है जिससे शहर में बीमारी नहीं फैलती।
  4. नगर निगम पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराता है। इससे शहर के लोगों की पानी की आवश्यकताएँ पूरी होती है।

3. नगर निगम पार्षद कौन होता है?
उत्तर शहर या नगर को कई वार्डों में बाँटा जाता है प्रत्येक वार्ड से जनता द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधि को पार्षद कहा जाता है।

4. गंगाबाई ने क्या किया और क्यों?
उत्तर गंगाबाई ने महिलाओं के एक समूह के साथ मिलकर मोहल्ले की सफाई नियमित रूप से न होने का विरोध किया। इसके लिए पहले वे मोहल्ले के पार्षद के पास गए। पार्षद ने सफाई अभियंता को साथ लेकर आयुक्त से मिलने की सलाह दी। आयुक्त ने पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध नहीं होने का बहाना बनाया तो गंगाबाई ने तपाक से प्रश्न किया कि आपके पास अमीर लोगों के मोहल्लों से कचरा उठाने के लिए तो पर्याप्त ट्रक हैं। गंगाबाई ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन के अंदर काम नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में महिलाएँ नगर निगम के सामने धरने पर बैठ जाएँगी।

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 (Hindi Medium) 1

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 (Hindi Medium) 2

5. चर्चा कीजिए :

ऊपर के दो चित्रों में आपने कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखा।
(क) आपके विचार से कौन-सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है?
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने को जो तरीका दिखाया गया है उसमें क्या-क्या जोखिम है?
(ग) आप क्या सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?
उत्तर
(क) फोटो 2 की विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है।
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें बहुत जोखिम है; जैसे

  1. कूड़ा इकट्ठा करने वाले व्यक्ति के पास अपनी सुरक्षा के साधन नहीं है इसलिए ये लोग बीमार हो सकते हैं या घायल हो सकते हैं।
  2. कूड़ा खुले रूप से पड़ा रहता है जिससे गंदगी फैलती है और बीमारियाँ फैलने का खतरा रहता है।
  3. गाय इत्यादि जानवर भी कूड़ा खाते रहते हैं जिससे वे भी बीमार हो सकते हैं।

(ग) नगर निगमों में काम करने वालों के पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ नहीं हैं। क्योंकि नगर निगमों में भ्रष्टाचार है जिस कारण से नगर निगमों में कूड़े निपटारण के लिए आधुनिक सुविधाएँ विकसित नहीं हो पाती हैं।

6. नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है?
उत्तर
नगर निगम की आय के मुख्य स्रोत निम्नलिखित हैं

  1. जल कर, संपत्ति कर तथा अन्य सुविधाओं से प्राप्त कर से होने वाली आय से प्राप्त धन।
  2. होटलों और दुकानों से कर के रूप में प्राप्त धन।
  3. सिनेमा से प्राप्त मनोरंजन कर के रूप में मिलने वाला धन।

7. शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरे के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगर इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है, कि जिस जमीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती है और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं। जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि के काम पर जितना नगर निगम खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है।

क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? और यह क्यों जरूरी हैं कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को मुहैया कराता है वही गरीबों को भी मिलें?

उत्तर नगर निगम को उन बस्तियों की सफ़ाई पर भी ज्यादा ध्यान देना चाहिए जिन बस्तियों उनके सफ़ाई कर्मचारी रहते हैं इन बस्तियों में रहने वाले सार्वजनिक शौचालयों का प्रयोग करते हैं। इन बस्तियों में जगह-जगह कूडा और पानी फैला रहता है। इनके पास धन और स्वास्थ्य सुविधाओं की भी कमी होती है, इसलिए इन बस्तियों में बीमारियों के फैलने की संभावना बनी रहती है। इन बस्तियों में रहने वाले लोगों को भी मध्य वर्ग की बस्तियों में रहने वाले लोगों की तरह समान अधिकार मिलने चाहिए क्योंकि संविधान देश के सभी नागरिकों को समानता का अधिकार देता है।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 7 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 Major Domains of the Earth.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तर पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल हैं

(a) भूमंडल
(b) जलमंडल
(c) वायुमंडल
(d) जीवमंडल

(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।
उत्तर पृथ्वी के सात प्रमुख महाद्वीप हैं

(a) एशिया
(b) यूरोप
(c) अफ्रीका
(d) उत्तरी अमेरिका
(e) दक्षिणी अमेरिका
(f) आस्ट्रेलिया
(g) अंटार्कटिका

(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए, जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।
उत्तर पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित दो महाद्वीप हैं

(a) आस्ट्रेलिया
(b) अंटार्कटिका

(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर वायुमंडल की पाँच विभिन्न परतें हैं। उनके नाम निम्नलिखित हैं –

(a) क्षोभमंडल
(b) समतापमंडल
(c) मध्यमंडल
(d) आयनमंडल
(e) बहिर्मंडल (बाह्यमंडल)

(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है, क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल से घिरा है और अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली दिखाई देती है।

(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है इसलिए उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है।

(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्त्वपूर्ण है?
उत्तर जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद हैं। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ पायी जाती हैं। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल महत्त्वपूर्ण है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है?

(क) एंडीज।
(ख) हिमालय
(ग) यूराल

(ii) उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका से कैसे जुड़ा है?

(क) स्थलसंधि
(ख) जलसंधि
(ग) नहर

(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है?

(क) नाइट्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन-डाइऑक्साइड

(iv) पृथ्वी का कौन-सा भाग ठोस चट्टानों का बना है?

(क) वायुमंडल
(ख) जलमंडल
(ग) थलमंडल

(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?

(क) अफ्रीका
(ख) एशिया
(ग) आस्ट्रेलिया

उत्तर

  1. (ग) यूराल
  2. (क) स्थलसंधि
  3. (क) नाइट्रोजन
  4. (ग) थलमंडल
  5. (ख) एशिया

3. खाली स्थान भरें।

  1. पृथ्वी का सबसे गहरा भाग ………………………. प्रशांत महासागर में स्थित है।
  2. ………………………. महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है।
  3. ………………………. स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है।
  4. यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ ………………………. कहा जाता है।
  5. पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ………………………. है।

उत्तर

  1. मेरियाना गर्त
  2. हिंद
  3. जीवमंडल
  4. यूरेशिया
  5. माउंट एवरेस्ट

आओ कुछ करें

1. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें बड़े से छोटे आकार के क्रम में सजाएँ।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

2. विश्व के रेखाचित्र से महाद्वीपों को अलग-अलग काटें तथा उन्हें एक-दूसरे के साथ चित्रखंड (जिग-साँ) पहेलियों की भाँति जोड़ने का प्रयास करें।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

3. हिमालय के अभियानों के चित्रों को इकट्ठा करें। सूर्य की किरणों, तापमान तथा हवा की कमी से बचाव के लिए पर्वतारोही किन उपकरणों को ले जाते हैं? उनके नाम लिखें।
उत्तर विद्यार्थी स्वयं करें।

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium) 1

पर्वतारोहियों के लिए आवश्यक उपकरण –

  • सूर्य की किरणों से बचाव के लिए चश्मा चाहिए।
  • कम तापमान से बचाव के लिए विशेष प्रकार की जैकेट चाहिए।
  • हवा की कमी से साँस लेने में कठिनाई होती है। इसके लिए ऑक्सीजन सिलिंडर चाहिए।

मानचित्र कार्य

1. विश्व मानचित्र के रेखाचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए :
यूरोप, एशिया, अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका, आस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, यूराल पर्वत तथा पनामा स्थलसंधि।
उत्तर
विश्व का मानचित्र –

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium) 2

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 5 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 Power Sharing (सत्ता की साझेदारी)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 Power Sharing (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 Power Sharing.

प्रश्न अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

संक्षेप में लिखें
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1. आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दें।
उत्तर आधुनिक लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अनेक रूप हो सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं –

1. शासन के विभिन्न अंगों के बीच बँटवारा – शासन के विभिन्न अंग, जैसे-विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच सत्ता का बँटवारा रहता है। इसमें सरकार के विभिन्न अंग एक ही स्तर पर रहकर अपनी-अपनी शक्ति का उपयोग करते हैं। इसमें कोई भी एक अंग सत्ता का असीमित प्रयोग नहीं करता, हर अंग दूसरे पर अंकुश रखता है। इससे विभिन्न संस्थाओं के बीच सत्ता का संतुलन बना रहता है। इसके सबसे अच्छे उदाहरण अमेरिका व भारत हैं। यहाँ विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका कानून को लागू करती है तथा न्यायपालिका न्याय करती है। भारत में कार्यपालिका संसद के प्रति उत्तरदायी है, न्यायपालिका की नियुक्ति कार्यपालिका करती है, न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के कानूनों की जाँच करके उन पर नियंत्रण रखती है।
2. सरकार के विभिन्न स्तरों में बँटवारा – पूरे देश के लिए एक सरकार होती है जिसे केंद्र सरकार या संघ सरकार कहते हैं। फिर प्रांत या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकारें बनती हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। भारत में इन्हें राज्य सरकार कहते हैं। इस सत्ता के बँटवारे वाले देशों में संविधान में इस बात का स्पष्ट उल्लेख होता है कि केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच सत्ता का बँटवारा किस तरह होगा। सत्ता के ऐसे बँटवारे को ऊध्र्वाधर वितरण कहा जाता है। भारत में केंद्र और राज्य स्तर के अतिरिक्त स्थानीय सरकारें भी काम करती हैं। इनके बीच सत्ता के बँटवारे के विषय में संविधान में स्पष्ट रूप से लिखा गया है जिससे विभिन्न सरकारों के बीच शक्तियों को लेकर कोई तनाव न हो।
3. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता का बँटवारा – कुछ देशों के संविधान में इस बात का प्रावधान है कि सामाजिक रूप से कमजोर समुदाय और महिलाओं को विधायिका और प्रशासन में हिस्सेदारी दी जाए ताकि लोग स्वयं को शासन से अलग न समझने लगे। अल्पसंख्यक समुदायों को भी इसी तरीके से सत्ता में उचित हिस्सेदारी दी जाती है। बेल्जियम में सामुदायिक सरकार इस व्यवस्था का अच्छा उदाहरण है।
4. राजनीतिक दलों व दबाव समूहों द्वारा सत्ता का बँटवारा – लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्ता बारी-बारी से अलग अलग विचारधारा और सामाजिक समूहों वाली पार्टियों के हाथ आती-जाती रहती है। लोकतंत्र में हम व्यापारी, उद्योगपति, किसान और औद्योगिक मजदूर जैसे कई संगठित हित समूहों को भी सक्रिय देखते हैं। सरकार की विभिन्न समितियों में सीधी भागीदारी करने या नीतियों पर अपने सदस्य वर्ग के लाभ के लिए दबाव बनाकर ये समूह भी सत्ता में भागीदारी करते हैं। अमेरिका इसका अच्छा उदाहरण है। वहाँ दो राजनीतिक दल प्रमुख हैं जो चुनाव लड़कर सत्ता प्राप्त करना चाहते हैं तथा दबाव समूह चुनावों के समय व चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक दलों की आर्थिक मदद करके, सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करके सत्ता में भागीदारी निभाते हैं।

प्रश्न 2. भारतीय संदर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ।
उत्तर भारत में सत्ता का बँटवारा सरकार के विभिन्न स्तरों के बीच हुआ है, जैसे-केंद्र सरकार, राज्य सरकार और स्थानीय सरकार।

  • युक्तिपरक कारण – भारत एक घनी आबादी वाला देश है। पूरे देश के लिए एक ही सरकार के द्वारा कानून बनाना, शांति तथा व्यवस्था बनाना संभव नहीं है। इसलिए सरकार को विभिन्न स्तरों में बाँट दिया गया है और उनके बीच कार्यों का बँटवारा संविधान में लिखित रूप से कर दिया गया है, जिससे ये सरकारें बिना झगड़े देश के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर शासन कर सकें।
  • नैतिक कारण – लोकतंत्रीय देश में सत्ता का बँटवारा जरूरी है। यदि एक ही प्रकार की सरकार होगी तो वह निरंकुश हो जाएगी, ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी शासन में नहीं हो पाएगी जो कि लोकतंत्र के लिए जरूरी है। इसलिए भारत में विभिन्न स्तरों पर सरकारों का वर्गीकरण कर दिया गया है।

प्रश्न 3. इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। आप इनमें से किससे सहमत हैं और क्यों? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें।

  • थम्मन – जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो सिर्फ वहीं सत्ता की साझेदारी जरूरी है।
  • मथाई – सत्ता की साझेदारी सिर्फ ऐसे देशों के लिए उपयुक्त है जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं।
  • औसेफ – हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है। भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हो।

उत्तर हम औसेफ के निष्कर्ष से सहमत हैं कि हर समाज में सत्ता की साझेदारी की जरूरत होती है। भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हो। क्योंकि सत्ता का बँटवारा लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के लिए ठीक है। सत्ता की साझेदारी वास्तव में लोकतंत्र की आत्मा है। लोकतंत्र का मतलब ही होता है कि जो लोग इस शासन व्यवस्था के अंतर्गत हैं उनके बीच सत्ता को बाँटा जाए और ये लोग इसी ढर्रे में रहें। वैध सरकार वही है जिसमें अपनी भागीदारी के माध्यम से सभी समूह शासन व्यवस्था से जुड़ते हैं।

प्रश्न 4. बेल्जियम में ब्रुसेल्स के निकट स्थित शहर मर्चटेम के मेयर ने अपने यहाँ के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताया है। उन्होंने कहा कि इससे डच भाषा न बोलने वाले लोगों को इस फ्लेमिश शहर के लोगों से जुड़ने में मदद मिलेगी। क्या आपको लगता है कि यह फैसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल खाता है? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में लिखें।
उत्तर स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताना बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है। बेल्जियम में जो व्यवस्था अपनाई गई उसमें सभी भाषाओं के लोगों को समान अधिकार दिए गए थे। इसलिए स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर रोक लगाना सही नहीं है क्योंकि ऐसा करने से फ्रेंच भाषी लोगों की भावनाओं का हनन होता है।

प्रश्न 5. नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़ें और इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं उनमें से किसी एक का चुनाव करें।
महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने और संविधान निर्माताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की जरूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतंत्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार को कम करने और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियंत्रण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतंत्र की नींव को मजबूत करेगा।”
उत्तर इस उद्धरण में बताया गया है कि पंचायतों के स्तर पर सत्ता को बँटवारा जरूरी है क्योंकि इससे भ्रष्टाचार कम होगा तथा प्रशासनिक कुशलता बढ़ेगी। पंचायतों के अधीन जब आम लोग स्वयं अपने लिए विकास की योजनाएँ बनाएँगें और उन्हें लागू करेंगे तो भ्रष्ट बिचौलियों को समाप्त किया जा सकता है। जब स्थानीय लोग स्वयं योजनाएँ बनाएँगे तो उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा, क्योंकि किसी स्थान विशेष की समस्याएँ वहाँ के लोग भली-भाँति समझते हैं। इस प्रकार विकास करने के लिए जरूरी है कि पंचायतों को अधिकार सौंपे जाएँ जिससे लोकतंत्र की नींव मजबूत हो।

प्रश्न 6. सत्ता के बँटवारे के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। इनमें से जो तर्क सत्ता के बँटवारे के पक्ष में हैं उनकी पहचान करें और नीचे दिए गए कोड से अपने उत्तर का चुनाव करें।
सत्ता की साझेदारीः

(क) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।
(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।
(ग) निर्णय लेने की प्रक्रिया को अटका देती है।
(घ) विविधताओं को अपने में समेट लेती है।
(ङ) अस्थिरता और आपसी फूट को बढ़ाती है।
(च) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।
(छ) देश की एकता को कमजोर करती है।

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1

उत्तर (सा) क, ख, घ, च।

प्रश्न 7. बेल्जियम और श्रीलंका की सत्ता में साझीदारी की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बयानों पर विचार करें :

(क) बेल्जियम में डच भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया।
(ख) सरकार की नीतियों ने सिंहली भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया।
(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढाँचे पर बाँटने की माँग की।
(घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क को भाषा के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।

ऊपर दिए गए बयानों में से कौन-से सही हैं?
(सा) क, ख, ग और घ (रे) क,ख और घ (गा) ग और घ (मा) ख, ग और घ।
उत्तर (मा) ख, ग, घ।

प्रश्न 8. सूची I ( सत्ता के बँटवारे के स्वरूप ) और सूची II ( शासन के स्वरूप ) में मेल कराएँ और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही जवाब दें :\

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
उत्तर (गा) 1. ख, 2. घ, 3. क, 4. ग।

प्रश्न 9. सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो बयानों पर गौर करें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर जवाब दें :

(अ) सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र के लिए लाभकर है।
(ब) इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है।

इन बयानों में से कौन सही हैं और कौन गलत?
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 4
उत्तर (ख) अ और ब दोनों सही हैं।

Hope given NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Civics Chapter 1 Power Sharing (सत्ता की साझेदारी) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 Panchayati raj (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 Panchayati raj.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. ग्राम सभा क्या होती है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-50)
उत्तर किसी पंचायत क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों (18 वर्ष की आयु से ऊपर) की सभा होती है। कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे ज्यादा हो, जिसे वोट देने का अधिकार प्राप्त हो और जिसका नाम गाँव की मतदाता सूची में हो, वह ग्राम सभा का सदस्य हो सकता है।

2. ग्राम सभा की बैठक में अब तक कौन-सी समस्याओं पर चर्चा हो चुकी थी? उनके किस तरह के हल सुझाए गए? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-50)
उत्तर
ग्राम सभा की बैठक में निम्नलिखित समस्याओं पर चर्चा हुई –

  1. गाँव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत पर होने वाले खर्च का ब्यौरा दिया गया।
  2. गाँव में पानी की कमी।

समस्याओं के हल के लिए निम्नलिखित हल सुझाए गए –

  1. सुरू नदी का पानी पाइप से लाकर गाँव में एक बड़ी टंकी में भरना जिससे पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी।
  2. हैंड पंप को और गहरे कर लेना तथा कुओं को साफ करना।
  3. जल संवर्धन विकास कार्यक्रम (वाटर शेड) प्रारंभ करना।
  4. नालों पर चेक डैम’ यानी छोटे-छोटे बाँध तथा टंकियाँ बनाना।

3. ग्राम सभा में गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की जो सूची निर्धारित हो रही थी, क्या उसमें कोई गड़बड़ी थी? यदि हाँ, तो वह गड़बड़ी क्या थी? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तके, पेज-52)
उत्तर ग्राम सभा में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में निम्नलिखित गड़बड़ी थी

  1. गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में नटवर का नाम शामिल था, जबकि उसने अभी ही एक रंगीन टी०वी० खरीदा था और उसके बेटे ने एक नई मोटर साइकिल भेजी थी।
  2. बिरजू के पास काफी जमीन थी फिर भी बिरजू का नाम गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों की सूची में शामिल था।
  3. ओम प्रकाश एक गरीब मज़दूर था उसके पास बिलकुल भी जमीन नहीं थी। वह मुश्किल से अपना गुजारा चला पाता था, परंतु उसका नाम इस सूची में नहीं था।

4. सरोज ने सूरजमल से बोलने के लिए कहा, फिर भी वह चुप क्यों रहा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-52)
उत्तर सरोज के उकसाने पर भी सूरजमल इसलिए चुप रहा, क्योंकि अमीर चंद के पास बहुत सारी जमीन थी। वह एक जमींदार था। वह अमीर चंद से डरता था।

5. क्या आपने ऐसी अन्य घटनाएँ देखी हैं जहाँ लोग अपने लिए ही बोल नहीं पाते? आपके अनुसार ऐसा क्यों होता है? इंसान को बोलने से कौन-सी चीज रोकती है? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-53)
उत्तर हमारे आस-पास अनेक ऐसी घटनाएँ घटती रहती हैं जिसमें लोग अपने लिए बोल नहीं पाते हैं। लोग अपने लिए इसलिए नहीं बोल पाते हैं, क्योंकि उनकी समाज में स्थिति कमजोर होती है, वे आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक तीनों रूपों में कमजोर होते हैं जिसके कारण वे किसी भी विपरीत स्थिति का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं होते हैं इसलिए वे किसी भी प्रकार के झगड़े से बचने के लिए ही ऐसा करते हैं।

6. हरदास ग्राम पंचायत में क्या-क्या निर्णय लिए गए? (एनसीईआर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-53)
उत्तर हरदास ग्राम पंचायत में निम्नलिखित निर्णय लिए गए

  • एक कुआँ साफ कराने तथा दो हैंडपंपों को गहरा कराने का निर्णय लिया गया ताकि गाँव को बिना पानी के रहना न पड़े।
  • ग्राम पंचायत खंड विकास अधिकारी से बात करके जल संरक्षण की योजना पर अधिक जानकारी इकट्ठा करेगी।

7. क्या आपको लगता है कि ये निर्णय लेने जरूरी थे? क्यों? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-53)
उत्तर हरदास ग्राम पंचायत में ये निर्णय लेना जरूरी था, क्योंकि गाँव के लोगों के सामने पानी की ही समस्या सबसे बड़ी थी अत: सबसे पहले उसी समस्या को हल करने का निर्णय लिया गया।

8. ऊपर दिए गए विवरण में से एक प्रश्न बनाइए जो अगली ग्राम सभा की बैठक में लोग पंचायत से पूछ सकते हैं। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-53)
उत्तर हरदास ग्राम पंचायत की अगली बैठक में लोग निश्चित रूप से जल-संवर्धन विकास कार्यक्रम से संबंधित योजना के विषय में प्रश्न पूछ सकते हैं।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. हरदास गाँव के लोग किन समस्याओं का सामना कर रहे थे? उन्होंने अपनी समस्याएँ सुलझाने के लिए क्या किया?
उत्तर
हरदास गाँव के लोग निम्नलिखित समस्याओं का सामना कर रहे थे –

  1. गाँव में पानी की कमी की समस्या बढ़ रही थी। हैंडपंपों का पानी जमीन में बहुत नीचे चला गया था।
  2. गाँव की गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में गड़बड़ी थी।

इन समस्याओं के हल के लिए निम्नलिखित निर्णय लिए गए –

  1. गाँव के एक कुएँ को साफ़ कराने तथा दो हैंडपंपों को गहरा कराने का निर्णय लिया गया।
  2. जल संवर्धन विकास कार्यक्रम के संबंध में खंड विकास अधिकारी से मिलकर अधिक जानकारी प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।
  3. गरीबी रेखा के नीचे आने वाले परिवारों की सूची में की गई गड़बड़ी को दूर कराने का निर्णय लिया गया।

2. आपके विचार में ग्राम सभा का क्या महत्त्व है? क्या आपको लगता है कि सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए? क्यों?
उत्तर ग्राम सभा गाँव के हित में काम करती है। ग्राम सभा की बैठक में ग्राम पंचायत अपनी योजनाओं को लोगों के सामने रखती है। ग्राम सभा में गाँव के लोगों की समस्याओं पर चर्चा होती है और उनका समाधान ढूंढा जाता है। सभी लोगों को ग्राम सभा की बैठक में भाग लेना चाहिए, क्योंकि गाँव के लोग ही अपनी समस्याओं के बारे में जानते हैं। वे ही उन समस्याओं के विषय में अच्छी तरह बता सकते हैं और इन समस्याओं के हल के लिए अपने सुझाव भी दे सकते हैं। यदि वे ग्राम सभा की बैठक में भाग नहीं लेंगे तो अपनी समस्याएँ कैसे बताएँगे और उनका समाधान कैसे होगा।

3. अपने क्षेत्र या अपने पास के ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत द्वारा किए गए किसी एक काम का उदाहरण लीजिए और उसके बारे में निम्नलिखित बातें पता कीजिए।

(क) यह काम क्यों किया गया?
(ख) पैसा कहाँ से आया?
(ग) काम पूरा हुआ या नहीं?

उत्तर
(क) गाँव में पंचायत ने नालियाँ बनाने का काम किया, क्योंकि गाँव में गंदा पानी चारों ओर फैला रहता है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानियाँ होती थी और गाँव में बीमारियाँ फैलने का खतरा था।
(ख) पैसा निम्नलिखित स्रोतों से आया

  1. घरों एवं बाजारों पर लगाए जाने वाले कर से मिलने वाली राशि से आया।
  2. विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा चलाई गई योजनाओं की राशि जो जनपद व जिला पंचायत द्वारा आती है।
  3. समुदाय के काम के लिए मिलने वाले दान से आया।

(ग) यह काम पूरा हुआ।

4. ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के बीच में क्या फ़र्क है?
उत्तर
ग्राम सभा – ग्राम सभा पंचायत के क्षेत्र में रहने वाले सभी वयस्कों की सभा होती है। वह व्यक्ति ग्राम सभा का सदस्य होता है जिसकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो, जिसे वोट देने का अधिकार हो, जिसका नाम गाँव की मतदाता सूची में हो।
ग्राम पंचायत – ग्राम पंचायत कई वार्डों में बँटी होती है। प्रत्येक वार्ड अपना एक प्रतिनिधि चुनता है जिसे वार्ड पंच कहा जाता है। पंचायत क्षेत्र के लोग सरपंच को चुनते हैं। सरपंच पंचायत की मुखिया होता है। वार्ड पंच और सरपंच मिलकर ग्राम पंचायत का गठन पाँच वर्ष के लिए करते हैं।

5. नीचे दी गई खबर को पढ़िए और फिर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
चौफुला-शिरूर सड़क पर एक गाँव है निमोन। दूसरे गाँवों की तरह पिछले कई महीनों से इस गाँव में भी पानी की बहुत कमी चल रही है। गाँव वाले अपनी ज़रूरतों के लिए टैंकर पर निर्भर हैं। इस गाँव के भगवान महादेव लाड (35 वर्ष) को सात लोगों ने मिलकर डंडे, लोहे की छड़ से बहुत पीटा। इस घटना का पता तब चला जब कुछ लोग बुरी तरह से घायल लाड को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस की रपट में लाड ने लिखवाया कि उस पर हमला तब हुआ जब उसने टैंकर का पानी टंकी में भरने पर जोर दिया था। टंकी, निमोन ग्राम पंचायत की जल आपूर्ति योजना | के तहत बनाई गई थी ताकि पानी को समान रूप से वितरण हो, परंतु लाड का आरोप था कि ऊँची जाति के लोग इस बात के खिलाफ थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों का अधिकार नहीं मानते थे। (इंडियन एक्सप्रेस की एक ख़बर, 1 मई 2004)
(क) भगवान लार्ड को पीटा क्यों गया था?
(ख) क्या आपको लगता है कि यह एक भेदभाव का मामला है? क्यों?
उत्तर
(क) भगवान लाड चाहता था कि टैंकर का पानी टंकी में भरवा दिया जाए ताकि सभी ग्रामवासियों को पानी का समान वितरण हो सके। टंकी निमोन ग्राम पंचायत की जल आपूर्ति के लिए बनाई गई थी लेकिन ऊँची जाति के लोग पानी का केवल स्वयं उपयोग करना चाहते थे, क्योंकि वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों को अधिकार नहीं मानते थे।
(ख) यह एक भेदभाव का मामला था, क्योंकि ऊँची जाति के लोग टैंकर के पानी का उपयोग केवल स्वयं करना चाहते थे। वे टैंकर के पानी पर दलित जातियों को अधिकार नहीं मानते थे। यह संविधान द्वारा प्राप्त समानता के अधिकार की अवहेलना थी।

6. जल संरक्षण और उसके फ़ायदे के विषय में और जानकारी इकट्ठी कीजिए।
उत्तर पानी की आवश्यकता अनुसार उचित उपयोग करना तथा पानी को बर्बाद होने से बचाना जल संरक्षण कहलाता है। इसके लिए वर्षा के पानी को संरक्षित किया जाता है ताकि पानी की कमी होने पर संरक्षित पानी का प्रयोग किया जा सके। जल संरक्षण के लिए पेड़ लगाए जाते हैं, नालों पर चेक डैम या छोटे-छोटे बाँध बनाए जाते हैं। जलाशय, बावड़ियाँ आदि बनाकर परंपरागत तरीकों को भी अपनाया जाता है ताकि वर्षा के जल को बेकार बहने से रोका जा सके और उसका संरक्षण किया जा सके।
संरक्षित जल भूमिगत जल के स्तर को बढ़ाने में सहायता करता है तथा पानी की कमी के दिनों में उपयोग में लाया जा सकता है।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 5 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 In the Earliest Cities.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. प्रायः पुरानी इमारतों को तोड़कर उनकी जगह नए भवन बनाए जाते हैं। क्या तुम्हें लगता है कि पुरानी इमारतों को सुरक्षित रखना चाहिए? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-33)
उत्तर : यदि पुरानी इमारतों का कोई ऐतिहासिक महत्त्व है तो उन्हें अवश्य सुरक्षित रखना चाहिए, परंतु जिन इमारतों | का कोई ऐतिहासिक महत्त्व नहीं है और वे जीर्ण-शीर्ण व जर्जर हो चुकी हैं तो उन्हें तोड़कर नई इमारतें तोड़कर बनाई जानी चाहिए।

2. नगर में रहने वाले लोगों की एक सूची बनाओ। क्या इनमें से कुछ ऐसे लोग हैं, जो मेहरगढ़ जैसे गाँवों | में रहते थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-35 )
उत्तर :
हड़प्पा सभ्यता के नगर में निम्नलिखित लोग रहते थे

  1. शिल्पकार
  2. शासक
  3. लिपिक
  4. व्यापारी इनमें से कोई भी मेहरगढ़ जैसे गाँवों में नहीं रहते थे।

3. आज भी मुहर का प्रयोग होता है। पता लगाओ कि मुहरों का उपयोग किसलिए किया जाता है। ( एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-40 )
उत्तर : किसी भी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज तथा किसी भी वस्तु को छेड़छाड़ मुक्त करने के लिए मुहर का प्रयोग किया जाता है।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-41)

अपने एटलस में मिस्र ढूँढो। नील नदी के आसपास वाले इलाकों को छोड़कर मिस्र का अधिकांश भाग रेगिस्तान है।
लगभग 5000 साल पहले मिस्र में शासन करने वाले राजाओं ने सोना, चाँदी, हाथी दाँत, लकड़ी और हीरे-जवाहरात लाने के लिए अपनी सेनाएँ दूर-दूर तक भेजीं। इन्होंने बड़े-बड़े मकबरे बनवाए जिन्हें ‘पिरामिड’ के नाम से जाना जाता है।
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) 1

राजाओं के मरने पर उनके शवों को इन्हीं पिरामिडों में दफ़नाकर सुरक्षित रखा जाता था। इन शवों को ममी कहा जाता है। उनके शवों के साथ और भी अनेक चीजें दफनायी जाती थीं। इनमें खाद्यान्न, पेय, वस्त्र, गहने, बर्तन, वाद्ययंत्र, हथियार और जानवर शामिल हैं। कभी-कभी शव के साथ उनके सेवक और सेविकाओं को भी दफना दिया जाता था। दुनिया के इतिहास में शवों को दफनाने की परंपरा को देखते हुए मिस्र में सबसे ज्यादा धन-दौलत खर्च किया जाता। था।
क्या तुम्हें लगता है, कि मरने के बाद इन राजाओं को इन चीजों की जरूरत पड़ी होगी? उत्तर नहीं, क्योंकि मरने के पश्चात मनुष्य किसी सांसारिक वस्तु का उपभोग नहीं कर सकता है। इसलिए मरने के
बाद राजा भी इन चीजों का प्रयोग नहीं कर सकते हैं और उन्हें भी इन चीजों की आवश्यकता नहीं पड़ी होगी।

कल्पना करो

तुम अपने माता-पिता के साथ 4000 साल पहले लोथल से मोहनजोदड़ो की यात्रा कर रहे हो। यह – बताओ कि तुम यात्रा कैसे करोगे, तुम्हारे माता-पिता यात्रा के लिए अपने साथ क्या-क्या ले जाएँगे? और मोहनजोदड़ो में तुम क्या देखोगे? उत्तर हम लोथल से मोहनजोदड़ो की यात्रा समुद्र के रास्ते नाव से करेंगे। मेरे माता-पिता कीमती पत्थरों, शंखों और धातुओं से बनी चीजें अपने साथ ले जाएँगे। हम मोहनजोदड़ो में महान स्नानागार, घर, नाले और सड़कों के निर्माण योजना को देखेंगे।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

आओ याद करें

1. पुरातत्त्वविदों को कैसे ज्ञात हुआ कि हड़प्पा सभ्यता के दौरान कपड़े का उपयोग होता था?
उत्तर : निम्नलिखित तथ्यों से कपड़ों के उपयोग के विषय में पता चलता है

  1. मोहनजोदड़ो से कपड़े के टुकड़ों के अवशेष, चॉदी के एक फूलदान के ढक्कन तथा अन्य कुछ वस्तुओं से चिपके मिले हैं।
  2. पकी मिट्टी तथा फेर्योन्स से बनी तकलियाँ सूतकताई का संकेत देती हैं।
  3. मोहनजोदड़ो से एक कढ़ाईदार वस्त्र पहने व्यक्ति की मूर्ति मिली है।

2. निम्नलिखित का सुमेल करो :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) 2
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) 3

3. हड़प्पा के लोगों के लिए धातुएँ, लेखन, पहिया और हल क्यों महत्त्वपूर्ण थे?
उत्तर : धातुएँ-पुरातत्त्वविदों को धातु की बनी हुई बहुत-सी वस्तुएँ मिली हैं, ताँबे और काँसे से औजार, हथियार, गहने और बर्तन बनाए जाते थे। सोने और चाँदी से गहने और बर्तन बनाए जाते थे। लेखन-लेखन का कार्य लिपिक करते थे। वे मुहरों पर तो लिखते ही थे और शायद अन्य चीजों पर भी लिखते होंगे जो बच नहीं पाई है। पहिया-सामान को ढोने तथा यातायात के रूप में पहिया वाहनों का उपयोग किया जाता था। हल-हल का प्रयोग खेतों को जोतने और बीजों की बुवाई के लिए किया जाता था। आओ चर्चा करें।

4. इस अध्याय में पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने सभी खिलौनों की सूची बनाओ। इनमें से कौन-से खिलौने बच्चों को ज्यादा पसंद आए होंगे?
उत्तर :
पकी मिट्टी (टेराकोटा) से बने खिलौनों की सूची|

  1. खिलौना गाड़ी
  2. गुड़िया
  3. विभिन्न पशुओं की आकृति के खिलौने; जैसे—याक, बैल, सुअर, भैंस, भालू आदि।
  4. चिड़िया के आकार की सीटियाँ
  5. खिलौना हल
    शायद बच्चों को इन खिलौने में से खिलौना गाड़ी, पशुओं की आकृति वाले खिलौने तथा चिड़िया के आकार की सीटी अधिक पसंद आई होगी।

5. हड़प्पा के लोगों की भोजन सामग्री की सूची बनाओ। आज इनमें से तुम क्या-क्या खाते हो? निशान लगाकर बताओ।
उत्तर :
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) 4

6. हड़प्पा के किसानों और पशुपालकों का जीवन क्या उन किसानों से भिन्न था जिनके बारे में तुमने पिछले अध्याय में पढ़ा है? अपने उत्तर में इसका कारण बताओ।
उत्तर : अंतर

  1. हड़प्पा के किसान और पशुपालक पूर्ववर्ती किसानों और पशुपालकों की तुलना में अधिक प्रकार की फसलों का उत्पादन करते थे।
  2. हड़प्पा के किसान पूर्ववर्ती किसानों की तुलना में विभिन्न उपकरणों जैसे हल आदि का भी उपयोग करते थे।
  3. हड़प्पा के किसान कृषि उत्पादों को गाड़ियों के द्वारा नगरों में भी भेजते थे, जबकि पूर्ववर्ती किसान ऐसा नहीं करते थे। आओ करके देखें

7. अपने शहर या गाँव की तीन महत्त्वपूर्ण इमारतों का ब्यौरा दो। क्या वे बस्ती के महत्त्वपूर्ण इलाके में बनी हैं। इन इमारतों का उपयोग किसलिए किया जाता है?
उत्तर : अपने गाँव या शहर के अनुसार छात्र स्वयं करें।

8. तुम्हारे इलाके में क्या कोई पुरानी इमारत है? यह पता करो कि वह कितनी पुरानी है और उनकी देखभाल कौन करता है।
उत्तर : छात्र अपने गाँव या शहर के अनुसार स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 are helpful to complete your homework.

 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 11 Economics. Here we have given NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods.

प्रतिदर्श प्रश्नावली
अनुभाग एकः व्यक्तिगत जानकारी

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 1

अनुभाग दोः उपभोक्ता जागरूकता

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 2

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 3

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 4

आँकड़ों का संगठन
प्रतिदर्श का आकार = 40 व्यक्ति
प्रश्न
NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 5

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 6

आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण
फिर हम सभी प्रश्नों के लिए बार रेखाचित्र खींचते हैं। अधिमानतः हमे एक साथ प्रत्येक प्रश्न का संगठन, प्रस्तुतिकरण और विश्लेषण कर सकते हैं।

1. क्या आपको कभी समापन तारीख का उत्पाद दिया गया है?
NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 7
इसी तरह हम सभी प्रश्नों के लिए कर सकते हैं, नीचे दिखाया गया है और अंत में एक चित्र में सभी सवालों का एक साथ दिखा सकते हैं:
NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 8
अंतर्विभक्त दंड चित्र

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 9
NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 (Hindi Medium) 10

आँकड़ों का विश्लेषण
इस मामले में, कोई भी सवाल में संख्यात्मक आँकड़े नहीं हैं, वरना हम माध्य, मध्यिका, बहुलक, परिक्षेपण सहसंबंध आदि भी प्राप्त कर सकते हैं।

रिपोर्ट
ऊपर के आँकड़ों से यह स्पष्ट है कि उपभोक्ता जागरूकता का स्तर बेहद खराब है और सुधार की बहुत जरूरत है।

सुझाव

(क) हमें उपभोक्ता जागरूकता अभियानों की व्यवस्था करने की जरूरत है।
(ख) हमें नागरिक शास्त्र के एक भाग के रूप में छठी कक्षा के सामाजिक विज्ञान में उपभोक्ता जागरूकता को शामिल करना चाहिए।
(ग) हमें उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रिंट और फिल्म मीडिया का प्रयोग करना चाहिए।

संदर्भ सूची प्रविष्टिः
भारतीय अर्थशास्त्र का विकास/सुमन गेश/फुल मार्क्स प्रा. लिमिटेड

Hope given Statistics for Economics Class 11 Solutions Chapter 9 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 11 Economics Statistics for Economics Chapter 9 Uses of Statistical Methods (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!