Author name: Raju

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 Law and Social Justice (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 Law and Social Justice (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 Law and Social Justice (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 Law and Social Justice.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
न्यूनतम वेतन के लिए कानून की जरूरत क्यों पड़ती है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-121]
उत्तर
न्यूनतम वेतन के लिए कानून की आवश्यकता होती है, क्योंकि निजी कंपनियाँ ठेकेदार या व्यवसायी अधिक से अधिक लाभ कमाना चाहते हैं और वे मजदूरों को उतना वेतन नहीं देते हैं जितना कि उन्होंने परिश्रम किया है। कानून यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें न्यूनतम वेतन कितना दिया जाए और उनके परिश्रम से कम वेतन न मिले।

प्रश्न 2.
पता लगाएँ
(क) आपके राज्य में निर्माण मजदूरों के लिए तय न्यूनतम वेतन क्या है?
(ख) क्या आपको निर्माण मजदूरों के लिए तय न्यूनतम वेतन सही, कम या ज्यादा लगता है? .
(ग) न्यूनतम वेतन कौन तय करता है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-121]
उत्तर
(क) छात्र अपने-अपने राज्यों के अनुसार स्वयं करें।
(ख) छात्र अपने-अपने राज्यों के अनुसार स्वयं करें।
(ग) न्यूनतम वेतन प्रत्येक राज्य की राज्य सरकार तय (निश्चित) करती है।

प्रश्न 3.
आपको ऐसा क्यों लगता है कि किसी फैक्ट्री में सुरक्षा कानूनों को लागू करना बहुत महत्त्वपूर्ण होता [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-127]
उत्तर
किसी फैक्ट्री में सुरक्षा कानूनों को लागू करना बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि

  1. संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए जीवन के अधिकार का उल्लंघन न हो।
  2. मजदूरों और अन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए।
  3. पर्यावरण तथा आम लोगों की सुरक्षा के लिए।

प्रश्न 4.
क्या आप कुछ दूसरी ऐसी स्थितियों का उल्लेख कर सकते हैं जहाँ कानून या नियम तो मौजूद हैं, परंतु उनके क्रियान्वयन में ढिलाई के कारण लोग उनका पालन नहीं करते? (उदाहरण के लिए मोटर गाड़ियों की तेज़ रफ्तार)। कानूनों को लागू करने में क्या समस्याएँ आती हैं? क्या आप क्रियान्वयन में सुधार के लिए कुछ सुझाव दे सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-127]
उत्तर

  1. हाँ, सरकार के पास पर्याप्त संख्या में मोटर गाड़ियों के तेज़ रफ्तार की जाँच करने वाले उपकरण नहीं है।
  2. परिवहन विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता भी महत्त्वपूर्ण कारण है।
  3.  परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार भी इसके लिए उत्तरदायी है।

सुझाव

  1. मोटर गाड़ियों रफ्तार की जाँच करने के लिए पर्याप्त संख्या में उपकरण उपलब्ध कराए जाएँ।
  2. परिवहन विभाग के कर्मचारियों को अपना उत्तरदायित्व ठीक प्रकार से निभाना चाहिए।
  3. परिवहन विभाग द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिए।
  4. लोगों को कानून की जानकारी संचार माध्यमों से दी जानी चाहिए।

प्रश्न 5.
‘स्वच्छ वातावरण एक जनसुविधा है’, क्या आप इस बयान की व्याख्या कर सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-128]
उत्तर
जनसुविधाएँ कुछ मूलभूत सुविधाएँ हैं जो हर व्यक्ति को उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। इसमें स्वच्छ वातावरण भी शामिल है। स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ जीवन निवास करता है।

प्रश्न 6.
हमें नए कानूनों की जरूरत क्यों है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-128]
उत्तर
संविधान के अनुच्छेद 21 के जीवन के अधिकार में प्रदूषण मुक्त हवा और पानी भी शामिल है। अतः प्रदूषण पर अंकुश लगाने, नदियों को साफ रखने और दोषियों पर जुर्माना लगाने के लिए नए कानूनों की जरूरत है।

प्रश्न 7.
कंपनियाँ और ठेकेदार पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन कैसे कर पाते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-128]
उत्तर
कंपनियाँ और ठेकेदार पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन कर पाते हैं, क्योंकि

  1. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को ईमानदारी से लागू नहीं किया जा रहा है।
  2. सरकारी अधिकारी रिश्वत लेकर कंपनियों व ठेकेदारों को मनमानी करने की छूट दे देते हैं।
  3. यदि कंपनियाँ या ठेकेदार कानून तोड़ते पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं की जाती है।

तालिका अध्ययन

प्रश्न 1.
तालिका-1 (एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-122)
तालिका संख्या 1 में विभिन्न पक्षों की सुरक्षा से संबंधित कुछ महत्त्वपूर्ण कानून दिए गए हैं। उसमें में दिए गए कॉलम (2) और (3) में बताया गया है कि ये कानून क्यों और किसके लिए ज़रूरी हैं। कक्षा में चर्चा के आधार पर इस तालिका के खाली खानों को भरें।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 (Hindi Medium) 1
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 (Hindi Medium) 2

स्त्रोत अध्ययन

जनसुविधा के रूप में पर्यावरण
हाल के वर्षों में न्यायालयों ने पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर कई कड़े आदेश दिए हैं। ऐसे कई आदेशों से लोगों
की रोजी-रोटी पर भी बुरा असर पड़ा है। मिसाल के तौर पर, अदालत ने आदेश दिया कि दिल्ली के रिहायशी इलाकों में काम करने वाले उद्योगों को बंद कर दिया जाए या उन्हें शहर से बाहर दूसरे इलाकों में भेज दिया जाए। इनमें से कई कारखाने आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रहे थे। इन कारखानों की गंदगी से यमुना नदी भी प्रदूषित हो रही थी, क्योंकि इन कारखानों को नियमों के हिसाब से नहीं चलाया जा रहा था। अदालत की कार्रवाई से एक समस्या तो हल हो गई, लेकिन एक नई समस्या पैदा भी हो गईं कारखानों के बंद हो जाने से बहुत सारे मज़दूरों के रोजगार खत्म हो गए। बहुतों को दूर-दराज के इलाकों में जाना पड़ा। जहाँ उन कारखानों को दोबारा चालू किया गया था। अब प्रदूषण की समस्या इन नए इलाकों में पैदा हो रही है ये इलाके प्रदूषित होने लगे हैं। मजदूरों की सुरक्षा संबंधी स्थितियों का मुद्दा अभी भी वैसा का वैसा है। भारत में पर्यावरणीय मुद्दों पर हुए ताज़ा अनुसंधानों से यह बात सामने आई है कि मध्य वर्ग के लोग पर्यावरण की चिंता तो करने लगे हैं, लेकिन वे अक्सर गरीबों की पीड़ा को ध्यान में नहीं रखते। इसलिए उनमें से बहुतों को यह तो समझ में आता है कि शहर को सुंदर बनाने के वास्ते बस्तियों को हटाना चाहिए या प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को शहर के बाहर ले जाना चाहिए, लेकिन यह समझ में नहीं आता कि इससे बहुत सारे लोगों की रोजी-रोटी भी खतरे में पड़ सकती है। जहाँ एक तरफ स्वच्छ पर्यावरण के बारे में जागरूकता बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ मजदूरों की सुरक्षा के बारे में लोग ज्यादा चिंता नहीं जता रहे हैं। अब चुनौती ऐसे समाधान ढूंढने की है, जिनमें स्वच्छ वातावरण का लाभ सभी को मिल सके। इसका एक तरीका यह है कि हम कारखानों में ज्यादा स्वच्छ तकनीकों और प्रक्रियाओं को अपनाने पर जोर दें। इसके लिए सरकार को भी चाहिए कि वह कारखानों को प्रोत्साहन और मदद दे। उसे प्रदूषण फैलाने वालों पर जुर्माना करना होगा। इस तरह मजदूरों के रोजगार भी बच जाएँगे और समुदायों व मजदूरों को सुरक्षित पर्यावरण का अधिकार भी मिल जाएगा।

प्रश्न 1.
क्या आपको लगता है कि ऊपर उद्धत मामले में सभी पक्षों को न्याय मिला है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-129]
उत्तर
नहीं, सभी पक्षों को न्याय नहीं मिला। फैक्ट्री मजदूरों और झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वालों के साथ अन्याय हुआ है।

प्रश्न 2.
क्या आपको पर्यावरण की रक्षा के और तरीके दिखाई देते हैं? कक्षा में चर्चा करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-129]
उत्तर
पर्यावरण की रक्षा के लिए तरीके –

  1. पर्यावरण सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।
  2. अत्यधिक निर्माण कार्य पर रोक लगाई जानी चाहिए।
  3. जल शोधक संयंत्र स्थापित किए जाने चाहिए।
  4. कूड़ा-करकट व अपशिष्ट पदार्थों को नदियों या खुले स्थान में नहीं फेंकना चाहिए।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
दो मजदूरों से बात करके पता लगाएँ कि उन्हें कानून द्वारा तय किया गया न्यूनतम वेतन मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आप निर्माण मजदूरों, खेत मज़दूरों, फैक्ट्री मज़दूरों या किसी दुकान पर काम करने वाले मजदूरों से बात कर सकते हैं।
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 2.
विदेशी कंपनियों को भारत में अपने कारखाने खोलने से क्या फ़ायदा है?
उत्तर
विदेशी कंपनियों को फायदा-

  1. भारत में सस्ता श्रम मिलता है।
  2. भारत में सस्ती दरों पर भूमि उपलब्ध होती है।
  3. भारत में विशाल बाज़ार उपलब्ध होता है।
  4. भारत में उदार और अनुकूल सरकारी नीतियों का फायदा मिलता है जिससे उनका लाभ बढ़ता है।
  5. सुरक्षा नियमों का पूरा पालन करने पर कम खर्च आता है।

प्रश्न 3.
क्या आपको लगता है कि भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों को सामाजिक न्याय मिला है? चर्चा करें।
उत्तर
भोपाल गैस त्रासदी से पीड़ितों को सामाजिक न्याय नहीं मिला है क्योंकि

  1. पीड़ितों को घटना के 24 साल बाद भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
  2. वे पीने के साफ पानी, स्वास्थ्य सुविधाओं और यूनियन कार्बाइड के जहर से ग्रस्त लोगों के लिए नौकरियों व उचित मुआवजे की माँग कर रहे हैं।
  3. वे यूनियन कार्बाइड के चेयरमैन एंडरसन को सजा दिलाने के लिए भी आंदोलन चला रहे हैं।

प्रश्न 4.
जब हम कानूनों को लागू करने की बात करते हैं तो इसका क्या मतलब होता है? कानूनों को लागू करने की जिम्मेदारी किसकी है? कानूनों को लागू करना इतना महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर
कानून को लागू करने का मतलब-
कानून को लागू करने का मतलब है कि कानून केवल बनाए ही न जाएँ, बल्कि उनको व्यवहार में भी लाना जरूरी है।
कानून लागू करने की जिम्मेदारी-
कानून बनाने का काम विधायिका करती है और कानूनों को लागू करने का काम कार्यपालिका यानि सरकार का होता है।
कानून को व्यवहार में लाना क्यों जरूरी

  1. कानूनों को जब तक लागू नहीं किया जाता तब तक बनाए गए कानूनों का कोई महत्त्व नहीं।
  2. जब कोई कानून ताकतवर लोगों से कमजोर लोगों की रक्षा के लिए बनाया जाता है तो उसको लागू करना और भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि कानून के लागू होने से उनके हितों की रक्षा होगी।
  3. कानून लागू करके ही सरकार व्यक्तियों या निजी कंपनियों की गतिविधियों को नियंत्रित कर सकती है ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया जा सकें।

प्रश्न 5.
कानून के जरिए बाजारों को सही ढंग से काम करने के लिए किस तरह प्रेरित किया जा सकता है? अपने जवाब के साथ दो उदाहरण दें।
उत्तर
कानूनों के माध्यम से निम्नलिखित प्रकार से बाजारों को सही ढंग से काम करने के लिए प्रेरित किया जा सकता है-

  1. चीजों की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए यह बताने के लिए कानून बनाया गया है। उदाहरण के लिए विद्युत उपकरण सुरक्षा मानकों के अनुरूप होने चाहिए।
  2. कीमतों को नियंत्रण में रखने वाले कानून आवश्यक वस्तुओं की कीमतों; जैसे- चीनी, दाल, तेल, अनाज आदि को नियंत्रण में रखता है।

प्रश्न 6.
मान लीजिए कि आप एक रासायनिक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हैं। सरकार ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह वर्तमान जगह से 100 किलोमीटर दूर किसी दूसरे स्थान पर अपना कारखाना चलाए। इससे आपकी जिंदगी पर क्या असर पड़ेगा? अपनी राय पूरी कक्षा के सामने पढ़कर सुनाएँ।
उत्तर
एक मजदूर की जिंदगी पर पड़ने वाले प्रभाव-

  1. नए स्थान पर रहने की व्यवस्था करनी पड़ेगी। नई जगह पर जाकर बसने में दिक्कतें आएँगी और आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा।
  2. बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होगी क्योंकि नई जगह पर शिक्षा की सुविधा किस प्रकार की है यह बात महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
  3. नए स्थान पर उपलब्ध परिवहन सुविधाएँ, स्वास्थ्य सुविधाएँ, बाजार सुविधा कैसी है? यह बात भी मजदूर की जिंदगी को प्रभावित करेगी।

प्रश्न 7.
इस इकाई में आपने सरकार की विभिन्न भूमिकाओं के बारे में पढ़ा है। इनके बारे में एक अनुच्छेद लिखें।
उत्तर
सरकार की विभिन्न भूमिकाएँ-

  1. प्रत्येक व्यक्ति को विभिन्न जनसुविधाएँ; जैसे-पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, परिवहन तथा विद्यालय आदि उपलब्ध कराना।
  2. सरकार बजट पेश करती है। सरकार बजट में वर्ष के आय तथा व्यय और आने वाले वर्ष की योजनाओं के लिए पैसे की व्यवस्था कैसे की जाएगी।
  3. सरकार कानून बनाती है तथा इस बात को भी सुनिश्चित करती है कि कानूनों को कैसे लागू किया जाए।
  4. सरकार यह भी सुनिश्चित करती है कि संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों का हनन न हो।

प्रश्न 8.
आपके इलाके में पर्यावरण को दूषित करने वाले स्रोत कौन से हैं?
(क) हवा;
(ख) पानी और
(ग) मिट्टी में प्रदूषण के संबंध में चर्चा करें। प्रदूषण को रोकने के लिए किस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं? क्या आप कोई और उपाय सुझा सकते हैं?
उत्तर
पर्यावरण को दूषित करने वाले स्रोत-

  1. हवा-फैक्ट्रियों और यातायात के साधनों से निकलने वाला धुआँ।
  2. पानी-गंदे नालों का पानी, सीवर का पानी, कारखानों का गंदा पानी आदि।
  3. मिट्टी-फैक्ट्रियों को दूषित जल व कचरा, घरों का गंदा पानी व कूड़ा-कचरा आदि।

प्रदूषण रोकने हेतु उठाए गए कदम-

  1. सरकार ने सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए कानून बनाए हैं।
  2. गंदे पानी को साफ करने के लिए जल शोधक संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
  3. उद्योगों व फैक्ट्रियों को रिहायशी इलाकों से दूर स्थापित किए गए हैं।
  4. प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर रोक लगा दी गयी है।

अन्य उपाय-

  1. अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएँ।
  2. लोगों को प्रदूषण रोकने के लिए जागरूक करना।
  3. निजी वाहनों को सी.एन.जी. के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
  4. कूड़ा-करकट व अपशिष्ट के निपटान के लिए व्यवस्था की गयी है।

प्रश्न 9:
पहले पर्यावरण को किस तरह देखा जाता था? क्या अब सोच में कोई बदलाव आया है? चर्चा करें।
उत्तर
पहले पर्यावरण के प्रति सोच-

  1. पर्यावरण को मुफ्त की चीज माना जाता था।
  2. पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं थी।
  3. पहले पर्यावरण की रक्षा के लिए बहुत कम कानून थे और इन कानूनों को लागू करने की व्यवस्था | भी काफी कमजोर थी।

पर्यावरण के प्रति सोच में बदलाव-

  1. पर्यावरण के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आया है और अब लोग पर्यावरण की चिंता करने लगे हैं।
  2. न्यायालयों ने अपने फैसलों में स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार को जीवन के मौलिक अधिकार का हिस्सा माना है।
  3. सरकार ने भी सभी प्रकार के प्रदूषण को रोकने के लिए कानून बनाए हैं।

प्रश्न 10.
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण इस कार्टून के जरिए क्या कहना चाह रहे हैं? इसका 2006 में बनाए गए इस कानून से क्या संबंध है जिसको पृष्ठ 123 पर आपने पढ़ा था।
उत्तर
2006 में बनाए गए कानून से संबंध-

  1. प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण इस
    कार्टून के माध्यम से बताना चाहते हैं कि हमारे देश में बाल मजदूरी अभी भी जारी
  2. इस सामाजिक कुरीति में गरीब वर्ग अमीर वर्ग द्वारा शोषित होता है।
  3. 2006 में सरकार ने 14 साल से कम उम्र के बच्चों को घर, ढाबों या रेस्तराँ आदि में नौकरी पर रखने की प्रथा पर पाबंदी लगा दी थी।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 (Hindi Medium) 1

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 10 Law and Social Justice (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Hindi

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Forest and Wildlife Resources (वन और वन्य जीव संसाधन)

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Forest and Wildlife Resources (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 10 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Forest and Wildlife Resources.

प्रश्न अभ्यास

पाठ्यपुस्तक से संक्षेप में लिखें

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) इनमें से कौन-सी टिप्पणी प्राकृतिक वनस्पति जात और प्राणी जात के ह्रास का सही कारण नहीं है?
(क) कृषि प्रसार
(ख) वृहत स्तरीय विकास परियोजनाएँ
(ग) पशु-चारण और ईंधन लकड़ी एकत्रित करना
(घ) तीव्र औद्योगीकरण और शहरीकरण

(ii) इनमें से कौन-सा संरक्षण तरीका समुदायों की सीधी भागीदारी नहीं करता?
(क) संयुक्त वन प्रबंधन
(ख) चिपको आंदोलन
(ग) बीज बचाओ आंदोलन
(घ) वन्य जीव पशु विहार का परिसीमन
उत्तर (i) (ग) (ii) (घ)

2. निम्नलिखित प्राणियों और पौधों को उनके अस्तित्व के वर्ग से मेल करें
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 1
उत्तर
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 2

3. निम्नलिखित का मेल करें
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 3
उत्तर
NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 (Hindi Medium) 4

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) जैव विविधता क्या है? यह मानव जीवन के लिए क्यों महत्त्वूपर्ण है?
उत्तर जैव विविधता वन्य जीवन और कृषि फसलों में विविधता का प्रतीक है। यह मानव जीवन के लिए महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि यह मानव की विभिन्न आवश्यकताओं की पूर्ति करती है।

(ii) विस्तारपूर्वक बताएँ कि मानव क्रियाएँ किस प्रकार प्राकृतिक वनस्पति जात और प्राणी जात के ह्रास के कारक हैं?
उत्तर मानवीय क्रियाएँ निम्न प्रकार से प्राकृतिक वनस्पति जाति और प्राणी जाति के ह्रास का कारण बनती हैं

  • मानव अपने स्वार्थ के अधीन होकर कभी ईंधन के लिए तो कभी कृषि के लिए वनों को अंधाधुंध काटता है। इससे वन्य वनस्पति तो नष्ट होती ही है साथ ही वन्य जीवों का प्राकृतिक आवास भी छिन जाता है।
  • जब उद्योगों खासकर रसायनिक उद्योगों का कुड़ा-कचरा खुले स्थानों पर फेंका जाता है तब भूमि प्रदुषण होता है।
  • वृक्षों के अंधाधुंध कटने से पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचता है, जैसे वर्षा का कम होना।
  • पशुओं के अति चारण से भी वनस्पति जगत को नुकसान पहुँचता है क्योंकि इससे प्राकृतिक वनस्पति पनप नहीं पाती और वह स्थान धीरे-धीरे बंजर हो जाता है।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 120 शब्दों में दीजिए।
(i) भारत में विभिन्न समुदायों ने किस प्रकार वनों और वन्य जीव संरक्षण और रक्षण में योगदान किया है? विस्तारपूर्वक विवेचना करें।
उत्तर भारत में वन्य जीव संरक्षण और रक्षण में विभिन्न समुदायों ने इस प्रकार योगदान दिया है

  1. राजस्थान के लोगों ने ‘सरिस्का बाघ रिजर्व क्षेत्र में होने वाले खनन कार्यों का विरोध किया और सफलता प्राप्त की।
  2. हिमालय क्षेत्र में ‘‘चिपको आंदोलन” के द्वारा वृक्षों की अनियंत्रित कटाई को रोकने का प्रयास किया।
  3. राजस्थान के अलवर जिले के पाँच गाँवों ने मिलकर 1200 हैक्टेयर भूमि भैरोंदेव डाकव‘‘सेंचुरी” बनाई है जहाँ पर कड़े कानून बनाकर शिकार, वर्जित कर दिया गया है तथा बाहरी लोगों की घुसपैठ पर रोक लगाई गई है।
  4. भारतीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न वृक्षों और पौधों को पवित्र मानकर पूजा जाता है, जैस पीपल, वट।
  5. भारतीय लोग विभिन्न पशुओं को पवित्र मानकर पूजते हैं क्योंकि वे इन्हें विभिन्न देवी-देवताओं के साथ जोड़ते हैं, जैसे नाग को शिव के साथ, मोर को कृष्ण के साथ, लंगूर व बंदर को हनुमान जी के साथ है।
  6. भारत के विभिन्न आदिवासी और जनजाति क्षेत्रों में वनों को देवी-देवताओं को समर्पित करके उन्हें पूजा जाता है। राजस्थान में इस तरह के क्षेत्रों को ‘बणी’ कहा जाता है। |

(ii) वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाजों पर एक निबंध लिखिए।
उत्तर भारत में वन और वन्य जीव संरक्षण में सहयोगी रीति-रिवाज इस प्रकार हैं

  1. भारत के जनजातीय लोग प्रकृति की पूजा सदियों से करते आ रहे हैं। उनके इन विश्वासों ने विभिन्न वनों को मूल एवं कौमय रूप में बचाकर रखा है, जिन्हें पवित्र पेड़ों के झुरमुट (देवी-देवताओं के वन) कहते हैं। वनों के इन भागों में या तो वनों के ऐसे बड़े भागों में न तो स्थानीय लोग घुसते हैं तथा न ही किसी और को छेड़छाड़ करने देते।
  2. कुछ समाज कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करते हैं और आदिकाल से उनका संरक्षण करते आ रहे हैं। छोटानागपुर क्षेत्र में मुंडा और संथाल जन-जातियाँ महुआ और कदंब के पेड़ों की पूजा करते हैं। उड़ीसा और बिहार की जनजातियाँ शादी के समय इमली और आम के पेड़ों की पूजा करते हैं।
  3. कई लोग पीपल और वट की पूजा करते हैं।
  4. भारतीय समाज में अनेकों संस्कृतियाँ हैं और प्रत्येक संस्कृति में प्रकृति और इसकी कृतियों को संरक्षित करने के अपने पारंपरिक तरीके हैं। भारतीय झरनों, पहाड़ी चोटियों, पेड़ों और पशुओं को पवित्र मानकर उनका संरक्षण करते हैं, जैसे वे मंदिरों या अन्य स्थलों पर बंदरों को खिलाते हैं।
  5. राजस्थान के बिश्नोई गाँवों के आस-पास काले हिरण, चिंकारा, नीलगाय और मोरों के झुंड देखे जाते हैं जोकि इनके समाज के अभिन्न अंग हैं और इन्हें कोई नुकसान नहीं पहुँचा सकता।

Hope given NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 10 Social Science Geography Chapter 2 Forest and Wildlife Resources (वन और वन्य जीव संसाधन) Read More »

NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 10 Maths in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles.

Chapter 12. वृतों से सम्बंधित क्षेत्रफल

प्रश्नावली 12.1

Ex 12.1 Class 10 गणित Q1. दो वृत्तों की त्रिज्या क्रमशः 19 cm और 9 cm हैं | उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसकी परिधि इन दोनों वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है |

हल : पहले वृत्त की त्रिज्या R = 19 cm

दुसरे वृत्त की त्रिज्या r = 9 cm

नए वृत्त का परिमाप = पहले वृत्त का परिमाप  + दुसरे वृत्त का परिमाप

नए वृत्त का परिमाप = 2πR1  +  2πr2

= 2π(R  + r)

= 2π(19 + 9)

= 2 x 22/7 x 28

= 2 x 22 x 4

= 176 cm

Ex 12.1 Class 10 गणित Q2. दो वृत्तों की त्रिज्याएँ क्रमशः 8 cm और 6 cm हैं | उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए जिसका क्षेत्रफल इन दोनों वृत्तों के क्षेत्रफलों के योग के बराबर है |

हल : पहले वृत्त की त्रिज्या R = 8 cm

दुसरे वृत्त की त्रिज्या r = 6 cm

नए वृत्त का परिमाप = पहले वृत्त का परिमाप  + दुसरे वृत्त का परिमाप

नए वृत्त का परिमाप = πR2  +  πr2

= π(R2 + r2)

= 2π(19 + 9)

= 2 x 22/7 x 28

= 2 x 22 x 4

= 176 cm

Ex 12.1 Class 10 गणित Q3. आकृति 12.3 एक तीरंदाजी लक्ष्य को दर्शाती है, जिसमें केंद्र से बाहर की ओर पाँच क्षेत्र GOLD, RED, BLUE, BLACK और WHITE चिन्हित हैं, जिनसे अंक अर्जित किए जा सकते हैं | GOLD अंक वाले क्षेत्र का व्यास 21 cm है तथा प्रत्येक अन्य पट्टी 10.5 cm चौड़ी है | अंक प्राप्त कराने वाले इन पाँचों क्षेत्रों में से प्रत्येक का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए | 

NCERT Solutions For Class 10 Maths Areas Related to Circles 12.1 1

हल :

NCERT Solutions For Class 10 Maths Areas Related to Circles PDF 1
NCERT Maths Solutions For Class 10 Areas Related to Circles 2
Maths NCERT Solutions For Class 10 Areas Related to Circles 3
NCERT Solutions For Maths Class 10 Areas Related to Circles 4
Solutions For NCERT Maths Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 5
NCERT Solutions of Maths For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 6

Ex 12.1 Class 10 गणित Q4. किसी कार के प्रत्येक पहिये का व्यास 80 cm है | यदि यह कार 66 km प्रति घंटे की चाल से चाल रही है, तो 10 मिनट में प्रत्येक पहिया कितने चक्कर लगाती है ?

हल :

पहिये का व्यास =  80 cm

पहिये की त्रिज्या (r) = 40 cm

कार की चाल = 66 km प्रति घंटा

Maths Solutions For Class 10 NCERT Hindi Medium Areas Related to Circles 7
Solutions For Maths NCERT Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 8

Ex 12.1 Class 10 गणित Q5. निम्नलिखित में सही उत्तर चुनिए तथा अपने उत्तर का औचित्य दीजिए :

यदि एक वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर है, तो उस वृत्त की त्रिज्या है :

(A) 2 मात्रक

(B) π मात्रक

(C) 4 मात्रक 

(D) 7 मात्रक 

हल : वृत्त का परिमाप और क्षेत्रफल संख्यात्मक रूप से बराबर हैं –

इसलिए 2 π r = π r2

या       2 = r  [दोनों पक्षों का सरलीकरण करने पर ]

अत: वृत्त की त्रिज्या 2 मात्रक है |

उत्तर : (A) 2 मात्रक

प्रश्नावली 12.2

Ex 12.2 Class 10 गणित Q1. 6 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसका कोण 60है |

हल :

त्रिज्या (r) = 6 cm और कोण θ = 60o

NCERT Books Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 9

Ex 12.2 Class 10 गणित Q2. एक वृत्त, के चतुर्थांश का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसकी परिधि 22 cm है |

हल :

परिधि = 22 cm

या  2 π r = 22 cm

NCERT Maths Book Solutions For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 10

Ex 12.2 Class 10 गणित Q3. एक घड़ी की मिनट की सुई जिसकी लंबाई 14 cm है | इस सुई द्वारा 5 मिनट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

हल :

CBSE NCERT Maths Solutions For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 12.1 12

त्रिज्या (r) = मिनट की सुई जिसकी लंबाई = 14 cm

CBSE NCERT Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 11

Ex 12.2 Class 10 गणित Q4. 10 सेमी त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर समकोण अंतरित करती है | निम्नलिखित के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए:

(i) संगत लघु वृत्तखंड     (ii) संगत दीर्घ त्रिज्यखंड     

( π = 3.14 का प्रयोग कीजिए )

हल : 

(i) संगत लघु वृतखंड का क्षेत्रफल

त्रिज्या (r) = 10 cm

θ = 90

NCERT Maths Textbook For Class 10 Solutions Hindi Medium Areas Related to Circles 12
NCERT Books For Class 10 Maths Solutions Hindi Medium Areas Related to Circles 13

Ex 12.2 Class 10 गणित Q5. त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60का कोण अंतरित करता है | ज्ञात कीजिए :

(i) चाप की लंबाई 

(ii) चाप द्वारा बनाए गए त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 

(iii) संगत जीवा द्वारा बनाए गए वृत्तखंड का क्षेत्रफल 

हल : त्रिज्या (r) = 21 cm

θ = 60

NCERT Maths Textbook Solutions For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 12.1 16

NCERT Book Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 14
NCERT Solutions For Class 10 Maths PDF Free Hindi Medium Areas Related to Circles 15

Ex 12.2 Class 10 गणित Q6. 15 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर 60का कोण अंतरित करती है | और दीर्घ वृत्तखंड़ों के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए ।

NCERT Book Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 16

NCERT Textbook Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 12.1 20

NCERT Books Solutions For Class 10 Maths PDF Hindi Medium Areas Related to Circles 17
Download NCERT Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 18
NCERT Solutions For Class 10 Maths Areas Related to Circles 19

Ex 12.2 Class 10 गणित Q7. त्रिज्या 12 cm वाले एक वृत्त की कोई जीवा केंद्र पर 120का कोण अंतरित करती है | संगत वृत्तखंड़ का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

NCERT Solutions For Class 10 Maths Areas Related to Circles PDF 20
NCERT Maths Solutions For Class 10 Areas Related to Circles 21

Ex 12.2 Class 10 गणित Q8. 15 m भुजा वाले एक वर्गाकार घास के मैदान के एक कोने पर लगे खूँटे से एक घोड़े को 5 m लंबी रस्सी से बाँध दिया गया है ( देखिए आकृति 12.11) | ज्ञात कीजिए : 

(i) मैदान के उस भाग का क्षेत्रफल जहाँ घोडा चार सकता है |

(ii) चरे जा सकने वाले क्षेत्रफल में वृद्धि, यदि घोड़े को 5 m लंबी रस्सी के स्थान पर 10 m लंबी रस्सी से बाँध दिया जाए |     (π = 3.14 का प्रयोग कीजिए )

Maths NCERT Solutions For Class 10 Areas Related to Circles 22
NCERT Solutions For Maths Class 10 Areas Related to Circles 23

(ii) घोड़े द्वारा चरे जा सकने वाले क्षेत्र का क्षेत्रफल जब रस्सी की लंबाई 10 m हो –

Solutions For NCERT Maths Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 24

Ex 12.2 Class 10 गणित Q9. एक वृताकार ब्रुच (brooch) को चाँदी के तार से बनाया जाना है जिसका व्यास 35 mm है | तार को वृत्त के 5 व्यासों को बनाने में भी प्रयुक्त किया गया है जो उसे 10 बराबर त्रिज्यखंडों में विभाजित करता है जैसाकि आकृति 12.12 में दर्शाया गया है | तो ज्ञात कीजिए : 

NCERT Solutions of Maths For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 25

(i) कुल वांछित चाँदी के तार की लंबाई

(ii) ब्रूच के प्रत्येक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 

Maths Solutions For Class 10 NCERT Hindi Medium Areas Related to Circles 26
Solutions For Maths NCERT Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 27

Ex 12.2 Class 10 गणित Q10. एक छतरी में आठ ताने हैं, जो बराबर दूरी पर लगे हुए हैं (देखिए आकृति 12.13 )| छतरी को 45 cm त्रिज्या वाला एक सपाट वृत्त मानते हुए, इसकी दो क्रमागत तानों के बीच का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए |

NCERT Books Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 28

Ex 12.2 Class 10 गणित Q11 किसी कार के दो वाइपर (wipers) हैं, परस्पर कभी आच्छादित नहीं होते हैं | प्रत्येक वाइपर की पट्टी की लंबाई 25 cm है और 115के कोण तक घूम कर सफाई कर सकता है | पट्टियों की प्रत्येक बुहार के साथ जितना क्षेत्रफल साफ़ हो जाता है, वह ज्ञात कीजिए ।

NCERT Maths Book Solutions For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 29

Ex 12.2 Class 10 गणित Q12. जहाजों को समुद्र में जलस्तर के नीचे स्थित चट्टानों की चेतावनी देने के लिए, एक लाइट हाउस (light house ) 80कोण वाले एक त्रिज्यखंड में 16.5 km की दूरी तक लाल रंग का प्रकाश फैलाता है | समुद्र के उस भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसमें जहाजों को चेतावनी दी जा सके ।   (π = 3.14 का प्रयोग कीजिए )

CBSE NCERT Maths Solutions For Class 10 Hindi Medium Areas Related to Circles 30

Ex 12.2 Class 10 गणित Q13. एक गोल मेज़पोश पर छः समान डिज़ाइन बने हुए हैं जैसाकि आकृति 12.14 में दर्शाया गया है । यदि मेज़पोश की त्रिज्या 28 cm है, तो 0.35 रू. प्रति वर्ग सेंटीमीटर की दर से इन डिजाइनों को बनाने की लागत ज्ञात कीजिए ।

CBSE NCERT Solutions For Class 10 Maths Hindi Medium Areas Related to Circles 31
NCERT Maths Textbook For Class 10 Solutions Hindi Medium Areas Related to Circles 32

Ex 12.2 Class 10 गणित Q14. निम्नलिखित में सही उत्तर चुनिए :

त्रिज्या R वाले के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल जिसका कोण pहै, निम्नलिखित है :

NCERT Books For Class 10 Maths Solutions Hindi Medium Areas Related to Circles 33

Hope given NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 10 Maths Chapter 12 Areas Related to Circles (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 7 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire .

पाठगत प्रश्न

1. राजपूतों के साथ मुगलों के शादियों के कुछ उदाहरण दें। (एनसी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-50)
उत्तर जहाँगीर की माँ और अकबर की पत्नी कच्छवा की राजकुमारी थी। वह अंबर (वर्तमान में जयपुर) के राजपूत शासक की पुत्री थी। शाहजहाँ की माँ और जहाँगीर की पत्नी एक राठौड़ राजकुमारी थी। वह मारवाड़ (जोधपुर) के राजपूत शासक की पुत्री थी।

2. अकबर और औरंगजेब के शासनकाल के मनसबदारों की संख्या की तुलना करें। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-31)
उत्तर 5000 जात वाले अभिजातों का दर्जा 1000 जात वाले अभिजातों से ऊँचा था। अकबर के शासनकाल में 29 ऐसे मनसबदार थे, जो 5000 जाते की पदवी के थे। औरंगजेब के शासनकाल तक ऐसे मनसबदारों की संख्या 79 हो गई।

3. अकबरनामा और आइने अकबरी के बारे में व्याख्या करें। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-53)
उत्तर अकबर ने अपने करीबी मित्र और दरबारी अबुल फजल को आदेश दिया कि वह उसके शासनकाल का इतिहास लिखें। अबुल फजल ने यह इतिहास तीन जिल्दों में लिखा और इसको शीर्षक है ‘अकबरनामा’। पहली जिल्द में अकबर के पूर्वजों का बयान है और दूसरी अकबर के शासनकाल की घटनाओं का विवरण देती है। तीसरी जिल्द आइने अकबरी है। इसमें अकबर के प्रशासन, घराने, सेना, राजस्व और साम्राज्य के भूगोल का ब्यौरा मिलता है। इसमें समकालीन भारत के लोगों की परंपराओं और संस्कृतियों का भी विस्तृत वर्णन है। आइने-अकबरी का सबसे रोचक आयाम है, विविध प्रकार की चीजों-फसलों, पैदावार, कीमतों, मजदूरी और राजस्व का सांख्यिकीय विवरण।

For more information about NCERT Solutions Class 7 Social Science in Englsih medium.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 (Hindi Medium) 1

2. रिक्त स्थानों को भरें :

(क) ………… अकबर के सौतेले भाई, मिर्जा हाकिम के राज्य की राजधानी थी।
(ख) दक्कन की पाँचों सल्तनत बरार, खानदेश, अहमदनगर, …………. और …………. थीं।
(ग) यदि जात एक मनसबदार के पद और वेतन को द्योतक था, तो सवार ………… उसके ………….. को दिखाता था।
(घ) अकबर के दोस्त और सलाहकार, अबुल फ़जल ने उसकी …………. के विचार को गढ़ने में मदद की जिसके द्वारा वह विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों और जातियों से बने समाज पर राज्य कर सका।

उत्तर

(क) काबुल
(ख) बीजापुर और गोलकुंडा
(ग) सैन्य उत्तरदायित्व
(घ) सुलह-ए-कुल।

3. मुगल राज्य के अधीन आने वाले केंद्रीय प्रांत कौन-से थे?
उत्तर मुगल साम्राज्य के अधीन आने वाले केन्द्रीय प्रांत-

  1. दिल्ली
  2. आगरा।

4. मनसबदार और जागीर में क्या संबंध था?
उत्तर मनसबदार अपना वेतन राजस्व एकत्रित करने वाली भूमि के रूप में पाते थे, जिन्हें जागीर कहते थे और जो तकरीबन ‘इक्ताओं के समान थी, परंतु मनसबदार, मुक्तियों से भिन्न अपने जागीरों पर नहीं रहते थे और न ही उन पर प्रशासन करते थे। उनके पास अपनी जागीरों से केवल राजस्व एकत्रित करने का अधिकार था। यह राजस्व उनके नौकर उनके लिए एकत्रित करते थे, जबकि वे स्वयं देश के किसी अन्य भाग में सेवारत रहते थे।

आइए समझे

5. मुगल प्रशासन में जमींदार की क्या भूमिका थी?
उत्तरं मुगलों की आमदनी का प्रमुख साधन किसानों की उपज से मिलने वाला राजस्व था। अधिकतर स्थानों पर | किसान ग्रामीण कुलीनों यानी ज़मींदारों को अपना राजस्व देते थे। एकत्रित किए गए राजस्व को जमींदार सरकारी खजाने में जमा कराते थे।

6. शासन-प्रशासन संबंधी अकबर के विचारों के निर्माण में धार्मिक विद्वानों से होने वाली चर्चाएँ कितनी महत्त्वपूर्ण थीं?
उत्तर अकबर के विचारों के निर्माण में धार्मिक विद्वानों से होने वाली चर्चाएँ निम्न प्रकार महत्त्वपूर्ण थीं

  1. धार्मिक चर्चाओं और परिचर्चाओं से अकबर को ज्ञात हुआ कि धार्मिक कट्टरता प्रजा के विभाजन और असामंजस्य के लिए उत्तरदायी होती है।
  2. ये अनुभव अकबर को सुलह-ए-कुल या सर्वत्र शांति के विचार की ओर ले गया।
  3. इन चर्चाओं ने उसे प्रशासन की एक स्पष्ट सोच प्रदान की, जिसमें केवल सच्चाई, न्याय और शांति पर बल था।

7. मुगलों ने खुद को मंगोल की अपेक्षा तैमूर के वंशज होने पर क्यों बल दिया?
उत्तर मुगल दो महान शासक वंशों के वंशज थे। माता की ओर से मंगोल शासक चंगेज खान के वंशज थे। पिता की ओर से वे ईरान, इराक एवं वर्तमान तुर्की के शासक तैमूर के वंशज थे, परंतु मुगल अपने को मंगोल या मुगल कहलवाना पसंद नहीं करते थे। ऐसा इसलिए था, क्योंकि चंगेज खान से जुड़ी स्मृतियाँ सैकड़ों व्यक्तियों के नरसंहार से संबंधित थी। दूसरी तरफ मुगल, तैमूर के वंशज होने पर गर्व का अनुभव करते थे, क्योंकि उनके इस महान पूर्वज ने 1398 में दिल्ली पर कब्जा कर लिया था।

आइए विचार करें

8. भू-राजस्व से प्राप्त होने वाली आय, मुगल साम्राज्य के स्थायित्व के लिए कहाँ तक जरूरी थी?
उत्तर
भू-राजस्व से प्राप्त होने वाली आय मुगल साम्राज्य के लिए निम्न कारणों से जरूरी था

  1. भू-राजस्व राज्य की आय का प्रमुख स्रोत था।
  2. समस्त प्रशासनिक कार्य इस आय द्वारा पूरे किए जाते थे।
  3. राजदरबार के कर्मचारियों, प्रशासनिक कर्मचारियों के वेतन तथा अन्य खर्चे की पूर्ति राजस्व पर ही निर्भर था।

9. मुगलों के लिए केवल तूरानी या ईरानी ही नहीं, बल्कि विभिन्न पृष्ठभूमि के मनसबदारों की नियुक्ति क्यों महत्त्वपूर्ण थी?
उत्तर मुगलों के साम्राज्य में जैसे-जैसे विभिन्न क्षेत्र सम्मिलित होते गए, वैसे-वैसे मुगलों ने तरह-तरह के सामाजिक समूहों के सदस्यों को प्रशासन में नियुक्त करना प्रारंभ किया। प्रारंभ में ज्यादातर सरदार तुर्की (तूरानी) थे, लेकिन अब इस छोटे समूह के साथ-साथ उन्होंने शासक वर्ग में ईरानियों, भारतीय मुसलमानों, अफगानों, राजपूतों, मराठों और अन्य समूहों को सम्मिलित किया। इससे मुगलों को भारत में अपने शासन का विस्तार करने में एवं उसे स्थायित्व प्रदान करने में सहायता मिली।

10. मुगल साम्राज्य के समाज की ही तरह वर्तमान भारत, आज भी अनेक सामाजिक और सांस्कृतिक इकाइयों से बना हुआ है? क्या यह राष्ट्रीय एकीकरण के लिए एक चुनौती है?
उत्तर मुगल साम्राज्य के समाज में कई धर्म और जाति के लोग रहते थे, यही स्थिति वर्तमान भारत में भी बनी हुई है। फिर भी भारत में विविधता में एकता कायम है। भारत में विविध प्रकार की संस्कृतियाँ जैसे संगीत, नृत्य, भाषा, पर्व-त्योहार, साहित्य, खान-पान, रहन-सहन, पहनावा आदि में कई तरह की विविधता देखने को मिलती है। उसी तरह भारतीय समाज में अनेकों धर्म (हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, पारसी आदि) अनेक जाति, (ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया आदि) के लोग रहते हैं। इससे भारत की सामाजिक और राष्ट्रीय एकता में किसी तरह की चुनौती नहीं है।

11. मुगल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए कृषक अनिवार्य थे। क्या आप सोचते हैं कि वे आज भी इतने ही महत्त्वपूर्ण हैं? क्या आज भारत में अमीर और गरीब के बीच आय का फासला मुगलों के काल की अपेक्षा कहीं अधिक बढ़ गया है?
उत्तर मुगल साम्राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित थी। वर्तमान अर्थव्यवस्था भी कृषि पर आधारित है, लेकिन राष्ट्रीय आय में कृषि का योगदान धीरे-धीरे घटता जा रहा है और दूसरे क्षेत्र जैसे उद्योग, संचार, सूचना प्रौद्योगिकी, यातायात, व्यापार, पर्यटक एवं अन्य सेवा क्षेत्र का योगदान बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में अमीर और गरीब के बीच का अंतर मुगल साम्राज्य की तुलना में अधिक बढ़ा है। मुगलकाल में 5.6% व्यक्ति कुल संसाधनों के मात्र 61.5% का उपभोग करते थे, जबकि आज लगभग 5% व्यक्ति देश के लगभग 90% संसाधनों का उपभोग करते हैं।

आइए करके देखें?

12. मुगल साम्राज्य का उपमहाद्वीप के विभिन्न क्षेत्रों पर अनेक तरह से प्रभाव पड़ा। पता लगाइए कि जिन नगर, गाँव, अथवा क्षेत्र में आप रहते हैं, उस पर इसका कोई प्रभाव पड़ा था?
उत्तर छात्र स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 7 Social Science History Chapter 4 The Mughal Empire (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 1

NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 1 Introduction to Maps (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 11 Geography. Here we have given NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 1 Introduction to Maps.

[NCERT TEXTBOOK QUESTIONS SOLVED] (पाठ्यपुस्तक से हल प्रश्न)

प्र० 1. बहुवैकल्पिक प्रश्न
(i) रेखाओं एवं आकृतियों के मानचित्र कहे जाने के लिए निम्नलिखित में से क्या अनिवार्य है?
(क) मानचित्र रूढ़ि
(ख) प्रतीक
(ग) उत्तर दिशा
(घ) मानचित्र मापनी
उत्तर- (घ) मानचित्र मापनी

(ii) एक मानचित्र जिसकी मापनी 1 : 4,000 एवं उससे बड़ी है, उसे कहा जाता है
(क) भूसंपत्ति मानचित्र
(ख) स्थलाकृतिक मानचित्र
(ग) भित्ति मानचित्र
(घ) एटलस मानचित्र
उत्तर- (क) भूसंपत्ति मानचित्र

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा मानचित्र के लिए अनिवार्य नहीं है?
(क) मानचित्र प्रक्षेप
(ख) मानचित्र व्यापकीकरण
(ग) मानचित्र अभिकल्पना
(घ) मानचित्रों का इतिहास
उत्तर- (घ) मानचित्रों का इतिहास

प्र० 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें
(i) मानचित्र व्यापकीकरण क्या है?
उत्तर- कोई भी मानचित्र एक निश्चित उद्देश्य के साथ बनाया जाता है। उदाहरण के लिए सामान्य उद्देश्य वाला मानचित्र उच्चावच, अपवाह, वनस्पति, बस्ती, परिवहन के साधन आदि जैसी सामान्य सूचनाओं को दर्शाता है। इसी प्रकार, विशेष उद्देश्य वाला मानचित्र एक या एक से अधिक चयनित विषय वस्तु जैसे-जनसंख्या घनत्व, मिट्टी के प्रकार या उद्योगों की स्थिति में संबंधित जानकारी को दर्शाता है। इसलिए यह आवश्यक है कि मानचित्र के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उसकी विषय वस्तु को सावध रानीपूर्वक नियोजित किया जाए। चूँकि मानचित्रों को एक निश्चित उद्देश्य के लिए लघुकृत मापनी पर तैयार किया जाता है, इसलिए मानचित्रकार का तीसरा कार्य मानचित्र की विषयवस्तु को व्यापकीकृत करना है।

(ii) मानचित्र अभिकल्पना क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- मानचित्र अभिकल्पना मानचित्रकारों के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण है। इसमें मानचित्र की आलेखी विशिष्टताओं को योजनाबद्ध किया जाता है, जिसमें शामिल है-उचित संकेतों का चयन, उनके आकार एवं प्रकार, लिखावट का तरीका, रेखाओं की चौड़ाई का निर्धारण, रंगों का चयन, मानचित्र में मानचित्र अभिकल्पना के विभिन्न तत्वों की व्यवस्था और रूढ़ चिह्न। अतः मानचित्र अभिकल्पना मानचित्र बनाने की एक जटिल अभिमुखता है, जिसमें उन सिद्धांतों की गहन जानकारी की आवश्यकता होती है, जो आलेखी संचार के प्रभावों का सनियमन करती है।

(iii) लघुमान वाले मानचित्रों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर- लघुमाने वाले मानचित्रों को निम्नलिखित वर्गों में वर्गीकृत किया गया है
(क) भित्ति मानचित्र
(ख) एटलस मानचित्र

(क) भित्ति मानचित्र – ये मानचित्र सामान्यत: बड़े आकार के कागज या प्लास्टिक पर बनाए जाते हैं, जिनका उपयोग कक्षा या व्याख्यानकक्ष के लिए होता है।
(ख) एटलस मानचित्र – ये मानचित्र बड़े आकार वाले क्षेत्रों को प्रदर्शित करते हैं तथा भौतिक एवं सांस्कृतिक विशिष्टताओं को सामान्य तरीके से दर्शाते हैं। ये मानचित्र विश्व, महाद्वीपों, देशों या क्षेत्रों की भौगोलिक जानकारियों के आलेखी विश्वकोश हैं।

(iv) बृहत मापनी मानचित्रों के दो प्रमुख प्रकारों को लिखें।
उत्तर- बृहत मापनी मानचित्रों को निम्नलिखित प्रकारों में वर्गीकृत किया जाता है
(क) भूसंपत्ति मानचित्र
(ख) स्थलाकृतिक मानचित्र

(क) भूसंपत्ति मानचित्र – इन मानचित्रों को कृषि भूमि की सीमाओं का निर्धारण कर तथा नगरों में निजी मकानों के प्लान को दर्शा कर उनके स्वामित्व को दर्शाने के लिए बनाया जाता है।
(ख) स्थलाकृतिक मानचित्र – ये मानचित्र भी साधारणतः बृहत मापनी पर बनते हैं। स्थलाकृतिक मानचित्र परिशुद्ध सर्वेक्षणों पर आधारित होते हैं तथा मानचित्रों की श्रृंखला के रूप में विश्व के लगभग सभी देशों की राष्ट्रीय मानचित्र एजेंसी के द्वारा तैयार किए जाते हैं।

(v) मानचित्र रेखाचित्र से किस प्रकार भिन्न है?
उत्तर- किसी तथ्य का संकेत, आँकड़े तथा अन्य तथ्यों को दर्शाने के लिए रेखाचित्र उपयोग में लाया जाता है, जैसे किसी स्थान की वर्षा और तापमान की वार्षिक स्थिति रेखाचित्र के माध्यम से दर्शाई जाती है। जबकि मानचित्र का उपयोग भूगोलवेत्ता नियोजक तथा अन्य संसाधन अध्ययनवेत्ता किसी मापनी से पृथ्वी या उसके किसी क्षेत्र का छोटा रूप कागजों में दर्शाते हैं। ऐसा करने में वे दूरी, दिशा एवं क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रकार के मापन करते हैं। मानचित्रों के लिए अनिवार्य प्रक्रम मापनी, मानचित्र प्रक्षेप, मानचित्र व्यापकीकरण, मानचित्र अभिकल्पना, मानचित्र का निर्माण तथा प्रस्तुति हैं।

प्र० 3. मानचित्रों के प्रकारों की विस्तृत व्याख्या करें।
उत्तर- मानचित्र को कई आधारों पर वर्गीकरण किया जाता है
(i) मापनी के आधार पर मानचित्र का वर्गीकरण
(ii) प्रकार्य के आधार पर मानचित्र का वर्गीकरण

(i) मापनी के आधार पर मानचित्र का वर्गीकरण
(क) बृहत मापनी मानचित्र
(ख) लघुमान मानचित्र

(क) बृहत मापनी मानचित्र दो प्रकार के होते हैं
1. भूसंपत्ति मानचित्र
2. स्थलाकृतिक मानचित्र
(ख) लघुमान मानचित्र दो प्रकार के होते हैं
1. भित्ति मानचित्र
2. एटलस मानचित्र

(ii) प्रकार्य के आधार पर मानचित्र का वर्गीकरण
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) सांस्कृतिक मानचित्र

(क) भौतिक मानचित्र चार प्रकार के होते हैं
1. उच्चावच मानचित्र
2. भूगर्भीय मानचित्र
3. जलवायु मानचित्र
4. मृदा मानचित्र
(ख) सांस्कृतिक मानचित्र
1. राजनीतिक मानचित्र
2. जनसंख्या मानचित्र
3. आर्थिक मानचित्र
4. परिवहन मानचित्र

Hope given Practical Work in Geography Class 11 Solutions Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 11 Geography Practical Work in Geography Chapter 1 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 Public Facilities (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 Public Facilities (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 Public Facilities (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 Public Facilities .

पाठगत प्रश्न

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 1
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 2
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 3
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 4
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 5

प्रश्न 1.
आपने ऊपर उल्लिखित चार स्थितियों को देखा है। अब बताइए कि चेन्नई में पानी की स्थिति कैसी [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
चेन्नई में पानी की स्थिति

  1. चेन्नई में पानी की स्थिति अच्छी नहीं है।
  2. अन्नानगर में पानी नियमित रूप से आता है जबकि मैलापुर, मडीपाक्कम और सैदापेट क्षेत्रों में पानी की कमी है।

प्रश्न 2.
उपरोक्त वर्णन में से घरेलू इस्तेमाल के विभिन्न जल स्रोतों को चुनें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
विभिन्न जल स्रोत

  1. नगरपालिका का जल।
  2. पानी के टैंकर।।
  3. पानी की बोतलें।
  4. बोरवेल का पानी।

प्रश्न 3.
आपकी राय में सुब्रमण्यन और पद्मा के अनुभवों में क्या समानता है और क्या अलग है। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
समानताएँ

  1. सुब्रमण्यन और पद्मा दोनों ही पानी की कमी का सामना करते हैं।
  2. सुब्रमण्यन और पद्मा दोनों की ही पानी की आवश्यकता की पूर्ति बोरवेल द्वारा की जाती है।

भिन्नता-

  1. सुब्रमण्यन के अपार्टमेंट में नगरपालिका दो दिन में एक बार पानी उपलब्ध कराती है, जबकि पद्मा की बस्ती के नल में प्रतिदिन 20 मिनट के लिए पानी आता है।
  2. सुब्रमण्यन के अपार्टमेंट में बोरवेल का पानी खारा होता है इसलिए वे इस पानी का प्रयोग केवल शौचालय और साफ-सफाई के लिए करते हैं, जबकि पद्मा के इलाके में पानी की कमी होने के कारण लोग बोरवेल के पानी से नहाने, धोने और पीने के लिए प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 4.
अपने इलाके में जलपूर्ति की स्थिति का वर्णन करते हुए एक अनुच्छेद लिखें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
देश के ज्यादातर स्थानों पर गर्मियों में पानी बूंद-बूंद क्यों आने लगता है? पता लगाइए। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
गर्मियों के पानी की कमी के कारण

  1. गर्मी होने के कारण अधिकांश नदियाँ सूख जाती है या उनका जलस्तर गिर जाता है।
  2. गर्मियों में पानी का उपयोग अधिक हो जाता है इसलिए नगरपालिका के पानी की सप्लाई कम हो जाती है।
  3. बोरवेल के पानी का उपयोग बढ़ जाता है जिससे भूमिगत पानी का स्तर गिर जाता है।

प्रश्न 6.
क्या चेन्नई में सभी के लिए पानी का संकट है? क्या आप बता सकते हैं कि अलग-अलग लोगों को अलग-अलग मात्रा में पानी क्यों मिलता है? दो कारण बताएँ। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-108]
उत्तर
अलग-अलग लोगों को अलग-अलग पानी मिलने का कारण

  1. लोगों की आर्थिक स्थिति अलग-अलग है। जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम है वे बाजार से पानी खरीद सकते हैं, जबकि गरीब आदमी नगरपालिका की पानी की सप्लाई या बोरवेल के पानी पर निर्भर है।
  2. राज्य सरकार ने पानी के सुचारु वितरण के उचित कदम नहीं उठाए हैं।

प्रश्न 7.
जनसुविधाएँ क्या होती हैं? जनसुविधाएँ मुहैया कराने की जिम्मेदारी सरकार पर क्यों होनी चाहिए? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-112]
उत्तर
जनसुविधाएँ-
ये कुछ ऐसी मूलभूत सुविधाएँ हैं जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है; जैसे-पानी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, परिवहन, विद्यालय और कॉलेज आदि। जनसुविधाएँ सरकारी जिम्मेदारी क्योंसंविधान में जीवन के अधिकार का जो आश्वासन दिया गया है वह देश के सभी नागरिकों को प्राप्त होता है। इसलिए जनसुविधाएँ उपलब्ध करना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रश्न 8.
सरकार कुछ जनसुविधाओं के लिए निजी कंपनियों का भी सहारा ले सकती है। उदाहरण के लिए सड़कें बनाने के लिए ठेके निजी कंपनियों या ठेकेदारों को भी दिए जाते हैं। दिल्ली में बिजली के वितरण का काम दो निजी कंपनियों के हाथ में है। लेकिन सरकार को इन कंपनियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे इन सुविधाओं को सस्ती कीमत पर सभी लोगों तक पहुँचाने के लक्ष्य को पूरा करने में कोई कसर न छोड़ें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-112]
उत्तर
कारण

  1. निजी कंपनियाँ जनसुविधाओं की कीमतें इतनी ऊँची न कर दें कि वे आम आदमी की पहुँच से बाहर न हो जाए। .
  2. आम लोगों को यदि सस्ती कीमतों पर जनसुविधाएँ उपलब्ध नहीं करवाई गई तो वे एक सम्मानजनक जीवन नहीं जी सकेंगे।

प्रश्न 9.
अपने घर के पानी के बिल को देखें और पता लगाएँ कि आपके इलाके में नगरपालिका जल की न्यूनतम कीमत क्या है? अगर आप ज्यादा पानी का इस्तेमाल करते हैं तो क्या उसकी दर भी बढ़ जाती है? पानी के ज्यादा इस्तेमाल पर बढ़ी हुई दर से बिल वसूल करने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-112]
उत्तर

  1. विद्यार्थी अपने अभिभावकों से पानी का बिल माँगे व जल की न्यूनतम कीमत देखें।
  2. सरकार का उद्देश्यः लोग पानी का उपयोग सोच-समझ कर करें। ताकि पानी को व्यर्थ में बर्बाद न करें।

प्रश्न 10.
किसी वेतनभोगी कर्मचारी, अपना व्यवसाय/फैक्टरी चलाने वाले व्यक्ति और एक दुकानदार से बात करके पता लगाएँ कि लोग किस-किस तरह के कर सरकार को चुकाते हैं। अपने नतीजों को कक्षा में शिक्षक को दिखाएँ और चर्चा करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-112]
उत्तर
विभिन्न प्रकार के कर|

  1. आयकर
  2. संपत्ति कर
  3. जल कर
  4. विद्युत कर
  5. बिक्री कर

प्रश्न 11.
अगर सरकार जलापूर्ति की जिम्मेदारी से हाथ खींच ले तो क्या होगा? क्या आपको लगता है कि यह सही कदम होगा? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकं पेज-114]
उत्तर
यदि सरकार जल की आपूर्ति न करें तो

  1. यदि जलापूर्ति का कार्य निजी कंपनियों के हाथ में दे दिया जाए तो पानी की कीमतों में तेजी से वृद्धि हो जाएगी।
  2. पानी लोगों की मूलभूत आवश्यकता है और यदि उन्हें इससे वंचित किया गया तो देश में असंतोष फैल जाएगा। पोर्तो एलेग्रे में सार्वजनिक जलापूर्ति पोर्ता एलेग्रे ब्राजील का एक शहर है। इस शहर में बहुत सारे लोग गरीब हैं, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया के दूसरे ज्यादातर शहरों के मुकाबले यहाँ शिशु मृत्यु दर बहुत कम है। यहाँ नगर जल विभाग ने सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करा दिया है। शिशु मृत्यु दर में गिरावट के पीछे यह सबसे बड़ा कारण है। यहाँ पानी की औसत कीमत कम रखी गई है और गरीबों से केवल आधी कीमत ली जाती है। विभाग को जो भी फ़ायदा होता है उसका इस्तेमाल जलापूर्ति में सुधार के लिए किया जाता है। जल विभाग का काम पारदर्शी ढंग से चलता है। विभाग को कौन सी योजना हाथ में लेनी चाहिए, इस बारे में लोग मिलकर तय करते हैं। जनसभाओं में जनता प्रबंधकों का पक्ष सुनती है और जल विभाग की प्राथमिकताएँ तय करने में वोट के ज़रिए फैसला करती है।

प्रश्न 12.
ऊपर के भाग में आए मुख्य विचारों पर चर्चा करें। जलापूर्ति में सुधार के लिए आपकी राय में क्या किया जा सकता है?
[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-115]
उत्तर
जलापूर्ति में सुधार के लिए राय

  1. पाइप द्वारा पानी के रिसाव के कारण होने वाली क्षति को कम करना चाहिए।
  2. लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करनी चाहिए।
  3. संचार माध्यमों द्वारा जल संरक्षण के विभिन्न तरीकों का प्रचार किया जाना चाहिए।
  4. लोगों में वर्षा जल संग्रहण के प्रति चेतना पैदा करनी चाहिए।

प्रश्न 13.
क्या आपको ऐसा लगता है पानी और बिजली जैसे संसाधनों को बचाना और सार्वजनिक परिवहन साधनों का ज्यादा इस्तेमाल करना बेहतर है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-115)
उत्तर
हाँ क्योंकि

  1. इससे आवश्यकता के समय हमें इनके अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  2. सार्वजनिक परिवहन साधनों का ज्यादा प्रयोग करना महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ईंधन की बचत होगी।
  3. सार्वजनिक परिवहन के अधिक प्रयोग से प्रदूषण कम होगा।

प्रश्न 14.
क्या आपको लगता है कि समुचित स्वच्छता सुविधाओं के अभाव से लोगों का जीवन प्रभावित होता है? कैसे? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-116)
उत्तर
लोगों के जीवन पर प्रभाव

  1. इससे कई जलजनित बीमारियाँ फैलती हैं। |
  2. वातावरण में प्रदूषण फैलता है।
  3. गंदगी फैलने से बीमारियाँ फैलती हैं।

प्रश्न 15.
आपको ऐसा क्यों लगता है कि इससे औरतों और लड़कियों पर ज्यादा गहरा असर पड़ेगा? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-116]
उत्तर
औरतों और लड़कियों के अधिक प्रभावित होने के कारण

  1. पुरुष घर से बाहर काम पर चले जाते हैं जबकि लड़कियाँ और औरतें घर पर ही रहती हैं।
  2. औरतों व लड़कियों को ज्यादा समय अस्वच्छ वातावरण में बिताना पड़ता है जबकि पुरुषों को कम समय रहना पड़ता है।

वार्तालाप अध्ययन प्रश्न

प्रश्न 1.
आप किसकी राय से सहमत हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-111]
उत्तर
अमू की राय से सहमत हूँ क्योंकि

  1. हमारे संविधान ने बहुत सारी जनसुविधाओं को जीवन के अधिकार का हिस्सा माना है।
  2. सरकार को यह ध्यान रखना चाहिए कि इन अधिकारों की अवहेलना न हो ताकि प्रत्येक व्यक्ति एक सम्मानजनक जीवन जी सके।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
आपको ऐसा क्यों लगता है कि दुनिया में निजी जलापूर्ति के उदाहरण कम हैं?
उत्तर
निजी जलपूर्ति के कम उदाहरण के कारण

  1. जलापूर्ति एक आवश्यक जनसुविधा है जो सभी लोगों को उपलब्ध होनी चाहिए।
  2. निजी कंपनियाँ सिर्फ लाभ के लिए काम करती हैं इसलिए वे सभी लोगों के लिए जलापूर्ति नहीं कर पाती।
  3. यदि निजी कंपनियाँ सभी लोगों को जलापूर्ति की सुविधा प्रदान करती तो कीमत बहुत ऊँची होती है।

प्रश्न 2.
क्या आपको लगता है कि चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध है और वे पानी का खर्च उठा सकते हैं? चर्चा करें।
उत्तर
नहीं, चेन्नई में सबको पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है ।

  1. अन्नानगर में बाकी इलाकों की अपेक्षा पानी की आपूर्ति ठीक है।
  2. मैलापुर और मडीपाक्कम में पानी की आपूर्ति कम है, लेकिन यहाँ के निवासी बाजार से पानी खरीद सकते हैं।
  3. सैदापेट में भी पानी की आपूर्ति कम है यहाँ के लोग गरीब हैं और वे बाजार से पानी नहीं खरीद सकते

प्रश्न 3.
किसानों द्वारा चेन्नई के जले व्यापारियों को पानी बेचने से स्थानीय लोगों पर क्या असर पड़ रहा है? क्या आपको लगता है कि स्थानीय लोग भूमिगत पानी के इस दोहन का विरोध कर सकते हैं? क्या सरकार इस बारे में कुछ कर सकती है?
उत्तर
प्रभाव

  1. स्थानीय लोगों को पीने के लिए तथा सिंचाई के लिए कम जल प्राप्त हो रहा है।
  2. स्थानीय लोगों को भूमिगत पानी के इस दोहन का विरोध करना चाहिए।
  3. हाँ सरकार जल व्यापारियों और जल बिक्री कर रहे किसानों दोनों के खिलाफ कदम उठा सकती है।

प्रश्न 4.
ऐसा क्यों है कि ज्यादातर निजी अस्पताल और निजी स्कूल कस्बों या ग्रामीण इलाकों की बजाय बड़े शहरों में ही हैं?
उत्तर
बड़े शहरों में होने के कारण

  1. शहरों में धनी लोग ऊँची फीस तथा अन्य खर्च वहन करने में समर्थ हैं।
  2. कस्बों या ग्रामीण इलाकों में शिक्षा और स्वास्थ्य पर अधिक खर्च नहीं किया जाता है।
  3. कस्बों या ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं व सुरक्षा की कमी है।
  4. कस्बों या ग्रामीण क्षेत्रों में धनी लोग कम लाभ के डर से अस्पताल व स्कूल नहीं खोलते हैं।

प्रश्न 5.
क्या आपको लगता है कि हमारे देश में जनसुविधाओं कर वितरण पर्याप्त और निष्पक्ष है? अपनी बात के समर्थन में एक उदाहरण दें।
उत्तर
हमारे देश में जनसुविधाओं का वितरण न तो पर्याप्त है और न ही निष्पक्ष है।
उदाहरण-चेन्नई की झुग्गी बस्ती में न तो शौचालय और न ही हर झुग्गी में पानी की व्यवस्था है। 30 झुग्गियों के लिए एक नल लगा है जिसमें रोज 20 मिनट पानी आता है, जबकि चेन्नई के अन्नानगर में सरकारी अफसर रहते हैं तो वहाँ 24 घंटे पानी की आपूर्ति होती है।

प्रश्न 6.
अपने इलाके की पानी, बिजली आदि कुछ जनसुविधाओं को देखें। क्या उनमें सुधार की कोई गुंजाइश है? आपकी राय में क्या किया जाना चाहिए? इस तालिका को भरें।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 (Hindi Medium) 1
उत्तर
छात्र, अपने इलाके की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 7.
क्या आपके इलाके के सभी लोग उपरोक्त जनसुविधाओं का समान रूप से इस्तेमाल करते हैं? विस्तार से बताएँ।
उत्तर
छात्र अपने इलाके की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वयं उत्तर दें।

प्रश्न 8.
जनगणना के साथ-साथ कुछ जनसुविधाओं के बारे में भी आँकड़े इकट्ठा किए जाते हैं। अपने शिक्षक के साथ चर्चा करें कि जनगणना का काम कब और किस तरह किया जाता है?
उत्तर
जनगणना

  1. जनगणना का काम प्रत्येक 10 वर्ष बाद किया जाता है। वर्तमान जनगणना 2011 में की गयी है।
  2. जनगणना हेतु सरकारी अधिकारियों, शिक्षकों को प्रत्येक घर से आँकड़े इकट्ठे करने हेतु नियुक्त किया जाता है।
  3. जनगणना करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार की जाती है जिसके आधार पर घर-घर जाकर प्रश्न पूछे जाते हैं।
  4. जनगणना से देश की कुल जनसंख्या, स्त्री-पुरुषों की संख्या, लिंग अनुपात, देश में जनसुविधाओं की
    स्थिति, व्यावसायिक स्थिति, सामाजिक-आर्थिक स्थिति आदि की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 9.
हमारे देश में निजी शैक्षणिक संस्थानल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी और व्यावसायिक, प्रशिक्षण संस्थान-बड़े पैमाने पर खुलतें हो रहे हैं। दूसरी तरफ सरकारी शिक्षा संस्थानों का महत्त्व कम होता जा रहा है। आपकी राय में इसका क्या असर हो सकता है? चर्चा कीजिए।
उत्तर
प्रभाव

  1. सरकारी संस्थानों को धीरे-धीरे महत्त्व कम हो रहा है और निजी संस्थानों की मनमानी बढ़ रही है।
  2. गरीब लोग उच्च शिक्षा से वंचित रह जाएँगे।
  3. इससे शिक्षा व्यवस्था और अधिक महँगी हो जाएगी।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 9 Public Facilities (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!