CBSE Class 6

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 Motions of the Earth (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 Motions of the Earth.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है?
उत्तर सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी एक ओर कुछ झुकी रहती है। यह झुकाव कोण 66 1/2° है।

(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।
उत्तर

  • घूर्णन – पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना घूर्णन कहलाता है। पृथ्वी अपना एक घूर्णन 24 घंटे में पूरा करती है। इसी से दिन और रात बनते हैं।
  • परिक्रमण – सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा/कक्ष में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं।

(iii) लीप वर्ष क्या है?
उत्तर यह वह वर्ष होता है जिसमें फरवरी माह 28 दिनों के स्थान पर 29 दिन की होती है। इस प्रकार लीप वर्ष में 365 दिनों के स्थान पर 366 दिन होते हैं। लीप वर्ष प्रत्येक चार वर्ष के बाद आता है।

(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।
उत्तर

  • उत्तर अयनांत – 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है, जबकि इसी समय दक्षिणी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे लंबी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते हैं।
  • दक्षिण अयनांत – 22 दिसंबर को दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है, जबकि इसी समय उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन तथा सबसे लंबी रात होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिणी अयनांत कहते हैं।

(v) विषुव क्या है?
उत्तर 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें विषुवत् वृत्त पर सीधी पड़ती हैं। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका होता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।

(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों?
उत्तर जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तो सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती हैं, इसलिए उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है तथा दक्षिणी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है और जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तो सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती हैं, इसलिए दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु तथा उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।

(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?
उत्तर जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तो पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके होने के कारण उत्तरी ध्रुव पर लगातार 6 महीने तक सूर्य की किरणें पड़ती हैं जिससे 6 महीने का दिन होता है, इसके विपरीत दक्षिणी ध्रुव पर 6 महीने की रात होती है। जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तो दक्षिणी ध्रुव पर लगातार 6 महीने सूर्य की किरणें पड़ती हैं जिससे 6 महीने का दिन होता है तथा उत्तरी ध्रुव पर सूर्य की किरणें 6 महीने तक नहीं मिलती हैं जिससे वहाँ 6 महीने की रात होती है।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है

(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) झुकाव

(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत् वृत्त पर किस दिन पड़ती हैं?

(क) 21 मार्च
(ख) 21 जून ।
(ग) 22 दिसंबर

(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है?

(क) जापान
(ख) भारत
(ग) ऑस्ट्रेलिया

(iv) ऋतुओं में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है?

(क) घूर्णन
(ख) परिक्रमण
(ग) गुरुत्वाकर्षण

उत्तर

  1. (ख) परिक्रमण
  2. (क) 21 मार्च
  3. (ग) ऑस्ट्रेलिया
  4. (ख) परिक्रमण

3. खाली स्थान भरें।

  1. एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या ………………… होती है।
  2. पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को …………………….. कहते हैं।
  3. पृथ्वी सूर्य के चारों ओर ……………………….. कक्षा में घूमती है।
  4. 21 जून को सूर्य की किरणें ………………….. रेखा पर सीधी पड़ती हैं।
  5. …………………… ऋतु में दिन छोटे होते हैं।

उत्तर

  1. 366
  2. घूर्णन
  3. स्थिर
  4. कर्क
  5. शीत

आओ कुछ करें

1. पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुकाव को दर्शाने के लिए एक चित्र बनाइए।
उत्तर

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 (Hindi Medium) 1

2. प्रत्येक महीने की 21 तारीख को होने वाले सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समयों को स्थानीय समाचार-पत्र की सहायता से लिखिए तथा निम्नलिखित के उत्तर दीजिए :
(अ) किस महीने के दिन सबसे छोटे हैं?
(ब) किन महीनों में दिन एवं रात बराबर होते हैं?
उत्तर
(अ) दिसंबर
(ब) मार्च और सितंबर

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 3 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 The Earth in the Solar System (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 The Earth in the Solar System.

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर
ग्रह और तारे में अंतर –

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) 1

(ii) सौरमंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड से मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं और इसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं। सूर्य सौरमंडल के मध्य में स्थित होता है। ग्रह अपनी निश्चित कक्षा में सूर्य का चक्कर लगाते हैं। उपग्रह ग्रहों की परिक्रमा करते हैं।

(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर हमारे सौरमंडल में आठ ग्रह हैं। सूर्य से दूरी के अनुसार वे हैं

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. पृथ्वी
  4. मंगल
  5. बृहस्पति
  6. शनि
  7. यूरेनस
  8. नेपच्यून।

(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर पृथ्वी को अद्भुत ग्रह कहा जाता है, क्योंकि –

  1. जीवन के अनुकूल परिस्थितियाँ संभवतः केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती हैं।
  2. पृथ्वी पर जल उपलब्ध है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है।
  3. पृथ्वी पर जीवनदायी ऑक्सीजन गैस और ओजोन परत पाई जाती है।

(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर चंद्रमा लगभग 27 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। यह अपनी धुरी पर भी एक पूरे चक्कर में भी इतना ही समय लेता है। इस प्रकार यह दोनों प्रकार की गतियों को पूरा करने में समान समय लेता है, यही कारण है कि हम चंद्रमा का एक ही भाग देख पाते हैं।

(vi) ब्रह्मांड क्या है?
उत्तर करोड़ों तारों, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली आकाशगंगा है। इस प्रकार की लाखों आकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती हैं। ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना करना अत्यधिक कठिन है। हम सभी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित (✓) कीजिए।

(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?

(क) बृहस्पति
(ख) शनि
(ग) शुक्र

(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?

(क) शुक्र
(ख) पृथ्वी
(ग) बुध

(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं?

(क) वृत्तीय पथ पर
(ख) आयताकार पथ पर
(ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर

(iv) ध्रुवतारे से किस दिशा का ज्ञान होता है?

(क) दक्षिण
(ख) उत्तर
(ग) पूर्व

(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं?

(क) शनि एवं बृहस्पति
(ख) मंगल एवं बृहस्पति
(ग) पृथ्वी एवं मंगल उत्तर

उत्तर

  1. (ग) शुक्र
  2. (ख) पृथ्वी
  3. (ग) दीर्घवृत्ताकार पथ पर
  4. (ख) उत्तर
  5. (ख) मंगल एवं बृहस्पति

3. खाली स्थान भरें।

  1. …………… का एक समूह जो विभिन्न प्रतिरूपों का निर्माण करता है, उसे …………… कहते हैं।
  2. तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को …………… कहा जाता है।
  3. …………… पृथ्वी के सबसे करीब है।
  4. …………… सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
  5. ग्रहों के पास अपनी …………… तथा ………….. नहीं होती है।

उत्तर

  1. तारों, तारामंडल
  2. आकाशगंगा
  3. चंद्रमा
  4. पृथ्वी
  5. ऊष्मा, प्रकाश

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 1 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 New Empires and Kingdoms (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 New Empires and Kingdoms.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. यह वर्णन तुम्हें उस राजा के बारे में क्या बताता है? राजा किस प्रकार युद्ध लड़ते थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-112)
उत्तर : राजा युद्ध के मैदान में बिल्कुल आमने-सामने की लड़ाई लड़ते थे। वे युद्ध में लड़ने के लिए गदाओं, तलवारों, भालों तथा तीरों आदि का भरपूर प्रयोग करते थे।

2. आर्यावर्त तथा दक्षिणापथ के राज्यों के साथ समुद्रगुप्त के व्यवहार में क्या अंतर था? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-113)
उत्तर : समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त के शासकों को हराकर उनके राज्यों को अपने साम्राज्य में मिला लिया था, जबकि दक्षिणापथ के शासकों ने हार जाने के बाद समुद्रगुप्त के सामने स्वयं समर्पण कर दिया था। इसके बाद समुद्रगुप्त ने उन्हें फिर से शासन करने की अनुमति प्रदान कर दी थी। इस अंतर का मुख्य कारण यह था कि समुद्रगुप्त, आर्यावर्त के शासकों पर नियंत्रण रख सकता था, क्योंकि वे उनकी राजधानी के नजदीक थे, जबकि दक्षिणापथ शासकों पर उत्तर भारत में बैठकर नियंत्रण रखना काफी कठिन था, क्योंकि वे उसकी राजधानी से दूर थे। इसलिए समुद्रगुप्त ने उनको फिर से शासन करने की अनुमति प्रदान कर दी।

3. इन उपाधियों को महत्त्व के हिसाब से सजाओ। राजा, महाराज-अधिराज, महा-राजा।। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-114)
उत्तर :

  1. राजा
  2. महा-राजा
  3. महाराज-अधिराज।

4. मानचित्र 8 (पृष्ठ 136) देखो और सूची बनाओ कि जब हर्षवर्धन
(क) बंगाल तथा
(ख) नर्मदा तक गए होंगे तो आज के किन-किन राज्यों से गुजरे होंगे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-115)
उत्तर :
(क) बंगाल जाने के लिए आज के उत्तर प्रदेश, बिहार तथा झारखंड राज्यों से गुजरना पड़ा होगा।
(ख) नर्मदा तक जाने के लिए उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्यों से गुजरना पड़ा होगा।

5. वे कौन-से अन्य शासक थे जो तटों पर अपना नियंत्रण करना चाहते थे? । (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-116)
उत्तर : चोल, चेर, पांड्य तथा सातवाहन।

6. सोचकर बताओ कि अफ़सरों का पद आनुवंशिक कर देने में क्या-क्या फायदे और क्या-क्या नुकसान हो सकते थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-117)
उत्तर :
लाभ- पिता के कई वर्षों का अनुभव पुत्र के काम आता। पुत्र भी पिता संरक्षण रहते हुए काम को अच्छी | प्रकार सीख लेता। यदि पिता ईमानदार अफसर होता तो वह वही संस्कार अपने पुत्र को भी देने का प्रयास करता और पुत्र अपने पिता की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास करता।

हानि-किसी साधारण व्यक्ति को अफसर बनने का अवसर नहीं मिलता। इस प्रकार व्यक्ति योग्य होते हुए भी अफसर नहीं बन पाता और संभव था कि एक अयोग्य व्यक्ति अफसर बन जाता है। इस प्रकार पद का दुरुपयोग होता।

7. आज अगर किसी गरीब आदमी को कुछ मिलता है और वह पुलिस में खबर करता है तो क्या उसके साथ इसी तरह का बर्ताव किया जाएगा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-118)
उत्तर : हाँ, आज भी गरीब आदमी के साथ पुलिस इसी तरह का व्यवहार करती।

8. एक प्रसिद्ध व्यक्ति का नाम बताओ, जिसने प्राकृत में उपदेश दिए और एक राजा का नाम बताओ, | जिसने प्राकृत में अपने अभिलेख लिखवाए। (अध्याय 7 तथा 8 देखो।) (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-118)
उत्तर : प्राकृत में उपदेश दिए-वर्धमान महावीर प्राकृत में अभिलेख लिखवाए-अशोक

9. सेना के साथ ले जाई जाने वाली चीजों की सूची बनाओ। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-119)
उत्तर : सेना के साथ ले जाए जाने वाले सामान की सूची

  1. हथियार
  2. बर्तन
  3. खाने-पीने का सामान
  4. नगाड़े

10. ग्रामवासी राजा के लिए क्या-क्या लेकर आते थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-119)
उत्तर : ग्रामवासी द्वारा राजा के लिए लाए गए सामान| वे दही, गुड़ तथा फूलों का उपहार का उपहार लाते थे। वे जानवरों को चारा भी देते थे।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-120)

मानचित्र 6 (पृष्ठ 84-85) में अरब ढूँढो। मरुभूमि होते हुए भी सदियों से अरब, यातायात का एक बड़ा केंद्र था। दरअसल, अरब व्यापारी तथा नाविकों ने भारत और यूरोप (देखो पृष्ठ संख्या 100) के बीच समुद्री व्यापार बढ़ाने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अरब में रहने वाले अन्य लोगों में बेदुइन थे, जो घुमक्कड़ कबीले होते थे। ये मुख्य रूप से ऊँटों पर आश्रित होते थे, क्योंकि यह एक ऐसा मज़बूत जानवर है, जो मरुभूमि में भी स्वस्थ रह सकता है।

लगभग 1400 साल पहले पैगम्बर मुहम्मद ने अरब में इस्लाम नामक एक.नए धर्म की शुरुआत की। ईसाई धर्म की तरह इस्लाम ने भी अल्लाह को सर्वोपरि माना है, उनके बाद सभी को समान माना गया है। यहाँ इस्लाम धर्म के पवित्र ग्रंथ कुराने का एक अंश दिया गया है ।।

“मुसलमान स्त्रियों और पुरुषों के लिए, विश्वास रखने वाले स्त्रियों और पुरुषों के लिए, भक्त स्त्रियों और पुरुषों के लिए, सच्चे स्त्रियों और पुरुषों के लिए, धैर्यवान और स्थिर मन के स्त्रियों और पुरुषों के लिए, दान देने वाले स्त्रियों और पुरुषों के लिए, उपवास रखने वाले स्त्रियों और पुरुषों के लिए, अपनी पवित्रता बनाए रखने वाले स्त्रियों और पुरुषों के लिए, अल्लाह को हमेशा याद करने वाले स्त्रियों और पुरुषों के लिए-अल्लाह ने इन सब के लिए ही क्षमा और पुरस्कार रखा है।” अगले सौ सालों के दौरान इस्लाम उत्तरी अफ्रीका, स्पेन, ईरान और भारत में फैल गया। अरब नाविक,
जो इस उपमहाद्वीप की तटीय बस्तियों से पहले से ही परिचित थे, अब अपने साथ इस नए धर्म को भी ले आए। अरब के सिपाहियों ने करीब 1300 साल पहले सिंध (आज के पाकिस्तान में) को जीत लिया था।

1. भारत और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार बढ़ाने में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर : अरब व्यापारी तथा नाविकों ने भारत और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2. इस्लाम नामक एक नए धर्म की शुरुआत कब और किसने की थी?
उत्तर : लगभग 1400 साल पहले पैगम्बर मुहम्मद ने अरब में इस्लाम नामक एक नए धर्म की शुरुआत की थी। |

3. इस्लाम धर्म अपने शुरुआत के सौ सालों में किन-किन देशों में फैल गया?
उत्तर : इस्लाम धर्म अपने शुरुआत के सौ सालों में उत्तरी-अफ्रीका, स्पेन, ईरान और भारत में फैल गया था।

देखें मानचित्र-6 (एन.सी.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पृष्ठ संख्या 84-85)

4. मानचित्र 6 में उन रास्तों को ढूंढो जिनसे नाविक तथा सिपाही इस उपमहाद्वीप में आए होंगे?
उत्तर : छात्र अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

कल्पना करो

हर्षवर्धन की सेना अगले हफ्ते तुम्हारे गाँव आने वाली है। तुम्हारे माता-पिता इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। वर्णन करो कि वे क्या-क्या बोल रहे हैं और क्या कर रहे हैं।
उत्तर : मेरे माता-पिता राजा और उसकी सेना के स्वागत की तैयारी कर रहे। वे आपस में बातचीत कर रहे कि
गुड़ अच्छे बनाना ताकि राजा गुड़ खाकर खुश हो जाते। पिताजी माता से कह रहे कि जर्ब तक राजा यहाँ रहेंगे तुम्हें रोजाना अच्छे से दही बनाना है और फूलों का गुलदस्ता बनाना है ताकि राजा का मन खुश हो जाए। अरे हमें तो राजा के जानवरों के लिए चारे का भी प्रबंध करना है।

प्रश्न-अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

आओ याद करें

1. सही या गलत बताओ :
(क) हरिषेण ने गौतमी पुत्र श्री सातकर्णी की प्रशंसा में प्रशस्ति लिखी।
(ख) आर्यावर्त के शासक समुद्रगुप्त के लिए भेंट लाते थे।
(ग) दक्षिणापथ में बारह शासक थे।
(घ) गुप्त शासकों के नियंत्रण में दो महत्त्वपूर्ण केंद्र तक्षशिला और मदुरै थे।
(ङ) ऐहोल पल्लवों की राजधानी थी।
(च) दक्षिण भारत में स्थानीय सभाएँ सदियों तक काम करती रहीं।

उत्तर :

(क) गलत
(ख) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(ङ)गलत
(च) सही।

2. ऐसे तीन लेखकों के नाम बताओ, जिन्होंने हर्षवर्धन के बारे में लिखा।
उत्तर : बाणभट्ट, श्वैन त्सांग और रवि कीर्ति ऐसे तीन लेखकों के नाम हैं, जिन्होंने हर्षवर्धन के विषय में लिखा। |

3. इस युग में सैन्य संगठन में क्या बदलाव आए?
उत्तर :
निम्नलिखित बदलाव आए

  • राजा एक सुसंगठित सेना रखते थे जिसमें हाथी, रथ, घुड़सवार और पैदल सिपाही होते थे।
  • वे सेनानायक भी रखते थे जो आवश्यकता पड़ने पर राजा को सैनिक सहायता दिया करते थे।
  • इन सेनानायकों को कोई नियमित वेतन नहीं दिया जाता था। इन्हें भूमि दान दिया जाता था। वे दी गई भूमि से कर वसूल करते थे जिससे वे सेना तथा घोड़ों की देखभाल करते थे।
  • ये सेनानायक सामंत कहलाते थे। जहाँ कहीं भी शासक दुर्बल होते थे ये सामंत स्वतंत्र होने की कोशिश, करते थे।

4. इस काल की प्रशासनिक व्यवस्था में तुम्हें क्या-क्या नई चीजें दिखती हैं?
उत्तर : प्रशासन की प्राथमिक इकाई गाँव होते थे, लेकिन धीरे-धीरे कई बदलाव आए। राजाओं ने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक या सैन्य शक्ति रखने वाले लोगों का समर्थन जुटाने के लिए कई कदम उठाए।

  • कुछ महत्त्वपूर्ण प्रशासकीय पद आनुवंशिक बन गए। जिसका अर्थ है बेटे अपने पिता का पद पाते थे जैसे कि कवि हरिषेण अपने पिता की तरह महादंडनायक अर्थात् मुख्य न्याय अधिकारी थे।
  • कभी-कभी एक ही व्यक्ति कई पदों पर कार्य करता था जैसे कि हरिषेण एक महादंडनायक होने के साथ-साथ कुमारामात्य अर्थात् एक महत्त्वपूर्ण मंत्री तथा एक संधि-विग्रहिक अर्थात् युद्ध और शांति के विषयों का भी मंत्री था।
  • स्थानीय प्रशासन में प्रमुख व्यक्तियों का बोलबाला था। इनमें नगर-श्रेष्ठी यानी मुख्य बैंकर या शहर का व्यापारी, सार्थवाह यानी व्यापारियों के काफिले का नेता, प्रथम कुलिक अर्थात् मुख्य शिल्पकार
    तथा कायस्थों यानी लिपिकों के प्रधान जैसे लोग होते थे। आओ चर्चा करें।

5. तुम्हें क्या लगता है कि समुद्रगुप्त की भूमिका अदा करने के लिए अरविन्द को क्या-क्या करना पड़ेगा? ।
उत्तर : अगर अरविन्द राजा समुद्रगुप्त की भूमिका अदा करता है तो उसे निम्नलिखित कार्य करना पड़ेगा

  • वह शाही वेशभूषा में, मूंछों पर ताव देते हुए, रूपहले कागज में लिपटी तलवार को शान से पकड़कर चहलकदमी करेगा।
  • वह राज सिंहासन पर बैठकर वीणा बजाएगा और कविता पाठ भी करेगा।
  • वह एक महान योद्धा की तरह कई युद्ध लड़ेगा और उन युद्धों को उसे जीतना पड़ेगा।

6. क्या प्रेशस्तियों को पढ़कर आम लोग समझ लेते होंगे? अपने उत्तर के कारण बताओ।
उत्तर : आम लोग प्रशस्तियों को पढ़कर नहीं समझ पाते होंगे, क्योंकि वे संस्कृत में होती थी। संस्कृत आम लोगों की भाषा नहीं थी। आम आदमी सामान्यतः पढ़े-लिखे नहीं थे इसलिए प्रशस्तियों को पढ़ना और समझ जाना उनके लिए संभव नहीं था। आओ करके देखें

7. अगर तुम्हें अपनी वंशावली बनानी हो, तो तुम उसमें किन लोगों को शामिल करोगे? कितनी पीढ़ियों को तुम इसमें शामिल करना चाहोगे? एक चार्ट बनाओ और उसे भरो।
उत्तर : अगर मैं अपनी वंशावली बनाऊँगा तो मैं उसमें तीन पीढ़ियों को शामिल करना पसंद करूंगा। मैं अपने परदादा से शुरू करूंगा। उसके बाद उनके बच्चे, यानी के अपने दादा और उनके भाई, अपने दादा के पुत्र यानी अपने पिता और भाई, फिर मैं स्वयं अपने भाई को शामिल करूंगा।
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 (Hindi Medium) 1

8. आज युद्ध का असर जनसाधारण पर किस तरह पड़ता है?
उत्तर : युद्ध हमारे जीवन में विपत्तिग्रस्त घटना होती है। युद्ध सामान्यतः दो देशों के बीच में या संयुक्त रूप से विभिन्न
देशों के समूहों के बीच लड़ा जाता है, जबकि सामान्य लोगों का युद्ध के पीछे के मुख्य उद्देश्य के प्रति कोई लगाव नहीं होता है। वे युद्ध से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। बड़ी संख्या में वे लोग युद्ध में मारे जाते हैं। जिनका कोई भी दोष नहीं होता हैं। वे अपना जीवन खो देते हैं। युद्ध अपने पीछे चिल्लाते हुए विधवाओं और अनाथों को छोड़ जाता है। सभी संसाधन नष्ट हो जाते हैं विकास पूरी तरह प्रभावित हो जाता है फिर से व्यवस्थित होने में बहुत समय लगता है।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 are helpful to complete your homework.

 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 11 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 New Questions and Ideas (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 New Questions and Ideas.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. वेदों की रचना के लिए किस भाषा का प्रयोग हुआ था? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-66)
उत्तर : संस्कृत

2. बुद्ध दुःखी माँ को क्या शिक्षा देने का प्रयास कर रहे थे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-67)
उत्तर : बुद्ध दुःखी माँ को समझाना चाहते थे कि मृत्यु एक अटल सत्य है। एक-न-एक दिन मृत्यु सबको आनी है। इस सत्य को स्वीकार करना होगा।

3. भिखारी ने भोजन पाने के लिए ऋषियों को किस तरह मनाया? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-68)
उत्तर : भिखारी ने ऋषियों को सार्वभौम आत्मा का सही रूप में ज्ञान देकर भोजन पाने के लिए मनाया।

4. महावीर के लिए ‘जिन’ शब्द का प्रयोग क्यों हुआ? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-70)
उत्तर : जिन शब्द का अर्थ है ‘विजेता’। महावीर एक विजेता ही थे जिन्होंने लोगों को अपने विचारों तथा शिक्षा को अपनाने के लिए प्रेरित किया और विजय प्राप्त की।

5. संघ के जीवन से आश्रमों की यह व्यवस्था किस तरह भिन्न थी? यहाँ किन वर्गों का उल्लेख हुआ है? क्या सभी चार वर्गों को यह आश्रम व्यवस्था अपनाने की अनुमति थी? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-72)
उत्तर :
संघ का जीवन

  1. संघ का जीवन बहुत ही सरल था।
  2. संघ के लोग घर का त्याग कर सच्चे ज्ञान की तलाश में जाते थे।
  3. संघ के लोग अपना ज्यादातर समय ध्यान तथा योग करके बिताते थे।
  4. इस संघ में ब्राह्मण, क्षत्रिय, व्यापारी तथा शूद्र शामिल थे।

आश्रमों का जीवन

  1. आश्रमों का जीवन जटिल था इसमें रहकर मनुष्य पारंपरिक नियमों का पालन करते थे।
  2. इसमें लोग गृहस्थ आश्रम के नियमों का पालन करते थे।
  3. इसमें व्यक्ति अन्य सांसारिक क्रियाकलापों में समय बिताते थे।
  4. इसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय तथा वैश्य वर्गों को आश्रम व्यवस्था अपनाने की अनुमति नहीं थी।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-73)

एटलस में ईरान हूँढो। जरथुस्त्र एक ईरानी पैगम्बर थे। उनकी शिक्षाओं का संकलन जेन्द-अवेस्ता नामक ग्रंथ में मिलता है। जेन्द-अवेस्ता की भाषा तथा इसमें वर्णित रीति-रिवाज, वेदों की भाषा और रीति-रिवाजों से काफ़ी मिलते-जुलते हैं। जरथुस्त्र की मूल शिक्षा का सूत्र है : ‘सद्-विचार, सद्-वचन तथा सद्-कार्य।’
‘हे ईश्वर! बल, सत्य-प्रधानता एवं सद्विचार प्रदान कीजिए, जिनके जरिए हम शांति बना सकें।’
एक हजार से अधिक वर्षों तक जरथुस्त्रवाद ईरान का एक प्रमुख धर्म रहा। बाद में कुछ जरथुस्त्रवादी ईरान से
आकर गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय नगरों में बस गए। वे लोग ही आज के पारसियों के पूर्वज हैं।

1. जरथुस्त्र की शिक्षाओं का संकलन किस ग्रंथ में मिलता है?
उत्तर : जरथुस्त्र एक ईरानी पैगम्बर थे उनकी शिक्षाओं का संकलन जेन्द-अवेस्ता नामक ग्रंथ में मिलता है।

2. जेन्द-अवेस्ता नामक ग्रंथ की भाषा और रीति-रिवाज किस से मिलते-जुलते हैं?
उत्तर : जेन्द-अवेस्ता की भाषा तथा इसमें वर्णित रीति-रिवाज, वेदों की भाषा और रीति-रिवाजों से काफी मिलते-जुलते हैं। |

3. जरथुस्त्र की मूल शिक्षा सूत्र क्या है?
उत्तर : जरथुस्त्र की मूल शिक्षा का सूत्र है; सद् विचार, सद्-वचन तथा सद्-कार्य।

4. कुछ जरथुस्त्रवादी ईरान से आकर भारत में कहाँ बस गए थे?
उत्तर : कुछ जरथुस्त्रवादी ईरान से आकर गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय नगरों में बस गए। वे लोग ही आज | के पारसियों के पूर्वज हैं।

कल्पना करो

तुम लगभग 2500 वर्ष पूर्व के एक उपदेशक को सुनने जाना चाहती हो। वहाँ जाने की अनुमति लेने के लिए तुम अपने माता-पिता को कैसे सहमत करोगी, इसका वर्णन करो।
उत्तर : मैं अपने माता-पिता को उपदेशक की शिक्षाओं के विषय में जानकारी देंगी। उनके द्वारा समाज की भलाईतथा स्त्रियों की भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगी। उनसे जुड़े लोगों के जीवन में आए बदलावों के विषय में जानकारी देंगी और उनसे अपने लिए उपदेश सुनने की अनुमति माँगूगी।

प्रश्न-अभ्यास
पाठ्यपुस्तक से

आओ याद करें

1. बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?
उत्तर : निम्नलिखित बातों पर जोर दिया

  1. यह जीवन कष्टों और दु:खों से भरा हुआ है और कष्टों का कारण हमारी इच्छा व लालसा है।
  2. आत्म संयम अपनाकर हम अपनी इच्छा व लालसा से मुक्ति पा सकते हैं।
  3. लोगों को दयालु होने के साथ-साथ जानवरों के जीवन का भी आदर करने की शिक्षा दी।
  4. हमारे अच्छे कर्मों का परिणाम वर्तमान जीवन के साथ-साथ बाद के जीवन को भी प्रभावित करता है।

2. ‘सही’ व ‘गलत’ वाक्य बताओ।
(क) बुद्ध ने पशुबलि को बढ़ावा दिया।
(ख) बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्त्व है।
(ग) बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
(घ) बुद्ध ने बोध गया में ज्ञान प्राप्त किया।
(ङ) उपनिषदों के विचारकों का मानना था कि आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही हैं।

उत्तर :

(क) गलत,
(ख) सही,
(ग) गलत,
(घ) सही,
(ङ) सही।

3. उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?
उत्तर : उपनिषदों के विचारक मुख्यत: कुछ कठिन प्रश्नों का उत्तर ढूंढने का प्रयास कर रहे थे; जैसे|

  1. कुछ विचारक मृत्यु के बाद के जीवन के बारे में जानना चाहते थे।
  2. कुछ विचारक यज्ञों की उपयोगिता के बारे में जानना चाहते थे।
  3. कुछ विचारक आत्मा के विषय में जानने चाहते थे।

4. महावीर की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?
उत्तर : महावीर की प्रमुख शिक्षाएँ

  1. सत्य जानने की इच्छा रखने वाले प्रत्येक स्त्री-पुरुष को अपना घर छोड़ देना चाहिए।
  2. अहिंसा के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।
  3. ऊँच-नीच, जातिपाँति का भेदभाव नहीं करना चाहिए। आओ चर्चा करें।

5. अनघा की माँ क्यों चाहती थी कि उनकी बेटी बुद्ध की कहानी से परिचित हो? तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है?
उत्तर : अनघा की माँ चाहती थी कि उसकी बेटी बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं से भलीभाँति परिचित हो। इसलिए वह अपनी बेटी को बुद्ध की कहानी से परिचित कराना चाहती थी।

6. क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा, तर्क सहित उत्तर दो।
उत्तर : महावीर व बुद्ध के संघ में दासों का प्रवेश करना सरल नहीं रहा होगा, क्योंकि बुद्ध ने संघ में रहने के लिए जो नियम बनाए थे उनके अनुसार दासों को संघ में प्रवेश से पहले अपने स्वामी से अनुमति लेना आवश्यक था।

आओ करके देखें

7. इस अध्याय में उल्लिखित कम से कम पाँच विचारों तथा प्रश्नों की सूची बनाओ। उनमें से किन्हीं तीन का चुनाव कर चर्चा करो कि वे आज भी क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
उ : 
विचार

  1. आत्मसंयम
  2. दयालुता
  3. अहिंसा
  4. अच्छे कर्म
  5. मृत्यु जीवन का अटल सत्य है।

प्रश्न –

  1. जीवन कष्टों व दु:खों से भरा हुआ क्यों है?
  2. क्या मृत्यु के बाद जीवन है?
  3. यज्ञों की क्या उपयोगिता है? २
  4. विश्व में ऐसा क्या है? जो कि स्थायी है और मृत्यु के बाद भी बचता है।
  5. आत्मा और ब्रह्म में क्या संबंध है?

आज की उपयोगिता के कारण

(i) आत्मसंयम- आज मनुष्य की इच्छाएँ और लालसाएँ बढ़ती ही जा रही हैं जो उसके बढ़ते दु:खों का
कारण है अतः आज भी मनुष्य आत्मसंयम अपनाकर दुःखों से छुटकारा पा सकता है।

(ii) अहिंसा- 
आज चारों तरफ अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाया जा रहा | है, लेकिन समस्याओं का हल हिंसा से नहीं, बल्कि बातचीत और अहिंसा के रास्ते पर चलकर ही निकाला जा सकता है।

(iii) अच्छे कर्म- 
आज व्यक्ति जल्दी-से-जल्दी से अमीर बनने के चक्कर में बुरे कर्म करने लगा हुआ है, जिस कारण चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। अच्छे कर्म करके भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

8. आज दुनिया का त्याग करने वाले स्त्रियों और पुरुषों के बारे में और अधिक जानने का प्रयास करो। ये लोग कहाँ रहते हैं, किस तरीके के कपड़े पहनते हैं तथा क्या खाते हैं? ये दुनिया का त्याग क्यों करते हैं?
उत्तर :
ये निम्नलिखित हैं

  1. आज भी अनेक लोग अपने घरों और परिवारों को त्यागकर साधु, महात्मा, मुनि तथा विचारक बन जाते हैं।
  2. ये लोग मंदिरों, आश्रमों, संघों तथा एकांत स्थानों पर रहते हैं।
  3. ये प्रायः पीले, भगवा, सफेद कपड़े पहनते हैं या निर्वस्त्र रहते हैं।
  4. ये शाकाहारी भोजन करते हैं।
  5. ये ज्ञान की प्राप्ति के घर-परिवार का त्याग करते हैं।

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 7 (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 6 English Honeysuckle Chapter 1 Who Did Patrick’s Homework

NCERT Solutions for Class 6 English

Who Did Patrick’s Homework NCERT Solutions for Class 6 English Honeysuckle Chapter 1

Who Did Patrick’s Homework NCERT Text Book Questions and Answers

Who Did Patrick’s Homework Working with the text

Answer the following questions (refer to that part of the text whose number is given against the question. This applies to the comprehension questions throughout the book).

Question 1.
What did Patrick think his cat was playing with? What was it really?
Answer:
Patrick thought his cat was playing with a little doll. It was, in reality, a man of the tiniest size, a tiny little elf who wore a little wool shirt with old-fashioned britches and a high tall hat.

Question 2.
Why did the little man grant Patrick a wish?
Answer:
The little man granted Patrick a wish in exchange of Patrick’s help to get away from his cat.

Question 3.
What was Patrick’s wish?
Answer:
Patrick’s wish was that the little man should do all his homework till the end of semester at school, which came to 35 days. This could even help Patrick get good grades at school.

NCERT Solutions for Class 8 English Honeydew Chapter 1 The Best Christmas Present in the World

Question 4.
In what subjects did the little man need help, to do Patrick’s homework?
Answer:
The little man needed help in all subjects, especially math and even history. He kept asking Patrick the meanings of the words that he encountered. And he always needed help with time tables and solving sums.

Question 5.
How did Patrick help him?
Answer:
Patrick helped the little elf to understand and find the meanings of difficult words, to solve sums and to borrow and read the books that the elf needed to do Patrick’s history homework. i In fact, Patrick had to work very hard, day and night to ‘help’ the elf in doing the homework.

Question 6.
Who do you think did Patricks homework—the little man, or Patrick himself? Give reasons for your answer.
Answer:
In my point of view, it was Patrick who was doing all the homework, as the elf did not know anything about homework, and would make Patrick do everything. Patrick started going to the library, reading books, and doing all his chores with a smile on his face. The elf had changed Patrick and his attitude completely.

Who Did Patrick’s Homework Working with language

A. Fill in the blanks in the sentences below with words or phrases from the box. (You may pot know the meaning of all the words. Look such words up in a dictionary, or ask your teacher.)

out of luckmysterytrue to his wordchoressemesterbetween you and melookup
  1. Some people find household chores a bore, but I like to help at home.
  2. Who stole the diamond is still a mystery
  3. This Semester we are going to have a class exhibition.
  4. True to the elf began to help Patrick.
  5. Can you look up this word in the dictionary
  6. I started early to be on time, but I was out of luck There was a traffic jam!
  7. She says she got a lot of books, but between you and me I think most of them are borrowed.

NCERT Solutions for Class 8 English Honeydew Chapter 1 The Best Christmas Present in the World

B. Use the clues given below to complete this crossword puzzle.
Answer:
Across

  • weary
  • scowled
  • britches
  • glitch
  • elf

Down

  • chores
  • hamper
  • shrieked

Who Did Patrick’s Homework Speaking

In the story, Patrick does difficult things that he hates to do, because the elf pretends he needs help. Have you ever done something difficult or frightening, by pretending about it in some way?
Tell your classmates about it.
Or
Say what you feel about homework. (The words and phrases in the boxes may help you.) Do you think it is useful, even though you may not like it? Form pairs, and speak to each other.
Answer:
When I was in Class V, my teacher asked me to recite a poem on the stage for next day’s assembly. I was really scared of going up on the stage and speaking in front of so many people. I was sitting all alone during lunch, when my English teacher saw how nervous I was. I told her the reason for it.

She told me to imagine that all the people in the audience were my family and friends, and that there is no need to be scared of them. She convinced me that I would be able to do it. The next say, even though I was really nervous, I went to the stage thinking that the audience members are all my family and friends. I recited the poem so confidently, and without getting stuck. Everybody clapped for me, and all my teachers praised me.
Or
A: Hey, have you done the homework today?
B: Yes, I have. I never forget doing it.
A: Why? Do you like doing homework?
B: Yes, I am very fond of doing homework. My mother and elder sister help me with my lessons at home. It gives a boost to my marks.
A: Honestly speaking, I am never too keen on doing homework. 16 fact, I believe that the lesser homework, the better.
B: Why do you say so? Don’t you think it is better than watching TV, or wasting time elsewhere? If you study regularly, you get a better understanding of concepts and you can always clear any doubts you may have with the teacher. It helps you devote time for self-study.
A: You are probably right. It has a reason to it, I must admit.

NCERT Solutions for Class 8 English Honeydew Chapter 1 The Best Christmas Present in the World

Who Did Patrick’s Homework Writing
A. This story has a lot of rhyming words, as a poem does. Can you write out some parts of it like a poem, so that the rhymes come at the end of separate lines?
Answer:
One day Patrick found his cat playing with a doll;
But it turned out to be an elf who was exceedingly small.
Patrick saved the elf in lieu of getting a wish;
He could fly; ask all whys; or become very rich.
But Patrick was a kid who hated his homework;
“Little elf, you will do all my homework,” he said with a huge smirk.
The elf was happy to hear this and more;
But homework is not easy; and seemed like such a chore.
He was such a nag and asked questions all day;
” Patrick did all the work, and found less time to play.
Reading book, solving sums—all he did himself,
And then came the day when goodbye said the elf;
Patrick scored good marks for all the hard work that he did,
He learnt all his lessons and became the best kid.

C. Rewrite the following incomplete sentences carefully, so that the reader does not have to guess what is left out.

1. more and more books
2. too difficult
3. got up late, missed the bus
4. solved the mystery
Answer:

  1. Patrick began to read more and more books every day.
  2. The elf found the homework to be too difficult.
  3. I had slept quite late yesterday night. So, I got up very late the next day and missed the bus.
  4. The scientists have solved the mystery of finding water on Mars.

NCERT Solutions for Class 8 English Honeydew Chapter 1 The Best Christmas Present in the World

D. Look at the cartoon by R. K. Laxman. Read the sentence given below the cartoon. Discuss the following questions with your partner.

• What is it about?
• Do you find it funny? If so, why?
• Do you think a cartoon is a serious drawing? Why of why not?
Answer
The cartoon shows a boy who is reading up on the laws against child labour
instead of doing his homework. Yes, the cartoon is funny as it fairly captures the attitude that most children have on homework in a creative manner. Most of the students consider it to be an additional burden after spending so many hours at school.

However, the cartoon is not equating homework with child labour, but is merely bringing out how children perceive the world, and think of homework as an act of cruelty towards them. The truth is that due to the increasing competition, the students are being burdened with a lot of homework, so much so that it often leads to depression among students.

Yes, cartoons are serious drawings and most often highlight a social issue using comedy and humour as their vehicles. In fact, most cartoons use humour to emphasize important social issues. They are tongue-in-cheek, sarcastic drawings that help us see realities that we often ignore.

NCERT Solutions for Class 6 English Honeysuckle Chapter 1 Who Did Patrick’s Homework Read More »

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 On The Trial of the Earliest People (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 6 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 On The Trial of the Earliest People.

पाठ्यपुस्तक के आंतरिक प्रश्न

1. यहाँ पत्थरों के औजारों के कुछ उपयोग बताए गए हैं। ऐसे कामों की एक सूची बनाओ जिनमें इस तरह के औज़ार काम आते हैं। बताओ कि इनमें से कौन-कौन से काम सामान्य पत्थरों से किए जा सकते हैं। कारण सहित उत्तर दो। (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-13)
उत्तर : पत्थरों के औजारों के उपयोग|

  1. फल-फूल काटने।
  2. हड्डियाँ और मांस काटने। |
  3. पेड़ों की छाल उतारने के लिए।
  4. जानवरों की खाल उतारने के लिए।
  5. हथियार (भाले और बाण) बनाने के लिए।
  6. लकड़ियाँ काटने के लिए।

2. क्या तुम बता सकते हो कि रहने के लिए लोगों ने यह जगह क्यों चुनी होगी? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-15)
उत्तर : लोग इन गुफाओं में इसलिए रहते थे, क्योंकि यहाँ उन्हें बारिश, धूप और हवाओं से राहत मिलती होगी।

3. अगर तुम्हें अपने निवास स्थान के बारे में बताना पड़े तो तुम इनमें से कौन-सा नाम चुनोगे? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-16)
(क) आवास
(ख) उद्योग-स्थले
(ग) आवास और उद्योग-स्थल
(घ) अन्य
उत्तर :
(क) आवास

4. आज हम आग का उपयोग किसलिए करते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-17)
उत्तर : आज आग का उपयोग

  1. भोजन पकाने के लिए।
  2. फैक्ट्रियों में धातु पिघलाने के लिए।
  3. सर्दी से बचाव के लिए।
  4. विभिन्न प्रकार की मशीनों को चलाने के लिए।

5. पृष्ठ 13 पर बने चित्र देखो। इस दौरान बनाए गए औजारों में तुम्हें कोई बदलाव दिखाई देता है? ( एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-17)
उत्तर : ये औजार लगभग 10 हजार वर्ष पूर्व बनाए गए थे। ये औजार आमतौर पर बहुत छोटे होते थे, इन्हें आसानी से काफी दूर फेंका जा सकता था।

6. नवपाषण का क्या मतलब होता होगा? ( एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-17)
उत्तर : नवपाषाण युग में मनुष्य स्थायी जीवन व्यतीत करने लगा था। वह कृषि के साथ-साथ पशुपालन भी करते | थे। बर्तनों का उपयोग चीजों को रखने के लिए किया जाने लगा था। |

7. इन मनकों का उपयोग किसलिए किया गया होगा? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-18)
उत्तर : इन मनकों का उपयोग शायद जेवरात बनाने के लिए किया जाता होगा।

8. आज हमें शुतुरमुर्ग कहाँ मिलते हैं? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-18)
उत्तर : आज हमें शुतुरमुर्ग अफ्रीका के वनों में देखने को मिलते हैं।

9. क्या तुम दूसरे प्रकार के पुरास्थलों के नाम बता सकते हो? (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक, पेज-19)
उत्तर :
दूसरे प्रकार के पुरास्थल

  1. कुछ पुरास्थलों पर झोपड़ियों और घरों के निशान मिले हैं।
  2. आरंभिक कृषकों व पशुपालकों के पुरास्थल।

अन्यत्र (एन०सी०ई०आर०टी० पाठ्यपुस्तक पेज-19)

अपने एटलस में फ्रांस ढूँढ़ो। यह चित्र फ्रांस की एक गुफा का है। इस पुरास्थल की खोज लगभग 100 साल पहले चार स्कूली छात्रों ने की थी। इस तरह के चित्र लगभग 20,000 साल पहले से लेकर 10000 साल पहले के बीच बनाए गए होंगे। इनमें कई जानवरों के चित्र हैं। इनमें जंगली घोड़े, गाय, भैंस, गैंडा, रेनडीयर, बारहसिंघा और सुअरों को गहरे-चमकीले रंगों से चित्रित किया गया है।

इन रंगों को लौह-अयस्क और चारकोल जैसे खनिज पदार्थों से बनाया जाता था। यह संभव है कि इन चित्रों को उत्सवों के अवसर पर बनाया जाता था या फिर इन्हें शिकारियों द्वारा शिकार पर निकलने से पहले कुछ अनुष्ठानों के लिए बनाया गया होगा।
NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium) 1
क्या तुम इन्हें बनाने का कोई और कारण बता सकते हो?
उत्तर :

  1. खाली समय का सदुपयोग करने के लिए बनाया जाता होगा।
  2. शिकार करने की योजना तैयार करने के लिए बनाया जाता है।

कल्पना करो

तुम आज से 12,000 साल पहले पत्थर की एक गुफा में रहते हो। पृष्ठ 15 पर देखो। तुम्हारे मामा गुफा की एक भीतरी दीवार पर चित्र बना रहे हैं और तुम उनकी सहायता करना चाहते हो। तुम रंग बनाओगे, रेखाएँ खींचोगे या फिर उनमें रंग भरोगे? तुम्हारे मामा तुम्हें कौन-कौन सी कहानियाँ सुनाएँगे?

उत्तर :
निम्नलिखित कहानियाँ सुनाएँगे

  1. पत्थरों, लकड़ियों और हड्डियों के औजारों के संबंध में।
  2. जानवरों के शिकार करने के संबंध में।
  3. चित्रों और रंगों के संबंध में।
  4. फसलों को उगाने के संबंध में।

प्रश्न-अभ्यास
(पाठ्यपुस्तक से)

आओ याद करें

1. इन वाक्यों को पूरा करो।
(क) शिकारी-खाद्य संग्राहक गुफाओं में इसलिए रहते थे क्योंकि ••••••••••••••
(ख) घास वाले मैदानों का विकास •••••••••••••• साल पहले हुआ।
(ग) आरंभिक लोगों ने गुफाओं की •••••••••••••• पर चित्र बनाए।
(घ) हुँस्गी में •••••••••••••• से औजार बनाए जाते थे।
उत्तर :
(क) उन्हें बारिश, धूप और हवाओं से राहत मिलती थी।
(ख) 12,000
(ग) भीतरी दीवारों
(घ) चूने के पत्थरों ।

2. उपमहाद्वीप के आधुनिक राजनीतिक मानचित्र को पृष्ठ 136 पर देखो। उन राज्यों को ढूँढ़ो जहाँ भीमबेटका, हुँगी और कुरनूल स्थित हैं। क्या तुषार की रेल इन जगहों के पास से होकर गई होगी?
उत्तर : हाँ तुषार की रेल इन जगहों के पास से होकर गुजरी होगी। आओ चर्चा करें

3. शिकारी-खाद्य संग्राहक एक स्थान से दूसरे स्थान पर क्यों घूमते रहते थे? उनकी यात्रा और आज की हमारी यात्रा के कारणों में क्या समानताएँ या क्या भिन्नताएँ हैं?
उत्तर :
(क) शिकारी-खाद्य संग्राहक के एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमने के निम्नलिखित कारण थे

  1. एक जगह लगातार रुकने से भोजन की समस्या उत्पन्न हो जाती होगी, इसलिए भोजन की तलाश में इन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ता था।
  2. जानवरों का शिकार करने के लिए पीछे-पीछे जाया करते होंगे।
  3. पेड़ों और पौधों में फल-फूल अलग-अलग मौसम में आते हैं, अतः ऋतु परिवर्तन के अनुसार | स्थान परिवर्तन करते होंगे।
  4. पानी की तलाश में इधर-उधर जाना पड़ता होगा।

(ख) आज हम यात्राएँ अलग (भिन्न) कारणों से करते हैं; जैसे

  1. रोजगार की तलाश में।
  2. व्यापार करने के लिए।
  3. नाते-रिश्तेदारों से मिलने के लिए।
  4. स्कूलों व दफ्तरों में जाने के लिए।
  5. संस्कृति का प्रचार-प्रसार व भ्रमण के लिए।

4. आज तुम फल काटने के लिए कौन-से औज़ार चुनोगे? वह औज़ार किस चीज़ से बना होगा?
उत्तर : आज फल काटने के लिए चाकू का प्रयोग करेंगे। चाकू स्टील या लोहे का बना होता है, जिसको पकड़ने के लिए लकड़ी या प्लास्टिक का हैंडल होता है।

5. शिकारी-खाद्य संग्राहक आग का उपयोग किन-किन चीजों के लिए करते थे? क्या तुम आज आग का उपयोग इनमें से किसी चीज़ के लिए करोगे!
उत्तर : शिकारी-खाद्य संग्राहक द्वारा आग का प्रयोग

  1. मांस भूनने के लिए।
  2. प्रकाश के लिए।
  3. खतरनाक जानवरों को दूर भगाने के लिए।

आज आग का प्रयोग

  1. मांस भूनने के लिए। आओ करके देखें

6. अपनी पुस्तिका के पन्ने पर एक लाइन खींचकर इसके दो खाने बनाओ। बाएँ खाने में, उन खाद्य पदार्थों की सूची बनाओ, जिन्हें शिकारी-खाद्य संग्राहक खाते थे (पृष्ठ 11 पर देखो) और दाएँ खाने में तुम जो चीजें खाते हो उनमें से कुछ के नाम लिखो। क्या तुम्हें इन दोनों में कोई समानता या भेद दिखाई देता है?
उत्तर :
शिकारी-खाद्य संग्राहक के खाद्य पदार्थ जंगली जानवरों का कच्चा अथवा भूना मांस, मछलियाँ, चिड़ियाँ, फल-मूल, पौधे, पत्तियाँ तथा अंडे।
आज के खाद्य पदार्थ
चावल, रोटी, सब्जियाँ, फल, दूध, पका हुआ मांस आदि।

7. यदि तुम्हारे पास कोई गुटिका (प्राकृतिक पत्थर का टुकड़ा, जैसे कि पृष्ठ 13 पर दिखाया गया है) हो तो उसे किस काम के लिए इस्तेमाल करोगे?
उत्तर : खेल खेलने, बादाम व अखरोट के छिलके छीलने आदि के काम आ सकती है।

8. ऐसे दो काम लिखो जिन्हें आज महिलाएँ और पुरुष दोनों करते हैं। दो ऐसे काम बताओ जिन्हें सिर्फ महिलाएँ ही करती हैं और दो वे जिन्हें सिर्फ पुरुष ही करते हैं। अपनी सूची की अपने दो साथियों | की सूचियों से तुलना करो। क्या तुम्हें इनमें कोई समानता या भेद दिखाई दे रहा है?
उत्तर : पुरुष और महिला दोनों द्वारा किए जाने वाले कार्य

  1. कार, साइकिल, स्कूटर व मोटरसाइकिल चलाना।
  2. दफ्तरों में काम करना।

केवल महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कार्य|

  1. छोटे बच्चों की देखभाल करना।
  2. बच्चों को जन्म देना।

केवल पुरुषों द्वारा किए जाने वाले कार्य

  1. फायर ब्रिगेड
  2. फौज में

Hope given NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 are helpful to complete your homework.

 

NCERT Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 2 (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!