CBSE Class 8

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
मूलभूत (Constitutive) शब्द से आप क्या समझते हैं? अपने रोजमर्रा के जीवन के आधार पर मूलभूत नियम का एक उदाहरण दें।
[एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
मूलभूत शब्द का अभिप्राय है-मौलिक या आवश्यक।
उदाहरण-यदि हम कोई खेल खेलना चाहते हैं तो हमें उस खेल के मूलभूत नियम जानने होंगे।

प्रश्न 2.
नेपाल की जनता एक नया संविधान क्यों चाहती थी? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-6]
उत्तर
1990 में बने नेपाल के संविधान के अनुसार नेपाल में राजतंत्र की स्थापना की गई थी। नेपाल के लोग नेपाल में लोकतंत्र की स्थापना करना चाहते थे इसलिए वे नया संविधान चाहते थे।

प्रश्न 3.
अपने शिक्षक के साथ चर्चा करें कि राज्य और सरकार के बीच क्या फर्क होता है। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-13]
उत्तर
राज्य-राज्य एक ऐसी राजनीतिक संस्था होती है जो निश्चित भू-भाग में रहने वाले संप्रभु लोगों का प्रतिनिधित्व करती हैं; जैसे-भारत राज्य, चीन राज्य आदि।
सरकार-सरकार कानून बनाती है और उन्हें लागू करती है। सरकार को चुनावों के द्वारा बदला जा सकता है।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित परिस्थितियों में कौन से मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-14]
(1) यदि 13 साल का एक बच्चा कालीन के कारखाने में मजदूरी करता है।
(2) यदि किसी राज्य का कोई नेता दूसरे राज्यों के लोगों को अपने राज्य में काम करने से रोकता है।
(3) यदि किसी जनसमूह को राजस्थान में तेलुगु माध्यम का स्कूल खोलने की अनुमति नहीं दी जाती है।
(4) यदि सरकार सशस्त्र बलों में कार्यरत किसी अधिकारी को इसलिए पदोन्नति नहीं दे रही है, क्योंकि वह अधिकारी महिला है।
उत्तर
निम्नलिखित मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है

  1. शोषण के विरुद्ध अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  2. स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  3. सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।
  4. समानता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है।

प्रश्न 5.
संविधान में मूल कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। अपने शिक्षक की सहायता से पता लगाएँ | कि ये कर्त्तव्य कौन से हैं और लोकतंत्र में नागरिकों द्वारा इन कर्तव्यों का पालन करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-15]
उत्तर
हमारे मूल कर्त्तव्य

  1.  संविधान का पालन करना तथा राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्र गान का सम्मान करना।
  2. भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को कायम रखना तथा रक्षा करना।
  3. राष्ट्रीय आंदोलन के प्रेरक विचारों को संजोए रखना और पालन करना।
  4. सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करना और हिंसा से दूर रहना।
  5. वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन तथा सुधार की भावना का विकास करना।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
मॉनीटर अपनी शक्ति का किस तरह दुरुपयोग कर रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-7]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
उत्तर
मॉनीटर एक दबंग किस्म का लड़का है। वह अपनी शिक्षिका की अनुपस्थिति में एक बेकुसूर सहपाठी को तंग करता है तथा शिक्षिका के लौटने पर उसकी झूठी शिकायत भी करता है तथा सजा दिलवाता है।

प्रश्न 2.
नीचे दी गई किस परिस्थिति में मंत्री को अपनी सत्ता के दुरुपयोग का दोषी कहा जाएगा
(क) जब वह ठोस तकनीकी कारणों से अपने मंत्रालय की किसी परियोजना को नामंजूर कर देता है;
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी | रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।
उत्तर
(ख) जब वह अपने पड़ोसी को अपने सुरक्षाकर्मियों से पिटवाने की धमकी देता है;
(ग) जब वह थाने में फ़ोन करके पुलिस अधिकारियों पर दबाव डालता है कि उसके किसी दोषी रिश्तेदार के खिलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज न की जाए।

प्रश्न 3.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में कौन लोग अल्पसंख्या में हैं? बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए फैसलों से यह अल्पसंख्यक गुट किस तरह दबाया जा रहा है? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-8]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. लड़कियाँ अल्पसंख्या में है।
  2. लड़के क्रिकेट खेलना चाहते हैं, जबकि लड़कियाँ बास्केट बॉल खेलना चाहती हैं। शिक्षक इस विवाद को हल करने के लिए दोनों पक्षों को हाथ उठाकर अपनी राय बताने के लिए कहते हैं। लड़कों की संख्या अधिक होने के कारण फैसला उनके पक्ष में जाता है। इस प्रकार बहुसंख्यक गुट द्वारा लिए गए। फैसले से अल्पसंख्यक गुट को दबाया जा रहा है।

प्रश्न 4.
शबनम इस बात पर क्यों खुश हो रही है कि उसने टी.वी. नहीं देखा? ऐसी स्थिति में आप क्या करते? [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-9]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
उत्तर

  1. शबनम ने टी.वी. न देखकर परीक्षा के लिए दो अध्याय तैयार कर लिए। इन अध्यायों में से बहुत से प्रश्न आए और शबनम ने उन प्रश्नों का उत्तर ठीक लिखा।
  2. मैं भी वही करता/करती जो शबनम ने किया।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
किसी लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों पड़ती है?
उत्तर
संविधान की जरूरत

  1. यह उन आदर्शों को सूत्रबद्ध करता है जिसके आधार पर नागरिक अपने देश को अपनी इच्छा और सपनों के अनुसार रच सकते हैं।
  2. यह ऐसे नियम निश्चित करता है जिसके द्वारा शासकों के हाथों सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।
  3. संविधान यह भी सुनिश्चित करता है कि कोई ताकतवर समूह किसी दूसरे कम ताकतवर समूह या लोगों के खिलाफ अपनी ताकत का प्रयोग न कर सके।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए दो दस्तावेजों के हिस्सों को देखिए। पहला कॉलम 1990 का नेपाल के संविधान का है। दूसरा कॉलम नेपाल के ताजा अंतरिम संविधान में से लिया गया है।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 1
नेपाल के इन दोनों संविधानों में कार्यकारी शक्ति के उपयोग में क्या फर्क दिखाई देता है? इस बात को ध्यान में रखते हुए क्या आपको लगता है कि नेपाल को एक नए संविधान की जरूरत है? क्यों?
उत्तर
नेपाल को नए संविधान की आवश्यकता

  1. 1990 के संविधान में कार्यकारी शक्तियाँ राजा के हाथ में केंद्रित हैं, जबकि 2007 के अंतरिम संविधान में सत्ता की कार्यकारी शक्तियाँ मंत्रिपरिषद् के हाथ में रहेगी।
  2. हाँ, नेपाल को नए संविधान की जरूरत है, क्योंकि 1990 के संविधान में वे आदर्श निहित नहीं है। जो नेपाल की जनता चाहती है।

प्रश्न 3.
अगर निर्वाचित प्रतिनिधियों की शक्ति पर कोई अंकुश न होता तो क्या होता?
उत्तर
अगर शक्ति पर कोई अंकुश नहीं हो तो

  1. निर्वाचित प्रतिनिधि शक्तियों का दुरुपयोग करते तथा अपनी मनमानी करते।
  2. वे किसी को भी डराने-धमकाने और दबाने की कोशिश करते और अल्पसंख्यकों की उपेक्षा करते।
  3. वे अपने निर्णय जनता पर जबरदस्ती थोपते जिस कारण से नागरिक अपने अधिकारों व स्वतंत्रताओं का उपयोग नहीं कर पाते।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित स्थितियों में अल्पसंख्यक कौन हैं? इन स्थितियों में अल्पसंख्यकों के विचारों का सम्मान करना क्यों महत्त्वपूर्ण है? इसका एक-एक कारण बताइए।
(क) एक स्कूल में 30 शिक्षक हैं और उनमें से 20 पुरुष हैं।
(ख ) एक शहर में 5 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।
(ग) एक कारखाने के भोजनालय में 80 प्रतिशत कर्मचारी शाकाहारी हैं।
(घ) 50 विद्यार्थियों की कक्षा में 40 विद्यार्थी संपन्न परिवारों से हैं।
उत्तर

  1. महिलाएँ अल्पसंख्यक हैं। महिलाओं के विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे भी पुरुषों के बराबर योग्यता रखती हैं एवं स्कूल में पुरुषों के बराबर ही भूमिका निभाती हैं।
  2. बौद्ध अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में धर्मनिरपेक्षता का पालन किया गया है। इसलिए प्रत्येक समुदाय को अपनी संस्कृति की रक्षा और विकास करने का अधिकार है।
  3. मांसाहारी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद चुनने का अधिकार है।
  4. गरीब परिवार के विद्यार्थी अल्पसंख्यक हैं। उनके विचारों का सम्मान करना महत्त्वपूर्ण हैं, क्योंकि सभी विद्यार्थियों को समान अवसर दिए जाने चाहिए। ताकि प्रतिभा का विकास हो सके।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए बाएँ कॉलम में भारतीय संविधान के मुख्य आयामों की सूची दी गई है। दूसरे कॉलम में प्रत्येक आयाम के सामने दो वाक्यों में लिखिए कि आपकी राय में यह आयाम क्यों महत्त्वपूर्ण है-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 2
उत्तर

  1. संघवाद में तीन स्तर की सरकार होती है तथा तीनों स्तर की सरकारों के अधिकार क्षेत्र अलग-अलग होते हैं।
  2. सरकार के तीनों अंगों विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका के बीच शक्तियों का बँटवारा इस प्रकार किया गया है कि कोई अंग अपनी शक्ति का दुरुपयोग न कर सके।
  3. मौलिक अधिकार देश के सभी नागरिकों को राज्य की सत्ता के मनमाने और निरंकुश इस्तेमाल से बचाने के लिए दिए गए हैं।
  4. देश के सभी वयस्क नागरिकों को अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 6.
इन नक्शे में निम्नलिखित देशों पर रंग भरें-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 (Hindi Medium) 3
(क) भारत को लाल रंग से भरें
(ख) नेपाल को हरे रंग से भरें
(ग) बांग्लादेश को पीले रंग से भरें
उत्तर
छात्र स्वयं करें।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 1 The Indian Constitution (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
सही या गलत बताएँ :
(क) पश्चिमी विश्व में आधुनिक शहर औद्योगीकरण के साथ विकसित हुए।
उत्तर
सही,

(ख) सूरत और मछलीपट्नम का उन्नीसवीं शताब्दी में विकास हुआ।
उत्तर
गलत,

(ग) बीसवीं शताब्दी में भारत की ज्यादातर आबादी शहरों में रहती थी।
उत्तर
गलत,

(घ) 1857 के बाद जामा मसजिद में पाँच साल तक नमाज़ नहीं हुई।
उत्तर
सही,

(ङ) नयी दिल्ली के मुकाबले पुरानी दिल्ली की साफ-सफाई पर ज्यादा पैसा खर्च किया गया।
उत्तर
गलत

प्रश्न 2.
रिक्त स्थान भरें :
(क) सफलतापूर्वक गुंबद का इस्तेमाल करने वाली पहली इमारत …………………. थी।
(ख) नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की रूपरेखा तय करने वाले दो वास्तुकार ………………. थे।
(ग) अंग्रेज़ भीड़ भरे स्थानों को ……………… मानते थे।
(घ) ………….. के नाम से 1888 में एक विस्तार योजना तैयार की गई। उत्तरः
उत्तर
(क) जामा मसजिद।
(ख) एडवर्ड लुटयंस और हर्बर्ट बेकर।
(ग) बीमारियों का स्रोत।
(घ) लाहौर गेट सुधार योजना।

प्रश्न 3.
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में तीन फ़र्क हूँढ़ें।
उत्तर
नयी दिल्ली और शाहजहाँनाबाद की नगर योजना में अंतर

  1. शाहजहाँनाबाद दीवारों से घिरा शहर था किंतु नयी दिल्ली ऐसा नहीं था।
  2. शाहजहाँनाबाद में भीड़-भाड़ वाले मोहल्ले तथा संकरी गलियाँ थी, लेकिन नयी दिल्ली में सीधी-चौड़ी गलियाँ थीं जिनके दोनों तरफ बँगले बने हुए थे।
  3. नयी दिल्ली में जलापूर्ति तथा गंदगी आदि के निपटारे की अच्छी व्यवस्था थी शाहजहाँनाबाद में इस तरह की इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी।

प्रश्न 4.
मद्रास जैसे शहरों के ‘गोरे” इलाकों में कौन लोग रहते थे?
उत्तर
मद्रास जैसे शहरों के सुसज्जित ‘गोरे” इलाकों में अंग्रेज रहा करते थे। आइए विचार करें |

प्रश्न 5.
विशहरीकरण का क्या मतलब है?
उत्तर
विशहरीकरण का अर्थ है-जब देश के कुछ शहरों की तीव्र वृद्धि हो रही होती है और ठीक उसी समय पहले से विकसित कुछ शहर पिछड़ रहे हों।

प्रश्न 6.
अंग्रेजों ने दिल्ली में ही विशाल दरबार क्यों लगाया जबकि दिल्ली राजधानी नहीं थी।
उत्तर
अंग्रेजों का दिल्ली में विशाल दरबार लगाने का कारण

  1. अंग्रेज़ों को दिल्ली का सांकेतिक महत्त्व अच्छी तरह पता था।
  2. अंग्रेज़ मुगल बादशाह के महत्त्व को कम करना चाहते थे।
  3. अंग्रेज कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को भारत की राजधानी बनाना चाहते थे।

प्रश्न 7.
पुरानी दिल्ली शहर ब्रिटिश शासन के तहत किस तरह बदलता गया?
उत्तर
पुराने शहर दिल्ली में बदलाव

  1. लालकिले के आसपास का सारा इलाका साफ कर दिया गया। बाग, मैदान और मसजिदें नष्ट कर दी गयीं।
  2. शहर का एक तिहाई हिस्सा ढहा दिया गया।
  3. 1870 के दशक में रेलवे की स्थापना तथा शहर के विस्तार के लिए शाहजहाँनाबाद की पश्चिमी दीवारों को तोड़ दिया गया।
  4. नहरों को पाटकर (मिट्टी भरकर) समतल कर दिया गया।

प्रश्न 8.
विभाजन से दिल्ली के जीवन पर क्या असर पड़ा?
उत्तर
विभाजन का दिल्ली के जीवन पर प्रभाव

  1. दिल्ली शरणार्थियों का शहर बन गया लाजपत नगर और तिलक नगर जैसी बस्तियाँ उसी समय बसी।
  2. दिल्ली की जनसंख्या तेजी से बढ़ी। दिल्ली की जनसंख्या में 5 लाख की वृद्धि हो गयी।
  3. दिल्ली के दो तिहाई मुसलमान पलायन कर गए जिससे 44000 मकान खाली हो गए।
  4. पाकिस्तान जाने वाले ज्यादातर मुसलमान कारीगर, छोटे-मोटे व्यापारी और मजदूर थे। दिल्ली आए नए लोग ग्रामीण भू-स्वामी, वकील, शिक्षक, व्यापारी और छोटे दुकानदार थे। विभाजन ने उनकी जिंदगी और उनके व्यवसाय बदल दिए।

आइए करके देखें

प्रश्न 9.
अपने शहर या आसपास के किसी शहर के इतिहास का पता लगाएँ। देखें कि वह कब और कैसे फैला तथा समय के साथ उसमें क्या बदलाव आए हैं। आप बाजारों, इमारतों, सांस्कृतिक संस्थानों और बस्तियों का इतिहास दे सकते हैं।
उत्तर
हमारा शहर दिल्ली-

  1. दिल्ली का उल्लेख हिंदू महाकाव्य महाभारत में पांडवों की राजधानी इंद्रप्रस्थ के रूप में मिलता है।
  2. 12वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान द्वितीय ने दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया।
  3. 17वीं सदी तक दिल्ली कई बार (7 बार) बसी तथा उजड़ी है।
  4. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद दिल्ली पर अंग्रेजों की नियंत्रण हो गया। |
  5. 1911 में दिल्ली ब्रिटिश भारत की राजधानी बन गयी।
  6. दिल्ली में समय के साथ वास्तुकला के कई उदाहरण देखने को मिले; जैसे-कुतुबमीनार, लाल किला, हुमायूँ का मकबरा इत्यादि।
  7. जंतर-मंतर भारत की वैज्ञानिक विरासत का अनोखा उदाहरण है इसका निर्माण सवाई राजा मानसिंह ने करवाया था।
  8. 20वीं सदी में एडवर्ड लुटयंस ने आज के राष्ट्रपति भवन का डिजायन तैयार किया।
  9. संसद भवन का डिजायन हर्बर्ट बेकर ने तैयार किया।
  10. 1931 में कनॉट प्लेस नई दिल्ली का सबसे बड़ा वाणिज्यिक केंद्र बना।

प्रश्न 10.
अपने शहर, कस्बे या गाँव के कम से कम दस व्यवसायों की सूची बनाएँ। पता लगाएँ कि ये व्यवसाय कब से चले आ रहे हैं। इस सूची से इस इलाके में आए बदलावों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर
व्यवसायों की सूची|

  1. खेती करना
  2. मोची का काम
  3. बढ़ई का काम
  4. पशुपालन
  5. मिट्टी के बर्तन बनाना
  6. लोहार का काम
  7. कपड़ा बुनना
  8. गन्ना पेरना तथा खांड व गुड़ बनाना
  9. मछली पकड़ना
  10. अध्यापन कार्य
    समय के साथ बदलाव-सभी व्यवसाय काफी पुराने हैं समय के साथ-साथ इनके स्तरों में बदलाव आया है इनकी कार्य शैली में बदलाव आया है।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 6 Colonialism and the City (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
इस अध्याय की भूमिका को एक बार फिर पढ़िए। आपको ऐसा क्यों लगता है कि बदले की भावना इस समस्या से निपटने का सही रास्ता नहीं हो सकती? अगर सारे समूह बदले के रास्ते पर चल पड़े तो क्या होगा? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-19]
उत्तर
हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों पर अत्याचार किया। अब यहूदी धर्म को मानने वाले इजरायल में मुसलमानों और ईसाई अल्पसंख्यकों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। यह एक प्रकार के बदले की भावना है जो इस समस्या से निपटने का सही तरीका नहीं है। अगर सारे समूह बदले के रास्ते को अपना लें तो पूरे विश्व में अफरातफरी फैल जाएगी। यह अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को प्रभावित करेगा। विभिन्न समूहों के बीच परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य की भावना समाप्त हो जाएगी।

प्रश्न 2.
कक्षा में चर्चा करें-क्या एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-20]
उत्तर
हाँ, एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या आप भारत के किसी भी भाग से हाल की कोई ऐसी घटना बता सकते हैं जहाँ संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन किया गया हो और लोगों को उनके धर्म की वजह से प्रताड़ित किया गया हो या मारा गया हो? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-25]
उत्तर
जम्मू-कश्मीर में मुसलमानों द्वारा गैर-मुसलिम समुदायों को प्रताड़ित किया जाता है या मारा जाता है। यह संविधान के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का उल्लंघन है।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट में शिक्षक ने जो उत्तर दिया है उस पर चर्चा करें। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-22]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 2
उत्तर
शिक्षक का उत्तर

  1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है।।
  2. सरकारी स्कूल किसी एक धर्म को महत्त्व नहीं दे सकते।
  3. सरकारी स्कूल के लिए सभी धर्म समान है।
  4. अधिकतर धार्मिक त्योहारों पर सरकारी छुट्टी होती है।

प्रश्न 2.
सरकारी स्कूलों में अकसर कई धर्मों के बच्चे आते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए धर्मनिरपेक्ष राज्य के तीन उद्देश्यों को दोबारा पढ़िए। आप इस बारे में दो वाक्य लिखिए कि सरकारी स्कूलों को किसी एक धर्म को बढ़ावा क्यों नहीं देना चाहिए। [एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्यपुस्तक पेज-23]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 1
उत्तर

  1. भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है इसलिए सरकारी स्कूलों में भी धर्मनिरपेक्षता की नीति का पालन किया जाता है।
  2. सरकारी स्कूल न तो किसी खास धर्म को थोप सकता है और न ही विद्यार्थियों की धार्मिक स्वतंत्रता छीन सकता है।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
अपने आस-पड़ोस में प्रचलित धार्मिक क्रियाकलापों की सूची बनाइए। आप विभिन्न प्रकार की प्रार्थनाओं, विभिन्न देवताओं की पूजा, विभिन्न पवित्र स्थानों, विभिन्न प्रकार के धार्मिक संगीत और गायन आदि को देख सकते हैं। क्या इससे धार्मिक क्रियाकलापों की स्वतंत्रता का पता चलता है?
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 1


प्रश्न 2.

अगर किसी धर्म के लोग यह कहते हैं कि उनका धर्म नवजात शिशुओं को मारने की छूट देता है। तो क्या सरकार किसी तरह का दखल देगी या नहीं? अपने उत्तर के समर्थन में कारण बताइए।
उत्तर
हाँ, सरकार इस प्रकार की स्थिति में हस्तक्षेप करेगी, क्योंकि-

  1. कानूनों के अनुसार किसी भी कारण से की गयी हत्या एक अपराध है।
  2. यह धार्मिक छूट मानवधिकारों का हनन है।

प्रश्न 3.
इस तालिका को पूरा कीजिए-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 2
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 3

प्रश्न 4.
अपने स्कूल की छुट्टियों के वार्षिक कैलेंडर को देखिए। उसमें से कितनी छुट्टियाँ विभिन्न धर्मों से संबंधित हैं। इससे क्या संकेत मिलता है?
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 4
संकेत-

  1. भारत में अनेक धर्मों के लोग रहते हैं।
  2. भारत में सभी धर्मों के लोगों की भावनाओं का आदर किया जाता है।
  3. प्रत्येक नागरिक को अपनी इच्छा का धर्म अपनाने तथा उसका प्रचार-प्रसार करने का अधिकार

प्रश्न 5.
एक ही धर्म के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोणों के कुछ उदाहरण दें।
उत्तर
एक ही धर्म में अलग-अलग दृष्टिकोण-

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 5

प्रश्न 6.
भारतीय राज्य धर्म से फ़ासला भी रखता है और उसमें हस्तक्षेप भी करता है। यह उलझाने वाला विचार लग सकता है। इस पर कक्षा में एक बार फिर चर्चा कीजिए। चर्चा के लिए इस अध्याय में दिए गए उदाहरणों के अलावा आप अपनी जानकारी के अन्य उदाहरणों का भी सहारा ले सकते हैं।
उत्तर
भारतीय राज्य का धर्म से फासला

  1. भारतीय राज्य किसी एक धर्म को समर्थन नहीं देता है।
  2. भारत में कचहरी, थाने, सरकारी, विद्यालय और दफ़्तर जैसे सरकारी संस्थानों में किसी खास धर्म को प्रोत्साहन देने या उसका प्रदर्शन करने की छूट नहीं है।

भारतीय राज्य का धर्म में हस्तक्षेप-

  1. धर्म के नाम पर अलग-थलग करना और भेदभाव रोकने के लिए भारतीय संविधान ने छुआछूत पर पाबंदी लगाई है।
  2. माँ-बाप की संपत्ति में बराबर हिस्से के | अधिकार का सम्मान करने के लिए राज्य को समुदायों के धर्म पर आधारित निजी कानूनों में भी हस्तक्षेप कर सकता है।

प्रश्न 7.
साथ में दिया गया यह पोस्टर ‘शांति’ के महत्त्व को रेखांकित करता है। इस पोस्टर में कहा गया है ‘‘शांति कभी न खत्म होने वाली प्रक्रिया है…यह हमारी आपसी भिन्नताओं और साझा हितों को नजरअंदाज करके नहीं चल सकती।” ये वाक्य क्या बताते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। धार्मिक सहिष्णुता से इसका क्या संबंध है?
उत्तर

  1. शांति से हम सब कुछ प्राप्त करते हैं। इससे हमारा अपना तथा देश का विकास होता है तथा हम सब उन्नति के पथ पर अग्रसर होते हैं।
  2. शांति उसी समय स्थापित की जा सकती है जब सभी धर्मों के बीच सहिष्णुता होती है और सब मिल-जुलकर रहते हैं।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 (Hindi Medium) 6

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 2 Understanding Secularism (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament? (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament? (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament?.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
संसद की तस्वीर के जरिए कलाकार क्या कहने का प्रयास कर रहा है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-31]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 1
उत्तर
इस तस्वीर के द्वारा कलाकार यह कहने का प्रयास कर रहा है कि-

  1. सभी व्यक्तियों को अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से संसद तक पहुँचने का अधिकार प्राप्त है।
  2. प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह स्त्री हो या पुरुष, हिंदू या मुसलिम या सिख या ईसाई हो सबको निर्वाचित होकर संसद में पहुँचने का अधिकार है।
  3. देश का प्रत्येक नागरिक निर्णय प्रक्रिया में शामिल है।

प्रश्न 2.
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों मिलना चाहिए, इसके पक्ष में एक कारण बताइए। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-32]
उत्तर
सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्यों –

  1. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है।
  2. इससे सभी वयस्क नागरिक निर्णय प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
  3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती है।

प्रश्न 3.
क्लास मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाता है या विद्यार्थियों द्वारा-आपकी राय में इस बात से कोई फर्क पड़ता है या नहीं? चर्चा कीजिए/एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-32]
उत्तर
क्लास मॉनीटर का चुनाव

  1. क्लॉस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा न करके विद्यार्थियों द्वारा किया जाना लोकतांत्रिक होगा।
  2. जिस मॉनीटर का चुनाव विद्यार्थी करेंगे। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग भी करेंगे, क्योंकि वह उनका अपना चुना हुआ प्रतिनिधि है।।
  3. जिस मॉनीटर का चुनाव शिक्षक द्वारा किया जाएगा। उस मॉनीटर को विद्यार्थी सहयोग नहीं करेंगे, क्योंकि विद्यार्थियों को लगेगा कि वह उनका अपना प्रतिनिधि नहीं है यह चुनाव उनकी पसंद का नहीं है।

प्रश्न 4.
विधायक (एमएलए) कौन होता है और उसका चुनाव कैसे किया जाता है-इस बात को समझाने के लिए ‘निर्वाचन क्षेत्र’ और ‘प्रतिनिधित्व’ शब्दों का प्रयोग करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
विधायक ( एम.एल.ए.)

  1. विधान सभा के सदस्यों के चुनाव के लिए राज्य को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा जाता है।
  2. प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से एक प्रतिनिधि निर्वाचित होता है। यह निर्वाचित प्रतिनिधि विधायक (एम.एल.ए.) कहलाता है।
  3. एम.एल.ए. (मेंबर ऑफ लेजिस्टलेटिव असेंबली) का चुनाव जनता द्वारा पाँच वर्षों के लिए किया जाता है।

प्रश्न 5.
राज्य विधानसभा संसद (लोकसभा) के बीच क्या फर्क है-इस बारे में अपने शिक्षक के साथ चर्चा कीजिए। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
अंतर

  1. राज्य विधानसभा चुने हुए विधायकों (एम.एल.ए.) के समूह से बनती है, जबकि संसद (लोक सभा) सांसदों (एम. पी.) के समूह से बनती है।
  2. सांसद के (एम.पी.) पूरे देश से चुनकर आते हैं, जबकि राज्य विधानसभा के सदस्य उसी विशेष राज्य से चुनकर आते हैं जिस राज्य की विधानसभा है।

प्रश्न 6.
नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन से काम राज्य सरकार के हैं? और कौन से केंद्र सरकार के हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
(क) चीन के साथ शांतिपूर्ण संबंध रखा जाएगा।
(ख) मध्य प्रदेश में बोर्ड के तहत आने वाले सभी स्कूलों में कक्षा 8 को बोर्ड की परीक्षाओं से बाहर रखा जाएगा।
(ग) अजमेर और मैसूर के बीच एक नयी रेलगाड़ी चलाई जाएगी।
(घ) 1000 रुपये का नया नोट जारी किया जाएगा।
उत्तर
(क) केंद्र सरकार
(ख) राज्य सरकार
(ग) केंद्र सरकार
(घ) केंद्र सरकार

प्रश्न 7.
निम्नलिखित शब्दों को रिक्त स्थानों में भरें [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33] सार्वभौमिक वयस्क मताधिकारः विधायकों, प्रतिनिधियों: प्रत्यक्ष रूप से हमारे समय में लोकतांत्रिक सरकारों को आमतौर पर प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संज्ञा दी जाती है। प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र में लोग …………… हिस्सेदारी नहीं करते, बल्कि चुनाव प्रक्रिया के जरिए अपने ………………….. को चुनते हैं। ये ………………पूरी जनता के बारे में मिलकर फैसले लेते हैं। आज के दौर में ऐसी किसी सरकार को लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता जो अपने लोगों को ………………… न देती हो। इसका मतलब यह है कि देश के सभी वयस्क नागरिकों को वोट देने का अधिकार होता है।
उत्तर
(i) प्रत्यक्ष रूप से
(ii) प्रतिनिधियों
(iii) विधायक
(iv) सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार

प्रश्न 8.
आप पढ़ चुके हैं कि पंचायत, राज्य विधायिका या संसद के लिए चुने जाने वाले ज्यादातर निर्वाचित प्रतिनिधियों को 5 साल की अवधि के लिए चुना जाता है। ऐसा क्यों है कि जनप्रतिनिधियों को केवल कुछ सालों के लिए ही चुना जाता है, जीवनभर के लिए नहीं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
निर्वाचित प्रतिनिधियों का चुनाव निश्चित समय के लिए

  1. जीवन भर के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव उन्हें निरकुंश बना सकता है।
  2. निश्चित अवधि के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव लोगों को यह जाँचने, परखने का मौका देता है कि उनका प्रतिनिधि उनके हितों का ध्यान रखता है या नहीं।
  3. निश्चित अवधि के चुनाव से प्रतिनिधियों को इस बात का भय रहता है कि यदि उन्होंने जनता के हितों के लिए काम नहीं किया तो अगली योजना में उन्हें हटाया भी जा सकता है।

प्रश्न 9.
आप यह पढ़ चुके हैं कि सरकार की कार्रवाइयों पर अपनी सहमति या असहमति व्यक्त करने के लिए लोग केवल चुनावों का ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि वे दूसरे रास्ते भी अख्तियार करते हैं। क्या आप छोटे से नाटक के जरिए इस तरह के तीन तरीके बता सकते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-33]
उत्तर
विद्यार्थी, नाटक स्वयं आयोजित करें। नीचे कुछ संकेत दिए गए हैं-

  1. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जलूस निकालने या नुक्कड़ नाटकों या सार्वजनिक सभाओं के नाटक का मंचन कर सकता है।
  2. विद्यार्थियों का एक समूह सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ अखबार में लेख लिखने का मंचन कर सकता है।
  3. विद्यार्थियों का एक समूह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ नाटक का मंचन कर सकता है।

प्रश्न 10.
नीचे दी गई तालिका के आधार पर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-35)
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 2
नोट : 1984 में असम और पंजाब में लोक सभा चुनाव नहीं हुए थे।
स्रोत : www.eci.gov.in
प्रश्न 1.
कौन सरकार बनाएगा? क्यों?
उत्तर
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी, क्योंकि इस पार्टी के पास सर्वाधिक 404 निर्वाचित प्रतिनिधि हैं जो कुल निर्वाचित प्रतिनिधियों की संख्या के 50% प्रतिशत से अधिक है।

प्रश्न 2.
विपक्ष किसको कहा जाएगा? उसकी क्या भूमिका है?
उत्तर
वे सभी राजनैतिक दल जो सरकार में शामिल नहीं है विपक्ष कहलाते हैं; जैसे तेलुगु देशम पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। विपक्ष का कार्य सरकार की कमियों को जनता के सामने लाना होता है।

प्रश्न 3.
लोक सभा में चर्चा के लिए कौन उपस्थित होंगे?
उत्तर
राष्ट्रीय व क्षेत्रीय दलों के वे सभी सदस्य जो किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

प्रश्न 4.
क्या यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गई प्रक्रिया जैसी ही है?
उत्तर
हाँ, यह प्रक्रिया कक्षा 7 में पढ़ाई गयी प्रक्रिया जैसी ही है।

प्रश्न 11.
पृष्ठ 28 पर दिए गए चित्र में 1962 में हुए तीसरे लोक सभा चुनावों के परिणाम दिखाए गए हैं। इस चित्र के आधार पर निम्नलिखित सवालों के जवाब दें
(क) लोक सभा में किस राज्य के सांसद सबसे अधिक हैं? आपके विचार से ऐसा क्यों है?
(ख) लोक सभा में किस राज्य के सांसदों की संख्या सबसे कम है?
(ग) किस राजनीतिक दल ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं?
(घ) आपके राज्य में कौन सा दल सरकार बनाएगा? कारण बताएँ।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 3
उत्तर
(1962 में हुए तीसरी लोक सभा चुनावों के परिणाम )

  1. लोक सभा में उत्तर प्रदेश के सांसद सबसे अधिक है, क्योंकि यहाँ की जनसंख्या अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है।
  2. मणिपुर और त्रिपुरा राज्यों के सांसदों की संख्या सबसे कम है।
  3. कांग्रेस ने सभी राज्यों में सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं।

संसद में पूछे गए एक प्रश्न का उदाहरण
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 4
स्रोत : htp: loksabha.nic.in

प्रश्न 12.
उपरोक्त प्रश्न के माध्यम से महिला और बाल विकास मंत्री से क्या जानकारी माँगी जा रही है? अगर आप सांसद होते तो कौन-से दो सवाल पूछते? ।
उत्तर
स्कूलों में जंक फूड पर पाबंदी लगाने के लिए सरकार ने कौन-कौन से कदम उठाए हैं?

  1. जिन स्कूलों ने जंक फूड पर पाबंदी नहीं लगाई है, उनको दंड देने का क्या प्रावधान किया गया है।
  2. यदि जंक फूड खाने से किसी छात्र की मृत्यु हो जाती है तो उसके माता-पिता को कितनी क्षतिपूर्ति दी जाएगी उसका प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 13.
इस तालिका को देखने के बाद क्या आप यह कह सकते हैं कि पिछले 50 सालों में चुनाव में जनता की सहभागिता कम हुई है या बढ़ी है या शुरुआती वृद्धि के साथ प्रायः स्थिर रही है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-39]
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 5
उत्तर
जनता की सहभागिता में उतार-चढ़ाव आए हैं।

प्रश्न 14.
आपको संसद में महिलाओं की कम संख्या का क्या कारण समझ में आता है? चर्चा करें। [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-40]
उत्तर
संसद में महिलाओं की कम संख्या के कारण

  1. महिलाओं को उनके परिवार वालों से राजनीति में आने के लिए कम समर्थन मिलता है।
  2. महिलाओं की राजनीतिक में स्वयं की रुचि कम है।
  3. राजनीति में बढ़ता अपराधीकरण भी महिलाओं की कमी का कारण है।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
राष्ट्रवादी आंदोलन ने इस विचार का समर्थन किया कि सभी वयस्कों को मत देने का अधिकार होना चाहिए?
उत्तर
सभी वयस्कों को मताधिकार दिए जाने के कारण-

  1. सभी वयस्क नागरिकों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने के लिए।
  2. लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी और सहमति को महत्त्व दिया जाता है।
  3. नागरिकों की भागीदारी और सहमति सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार से हो सकती थी।

प्रश्न 2.
बगल में 2004 के संसदीय चुनाव क्षेत्रों का नक्शा दिया गया है। इस नक्शे में अपने राज्य के चुनाव क्षेत्रों को पहचानने का प्रयास करें। आपके चुनाव क्षेत्र के सांसद का क्या नाम है? आपके राज्य से संसद में कितने सांसद जाते हैं? कुछ निर्वाचन क्षेत्र को हरे और कुछ को नीले रंग में क्यों दिखाया गया है?
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 1
उत्तर
संसदीय चुनाव क्षेत्रों का मानचित्र-

  1. विद्यार्थी जिस राज्य, जिस चुनाव क्षेत्र से आते हैं उसी के अनुसार स्वयं उत्तर दें।
  2. हरे रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
  3. नीले रंग के निर्वाचन क्षेत्र को अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किया गया है।

प्रश्न 3.
अध्याय 1 में आपने पढ़ा था कि भारत में प्रचलित ‘संसदीय शासन व्यवस्था’ में तीन स्तर होते हैं। इनमें से एक स्तर संसद ( केंद्र सरकार ) तथा दूसरा स्तर विभिन्न राज्य विधायिकाओं (राज्यों सरकारों) का होता है। अपने क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों से संबंधित सूचनाओं के आधार पर निम्नलिखित तालिका को भरें-
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 2
उत्तर
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 (Hindi Medium) 3

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 3 Why do we need a Parliament? (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners.

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

फिर से याद करें

प्रश्न 1.
यूरोप में किस तरह के कपड़ों की भारी माँग थी?
उत्तर
यूरोप में कपड़ों की माँग

  1. मस्लिन (मलमल)
  2. कैलिको (सूती कपड़ा)
  3. शिंट्ज़ (छींट)
  4. जामदानी (बारीक मलमल)

प्रश्न 2.
जामदानी क्या है?
उत्तर
जामदानी

  1. जामदानी एक तरह का बारीक मलमल होता है, जिस पर करघे में सजावटी चिह्न बुने होते हैं।
  2. इसका रंग प्रायः सलेटी और सफेद होता है। आमतौर पर सूती और सोने के धागों का प्रयोग किया जाता है।
  3. बंगाल में ढाका और संयुक्त प्रांत (वर्तमान उत्तर प्रदेश) में लखनऊ जामदानी बुनाई के सबसे महत्त्वपूर्ण केंद्र थे।

प्रश्न 3.
बंडाना क्या है?
उत्तर
बंडाना

  1. बंडानी शब्द का प्रयोग गले या सिर पर पहनने वाले चटक रंग के छापेदार गुलूबंद के लिए किया जाता है।
  2. यह शब्द हिंदी के बाँधना’ शब्द से निकला है। इस श्रेणी में चटक रंगों वाले ऐसी बहुत सारी किस्म के कपड़े आते थे, जिन्हें बाँधने और रंगसाजी की विधियों से ही बनाया जाता था।
  3. बंडाना शैली के कपड़े अधिकांशत: राजस्थान और गुजरात में बनाए जाते थे।

प्रश्न 4.
अगरिया कौन होते हैं?
उत्तर
अगरिया-अगरिया लोहा बनाने वाले लोगों का एक समुदाय था, जो मध्ये भारत के गाँवों में रहते थे तथा लोहा गलाने की कला में निपुण थे।

प्रश्न 5.
रिक्त स्थान भरें :
(क) अंग्रेज़ी का शिट्ज़ शब्द हिंदी के ………………. शब्द से निकला है।
उत्तर
छींट,

(ख) टीपू की तलवार …………….. स्टील से बनी थी।
उत्तर
वुट्ज,

(ग) भारत का कपड़ा निर्यात …………………. सदी में गिरने लगा।
उत्तर
उन्नीसवीं।

आइए विचार करें।

प्रश्न 6.
विभिन्न कपड़ों के नामों से उनके इतिहासों के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर
कपड़ों के नामों का इतिहास

  1. अंग्रेजी की शिट्ज़ शब्द हिंदी के छींट’ शब्द से निकला है। हमारे यहाँ छींट रंगीन फूल-पत्तियों वाले
    छोटे छापे के कपड़ों को कहा जाता है।
  2. बंडा! शब्द का प्रयोग गले या सिर पर बाँधने वाले चटक रंग के छापेदार गुलूबंद के लिए किया जाता है। यह शब्द हिंदी के बाँधना’ शब्द से निकला है।
  3. ‘मस्लिन’ (मलमल) शब्द का प्रयोग इराक के मोसूल शहर के आधार पर है। यूरोप के व्यापारियों ने इराक के मोसूल शहर में अरब व्यापारियों के पास बारीक बुनाई का कपड़ा देखा तो उसे ‘मस्लिन’ कहने लगे।

प्रश्न 7.
इंग्लैंड के ऊन और रेशम उत्पादकों ने अठारहवीं सदी की शुरुआत में भारत से आयात होने वाले कपड़े का विरोध क्यों किया था?
उत्तर
भारत से आयात होने वाले कपड़े का विरोध

  1. इंग्लैंड में नए-नए कपड़ा कारखाने खुल रहे थे। अंग्रेज़ कपड़ा उत्पादक अपने देश में केवल अपना ही कपड़ा बेचना चाहते थे।
  2. इंग्लैंड के ऊन व रेशम निर्माता भारतीय कपड़े की लोकप्रियता से परेशान थे।
  3. अब सफेद मलमल या बिना माँड़ वाले कोरे भारतीय कपड़े पर इंग्लैंड में ही भारतीय डिजाइन छाप जाने लगे।

प्रश्न 8.
ब्रिटेन में कपास उद्योग के विकास से भारत के कपड़ा उत्पादकों पर किस तरह के प्रभाव पड़े?
उत्तर
भारत के कपड़ा उत्पादकों पर प्रभाव|

  1. अब भारतीय कपड़े को यूरोप और अमरीका के बाजारों में ब्रिटिश उद्योगों में बने कपड़ों से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती थी।
  2. भारत से इंग्लैंड को कपड़े का निर्यात कठिन हो गया, क्योंकि ब्रिटिश सरकार ने भारत से आने वाले कपड़े पर भारी सीमा शुल्क लगा दिए थे।
  3. ब्रिटिश और यूरोपीय कंपनियों ने भारतीय माल खरीदना बंद कर दिया और उसके एजेंटों ने तयशुदा आपूर्ति के लिए बुनकरों को पेशगी देना बंद कर दिया।
  4. इंग्लैंड में बने सूती कपड़े ने उन्नसवीं सदी की शुरुआत तक भारतीय कपड़े को अफ्रीका, अमरीका और यूरोप के परंपरागत बाजारों से बाहर कर दिया। इनकी वजह से हज़ारों बुनकर, लाखों सूत कातने वाली ग्रामीण महिलाएँ बेरोजगार हो गईं।

प्रश्न 9.
उन्नीसवीं सदी में भारतीय लौह प्रगलन उद्योग का पतन क्यों हुआ?
उत्तर
उन्नीसवीं सदी में भारतीय लौह प्रगलन उद्योग का पतन

  1. औपनिवेशिक सरकार के नए वन कानूनों ने वनों को आरक्षित घोषित कर दिया। वनों में लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगने के कारण लौह प्रगलकों के लिए कोयला बनाने के लिए लकड़ी मिलना बंद हो गयी।
  2. उन्नीसवीं सदी के अंत तक ब्रिटेन से लोहे और इस्पात का आयात होने लगा, जिसके कारण स्थानीय प्रगालकों द्वारा बनाए जा रहे लोहे की माँग कम होने लगी।
  3. कुछ क्षेत्रों में सरकार ने जंगलों में प्रवेश की अनुमति दे दी, लेकिन प्रगालकों को अपनी प्रत्येक भट्टी के लिए वन विभाग को बहुत भारी टैक्स देने पड़ते थे, जिससे उनकी आय में कमी आ गयी!

प्रश्न 10.
भारतीय वस्त्रोद्योग को अपने शुरुआती सालों में किने समस्याओं से जूझना पड़ा?
उत्तर
भारतीय वस्त्रोद्योग की शुरुआती समस्याएँ

  1. इस उद्योग को ब्रिटेन से आए सस्ते कपड़ों का मुकाबला करना पड़ा।
  2. अधिकतर देशों में सरकारें आयातित वस्तुओं पर सीमा शुल्क लगा कर अपने उद्योगों को प्रतिस्पर्धा से बची रही थी, परंतु भारत में औपनिवेशिक सरकार ने भारतीय स्थानीय उद्योगों को ऐसी सुरक्षा नहीं दी।
  3. 1880 तक भारत के सूती कपड़ा पहनने वाले लगभग दो तिहाई लोग ब्रिटेन में बना कपड़ा पहनने लगे थे, जिससे हज़ारों बुनकर तथा लाखों सूत कातने वाली ग्रामीण महिलाएँ बेरोजगार हो गयीं।

प्रश्न 11.
पहले महायुद्ध के दौरान अपना स्टील उत्पादन बढ़ाने में टिस्को को किस बात से मदद मिली?
उत्तर
टिस्को को अपना स्टील उत्पादन बढ़ाने में मदद-
(i) सन् 1914 में पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ। ब्रिटेन में उत्पादित इस्पात की खपत यूरोप में युद्ध की माँगों को पूरा करने के लिए होने लगी।
(ii) भारत आने वाले ब्रिटिश स्टील की मात्रा में भारी गिरावट आई और भारतीय रेलवे भी पटरियों की आपूर्ति के लिए टिस्को पर आश्रित हो गया।
(iii) औपनिवेशिक सरकार ने युद्ध लंबा खींचने की स्थिति में टिस्को को युद्ध के लिए गोलों के खोल और रेलगाड़ियों के पहिए बनाने का काम सौंप दिया।
(iv) औपनिवेशिक सरकार 1919 तक टिस्को में बनने वाले 90 प्रतिशत इस्पात को खरीद लेती थी और कुछ समय बाद टिस्को समूचे ब्रिटिश साम्राज्य में इस्पात का सबसे बड़ा कारखाना बन गया है।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 (Hindi Medium) 1

 

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science History Chapter 7 Weavers, Iron Smelters and Factory Owners (Hindi Medium) Read More »

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 Understanding Laws (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 Understanding Laws (Hindi Medium)

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 Understanding Laws (Hindi Medium)

These Solutions are part of NCERT Solutions for Class 8 Social Science in Hindi Medium. Here we have given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 Understanding Laws.

पाठगत प्रश्न

प्रश्न 1.
इस स्थिति को पढ़े और उसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें एक सरकारी अधिकारी के बेटे को जिला अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। इस वजह से वह सरकारी अधिकारी अपने बेटे को भाग निकालने में मदद करता है। क्या आपको लगता है कि उस सरकारी अधिकारी ने सही काम किया? क्या उसके बेटे को केवल इसलिए कानून से माफी मिल जानी चाहिए कि उसका बाप आर्थिक और राजनीतिक रूप से बहुत ताकतवर है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-43]
उत्तर

  1. सरकारी अधिकारी ने सही काम नहीं किया, बल्कि अपने पद का दुरुपयोग किया।
  2. अधिकारी के बेटे को इस आधार पर माफ़ी नहीं मिलनी चाहिए कि उसका पिता आर्थिक और राजनीतिक रूप से ताकतवर है।

प्रश्न 2.
इस किताब में मनमाना शब्द का इस्तेमाल पीछे भी आ चुका है। अध्याय 1 के शब्द संकलन में आप इसका मतलब पढ़ चुके हैं। अब एक कारण बताइए कि आप 1870 के राजद्रोह कानून को मनमाना क्यों मानते हैं? 1870 का राजद्रोह कानून किस प्रकार कानून के शासन का उल्लंघन करता है? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-45)
उत्तर
राजद्रोह कानून 1870- इस कानून के अनुसार अगर कोई भी भारतीय व्यक्ति ब्रिटिश सरकार का विरोध या आलोचना करता था उसे मुकदमा चलाए बिना गिरफ्तार किया जा सकता था।
मनमाना क्यों- कानून सभी पर समान रूप से लागू होता है, परंतु यह कानून ब्रिटिश सरकार द्वारा केवल भारतीय नागरिकों के लिए बनाया गया था।

चित्र आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
“घरेलू हिंसा’ से आप क्या समझते हैं? हिंसा की शिकार महिलाओं को नए कानून से कौन से दो मुख्य अधिकार प्राप्त हुए हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-48]
उत्तर
घरेलू हिंसा-
जब परिवार का कोई पुरुष सदस्य (आमतौर पर पति) घर की किसी औरत (आमतौर पर पत्नी) के साथ मारपीट करता है, उसे चोट पहुँचाता है या मारपीट अथवा चोट की धमकी देता है औरत को यह नुकसान शारीरिक मारपीट या भावनात्मक शोषण के कारण पहुँच सकता है यह शोषण मौखिक यौन या फिर आर्थिक भी हो सकता है।
नए कानून द्वारा महिलाओं को अधिकार-

  1. यह कानून एक साझे मकान में रहने के महिलाओं के अधिकार को मान्यता देता है।
  2. किसी भी तरह की हिंसा के खिलाफ महिलाएँ सुरक्षा का आदेश प्राप्त कर सका हैं।
  3. महिलाएँ अपने इलाज और अन्य खर्चे के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकती हैं।

प्रश्न 2.
क्या आप एक ऐसी प्रक्रिया बता सकते हैं जिसका इस्तेमाल इस कानून की जरूरत के बारे में लोगों को अवगत कराने के लिए किया गया हो? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-48]
उत्तर
लोगों को अवगत कराने के तरीके

  1.  जन सुनवाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  2.  कुछ संगठनों के साथ चर्चा की बैठकें आयोजित की गईं।
  3.  संवाददाता सम्मेलन बुलाए गए।
  4.  कंप्यूटर पर एक ऑन लाइन याचिका शुरू की गयी।

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 (Hindi Medium) 1

प्रश्न 3.
उपरोक्त चित्रकथा-पट्ट को पढ़कर बताइए कि लोगों ने कौन से दो तरीकों से संसद पर दबाव बनाया? | [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-48]
उत्तर
संसद पर दबाव बनाना

  1. वकीलों, कानूनों के विद्यार्थियों और समाज वैज्ञानिकों के संगठन, लॉयर्स कलेक्टिव ने राष्ट्रव्यापी चर्चा के बाद घरेलु हिंसा विधेयक का मसौदा तैयार किया।
  2.  महिला संगठनों और राष्ट्रीय महिला आयोग ने संसदीय स्थायी को अपने सुझाव सौंप दिए।

पोस्टर अध्ययन प्रश्न

प्रश्न 1.
बगल में दिए गए पोस्टर के बराबरी के रिश्ते हिंसा से मुक्त’ वाक्य खंड से आप क्या समझते हैं? [एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक पेज-48]
जिन औरतों के साथ हिंसा या दुराचार होता है उन्हें आमतौर पर पीड़ित माना जाता है। इन हालात से उबरने के लिए औरतें तरह-तरह से संघर्ष करती हैं। इसलिए उन्हें पीड़ित की बजाय ‘सरवाइवर’ कहना ज्यादा बेहतर है। इस अंग्रेज़ी शब्द का अर्थ है जो बचा रहे।
NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 (Hindi Medium) 2
उत्तर
‘बराबरी के रिश्ते हिंसा से मुक्त’ का अर्थ-

  1. स्त्री और पुरुष दोनों को बराबर माना, लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करना।।
  2. महिलाओं के साथ किसी प्रकार की मारपीट, यौन उत्पीड़न या आर्थिक एवं भावनात्मक पीड़ा न पहुँचाना।

प्रश्न-अभ्यास

( पाठ्यपुस्तक से)

प्रश्न 1.
‘कानून का शासन’ पद से आप क्या समझते हैं? अपने शब्दों में लिखिए। अपना जवाब देते हुए कानून के उल्लंघन का कोई वास्तविक या काल्पनिक उदाहरण दीजिए।
उत्तर
कानून का शासन-

  1. सभी कानून देश के सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होते हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं होता।
  2. कानून जाति और धर्म के आधार पर लोगों के बीच कोई भेदभाव नहीं करता है।
  3. किसी भी अपराध या कानून के उल्लंघन की एक निश्चित सजा है। कानून उल्लंघन का उदाहरण यदि कोई व्यक्ति वाहन चलाते समय लालबत्ती पार करता है तो यह यातायात के नियमों का उल्लंघन है।

प्रश्न 2.
इतिहासकार इस दावे को गलत ठहराते हैं कि भारत में कानून का शासन अंग्रेजों ने शुरू किया था। इसके कारणों में से दो कारण बताइए।
उत्तर
दो कारण-

  1. ब्रिटिश सरकार ने तो कानूनों को मनमाने तरीके से लागू किया था; जैसे–राजद्रोह एक्ट 1870
  2. ब्रिटिश भारत में कानून के विकास में भारतीय राष्ट्रवादियों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 3.
घरेलू हिंसा पर नया कानून किस तरह बना, महिला संगठनों ने इस प्रक्रिया में अलग-अलग तरीके से क्या भूमिका निभाई, उसे अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर
महिला संगठनों की भूमिका-

  1. महिला संगठनों ने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें तथा विचार सुने।
  2. महिला संगठनों ने जन सुनवाई के दौरान इस प्रकार हिंसा से निपटने के लिए एक नए कानून की जरूरत महसूस की।
  3. महिला संगठनों ने विचार-विमर्श के लिए अलग-अलग संस्थानों के साथ बैठकें की।
  4. घरेलू हिंसा से निपटने के लिए 2002 में संसद में पेश विधेयक को महिला संगठनों ने नामंजूर कर दिया और संसदीय स्थायी समिति को अपने सुझाव दिए।
  5. 2005 में संसद के सामने नया विधेयक पेश किया गया और संसद की मंजूरी के बाद 2006 में घरेलू हिंसा महिला सुरक्षा कानून लागू हुआ।

प्रश्न 4.
अपने शब्दों में लिखिए कि इस अध्याय में आए निम्नलिखित वाक्य (पृष्ठ 44-45 ) से आप क्या समझते हैं :
अपनी बातों को मनवाने के लिए उन्होंने संघर्ष करना शुरू कर दिया। यह समानता का संघर्ष था। उनके लिए कानून का मतलब ऐसे नियम नहीं थे जिनका पालन करना उनकी मज़बूरी हो। वे कानून को उससे अलग ऐसी व्यवस्था के रूप में देखना चाहते थे जो न्याय के विचार पर आधारित हों।
उत्तर

  1. ब्रिटिश भारत में औपनिवेशिक सरकार ने बहुत से ऐसे कानून लागू किए जो भेदभाव पर आधारित थे। यह कानून का शासन नहीं था।
  2. राष्ट्रवादियों ने अपनी बातों को मनवाने के लिए संघर्ष शुरू किया। यह संघर्ष समानता पर आधारित था, क्योंकि वे ऐसा कानून चाहते थे जो भारतीयों और ब्रिटिश लोगों के लिए एक जैसा हो।
  3. राष्ट्रवादियों के लिए कानून का मतलब ऐसे नियम नहीं थे जिनका पालन करना मजबूरी हो।
  4. राष्ट्रवादी तो ऐसा कानून चाहते थे जो न्याय के विचार पर आधारित हो।

Hope given NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 are helpful to complete your homework.

NCERT Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 4 Understanding Laws (Hindi Medium) Read More »

error: Content is protected !!