Author name: Raju

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the मनुष्यता Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these मनुष्यता objective questions.

मनुष्यता Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of मनुष्यता Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi मनुष्यता MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
कवि ने धन को कैसा बताया है?
(a) जीवन देने वाला
(b) सुख देने वाला
(c) तुच्छ
(d) हाथ का मैल

Answer

Answer: (c) तुच्छ


Question 2.
इस दुनिया में कोई भी अनाथ नहीं है यह कैसे कह सकते हो ?
(a) सभी का जन्म माता-पिता से होता है
(b) सभी लोग वैभव से पूर्ण हैं
(c) परम पिता परमात्मा सबका पिता है
(d) क्योंकि सभी सनाथ होते हैं

Answer

Answer: (c) परम पिता परमात्मा सबका पिता है
क्योंकि परमपिता परमात्मा सबका पिता है।


Question 3.
कवि ने भाग्यहीन किसे कहा है ?
(a) जो धैर्यहीन है
(b) जो अनाथ है
(c) जो सनाथ है
(d) जिसका कोई मित्र नहीं है

Answer

Answer: (a) जो धैर्यवान नहीं है।


Question 4.
कवि किस प्रकार आगे बढ़ने को कहता है ?
(a) धन कमाते हुए
(b) एक-दूसरे के सहयोग से
(c) यश कमाते हुए
(d) स्वाभिमान के साथ

Answer

Answer: (b) एक-दूसरे के सहयोग से।


Question 5.
‘अमर्त्य-अंक’ का प्रयोग किसके लिए हुआ है?
(a) ईश्वर के लिए
(b) मनुष्य के लिए
(c) उदार व्यक्ति के लिए
(d) देवताओं की गोद के लिए

Answer

Answer: (d) देवताओं की गोद के लिए।


Question 6.
मनुष्य मात्र बंधु क्यों है?
(a) क्योंकि यहाँ सभी समान हैं
(b) कोई अमीर-गरीब नहीं है
(c) क्योंकि हम सबका पिता एक है
(d) क्योंकि हम सब समान हैं

Answer

Answer: (c) क्योंकि हम सबका पिता एक है
क्योंकि हम सबका पिता एक ही (ईश्वर) है।


Question 7.
हमें किसके अनुसार फल मिलता है?
(a) ईश्वर के
(b) अपने कर्मों के
(c) भाग्य के
(d) परिश्रम के

Answer

Answer: (b) अपने कर्मों के।


Question 8.
कवि ने किस बात को अनर्थ बताया है?
(a) एक भाई द्वारा दूसरे की व्यथा को न हरना
(b) अपना पेट भरना
(c) दूसरों की सहायता न करना
(d) सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (a) एक भाई द्वारा दूसरे की व्यथा को हरना।


Question 9.
हमें किस प्रकार आगे बढ़ना चाहिए?
(a) सरल मार्ग का अनुसरण करते हुए
(b) रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए
(c) धन कमाते हुए
(d) मौज-मस्ती करते हुए

Answer

Answer: (b) रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करते हुए।


Question 10.
‘तारता हुए तरे’ का क्या आशय है?
(a) हमें दूसरों की उन्नति में सहायक होते हुए अपनी उन्नति करनी चाहिए.
(b) हमें दूसरों को पीछे धकेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए
(c) हमें दूसरों को तैरना सिखाना चाहिए
(d) हमें विपत्ति से नहीं घबराना चाहिए

Answer

Answer: (a) हमें दूसरों की उन्नति में सहायक होते हुए स्वयं की भी उन्नति करनी चाहिए।


Question 11.
हमारा मरना और जीना कब बेकार हो जाता है
(a) जब हमारी सुमृत्यु होती है
(b) जब हमारी सुमृत्यु नहीं होती
(c) जब हम निर्धन रह जाते हैं
(d) जब हम असहाय हो जाते हैं

Answer

Answer: (b) जब हमारी सुमृत्यु नहीं होती।


Question 12.
हमारी मृत्यु सुमृत्यु कब मानी जाएगी ?
(a) जब हम परोपकार में अपना जीवन लगा देंगे ।
(b) जब समाज के लोग हमारे साथ होंगे
(c) जब हम साधन सम्पन्न होंगे
(d) जब हम अपने पैरों पर खड़े होंगे

Answer

Answer: (a) जब हम परोपकार में अपना जीवन लगा दें।


Question 13.
कौन व्यक्ति कभी नहीं मरता ?
(a) जो महान होता है
(b) जो धनवान होता है
(c) जो शिक्षित समाज से जुड़ा है
(d) जो दूसरों के लिए जीता है।

Answer

Answer: (d) जो दूसरों के लिए जीता है।
जो दूसरों के लिए अपना जीवन लगा देता है।


Question 14.
उदार व्यक्तियों की कथा कौन कहती है ?
(a) लक्ष्मी
(b) सरस्वती
(c) भानुमति
(d) कमला

Answer

Answer: (b) सरस्वती
सरस्वती अपने ग्रंथों के माध्यम से।


Question 15.
वही मनुष्य है जो ………. मरे।
(a) अपने लिए
(b) अपने परिवार के लिए
(c) अपने स्वार्थ के लिए
(d) मनुष्य के लिए

Answer

Answer: (d) मनुष्य के लिए।


Question 16.
समाज के लिए दधीचि ने क्या त्याग किया था ?
(a) अपना राजपाठ
(b) अपना सुख-वैभव
(c) अपने शरीर की हड्डियों का दान
(d) अपने परिवार का त्याग

Answer

Answer: (c) अपने शरीर की हड्डियों का दान।


Question 17.
वीर कर्ण ने दूसरों के लिए क्या दे दिया ?
(a) अपना सोने का दाँत
(b) अपना कवच और कुंडल
(c) अपना रथ
(d) अपना धनुष-बाण

Answer

Answer: (b) अपना कवच और कुंडल।


Question 18.
हमारा शरीर कैसा है?
(a) नश्वर
(b) अनश्वर
(c) कमजोर
(d) शक्तिशाली

Answer

Answer: (a) नश्वर
नश्वर (नष्ट होने वाला)।


Question 19.
महात्मा बुद्ध ने अपनी दया के बल पर क्या कर दिखाया ?
(a) सारे संसार को कब्जे में कर लिया
(b) सारे संसार में अपनी यश-पताका फहरा दी
(c) अपने विरुद्ध सारे विरोध को शांत कर दिया
(d) अपनी प्रजा को प्रसन्न कर दिया

Answer

Answer: (c) अपने विरुद्ध सारे विरोध को शांत कर दिया।


Question 20.
उदार कौन होता है ?
(a) जो दानी है
(b) जो परोपकार करता है
(c) जो सबको अपने समान समझे
(d) सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (b) जो परोपकार करता है।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

विचार लो कि मर्त्य हो न मृत्यु से डरो कभी,
मरो, परंतु यों मरो कि याद जो करें सभी।
हुई न यों सुमृत्यु तो वृथा मरे, वृथा जिए,
मरा नहीं वही कि जो जिया न आपके लिए।
वही पशु-प्रवृत्ति है कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥
उसी उदार की कथा सरस्वती बखानती,
उसी उदार से धरा कृतार्थ भाव मानती।
उसी उदार की सदा सजीव कीर्ति कूजती;
तथा उसी उदार को समस्त सृष्टि पूजती।
अखंड आत्म-भाव जो असीम विश्व में भरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥

Question 1.
मर्त्य का क्या अर्थ है ?
(a) मरा हुआ
(b) मरणशील
(c) कमजोर
(d) कायर

Answer

Answer: (b) मरणशील।


Question 2.
कवि कैसी मृत्यु को सुमृत्यु मानता है ?
(a) जो परोपकार में रत रहते हुए हो
(b) जो मरने से पहले अपने परिवार को वैभवशाली बना दे
(c) जो सांसारिक मोह-माया में बँधकर न हो
(d) जो सांसारिक मोहमाया से दूर रहकर हो

Answer

Answer: (a) जो परोपकार में रत रहते हुए हो।


Question 3.
अपना स्वार्थ साधने वाले व्यक्तियों को पशुओं के समान क्यों माना है ?
(a) क्योंकि ऐसे व्यक्तियों से पशु अच्छे होते हैं
(b) क्योंकि मनुष्य इस सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है
(c) पशु भी केवल अपना ही पेट भरते हैं उनको दूसरों की चिंता नहीं होती
(d) पशु एक निकृष्ट प्राणी होता है

Answer

Answer: (c) पशु भी केवल अपना ही पेट भरते हैं वे दूसरों की चिंता नहीं करते।


Question 4.
विश्व में कैसे लोगों की कीर्ति फैलती है ?
(a) जो धनवान हैं
(b) जो पढ़े-लिखे हैं
(c) जो अवसर का लाभ उठाना जानते हैं
(d) जो उदारमना हैं

Answer

Answer: (d) जो उदार मना है।


Question 5.
‘अखंड आत्म-भाव जो असीम विश्व में भरे’ इस पंक्ति का क्या आशय है ?
(a) जो पूरे विश्व को अपने परिवार की तरह माने
(b) जो सबको सहिष्णुता का पाठ पढ़ाए
(c) जो सारे विश्व को अपने अधीन कर ले
(d) जो पूरे विश्व में अपनी धाक जमा दे

Answer

Answer: (a) जो पूरे विश्व को परिवार की तरह माने।


(2)

क्षुधात रंतिदेव ने दिया करस्थ थाल भी,
तथा दधीचि ने दिया परार्थ अस्थिजाल भी
उशीनर क्षितीश ने स्वमांस दान भी किया,
सहर्ष वीर कर्ण ने शरीर चर्म भी दिया।
अनित्य देह के लिए अनादि जीव क्या डरे ?
वही मनुष्य है जो कि मनुष्य के लिए मरे ॥
सहानुभूति चाहिए, महाविभूति है यही;
वशीकृता सदैव है बनी हुई स्वयं मही।
विरुद्धवाद बुद्ध का दया-प्रवाह में बहा,
विनीत लोकवर्ग क्या न सामने झुका रहा ?
अहा! वही उदार है परेपकार जो करे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥

Question 1.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेत-
कवि : मैथिलिशरण गुप्त।
कविता : मनुष्यता।


Question 2.
इन पंक्तियों में किन-किन पौराणिक चरित्रों का उल्लेख हुआ है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • राजा रंतिदेव
  • दधीचि
  • उशीनर नरेश
  • दानवीर कर्ण
  • महात्मा बुद्ध।

Question 3.
मही को कवि ने वशीकृता क्यों कहा है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • इस धरती पर सदा ही अधिकार के लिए युद्ध होता रहा है
  • यह किसी न किसी राजा के कब्जे में रही है
  • धरती अपने नियम से सूर्य के चारों ओर घूमती है।

Question 4.
देह को कवि ने अनित्य क्यों कहा है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • क्योंकि यह देह (शरीर) नश्वर है
  • जन्म के बाद मृत्यु निश्चित है।

Question 5.
बुद्ध का विरुद्ध वाद क्या था ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • बुद्ध ने समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया
  • दया और करुणा बुद्ध के विरोध का सबसे बड़ा शस्त्र था
  • लोगों ने बुद्ध की बात को सुना और माना।

(3)

रहो न भूल के कभी मदांध तुच्छ वित्त में,
सनाथ जान आपको करो न गर्व चित्त में।
अनाथ कौन है यहाँ? त्रिलोकनाथ साथ हैं,
दयालु दीनबंधु के बड़े विशाल हाथ हैं।
अतीव भाग्यहीन है अधीर भाव जो करे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ।।
अनंत अंतरिक्ष में अनंत देव हैं खड़े,
समक्ष ही स्वबाहु जो बढ़ा रहे बड़े-बड़े।
परस्परावलंब से उटो तथा बढ़ो सभी,
अभी अमर्त्य-अंक में अपंक हो चढ़ो सभी।
रहो न यों कि एक से न काम और का सरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥

Question 1.
हमें समृद्धि में गर्व क्यों नहीं करना चाहिए ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • धन तुच्छ वस्तु है
  • यह नश्वर है
  • धन अहंकार पैदा करता है।

Question 2.
कवि ने सबको सनाथ क्यों कहा है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • हम परमेश्वर को अपना पिता मानते हैं
  • परमेश्वर अनादि है इसलिए हम सनाथ हैं।

Question 3.
कवि देवताओं की शरण में जाने से पहले क्या करने के लिए कहता है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कलंक रहित जीवन जीने के लिए
  • परोपकार करने के लिए।

Question 4.
हमें जीवन में किस प्रकार उन्नति करनी चाहिए?

Answer

Answer:
संकेत-

  • हमें दूसरों का सहयोग करना चाहिए
  • एक-दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

Question 5.
कवि ने अमर्त्य अंक किसे कहा है और क्यों?

Answer

Answer:
संकेत-

  • देवताओं की गोद को
  • देवता अमर हैं
  • वे सदा से हैं और सदा रहेंगे।

(4)

‘मनुष्य मात्र बंधु हैं’ यही बड़ा विवेक है,
पुराणपुरुष स्वयंभू पिता प्रसिद्ध एक है।
फलानुसार कर्म के अवश्य बाह्य भेद हैं,
परन्तु अंतरैक्य में प्रमाणभूत वेद हैं।
अनर्थ है कि बंधु ही न बंधु की व्यथा हरे,
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥
चलो अभीष्ट मार्ग में सहर्ष खेलते हुए
विपत्ति, विघ्न जो पड़ें उन्हे ढकेलते हुए।
घटे न हेलमेल हाँ, बढ़े न भिन्नता कभी,
अतर्क एक पंथ के सतर्क पंथ हो सभी।
तभी समर्थ भाव है कि जो तारता हुए तरे
वही मनुष्य है कि जो मनुष्य के लिए मरे ॥

Question 1.
‘मनुष्य मात्र बंधु है’ कवि ने ऐसा क्यों कहा ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कभी-कभी मनुष्य वैभव के अहंकार में अपने आपको दूसरों का स्वामी समझने लगता है
  • हम आपस में बंधु हैं क्योंकि हम ईश्वर की संतान हैं।

Question 2.
कवि ने किस बात को अनर्थकारी माना है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • बंधु द्वारा बंधु की व्यथा को न हरना
  • एक-दूसरे के काम न आना।

Question 3.
हमारा अभीष्ट मार्ग क्या होना चाहिए?

Answer

Answer:
संकेत-

  • जीवन में परिश्रम करते हुए आगे बढ़ना
  • मिल-जुलकर उन्नति करना।

Question 4.
हमें जीवन में किस प्रकार उन्नति करनी चाहिए?

Answer

Answer:
संकेत-

  • एक दूसरे के सहयोग से
  • विघ्न-बाधाओं को रास्ते से दूर करते हुए।

Question 5.
कवि ने समर्थ भाव किसे कहा है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • स्वयं उन्नति करना
  • दूसरों की उन्नति में ‘सहायक होना।

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
कवि ने कैसी मृत्यु को सुमृत्यु कहा है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • जो दूसरों की भलाई के लिए हो।

Question 2.
कैसे लोग अमर हो जाते हैं ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • जो परोपकारी है
  • जो अपना जीवन दूसरों के लिए दे देते हैं।

Question 3.
कवि ने सबको एक होकर चलने की प्रेरणा क्यों दी

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • संगठन में ही शक्ति है
  • उन्नति एक होकर ही की जा सकती है।

Question 4.
व्यक्ति को कैसा जीवन जीना चाहिए ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • परोपकारी जीवन, कलंक रहित जीवन।

Question 5.
मनुष्यता कविता के माध्यम से कवि क्या संदेश देना चाहता है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • हमें परोपकार के कार्यों में लग जाना चाहिए
  • उदारता दिखाते हुए सबकी सहायता करनी चाहिए
  • अहंकार नहीं करना चाहिए
  • दूसरों को तारते हुए तरना चाहिए।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh मनुष्यता MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 4 मनुष्यता with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 पर्वत प्रदेश में पावस with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 पर्वत प्रदेश में पावस with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the पर्वत प्रदेश में पावस Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these पर्वत प्रदेश में पावस objective questions.

पर्वत प्रदेश में पावस Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of पर्वत प्रदेश में पावस Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi पर्वत प्रदेश में पावस MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
आकाश कैसा लग रहा है ?
(a) स्क्च्छ
(b) धुंध भरा
(c) शांत
(d) अशांत

Answer

Answer: (c) शांत।


Question 2.
बादल आकाश की ओर कैसे देख रहे हैं ?
(a) आतुरता से
(b) उत्सुकता से
(c) आश्चर्य से
(d) बिना पलक झपके (एकटक)

Answer

Answer: (d) बिना पलक झपके (एकटक)।


Question 3.
भूधर कहाँ उड़ गया ?
(a) आकाश में
(b) पर्वतों के पार
(c) वे भूधर नहीं बादल में
(d) वृक्षों के बीच

Answer

Answer: (c) वे भूधर नहीं बादल थे।


Question 4.
वर्षा समाप्त होने पर किसका शोर शेष रह गया ?
(a) बादलों का
(b) झरनों का
(c) पक्षियों का
(d) हवा का

Answer

Answer: (b) झरनों का।


Question 5.
शाल के पेड़ कहाँ गए ?
(a) धुंध में छिप गए
(b) उखड़ कर ज़मीन पर गिर पड़े
(c) ऊँचे उठ गए
(d) सोच में पड़ गए

Answer

Answer: (a) धुंध में छिप गए।


Question 6.
‘उठ रहा धुंआ जल गया ताल’ कवि ने ऐसा क्यों कहा ?
(a) क्योंकि पानी में आग लग गई थी
(b) धुंध के कारण ऐसा लग रहा था
(c) झरनों का पानी ताल में गिरने से कोहरा उत्पन्न हो गया था; जो धुंए के समान लग रहा था
(d) पानी गर्म था इसलिए

Answer

Answer: (c) झरनों का पानी ताल में गिरने से कोहरा सा उत्पन्न हो रहा था जो धुंए के समान लग रहा था।


Question 7.
‘-यों जलद-यान में विचर-विचर’ यहाँ कौन-सा अलंकार है ?
(a) उपमा
(b) रूपक
(c) उत्प्रेक्षा
(d) मानवीकरण

Answer

Answer: (b) रूपक।


Question 8.
जादू के खेल कौन खेल रहा था?
(a) अग्नि-देवता
(b) सूर्य देवता
(c) चन्द्र-देवता
(d) इन्द्र-देवता

Answer

Answer: (d) इन्द्र-देवता।


Question 9.
‘पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता के रचयिता कौन हैं ?
(a) मैथिलीशरण गुप्त
(b) सुमित्रा नंदन पंत
(c) महादेवी वर्मा
(d) कैफी आजमी

Answer

Answer: (b) सुमित्रानंदन पंत।


Question 10.
कौन अपना वेश पल-पल बदल रहा है?
(a) पर्वत
(b) बादल
(c) प्रकृति
(d) वृक्ष

Answer

Answer: (c) प्रकृति।


Question 11.
‘सहस्र दृग सुमन फाड़’ पंक्ति में निहित अलंकार
(a) उपमा एवं रूपक
(b) रूपक एवं मानवीकरण
(c) श्लेष एवं यमक
(d) यमक एवं रूपक

Answer

Answer: (b) रूपक एवं मानवीकरण।


Question 12.
पर्वत अपना आकार कहाँ देख रहे हैं ?
(a) दर्पण में
(b) नदी में
(c) समुद्र में
(d) अपने चरणों में बन गए ताल में

Answer

Answer: (d) अपने चरणों में बन गए ताल में।


Question 13.
ताल की तुलना दर्पण से क्यों की गई है?
(a) क्योंकि ताल में दर्पण की तरह पर्वत को अपनी छवि दिखाई दे रही है
(b) क्योंकि ताल दर्पण की तरह सुंदर है
(c) क्योंकि ताल का पानी साफ है
(d) क्योंकि ताल में दर्पण की छवि सुंदर लग रही है

Answer

Answer: (a) क्योंकि ताल में दर्पण की तरह पर्वत को अपनी छवि दिखाई दे रही है।


Question 14.
पर्वत के गौरव का गुणगान कौन कर रहा है?
(a) पक्षी
(b) झरने
(c) वृक्ष
(d) तालाब

Answer

Answer: (b) झरने।


Question 15.
झरते हुए झरने कैसे लग रहे हैं ?
(a) फूलों की लड़ियों जैसे
(b) साँप जैसे
(c) पगडंडी जैसे
(d) मोती की लड़ियों जैसे

Answer

Answer: (d) मोती की लड़ियों जैसे।


Question 16.
निझरों में क्या चीज भरी हुई है ?
(a) झाग
(b) फूल
(c) पत्ते
(d) टहनियाँ

Answer

Answer: (a) झाग।


Question 17.
‘तरुवर’ मन में क्या भाव लिये ऊपर उठ रहे हैं ?
(a) उच्चाकांक्षाओं का भाव
(b) नफरत का भाव
(c) निराशा का भाव
(d) प्रतिस्पर्धा का भाव

Answer

Answer: (a) उच्चाकांक्षाओं के भाव।


Question 18.
वृक्ष किसकी ओर देख रहे हैं ?
(a) ताल की ओर
(b) आकाश की ओर
(c) पर्वत की ओर
(d) झरनों की ओर

Answer

Answer: (b) आकाश की ओर।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

पावस ऋतु थी, पर्वत प्रदेश,
पल-पल परिवर्तित प्रकृति वेश।
मेखलाकार पर्वत अपार
अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़,
अवलोक रहा है बार-बार
नीचे जल में निज महाकार,
-जिसके चरणों में पला ताल
दर्पण-सा फैला है विशाल!

Question 1.
इन पंक्तियों में किस ऋतु का वर्णन किया गया है ?
(a) वसंत ऋतु
(b) ग्रीष्म ऋतु
(c) हेमंत ऋतु
(d) वर्षा ऋतु

Answer

Answer: (d) वर्षा ऋतु।


Question 2.
प्रकृति अपना वेश पल-पल क्यों बदल रही है ?
(a) गर्मी के कारण
(b) सूरज के कारण
(c) आकाश में छाए बादलों के कारण
(d) पर्वतों के कारण

Answer

Answer: (c) आकाश में छाए बादलों के कारण।


Question 3.
पर्वत दूर से देखने पर कैसे लग रहे हैं ?
(a) धनुषाकार
(b) मेखलाकार
(c) वृत्ताकार
(d) आयताकार

Answer

Answer: (b) मेखलाकार।


Question 4.
पर्वत अपनी कैसी आँखों से जल में अपने रूप को निहार रहे हैं ?
(a) काजल लगी आँखों से
(b) नीली-नीली आँखों से
(c) फूलों रूपी आँखों से
(d) बड़ी-बड़ी आँखों से

Answer

Answer: (c) फूलों रूपी आँखों से
सहस्रों फूलों रूपी आँखों से।


Question 5.
‘दर्पण-सा फैला विशाल!’ पंक्ति में निहित अलंकार बताइए।
(a) उपमा
(b) रूपक
(c) मानवीकरण
(d) उत्प्रेक्षा

Answer

Answer: (a) उपमा
उपमा अलंकार (ताल की तुलना दर्पण से की गई है)।


(2)

गिरि का गौरव गाकर झर-झर
मद में नस-नस उत्तेजित कर
मोती की लड़ियों-से सुंदर
झरते हैं झाग भरे निर्झर!
गिरिवर के उर से उठ-उठ कर
उच्चाकांक्षाओं से तरुवर
हैं झाँक रहे नीरव नभ नभ पर
अनिमेष, अटल, कुछ चिंतापर

Question 1.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेत-
कवि : सुमित्रा नंदन पंत।
कविता : पर्वत प्रदेश में पावस।


Question 2.
पर्वतों से झरते हुए झरने कैसे लग रहे हैं ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • वे मन-भावन लग रहे हैं
  • ऐसे लग रहे हैं जैसे मोतियों को लड़ियों में पिरो दिया है।

Question 3.
झरने शरीर में उत्तेजना क्यों भर रहे हैं ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • झरनों से उत्पन्न संगीत मदहोश कर देने वाला है
  • झरनों का शोर कर्ण प्रिय है।

Question 4.
पेड़ आकाश की ओर कैसे देख रहे हैं और क्यों ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • उठ-उठ कर देख रहे हैं
  • वे भी आकाश तक ऊँचा उठने की कामना कर रहे हैं
  • वे एकटक आकाश की ओर निहार रहे हैं।

Question 5.
इन पंक्तियों में किस-किसका मानवीकरण किया गया

Answer

Answer:
संकेत-

  • झरनों का
  • पेड़ का।

(3)

उड़ गया, अचानक लो, भूधर
फड़का अपार वारिद के पर!
रव-शेष रह गए हैं निर्झर!
है टूटा पड़ा भू पर अंबर!
धंस गए धरा में सभय शाल!
उठ रहा धुआँ, जल गया ताल!
-यों जलद-यान में विचर-विचर
था इंद्र खेलता इंद्रजाल।

Question 1.
भूधर के उड़ने से कवि का क्या तात्पर्य है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • पर्वतीय क्षेत्र में बादल घिर आए हैं
  • पर्वत दिखाई नहीं दे रहा
  • जिनको भूधर समझा था वे बादल थे।

Question 2.
भू पर अंबर कैसे टूट पड़ा ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • बादलों के बरसने से।

Question 3.
‘उठ रहा धुआँ जल गया ताल’ से कवि का क्या आशय

Answer

Answer:
संकेत-

  • भरे हुए पानी पर जोर-जोर से वर्षा होने व झरनों के गिरने से जल वाष्पित होकर उड़ने लगता है
  • ऐसा लगता है मानो यह धुंआ है।

Question 4.
इन्द्र देवता कैसे यान में विचरण कर रहे हैं ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • जलद रूपी यान में।

Question 5.
इस काव्यांश में कौन-कौन से अलंकार हैं ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • विचर-विचर में पुनरुक्ति प्रकाश
  • जलद-यान में रूपक अलंकार
  • ‘धंस गए धरा में सभय शाल’ मानवीकरण अलंकार।

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
पर्वत अपने स्वरूप को जल में किस प्रकार देख रहा था?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • विस्मय के साथ
  • सुमन रूपी दृगों से।

Question 2.
झरते हुए झरनों से वातावरण कैसा हो गया है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • संगीतमय
  • मदहोश कर देने वाला
  • पर्वत प्रदेश झरनों के कारण मुखरित हो गया है।

Question 3.
तरु मन में क्या भाव लेकर ऊपर उठ रहे हैं ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • आगे बढ़ने का भाव
  • जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर होना चाहते हैं।

Question 4.
वर्षा ऋतु में पल-पल बदल रहे प्रकृति वेश के किसी एक दृश्य का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • पर्वतों से झरने झर रहे हैं
  • झरते हुए झरने ऐसे लग रहे हैं जैसे मोतियों की माला में पिरोया गया हो।

Question 5.
कवि ने पर्वत के उड़ जाने की कल्पना क्यों की?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • दूर से देखने पर पर्वत और बादल एक जैसे लग रहे थे
  • बादल तो बरस गए तब कवि को लगा कि पर्वत उड़ गया है
  • जिसे कवि पर्वत समझ रहा था, वे बादल थे।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 पर्वत प्रदेश में पावस with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh पर्वत प्रदेश में पावस MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 पर्वत प्रदेश में पावस with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 6 मधुर-मधुर मेरे दीपक जल with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 6 मधुर-मधुर मेरे दीपक जल with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the मधुर-मधुर मेरे दीपक जल Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these मधुर-मधुर मेरे दीपक जल objective questions.

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 6 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of मधुर-मधुर मेरे दीपक जल Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi मधुर-मधुर मेरे दीपक जल MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
विश्व कवयित्री के आस्था रूपी दीपक से क्या माँग रहा है ?
(a) जीवन
(b) जल
(c) अग्नि
(d) ज्वाला के कण

Answer

Answer: (d) ज्वाला के कण।


Question 2.
संसार को किसके समान बताया गया है ?
(a) कच्चे घड़े के
(b) क्षणभंगुर
(c) पतंगे के समान
(d) हृदय के

Answer

Answer: (c) पतंगे के समान।


Question 3.
पतंगा दीपक को जलते देखकर अपना सिर क्यों धुनता है?
(a) उसे दीपक से ईर्ष्या हो रही है
(b) पतंगा सोचता है कि वह दीपक की ज्वाला में जलकर अनंत के साथ क्यों नहीं मिल पाया
(c) वह दीपक का सुख सहन नहीं कर पाया
(d) दीपक का त्याग देखकर वह सिर धुन रहा है

Answer

Answer: (b) पतंगा सोचता है कि वह दीपक की ज्वाला में जलकर अनंत के साथ क्यों नहीं मिल पाया
पतंगा दीपक की ज्वाला में जलकर अनंत में मिलना चाहता है।


Question 4.
कवयित्री दीपक से क्या कहती है ?
(a) तुम्हें नहीं जलना चाहिए
(b) तुम्हें मेरा अनुसरण करना चाहिए
(c) तुम्हें हर हाल में जलना चाहिए
(d) तुम्हें परिस्थितियों के अनुसार बदलना है

Answer

Answer: (c) तुम्हें हर हाल में जलना चाहिए
तुम्हें हर हाल में जलना है।


Question 5.
सिर धुनना मुहावरे का अर्थ है ?
(a) प्रसन्न होना
(b) हँसते रहना
(c) खीज प्रकट करना
(d) पश्चाताप करना

Answer

Answer: (c) खीज प्रकट करना।


Question 6.
आकाश में जलमय सागर क्या देखता है ?
(a) असंख्य बादल
(b) असंख्य पतंगे
(c) असंख्य तारे
(d) असंख्य पक्षी

Answer

Answer: (c) असंख्य तारे।


Question 7.
सागर का हृदय क्यों जलता है ?
(a) अपने खारे जल को देखकर
(b) अपने विस्तार को देखकर
(c) अपने किनारों को देखकर
(d) विद्युत की चकाचौंध से भरे बादलों को देखकर

Answer

Answer: (d) विद्युत की चकाचौंध से भरे बादलों को देखकर ।


Question 8.
सागर के लिए किस विशेषण का प्रयोग किया गया है ?
(a) विशाल
(b) महान
(c) जलमय
(d) आस्थामय

Answer

Answer: (c) जलमय।


Question 9.
‘मधुर-मधुर मेरे दीपक जल’ कविता किसके द्वारा लिखी गई है ?
(a) मैथिलीशरण गुप्त
(b) मीराबाई
(c) महादेवी वर्मा
(d) सुमित्रा नंदन पंत

Answer

Answer: (c) महादेवी वर्मा।


Question 10.
महादेवी वर्मा का जन्म कब और कहाँ हुआ ?
(a) इन्दौर में सन् 1907 में
(b) फर्रुखाबाद उ. प्र. में सन् 1907 में
(c) जयपुर राजस्थान में 1910 में
(d) भोपाल म. प्र. में सन् 1907 में

Answer

Answer: (b) फर्रुखाबाद उ. प्र. में सन् 1907 में।


Question 11.
निम्न में से कौन-सी रचना महादेवी वर्मा की नहीं ||
(a) स्मृति की रेखाएँ
(b) अतीत के चलचित्र
(c) पथ के साथी
(d) कामायनी

Answer

Answer: (d) कामायनी
‘कामायनी’ जयशंकर प्रसाद की रचना है।


Question 12.
महादेवी वर्मा किस वाद की कवयित्री रही हैं ?
(a) छायावाद
(b) प्रगतिवाद
(c) प्रयोगवाद
(d) प्रगतिशील

Answer

Answer: (a) छायावाद।


Question 13.
कवयित्री ने दीपक के लिए किस विशेषण का प्रयोग किया है ?
(a) कटु
(b) मधुर
(c) सुंदर
(d) सुगंधित

Answer

Answer: (b) मधुर।


Question 14.
कवयित्री दीपक से सौरभ किस रूप में फैलाने के लिए कहती है ?
(a) छाया के रूप में
(b) खुशियों के रूप में
(c) विपुल धूप के रूप में
(d) हवा के रूप में

Answer

Answer: (c) विपुल धूप के रूप में।


Question 15.
कवयित्री कैसी सिंधु के बारे में कह रही है ?
(a) जल के
(b) अमृत के
(c) धूप के
(d) प्रकाश के

Answer

Answer: (d) प्रकाश के।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

मधुर-मधुर मेरे दीपक जल!
युग-युग प्रतिदिन प्रतिक्षण प्रतिपल,
प्रियतम का पथ आलोकित कर!
सौरभ फैला विपुल धूप बन,
मृदुल मोम-सा घुल रे मृदु तन;
दे प्रकाश का सिंधु अपरिमित,
तेरे जीवन का अणु गल-गल!
पुलक-पुलक मेरे दीपक जल!

Question 1.
यहाँ दीपक किसका प्रतीक है?
(a) आस्था का
(b) आशा का
(c) जीवन का
(d) साहस का

Answer

Answer: (a) आस्था का।


Question 2.
कवयित्री किसका पथ आलोकित करना चाहती है?
(a) अपना
(b) अपने आराध्य देव का
(c) अपने प्रियतम का
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) अपने प्रियतम का।


Question 3.
कवयित्री किससे जलने के लिए कहती है?
(a) अपने हृदय के आस्था रूपी दीपक से
(b) पतंगे से
(c) अपने हृदय से
(d) अपने मन से

Answer

Answer: (a) अपने हृदय के आस्था रूपी दीपक से।


Question 4.
कवयित्री दीपक से किसके लिए जलने को कहती है?
(a) अपने प्रियतम के लिए
(b) पतंगे के लिए
(c) समाज के लिए
(d) अपने हृदय के लिए

Answer

Answer: (a) अपने प्रियतम के लिए।


Question 5.
कवयित्री इन पंक्तियों में क्या संकल्प लेती है ?
(a) विचलित न होने का
(b) अपना सर्वस्व समर्पण का
(c) प्रियतम का पथ आलोकित करने का
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।


(2)

सारे शीतल कोमल नूतन,
माँग रहे तुझसे ज्वाला-कण
विश्व-शलभ सिर धुन कहता ‘मैं
हाय न जल जाया तुझ में मिल’।
सिहर-सिहर मेरे दीपक जल!
जलते नभ में देख असंख्यक,
स्नेहहीन नित कितने दीपक;
जलमय सागर का उर जलता,
विद्युत ले घिरता है बादल!
विहँस-विहँस मेरे दीपक जल!

Question 1.
पतंगे के सिर धुनने का कारण स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • पतंगा दीपक को जलते देख दुःख व्यक्त करता है
  • वह दीपक के साथ जलकर अंतस में मिलना चाहता है
  • ऐसा न होने पर वह सिर धुनकर अपनी खीज प्रकट करता है।

Question 2.
कवयित्री दीपक से क्या कहती है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • प्रत्येक स्थिति में दीपक को जलना है
  • चाहे सिहर-सिहर कर ही क्यों न जलना पड़े।

Question 3.
सागर का हृदय क्यों जलता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • सागर बादलों से घिरे आकाश को देखता है
  • विद्युत की चकचौंध से भरे बादलों को देखकर सागर जलता है।

Question 4.
‘स्नेहहीन नित कितने दीपक’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवयित्री ने आकाश के तारों में मनुष्य की कल्पना की है
  • आकाश के निस्तेज तारों की तरह मनुष्य भी प्रेम से विरक्त हो गए हैं।

Question 5.
प्रस्तुत काव्यांश में दीपक और सागर के लिए किन-किन विशेषणों का प्रयोग किया है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • दीपक के लिए ‘स्नेहहीन’
  • सागर के लिए ‘जलमय’।

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
सागर को ‘जलमय’ कहने का क्या अभिप्राय है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • सागर के लिए उसकी अथाह जलराशि का कोई उपयोग नहीं होता
  • पानी से युक्त बादल परोपकार में लगे हैं
  • सागर अपने को असहाय पाता है, वह किसी के लिए कुछ भी नहीं कर पाता।

Question 2.
बादलों की क्या विशेषता बताई गई है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • बादलों में जल भरा होता है
  • वह बिजली उत्पन्न करता है
  • बादल बरस कर पूरे संसार को हरा-भरा बना देता है
  • बादल जीवन देने वाला होता है।

Question 3.
‘विश्व-शलभ’ दीपक के साथ क्यों जल जाना चाहता है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • वह दीपक के साथ जलकर अपने अस्तित्व को उसमें विलीन करके प्रकाशमय होना चाहता है
  • विश्व-शलभ भी दीपक की तरह अपने प्राण देकर अपने जीवन को लोक कल्याण में लगाना चाहता है।

Question 4.
‘मधुर-मधुर मेरे दीपक जल’ कविता के माध्यम से कवयित्री क्या कहना चाहती है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • कवयित्री ने अपनी आस्था को अपने आराध्य के प्रति पूर्णतया समर्पित किया है
  • वह अपने हृदय रूपी मंदिर में आस्था रूपी दीपक को जलाकर
  • अपने प्रियतम का पथ आलोकित करना चाहती है
  • कवयित्री सर्वस्व समर्पण की भावनाओं को अभिव्यक्त करती है।

Question 5.
भाव स्पष्ट कीजिए।
दे प्रकाश का सिंधु अपरिचित ।
तेरे जीवन का अणु गल-गल;

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • कवयित्री ने अपने आत्मदीप को जलाकर प्रकाश के सागर को देने की बात की है
  • कवयित्री सभी को सर्वस्व बलिदान की ओर प्रेरित करती है।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 6 मधुर-मधुर मेरे दीपक जल with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh मधुर-मधुर मेरे दीपक जल MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 6 मधुर-मधुर मेरे दीपक जल with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 वाख with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 वाख with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 9 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the वाख Class 9 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these वाख objective questions.

वाख Class 9 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of वाख Class 9 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 9 Hindi वाख MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
‘बंद द्वार की सौंकल’ खुलने से क्या तात्पर्य है।
(a) प्रज्ञा चक्षुओं का खुलना
(b) दरवाजा खुलना
(c) परमात्मा के पास जाने का रास्ता खुल जाना
(च) संसार से विदा होना

Answer

Answer: (a) प्रज्ञा चक्षुओं का खुलना
प्रज्ञा चक्षुओं का खुल जाना जिससे व्यक्ति ज्ञानवान हो जाता है।


Question 2.
‘माझी’ का यहाँ क्या अर्थ है?
(a) नापिक
(b) मध्यस्थ
(c) ईश्वर
(d) गुरु

Answer

Answer: (c) ईश्वर
माझी ईश्वर के लिए प्रयोग हुआ है।


Question 3.
हमारी ईश्वर से कब पहचान होगी?
(a) जब हम कर्मों में लिप्त रहेंगे
(b) जब हम शिक्षा प्राप्त करेंगे
(c) जब हम दूसरों पर उपकार करेंगे
(d) जब हम स्वयं को जानेंगे

Answer

Answer: (d) जब हम स्वयं को जानेंगे


Question 4.
‘वाख’ किसे कहते हैं?
(a) एक पक्षी का नाम है
(b) वाणी को वाख कहते हैं
(c) कश्मीर में कविता को वाख कहते हैं
(d) वाख ईश्वर भक्त को कहते हैं

Answer

Answer: (b) वाणी को वाख कहते हैं


Question 5.
‘जेब टटोलने’ का प्रतीकार्थ है?
(a) आत्मावलोकन करना
(b) खर्च का हिसाब लगाना
(c) माझी को उसका किराया देना
(d) किसी का कणी न रहना

Answer

Answer: (a) आत्मावलोकन करना
जेब टटोलने का अर्थ आत्मावलोकन करना है।


Question 6..
रस्सी का प्रयोग कवयित्री ने किस के लिए किया
(a) ईश्वर तक पहुँचने के लिए
(b) रस्ती का प्रयोग प्राणों के उस सहारे के लिए हुआ है जो हमें ईश्वर तक ले जाता है
(c) रस्सी बंधन का प्रतीक है
(d) रस्सी मोहपाश का प्रतीक है

Answer

Answer: (b) रस्ती का प्रयोग प्राणों के उस सहारे के लिए हुआ है जो हमें ईश्वर तक ले जाता है


Question 7.
‘समखा तभी होगा समभावी’ पंक्ति में निहित जर्घ बताइए।
(a) यमक
(b) रूपक
(c) श्लेष
(d) उत्प्रेक्षा

Answer

Answer: (a) यमक
यमक अलंकार क्यों एक सम का अर्थ शमन करना तथा दूसरे सम का अर्थ समानता का भाव।


Question 8.
‘सुषुम सेतु पर खड़ी थी’ पंक्ति में अर्थ बताइए।
(a) यमक
(b) श्लेष
(c) रूपक
(d) उपमा

Answer

Answer: (c) रूपक
सुषुम रूपी सेतु’ रूपक अलंकार।।


Question 9.
समभावी का क्या अर्थ है?
(a) ईश्वर के साथ समभाव रखना
(b) सभी प्राणियों के साथ समभाव रखना
(c) ईश्वर की साधना करना
(d) कर्म करते रहना

Answer

Answer: (b) सभी प्राणियों के साथ समभाव रखना


Question 10.
भवसागर में कौन-सा अलंकार है?
(a) उपमा
(b) रूपक
(c) अनुप्रास
(d) यमक

Answer

Answer: (b) रूपक
‘भव रूपी सागर’ रूपक अलंकार।


Question 11.
कच्चे धागे किसका प्रतीक हैं?
(a) वस्त्र का
(b) डोर का
(c) कर्मों का
(d) कमजोर व नाशवान सहारे का

Answer

Answer: (d) कमजोर व नाशवान सहारे का


Question 12.
ललयद द्वारा रचित रचना को क्या कहते हैं?
(a) दोहा
(b) पद
(c) वाख
(d) सवैया

Answer

Answer: (c) वाख
वाख कहा जाता है।


Question 13.
ललबद को जन्म में से किस नाम से नहीं जाना जाता?
(a) लल्लेश्वरी
(b) लाल्ल योगेश्वरी
(c) ललारिफा
(d) लंकेश्वरी

Answer

Answer: (d) लंकेश्वरी


Question 14.
ललबद का जन्म कहाँ हुआ था?
(a) हिमाचल प्रदेश में
(b) श्रीनगर में
(c) कश्मीर स्थित पाम्पोर के सिमरा गाँव में
(व) मणिपुर में

Answer

Answer: (c) कश्मीर स्थित पाम्पोर के सिमरा गाँव में


Question 15.
सलबद का जन्म कब हुआ था?
(a) 1520 में
(b) 1520 में
(c) 1420 में
(d) 1620 में

Answer

Answer: (a) 1520 में
सन् 1520 में।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

रस्सी कच्चे धागे की, खींच रही मैं नाव।
जाने कब सुन मेरी पुकार, करें देव भवसागर पार ।।
पानी टपके कच्चे सकारे, व्यर्थ प्रयास हो रहे मेरे।
जी में उठती रह-रह हूक, घर जाने की चाह है परे ।।

Question 1.
कच्चा धागा किसका प्रतीक है?
(a) कच्चे प्रम का
(b) सच्चे प्रेम का
(c) कमजोर और नाशवान् सहारे का
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) कमजोर और नाशवान् सहारे का


Question 2.
‘कच्चे सकोरे का क्या आशय है?
(a) स्वाभाविक रूप में कमजोर प्रयास
(b) सार्थक प्रयास
(c) मुक्ति की आकांक्षा
(d) भवसागर पार करने का माध्यम

Answer

Answer: (a) स्वाभाविक रूप में कमजोर प्रयास


Question 3.
कवयित्री को किस घर जाने की चाह हो रही
(a) अपनी माँ के घर
(b) आत्मा का परमात्मा से मिलन परमात्मा के घर
(c) आपने प्रियतम के घर
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (b) आत्मा का परमात्मा से मिलन परमात्मा के घर


Question 4.
कवयित्री के मोक्ष प्राप्ति के रास्ते बंद क्यों हैं।
(a) उसके प्रयास कमजोर हैं
(b) उन्होंने नाशवान चीजों का सहारा लिया है
(c) यह मोह ग्रस्त है
(d) वह ईश्वर में विश्वास नहीं रखती

Answer

Answer: (b) उन्होंने नाशवान चीजों का सहारा लिया है


Question 5.
‘रस्सी’ किसके लिए प्रयोग हुआ है?
(a) बंधन के लिए
(b) जीवन रूपी डोर के लिए
(c) ईश्वर प्राप्ति के लिए हो रहे प्रयासों के लिए
(d) परंपरा के लिए

Answer

Answer: (b) जीवन रूपी डोर के लिए


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 वाख with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 9 Hindi Kshitij वाख MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 9 Hindi Kshitij Chapter 10 वाख with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the तोप Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these तोप objective questions.

तोप Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 5 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of तोप Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi तोप MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
गौरैया तोप में घुसकर क्या बताती है?
(a) एक न एक दिन अहंकार चूर होता ही है
(b) कोई कितना भी शक्तिशाली हो उसका अंत होता ही है
(c) शक्ति के अहंकार में चूर नहीं होना चाहिए
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं ।

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं ।
सभी कथन सत्य हैं।


Question 2.
इस तोप का प्रयोग कब हुआ होगा ?
(a) सन् 1942 में
(b) सन् 1947 में
(c) सन् 1857 में
(d) सन् 1757 में

Answer

Answer: (c) सन् 1857 में।


Question 3.
यह तोप किन पर हुए जुल्मों की दास्तान कहती है ?
(a) भारतीयों पर
(b) मजदूरों पर
(c) सैनिकों पर
(d) विदेशियों पर

Answer

Answer: (a) भारतीयों पर।


Question 4.
‘धज्जियाँ उड़ाना’ मुहावरे का अर्थ है
(a) नष्ट करना
(b) तोड़-फोड़ मचाना
(c) बुरी तरह परास्त करना
(d) अंग-भंग कर देना

Answer

Answer: (c) बुरी तरह परास्त करना।


Question 5.
तोप के अंदर कौन घुस जाते हैं ?
(a) बच्चे
(b) चिड़ियाँ
(c) पेड़ के पत्ते
(d) धूल-मिट्टी

Answer

Answer: (b) चिड़ियाँ।


Question 6.
तोप कहाँ रखी गई है ?
(a) कंपनी बाग के मुहाने पर
(b) युद्ध के मोर्चे पर
(c) रक्षा मंत्रालय के द्वार पर
(d) शहर के मुख्य मार्ग पर

Answer

Answer: (a) कंपनी बाग के मुहाने पर।


Question 7.
तोप की सम्हाल कैसे होती है ?
(a) बड़ी बहादुरी से
(b) विरासत में मिले कंपनी वाग की तरह
(c) बेशकीमती चीज की तरह
(d) अपनी प्रिय वस्तु की तरह

Answer

Answer: (b) विरासत में मिले कंपनी बाग की तरह।


Question 8.
सैलानियों से तोप क्या कहती है?
(a) मुझसे दूर रहना
(b) मैं बड़ी घातक और शक्तिशाली हूँ
(c) मैं फौलाद से बनी हूँ
(d) मुझसे शक्तिशाली कोई नहीं

Answer

Answer: (b) मैं बड़ी घातक और शक्तिशाली हूँ।


Question 9.
अब यह तोप किस काम आती है ?
(a) युद्ध लड़ने के
(b) शक्ति प्रदर्शन के
(c) छोटे लड़कों की घुड़सवारी के
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) छोटे लड़कों की घुड़सवारी के।


Question 10.
तोप के ऊपर बैठकर गपशप कौन करते हैं ?
(a) चिड़ियाँ
(b) बच्चे
(c) पार्क में आए सैलानी
(d) विद्यालय के छात्र

Answer

Answer: (a) चिड़ियाँ।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

कंपनी बाग के मुहाने पर
धर रखी गई है यह 1857 की तोप
इसकी होती है बड़ी सम्हाल, विरासत में मिले
कंपनी बाग की तरह
साल में चमकाई जाती है दो बार।
सुबह-शाम कंपनी बाग में आते हैं बहुत से सैलानी
उन्हें बताती है यह तोप
कि मैं बड़ी जबर
उड़ा दिए थे मैंने
अच्छे-अच्छे सूरमाओं के धज्जे
अपने जमाने में

Question 1.
‘धर रखी गई है’ का क्या अर्थ है?
(a) स्थापित की गई है
(b) धरोहर के रूप में रखी गई है
(c) डराने के लिए रखी गई है
(d) अंग्रेजों की ताकत का अहसास कराने के लिए रखी गई है

Answer

Answer: (b) धरोहर के रूप में रखी गई है
अंग्रेजों से मिली धरोहर के रूप में रखी गई है।


Question 2.
यह तोप किस युद्ध में काम आई थी ?
(a) प्रथम विश्वयुद्ध में
(b) द्वितीय विश्वयुद्ध में
(c) भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में
(d) प्लासी के युद्ध में

Answer

Answer: (c) भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में
1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में।


Question 3.
तोप साल में कब-कब चमकाई जाती है ?
(a) साल के शुरू में
(b) अप्रैल माह में
(c) 2 अक्टूबर को
(d) स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर

Answer

Answer: (d) स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर।


Question 4.
सैलानियों को तोप अपने बारे में क्या बताती है ?
(a) कि मैं बहुत शक्तिशाली हूँ
(b) कि मैं फौलाद की बनी हूँ
(c) मैंने अच्छे-अच्छे सूरमाओं की धज्जियाँ उड़ा दी थीं
(d) ‘a’ और ‘b’ कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) ‘a’ और ‘b’ कथन सत्य हैं।


Question 5.
अंग्रेजों ने कंपनी बाग किसलिए बनवाए थे ?
(a) भारतीयों के घूमने के लिए
(b) अपने घूमने के लिए
(c) शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए
(d) अपना प्रभुत्व दिखाने के लिए

Answer

Answer: (b) अपने घूमने के लिए।


(2)

अब तो बहरहाल
छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो
तो उसके ऊपर बैठकर
चिड़ियाँ ही अकसर करती हैं गपशप
कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं
खास कर गौरेयें
वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप
एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

Question 1.
कंपनी बाग के मुहाने पर रखी तोप आजकल किस काम आती है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • छोटे बच्चों के खेलने के
  • गौरैयें आदि के द्वारा बैठकर गपशप करने के।

Question 2.
कितनी भी बड़ी हो तोप से कवि का क्या आशय है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • चाहे कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो
  • शक्ति के बल पर किसी को अधिक देर तक दबाया नहीं जा सकता।

Question 3.
कंपनी बाग के मुहाने पर रखी तोप को देखकर हम क्या प्रेरणा ले सकते हैं ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • हमें अपने देश की रक्षा करनी है
  • हमें कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे हमारी आजादी खतरे में पड़े
  • हमें ईस्ट इंडिया जैसी कंपनियों से सावधान रहना है।

Question 4.
‘बहरहाल’ शब्द का प्रयोग कवि ने क्यों किया है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • तोप के शक्तिहीन होने के बारे में बताने के लिए
  • तोप अब केवल प्रदर्शन की वस्तु है
  • पक्षियों का तोप पर बैठना तोप की शक्ति का मानो उपहास उड़ाना है।

Question 5.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेत-
कवि : वीरेन डंगवाल।
कविता : तोप।


बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
कंपनी बाग के बारे में आप क्या जानते हो ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • अंग्रेजों के द्वारा विभिन्न नगरों में बनाए गए बाग कंपनी बाग कहलाते हैं
  • अंग्रेजों ने ये बाग अपने घूमने के लिए बनवाए थे
  • आज भी विभिन्न नगरों में ये बाग हैं जहाँ लोग घूमने जाते हैं।

Question 2.
चिड़ियों का तोप में घुसना क्या दर्शाता है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • शक्ति के बल पर विजय स्थायी नहीं होती
  • वक्त के साथ-साथ बड़े से बड़ा सूरमा भी तोप की तरह ठंडा हो जाता है।

Question 3.
‘बहरहाल’ शब्द का प्रयोग कवि ने क्या बताने के लिए किया है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • जो तोप पहले दमन का साधन थी, वह आज शांत है वह मात्र प्रदर्शन की वस्तु बनकर रह गई।

Question 4.
‘तोप’ कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • अंग्रेजों ने चालाकी से हमारा शासक बनकर हम पर जुल्म किए
  • एक दिन ऐसा आया कि उन्हें यह देश छोड़कर जाना पड़ा
  • ताकत के दम पर अधिक समय तक किसी को नहीं दबाया जा सकता
  • शोषक का अंत निश्चित है।

Question 5.
‘वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप। एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद’ इन पंक्तियों का भाव लिखिए

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • शक्ति के बल पर किसी को दबाया नहीं जा सकता
  • शोषक का अंत निश्चित है
  • जनता के जागने पर उसे दबाया नहीं जा सकता।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh तोप MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 7 तोप with Answers Read More »

TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher

TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher are part of TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions. Here we have given TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher.

 

BoardCBSE
TextbookNCERT
ClassClass 11
SubjectAccountancy
ChapterChapter 4
Chapter NameOrigin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher
Number of Questions Solved6
CategoryTS Grewal Solutions

TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher

Question 1.
The following transactions took place in M/s. Goodluck Computers. Prepare the Accounting Vouchers:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 1
Transactions marked with * are subject to levy of CGST and SGST @ 6% each.
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 2
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 3
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 4

 

Question 2.
Prepare the Accounting Vouchers for the following transactions:​
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 5
Transactions marked with * are subject to levy of CGST and SGST @ 6% each.
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 6
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 7
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 8
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 9

 

Question 3.
Prepare the Vouchers to be recorded in the books of M/s. Computer Aids:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 10
Transactions marked with * are subject to levy of CGST and SGST @ 6% each.
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 11
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 12

 

Question 4.
Prepare the Vouchers to be recorded in the books of M/s. Elegant Furnitures, New Delhi:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 13
Tranactions marked with * are subject to levy of CGST and SGST @ 6% each.
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 14
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 15

Question 5.
Prepare the Vouchers:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 16
Transactions marked with * are subject to levy of CGST and SGST @ 6% each.
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 17
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 18

 

Question 6.
Prepare the Transfer Vouchers from the books of Mangla Agencies, Faridabad, Haryana from the Source Vouchers:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 19
Solution:
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 20
TS-Grewal-Accountancy-Class-11-Solutions-Chapter-4-Origin-of-Transactions-Source-Documents-and-Preparation-of-Voucher image - 21

We hope the TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher help you. If you have any query regarding TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher, drop a comment below and we will get back to you at the earliest.

 

TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions Chapter 4 Origin of Transactions Source Documents and Preparation of Voucher Read More »

error: Content is protected !!