Author name: Raju

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the कर चले हम फ़िदा Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these कर चले हम फ़िदा objective questions.

कर चले हम फ़िदा Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 8 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of कर चले हम फ़िदा Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi कर चले हम फ़िदा MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
कवि ने यहाँ किस रुत (ऋतु) की बात कही है ?
(a) वसंत ऋतु
(b) ग्रीष्म ऋतु
(c) शीत ऋतु
(d) बलिदान देने की ऋतु (समय)

Answer

Answer: (d) बलिदान देने की ऋतु (समय)
बलिदान देने के लिए उचित समय की।


Question 2.
कौन-सी जवानी सार्थक होती है ?
(a) जो धन कमाने में साथ दे
(b) जो देश के काम आए
(c) जो विचारों को बदल दे
(d) जो कुछ करने का साहस रखती हो

Answer

Answer: (b) जो देश के काम आए।


Question 3.
‘सिर पर कफन बाँधना’ का अर्थ है ?
(a) जिम्मेदारी से बचना
(b) जिम्मेदारी का निर्वाह करना
(c) मर-मिटने के लिए तैयार हो जाना
(d) चिता पर लेट जाना

Answer

Answer: (c) मर-मिटने के लिए तैयार हो जाना।


Question 4.
‘काफ़िले’ का यहाँ क्या अर्थ है?
(a) तीर्थ यात्रियों का जत्था
(b) देश पर मर-मिटने वालों का दल
(c) स्वयं सेवकों की टुकड़ी
(d) वीर वाहिनी

Answer

Answer: (b) देश पर मर-मिटने वालों का दल ।


Question 5.
‘रावण’ किसका प्रतीक है ?
(a) विदेशी शत्रु का
(b) दशानन का
(c) दुष्ट व्यक्ति का
(d) पाण्डित्य का प्रतीक

Answer

Answer: (a) विदेशी शत्रु का।


Question 6.
‘कर चले हम फ़िदा’ गीत किसके द्वारा लिखा गया
(a) शबाना आज़मी
(b) कैफ़ी आज़मी
(c) खय्याम
(d) मज़रूह सुल्तानपुरी

Answer

Answer: (b) कैफ़ी आज़मी।


Question 7.
कवि ने साथियों का संबोधन किसके लिए किया है ?
(a) भारतीयों के लिए
(b) अपने परिवार वालों के लिए
(c) अपने मित्रों के लिए
(d) अपने बच्चों के लिए

Answer

Answer: (a) भारतीयों के लिए।


Question 8.
घायल सैनिक को किस चीज का गम नहीं है ?
(a) सिर झुकने का
(b) सिर उठने का
(c) सिर कटने का
(d) आगे बढ़ने का

Answer

Answer: (c) सिर कटने का।


Question 9.
हिमालय किसका प्रतीक है ?
(a) सच्चाई का
(b) विशालता का
(c) हिम का
(d) भारतीयों के स्वाभिमान का

Answer

Answer: (d) भारतीयों के स्वाभिमान का।


Question 10.
‘बाँकपन’ का क्या अर्थ है ?
(a) साहस
(b) सुंदरता
(c) शालीनता
(d) समृद्धि

Answer

Answer: (a) साहस। |


Question 11.
‘सीता’ किसका प्रतीक है ?
(a) राम की पत्नी का
(b) पतिव्रता नारी का
(c) भारत माता का
(d) सुचिता का

Answer

Answer: (c) भारत माता का।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

कर चले हम फ़िदा जानो-तन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया
कट गए सर हमारे तो कुछ गम नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो

Question 1.
सैनिक देश को देशवासियों के भरोसे छोड़कर कहाँ जा रहा है ?
(a) अपनी अंतिम यात्रा पर
(b) छुट्टी पर
(c) वह घायल हो चुका है अब वह युद्ध नहीं करेगा
(d) अब उसमें युद्ध लड़ने की हिम्मत नहीं रही

Answer

Answer: (a) अपनी अंतिम यात्रा पर
अपनी अंतिम यात्रा पर (शहादत की ओर)।


Question 2.
‘साँस थमने और नब्ज़ जमने’ का क्या आशय है?
(a) सैनिक को नींद आ गई है
(b) अब प्राण सैनिक का शरीर छोड़ने वाले हैं
(c) सैनिक बीमार है
(d) सैनिक को हिमालय की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है

Answer

Answer: (b) अब प्राण सैनिक का शरीर छोड़ने वाले हैं।


Question 3.
सैनिक को किस बात का गर्व है ?
(a) कि वे शत्रु से युद्ध जीत गए
(b) उन्होंने शत्रु को पीठ नहीं दिखाई
(c) आज़ादी अब उनके चरण चूमेगी
(d) कि उसने सिर कटाकर भी देश के सम्मान की रक्षा की

Answer

Answer: (d) कि उसने सिर कटाकर भी देश के सम्मान की रक्षा की।


Question 4.
सैनिक देशवासियों को क्या संदेश देता है ?
(a) प्यार का संदेश
(b) एकजुट रहने का संदेश
(c) देश पर मर मिटने का संदेश
(d) उन्नतिशील रहने का संदेश |

Answer

Answer: (c) देश पर मर-मिटने का संदेश।


Question 5.
‘कट गए सर …………. न झुकने दिया’ पंक्ति भारतीयों के किस गुण को व्यक्त करती है ?
(a) स्वाभिमान
(b) समृद्धि
(c) त्याग
(d) परस्पर सहयोग

Answer

Answer: (a) स्वाभिमान।


(2)

ज़िंदा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुस्वा करे
वो जवानी जो खू में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुल्हन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो
राह कुर्बानियों की न वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये काफिले
जीत का जश्न इस जश्न के बाद है
जिंदगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफन साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।

Question 1.
साहसहीन जवानी कैसी होती है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • साहसहीन को हेय दृष्टि से देखा जाता है
  • साहसहीन का घर में भी सम्मान नहीं होता

Question 2.
‘आज धरती बनी है दुल्हन साथियो’ का आशय स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • दुल्हन का श्रृंगार के द्वारा रूप निखारा जाता है
  • मातृभूमि का रूप निखारने के लिए सैनिक अपना खून बहा रहा है
  • उसके रक्त से धरती रूपी दुल्हन की माँग भरी जाएगी।

Question 3.
कवि भारतीयों से क्या अपेक्षा करता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कि वे देश के लिए बलिदान देने के लिए तत्पर हैं
  • वे हर हाल में देश का सम्मान बनाए रखें।

Question 4.
‘सर पर कफन बाँधना’ किस ओर संकेत करता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • देश की रक्षा के लिए अपनी मृत्यु का खुशी-खुशी वरण कर लेना
  • प्राण देते समय मन में किसी तरह की हिचकिचाहट मत रखना।

Question 5.
‘तुम सजाते ही रहना नए काफिले’ इस पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • बलिदान देने वालों की कमी नहीं होनी चाहिए
  • एक के शहीद होते ही दूसरे को आगे उसका स्थान – लेना है
  • बलिदान जत्था सदा तैयार रहना चाहिए।

(3)

खींच दो अपने खू से जमीं पर लकीर
इस तरफ आने पाए न रावन कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छू न पाए सीता का दामन कोई
राम भी तुम, तुम्ही लक्ष्मण साथियो
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियो।

Question 1.
कवि एवं कविता का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेत- कवि : कैफ़ी आज़मी।
कविता : कर चले हम फ़िदा।


Question 2.
कवि यहाँ किस लकीर के खींचने की बात कहता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • भारतीय सीमा को चाक-चौबंद करने की बात कही गई है
  • कोई भी शत्रु भारतीय सीमा में प्रवेश न कर पाए।

Question 3.
‘तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे’ पंक्ति का भाव स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • हमें शत्रु के हर हमले का जवाब देना है
  • दुश्मन को उसकी भाषा में ही जबाव देना चाहिए।

Question 4.
यहाँ सीता का दामन किसे कहा गया है ? क्यों ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • भारत माता की अस्मिता को
  • जिस प्रकार सीता पवित्र थी; उसी प्रकार भारत माता पवित्र हैं

Question 5.
‘राम भी तुम, तुम्हीं लक्ष्मण साथियो’ -पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत-

  • सीता की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण ने लंका पर चढ़ाई कर दी थी
  • हमें भी भारत की रक्षा के लिए साहस दिखाना चाहिए।

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
‘सीता का दामन’ का प्रयोग कवि ने किस संदर्भ में किया

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • सीता पवित्रता का प्रतीक है
  • मातृभूमि को सीता की तरह पवित्र समझकर रक्षा की जानी चाहिए
  • देश की सुरक्षा से कोई शत्रु खिलवाड़ न कर सके।

Question 2.
कवि इस गीत में किस जश्न की बात कह रहा है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • जिंदगी द्वारा मौत को गले लगाने के जश्न के बारे में
  • एक योद्धा के लिए देश पर प्राण न्योछावर करना सबसे बड़ा जश्न है।

Question 3.
गीत में ऐसी क्या बात होती है कि वे जीवन भर याद रह जाते हैं ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु:

  • गीत हमारी भावनाओं को झंकृत कर देते हैं
  • गीत सीधे हमारे हृदय में उतर जाते हैं।

Question 4.
‘मरते-मरते रहा बाँकपन साथियो’ -पंक्ति में कवि ने किस बाँकपन की बात कही है?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • बाँकपन शब्द का प्रयोग सैनिकों की निडरता के लिए हुआ है
  • सैनिक अविचल रहकर देश की रक्षा करते हैं।

Question 5.
हमारे अपने देश के प्रति क्या कर्तव्य हैं ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • हमें अपने देश की रक्षा प्राण-पण से करनी चाहिए
  • अपने सैनिकों एवं शहीदों का सम्मान करना चाहिए
  • सैनिकों को हर संभव सहायता मिलनी चाहिए
  • सरकार को चाहिए की वे सैनिकों के परिवारों को अधिक सुविधाएँ प्रदान करे।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh कर चले हम फ़िदा MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 8 कर चले हम फ़िदा with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 9 आत्मत्राण with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 9 आत्मत्राण with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the आत्मत्राण Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these आत्मत्राण objective questions.

आत्मत्राण Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 9 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of आत्मत्राण Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi आत्मत्राण MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
कवि ईश्वर से अपना त्राण न माँगकर क्या माँगता
(a) कष्टों से मुक्ति
(b) कष्टों पर विजय पाने की शक्ति
(c) धन संपत्ति
(d) समाज में मान-सम्मान

Answer

Answer: (b) कष्टों पर विजय पाने की शक्ति।


Question 2.
‘अनामय’ का क्या अर्थ है ?
(a) निःसंकोच
(b) अनमने मन से
(c) किसी की सहायता के बिना
(d) रोग रहित

Answer

Answer: (d) रोग रहित।


Question 3.
कवि अपने पर आए भार को किस प्रकार सहना चाहता है?
(a) निश्चित होकर
(b) निश्छल होकर
(c) निर्भय होकर
(d) किसी की सहायता के बिना

Answer

Answer: (c) निर्भय होकर।


Question 4.
‘नत सिर होकर ……….. छिन्-छिन’ इन पंक्तियों में कवि क्या चाहता है ?
(a) कि वह ईश्वर को कभी न भूले
(b) उसके पास धन-संपदा बनी रहे
(c) समाज में उसका मान-सम्मान बढ़े
(d) उसके जीवन में कोई कमी न रहे

Answer

Answer: (a) कि वह ईश्वर को कभी न भूले।


Question 5.
कवि जीवन में दुःखों के आने पर किस पर संशय नहीं करना चाहता ?
(a) स्वयं पर
(b) अपने मित्रों पर
(c) अपने परिवार पर
(d) ईश्वर पर

Answer

Answer: (d) ईश्वर पर।


Question 6.
कवि ने ईश्वर से क्या चाहा है ?
(a) वह कभी घबराए नहीं
(b) वह मुसीबत का डटकर सामना कर सके
(c) उसका पौरुप कभी भी डगमगाए नहीं
(d) ईश्वर उसे विपदा से बचाए

Answer

Answer: (b) वह मुसीबत का डटकर सामना कर सके
वह मुसीबत का डटकर सामना करे।


Question 7.
कवि दुःखों पर विजय कब प्राप्त कर सकता है ?
(a) जब वह प्रसन्नचित्त रहे ।
(b) जब लोग उसकी सहायता करें
(c) जब उसका बल पौरुष कायम रहे
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) जब वह प्रसन्नचित्त रहे।


Question 8.
कवि ईश्वर से अपने कष्टों का निवारण क्यों नहीं चाहता ?
(a) कवि को स्वयं पर पूरा भरोसा है
(b) कवि चाहता है कि मनुष्यों को अपने कष्टों के लिए स्वयं संघर्ष करना चाहिए
(c) ईश्वर सब कुछ करने में समर्थ है, उनके पास और भी काम हैं
(d) ‘a’ और ‘b’ कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (c) ईश्वर सब कुछ करने में समर्थ है, उनके पास और भी काम हैं
ईश्वर के पास और भी काम हैं।


Question 9.
‘आत्मत्राण’ कविता के कवि कौन हैं ?’
(a) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(b) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(c) वीरेन्द्र डंगवाल
(d) मैथिलीशरण गुप्त

Answer

Answer: (a) रवीन्द्र नाथ ठाकुर।


Question 10.
‘आत्मत्राण’ कविता का हिन्दी अनुवाद किसने किया है?
(a) हजारी प्रसाद द्विवेदी
(b) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(c) महादेवी वर्मा
(d) वीरेन डंगवाल

Answer

Answer: (a) हजारी प्रसाद द्विवेदी।


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

विपदाओं से मुझे बचाओ, यह मेरी प्रार्थना नहीं
केवल इतना हो (करुणामय),
कभी न विपदा में पाऊँ भय।
दुःख-ताप से व्यथित चित्त को न दो सांत्वना नहीं सही
पर इतना होवे (करुणामय)
दुख को मैं कर सकूँ सदा जय।
कोई कहीं सहायक न मिले
तो अपना बल पौरुप न हिले;
हानि उठानी पड़े जगत् में लाभ अगर वंचना रही
तो भी मन में ना मानूँ क्षय।।

Question 1.
कवि विपदा आने पर ईश्वर से किस चीज की कामना करता है ?
(a) धन की
(b) भय रहित रहने की
(c) विचलित न होने की
(d) हँसी-खुशी दिन व्यतीत करने की

Answer

Answer: (b) भय रहित रहने की।


Question 2.
दुःख ताप से व्यथित किसको सांत्वना देने की बात कहता |
(a) समाज को
(b) संस्था को
(c) मन को
(d) शरीर को

Answer

Answer: (c) मन को।


Question 3.
कवि किस पर जय पाना चाहता है ?
(a) शत्रु पर
(b) मन पर
(c) लोगों पर
(d) दुःखों पर

Answer

Answer: (d) दुःखों पर।


Question 4.
किसी सहायक के न मिलने पर कवि क्या चाहता है ?
(a) कि मेरा बल पौरुष न डगमगाए
(b) मेरे अंदर खूब शक्ति आ जाए
(c) मेरे शत्रु परास्त हो जाएँ
(d) मैं कभी दीन न कहलाऊँ

Answer

Answer: (a) कि मेरा बल पौरुष न डगमगाए।


Question 5.
हानि होने पर कवि ईश्वर से क्या चाहता है ?
(a) उसको लाभ से वंचित रहना स्वीकार है
(b) उसका मनोबल बना रहना चाहिए
(c) उसमें उबरने की शक्ति बनी रहनी चाहिए
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।


(2)

मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना नहीं
बस इतना होवे (करुणामय)
तरने की हो शक्ति अनामय।
मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नहीं सही।
केवल इतना रखना अनुनय-
वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
नत शिर होकर सुख के दिन में
तब मुख पहचानूँ छिन-छिन में।
दुःख-रात्रि में करे वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही
उस दिन ऐसा हो करुणामय,
तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय।।

Question 1.
कवि अपना त्राण क्यों नहीं चाहता ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि अपनी रक्षा स्वयं करना चाहता है
  • ईश्वर सब कुछ कर सकता है
  • यदि हर काम ईश्वर ही करने लगे तो हमारी संघर्ष करने की शक्ति कम हो जाएगी।

Question 2.
कवि सिर झुकाकर क्या करना चाहता है ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • ईश्वर का आभार व्यक्त करना चाहता है
  • कवि चाहता है कि वह सुख के क्षणों में भी ईश्वर को सदा याद रखे।

Question 3.
कवि किस स्थिति में भी ईश्वर पर संदेह नहीं करना चाहता ?

Answer

Answer:
संकेत-

  • चाहे सारी दुनिया उसे धोखा दे दे
  • वह ईश्वर पर संदेह नहीं करना चाहता
  • कुछ लोग अपने समस्त कष्टों का दोष ईश्वर को देते हैं।

Question 4.
कवि ने ईश्वर के प्रति क्या विश्वास प्रकट किया है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • ईश्वर में उसकी आस्था रहनी चाहिए
  • ईश्वर उसे सहारा देता रहे।

Question 5.
कवि किस बात पर सांत्वना न मिलने की इच्छा व्यक्त करता है?

Answer

Answer:
संकेत-

  • कवि उत्तरदायित्वों के बोझ को कम करके सांत्वना नहीं माँगता
  • कवि निर्भय होकर अपनी सभी जिम्मेदारियों को वहन करना चाहता है।

बोधात्मक प्रश्न

Question 1.
आत्मत्राण कविता से आपको क्या प्रेरणा मिलती है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • दूसरों की सहायता पर निर्भय नहीं रहना चाहिए
  • अपना सहारा स्वयं बनना चाहिए
  • दूसरों पर निर्भर रहने से संघर्ष शक्ति कम हो जाती है

Question 2.
कवि ईश्वर से क्या माँगता है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • दुःख सहने की शक्ति
  • जिम्मेदारियाँ वहन करने की शक्ति
  • संघर्ष करने की शक्ति
  • वह कभी ईश्वर पर संशय न करे
  • ईश्वर को सदा याद रखे।

Question 3.
कवि किसी सहायक के न मिलने पर क्या चाहता है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • उसकी शक्ति और पौरुष बना रहे
  • वह आत्म-विश्वास के साथ बाधाओं पर विजय पा सके।

Question 4.
आत्मत्राण कविता का प्रतिपाद्य विषय क्या है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • कवि ईश्वर में पूरा विश्वास रखता है
  • वह कर्मशील रहकर आगे बढ़ना चाहता है
  • वह चाहता है कि वह कभी संघर्ष से न घबराए
  • वह निर्भीक होकर हर चुनौती का सामना कर सके
  • वह भय को अपने पास न फटकने दे।

Question 5.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव लिखिए। हानि उठानी पड़े जगत में लाभ अगर वंचना रही तो भी मन में न मानूँ क्षय।

Answer

Answer:
संकेत बिंदु :

  • जीवन में हानि उठाने की स्थिति में भी उसका मनोबल बना रहे
  • वह जीवन में हानि होने पर भी अपने मन में हानि न माने
  • उसका मनोबल उसे सभी परिस्थितियों से लड़ने की हिम्मत दे।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 9 आत्मत्राण with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh आत्मत्राण MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 9 आत्मत्राण with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the बड़े भाई साहब Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these बड़े भाई साहब objective questions.

बड़े भाई साहब Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of बड़े भाई साहब Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi बड़े भाई साहब MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
निराशा के बादल फटने पर लेखक क्या करता था ?
(a) खेलने चला जाता था
(b) झटपट एक टाइम-टेबिल बना डालता था
(c) आसमान सिर पर उठा लेता था
(d) पढ़ने बैठ जाता था

Answer

Answer: (b) झटपट एक टाइम-टेबिल बना डालता था।


Question 2.
लेखक के टाइम-टेबिल से कौन-सी मद उड़ जाती थी?
(a) इतिहास पढ़ने की
(b) खेलने-कूदने की
(c) टहलने की
(d) हिन्दी पढ़ने की

Answer

Answer: (b) खेलने-कूदने की।


Question 3.
लेखक के सिर पर किसकी नंगी तलवार लटकती रहती थी?
(a) बड़े भाई की डाँट की
(b) पढ़ाई के भार की
(c) आने वाली परीक्षा की
(d) पिता जी के उपदेश की

Answer

Answer: (a) बड़े भाई की डाँट की।


Question 4.
जब लेखक और उनके भाई में दो साल का अंतर रह गया, तब लेखक के मन में क्या आया ?
(a) वह भी अब की बार फेल हो जाए
(b) भाई की बात न सुने
(c) भाई साहब को आड़े हाथों लूँ ।
(d) अपनी मनमर्जी से चलूँ

Answer

Answer: (c) भाई साहब को आड़े हाथों लूँ।


Question 5.
चक्रवर्ती कैसे राजा को कहते हैं ?
(a) जिनके सिर पर चक्र हो
(b) जिनके अधीन कई राजा हों
(c) जो पूरे भूमंडल का स्वामी हो
(d) जो दया का सागर हो

Answer

Answer: (c) जो पूरे भूमंडल का स्वामी हों।


Question 6.
अभिमान किया और …… से गया ?
(a) घर परिवार से गया
(b) समाज से गया ।
(c) देश से गया
(d) दीन-दुनिया से गया

Answer

Answer: (d) दीन-दुनिया से गया।


Question 7.
शैतान को स्वर्ग से नरक में क्यों ढकेल दिया ?
(a) उसके अभिमान के कारण
(b) उसके हठ के कारण
(c) अपने को भगवान समझने के कारण
(d) कर्म की उपेक्षा के कारण

Answer

Answer: (a) उनके अभिमान के कारण।


Question 8.
‘अंधे के हाथ बटेर लगना’ मुहावरे का अर्थ है
(a) बिना माँगे कुछ मिल जाना
(b) बिना योग्यता के बहुत कुछ मिल जाना
(c) धन की प्राप्ति होना
(d) अंधा होने का फायदा मिलना

Answer

Answer: (b) बिना योग्यता के बहुत अधिक मिल जाना।


Question 9.
‘लोहे के चने चबाना’ मुहावरे का अर्थ है
(a) दाँत मजबूत होना
(b) अहंकारी होना
(c) लोहे का कार्य करना
(d) कठोर परिश्रम करना

Answer

Answer: (d) कठोर परिश्रम करना।


Question 10.
भाई साहब के फेल होने पर जब लेखक और उनमें एक दर्जे का अंतर रह गया तब लेखक के मन में क्या विचार आया ?
(a) उनके मन में कुटिल भावना उत्पन्न हुई कि भाई साहब एक बार फेल हो जाएँ तो मैं उनके बराबर आ जाऊँ
(b) उनके मन में लेखक के प्रति सहानुभूति उत्पन्न
(c) लेखक के मन में कठोर परिश्रम करने की भावना उत्पन्न हुई
(d) लेखक ने सोचा कि वह पढ़े या न पढ़े, उसे प्रथम आने से कोई नहीं रोक सकता

Answer

Answer: (a) उनके मन में कुटिल भावना उत्पन्न हुई कि यदि भाई साहब एक बार और फेल हो जाए तो वह उनके बराबर आ जाएगा।


Question 11.
लेखक को किस खेल का शौक था ?
(a) क्रिकेट खेलने का
(b) कबड्डी खेलने का
(c) फुटबॉल खेलने
(d) कनकौए उड़ाने का

Answer

Answer: (d) कनकौए उड़ाने का।


Question 12.
लेखक को अपनी लघुता का अनुभव कब हुआ ?
(a) जब उनके बड़े भाई ने उनको कनकौए उड़ाते पकड़े जाने पर उपदेश दिया
(b) जब बड़े भाई खुद कनकौए उड़ा रहे थे
(c) जब उनके भाई ने उनको थप्पड़ मारा
(d) जब लेखक के मन में कुटिल भावना उत्पन्न हुई

Answer

Answer: (a) जब उनके भाई ने उनको कनकौए उड़ाते पकड़े जाने पर उपदेश दिया!


Question 13.
बड़े भाई स्वयं क्यों नहीं खेलते थे ?
(a) उनका खेलने को मन नहीं करता था
(b) खेल को पढ़ाई में बाधक समझते थे
(c) उनका मानना था कि यदि मैं खुद बे-राह चलँगा तो अपने भाई को कैसे रोकूँगा
(d) उन्हें खेलना नहीं आता था

Answer

Answer: (c) उनका मानना था कि यदि मैं खुद बे-राह चलूँगा तो अपने भाई को कैसे रोकूँगा।


Question 14.
‘बड़े भाई साहब’ पाठ के लेखक कौन हैं ?
(a) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(b) मुंशी प्रेमचंद
(c) गणेश शंकर विद्यार्थी
(d) धर्मवीर भारती

Answer

Answer: (b) मुंशी प्रेमचंद।


Question 15.
लेखक के भाई साहब उनसे कितने बड़े थे ?
(a) दो साल
(b) तीन साल
(c) चार साल
(d) पाँच साल

Answer

Answer: (d) पाँच साल।


Question 16.
‘बुनियाद ही पुख्ता न हो, तो मकान कैसे पायेदार बने।’ लेखक ने यह कथन किस संदर्भ में कहा ?
(a) अपने भाई साहब के बार-बार फेल होने के संबंध में
(b) मकान की मजबूती के संबंध में
(c) मंद गति से कार्य करने के संबंध में
(d) अपने अध्ययन के संबंध में

Answer

Answer: (a) अपने भाई के बार-बार फेल होने के संबंध में।


Question 17.
लेखक की शालीनता किसमें थी ?
(a) चुपचाप अध्ययन करे
(b) अपने गुरुजन का कहना माने
(c) भाई साहब के हुक्म को कानून समझे
(d) हॉस्टल के बाहर न जाए

Answer

Answer: (c) भाई साहब के हुक्म को कानून समझे।


Question 18.
बड़े भाई साहब स्वभाव से कैसे थे ?
(a) अध्ययनशील
(b) शक्की स्वभाव के
(c) उदारमना
(d) लापरवाह

Answer

Answer: (a) अध्ययनशीला


Question 19.
बड़े भाई साहब दिमाग को आराम देने के लिए क्या किया करते थे ?
(a) वे शव-आसन में लेट जाते थे
(b) वे बाहर घूमने जाते थे
(c) वे संगीत सुनना पंसद करते थे
(d) वे किताब के हाशियों पर चिड़ियों, कुत्तों, बिल्लियों की तस्वीरें बनाया करते थे

Answer

Answer: (d) वे किताब के हाशियों पर कुत्तों, बिल्लियों आदि की तस्वीर बनाने लगते थे।


Question 20.
“ऐरा-गैरा नत्थू खैरा’ मुहावरे का अर्थ है
(a) पढ़ा-लिखा व्यक्ति
(b) कोई बिरला व्यक्ति
(c) हर कोई व्यक्ति
(d) कोई समझदार व्यक्ति

Answer

Answer: (c) हर कोई व्यक्ति।


Question 21.
‘खून जलाना’ मुहावरे का अर्थ है
(a) शरीर को कष्ट देकर कठोर परिश्रम करना
(b) अग्नि के सामने बैठना
(c) तनावग्रस्त होना
(d) क्रोधित होना

Answer

Answer: (a) शरीर को कष्ट देकर कठोर परिश्रम करना।


Question 22.
भाई की लताड़ सुनकर लेखक क्या करने लगता था ?
(a) बाहर भाग जाता था
(b) पढ़ने बैठ जाता था
(c) हँसने लगता था
(d) आँसू बहाने लगता था

Answer

Answer: (d) आँसू बहाने लगता था।


Question 23.
भाई साहब किस कला में निपुण थे ?
(a) उपदेश कला
(b) संगीत कला
(c) चित्रकला
(d) शिल्प कला

Answer

Answer: (a) उपदेश कला में।


Question 24.
“लगती बातें कहना’ मुहावरे का अर्थ है
(a) हृदय को शांत करने वाली बातें कहना
(b) क्रोध भड़काने वाली बातें कहना
(c) हृदय पर आघात करने वाली बातें कहना
(d) हृदय प्रसन्न करने वाली बातें कहना

Answer

Answer: (c) हृदय पर आघात करने वाली बातें कहना
हृदय पर आघात करने वाली बातें।


Question 25.
निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्यांश मुहावरा नहीं हैं ?
(a) सूक्ति बाण चलाना
(b) जिगर के टुकड़े-टुकड़े होना
(c) काम बूते के बाहर होना
(d) दाँतों पसीना आना

Answer

Answer: (c) काम बूते के बाहर होना।


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

मेरा जी पढ़ने में बिलकुल न लगता था। एक घंटा भी किताब लेकर बैठना पहाड़ था। मौका पाते ही होस्टल से निकलकर मैदान में आ जाता और कभी कंकरियाँ उछालता, कभी कागज़ की तितलियाँ उड़ाता और कहीं कोई साथी मिल गया, तो पूछना ही क्या। कभी चार-दीवारी पर चढ़कर नीचे कूद रहे हैं। कभी फाटक पर सवार, उसे आगे-पीछे चलाते हुए मोटरकार का | आनंद उठा रहे हैं, लेकिन कमरे में आते ही भाई साहब का वह रुद्र-रूप देखकर प्राण सूख जाते। उनका पहला सवाल यह होता-‘कहाँ थे’? हमेशा यही सवाल, इसी ध्वनि में हमेशा पूछा जाता था और इसका जवाब | मेरे पास केवल मौन था। न जाने मेरे मुँह से यह बात | क्यों न निकलती किं ज़रा बाहर खेल रहा था। मेरा मौन । कह देता था कि मुझे अपना अपराध स्वीकार है और भाई साहब के लिए उसके सिवा और कोई इलाज न था कि स्नेह और रोष से मिले हुए शब्दों में मेरा सत्कार करें।

Question 1.
लेखक को एक घंटा किताब लेकर बैठना कैसा लगता था ?
(a) बहुत मनोरंजक
(b) शैतान के समान
(c) पहाड़ के समान
(d) टीले के समान ।

Answer

Answer: (c) पहाड़ के समान।


Question 2.
मौका पाते ही हॉस्टल के निकलकर लेकर कहाँ जाता था ?
(a) सिनेमा हाल में
(b) अपने घर
(c) शतरंज खेलने
(d) खेलने के लिए मैदान में

Answer

Answer: (d) खेलने के लिए मैदान में।


Question 3.
भाई साहब का कैसा रूप देखकर लेखक के प्राण सूख जाते थे ?
(a) विकट रूप
(b) रूद्र रूप
(c) विकराल रूप
(d) भयंकर रूप

Answer

Answer: (b) रुद्र-रूप।


Question 4.
भाई साहब का पहला सवाल क्या होता था ?
(a) क्या तुमने गृह कार्य कर लिया?
(b) तुम क्या कर रहे हो?
(c) तुम कहाँ थे?
(d) तुम कब आए?

Answer

Answer: (c) तुम कहाँ थे ?


Question 5.
लेखक का मौन क्या दर्शाता था ?
(a) कि उन्हें अपना अपराध स्वीकार है
(b) वह बहुत बेशर्म है ।
(c) उनमें बहुत विनम्रता है
(d) उन पर किसी के कहने का कोई फर्क नहीं पड़ता

Answer

Answer: (a) कि उन्हें अपना अपराध स्वीकार है।


(2)

भाई साहब उपदेश की कला में निपुण थे। ऐसी-ऐसी लगती बातें कहते, ऐसे-ऐसे सूक्ति-बाण चलाते कि मेरे जिगर के टुकड़े-टुकड़े हो जाते और हिम्मत टूट जाती। इस तरह जान तोड़कर मेहनत करने की शक्ति मैं अपने में न पाता था और उस निराशा में ज़रा देर के लिए मैं सोचने लगता-‘क्यों न घर चला जाऊँ। जो काम मेरे बूते के बाहर है, उसमें हाथ डालकर क्यों अपनी जिंदगी खराब करूँ।’ मुझे अपना मूर्ख रहना मंजूर था, लेकिन उतनी मेहनत से मुझे तो चक्कर आ जाता था, लेकिन घंटे-दो घंटे के बाद निराशा के बादल फट जाते और मैं इरादा करता कि आगे से खूब जी लगाकर पढूंगा। झटपट एक टाइम-टेबिल बना डालता। बिना पहले से नक्शा बनाए कोई स्कीम तैयार किए काम कैसे शुरू करूँ । टाइम-टेबिल में खेलकूद की मद बिलकुल उड़ जाती। प्रातःकाल छः बजे उठना, मुँह-हाथ धो, नाश्ता कर, पढ़ने बैठ जाना। छः से आठ तक अंग्रेजी, आठ से नौ तक हिसाब, नौ से साढ़े नौ तक इतिहास, फिर भोजन और स्कूल। साढ़े तीन बजे स्कूल से वापिस होकर आधा घंटा आराम, चार से पाँच तक भूगोल, पाँच से छ: तक ग्रामर, आधा घंटा होस्टल के सामने ही टहलना, साढ़े छः से सात तक अंग्रेज़ी कंपोजीशन, फिर भोजन करके आठ से नौ तक अनुवाद, नौ से दस तक हिंदी, दस से ग्यारह तक विविध विषय, फिर विश्राम।

Question 1.
भाई साहब की बातों का लेखक पर क्या असर होता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब की बातों से लेखक की हिम्मत टूट जाती थी।
  • वे सोचते थे क्यों न घर चला जाऊँ।
  • जो काम बस का नहीं, उसमें हाथ डालकर क्यों जिंदगी खराब करूँ।

Question 2.
निराशा दूर होने पर लेखक क्या करता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक टाइम-टेबिल तैयार करता था।
  • सभी विषयों के लिए अलग-अलग समय का निर्धारण करता था।

Question 3.
लेखक का टाइम-टेबिल लागू क्यों नहीं हो पाता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वह टाइम-टेबिल व्यवहारिक नहीं होता था।
  • उसमें खेल के लिए कोई समय नहीं था।

Question 4.
लेखक को चक्कर क्यों आ जाता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बिना खेले पढ़ना उनके वश की बात नहीं थी।
  • लेखक लगातार एक स्थान पर बैठकर नहीं पढ़ सकता था।

(3)

मगर टाइम-टेबिल बना लेना एक बात है, उस पर अमल करना दूसरी बात। पहले ही दिन उसकी अवहेलना शुरू हो जाती। मैदान की वह दुखद हरियाली, हवा के हल्के-हल्के झोंके, फुटबॉल की वह उछल-कूद, कबड्डी के वह दाँव-घात, वॉलीबॉल की वह तेज़ी और फुरती, मुझे अज्ञात और अनिवार्य रूप से खींच ले जाती और वहाँ जाते ही मैं सब कुछ भूल जाता। वह जानलेवा टाइम-टेबिल, वह आँखफोड़ पुस्तकें, किसी की याद न रहती और भाई साहब को नसीहत और फजीहत का अवसर मिल जाता। मैं उनके साये से भागता, उनकी आँखों से दूर रहने की चेष्टा करता, कमरे में इस तरह दबे पाँव आता कि उन्हें खबर न हो। उनकी नज़र मेरी ओर उठी और मेरे प्राण निकले। हमेशा सिर पर एक नंगी तलवार-सी लटकती मालूम होती। फिर भी जैसे मौत और विपत्ति के बीच भी आदमी मोह और माया के बंधन में जकड़ा रहता है, मैं फटकार और घुड़कियाँ खाकर भी खेल-कूद का तिरस्कार न कर सकता था।

Question 1.
पाठ का नाम व लेखक का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेतः

  • पाठ : बड़े भाई साहब
  • लेखक : मुंशी प्रेमचंद।

Question 2.
लेखक टाइम-टेबिल की अवहेलना क्यों करता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • मैदान की सुखद हरियाली और हवा के झोंके लेखक को बाहर आने के लिए मजबूर कर देते थे।
  • वह मैदान में आते ही सब कुछ भूल जाता था।

Question 3.
लेखक अपने भाई साहब से दूर क्यों भागता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब यदि लेखक को खेलते देख लेते थे तो उनकी नसीहत और फ़जीहत शुरू हो जाती थी
  • भाई साहब की नज़र उठते ही लेखक के प्राण सूख जाते थे।

Question 4.
भाई साहब की फटकार का लेखक पर क्या असर होता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब की फटकार के बीच भी वह खेल का मोह नहीं छोड़ते थे
  • खेलकूद को छोड़ना उनके वश की बात नहीं थी।

Question 5.
इस गद्यांश के आधार पर लेखक की क्या छवि उभरती है ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक समय के पाबंद नहीं थे।
  • वे अपने द्वारा बनाए नियमों का भी पालन नहीं कर पाते थे।
  • उनका स्वभाव चंचल था।

(4)

सालाना इम्तिहान हुआ। भाई साहब फेल हो गए, मैं पास हो गया और दरजे में प्रथम आया। मेरे और उनके बीच में केवल दो साल का अंतर रह गया। जी में आया, भाई साहब को आड़े हाथों लँ-‘आपकी वह घोर तपस्या कहाँ गई? मुझे देखिए, मज़े से खेलता भी रहा और दरजे में अव्वल भी हूँ।’ लेकिन वह इतने दुखी और उदास थे कि मुझे उनसे दिली हमदर्दी हुई और उनके घाव पर नमक छिड़कने का विचार ही लज्जास्पद जान पड़ा। हाँ, अब मुझे अपने ऊपर कुछ अभिमान हुआ और आत्मसम्मान भी बढ़ा। भाई साहब का वह रौब मुझ पर न रहा। आजादी से खेलकूद में शरीक होना लगा। दिल मज़बूत था। अगर उन्होंने फिर मेरी फजीहत की, तो साफ़ कह दूंगा-‘आपने अपना खून जलाकर कौन-सा तीर मार लिया। मैं तो खेलते-कूदते दरजे में अव्वल आ गया।’ ज़बान से यह हेकड़ी जताने का साहस न होने पर भी मेरे रंग-ढंग से साफ़ ज़ाहिर होता था कि भाई साहब का वह आतंक मुझ पर नहीं था।

Question 1.
सालाना परीक्षा का क्या परिणाम रहा ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब फेल हो गए।
  • लेखक पास हो गया।

Question 2.
परीक्षा परिणाम देखकर लेखक के मन में क्या विचार आया ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक के जी में आया कि भाई साहब को आड़े हाथों लूँ।
  • पूछू कि आपकी घोर तपस्या कहाँ गई ?

Question 3.
लेखक को भाई साहब से हमदर्दी क्यों हुई ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब को दु:खी देखकर।
  • वे अपने फेल होने से विचलित थे।

Question 4.
कक्षा में प्रथम आने पर लेखक के स्वभाव में क्या परिवर्तन आया ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • उन्हें अपने ऊपर अभिमान हो गया।
  • वे आजाद होकर खेल-कूद में शामिल होने लगे।

Question 5.
लेखक के रंग-ढंग को देखकर क्या लगता था ?

Answer

Answer:
संकेत:

  • उन्हें अपने भाई की परवाह नहीं थी।
  • वे समझते थे कि वह खेल-कूद के बाद भी प्रथम आ सकता है।
  • वे अपने व्यवहार से ही हेकड़ी जता रहे थे।

(5)

फिर सालाना इम्तिहान हुआ और कुछ ऐसा संयोग हुआ कि मैं फिर पास हुआ और भाई साहब फिर फेल हो गए। मैंने बहुत मेहनत नहीं की, पर न जाने कैसे दरजे में अव्वल आ गया। मुझे खुद अचरज हुआ। भाई साहब ने प्राणांतक परिश्रम किया। कोर्स का एक-एक शब्द चाट गए थे, दस बजे रात तक इधर, चार बजे भोर से उधर, छः से साढ़े नौ तक स्कूल जाने के पहले। मुद्रा कांतिहीन हो गई थी, मगर बेचारे फेल हो गए। मुझे उन पर दया आती थी। नतीजा सुनाया गया, तो वह रो पड़े और मैं भी रोने लगा। अपने पास होने की खुशी आधी हो गई। मैं भी फेल हो गया होता, तो भाई साहब को इतना दु:ख न होता, लेकिन विधि की बात कौन टाले!

मेरे और भाई साहब के बीच में अब केवल एक दरजे का अंतर और रह गया। मेरे मन में एक कुटिल भावना उदय हुई कि कहीं भाई साहब एक साल और फेल हो जाएँ, तो मैं उनके बराबर हो जाऊँ, फिर वह किस आधार पर मेरी फजीहत कर सकेंगे, लेकिन मैंने इस विचार को दिल से बलपूर्वक निकाल डाला। आखिर वह मुझे मेरे हित के विचार से ही तो डाँटते हैं। मुझे इस वक्त अप्रिय लगता है अवश्य, मगर यह शायद उनके उपदेशों का ही असर है कि मैं दनादन पास हो जाता हूँ और इतने अच्छे नंबरों से।

Question 1.
लेखक को किस बात पर आश्चर्य हो रहा था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब के फेल होने पर।
  • अपने कक्षा में प्रथम आने पर।

Question 2.
परीक्षा की तैयारी के कारण भाई साहब की कैसी स्थिति हो गई थी ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब की मुद्रा कांतिहीन हो गई थी।
  • वे सारा दिन पढ़ाई में लगे रहते थे।

Question 3.
परीक्षा परिणाम सुनकर दोनों भाइयों की कैसी स्थिति हुई ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • परीक्षा परिणाम सुनकर दोनों भाई रोने लगे।
  • लेखक की कक्षा में प्रथम आने की खुशी आधी रह गई।

Question 4.
परीक्षा परिणाम के बाद लेखक के मन में कैसी भावना का उदय हुआ ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • कुटिल भावना का उदय हुआ।
  • भाई साहब एक बार और फेल हो जाएँ तो वह उनके बराबर हो जाए।

Question 5.
लेखक बड़े भाई की डाँट के बारे में क्या सोच रहा था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • भाई साहब मुझे मेरे हित के लिए ही तो डाँटते हैं।
  • यह उनके उपदेशों का ही असर है कि मैं दनादन पास होता जा रहा हूँ।

(6)

अब भाई साहब बहुत कुछ नरम पड़ गए थे। कई बार मुझे डाँटने का अवसर पाकर भी उन्होंने धीरज से काम लिया। शायद अब वह खुद समझने लगे थे कि मुझे डाँटने का अधिकार उन्हें नहीं रहा, या रहा भी, तो बहुत कम। मेरी स्वच्छंदता भी बढ़ी। मैं उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगा। मुझे कुछ ऐसी धारणा हुई कि मैं पास हो ही जाऊँगा, पढूँ या न पढूँ, मेरी तकदीर बलवान है, इसलिए भाई साहब के डर से जो थोड़ा-बहुत पढ़ लिया करता था, वह भी बंद हुआ। मुझे कनकौए उड़ाने का नया शौक पैदा हो गया था और अब सारा समय पतंगबाजी की ही भेंट होता था, फिर भी मैं भाई साहब का अदब करता था और उनकी नजर बचाकर कनकौए उड़ाता था। मांझा देना, कन्ने बाँधना, पतंग टूर्नामेंट की तैयारियाँ आदि समस्याएँ सब गुप्त रूप से हल की जाती थीं। मैं भाई साहब को यह संदेह न करने देना चाहता था कि उनका सम्मान और लिहाज़ मेरी नज़रों में कम हो गया है।

Question 1.
भाई साहब के नरम पड़ने का क्या कारण था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक का हर-बार अच्छे अंकों के पास होना
  • बड़े भाई का हर बार फेल हो जाना।

Question 2.
डाँटने का अवसर पाकर भी बड़े भाई लेखक को क्यों नही डाँटते थे ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बड़े भाई का बार-बार फेल होना
  • उनका यह सोचना कि अब उन्हें डाँटने का अधिकार नहीं है।

Question 3.
भाई साहब के न डाँटने का लेखक पर क्या प्रभाव पड़ा?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वे उनकी सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगे।
  • वे सोचने लगे कि मैं पढूँ या न पढूँ, पास हो ही जाऊँगा।

Question 4.
लेखक को कौन-सा नया शौक पैदा हो गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • कनकौए उड़ाने का
  • उनका सारा समय पतंगबाजी की भेंट चढ़ गया।

Question 5.
किन बातों से लगता है कि लेखक अब भी बड़े भाई का अदब करता था ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक बड़े भाई की नज़र बजाकर कनकौए उड़ाता था
  • पतंग टूर्नामैंट की तैयारियाँ गुप्त रूप से की जाती थी।

(7)

एक ज़माना था कि लोग आठवाँ दरजा पास करके नायब तहसीदार हो जाते थे। मैं कितने ही मिडिलचियों को जानता हूँ, जो आज अव्वल दरजे के डिप्टी मैजिस्ट्रेट या सुपरिटेंडेंट हैं। कितने ही आठवीं जमात वाले हमारे लीडर और समाचार-पत्रों के संपादक हैं। बड़े-बड़े विद्वान उनकी मातहती में काम करते हैं और तुम उसी आठवें दरजे में आकर बाज़ारी लौंडों के साथ कनकौए के लिए दौड़ रहे हो। मुझे तुम्हारी इस कम अक्ली पर दुःख होता है। तुम ज़हीन हो, इसमें शक नहीं, लेकिन वह ज़ेहन किस काम का जो हमारे आत्मगौरव की हत्या कर डाले। तुम अपने दिल में समझते होगे, मैं भाई साहब से महज़ एक दरजा नीचे हूँ और अब मुझको कुछ कहने का हक नहीं है, लेकिन यह तुम्हारी गलती है। मैं तुमसे पाँच साल बड़ा हूँ और चाहे आज तुम मेरी ही जमात में आ जाओ और परीक्षकों का यही हाल है, तो निस्संदेह. अगले साल तुम मेरे समकक्ष हो जाओगे और शायद एक साल बाद मुझसे आगे भी निकल जाओ, लेकिन मुझमें और तुममें जो पाँच साल का अंतर है, उसे तुम क्या, खुदा भी नहीं मिटा सकता। मैं तुमसे पाँच साल बड़ा हूँ और हमेशा रहूँगा। मुझे दुनिया का और जिंदगी का जो तजुरबा है, तुम उसकी बराबरी नहीं कर सकते, चाहे तुम एम.ए, और डी. फिल और डी.लिट् की क्यों न हो जाओ। समझ किताबें पढ़ने से नहीं आती, दुनिया देखने से आती।

Question 1.
बड़े भाई ने लेखक को क्या नसीहत दी ?

Answer

Answer:

  • पहले लोग आठवाँ दरजा पास करके नायब तहसीलदार हो जाते थे
  • तुम आठवें दर्जे में आकर बाजारी लौंडों के साथ घूमते हो।

Question 2.
बड़े भाई के अनुसार लेखक अपने दिल में क्या सोचता होगा ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बड़े भाई को मुझे कुछ भी कहने का हक नहीं है।
  • मैं भाई साहब से एक दर्जा नीचे हूँ।

Question 3.
बड़े भाई की कौन-सी बात लेखक के दिल में उतर गई ?

Answer

Answer:
संकेत:

  • कि मैं तुमसे पाँच साल बड़ा हूँ।
  • इस अंतर को कोई नहीं मिटा सकता।

Question 4.
बड़े भाई के अनुसार व्यक्ति कब समझदार होता है और कब नहीं होता?

Answer

Answer:
संकेतः

  • जब उसे जिंदगी का अनुभव होता है।
  • जिंदगी का अनुभव किताबें पढ़ने से नहीं आता।

विषय-बोध पर आधारित प्रश्न

Question 1.
दूसरी बार फेल होने पर भाई साहब लेखक पर नरम पड़ गए, इसका क्या परिणाम हुआ ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लेखक की स्वच्छंदता बढ़ गई।
  • लेखक भाई साहब की सहिष्णुता का अनुचित लाभ उठाने लगे।
  • वे सोचने लगे कि मैं पहूँ या न पढूँ, मेरी तकदीर बलवान है, मैं तो पास हो ही जाऊँगा।

Question 2.
बड़े भाई साहब ने अपने हेडमास्टर का उदाहरण किस संदर्भ में दिया ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • अनुभव किताबी ज्ञान की अपेक्षा अधिक जरूरी है।
  • जिसे जिंदगी का अनुभव होता है, वह जिंदगी को सही ढंग से जी सकता है।

Question 3.
लेखक को अपनी लघुता का आभास क्यों होने लगा ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बड़े भाई साहब की बातें सारगार्भित थी
  • लेखक के मन में बड़े भाई के प्रति श्रद्धा उत्पन्न हो गई थी।
  • वे समझ गए थे कि भाई साहब जो कुछ करते हैं, उसके हित के लिए ही करते हैं।

Question 4.
‘बड़े भाई साहब’ कहानी हमें क्या सीख देती है?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बच्चों को किताबी कीड़ा नहीं बनाना चाहिए।
  • पढ़ाई के साथ-साथ खेलना भी ज़रूरी है।
  • विषयों का बोझिलपन पढ़ाई को नीरस बनाती है।
  • अनुभव किताबी ज्ञान की अपेक्षा अधिक लाभदायक है।

Question 5.
बड़े भाई ने ऐसा क्यों कहा कि इम्तिहान पास कर लेना कोई चीज़ नहीं है, असल चीज़ है बुद्धि का विकास।

Answer

Answer:
संकेतः

  • परीक्षा पास करने से किसी विषय का ज्ञान होना जरूरी नहीं है।
  • बुद्धि का विकास होगा तो ज्ञान आसानी से अर्जित किया जा सकता है।

Question 6.
बड़े भाई को अपने मन की इच्छाएँ क्यों दबानी पड़ती थीं?

Answer

Answer:
संकेत:

  • उन पर अपने छोटे भाई की जिम्मेदारी थी।
  • वे उम्र में पाँच साल बड़े थे।
  • बड़ा भाई स्वयं गलत रास्ते चलता तो उसे कैसे रोकता
  • वे घर से दूर थे, अतः बड़े भाई को ही अभिभावक की जिम्मेदारी निभानी पड़ती थी।

Question 7.
यदि छोटे भाई पर बड़े भाई की डाँट-फटकार न पड़ती तो क्या वह परीक्षा में अव्वल आता ? यदि नहीं, तो क्यों ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तब वह अव्वल न आ पता।
  • वह जितना पढ़ता था, उतना भी न पढ़ता।
  • वह सारा समय खेल-कूद में बर्बाद कर देता।

Question 8.
पाठ में आए प्रसंग के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि बड़े भाई के अंदर भी बच्चे का दिल था।

Answer

Answer:
संकेतः

  • उनके अंदर भी बच्चे का दिल था।
  • उन्हें ज़िम्मेदारी का निर्वाह करना पड़ता था, इसलिए अपनी इच्छाएँ दबानी पड़ती थीं।
  • जब वे अपने भाई को नसीहत दे रहे थे, तभी एक कनकौआ उड़ता उधर आया तो भाई साहब ने दौड़कर उसे झपट लिया।
  • भाई साहब स्वयं भी कहते हैं कि मेरा भी दिल खेलने को करता है; परन्तु में ही गलत राह चलूँ तो तुम्हें कैसे रोकूँगा।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh बड़े भाई साहब MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 10 बड़े भाई साहब with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 11 डायरी का एक पन्ना with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 11 डायरी का एक पन्ना with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the डायरी का एक पन्ना Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these डायरी का एक पन्ना objective questions.

डायरी का एक पन्ना Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 11 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of डायरी का एक पन्ना Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi डायरी का एक पन्ना MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
लाठी चार्ज होने पर सुभाष बाबू से किसने कहा कि आप इधर आ जाइए ?
(a) मदालसा बजाज नारायण ने
(b) अविनाश बाबू ने
(c) ज्योतिर्मय गांगुली ने
(d) पुरुषोत्तम राय ने

Answer

Answer: (c) ज्योतिर्मय गांगुली ने।


Question 2.
सुभाष बाबू जुलूस के समय क्या बोल रहे थे? ||
(a) दिल्ली चलो दिल्ली दूर नहीं
(b) सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा
(c) वंदे मातरम्
(d) जयहिंद

Answer

Answer: (c) वंदे मातरम्।


Question 3.
लेखक की आँखें किसका फटा सिर देखकर मिंच जाती थी?
(a) अविनाश बाबू
(b) क्षितीश चटर्जी
(c) हरिश्चंद्र सिंह
(d) अविनाश बाबू

Answer

Answer: (b) क्षितीश चटर्जी।


Question 4.
स्त्रियों ने कहाँ खड़े होकर झंडा फहराया?
(a) पार्क के बीच में
(b) मोनुमैंट की सीढ़ियों पर चढ़कर
(c) चौराहे पर
(d) धर्मतल्ले के मोड़ पर

Answer

Answer: (b) मौनुमेंट की सीढ़ियों पर चढ़कर।


Question 5.
सुभाष बाबू को गिरफ्तार करके कहाँ भेजा गया?
(a) दमदम जेल में
(b) चौरंगी पुलिस थाने में
(c) लाल बाज़ार लॉकअप में
(d) अस्पताल में

Answer

Answer: (c) लाल बाज़ार लॉकअप में।


Question 6.
जूलूस कहाँ आकर टूट गया ?
(a) लाल बाजार चौराहे पर
(b) चौरंगी पर
(c) धर्मतल्ले के मोड़ पर
(d) श्रद्धानंद पार्क के पास

Answer

Answer: (c) धर्मतल्ले के मोड़ पर।


Question 7.
लेखक के साथ दमदम जेल में कौन थे?
(a) सुभाष बाबू
(b) बृजलाल गोयनका
(c) क्षितीश चटर्जी
(d) अविनाश बाबू

Answer

Answer: (b) बृजलाल गोयनका।


Question 8.
पुलिस द्वारा जुलूस निकाल रही कितनी स्त्रियों को गिरफ्तार किया गया?
(a) साठ
(b) सौ
(c) अस्सी
(d) एक सौ पाँच

Answer

Answer: (d) एक सौ पाँचा


Question 9.
घायलों का फोटो किसलिए उतारा जा रहा था?
(a) ताकि प्रमाण रहे कि किन-किन लोगों ने जुलूस में भाग लिया
(b) अंग्रेज सरकार को दिखाने के लिए
(c) सुभाष बाबू को दिखाने के लिए
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (a) ताकि प्रमाण रहे कि किन-किन लोगों ने जुलूस में भाग लिया
ताकि प्रमाण रहे किन-किन लोगों ने जुलूस में भाग लिया और कलकत्तावासियों का क्या योगदान है।


Question 10.
पुलिस की लाठी जार्च से लगभग कितने आदमी घायल हुए ?
(a) बीस
(b) तीस
(c) सौ
(d) दो सौ

Answer

Answer: (d) दो सौ।


Question 11.
किसके नाम पर कलंक था कि यहाँ काम नहीं होता?
(a) कलकत्ता के
(b) बंगाल के
(c) बंगाल या कलकत्ता के
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) बंगाल या कलकत्ता के
बंगाल या कलकत्ता।


Question 12.
‘डायरी का एक पन्ना’ पाठ के लेखक कौन है।।
(a) सीतारात सेकसरिया
(b) रवींद्र केलकर
(c) प्रह्लाद अग्रवाल
(d) लीलाधर मंडलोई

Answer

Answer: (a) सीताराम सेकसरिया।


Question 13.
26 जनवरी 1931 के दिन का इतिहास में क्या महत्त्व है ?
(a) इस दिन को भारतवासियों ने दूसरे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
(b) इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था
(c) इस दिन अंग्रेजों ने भारत की आजादी की घोषणा की थी
(d) इस दिन भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई

Answer

Answer: (a) इस दिन को भारतवासियों ने दूसरे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया था
इस दिन को भारतवासियों ने स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया।


Question 14.
कलकत्तावासियों ने स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए प्रचार में कितना धन खर्च किया?
(a) एक लाख रुपये
(b) बीस हजार रुपये
(c) बारह हजार रुपये
(d) दो हजार रुपये

Answer

Answer: (d) दो हजार रुपये।


Question 15.
बड़े-बड़े पार्कों और मैदानों को किसने घेर रखा था?
(a) लोगों ने
(b) स्वतंत्रता सेनानियों ने |
(c) पुलिस ने
(d) सेना ने

Answer

Answer: (c) पुलिस के।


Question 16.
श्रद्धानंद पार्क में किसके द्वारा झंडा फहराया गया?
(a) नेता जी सुभाष
(b) बृजलाल गोयनका
(c) अविनाश बाबू
(d) पूर्णोदास

Answer

Answer: (c) अविनाश बाबू
अविनाश बाबू ने।


Question 17.
सुंदरी पार्क में किसके द्वारा झंडा फहराया जाना था?
(a) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के द्वारा
(b) पूर्णोदास के द्वारा
(c) कांग्रेस पार्टी के युद्ध मंत्री हरिश्चंद्रसिंह के द्वारा
(d) मदालसा बजाज नारायण के द्वारा

Answer

Answer: (c) कांग्रेस पार्टी के युद्ध मंत्री हरिश्चंद्रसिंह के द्वारा
हरिश्चंद्र के द्वारा।


Question 18.
सुभाष बाबू के जुलूस का भार किस पर था?
(a) अविनाश बाबू पर
(b) जानकी देवी पर
(c) सीताराम सेकसरिया पर
(d) पूर्णोदास पर

Answer

Answer: (d) पूर्णोदास पर
पूर्णोदास के ऊपर।


Question 19.
कौंसिल की तरफ से निकले नोटिस के अनुसार झंडा कितने बजे फहराया जाना था?
(a) चार बजकर चौबीस मिनट पर
(b) ठीक चार बजे
(c) चार बजकर बयालिस मिनट पर
(d) चार बजकर तीस मिनट पर

Answer

Answer: (a) चार बजकर चौबीस मिनट पर।


Question 20.
सुभाष बाबू अपना जुलूस लेकर कितने बजे आए ?
(a) ठीक चार बजे
(b) ठीक चार बजकर दस मिनट पर
(c) चार बजकर बीस मिनट पर
(d) चार बजकर चौबीस मिनट पर

Answer

Answer: (b) ठीक चार बजकर दस मिनट पर
चार बजकर दस मिनट पर।


Question 21.
सुभाष बाबू के जुलूस को कहाँ पर रोका गया।?
(a) सुंदरी पार्क में
(b) श्रद्धानंद पार्क में
(c) लाल बाजार के पास
(d) चौंरगी पर

Answer

Answer: (d) चौंरगी पर।


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प को चुनिएबड़े बाज़ार के प्रायः मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहरा रहा था और कई मकान तो ऐसे सजाए गए थे कि ऐसा मालूम होता था कि मानो स्वतंत्रता मिल गई हो। कलकत्ते के प्रत्येक भाग में ही झंडे लगाए गए थे। जिस रास्ते से मनुष्य जाते थे, उसी रास्ते में उत्साह और नवीनता मालूम होती थी। लोगों का कहना था कि ऐसी सजावट पहले नहीं हुई। पुलिस भी अपनी पूरी ताकत से शहर में गश्त देकर प्रदर्शन कर रही थी। मोटर लारियों में गोरखे तथा सारजेंट प्रत्येक मोड़ पर तैनात थे। कितनी ही लारियाँ शहर में घुमाई जा रही थीं। घुड़सवारों का प्रबंध था। कहीं भी ट्रैफिक पुलिस नहीं
थी, सारी पुलिस को इसी काम में लगाया गया था। बड़े-बड़े पार्कों तथा मैदानों को पुलिस ने सवेरे से ही घेर लिया था।

Question 1.
कौन-से बाजार में सभी मकानों पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया था ?
(a) लाल बाजार
(b) बड़े बाज़ार
(c) बिहु बाज़ार
(d) चौरंगी बाज़ार

Answer

Answer: (b) बड़े बाज़ार में।


Question 2.
सजे हुए मकानों को देखकर क्या लगता था ?
(a) मानो स्वतंत्रता मिल गई हो
(b) मानो आज कोई समारोह हो
(c) मानो सरकारी समारोह हो
(d) मानो आज बड़ा दिन हो

Answer

Answer: (a) मानो स्वतंत्रता मिल गई हो।


Question 3.
शहर में अपना शक्ति-प्रदर्शन कौन कर रहे थे?
(a) क्रांतिकारी
(b) पुलिस
(c) विद्यार्थी
(d) समाज सेवक

Answer

Answer: (b) पुलिस।


Question 4.
लारियाँ शहर में क्यों घुमाई जा रही थीं ?
(a) ताकि क्रांति को बढ़ावा मिल सके
(b) ताकि स्वतंत्रता सेनानियों का हौसला न बढ़े
(c) ताकि शहर पर निगरानी हो सके
(d) ताकि सरकार के हुक्म का पालन हो सके

Answer

Answer: (b) ताकि स्वतंत्रता सेनानियों का हौसला न बढ़ सके।


Question 5.
कहीं भी ट्रैफिक पुलिस क्यों नहीं थी ?
(a) ट्रैफिक पुलिस की आवश्यकता नहीं थी
(b) ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक का इंतजाम कर रही थी
(c) ट्रैफिक पुलिस सरकारी अफसरों की अगवानी में लगी थी
(d) सारी ट्रैफिक पुलिस को पार्कों और मैदानों में लगाया गया था; ताकि लोग इकट्ठे न हो सके।

Answer

Answer: (d) सारी ट्रैफिक पुलिस को पार्को और मैदानों में लगाया गया था ताकि लोग इकट्ठे न हो सकें।


(2)

मौनुमेंट के नीचे, जहाँ शाम को सभा होने वाली थी, उस जगह को तो भोर में छह बजे से ही पुलिस ने बड़ी संख्या में घेर लिया था; पर तब भी कई जगह तो भोर में ही झंडा फरहराया गया। श्रद्धानंद पार्क में बंगाल प्रांतीय विद्यार्थी संघ के मंत्री अविनाश बाबू ने झंडा गाड़ा तो पुलिस ने उनको पकड़ लिया तथा और लोगों को मारा या हटा दिया। तारा सुंदरी पार्क में बड़ा-बाज़ार कांग्रेस कमेटी के युद्ध मंत्री हरिश्चंद्र सिंह झंडा फहराने गए, पर वे भीतर न जा सके। वहाँ पर काफ़ी मारपीट हुई और दो-चार आदमियों के सिर फट गए। गुजराती सेविका संघ की ओर से जुलूस निकला; जिसमें बहुत-सी लड़कियाँ थीं, उनको गिरफ्तार कर लिया।

11 बजे मारवाड़ी बालिका विद्यालय की लड़कियों ने अपने विद्यालय में झंडोत्सव मनाया। जानकीदेवी, मदालसा (मदालसा बजाज नारायण) आदि भी गई थीं। लड़कियों को, उत्सव का क्या मतलब है, समझाया गया। एक बार मोटर में बैठकर सब तरफ़ घूमकर देखा तो बहुत अच्छा मालूम हो रहा था। जगह-जगह फ़ोटो उतर रहे थे। अपने भी फोटो का काफ़ी प्रबंध किया था। दो-तीन बजे कई आदमियों को पकड़ लिया गया जिसमें मुख्य पूर्णोदास और पुरुषोत्तम राय थे।

Question 1.
मौनुमेंट के नीचे जहाँ सभा होनी थी, उस जगह को पुलिस ने सुबह से ही क्यों घेर लिया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पुलिस किसी भी सूरत में भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस मनाने से रोकना चाहती थी।
  • यदि लोग पार्कों में जमा हो गए तो उनको रोक पाना मुश्किल हो जाएगा।

Question 2.
श्रद्धानंद पार्क में क्या घटना घटी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • श्रद्धानंद पार्क में अविनाश बाबू द्वारा झंडा फहराया गया।
  • पुलिस ने लाठी चार्ज करके लोगों को मारा।

Question 3.
उस अभियान में महिलाओं की क्या भागीदारी रही ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
  • गुजराती सेवा संघ की ओर से जुलूस निकाला गया।
  • अनेक लड़कियों को गिरफ्तार किया गया।
  • मारवाड़ी बालिका विद्यालय की ओर से भी जुलूस निकाल गया।

Question 4.
जगह-जगह फोटो क्यों उतार रहे थे ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • ताकि स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने का प्रमाण रह सके
  • कोई यह न कहे कि कलकत्ता में कोई काम नहीं होता।

Question 5.
किन-किन मुख्य आदमियों को गिरफ्तार किया गया ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पूर्णोदास और पुरुषोत्तम राय को।

(3)

सुभाष बाबू के जुलूस का भार पूर्णोदास पर था, पर यह प्रबध कर चुका था। स्त्री-समाज अपनी तैयारी में लगा था। जगह-जगह से स्त्रियाँ अपना जुलूस निकालने की तथा ठीक स्थान पर पहुँचने की कोशिश कर रही थीं। मौनुमेंट के पास जैसा प्रबंध भोर में था, वैसा करीब एक बजे नहीं रहा। इससे लोगों को आशा होने लगी कि शायद पुलिस अपना रंग न दिखलावे, पर वह कब रुकने वाली थी। तीन बजे से ही मैदान में हज़ारों आदमियों की भीड़ होने लगी और लोग टोलियाँ बना-बनाकर मैदान में घूमने लगे। आज जो बात थी वह निराली थी। जब से कानून भंग का काम शुरू हुआ है, तब से आज तक इतनी बड़ी सभा ऐसे मैदान में नहीं की गई थी और यह सभा तो कहना चाहिए कि ओपन लड़ाई थी। पुलिस कमिश्नर का नोटिस निकल चुका था कि अमुक-अमुक धारा के अनुसार कोई सभा नहीं हो सकती। जो लोग काम करने वाले थे, उन सबको इंस्पेक्टरों के द्वारा नोटिस और सूचना दे दी गई थी कि आप यदि सभा में भाग लेंगे तो दोषी समझे जाएँगे। इधर कौंसिल की तरफ़ से नोटिस निकल गया था कि मौनुमेंट के नीचे ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा तथा स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी। सर्वसाधारण की उपस्थिति होनी चाहिए। खुला चैलेंज देकर ऐसी सभा पहले नहीं की गई थी।

Question 1.
लोगों ने जुलूस की क्या-क्या तैयारियाँ की ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • सुभाष बाबू के जुलूस का भार पूर्णोदास पर था। उन्होंने पूरी तैयारी कर रखी थी।
  • स्त्री-समाज अपनी तैयारी में लगा था, वे ठीक स्थान पर पहुँचने की कोशिश कर रही थीं।

Question 2.
मौनुमेंट के पास पुलिस का कैसा प्रबंध था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • मौनुमेंट के पास दोपहर होते-होते पुलिस ने ढील दे दी।
  • तीन बजे मैदान में हज़ारों आदमी इकट्ठे हो गए।

Question 3.
लेखक ने यह क्यों कहा कि वह एक ओपन लड़ाई थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • आज तक लोगों में इतना उत्साह नहीं देखा था।
  • इतनी बड़ी सभी मैदान में नहीं की गई थी।
  • स्त्रियों की इतनी सक्रिय भागीदारी पहले कभी नहीं देखी गई।

Question 4.
पुलिस कमिश्नर का नोटिस क्या था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • अमुक धारा के अनुसार वहाँ कोई सभा नहीं हो सकती।
  • इंस्पेक्टरों के द्वारा सूचना दी गई थी कि यदि आप सभा में भाग लेंगे तो दोषी समझे जाएँगे।

Question 5.
कौंसिल ने अपने नोटिस में क्या लिखा था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • मौनुमेंट के नीचे ठीक चार बजकर चौबीस मिनट पर झंडा फहराया जाएगा।
  • स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी।
  • सर्वसाधारण की उपस्थिति होनी चाहिए।

(4)

सुभाष बाबू को पकड़ लिया गया और गाड़ी में बैठाकर लाल बाज़ार लॉकअप में भेज दिया गया। कुछ देर बाद ही स्त्रियाँ जुलूस बनाकर वहाँ से चलीं। साथ में बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई। बीच में पुलिस कुछ ठंडी पडी थी, उसने फिर डंडे चलाने शुरू कर दिए। अब की बार भीड़ ज़्यादा होने के कारण बहुत आदमी घायल हुए। धर्मतल्ले के मोड़ पर आकर जुलूस टूट गया और करीब 50-60 स्त्रियाँ वहीं मोड़ पर बैठ गईं। पुलिस ने उनको पकड़कर लाल बाज़ार भेज दिया। स्त्रियों का एक भाग आगे बढ़ा जिसका नेतृत्व विमल प्रतिभा कर रही थीं। उनको बहू बाज़ार के मोड़ पर रोका गया और वे वहीं मोड़ पर बैठ गईं। आस-पास बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठी हो गई, जिस पर पुलिस
बीच-बीच में लाठी चलाती थी।

Question 1.
सुभाष बाबू को क्यों गिरफ्तार किया गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • सुभाष बाबू स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए जा रहे जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।
  • सुभाष बाबू को झंडा फहराने से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Question 2.
सुभाष बाबू को पकड़कर कहाँ ले जाया गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • सुभाष बाबू को पकड़कर लाल बाज़ार लॉकअप में ले जाया गया।

Question 3.
जुलूस कहाँ आकर और क्यों टूट गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज किया।
  • जब लोग धर्मतल्ले के मोड़ पर आए तो लाठी चार्ज के कारण तितर-बितर हो गए।

Question 4.
जुलूस के टूटने पर स्त्रियों ने क्या किया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • 50-60 स्त्रियाँ मोड़ पर ही बैठ गईं।
  • स्त्रियों का एक दल विमल प्रतिभा के नेतृत्व में आगे बढ़ा।

Question 5.
पुलिस का जनता के प्रति कैसा व्यवहार रहा ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पुलिस ने जब भी भीड़ को देखा, लाठी चार्ज करके उन्हें तितर-बितर कर दिया।
  • स्त्रियाँ इकट्ठा होकर बहू बाज़ार मोड़ पर बैठ गई।

(5)

इस प्रकार करीब पौन घंटे के बाद पुलिस की लारी आई और उनको लाल बाज़ार ले जाया गया। और भी कई आदमियों को पकड़ा गया। बृजलाल गोयनका; जो कई दिन से अपने साथ काम कर रहा था और दमदम जेल में भी अपने साथ था, पकड़ा गया। पहले तो वह झंडा लेकर वंदे मातरम् बोलता हुआ मौनुमेंट की ओर इतने ज़ोर से दौड़ा कि अपने आप ही गिर पड़ा और उसे एक अंग्रेज़ी घुड़सवार ने लाठी मारी, फिर पकड़कर कुछ दूर ले जाने के बाद छोड़ दिया। इस पर वह स्त्रियों || के जुलूस में शामिल हो गया और वहाँ पर भी उसको छोड़ दिया, तब वह दो सौ आदमियों का जुलूस बनाकर लाल बाज़ार गया और वहाँ पर गिरफ्तार हो गया। मदालसा भी पकड़ी गई थी। उससे मालूम हुआ कि उसको थाने में भी मारा था। सब मिलाकर 105 स्त्रियाँ पकड़ी गई थीं। बाद में रात को नौ बजे सबको छोड़ दिया गया। कलकत्ता में आज तक इतनी स्त्रियाँ एक साथ गिरफ्तार नहीं की गई थीं। करीब आठ बजे खादी भंडार आए तो कांग्रेस ऑफ़िस से फ़ोन आया कि यहाँ बहुत आदमी चोट खाकर आए हैं और कई की हालत गंभीर है, उनके लिए गाड़ी चाहिए। जानकीदेवी के साथ वहाँ गए, बहुत लोगों को चोट लगी हुई थी। डॉक्टर दासगुप्ता उनकी देख-रेख तथा फ़ोटो उतरवा रहे थे। उस समय तक 67 आदमी वहाँ आ चुके थे। बाद में तो 103 तक आ पहुँचे।

Question 1.
बृजलाल गोयनका का स्वतंत्रता संघर्ष में क्या योगदान रहा?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बृजलाल गोयनका स्वतंत्रता संघर्ष में जेल में भी बंद रहे।
  • वे झंडा लेकर मौनुमेंट की तरफ दौड़े।
  • पुलिस से छूटने के बाद वह दो सौ आदमियों का जुलूस बनाकर लाल बाजार गया।
  • वह फिर गिरफ्तार हो गया।

Question 2.
मदालसा का इस आंदोलन में क्या योगदान रहा?

Answer

Answer:
संकेतः

  • मदालसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
  • वह स्त्रियों का नेतृत्व कर रही थी।

Question 3.
इस आंदोलन में स्त्रियों की क्या भूमिका रही ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • इस आंदोलन में स्त्रियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।
  • इतनी संख्या में कभी भी स्त्रियों ने किसी आंदोलन में भाग नहीं लिया।
  • इस आंदोलन में 105 स्त्रियाँ पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गईं।

Question 4.
फोन कहाँ से आया था और क्यों?

Answer

Answer:
संकेतः

  • फ़ोन कांग्रेस ऑफ़िस से आया था।
  • जुलूस में काफी लोग घायल हो गए थे।
  • उनके लिए गाड़ी की ज़रूरत थी।

Question 5.
डॉ. दास गुप्ता क्या भूमिका निभा रहे थे?

Answer

Answer:
संकेतः

  • डॉ. दासगुप्ता घायलों की देखभाल कर रहे थे।
  • वे उनके फोटो भी उतरवा रहे थे।

विषय-बोध पर आधारित प्रश्न

Question 1.
जुलूस रोकने के लिए पुलिस ने क्या-क्या प्रबंध किए।

Answer

Answer:
संकेतः

  • पुलिस को पार्कों और मैदानों में लगा दिया गया।
  • शहर में पुलिस की लारियाँ घुमाई जा रही थीं।
  • घुड़सवारों का भी प्रबंध था।

Question 2.
कई जगह भोर में ही झंडा क्यों फहरा दिया गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पुलिस के विरोध के कारण ऐसा किया
  • पुलिस चाहती थी कि कोई झंडा न फहरा पाए।
  • स्वतंत्रता सेनानियों ने मौका मिलते ही झंडा फहरा दिया।

Question 3.
जुलूस के समय सुभाष बाबू की कैसी स्थिति थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • सुभाष बाबू जोर-जोर से वंदे मातरम् बोल रहे थे।
  • उन पर लाठियों का प्रहार हो रहा था।
  • वे आगे ही बढ़ते जा रहे थे।

Question 4.
भारतीयों ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस कब मनाया था? इस तिथि का हमारे लिए क्या महत्त्व है ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • 26 जनवरी सन् 1930 को।
  • 26 जनवरी, 1950 को ही भारत का संविधान लागू किया गया।
  • 26 जनवरी, 1930 को अधिवेशन कर यह प्रस्वाव पास किया गया था- हम ‘पूर्ण स्वराज्य’ से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।

Question 5.
‘डायरी का पन्ना’ पाठ हमें क्या संदेश देता है?

Answer

Answer:
संकेतः

  • देश-भक्ति का संदेश देता है।
  • पिल-जुलकर कार्य करने का संदेश देता है।
  • यह बताता है कि आजादी के लिए कितना संघर्ष करना पड़ा।
  • स्त्रियों की भूमिका के बारे में भी पता चलता है।

Question 6.
सुभाष बाबू के जुलूस में स्त्री-समाज की क्या भूमिका थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • स्त्री-समाज ने बढ़-चढ़कर भाग लिया
  • गुजरात सेविका संघ की ओर से जुलूस निकाला गया।
  • अनेक स्त्रियाँ गिरफ्तार हुईं।

Question 7.
जुलूस के लाल बाज़ार आने पर लोगों की क्या दशा हुई?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लाल बाज़ार आने पर भीड़ बहुत बढ़ गई थी।
  • पुलिस को भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।
  • पुलिस ने भीड़ पर लाठी चार्ज कर दिया।
  • लाठी चार्ज होने से जुलूस तितर-बितर हो गया।

Question 8.
‘आज जो बात थी वह निराली थी’- किस बात से पता चल रहा था कि आज का दिन अपने में निराला है?

Answer

Answer:
संकेतः

  • कलकत्तावासियों ने स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साह से किया।
  • स्त्री-समाज ने भी इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई।
  • इस जुलूस में सैकड़ों लोग घायल हुए।
  • 105 स्त्रियाँ गिरफ्तार की गईं।

Question 9.
इस पाठ में ओपन लड़ाई किसे कहा गया है? और क्यों ?

Answer

Answer: संकेत:

  • सरकार की ओर से प्रतिबंध होने के बाद भी लोग स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए कृतसंकल्प थे।
  • स्वतंत्रता सेनानियों ने सरकार के चेलेंज को स्वीकार किया।
  • उन्होंने सरकार के साथ टक्कर लेते हुए ध्वजारोहण किया।

Question 10.
सुभाष बाबू के जुलूस का भार किस पर था? उसके साथ क्या हुआ ?

Answer

Answer:
संकेत:

  • सुभाष बाबू के जुलूस का भार पूर्णोदास पर था।
  • पूर्णोदास को गिरफ्तार कर लिया गया।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 11 डायरी का एक पन्ना with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh डायरी का एक पन्ना MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 11 डायरी का एक पन्ना with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the तताँरा-वामीरो कथा Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these तताँरा-वामीरो कथाobjective questions.

तताँरा-वामीरो कथा Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of तताँरा-वामीरो कथा Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi तताँरा-वामीरो कथा MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
तताँरा ने गीत बंद होने पर वामीरो से क्या प्रश्न किया?
(a) तुम कहाँ के रहने वाली हो
(b) तुमने मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया
(c) मैंने तुम्हें पहले कहीं नहीं देखा
(d) तुम यहाँ इस तरह क्यों घूम रही हो

Answer

Answer: (b) तुमने मधुर गाना अधूरा क्यों छोड़ दिया।


Question 2.
वामीरो की कल्पना में तताँरा कैसा युवक था?
(a) अद्भुत साहसी युवक
(b) परिश्रमी युवक
(c) वैभव सम्पन्न युवक
(d) समझदार युवक

Answer

Answer: (a) अद्भुत साहसी युवक।


Question 3.
वामीरो ने तताँरा को भूल जाना ही श्रेयस्कर क्यों समझा?
(a) क्योंकि तताँरा एक ढीठ युवक था
(b) वामीरो को तताँरा का व्यवहार पसंद नहीं आया
(c) तताँरा दिन भर घूमता रहता था
(d) परंपरा के अनुसार किसी दूसरे गाँव के युवक के साथ वामीरों का विवाह नहीं हो सकता था

Answer

Answer: (d) परंपरा के अनुसार किसी दूसरे गाँव के युवक के साथ वामीरों का विवाह नहीं हो सकता था
वहाँ की परंपरा के अनुसार दूसरे गाँव के युवक के साथ उसका विवाह नहीं हो सकता था।


Question 4.
तताँरा के लिए अगला दिन कैसा गुजरा?
(a) आँचरहित
(b) ठंडा
(c) उबाऊ
(d) सभी कथन सत्य हैं |

Answer

Answer: (d) सभी कथन सत्य हैं।


Question 5.
वामीरो कहाँ की रहने वाली थी?
(a) सपाती
(b) लपाती
(c) हरिपाती
(d) पासा

Answer

Answer: (b) लपाती
लपाती की।


Question 6.
विवाह की रीति के अनुसार क्या आवश्यक था?
(a) दोनों का अलग-अलग गोत्र का होना
(b) दोनों का एक ही जाति का होना
(c) दोनों का अलग-अलग गाँव का होना
(d) दोनों का एक गाँव का न होना

Answer

Answer: (d) दोनों का एक ही गाँव का न होना।


Question 7.
पासा गाँव में किस पर्व का आयोजन हुआ?
(a) पशु-पर्व
(b) होली-पर्व
(c) खेल-पर्व
(d) शक्ति प्रदर्शन पर्व

Answer

Answer: (a) पशु-पर्व।


Question 8.
तताँरा की व्याकुल आँखें वामीरो को…थी।
(a) पहचानने में व्यस्त
(b) ढूँढ़ने में व्यस्त
(c) एकटक देखने में व्यस्त
(d) पीछा करने में व्यस्त

Answer

Answer: (b) ढूँढ़ने में व्यस्त थी।


Question 9.
तताँरा की तलवार ने क्या किया?
(a) कार-निकोबार को दो टुकड़ों में विभक्त कर दिया
(b) तताँरा ने तलवार से स्वयं को समाप्त कर लिया
(c) पासा और लपाती गाँव को अलग कर दिया
(d) उसकी तलवार से द्वीप धंस गया

Answer

Answer: (a) कार-निकोबार को दो टुकड़ों में विभक्त कर दिया
उसकी तलवार से कार-निकोबार द्वीप दो टुकड़ों में विभक्त हो गया।


Question 10.
निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
(a) उसकी बहादुरी के लिए
(b) उसकी त्याग भावना के लिए
(c) वह सदा दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता था
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं
सभी कथन सत्य हैं।


Question 11.
लिटिल अंदमान कहाँ स्थित है?
(a) भारत के पूर्व में
(b) चैन्नई के पास
(c) अंदमान द्वीप समूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है
(d) पोर्ट ब्लेयर से सटा हुआ

Answer

Answer: (c) अंदमान द्वीप समूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है
लिटिल अंदमान, अंदमान द्वीप समूह का अंतिम दक्षिणी द्वीप है।


Question 12.
निकोबार द्वीप समूह में कौन-सी जनजाति रहती
(a) खासी जनजाति
(b) गारो जनजाति
(c) निकोबारी जनजाति
(d) चामड़ जनजाति

Answer

Answer: (c) निकोबारी जनजाति।


Question 13.
कार-निकोबार और लिटिल अंदमान में कितना अंतर है?
(a) 10 किमी.
(b) 50 कि.मी.
(c) 96 कि.मी.
(d) 105 कि.मी.

Answer

Answer: (c) 96 कि.मी.।


Question 14.
तताँरा की तलवार कैसी थी?
(a) अद्भुत दैवीय शक्ति से युक्त
(b) मजबूत एवं शक्तिशाली
(c) लकड़ी की बनी होने के कारण कमजोर
(d) फौलाद से निर्मित

Answer

Answer: (a) अद्भुत दैवीय शक्ति से युक्त।


Question 15.
दिन भर के अथक् परिणाम के बाद तताँरा टहलने के लिए कहाँ गया?
(a) मैदान में
(b) अंदमान द्वीप पर
(c) पहाड़ों की ओर
(d) समुद्र किनारे

Answer

Answer: (d) समुद्र किनारे।


Question 16.
विचारमग्न तताँरा क्या निहार रहा था?
(a) पक्षियों का उड़ना
(b) समुद्र पर सूर्य की रंग-बिरंगी किरणों को
(c) समुद्र की उठती-गिरती लहरों को
(d) छिपते हुए सूरज को

Answer

Answer: (b) समुद्र पर सूर्य की रंग-बिरंगी किरणों की।


Question 17.
किस चीज़ को सुनकर तताँरा अपनी सुध-बुध ‘ खोने लगा?
(a) मधुर गीत को सुनकर
(b) पक्षियों की चहचहाट को सुनकर
(c) समुद्र पर लहरों की अठखेलियों से उत्पन्न ध्वनि को सुनकर
(d) शीतल हवा की साँय-साँय को सुनकर

Answer

Answer: (a) मधुर गीत को सुनकर।


Question 18.
तताँरा की तंद्रा भंग कैसे हुई?
(a) किसी के पुकारने पर
(b) लहरों के प्रबल वेग के कारण
(c) वर्षा प्रारंभ होने के कारण
(d) अंधकार होने के कारण

Answer

Answer: (b) लहरों के प्रबल वेग के साथ।


Question 19.
युवती कैसा गीत गा रही थी?
(a) हास्य गीत
(b) करुण गीत
(c) शृंगार गीत
(d) देश-भक्ति का गीत

Answer

Answer: (c) शृंगार गीत।


Question 20.
युवती गाना क्यों भूल गई?
(a) तताँरा उसके पास पहुँच गया था
(b) समुद्र की ऊँची लहर उसे भिगो गई थी
(c) उसे घर जाना था
(d) सूर्यास्त हो गया था

Answer

Answer: (b) समुद्र की ऊँची लहर उसे भिगो गई थी
समुद्र की ऊंची लहरें उसे भिगो गईं।


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

सदियों पूर्व, जब लिटिल अंदमान और बार-निकोबार आपस में जुड़े हुए थे तब वहाँ एक सुंदर-सा गाँव था। पास में एक सुंदर और शक्तिशाली युवक रहा करता था। उसका नाम था- तताँरा। निकोबारी उसे बेहद प्रेम करते थे। तताँरा एक नेक और मददगार व्यक्ति था। सदैव दूसरों की सहायता के लिए तत्पर रहता। अपने गाँव वालों को ही नहीं, अपितु समूचे द्वीपवासियों की सेवा करना अपना परम् कर्त्तव्य समझता था। उसके इस त्याग की वजह से वह चर्चित था। सभी उसका आदर करते। वक्त मुसीबत में उसे स्मरण करते और वह भागा-भागा वहाँ पहुँच जाता। दूसरे गाँवों में भी पर्व-त्योहारों के समय उसे विशेष रूप से आमंत्रित किया जाता। उसका व्यक्तित्व तो आकर्षक था ही, साथ ही आत्मीय स्वभाव की वजह से लोग उसके करीब रहना चाहते। पारंपरिक पोशाक के साथ वह अपनी कमर में सदैव एक लकड़ी की तलवार बाँधे रहता। लोगों का मत था, बावजूद लकड़ी की होने पर, ‘! उस तलवार में अद्भुत दैवीय शक्ति थी। तताँरा अपनी तलवार को कभी अलग न होने देता। उसका दूसरों के सामने उपयोग भी न करता। किंतु उसके चर्चित साहसिक कारनामों के कारण लोग-बाग तलवार में अद्भुत शक्ति का होना मानते थे। तताँरा की तलवार एक विलक्षण रहस्य थी।

Question 1.
इस गद्यांश में किस द्वीप की बात की गई है?
(a) दमन द्वीप
(b) लिटिल अंडमान
(c) निकोबार
(d) लिटिल अंदमान और कार-निकोबार दोनों की

Answer

Answer: (d) लिटिल अंदमान और कार-निकोबार दोनों की
लिटिल अंदमान और कार-निकोबार द्वीप की।


Question 2.
तताँरा कैसा व्यक्ति था?
(a) बेसहारा
(b) लापरवाह
(c) नेक और मददगार
(d) शर्मीला

Answer

Answer: (c) नेक और ईमानदार।


Question 3.
तताँरा किस कारण से चर्चित था?
(a) अपने त्याग के कारण
(b) अपनी सहजता के कारण
(c) अपनी सुंदरता के कारण
(d) अपने वैभव के कारण

Answer

Answer: (a) अपने त्याग के कारण।


Question 4.
तताँरा की तलवार कैसी थी?
(a) फौलाद की
(b) सोने की
(c) लकड़ी की
(d) चाँदी की

Answer

Answer: (c) लकड़ी की।


Question 5.
लोगों की निगाह में तताँरा की तलवार
(a) बहुत शक्तिशाली थी
(b) विलक्षण रहस्यमयी थी
(c) बड़ी सुंदर थी
(d) बेशकीमती थी

Answer

Answer: (b) विलक्षण रहस्यमयी थी।


(2)

एक शाम तताँरा दिनभर के अथक परिश्रम के बाद समुद्र किनारे टहलने निकल पड़ा। सूरज समुद्र से लगे क्षितिज तले डूबने को था। समुद्र से ठंडी बयारें आ रही थीं। पक्षियों की सायंकालीन चहचहाहटें शनैः शनैः क्षीण होने को थीं। उसका मन शांत था। विचारमग्न तताँरा समुद्री बालू पर बैठकर सूरज की अंतिम रंग-बिरंगी किरणों को समुद्र पर निहारने लगा। तभी कहीं पास से उसे मधुर गीत गूंजता सुनाई दिया। गीत मानो बहता हुआ उसकी तरफ़ आ रहा हो। बीच-बीच में लहरों का संगीत सुनाई देता। गायन इतना प्रभावी था कि वह अपनी सुध-बुध खोने लगा। लहरों के एक प्रबल वेग ने उसकी तंद्रा भंग की। चैतन्य होते ही वह उधर बढ़ने को विवश हो उठा जिधर से अब भी गीत के स्वर बह रहे थे। वह विकल-सा उस तरफ़ बढ़ता गया। अंततः उसकी नज़र एक युवती पर पड़ी जो ढलती हुई शाम के सौंदर्य में बेसुध, एकटक समुद्र की देह पर डूबते आकर्षक रंगों को निहारते हुए गा रही थी। यह एक शृंगार गीत था।

उसे ज्ञात ही न हो सका कि अजनबी युवक उसे निःशब्द ताके जा रहा है। एकाएक एक ऊँची लहर उठी और उसे भिगो गई। वह हड़बड़ाहट में गाना भूल गई। इसके पहले कि वह सामान्य हो पाती, उसने अपने कानों में गूंजती गंभीर आकर्षक आवाज़ सुनी।

Question 1.
तताँरा समुद्र किनारे क्यों गया?

Answer

Answer:

  • दिनभर की थकान के बाद टहलने के लिए।

Question 2.
समुद्र किनारे का वातावरण कैसा था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • सूर्यास्त होने वाला था।
  • ठंडी-ठंडी हवा चल रही थी।
  • पक्षियों की चहचहाट मंत्र-मुग्ध कर देने वाली थी।

Question 3.
तताँरा को अचानक क्या सुनाई पड़ा ? तताँरा की उस पर क्या प्रतिक्रिया हुई?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तताँरा को अचानक मधुर गीत के बोल सुनाई पड़े।
  • गायन के प्रभाव से वह अपनी सुध-बुध खोने लगा।
  • ऐसा लगता था मानो गीत उसकी ओर बहता हुआ आ रहा हो।

Question 4.
तताँरा की तंद्रा किस प्रकार टूटी ? तब उसने क्या किया ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • लहरों के प्रबल वेग से तताँरा की तंद्रा टूटी।
  • वह उधर ही बढ़ा जिधर गीत के बोल सुनाई पड़ रहे थे।

Question 5.
वामीरो का गायन क्यों बंद हो गया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • समुद्र की लहरें वामीरो को भिगो गई थीं।
  • हडबड़ाहट में वह गाना भूल गई।

(3)

वामीरो घर पहुँचकर भीतर ही भीतर कुछ बेचैनी महसूस करने लगी। उसके भीतर तताँरा से मुक्त होने की एक झूठी छटपटाहट थी। एक झल्लाहट से उसने दरवाजा बंद किया और मन को किसी और दिशा में ले जाने का प्रयास किया। बार-बार तताँरा का याचना भरा चेहरा उसकी आँखों में तैर जाता। उसने तताँरा के बारे में कई कहानियाँ सुन रखी थीं। उसकी कल्पना में वह एक अद्भुत साहसी युवक था। किंतु वही तताँरा उसके सम्मुख एक अलग रूप में आया। सुंदर, बलिष्ठ किंतु बेहद शांत, सभ्य और भोला। उसका व्यक्तित्व कदाचित वैसा ही था; जैसा वह अपने जीवन-साथी के बारे में सोचती रही थी। किंतु एक-दूसरे गाँव के युवक के साथ यह संबंध परंपरा के विरुद्ध था। अतएव उसने उसे भूल जाना ही श्रेयस्कर समझा। किंतु यह असंभव जान पड़ा। तताँरा बार-बार उसकी आँखों के सामने था। निर्निमेष याचक की तरह प्रतीक्षा में डूबा हुआ।

Question 1.
पाठ एवं लेखक का नाम लिखिए।

Answer

Answer:
संकेतः

  • पाठ : तताँरा-वामीरो कथा।
  • लेखक : लीलाधर मंडलोई।

Question 2.
घर पहुँचकर वामीरो की कैसी दशा हुई?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वह बेचैनी महसूस कर रही थी।
  • तताँरा को मन से निकालने की झूठी छटपटाहट उसमें थी।
  • उसकी आँखों के सामने तताँरा का याचना भरा चेहरा तैर रहा था।

Question 3.
वामीरो की कल्पना में तताँरा कैसा युवक था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • एक अद्भुत और साहसी युवक।

Question 4.
अब वामीरो के सामने तताँरा की कैसी छवि प्रस्तुत हो गई थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • बेहद शांत, सभ्य एवं भोलापन लिये हुए।
  • कुछ-कुछ ऐसी जैसी कि वह अपने जीवन साथी के बारे में सोचती थी।

Question 5.
वामीरो ने तताँरा को भूल जाना क्यों श्रेयस्कर समझा?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तताँरा-वामीरो अलग-अलग गाँव के थे।
  • परंपरा के अनुसार दोनों का एक ही गाँव का होना आवश्यक था; तभी वे विवाह-बंधन में बँध सकते थे।

(4)

किसी तरह आँचरहित एक ठंडा और उबाऊ दिन गुंजरने लगा। शाम की प्रतीक्षा थी। तताँरा के लिए मानो पूरे जीवन की अकेली प्रतीक्षा थी। उसके गंभीर और शांत जीवन में ऐसा पहली बार हुआ था। वह अचंभित था, साथ ही रोमांचित भी। दिन ढलने के काफी पहले वह लपाती की उस समुद्री चट्टान पर पहुँच गया। वामीरो की प्रतीक्षा में एक-एक पल पहाड़ की तरह भारी था। उसके भीतर एक आशंका भी दौड़ रही थी। अगर वामीरो न आई तो? वह कुछ निर्णय नहीं कर पा रहा था। सिर्फ प्रतीक्षारत था। बस आस की एक किरण थी जो समुद्र की देह. पर डूबती किरणों की तरह कभी, भी डूब सकती थी। वह बार-बार लपाती के रास्ते पर नज़रें दौड़ाता। सहसा नारियल के झुरमुटों में उसे एक आकृति कुछ साफ़ हुई… कुछ और… कुछ और। उसकी खुशी का ठिकाना न रहा। सचमुच वह वामीरो थी। लगा जैसे वह घबराहट में थी। वह अपने को छुपाते हुए बढ़ रही थी। बीच-बीच में इधर-उधर दृष्टि दौड़ाना न भूलती। फिर तेज़ कदमों से चलती हुई तताँरा के सामने आकर ठिठक गई। दोनों शब्दहीन थे। कुछ था जो दोनों के भीतर बह रहा था। एकटक निहारते हुए वे जाने कब तक खड़े रहे। सूरज समुद्र की लहरों में कहीं खो गया था। अँधेरा बढ़ रहा था। अचानक वामीरो कुछ सचेत हुई और घर की तरफ़ दौड़ पड़ी।

Question 1.
शाम की प्रतीक्षा में तताँरा का दिन कैसा रहा?

Answer

Answer:
संकेत:

  • आँच रहित, ठंडा और उबाऊ दिन।
  • उसको लगा कि यह पूरे जीवन की प्रतीक्षा है।
  • दिन ढलने से काफी पहले ही वह समुद्री चट्टान पर पहुँच गया।

Question 2.
तताँरा के भीतर कौन-सी आशंका जन्म ले रही थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • अगर वामीरो नहीं आई।
  • वह निर्णय नहीं कर पा रहा था कि क्या करूँ।

Question 3.
कब तताँरा की खुशी का ठिकाना न रहा?

Answer

Answer:
संकेतः

  • जब झुरमुट से एक आकृति प्रकट हुई।
  • वह वामीरो थी।

Question 4.
तताँरा और वामीरो एक-दूसरे से कुछ भी क्यों नहीं कह पाए ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • दोनों के अंदर कुछ बह रहा था
  • दोनों चेतना-शून्य हो गए थे।

Question 5.
सचेत होने पर वामीरो ने क्या किया?

Answer

Answer:
संकेत:

  • सचेत होकर वामीरो घर की ओर दौड़ पड़ी।

(5)

कुछ समय बाद पासा गाँव में ‘पशु-पर्व’ का आयोजन हुआ। पशु-पर्व में हष्ट-पुष्ट पशुओं के प्रदर्शन के अतिरिक्त पशुओं से युवकों की शक्ति परीक्षा प्रतियोगिता भी होती है। वर्ष में एक बार सभी गाँव के लोग हिस्सा लेते हैं। बाद में नृत्य-संगीत और भोजन का भी आयोजन होता है। शाम से सभी लोग पासा में एकत्रित होने लगे। धीरे-धीरे विभिन्न कार्यक्रम शुरू हुए। तताँरा का मन इन कार्यक्रमों में तनिक न था। उसकी व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढने में व्यस्त थीं। नारियल के झुंड के एक पेड़ के पीछे से उसे जैसे कोई झाँकता दिखा। उसने थोड़ा और करीब जाकर पहचानने की चेष्टा की। वह वामीरो थी जो भयवश सामने आने से झिझक रही थी। उसकी आँखें तरल थीं। होंठ काँप रहे थे। तताँरा को देखते ही फूटकर रोने लगी। तताँरा विह्वल हुआ। उससे कुछ बोलते ही नहीं बन रहा था। रोने की आवाज़ लगातार ऊँची होती जा रही थी। तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ था। वामीरो के रुदन स्वरों को सुनकर उसकी माँ वहीं पहुँची और दोनों को देखकर आग-बबूला हो उठी। सारे गाँव वालों की उपस्थिति में यह दृश्य उसे अपमानजनक लगा। इस बीच गाँव के कुछ लोग भी वहाँ पहुँच गए। वामीरो की माँ क्रोध में उफन उठी। उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया।

Question 1.
गाँव में किस पर्व का आयोजन हुआ? उसकी क्या – विशेषता थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • गाँव में पशु-पर्व का आयोजन हुआ।
  • इस अवसर पर युवकों की शक्ति प्रदर्शन प्रतियोगिता होती थी।
  • नृत्य और भोजन का भी आयोजन होता था।

Question 2.
तताँरा इस अवसर पर क्या कर रहा था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तताँरा वामीरो को तलाश कर रहा था।
  • उसका मन इस समारोह में नहीं लग रहा |

Question 3.
वामीरो तताँरा के सामने आने से क्यों झिझक रही थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • उसे भय लग रहा था कि कोई देख न ले।
  • उसकी आँखें तरल थीं और होंठ काँप रहे

Question 4.
तताँरा किंकर्तव्यविमूढ़ क्यों था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • उसको भी किसी के देख लेने का डर था।
  • वह चाहते हुए भी उसे चुप नहीं करा सकता था।

Question 5.
वामीरो की माँ ने तताँरा के साथ कैसा व्यवहार किया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वामीरो की माँ ने तताँरा को बुरा-भला कहा।
  • उसने तताँरा को तरह-तरह से अपमानित किया।

(6)

गाँव के लोग भी तताँरा के विरोध में आवाजें उठाने लगे। यह तताँरा के लिए असहनीय था। वामीरो अब भी रोए जा रही थी। तताँरा भी गुस्से से भर उठा। उसे जहाँ विवाह की निषेध परंपरा पर क्षोभ था, वहीं अपनी असहायता पर खीझ। वामीरो का दुख उसे और गहरा कर रहा था। उसे मालूम न था कि क्या कदम उठाना चाहिए? अनायास उसका हाथ तलवार की मूठ पर जा टिका। क्रोध में उसने तलवार निकाली और कुछ विचार करता रहा। क्रोध लगातार अग्नि की तरह बढ़ रहा था। लोग सहम उठे। एक सन्नाटा-सा खिंच गया। जब कोई राह न सूझी तो क्रोध का शमन करने के लिए उसमें शक्ति भर उसे धरती में घोंप दिया और ताकत से उसे खींचने लगा। वह पसीने से नहा उठा। सब घबराए हुए थे। वह तलवार को अपनी तरफ़ खींचते-खींचते दूर तक पहुँच गया। वह हाँफ रहा था। अचानक जहाँ तक लकीर खिंच गई थी, वहाँ एक दरार होने लगी। मानो धरती दो टुकड़ों में बँटने लगी हो। एक गड़गड़ाहट-सी गूंजने लगी और लकीर की सीध में धरती फटती ही जा रही थी। द्वीप के अंतिम सिरे एक तताँरा धरती को मानो क्रोध में काटता जा रहा था। सभी भयाकुल हो उठे। लोगों ने ऐसे दृश्य की कल्पना न की थी, वे सिहर उठे। उधर वामीरो फटती हुई धरती के किनारे चीखती हुई दौड़ रही थी-तताँरा… तताँरा… तताँरा उसकी करुण चीख मानो गड़गड़ाहट में डूब गई।

Question 1.
तताँरा के लिए क्या असहनीय था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वामीरो की माँ द्वारा किया गया अपमान
  • गाँव के लोगों द्वारा अपना विरोध।

Question 2.
तताँरा को किस बात पर क्षोभ था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • विवाह की निषेध परंपरा पर।
  • अपनी असहायता पर खीझ।

Question 3.
क्रोध में आकर तताँरा ने क्या किया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तलवार निकाली।
  • शक्ति के साथ तलवार को धरती में घोंप दिया।

Question 4.
तलवार घोंपने का क्या परिणाम हुआ?

Answer

Answer:
संकेतः

  • धरती दो भागों में बँटती चली गई?
  • बीच की दरार चौड़ी होती चली गई।
  • सभी लोग भयाकुल हो उठे।

Question 5.
तताँरा को यह करते देख वामीरो ने क्या किया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वामीरो फटी धरती के किनारे-किनारे चीखती हुई दौड़ने लगी।
  • उसकी करुण चीख गड़गड़ाहट में डूब गई।

विषय-बोध पर आधारित प्रश्न

Question 1.
वामीरो की प्रतीक्षा तताँरा को किस प्रकार व्यथित कर रही थी?

Answer

Answer:
संकेतः

  • वामीरो की प्रतीक्षा करना तताँरा को मुश्किल हो रहा था।
  • उसके भीतर एक आशंका भी थी कि यदि वामीरो न आई तो।

Question 2.
तताँरा के क्रोध का क्या कारण था? क्रोध में आकर उसने क्या किया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • विवाह की रीति के अनुसार लड़का-लड़की दोनों का एक ही गाँव का होना आवश्यक था।
  • क्रोध में आकर तताँरा ने अपनी तलवार धरती में घोंप दी।

Question 3.
‘तताँरा-वामीरो कथा’ हमें क्या संदेश देती है?

Answer

Answer:
संकेतः

  • रूढ़ियाँ जब बंधन बन जाएँ तो उनका टूटना ही श्रेयस्कर होता है।
  • लोगों को विकृत – रूढ़ियों के तोड़ने में मदद करनी चाहिए।

Question 4.
तताँरा कैसा युवक था?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तताँरा सुंदर और शक्तिशाली युवक था।
  • वह हर किसी की सहायता के लिए तत्पर रहता था।
  • वह किसी को दु:खी देखता तो तुरंत वहाँ पहुँच जाता।

Question 5.
तताँरा-वामीरो की मृत्यु से निकोबार में क्या परिवर्तन आया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • निकोबारी दूसरे गाँवों में विवाह संबंध करने लगे।
  • दोनों ओर के लोगों की आँखें खुल गईं।

Question 6.
प्राचीन काल में शक्ति-प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पशु-पर्व का आयोजन होता था।
  • युवकों द्वारा शक्ति-प्रदर्शन किया जाता था।
  • इस अवसर पर खाने-पीने का भी प्रबंध किया जाता था।

Question 7.
वामीरो ने तताँरा को बेरुखी से क्या जबाव दिया?

Answer

Answer:
संकेतः

  • तताँरा बताए कि वह कौन है।
  • वह दूसरे गाँव के युवक के प्रश्न का जबाव देने के लिए बाध्य नहीं है।

Question 8.
निकोबार द्वीप समूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?

Answer

Answer:
संकेतः

  • पहले कार-निकोबार और अंदमान दोनों एक ही द्वीप थे।
  • तताँरा-वामीरो का एक गाँव का न होना उनके विवाह में बाधक रहा।
  • तताँरा की तलवार के द्वारा दोनों द्वीप अलग-अलग हो गए।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh तताँरा-वामीरो कथा MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 12 तताँरा-वामीरो कथा with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 10 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the कारतूस Class 10 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these कारतूस objective questions.

कारतूस Class 10 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of कारतूस Class 10 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 10 Hindi कारतूस MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
शमसुदौला कौन था ?
(a) ईरान का बादशाह
(b) मुगलवंश का बादशाह
(c) अफगानिस्तान का बादशाह
(d) बंगाल के नवाब का भाई

Answer

Answer: (d) बंगाल के नवाब का भाई।


Question 2.
किसकी आज़ादी बहुत खतरनाक है ?
(a) वजीर अली की
(b) शमसुद्दौला की
(c) आसिफ़उद्दौला की
(d) सआदत अली की

Answer

Answer: (a) वज़ीर अली की।


Question 3.
वजीर अली को कहाँ तलब किया गया था ?
(a) दिल्ली
(b) आगरा
(c) मुम्बई
(d) कोलकाता

Answer

Answer: (d) कोलकाता।


Question 4.
वजीर अली ने किसका कत्ल कर दिया ?
(a) शमसुदौला का
(b) कंपनी के वकील का
(c) सआदत अली का
(d) अंग्रेजी सेना के कर्नल का

Answer

Answer: (b) कंपनी के वकील का।


Question 5.
वजीर अली अपने जानिसारों के साथ कहाँ भाग गया ?
(a) गोरखपुर की ओर
(b) लखनऊ की ओर
(c) आजमगढ़ की ओर
(d) बंगाल की ओर

Answer

Answer: (c) आजमगढ़ की ओर।


Question 6.
वजीर अली की योजना कहाँ पहुँचने की थी ?
(a) नेपाल
(b) भूटान
(c) बर्मा
(d) मॉरिशस

Answer

Answer: (a) नेपाल।


Question 7.
वजीर अली ने कर्नल से आकर क्या माँगा ?
(a) रुपया
(b) उनकी जान की कीमत
(c) चंद कारतूस
(d) एक मौका

Answer

Answer: (c) चंद कारतूस
कुछ कारतूस।


Question 8.
कारतूस एकांकी के नाटककार कौन हैं ?
(a) कैफ़ी आज़मी
(b) हबीब तनवीर
(c) निदा फ़ाज़ली
(d) हजारी प्रसाद द्विवेदी

Answer

Answer: (b) हबीब तनवीर।


Question 9.
कर्नल कालिज ने अपना खेमा कहाँ डाल रखा था ?
(a) गोरखपुर के जंगल में
(b) सतपुड़ा के जंगल में
(c) शिवालिक के जंगल में
(d) राजा जी नेशनल पार्क में

Answer

Answer: (a) गोरखपुर के जंगल में।


Question 10.
‘जंगल की जिंदगी बड़ी खतरनाक होती है। यह कथन किसका है ?
(a) वज़ीर अली का
(b) आसिफ़उदौला का
(c) कर्नल का
(d) सिपाही का

Answer

Answer: (c) कर्नल का।


Question 11.
वजीर अली के अफ़साने सुनकर किसकी याद आती
(a) जानी चोर की
(c) डाकू माधो सिंह की
(b) डाकू खड़कसिंह की
(d) रॉबिनहुड की

Answer

Answer: (d) रॉबिनहुड की।


Question 12.
सआदत अली कौन था ?
(a) अवध रियासत का राजा
(b) पटौदी का नवाब
(c) हैदराबाद का निज़ाम
(d) अंग्रेजों की सेना का सिपाही

Answer

Answer: (a) अवध रियासत का मालिक।


Question 13.
कर्नल ने जंगल में खेमा किसको पकड़ने के लिए डाला था ?
(a) सआदत अली को
(b) आसिफ़उदौला को
(c) वज़ीर अली को
(d) रॉबिनहुड को

Answer

Answer: (c) वज़ीर अली को।


Question 14.
वजीर अली ने कहाँ के बादशाह को हिन्दुस्तान पर आक्रमण करने के लिए आमंत्रण दिया ?
(a) ईरान के बादशाह को
(b) अफगानिस्तान के बादशाह को
(c) इराक के बादशाह को
(d) कुवैत के बादशाह को

Answer

Answer: (b) अफगानिस्तान के बादशाह को।


Question 15.
अफगान के बादशाह को हिन्दुस्तान पर हमला करने की दावत सबसे पहले किसने दी थी ?
(a) वजीर अली ने
(b) शमसुदौला ने
(c) टीपू सुलतान ने
(d) इनमें से कोई नहीं

Answer

Answer: (c) टीपू सुलतान ने।


अर्थग्रहण एवं बोधात्मक लघूत्तरीय एवं अतिलघूत्तरीय प्रश्न

Question 1.
लार्ड क्लाइव कौन था ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • ईस्ट इंडिया कंपनी का गवर्नर
  • भारत में कंपनी का विस्तार करने वाला।

Question 2.
वज़ीर अली नेपाल क्यों जाना चाहता था ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • वह वहाँ जाकर अफगानी हमले का इंतजार करना चाहता था
  • अपनी ताकत बढ़ाकर अवध पर कब्जा करना चाहता था।

Question 3.
वज़ीर अली के अफ़साने सुनकर रॉबिनहुड की याद क्यों आ जाती है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • बहादुरी के कारण
  • उसकी चतुराई के कारण
  • प्रजा की भलाई करने के कारण।

Question 4.
सआदत अली को अवध के तख्त पर बिठाने के पीछे कर्नल का क्या उद्देश्य था ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • सआदत अली कर्नल का दोस्त था
  • वह आरामपसंद आदमी था अतः उससे कोई खतरा नहीं हो सकता था।

Question 5.
सवार के जाने के बाद कर्नल क्यों हक्का-बक्का रह गया ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • जिसे वह अपना मददगार समझ रहा था वह उसका शत्रु वजीर अली था
  • वह उनसे कारतूस भी ले गया।

Question 6.
लेफ्टीनेंट को ऐसा क्यों लगा कि कंपनी के खिलाफ सारे हिन्दुस्तान में एक लहर दौड़ गई है ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदु:

  • सभी रजवाड़े कंपनी के खिलाफ हो गए थे
  • वजीर अली ने हिन्दुस्तान पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान के बादशाह को आमंत्रण दिया था
  • बंगाल का नवाब शमसुद्दौला भी कंपनी के खिलाफ था।

Question 7.
वजीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल क्यों कर दिया ?

Answer

Answer:
संकेत बिंदुः

  • गवर्नर-जनरल ने वजीर अली को कोलकाता तलब किया था
  • वजीर अली बनारस में रह रहे कंपनी के वकील के पास शिकायत करने गया था कि मुझे कोलकाता तलब क्यों किया गया
  • वकील ने वजीर अली को अपशब्द कह दिए
  • वजीर अली ने क्रुद्ध होकर वकील का कत्ल कर दिया।

Question 8.
वजीर अली एक जाँबाज सिपाही था। स्पष्ट कीजिए।

Answer

Answer:
संकेत बिंदु:

  • वह मौत की परवाह किए बिना दुश्मन के खेमे में घुस गया
  • उसे कलकत्ता जाना पसंद नहीं था
  • अपशब्द बोलने पर वजीर अली ने कंपनी के वकील का कत्ल कर दिया।

We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 10 Hindi Sparsh कारतूस MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 10 Hindi Sparsh Chapter 17 कारतूस with Answers Read More »

error: Content is protected !!