Author name: Raju

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किशान with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम एक किशान with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the शाम एक किशान Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these शाम एक किशान objective questions.

शाम एक किशान Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of शाम एक किशान Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi शाम एक किशान MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
पलाश के फूल कैसे लग रहे हैं?
(a) सुलगती अँगीठी जैसे
(b) सूरज जैसे
(c) चाँद जैसे
(d) बिजली के बल्ब जैसे

Answer

Answer: (a) सुलगती अँगीठी जैसे


Question 2.
अंधकार किस प्रकार सिमट गया है?
(a) भैसों के झुंड की तरह
(b) बकरियों के झुंड की तरह
(c) भेड़ों के झुंड की तरह
(d) नील गायों के झुंड की तरह

Answer

Answer: (c) भेड़ों के झुंड की तरह


Question 3.
इस कविता में किसकी शाम का वर्णन है?
(a) अध्यापक की
(b) कवि की
(c) किसान की
(d) बच्चे की

Answer

Answer: (c) किसान की


Question 4.
‘साफ़ा’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) साफ़ कपड़ा
(b) पगड़ी
(c) चादर
(d) धोती

Answer

Answer: (b) पगड़ी


Question 5.
नदी कैसी दिखाई दे रही है?
(a) कम्बल-सी
(b) रजाई-सी
(c) चादर-सी
(d) साड़ी-सी

Answer

Answer: (c) चादर-सी


Question 6.
पहाड़ किसकी चिलम खींच रहा है?
(a) चाँद की
(b) सूरज की
(c) पेड़ की
(d) बादल की

Answer

Answer: (b) सूरज की


Question 7.
“शाम-एक किसान” इस कविता के कवि कौन हैं?
(a) महादेवी वर्मा
(b) नागार्जुन
(c) बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’
(d) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

Answer

Answer: (d) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित काव्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

आकाश का साफ़ा बाँधकर
सूरज की चिलम खींचता
बैठा है पहाड़,
घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
पास ही दहक रही है
पलाश के जंगल की अँगीठी
अंधकार दूर पूर्व में
सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा।

अचानक-बोला मोर।
जैसे किसी ने आवाज़ दी
सुनते हो।
चिलम औंधी
धुआँ उठा
सूरज डूबा
अँधेरा छा गया।

Question 1.
पहाड़ को कवि ने किस रूप में दिखाया है?
(a) बैल के रूप में
(b) भैंसा के रूप में
(c) किसान के रूप में
(d) भेड़ों के झुंड के रूप में

Answer

Answer: (c) किसान के रूप में


Question 2.
पहाड़ ने अपने सिर पर किसका साफा बाँध रखा है?
(a) आकाश रूपी साफा
(b) चादर का साफ़ा
(c) कंबल का साफ़ा
(d) रज़ाई का साफ़ा

Answer

Answer: (a) आकाश रूपी साफा


Question 3.
नदी किस रूप में नज़र आ रही है?
(a) कपास के रूप में
(b) किसान के घुटनों पर पड़ी चादर के रूप में
(c) एक वधू के रूप में
(d) माता के रूप में

Answer

Answer: (b) किसान के घुटनों पर पड़ी चादर के रूप में


Question 4.
सुलगती अँगीठी जैसा क्या लग रहा है?
(a) किसान की चिलम
(b) छिपता हुआ सूरज
(c) आकाश में छाए बादल
(d) पलाश के फूल

Answer

Answer: (d) पलाश के फूल


Question 5.
अचानक कौन बोलने लगा?
(a) मोर
(b) कौआ
(c) किसान
(d) भेड़ चराने वाला

Answer

Answer: (a) मोर


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 8 शाम एक किशान with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant शाम एक किशान MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 8 शाम एक किशान with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 9 चिड़िया की बच्ची with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 9 चिड़िया की बच्ची with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the चिड़िया की बच्ची Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these चिड़िया की बच्ची objective questions.

चिड़िया की बच्ची Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 9 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of चिड़िया की बच्ची Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi चिड़िया की बच्ची MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
माधवदास चिड़िया को क्या प्रलोभन दे रहा था?
(a) सोने के पिंजरे का
(b) सुख-सुविधाओं का
(c) उसको आजादी देने का
(d) ‘क’ व ‘ख’ कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) ‘क’ व ‘ख’ कथन सत्य हैं


Question 2.
सेठ ने बटन किसलिए दबाया?
(a) सेठ चिड़िया को रोशनी दिखाना चाहता था
(b) सेठ चिड़िया को भ्रम में डालना चाहता था कि अभी दिन है
(c) सेठ चिड़िया को पकड़ना चाहता था
(d) सेठ किसी बहाने से चिड़िया को रोकना चाहता था

Answer

Answer: (b) सेठ चिड़िया को भ्रम में डालना चाहता था कि अभी दिन है


Question 3.
चिड़िया किसकी गोद में गिरकर सुबकने लगी?
(a) माधवदास की
(b) अपनी माँ की
(c) माधवदास के नौकर की
(d) अपनी सहेली की

Answer

Answer: (b) अपनी माँ की


Question 4.
‘स्वच्छंदता’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) मनमानी
(b) शरारत
(c) आजादी
(d) मस्ती

Answer

Answer: (c) आजादी


Question 5.
माधवदास चिड़िया से क्यों कहता था कि वह बगीचा तुम्हारा है?
(a) चिड़िया बहुत प्यारी थी
(b) वह चाहता था कि चिड़िया यहीं रह जाए
(c) वह चिड़िया को बहलाना चाहता था
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं


Question 6.
माधवदास अपनी कोठी के बाहर कैसे बैठे थे?
(a) मसनद से सहारे
(b) सोफे पर
(c) कुर्सी पर
(d) मूढ़े पर

Answer

Answer: (a) मसनद से सहारे


Question 7.
माधवदास कैसे आदमी थे?
(a) कंजूस
(b) प्रकृति-प्रेमी
(c) बहुत क्रोधी
(d) बहुत उदार

Answer

Answer: (b) प्रकृति-प्रेमी


Question 8.
‘चिड़िया की बच्ची’ पाठ के लेखक कौन हैं?
(a) तेत्सुको कुरियानागी
(b) मोहनदास करमचंद गाँधी
(c) टी. पद्मनाभन
(d) जैनेन्द्र कुमार

Answer

Answer: (d) जैनेन्द्र कुमार


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-

1. माधवदास ने अपनी संगमरमर की नयी कोठी बनवाई है। उसके सामने बहुत सुहावना बगीचा भी लगवाया है। उनको कला से बहुत प्रेम है। धन की कमी नहीं है और कोई व्यसन छू नहीं गया है। सुंदर अभिरुचि के आदमी हैं। फूल-पौधे, रकाबियों से हौज़ों में लगे फव्वारों में उछलता हुआ पानी उन्हें बहुत अच्छा लगता है। समय भी उनके पास काफ़ी है। शाम को जब दिन की गरमी ढल जाती है और आसमान कई रंग का हो जाता है तब कोठी के बाहर चबूतरे पर तख्त डलवाकर मसनद के सहारे वह गलीचे पर बैठते हैं और प्रकृति की छटा निहारते हैं। इनमें मानो उनके मन को तृप्ति मिलती है। मित्र हुए तो उनसे विनोद-चर्चा करते हैं, नहीं तो पास रखे हुए फर्शी हुक्के की सटक को मुँह में दिए खयाल ही खयाल में संध्या को स्वार की भाँति गुज़ार देते हैं।

Question 1.
माधवदास कैसे त थे?
(a) कंजूस
(b) कलाप्रेमी
(c) गरीब
(d) सरल हृदय

Answer

Answer: (b) कलाप्रेमी


Question 2.
माधवदास किस व्यसन में लिप्त थे?
(a) शराब
(b) अफीम
(c) झूठ बोलना
(d) उनमें कोई व्यसन नहीं था

Answer

Answer: (d) उनमें कोई व्यसन नहीं था


Question 3.
माधवदास की तृप्ति किन चीजों से मिलती थी?
(a) प्रकृति की छटा निहारने से
(b) अच्छा भोजन करने से।
(c) मित्रों के साथ यात्रा पर जाने से
(d) किसी भी सहायता कैसे करे

Answer

Answer: (a) प्रकृति की छटा निहारने से


Question 4.
माधवदास खयालों में खोए हुए किसको स्वण की भाँति गुजार देते हैं?
(a) पुरानी यादों को
(b) संध्या को
(c) दिन को
(d) रात को

Answer

Answer: (b) संध्या को


Question 5.
प्रकृति में ‘इक’ प्रत्यय जोड़ने से बनने वाला शब्द होगा
(a) प्रकृतिक
(b) प्रकृतीक
(c) प्राकृतिक
(d) प्रकृतिइक

Answer

Answer: (c) प्राकृतिक


2. उस दिन संध्या समय उनके देखते-देखते सामने की गुलाब की डाली पर एक चिड़िया आन बैठी। चिड़िया बहुत सुंदर थी। उसकी गरदन लाल थी और गुलाबी होते-होते किनारों पर ज़रा-ज़रा नीली पड़ गई थी। पंख ऊपर से चमकदार स्याह थे। उसका नन्हा-सा सिर तो बहुत प्यारा लगता था और शरीर पर चित्र-विचित्र चित्रकारी थी। चिड़िया को मानो माधवदास की सत्ता का कुछ पता नहीं था और मानों तनिक देर का आराम भी उसे नहीं चाहिए था। कभी पर हिलाती थी, कभी फुदकती थी। वह खूब खुश मालूम होती थी। अपनी नन्ही-सी चोंच से प्यारी-प्यारी आवाज़ निकाल रही थी।

माधवदास को वह चिड़िया बड़ी मनमानी लगी। उसकी स्वच्छंदता बड़ी प्यारी जान पड़ती थी। कुछ देर तक वह उस चिड़िया का इस डाल से उस डाल थिरकना देखते रहे। इस समय वह अपना बहुत-कुछ भूल गए। उन्होंने उस चिडिया से कहा, “आओ, तुम बड़ी अच्छी आईं। यह बगीचा तुम लोगों के बिना सूना लगता है। सुनो चिड़िया तुम खुशी से यह समझो कि यह बगीचा मैंने तुम्हारे लिए ही बनवाया है। तुम बेखटके यहाँ आया करो।”

Question 1.
माधवदास के बगीचे में गुलाब की डाली पर कौन आ बैठा?
(a) तोता
(b) मोर
(c) चिड़िया
(d) कौआ

Answer

Answer: (c) चिड़िया


Question 2.
चिड़िया को किसकी सत्ता का पता नहीं था?
(a) माधवदास की
(b) ईश्वर की
(c) चिड़िया की
(d) स्वयं की

Answer

Answer: (a) माधवदास की


Question 3.
माधवदास को चिड़िया की क्या बात प्यारी लगी?
(a) उसकी बोली
(b) उसका पेड़ पर बैठना
(c) उसका नाराज होना
(d) उसकी स्वच्छंदता

Answer

Answer: (d) उसकी स्वच्छंदता


Question 4.
चिड़िया अपनी मनमानी क्यों कर रही थी?
(a) चिड़िया पूरी प्रकृति को अपना घर समझती थी
(b) वह बहुत ही उदंड स्वभाव की थी
(c) वह किसी का कहना नहीं मानती थी
(d) वह अबोध थी

Answer

Answer: (a) चिड़िया पूरी प्रकृति को अपना घर समझती थी


Question 5.
प्रकृति की शोभा किनसे है?
(a) अच्छे पेड़-पौधों से
(b) सुंदर-सुंदर पक्षियों से
(c) खिले हुए फूलों से
(d) उपर्युक्त सभी से

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी से


3. सोने का मूल्य सीखने के लिए तुझे बहुत सीखना है। बस, यह जान ले कि सेठ माधवदास तुझसे बात कर रहा है। जिससे मैं बात तक कर लेता हूँ उसकी किस्मत खुल जाती है। तू अभी जग का हाल नहीं जानती। मेरी कोठियों पर कोठियाँ हैं, बगीचों पर बगीचे हैं। दास-दासियों की संख्या नहीं है। पर तुझसे मेरा चित्त प्रसन्न हुआ है। ऐसा वरदान कब किसी को मिलता है? री चिड़िया! तू इस बात को समझती क्यों नहीं?”

चिड़िया, “सेठ, मैं नादान हूँ। मैं कुछ समझती नहीं। पर, मुझे देर हो रही है। माँ मेरी बाट देखती होगी।” सेठ, “ठहर-ठहर, इस अपने पास के फूल को तूने देखा? यह एक है। ऐसे अनगिनती फूल हैं। ऐसे अनगिनती फूल मेरे बगीचों में हैं। वे भाँति-भाँति के रंग के हैं। तरह-तरह की उनकी खुशबू हैं। चिड़िया, तैंने मेरा चित्त प्रसन्न किया है और वे सब फूल तेरे लिए खिला करेंगे। वहाँ घोंसले में तेरी माँ है, पर माँ क्या है? इस बहार के सामने तेरी माँ क्या है? वहाँ तेरे घोंसले में कुछ भी नहीं है। तू अपने को नहीं देखती? कैसी सुंदर तेरी गरदन। कैसी रंगीन देह! तू अपने मूल्य को क्यों नहीं देखती? मैं तुझे सोने से मढ़कर तेरे मूल्य को चमका दूँगा। तैंने मेरे चित्त को प्रसन्न किया है। तू मत जा, यहीं रह।”

Question 1.
माधवदास क्या चाहता है?
(a) चिड़िया उसके बगीचे में ही रहे
(b) चिड़िया यहाँ से चली जाए
(c) चिड़िया रोज़-रोज़ उनकं बगीचे में न आए
(d) चिड़िया पेड़ पर न बैठे

Answer

Answer: (a) चिड़िया उसके बगीचे में ही रहे


Question 2.
चिड़िया अपने आपको क्या कहती है?
(a) डरपोक
(b) चतुर
(c) नादान
(d) परेशान

Answer

Answer: (c) नादान


Question 3.
माधवदास चिड़िया से किसका मूल्य पहचानने को कहता है?
(a) स्वयं अपना
(b) स्वयं चिड़िया का
(c) अपनी कोठी का
(d) अपने बगीचे का

Answer

Answer: (b) स्वयं चिड़िया का


Question 4.
निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सोने का पर्याय नहीं है?
(a) कंचन
(b) रजत
(c) स्वर्ण
(d) कनक

Answer

Answer: (b) रजत


Question 5.
माधवदास के पास निम्नलिखित में से क्या-क्या चीज़ नहीं है?
(a) कोठियाँ
(b) बगीचे
(c) नौकर-चाकर
(d) आत्मिक शांति

Answer

Answer: (d) आत्मिक शांति


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 9 चिड़िया की बच्ची with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant चिड़िया की बच्ची MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 9 चिड़िया की बच्ची with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 10 अपूर्व अनुभव with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the अपूर्व अनुभव Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these अपूर्व अनुभव objective questions.

अपूर्व अनुभव Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 10 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of अपूर्व अनुभव Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi अपूर्व अनुभव MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
यासुकी-चान और तोत्तो-चान को क्या अपूर्व अनुभव मिला?
(a) पेड़ पर चढ़ने का अनुभव
(b) एक साथ खेलने का अनुभव
(c) आजादी का अनुभव
(d) घर से भागने का अनुभव

Answer

Answer: (a) पेड़ पर चढ़ने का अनुभव


Question 2.
तोत्तो-चान ने अपनी योजना को बड़ों से क्यों छुपाया?
(a) वह इस कार्य को स्वयं ही करना चाहती थी
(b) इस कार्य में जोखिम था, इसलिए घरवाले इसकी अनुमति न देते
(c) वह यासुकी-चान को प्रभावित करना चाहती थी
(d) वह अपने मित्रों में रौब जमाना चाहती थी।

Answer

Answer: (b) इस कार्य में जोखिम था, इसलिए घरवाले इसकी अनुमति न देते


Question 3.
“द्विशाखा’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) दो शाखाएँ
(b) वह स्थान जहाँ से दो शाखाएँ अलग-अलग होती हैं
(c) पेड़ की टहनियाँ
(d) पेड़ का तना

Answer

Answer: (b) वह स्थान जहाँ से दो शाखाएँ अलग-अलग होती हैं


Question 4.
यासुकी-चान को अपने पेड़ पर चढ़ाने के लिए तोतो-चान को अथक प्रयास क्यों करना पड़ा?
(a) यासुकी-चान पेड़ पर चढ़ना नहीं चाहता था
(b) यासुकी-चान तोत्तो-चान से नाराज था
(c) यासुकी-चान को अपने घर जाकर पिटाई का डर था
(d) यासुकी-चान पोलियोग्रस्त था, इसलिए वह पेड़ पर नहीं चढ़ सकता था

Answer

Answer: (d) यासुकी-चान पोलियोग्रस्त था, इसलिए वह पेड़ पर नहीं चढ़ सकता था


Question 5.
‘अपूर्व अनुभव’ की घटना किस देश से संबंधित है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) श्रीलंका
(d) जापान

Answer

Answer: (d) जापान


Question 6.
‘अपूर्व अनुभव’ इनमें से क्या है?
(a) कहानी
(b) नाटक
(c) संस्मरण
(d) निबंध

Answer

Answer: (c) संस्मरण


Question 7.
‘अपूर्व अनुभव’ के लेखक कौन हैं?
(a) मोहनदास करमचंद गाँधी
(b) तेत्सुको कुरियानागी
(c) टी. पद्मनाभन
(d) विनीता पाण्डेय

Answer

Answer: (b) तेत्सुको कुरियानागी


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

1. यासुकी-चान को पोलियो था, इसलिए वह न तो किसी पेड़ पर चढ़ पाता था और न किसी पेड़ को निती संपत्ति मानता था। अतः तोत्तो-चान ने उसे अपने पेड़ पर आमंत्रित किया था। पर यह बात उन्होंने किसी से नहीं कही, क्योंकि अगर बड़े सुनते तो ज़रूर डाँटते। घर से निकलते समय तोत्तो-चान ने माँ से कहा कि वह यासुकी-चान के घर डेनेनचोफु जा रही है। चूंकि वह झूठ बोल रही थी, इसलिए उसने माँ की आँखों से नहीं झाँका। वह अपनी नज़रें जूतों के फीतों पर ही गड़ाए रही। रॉकी उसके पीछे-पीछे स्टेशन तक आया। जाने से पहले उसे सच बताए बिना तोत्तो-चान से रहा नहीं गया।

Question 1.
तोत्तो-चान ने यासुकी-चान को अपने पेड़ पर क्यों आमंत्रित किया?
(a) यासुकी-चान तोत्तो-चान का रिश्तेदार था।
(b) यासुकी-चान देखना चाहती थी कि वह भी पेड़ पर चढ़ सकता है या नहीं
(c) यासुकी-चान को पोलियो था, जिस कारण वह पेड़ पर चढ़ नहीं सकता था और न ही किसी पेड़ को अपनी संपत्ति मानता था।
(d) वह यासुकी-चान का सम्मान करती थी।

Answer

Answer: (c) यासुकी-चान को पोलियो था, जिस कारण वह पेड़ पर चढ़ नहीं सकता था और न ही किसी पेड़ को अपनी संपत्ति मानता था।


Question 2.
तोत्तो-चान क्या कहकर घर से निकली?
(a) कि वह स्कूल जा रही है
(b) कि वह खेलने जा रही है
(c) कि उनके स्कूल में आज कार्यक्रम है
(d) कि वह यासुकी-चान के घर जा रही है

Answer

Answer: (d) कि वह यासुकी-चान के घर जा रही है


Question 3.
चलते समय तोत्तो-चान ने अपनी माँ से नज़रें क्यों नहीं मिलाई?
(a) क्योंकि वह झूठ बोल रही थी
(b) क्योंकि उसकी माँ गुस्से में थी
(c) क्योंकि तोत्तो-चान की आँखों में आँसू थे
(d) क्योंकि तोत्तो-चान अपनी माँ से नाराज़ थी

Answer

Answer: (a) क्योंकि वह झूठ बोल रही थी


Question 4.
तोत्तो-चान कहाँ जा रही थी?
(a) अपने पेड़ पर
(b) खेलने के लिए बाग में
(c) रॉकी के साथ
(d) रेलगाड़ी में घूमने

Answer

Answer: (a) अपने पेड़ पर


Question 5.
‘आमंत्रित’ शब्द में प्रत्यय होगा
(a) आ
(b) इत
(c) मंत्र
(d) मंत्रित

Answer

Answer: (b) इत


2. जैसे ही यासुकी-चान ने तोत्तो-चान को देखा, वह पैर घसीटता हुआ उसकी ओर बढ़ा। उसके हाथ अपनी चाल को स्थिर करने के लिए दोनों ओर फैले हुए थे। तोत्तो-चान उत्तेचित थी। वे दोनों आज कुछ ऐसा करने वाले थे जिसका भेद किसी को भी पता न था। वह उल्लास में ठिठियाकर हँसने लगी। यासुकी-चान भी हँसने लगा।

तोत्तो-चान यासुकी-चान को अपने पेड़ की ओर ले गई और उसके बाद वह तुरंत चौकीदार के छप्पर की ओर भागी, जैसा उसने रात को ही तय कर लिया था। वहाँ से वह एक सीढ़ी घसीटती हुई लाई। उसे तने के सहारे ऐसे लगाया, जिससे वह द्विशाखा तक पहुँच जाए। वह कुरसी से ऊपर चढ़ी और सीढ़ी के किनारे को पकड़ किया। तब उसने पुकारा, “ठीक है, अब ऊपर चढ़ने की कोशिश करो।”

Question 1.
यासकी-चान तोत्तो-चान की ओर किस प्रकार बढ़ा?
(a) धीरे-धीरे
(b) दौड़कर
(c) पैर घसीटते हुए
(d) वह वहीं बैठ गया जहाँ खड़ा था

Answer

Answer: (c) पैर घसीटते हुए


Question 2.
तोत्तो-चान उत्तेजित क्यों थी?
(a) वह ऐसा काम करने जा रही थी, जिसका किसी को पता नहीं था
(b) क्योंकि उसे यासुकी-चान पर गुस्सा आ रहा था
(c) वह यासुकी-चान के व्यवहार से दु:खी थी
(d) तोत्तो-चान की माँ को पता चल गया था कि तोत्तो-चान ने उससे झूठ बोला

Answer

Answer: (a) वह ऐसा काम करने जा रही थी, जिसका किसी को पता नहीं था


Question 3.
तोत्तो-चान चौकीदार के छप्पर की ओर क्यों भागी?
(a) वह चौकीदार को बुलाना चाहती थी कि वह उनकी मदद करे।
(b) वह जानना चाहती थी कि चौकीदार यहाँ है या नहीं।
(c) वह वहाँ से एक रस्सा लेने गई थी।
(d) वह वहाँ से सीढ़ी लेने गई थी।

Answer

Answer: (d) वह वहाँ से सीढ़ी लेने गई थी।


Question 4.
द्विशाखा किसे कहते हैं?
(a) दो शाखाओं का
(b) दो दिशाओं को
(c) उस स्थान को जहाँ से दो शाखाएँ अलग-अलग होती हैं
(d) पेड़ की फुनगियों को

Answer

Answer: (c) उस स्थान को जहाँ से दो शाखाएँ अलग-अलग होती हैं


Question 5.
“द्विशाखा’ शब्द में समास होगा
(a) कर्मधारय
(b) द्विगु
(c) तत्पुरुष
(d) द्वंद्व

Answer

Answer: (b) द्विगु


3. उस समय द्विशाखा पर खड़ी तोत्तो-चान द्वारा यासुकी-चान को पेड़ की ओर खींचते अगर कोई बडा देखता तो वह ज़रूर डर के मारे चीख उठता। उसे वे सच में जोखिम उठाते ही दिखाई देते। पर यासुकी-चान को तोत्तो-चान पर पूरा भरोसा था और वह खुद भी यासुकी-चान के लिए भारी खतरा उठा रही थी। अपने नन्हें-नन्हें हाथों से वह पूरी ताकत से यासुकी-चान को खींचने लगी। बादल का एक बड़ा टुकड़ा बीच-बीच में छाया करके उन्हें कड़कती धूप से बचा रहा था।

काफी मेहनत के बाद दोनों आमने-सामने पेड़ की द्विशाखा पर थे। पसीने से तरबतर अपने बालों को चेहरे पर से हटाते हुए तोत्तो-चान ने सम्मान से झुककर कहा, “मेरे पेड़ पर तुम्हारा स्वागत है।”

Question 1.
यासुकी-चान और तोत्तो-चान को पेड़ पर देखकर कोई बड़ा व्यक्ति क्यों चीख उठता?
(a) यह जानकर कि एक अपाहिज लड़का पेड़ पर चढ़ गया है
(b) वह उनको भूत समझता
(c) वह उनकी बेवकूफी के कारण डर जानता
(d) वह उनकी बहादुरी के कारण चीख पड़ता

Answer

Answer: (a) यह जानकर कि एक अपाहिज लड़का पेड़ पर चढ़ गया है


Question 2.
तोत्तो-चान कैसी लड़की थी?
(a) झूठ बोलने वाली
(b) सनकी
(c) दृढ़ संकल्पी
(d) हठी

Answer

Answer: (c) दृढ़ संकल्पी


Question 3.
पेड़ पर चढ़ते समय उन्हें धूप से कौन बचा रहा था?
(a) पेड़
(b) बादल का टुकड़ा
(c) चौकीदार
(d) उन्होंने चादर फैला रखी थी

Answer

Answer: (b) बादल का टुकड़ा


Question 4.
तोत्तो-चान ने यासुकी-चान का स्वागत किस प्रकार किया?
(a) खड़े होकर
(b) सैल्यूट मारकर
(c) हँसकर
(d) सम्मान में झुककर

Answer

Answer: (d) सम्मान में झुककर


Question 5.
‘जोखिम’ शब्द का अर्थ होगा
(a) कष्ट
(b) खतरा
(c) कठिन कार्य
(d) बड़ा कार्य

Answer

Answer: (b) खतरा


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 10 अपूर्व अनुभव with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant अपूर्व अनुभव MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 10 अपूर्व अनुभव with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 11 रहीम की दोहे with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 11 रहीम की दोहे with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the रहीम की दोहे Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these रहीम की दोहे objective questions.

रहीम की दोहे Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 11 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of रहीम की दोहे Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi रहीम की दोहे MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
क्वार के बादल कैसे होते हैं?
(a) जल से युक्त
(b) जल से हीन
(c) काले-काले
(d) डरावने

Answer

Answer: (b) जल से हीन


Question 2.
‘सुजान’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) जानदार
(b) अच्छी ताकत
(c) सज्जन
(d) धनी व्यक्ति

Answer

Answer: (c) सज्जन


Question 3.
‘सीत’ का तत्सम निम्न में से कौन-सा है?
(a) शरद
(b) शीत
(c) सर्दी
(d) सित

Answer

Answer: (b) शीत


Question 4.
धनी पुरुष निर्धन होने पर क्या करता है?
(a) परिश्रम
(b) दान
(c) दुःख व्यक्त करता है
(d) पिछली बातें करता है

Answer

Answer: (d) पिछली बातें करता है


Question 5.
‘नीर’ का पर्यायवाची इनमें से कौन-सा नहीं है?
(a) जल
(b) तोय
(c) वारि
(d) अनिल

Answer

Answer: (d) अनिल


Question 6.
सज्जन संपत्ति किसके लिए एकत्र करते हैं?
(a) दूसरों के उपहार के लिए
(b) अपने लिए महल बनाने के लिए
(c) धर्मशाला बनवाने के लिए
(d) मंदिर बनवाने के लिए

Answer

Answer: (a) दूसरों के उपहार के लिए


Question 7.
रहीम ने मछली की क्या विशेषता बताई है?
(a) मछली पानी से मोह नहीं करती
(b) जाल पड़ने पर वह पानी का मोह छोड़ देती है
(c) जल के बह जाने पर भी पानी का मोह नहीं छोड़ती
(d) मछली पानी के बिना रह सकती है।

Answer

Answer: (c) जल के बह जाने पर भी पानी का मोह नहीं छोड़ती


Question 8.
सच्चे मित्र की परख कब होती है?
(a) समृद्धि में
(b) कहीं जाते समय
(c) विपत्ति पड़ने पर
(d) किसी समारोह में

Answer

Answer: (c) विपत्ति पड़ने पर


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नांलाखत दोहों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-

1. कहि रहीम संपति सगे, बनत बहुत बहु रीत।
बिपति कसौटी जे कसे, तेई साँचे मीत ।।1।।

जाल परे जल जात बहि, तजि मीनन को मोह।
रहिमन मछरी नीर को, तऊ न छाँडति छोह ।।2।।

Question 1.
सच्चे मित्र की पहचान कब होती है?
(a) संपत्ति में
(b) विपत्ति में
(c) किसी समारोह में
(d) विदेश जाने पर

Answer

Answer: (b) विपत्ति में


Question 2.
सच्चे मित्र के क्या लक्षण होते हैं?
(a) वह सदा साथ रहता है
(b) वह आर्थिक सहायता करता है
(c) उसका स्वभाव मधुर होता है
(d) वह मुसीबत पड़ने पर मित्र का साथ देता है

Answer

Answer: (d) वह मुसीबत पड़ने पर मित्र का साथ देता है


Question 3.
जल किसका मोह छोड़ देता है?
(a) जाल का
(b) मछुआरे का
(c) मछलियों का
(d) समुद्र का

Answer

Answer: (c) मछलियों का


Question 4.
मछली किसका मोह नहीं छोड़ती?
(a) जाल का
(b) समुद्र का
(c) जल का
(d) मछुआरे का

Answer

Answer: (c) जल का


Question 5.
‘छोह’ शब्द का क्या अर्थ है?
(a) मोह
(b) क्रोध
(c) जाल
(d) जल

Answer

Answer: (a) मोह


2. तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियत न पान।
कहि रहीम परकाज हित, संपति-सचहिं सुजान ।।3।।

थोथे बादर क्वार के, ज्यों रहीम घहराता।
धनी पुरुष निर्धन भए, करें पाछिली बात ।।4।।

Question 1.
यहाँ पेड़ की क्या विशेषता बताई गई है?
(a) पेड़ अपने फल स्वयं नहीं खाता
(b) पेड़ अपने फल दूसरों को दे देता है
(c) पेड़ उदारता की शिक्षा देता है
(d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं


Question 2.
सज्जन व्यक्ति अपनी संपत्ति का संचय किसके लिए करते हैं?
(a) अपने लिए
(b) अपने परिवार के लिए।
(c) दूसरों के उपकार के लिए
(d) धार्मिक संस्थाओं के लिए

Answer

Answer: (c) दूसरों के उपकार के लिए


Question 3.
‘सुजान’ का अर्थ होगा
(a) शक्तिशाली
(b) सज्जन व्यक्ति
(c) सुजान भगत
(d) सत्यवादी

Answer

Answer: (b) सज्जन व्यक्ति


Question 4.
क्वार के थोड़े बादलों से किसकी तुलना की गई है?
(a) ऐसे व्यक्तियों की जो पहले अमीर थे, बाद में गरीब हो गए
(b) ऐसे आदमियों की जो पहले गरीब थे, अब अमीर हो गए
(c) दुष्ट प्रकृति वाले आदमियों की
(d) लालची आदमियों की

Answer

Answer: (a) ऐसे व्यक्तियों की जो पहले अमीर थे, बाद में गरीब हो गए


Question 5.
धनी पुरुष निर्धन होने पर पिछली बातें क्यों करता है?
(a) अपनी बड़ाई कराने के लिए
(b) अपना उल्लू सीधा करने के लिए
(c) अपने मन को संतोष देने के लिए
(d) अपनी ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए

Answer

Answer: (c) अपने मन को संतोष देने के लिए


3. धरती की-सी रीत है. सीत घाम औ मेह।
जैसी परे सो सहि रहे, ज्यों रहीम यह देह। ।5।

Question 1.
इस दोहे के रचयिता कौन हैं?
(a) रहीम
(b) कबीर
(c) तुलसीदास
(d) सूरदास

Answer

Answer: (a) रहीम


Question 2.
धरती की क्या विशेषता होती है?
(a) वह बहुत गर्म होती है
(b) वह बहुत उपजाऊ होती है
(c) उसकी सहनशक्ति सबसे ज्यादा होती है
(d) वह चारों ओर घूमती है

Answer

Answer: (c) उसकी सहनशक्ति सबसे ज्यादा होती है


Question 3.
कवि धरती से क्या सीधा लेने की बात करता है?
(a) हिम्मत की
(b) उदारता की
(c) महानता की
(d) सहनशीलता की

Answer

Answer: (d) सहनशीलता की


Question 4.
‘धाम’ का अर्थ है
(a) वर्षा
(b) धैर्य
(c) गर्मी
(d) कष्ट

Answer

Answer: (c) गर्मी


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 11 रहीम की दोहे with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant रहीम की दोहे MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 11 रहीम की दोहे with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 6 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the वह चिड़िया जो Class 6 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these वह चिड़िया जो objective questions.

वह चिड़िया जो Class 6 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of वह चिड़िया जो Class 6 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 6 Hindi वह चिड़िया जो MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
चिड़िया के पंख कैसे हैं ?
(a) नीले
(b) हरे
(c) सफेद ।
(d) लाल

Answer

Answer: (a) नीले


Question 2.
“वह छोटी…….चिड़िया” उचित शब्दों से पंक्ति … पूरी कीजिए।
(a) संतोषी
(b) मुँह बोली
(c) गरबीली
(d) उपर्युक्त सभी

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी


Question 3.
मुँह बोली का अर्थ है
(a) सबके साथ बोलने वाली
(b) मुँह से बोलने वाली
(c) कम बोलने वाली
(d) अधिक बोलने वाली

Answer

Answer: (a) सबके साथ बोलने वाली


Question 4.
‘वह चिड़िया जो’ कविता के कवि कौन हैं ?
(a) शमशेर बहादुर सिंह
(b) केदारनाथ अग्रवाल
(c) सुभद्रा कुमारी चौहान
(d) सुमित्रानंदन पंत

Answer

Answer: (b) केदारनाथ अग्रवाल


Question 5.
चिड़िया को किन चीजों से प्यार है ?
(a) अन्न से
(b) नदी से
(c) विजन (वन) से
(d) उपर्युक्त सभी से

Answer

Answer: (d) उपर्युक्त सभी से


Question 6.
चिड़िया नदी का दिल टटोलकर क्या ले जाती है?
(a) मछली
(b) कमलनाल ।
(c) जल का मोती
(d) पेड़ की पत्ती

Answer

Answer: (c) जल का मोती


Question 7.
‘जुंडी’ का क्या अर्थ है ?
(a) मक्का
(b) गेहूँ की बाली
(c) धान की बाली
(d) ज्वार की बाली (टुस्सी)

Answer

Answer: (d) ज्वार की बाली (टुस्सी)


काव्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

(1)

वह चिड़िया जो-
चोंच मारकर
दूध-भरे झुंडी के दाने
रुचि से, रस से खा लेती है
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे अन्न से बहुत प्यार है।
वह चिड़िया जो-
कंठ खोलकर
बूढ़े वन-बाबा की खातिर
रस उँडेलकर गा लेती है
वह छोटी मुँह बोली चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे विजन से बहुत प्यार है।
वह चिड़िया जो-
चोंच मारकर
चढ़ी नदी का दिल टटोलकर
जल का मोती ले जाती है
वह छोटी गरबीली चिड़िया
नीले पंखोंवाली मैं हूँ
मुझे नदी से बहुत प्यार है।

Question 1.
चिड़िया आनंदपूर्वक क्या खाती है ?
(a) दूध भरे ज्वार के दाने
(b) दूध भरे मक्का के दाने
(c) दूध भरे गेहूँ के दाने
(d) दूध भरे धान के दाने ||

Answer

Answer: (a) दूध भरे ज्वार के दाने।


Question 2.
चिड़िया के पंख कैसे हैं ?
(a) पीले
(b) काले
(c) लाल
(d) नीले

Answer

Answer: (d) नीले।


Question 3.
चिड़िया को क्या चीज़ पसंद है ?
(a) फल
(b) फूल
(c) अनाज़
(d) सब्जी

Answer

Answer: (c) अनाज़।


Question 4.
चिड़िया किसके लिए गाती है ?
(a) अपने मित्रों के लिए
(b) बूढ़े वन-बाबा के लिए
(c) अपने बच्चों के लिए
(d) संगीत प्रेमियों के लिए

Answer

Answer: (b) बूढ़े वन बाबा के लिए।


Question 5.
‘विजन’ का अर्थ होगा ?
(a) भीड़-भाड़
(b) सज्जन
(c) निर्जन (जंगल)
(d) नगर

Answer

Answer: (c) निर्जन (जंगल)।


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 6 Hindi Vasant वह चिड़िया जो MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 6 Hindi Chapter 1 वह चिड़िया जो with Answers Read More »

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 12 कंचा with Answers

Students who are searching for NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 कंचा with Answers Pdf free download can refer to this page thoroughly. Because here we have compiled a list of MCQ Questions for Class 7 Hindi with Answers. So, Plan your Exam Preparation accordingly with the कंचा Class 7 MCQs Questions with Answers PDF. Also, you can practice and test your subject knowledge by solving these कंचा objective questions.

कंचा Class 7 MCQs Questions with Answers

Practicing the Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 MCQ with Answers aids students to learn all the fundamental concepts and prepare effectively for the exams. MCQ of कंचा Class 7 with Answers are prepared based on the latest exam pattern & CBSE guidelines.

Here are the links available online for Free Download of Class 7 Hindi कंचा MCQ Multiple Choice Questions with Answers PDF.

Question 1.
मास्टर जी किस चीज के बारे में पढ़ा रहे थे?
(a) मशीनों के
(b) हवाई जहाज के
(c) सड़क के
(d) रेलगाड़ी के

Answer

Answer: (d) रेलगाड़ी के


Question 2.
अप्पू के दिमाग में क्या घूम रहे थे?
(a) गणित के सवाल
(b) सड़क के किनारे के पेड़
(c) कंचे
(d) ताश के पत्ते

Answer

Answer: (c) कंचे


Question 3.
सबसे अच्छा कंचे का खिलाड़ी कौन है?
(a) जार्ज
(b) रामन
(c) अप्पू
(d) अम्म

Answer

Answer: (a) जार्ज


Question 4.
“पानी रखने के लिए खास जगह है, इसे अंग्रेजी में बॉयलर कहते हैं। यह लोहे का बड़ा पीपा है।” यह कथन किसका है?
(a) अप्पू
(b) मल्लिका
(c) रामन
(d) मास्टर जी

Answer

Answer: (d) मास्टर जी


Question 5.
जब मास्टर जी पढ़ा रहे थे तो अप्पू किस बारे में सोच रहा था?
(a) जार्ज के
(b) कंचे के
(c) रेलगाड़ी के
(d) स्टीम इंजन के

Answer

Answer: (b) कंचे के


Question 6.
ड्राइवर का गुस्सा हवा क्यों हो गया?
(a) क्योंकि गलती ड्राइवर की थी
(b) अप्पू ने उसको गुस्सा करने से मना किया
(c) अप्पू के भोलेपन के कारण
(d) अप्पू की गलती नहीं थी

Answer

Answer: (c) अप्पू के भोलेपन के कारण


Question 7.
किस छात्र को बुखार हो गया था?
(a) हेमंत को
(b) जार्ज को
(c) रमन को
(d) अर्जुन को

Answer

Answer: (b) जार्ज को


Question 8.
अप्पू ने किन पैसों से कंचे खरीदे?
(a) फीस के
(b) पिकनिक के
(c) जो किताब खरीदने के लिए थे
(d) रास्ते में पेड़ मिले पैसों से

Answer

Answer: (a) फीस के


Question 9.
वह बालक अप्पू दुकानदार से क्या खरीदता है?
(a) पुस्तक
(b) कंचे
(c) मीठी गोली
(d) पुस्तक

Answer

Answer: (b) कंचे


Question 10.
नौ दो ग्यारह होने का क्या अर्थ है?
(a) गणित के प्रश्न हर- करना
(b) भाग जाना
(c) स्कूल न जाना
(d) पढ़ाई में होशियार होना

Answer

Answer: (b) भाग जाना


Question 11.
‘कंचा’ कहानी का नायक किस जानवर की कहानी का आनंद लेना हुआ जा रहा था?
(a) सिंह की
(b) गाय की
(c) सियार की
(d) घोड़े की

Answer

Answer: (c) सियार की


Question 12.
‘कंचा’ कहानी के लेखक कौन हैं?
(a) नागार्जुन
(b) भगवती प्रसाद वाजपेयी
(c) महादेवी वर्मा
(d) टी. पद्मनाभन

Answer

Answer: (d) टी. पद्मनाभन


गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न-निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के दिए गए उत्तरों के विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए

1. वह नीम के पेड़ों की घनी छाँव से होता हुआ सियार की कहानी की मज़ा लेता आ रहा था। हिलते-डुलते उसका बस्ता दोनों तरफ़ झूमता-खनकता था। स्लेट कभी छोटी शीशी से टकराती तो कभी पेंसिल से। यों वे सब उस बस्ते के अंदर टकरा रहे थे। मगर वह न कुछ सुन रहा था, न कुछ देख रहा था। उसका पूरा ध्यान कहानी पर केंद्रित था। कैसी मज़ेदार कहानी! कौए और सियार की।

सियार कौए से बोला-“प्यारे कौए, एक गाना गाओ न, तुम्हारा गाना सुनने के लिए तरस रहा हूँ।” कौए ने गाने के लिए मुँह खोला तो रोटी का टुकड़ा ज़मीन पर गिर पड़ा। सियार उसे उठाकर नौ दो ग्यारह हो गया।
वह ज़ोर से हँसा।
बुद्धू कौआ।
वह चलते-चलते दुकान के सामने पहुँचा। वहाँ अलमारी में काँच के बड़े-बड़े जार कतार में रखे थे। उनमें चॉकलेट, पिपरमेंट और बिस्कुट थे। उसकी नज़र उनमें से किसी पर नहीं पड़ी। क्यों देखे? उसके पिता जी उसे ये चीजें बराबर ला देते हैं।

Question 1.
सियार की कहानी का मजा लेते कौन आ रहा था?
(a) जार्ज
(b) रामन
(c) अप्पू
(d) अम्मु

Answer

Answer: (c) अप्पू


Question 2.
अप्पू किस कहानी में खोया हुआ जा रहा था?
(a) धोबी और गधे की
(b) कौए और सियार की
(c) सियार आर गधे की
(d) खरगोश व शेर की

Answer

Answer: (b) कौए और सियार की


Question 3.
सियार कौए से गाना क्यों सुनना चाहता था?
(a) उसे संगीत से प्रेम था
(b) कौआ मधुर आवाज़ में गाता था
(c) सियार कौए के सुर में सुर मिलाना चाहता था
(d) सियार कौए के मुँह से रोटी का टुकड़ा लेना चाहता था

Answer

Answer: (d) सियार कौए के मुँह से रोटी का टुकड़ा लेना चाहता था


Question 4.
अप्पू ने दुकान में क्या देखा?
(a) एक सुंदर-सी गुड़िया
(b) कार्टून की किताब
(c) बड़े-बड़े काँच के जार
(d) बैट और बॉल

Answer

Answer: (c) बड़े-बड़े काँच के जार


Question 5.
चॉकलेट, पिपरमैंट और बिस्कुट के जार पर अप्यू की नज़र क्यों नहीं पड़ी?
(a) ये सभी चीजें उसके पिताजी ला दिया करते थे
(b) वे जार सामने से दिखाई नहीं देते थे
(c) वे जार काँच के नहीं थे
(d) दुकानदार ने अप्पू को इन जारों को दिखाया ही नहीं

Answer

Answer: (a) ये सभी चीजें उसके पिताजी ला दिया करते थे


We think the shed NCERT MCQ Questions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 कंचा with Answers Pdf free download will benefit you to the fullest. For any queries regarding CBSE Class 7 Hindi Vasant कंचा MCQs Multiple Choice Questions with Answers, share with us via the below comment box and we’ll reply back to you at the earliest possible.

MCQ Questions for Class 7 Hindi Chapter 12 कंचा with Answers Read More »

error: Content is protected !!